22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 473

पीजी अंग्रेज़ी विभाग में नवागंतुकों के लिए स्वागत समारोह आयोजित

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में सत्र 2024-2026 के नवागंतुक छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। यह समारोह आर्ट्स ब्लॉक स्थित राधाकृष्णन हॉल में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद रिजवान अहमद ने की।

रंगारंग कार्यक्रम और प्रेरणादायक संबोधन

छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच, डॉ. रिजवान अहमद ने अपने संबोधन में नए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अंग्रेज़ी विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह विभाग विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विभागों में से एक है, जहां से हर वर्ष कई छात्र नेट और जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में पीएचडी शोध कार्य को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।

प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया

समारोह के दौरान, विभागाध्यक्ष ने क्लास सेमिनार और क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। इस अवसर पर जेआरएफ फिर्दौस शहनाज़ ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें मेहनत व समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्रों की अहम भागीदारी

इस आयोजन को सफल बनाने में शिवम, संकेत, अनिल और आलोक सहित कई छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में जेआरएफ एमडी रुस्तम, फहीमा, सबा और रिसर्च स्कॉलर शिवानी की भी उपस्थिति रही। मंच संचालन की जिम्मेदारी स्वस्ति ने निभाई और पूरे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

नवागंतुकों के लिए यह स्वागत समारोह न केवल एक सुखद अनुभव रहा, बल्कि यह उनकी शैक्षणिक यात्रा को प्रेरित करने वाला अवसर भी साबित हुआ।

News – Vijay Chaudhary

 

राम भक्तों के लिए

वर्धा सेवाग्राम के सचिव विनोद स्वरूप ने कहाः विनोबा भावे के जीवन दर्शन को करें आत्मसात

0
आचार्य विनोबा भावे का जीवन  समाज के लिए समर्पित रहा। जय जगत के मंत्र के उद्घोष से उन्होंने विश्व मानवता की भावना को सशक्त किया। उक्त बातें गांधी सेवाग्राम, वर्धा के महासचिव आचार्य विनोद स्वरूप ने शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग में संत विनोबा के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कही । विनोबा भावे की स्मृति की चर्चा करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी सेवाग्राम एवं पांवनार आश्रम के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमारे शरीर का एक स्थूल पक्ष है और एक चेतन पक्ष है। हम केवल स्थूल पक्ष की जरूरत को पूरा करने के लिए पूरी जिंदगी भागते रहते हैं। अंत में हमें सिर्फ दुख ही हाथ लगता है। अतः हमें अपने चेतना पक्ष की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। हमारी चेतना जागृत होगी तो हमारा जीवन भी सुखमय होगा।
उन्होंने बताया कि विनोबा भावे को एक तरफ जहां हिमालय में जाकर तप करने का आकर्षण था वही बंगाल के क्रांतिकारी से भी वह बहुत प्रभावित थे । परंतु गांधी के संपर्क में आने से उन्हें हिमालय की शांति और बंगाल की क्रांति का समन्वय महात्मा में दिखा।
आचार्य विनोद ने विद्यार्थियों को सेवाग्राम एवं पवनार आश्रम की परिदर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण  मोइत्रा ने कहा कि विनोबा भावे के विचारों से प्रेरणा लेते हुए  विनोबा भावे विश्वविद्यालय ज्ञान दान के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का काम कर रहा है। डॉ मोइत्रा ने आचार्य विनोद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और विभाग के लिए सौभाग्य  है कि सेवाग्राम के महासचिव और गांधी-विनोबा के प्रखर अनुयाई आज विभाग में  उपस्थित होकर हम सबको अनुप्राणित कर रहे है।
कार्यक्रम  का संचालन डॉ प्रमोद कुमार ने किया। मौके पर डॉ विश्वनाथ आजाद, डॉ मार्गरेट लकड़ा, डॉ रीता कुमारी, डॉ अजय बहादुर सिंह, डॉ  विनोद रंजन, डॉ बलदेव राम, डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ रुखसाना बानो, उदय कुमार मेहता, धर्मेंद्र कुमार,  रवि विश्वकर्मा, महेंद्र पंडित, विकास कुमार यादव, विकास कुमार रवि, श्वेता तथा तृतीय समसत्र के विद्यार्थी काफी संख्या में उपस्थित थे।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया जागरूकता अभियान

0

गोड्डा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आसपास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाईस्कूल, बक्सरा हाईस्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाईस्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा।

अभियान के दौरान अदाणी पावर प्लांट परिसर में भी एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भाग लिया। इस आयोजन में अदाणी पावर प्लांट के सिक्योरिटी हेड सुब्रत देवनाथ और उनकी टीम के साथ मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित एवं उनकी टीम भी मौजूद रही।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने और सड़क पर सतर्क रहने जैसे विषय शामिल थे।

अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान देना था। स्थानीय लोगों और छात्रों ने अदाणी पावर इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि सड़क पर होनेवाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

 

राम भक्तों के लिए

डुमरी में हुआ “फूले झानो” प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन

0
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित  डुमरी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय फूलो झानो पुस्तकालय का उद्घाटन उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया।
उक्त पुस्तकालयों में हर एक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। हजारों की संख्या में विभिन्न विषय की पुस्तके मौजूद है जो किसी भी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होगी। इसके अलावा अच्छी इंटरनेट सुविधा के साथ कंप्यूटर भी लगाएं गएं है।
इस दौरान उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने सभी अभियार्थियों से उक्त पुस्तकालय का अधिक से अधिक सदुपयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा पुस्तकालय भवन निर्माण कर दिया गया है परंतु इसे जीवंत रूप देने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगो की होगी।
इससे पूर्व उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने पूरे पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा पुस्तकालय में आए विद्यार्थियों से भी सभी ने मुलाकात कर उनके व्यक्तित्व निर्माण हेतु कई महत्वपूर्ण सलाह दिए।
इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ उमेश कुमार, सीओ रामप्रवेश कुमार  सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

 

राम भक्तों के लिए

आकांक्षी प्रखंड डुमरी के उदनी पंचायत स्थित औरापाठ ग्राम अंतर्गत PM JANMAN योजना के तहत लगाया गया विशेष शिविर

0
उपायुक्त औरपाठ में लगे शिविर का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्या
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित आज शुक्रवार को  आकांक्षी प्रखंड डुमरी के उदनी पंचायत स्थित औरापाठ ग्राम अंतर्गत PM JANMAN योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों विभागों द्वारा अपने अपने योजनाओं के सम्बन्ध के स्टॉल्स लगाते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया गया। 30 परिवारों वाले औरापाठ ग्राम में PVTG समुदाय के नागरिक रहते हैं ,अत्यंत सुदूरवर्ती क्षेत्र में में होने के कारण ग्रामीणों का जीवन कृषि पर आश्रित है। आज जिले के विभिन विभागों द्वारा लगाए गए शिविर के माध्यम से छुटे हुए ग्रामीणों को सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि पिछले वर्ष भी उक्त ग्राम अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में नागरिकों को योजनाओं से आच्छादित किया गया था।इस वर्ष के शिविर में केवल कुछ ही नागरिकों को शिविर में आने की आवश्यकता पड़ी, जो किसी योजना से छूट गए थे या पलायन कर गए थे ।

उपायुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण

आकांक्षी प्रखंड डुमरी के औरापाठ में लगाए गए शिविर का निरीक्षण करने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त सहित जिला स्तरीय एवं विभागीय सभी वरीय अधिकारी भी वहां उपस्थित रहें। उपायुक्त ने लगभग 3 घंटे का समय कैंप में बिताया । इस दौरान उन्होंने कैंप में आए सभी नागरिकों से भी मुलाकात की एवं उनके सभी समस्याओं को भी सुना। उपायुक्त ने कैंप में आए नागरिकों को  विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया, जो किसी एक योजना का लाभ लेने के लिए कैंप पहुंचे थे उन्हें अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उपायुक्त ने मुख्यतः आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण पर जोर दिया उन्होंने शत प्रतिशत PVTG नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने SHG की महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया एवं  SHG समुदाय को उनके स्वरोजगार हेतु आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने की भी बात कही।

शिविर में दर्जनों योजनाओं के लगाए गए स्टॉल

उपायुक्त के निर्देश पर औरापाठ के सभी नागरिकों को शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज जिले के सभी कल्याणकारी विभागों द्वारा स्टॉल्स लगाए गए। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजना से छुटे हुए नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए  स्टॉल में महिलाओं एवं बच्चों के विकास सम्बंधित योजनाओं का लाभ छुटे हुए नागरिकों को दिया गया। मौके पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग,कल्याण विभाग,UDID ,JSLPS, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जॉब कार्ड, MNREGA सहित कई दर्जनों स्टॉल्स लगाए गए एवं  शिविर में आए नागरिकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ मिला।

PVTG हेल्पलाइन में आने वाले शिकायतों का हो रहा है निष्पादन

गुमला जिले के विशेष रूप से संवेदनशील समूहों ( PVTG) समुदाय के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी  की पहल से  PVTG हेल्पलाइन नंबर (9431319825) जारी किया गया था , उक्त हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त शिकायतों का लगातार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का कार्य किया जा रहा । इसी क्रम में आज बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत स्थित जालिम ग्राम एवं घाघरा प्रखंड के चपका अंडराडीह ग्राम अंतर्गत पेय जल की समस्या का निवारण त्वरित रूप से किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने PVTG हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत किया था एवं बहुत ही जल्दी शिकायत का निवारण कर दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
राम भक्तों के लिए

स्व०सुनील सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रामलखन निवास रामनगर में दी गई श्रद्धांजलि

0
मेरे पति के विचार और उनकी सेवा भावनाएं समाज के लिए एक मिसाल हैं,जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। :- संगीता सिन्हा
रामलखन निवास रामनगर में स्व०सुनिल कुमार सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यर्पण करते हुए दो मिनट का मौन धारण रखते हुए परिवार जनों ने एवं गणमान्य लोगों ने स्व०सुनील सिन्हा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वहीं ब्राह्मण भोजन,दरिद्र नारायण भोजन,गरीब,असहाय लोगों के बीच मे कंबल का वितरण परिवार के लोगों ने किया।स्व०सुनील सिन्हा की धर्म पत्नी संगीता सिन्हा ने श्रद्धांजलि देते हुए नम आँखों से कहा कि मेरे पति का जीवन आध्यात्मिकता और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत था।
उनका जुड़ाव केवल व्यक्तिगत भक्ति तक सीमित नहीं था,बल्कि उन्होंने समाज को भी इस दिशा में प्रेरित किया।व्यक्तित्व आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की गहराई से काफी प्रभावित थे।श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि एस.के.सिन्हा फाउंडेशन के बैनर तले उनके द्वारा कई जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं,जिससे हजारों जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।मूर्ति का वितरण,गरीब कन्याओं का विवाह,मंदिर निर्माण कार्य मे सहयोग,धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग आदि मेरे पति पिछले चालीस साल से करते आ रहे थे आगे भी सब कार्य उनके आशीर्वाद से होता रहेगा।सब कुछ उन्हीं का किया धरा है।शीघ्र ही एक शनि मंदिर का उद्घाटन किया जाना है,जो उनकी धार्मिक आस्था और समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएगा।समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प एवं उनके अधूरे कार्यों को मेरे दोनों बेटे संगीत सुनिल सिन्हा और सुदीप्त सफल ने लिया है।
News Desk
राम भक्तों के लिए

स्व०सुनील सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रामलखन निवास रामनगर में दी गई श्रद्धांजलि

0

परिवार जनों के साथ साथ गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

मेरे पति के विचार और उनकी सेवा भावनाएं समाज के लिए एक मिसाल हैं,जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। :- संगीता सिन्हा

रामलखन निवास रामनगर में स्व०सुनिल कुमार सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यर्पण करते हुए दो मिनट का मौन धारण रखते हुए परिवार जनों ने एवं गणमान्य लोगों ने स्व०सुनील सिन्हा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वहीं ब्राह्मण भोजन,दरिद्र नारायण भोजन,गरीब,असहाय लोगों के बीच मे कंबल का वितरण परिवार के लोगों ने किया।स्व०सुनील सिन्हा की धर्म पत्नी संगीता सिन्हा ने श्रद्धांजलि देते हुए नम आँखों से कहा कि मेरे पति का जीवन आध्यात्मिकता और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत था।उनका जुड़ाव केवल व्यक्तिगत भक्ति तक सीमित नहीं था,बल्कि उन्होंने समाज को भी इस दिशा में प्रेरित किया।व्यक्तित्व आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की गहराई से काफी प्रभावित थे।श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि एस.के.सिन्हा फाउंडेशन के बैनर तले उनके द्वारा कई जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं,जिससे हजारों जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।मूर्ति का वितरण,गरीब कन्याओं का विवाह,मंदिर निर्माण कार्य मे सहयोग,धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग आदि मेरे पति पिछले चालीस साल से करते आ रहे थे आगे भी सब कार्य उनके आशीर्वाद से होता रहेगा।सब कुछ उन्हीं का किया धरा है।शीघ्र ही एक शनि मंदिर का उद्घाटन किया जाना है,जो उनकी धार्मिक आस्था और समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएगा।समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प एवं उनके अधूरे कार्यों को मेरे दोनों बेटे संगीत सुनिल सिन्हा और सुदीप्त सफल ने लिया है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

‘एनर्जाइज़ इंडिया कॉन्क्लेव’ में ‘अविन्या’25’ और ‘वसुधा स्टार्टअप चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा

0

नई दिल्ली, जनवरी 2025: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज ओएनजीसी मुख्यालय में आयोजित ‘एनर्जाइज़ इंडिया कॉन्क्लेव’ में ‘अविन्या’25’ और ‘वसुधा स्टार्टअप चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा की। यह कॉन्क्लेव ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञ, निवेशक और इनोवेटर्स शामिल हुए।

भारत और वैश्विक स्तर के स्टार्टअप्स को मिली पहचान

भारत की प्रमुख ऊर्जा स्टार्टअप प्रतियोगिता ‘अविन्या’25’ के विजेता उर्जानोवासी प्राइवेट लिमिटेड बने, जबकि ब्रीथ ईएसजी प्राइवेट लिमिटेड, एग्रीविजय, एपीरो एनर्जी और यूग्रीन टेक्नोलॉजी उपविजेता रहे। वहीं, ‘वसुधा स्टार्टअप चैलेंज’, जो अपस्ट्रीम तेल एवं गैस क्षेत्र में वैश्विक स्तर की प्रतियोगिता थी, में लैटिन एनर्जी पार्टनर्स (पैराग्वे) ने जीत दर्ज की, जबकि अल्ट्रासाउंड प्रोसेस कंसल्टिंग एलएलसी (यूएसए) उपविजेता रहे।

‘अविन्या’25’ को देशभर से 173 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि ‘वसुधा’ ने भूकंपीय डेटा व्याख्या, एआई तकनीक और कार्बन कैप्चर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक भागीदारी को आकर्षित किया। इस दौरान आयोजित हैकाथॉन प्रतियोगिता में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद विजेता और आईआईटी-गुवाहाटी उपविजेता रहा।

ऊर्जा स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा निवेश और अवसर

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने संबोधन में बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रमों ने 547.35 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया है। अभी तक 286.36 करोड़ रुपये की सहायता से 303 स्टार्टअप्स को समर्थन दिया जा चुका है। भारत में 110 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के विकास को देखते हुए यह पहल नवाचार और रोजगार के अवसरों को और सशक्त बनाएगी।

उन्होंने ऊर्जा आपूर्ति के विविधीकरण पर भी चर्चा करते हुए बताया कि पहले भारत 27 देशों से ऊर्जा का आयात करता था, जो अब बढ़कर 39 देशों तक पहुंच गया है, और अन्य देशों के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, “हम वहां से ऊर्जा प्राप्त करेंगे, जहां हमें सही कीमत पर उपलब्ध होगी।”

इथेनॉल मिश्रण में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

इथेनॉल मिश्रण पर बोलते हुए मंत्री पुरी ने कहा कि भारत पहले ही 19% मिश्रण तक पहुंच चुका है, और यह लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि 20% इथेनॉल मिश्रण से आगे की रणनीति पर चर्चा शुरू हो गई है।

‘एनर्जाइज़ इंडिया कॉन्क्लेव’ में स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों की पहचान

दिनभर चले इस कॉन्क्लेव में ऊर्जा क्षेत्र में उभरती हुई तकनीकों, स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और नवाचार के अवसरों पर चर्चा हुई। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने कहा,
“अगले 25 वर्षों तक भारत में जीवाश्म ईंधन की मांग बनी रहेगी। हमारे पास बड़ी मात्रा में अन्वेषण के लिए खुले क्षेत्रों का डेटा उपलब्ध है, जिसे स्टार्टअप्स के जरिए उपयोग में लाया जा सकता है।”

वहीं, एमएसएमई मंत्रालय के सचिव एससीएल दास ने कहा,
“हम ऐसी प्रणाली विकसित कर रहे हैं, जिससे विभिन्न स्टार्टअप्स की परिपक्वता का आकलन किया जा सके और उन्हें नियामक सहयोग तथा वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।”

विजेता स्टार्टअप्स को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

विजेता स्टार्टअप्स को इंडिया एनर्जी वीक 2025 में अपनी नवाचार परियोजनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जहां 120 देशों के 70,000 से अधिक ऊर्जा विशेषज्ञ और निवेशक उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम 11-14 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें 700 से अधिक कंपनियां, 500 वक्ता और 6,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

News – Muskan

 

राम भक्तों के लिए

धनबाद के हरिहरपुर डाकघर में पुराने स्टांप का उपयोग, खबर वायरल होते ही भारतीय डाक ने लिया संज्ञान

0

धनबाद: झारखंड के हरिहरपुर उप डाकघर में अब भी पश्चिम बंगाल के पुराने मानभूम जिले की मुहर के इस्तेमाल की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारतीय डाक विभाग (India Post) हरकत में आ गया।

धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के गोमो स्थित इस डाकघर में आज भी चिट्ठियों, पासबुक और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों पर 1951 में स्थापित पुराने मानभूम जिले की मुहर लगाई जा रही थी, जबकि धनबाद को अलग जिला बने 68 साल हो चुके हैं।

India Post ने लिया संज्ञान, जल्द बदले जाएंगे स्टांप

जैसे ही यह खबर Jharkhand Weekly द्वारा प्रकाशित की गई, मामला तूल पकड़ने लगा। सोशल मीडिया पर इस खबर के तेजी से वायरल होते ही भारतीय डाक विभाग ने X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से जवाब दिया और आश्वासन दिया कि हरिहरपुर उप डाकघर को जल्द ही नए स्टांप उपलब्ध कराए जाएंगे।

पोस्टमास्टर ने दी थी जानकारी

डाकघर के पोस्टमास्टर दयाल चंद साव ने भी स्वीकार किया था कि मुहर पर धनबाद का नाम होना चाहिए, लेकिन अब भी पुराने मानभूम जिले की मुहर का ही उपयोग करना पड़ रहा है।

नए स्टांप मिलने से दूर होगी समस्या

भारतीय डाक विभाग के इस त्वरित निर्णय से अब धनबाद जिले के इस डाकघर में भी संशोधित और अपडेटेड मुहरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे आधिकारिक दस्तावेजों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।

Sanjana Kumari

 

राम भक्तों के लिए

झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, जल्द मिलेगी ठंड से राहत; जानें आपके जिले का हाल

0

रांची: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी, और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

मौसम विभाग ने अभी तक धुंध या कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। गुरुवार को झारखंड का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे ठंड का प्रभाव कम होगा। बसंत ऋतु के आगमन के साथ शुष्क हवाएं चलेंगी, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान अपडेट

रांची

  • अधिकतम तापमान: 27.5°C (2.9 डिग्री की बढ़ोतरी)
  • न्यूनतम तापमान: 12.2°C (2.8 डिग्री की बढ़ोतरी)
  • जनवरी के औसत से: अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री ज्यादा, न्यूनतम 2.5 डिग्री अधिक

डाल्टनगंज और चाईबासा

  • जमशेदपुर: अधिकतम तापमान में 1°C की बढ़ोतरी
  • डाल्टनगंज: अधिकतम तापमान में 1.9°C की वृद्धि
  • बोकारो: अधिकतम तापमान बढ़ा, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.3°C कम
  • चाईबासा:
    • न्यूनतम तापमान: 12.3°C (सामान्य)
    • अधिकतम तापमान: 30.4°C (सामान्य से 3.8°C अधिक)

सर्दी की विदाई, बसंत पंचमी के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का मानना है कि झारखंड में अब सर्दी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। 3 फरवरी को बसंत पंचमी के बाद से दिन का तापमान और तेजी से बढ़ेगा, जिससे अच्छी धूप निकलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, शुष्क हवाएं थोड़ी परेशानी पैदा कर सकती हैं, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा।

Sanjana Kumari

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium