22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 475

मंत्री सुदिव्य कुमार से नरेश विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा ऑर्जन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन स्थापित करने की मांग की

0

रांची : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भेंडरा (नावाडीह, बोकारो) पंचायत के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, युवा कार्य खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर झारखंड राज्य के विश्वकर्मावंशियों लौहकार, काष्टकार, ताम्रकार, शिल्पकार और स्वर्णकार के समुचित विकास के लिए विश्वकर्मा आर्टिजन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की स्थापना के लिए एक स्मार पत्र सौंपा है.

मंत्री से मिला है आश्वासन

मंत्री ने इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि नरेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा कॉरपोरेशन बनाने के लिए झारखंड बनने के बाद से लगातार मांग कर रही है। विश्वकर्मा ऑटिजन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की स्थापना होने से विश्वकर्मावंशियों के कारीगरों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने एवं हुनरमंदों को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी. इसके अलावा पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा, विश्वकर्मा समाज समुचित कल्याण होगा और राज्य के विकास में इनका उल्लेखनीय योगदान हासिल होगा।

राम भक्तों के लिए

सेहत से भरपूर है अदाणी-इस्कॉन का महाप्रसाद…महाकुंभ में श्रद्धालुओं को हो रही है दिव्य स्वाद की अनुभूति

0

 

आखिर क्या है महाप्रसाद के स्वादिष्ट होने का राज़? स्वाद के साथ सेहत को कैसे रखता है दुरुस्त? बर्बादी रोकने का भी है पूरा इंतजाम, पूरी प्लानिंग से होता है महाप्रसाद तैयार

प्रयागराज : मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए देश औऱ दुनिया से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज में उमड़ रही है। करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, भीड़ और आवागमन को लेकर लोग चिंता में हैं लेकिन खानपान को लेकर लोगों में किसी तरह की चिंता नहीं है। इसका कारण है कुंभ मेला क्षेत्र में उपलब्ध महाप्रसाद। अदाणी और इस्कॉन मिलकर प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा लोगों के लिए महाप्रसाद का वितरण कर रहे हैं। यह महाप्रसाद, मेला क्षेत्र में स्थित इस्कॉन की 3 रसोइयों में बनाया जा रहा है और 40 से भी ज्यादा स्थानों पर वितरित किया जा रहा है। वितरण का काम लगभग पूरे दिन ही चलता रहता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या राज़ है अदाणी-इस्कॉन के इस महाप्रसाद का जो, इसे लोग प्रतिदिन खाने के बाद भी इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

सुबह के प्रसाद की तैयारी रात 2 बजे से शुरू हो जाती है

कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में स्थित इस्कॉन की रसोई में पूरे दिन सरगर्मी बनी रहती है। सुबह के प्रसाद की तैयारी देर रात 2 बजे के आसपास शुरू हो जाती है। सबसे पहले सब्जियों को किचन तक लाने और उन्हें छीलने-काटने का काम होता है। सब्जियां ताजी ही इस्तेमाल की जाती हैं। सारी खरीदारी लोकल दुकानदारों से की जाती है। जरूरत के मुताबिक दुकानदारों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है। खरीदारी के काम को लगातार करने वाले इस्कॉन के सेवक निखिल बताते हैं कि हम रोज सुबह इस काम के लिए लिए निकलते हैं और सुबह ही तकरीबन 500 क्विंटल सब्जी खरीदी जाती है।

किचन को आईआईटी के 4 सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरों ने तैयार किया है

अदाणी-इस्कॉन रसोई का निर्माण भी इस तरह से किया गया है कि खाने की गुणवत्ता बनी रह सके। एक तरफ जहां एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल होता है तो दूसरी तरफ ईंट और मिट्टी के इस्तेमाल से चूल्हे भी बने हुए हैं। इन चूल्हों में गाय के गोबर से बने उपलों का इस्तेमाल होता है। यहां पर सब्जियों को धीमी आंच पर पकाया जाता है। पूरे किचन को आईआईटी के 4 सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरों ने तैयार किया है। इस्कॉन प्रवक्ता का कहना है कि हम कहीं भी 2 दिन के नोटिस पर 50 हजार लोगों के लिए खाना बनाने लायक किचन बना सकते हैं।

आखिर क्या है स्वादिष्ट प्रसाद का गणित

जब हमने इस्कॉन प्रवक्ता दीन गोपाल दास जी से खाने की मात्रा और गुणवत्ता को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि हम श्रद्धालुओं की संख्या का अंदाजा उनके खड़े या बैठ कर खाने के पैटर्न के हिसाब से लगा लेते हैं। जब लोग खड़े होकर खाते हैं तो वह अमूमन 300-400 ग्राम खाना खाते हैं और जब वह बैठ कर खाते हैं तो यह मात्रा 700 से 800 ग्राम तक पहुंच जाती है।

खाने के मैन्यू को लेकर वह कहते हैं कि इसे तैयार करने के लिए भी न्यूट्रिशनिस्ट की एक टीम है। मैन्यू तैयार करते वक्त पौष्टिकता के साथ स्वाद का संतुलन बनाने की कोशिश की जाती है। प्रसाद की हर खुराक में विटामिन (सब्जियां), प्रोटीन (दालें) एवं कॉर्बॉहाइड्रेट्स (चावल-आटा) को शामिल किया जाता है। चावल को इस तरह से पकाया जाता है कि प्रतिदिन खाने वाले को सुपाच्य रहे।

इसके अतिरिक्त प्रसाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद में संपूर्ण रस मिले इसलिए साथ में एक मिष्ठान (हलवा-लड्डू) को शामिल किया जाता है। प्रसाद को बनाने के लिए सिर्फ देसी घी का ही इस्तेमाल किया जाता है।

….ताकि बर्बाद न हो अन्न का एक भी दाना

अदाणी-इस्कॉन किचन जिस मनोयोग से महाप्रसाद का निर्माण करता है उतनी ही लगन से उसके वितरण में भी लगा हुआ है। वितरण करते वक्त ध्यान दिया जाता है कि प्रसाद बर्बाद न हो। इसके लिए श्रद्धालु से पूछ कर ही उसके पात्र या पत्तल में प्रसाद परोसा जाता है। रसोई में बनने के बाद प्रसाद जिन 40 केंद्रों पर बांटा जाता है वहां से दोबारा एकत्र करके शहर के अन्य भीड़-भाड़ और जरूरतमंद लोगों के बीच बांटने के लिए भेज दिया जाता है।

इस पूरी मशक्कत के पीछे लक्ष्य सिर्फ एक ही है– कोई भी श्रद्धालु भूखा न रह जाए। बता दें कि अदाणी समहू ने इस्कॉन के साथ मिल कर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण का लक्ष्य रखा है। यह सेवा महाकुंभ मेला जारी रहने तक चलती रहेगी।

राम भक्तों के लिए

गुमला में तीखे मोड़ पर पिकअप और बाइक की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

0

गुमला: गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कटकांया तीखे मोड़ पर मंगलवार अपराह्न धान से लदे पिकअप वाहन और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक 23 वर्षीय रोहित मुंडा, छात्र जितेंद्र मुंडा और छात्रा हीरामुनी कुमारी शामिल हैं।

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल केराडीह गांव के निवासी हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद जितेंद्र मुंडा और हीरामुनी उरांव अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोहित मुंडा ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठाया और केराडीह गांव की ओर निकल पड़े। लेकिन जैसे ही वे कटकांया के तीखे मोड़ पर पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे धान लदे पिकअप वाहन से उनकी बाइक टकरा गई।

बाइक सवारों को आई गंभीर चोटें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित मुंडा बेहोश हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद रायडीह थाना की पुलिस गश्ती दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त किए

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बाइक और पिकअप वाहन को जब्त कर रायडीह थाना ले जाया। मामले की जांच की जा रही है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं और विशेष रूप से तीखे मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जनजातीय गौरव दिवस पर गुमला में जिला स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन

0

गुमला: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गुमला जिला प्रशासन और पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन, गुमला में जिला स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

रोजगार मेले का शुभारंभ और मुख्य उद्देश्य

इस मेले का उद्घाटन गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका ने बताया कि यह मेला दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना है।

1000 से अधिक युवाओं की भागीदारी, 201 का हुआ चयन

इस रोजगार मेले में गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। मेले में 25 कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से कुल 684 युवाओं का पंजीकरण किया गया। इनमें से 201 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी का अवसर मिला, जबकि 16 चयनित अभ्यर्थियों को उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने युवाओं को किया प्रेरित

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा,
“यह मेला केवल रोजगार प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास से युवा हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। जिला प्रशासन आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। मैं सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएँ देता हूँ।”

वहीं, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा,
“अगर आप अपने कौशल का विकास करेंगे, तो रोजगार के अवसर अवश्य मिलेंगे। एक बार नौकरी मिलने के बाद अपने हुनर और योग्यता के बल पर आगे बढ़ सकते हैं। रोजगार मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार करियर का चयन करें।”

संस्थानों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दी करियर संबंधी जानकारी

इस अवसर पर JTDS के जिला प्रबंधक, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, JSLPS के जिला एवं प्रखंड कर्मी, विभिन्न संस्थानों के अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को विभिन्न रोजगार संभावनाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी, जिससे वे अपने भविष्य की योजना बेहतर तरीके से बना सकें।

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की कि वे अपने कौशल को विकसित करें, रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बनें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी, डीडीसी समेत अधिकारियों ने लगाई दौड़

0

गुमला: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुमला जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। इस दौड़ में गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह, डीडीसी दिलेश्वर महतो, डीटीओ, एसडीपीओ, डीएलएसए सचिव, डीएसई और सार्जेंट मेजर सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास ने बताया कि वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकता है और जीवन की रक्षा कर सकता है। साथ ही, उन्होंने मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

मैराथन दौड़ का आयोजन और पुरस्कार वितरण

इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से लोहरदगा रोड स्थित सोसो मोड़ तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ पूरी होने के बाद पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को हेलमेट और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, बाद में उन्हें जूते भी प्रदान किए जाएंगे।

स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान अभियान

सड़क सुरक्षा माह के तहत आज जिला सदर अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इच्छुक लोग यहां पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं और रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं।

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर विशेष जोर

गुमला पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार की ओर से उसे ₹2000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

एसपी ने लोगों से हमेशा हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने और अनावश्यक दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं और अपने परिवार तथा समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त ने किया RSETI प्रशिक्षण केंद्र, बालिका गृह एवं नारी निकेतन का निरीक्षण

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को गुमला जिले में स्थित RSETI प्रशिक्षण केंद्र, बालिका गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इन संस्थानों में रह रहे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा और आवश्यक निर्देश जारी किए।

RSETI प्रशिक्षण केंद्र का दौरा: युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यदि वे खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रशिक्षण से जोड़ा जाए ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

बालिका गृह का निरीक्षण: सुरक्षा और शिक्षा पर विशेष जोर

इसके बाद उपायुक्त ने बालिका गृह का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बच्चियों से शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। उपायुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बालिकाओं की देखभाल केवल बालिका गृह तक ही सीमित न रहे, बल्कि प्रशासन उनके भविष्य की बेहतरी के लिए भी काम करता रहे।

नारी निकेतन की समीक्षा: महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर

नारी निकेतन में उपायुक्त ने महिलाओं से गोपनीय बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इच्छुक महिलाओं को RSETI के विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जाए, जिससे वे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, DCLR, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन संस्थानों की व्यवस्थाओं को लगातार मॉनिटर किया जाए और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नशे में धुत बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

0

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के गोविंदपुर गांव में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां नशे में धुत अजीत राम नामक व्यक्ति ने अपनी ही 55 वर्षीय मां को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घरेलू विवाद बना हत्या का कारण

जानकारी के मुताबिक, विवाहित अजीत राम नशे की हालत में घर पहुंचा और बिना किसी ठोस वजह के परिजनों से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और गुस्से में आकर अजीत ने घर में रखी लाठी उठाकर अपनी मां पर हमला कर दिया। लगातार कई वार करने के बाद उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

गांववालों ने दी पुलिस को सूचना

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के बाद से ही अजीत राम फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गांव में इस जघन्य कृत्य के बाद मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बीसीएम डिग्री कॉलेज के निदेशक डॉ. आईपी भारती ने मृतक मनोज साव के परिवार को दिया सहयोग का आश्वासन

0

चुगलामो निवासी मनोज साव, जो हाल ही में मुंबई से प्रयागराज की यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, का उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी बहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ पड़ा।

आज बीसीएम डिग्री कॉलेज के निदेशक डॉ. आईपी भारती मृतक के परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे और विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

इस दौरान समाजसेवी मनोज चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, सुरेश नायक और विजय चौधरी समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी और सहायता का आश्वासन दिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया

0

नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने की बैठक

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने का निर्देश दिया. नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज का कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने को कहा है.

बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि नये भवन के निर्माण कार्य के साथ-साथ पहले से बन कर तैयार भवन का भी रख रखाव जरूरी है. खासकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से जुड़े लैंप्स-पैक्स के लिए ये निर्देश ज्यादा जरूरी है. मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पाद के स्टोरेज से जुड़े भवनों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर होनी चाहिए. राज्य में जर्जर लैंप्स-पैक्स के स्थान पर नये भवन का निर्माण समय की आवश्यकता है.

राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज के साथ-साथ छोटे कोल्ड स्टोरेज की भी समीक्षा की गई. राज्य में प्रयाप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से कृषि उत्पाद, फल, सब्जी के रखरखाव में किसानों को परेशानी हो रही है. ऐसे कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के क्रम में गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा जोर देने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में मंत्री ने कहा कि इस बार मौसम अनुकूल रहने की वजह से धान की अच्छी पैदावार हुई है. मोटा अनाज और दलहन की भी पैदावार पहले की तुलना में बेहतर हुई है. किसानों को समय पर बीज वितरण के लिए राज्य में स्टोरेज की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. इसके लिए विभाग को भवन की जरूरत है और भवन निर्माण विभाग को इसके लिए समय सीमा के अंदर भवन उपलब्ध कराना होगा. बैठक में विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्धिकी, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल और दूसरे विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

सांसद मनीष जायसवाल की अनूठी पहल: सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 की तैयारी अंतिम चरण पर

0

तोहफ़े में हजारीबाग सांसद सभी नवदंपत्तियों को भेंट करेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी संग गृहस्थ का दर्जनों ज़रूरी सामान

तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं सांसद और उनकी पूरी टीम, विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम में शादी मण्डप बनकर हुए तैयार
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के तहत 101 जोड़ियों की शादी रचाने के लिए विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम ( पुराना बस स्टैंड के समीप) में विवाह मंडप तैयार हो रहें हैं। विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जिसमें खुद सांसद मनीष जायसवाल और उनकी पूरी टीम तत्परता से जुटी हुई है। यह सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 कार्यक्रम आगामी 02 फरवरी 2025 (रविवार) को आयोजित होगा जहां 101 बेटियों का एकसाथ सांसद मनीष जायसवाल, उनके परिवारजन और उनके हितजनों का सदा सुहागन रहने का शुभाशीर्वाद प्राप्त होगा। इस ऐतिहासिक क्षण का 50 हज़ार से अधिक लोग साक्षी बनेंगे ।
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाने में कोई कोर- कसर न रह जाए इसकी पल-पल की जानकारी दिल्ली विधानसभा चुनाव कैंपेन में रहने के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ले रहे हैं और विवाह स्थल को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए लगातार दिशा- निर्देश अपनी टीम को दे रहे हैं। विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्वागत गेट, मुख्य द्वार से स्टेडियम तक जाने वाले रास्ते में बेहद आकर्षक साज- सज्जा के साथ पैसेज का निर्माण, विवाह स्थल पर ग्राउंड में चारों तरफ से लोहे का बैरिकेटिंग और उसके अंदर बीच में विवाह में शामिल होने वाले चर्चित म्यूजिकल फेरे के पंडित राघव पंडित और उनकी टीम के साथ रंगकर्मियों के लिए एक विशाल स्टेज़, इसी परिसर में 101 आकर्षक विवाह मंडप और उसके बाहर एक मुख्य स्टेज के अलावे मैदान के चारों तरफ लोगों को बैठने के लिए पवेलियन में कालीन बिछाया जा रहा है। विवाह मंडप स्थल पर कार्पेट बिछाया जा रहा है ।
हजारीबाग की धरती पर सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा पहली बार 14 दिसंबर 2023 को 25 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह डीपीएस स्कूल प्रांगण, हजारीबाग में अपने दो जुड़वे भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल के 25 वें शादी सालगिरह के मौके पर कराया गया था। यह कार्यक्रम तब आयोजित हुआ था जब मनीष जायसवाल हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे और उन्होंने सभी 25 जोड़ों के गृहस्थ बसाने से लेकर गृहस्थ चलाने तक का उपाय किया था। इस कार्यक्रम में भी 50 हज़ार से अधिक लोग गवाह बने थे। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 दूसरा आयोजन होगा जो सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित होगा और इसमें पहली बार हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के अलावे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही, बड़कागांव, मांडू और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बेटियां भी सम्मिलित हैं। 101 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह उत्सव संपूर्ण झारखंड में इतिहास रचेगा ।
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में शामिल सभी 101 वर- वधुओं को सांसद मनीष जायसवाल इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ कुल 34 गृहस्थ में उपयोग होने वाला जरूरी सामान भी भेंट करेंगे। जिसमें टीवी, फ्रिज, अलमीरा, पंखा, सूटकेस, कंबल, वर्तन सेट, वर्तन स्टैंड, सब्जी स्टैंड, साड़ियां, सूट पिस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट, शू, श्रृंगार बॉक्स, शर्ट- पेंट, दीवार घड़ी, कलाई घड़ी, बाल्टी सेट, चूड़ी सेट, चादर, केसरोल, डिनर सेट, फल पैकेट, मिठाई पैकेट सहित अन्य सामग्री शामिल है। इस सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर एक साथ 101 बारात हजारीबाग के सिमर रेस्ट हाउस चौक के समीप अवस्थित अपकमिंग जीडी गोयनका स्कूल से निकलेगा जो इमलीकोठी, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक, बिरसा चौक होते हुए विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम तक पहुंचेगा। इस दौरान बारात में खुद धमाल होगा। पटाखें छोड़े जाएंगे, ढोल- तासा और बैंड बाजा बजेगा, बाराती खूब झूमेंगे- नाचेंगे। बारात में नेटूआ नाच और बाघ नाच के साथ पारंपरिक तरीके से ढोल- नगाड़े का भी जबरदस्त प्रदर्शन होगा। विवाह स्थल पर अलग-अलग 101 विवाह मंडप बनाए जा रहे हैं जहां वर- वधु के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां वरमाला और रीति रिवाज से शादी के उपरांत कन्यादान किया जाएगा। विवाह स्थल पर गीत संगीत के जरिए कई नामचीन कलाकारों की टीम बरातिया और शरातियों का खूब मनोरंजन कराएंगे ।
इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 को लेकर हजारीबाग शहर के हर प्रमुख चौक- चौराहें में होर्डिंग लगाए गए है। बारात निकलने के जगह से लेकर वैवाहिक स्थल तक कुल पांच स्वागत द्वार बनाए गए है। हजारीबाग शहर के अलावे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ता और सांसद मनीष जायसवाल के समर्थक और चाहने वालों के साथ सभी 101 जोड़ों के परिवारजनों में खासा उत्साह का माहौल है। रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर लोग अपने तरीके से आमजनों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह कर रहें हैं। इसे लेकर हर क्षेत्र में निवेदक करते हुए स्थानीय लोगों की ओर से भी बड़े- बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। सांसद मनीष जायसवाल की ओर से भी उनकी टीम समाज के प्रमुख संगठनों से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र भेंटकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध कर रहें हैं। तैयारी को लेकर भेंट किए जाने वाले सामग्री का पैकिंग मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल के देखरेख में शुरू कर दिया गया है। मिठाई बनाने का काम भी जोरों पर चल रहा है ।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि समाज के 101 निधन जोड़ों का सामूहिक विवाह हम शाही शादी के तर्ज पर करने का प्रयास कर रहें हैं जिसमें सभी ऐसे जोड़ें शामिल हैं जो आर्थिक रूप से अशक्त, दिव्यांग, बेसहारा और जरूरतमंद है। समाज में ऐसे परिवार जिन्हें लगता है की अपनी बेटी का शादी बोझ बन रहा है उनकी इस गंभीर समस्या में सहभागी बनकर उनके बेटियों का शादी का सपना सम्मानजनक तरीके से करने में हम सहभागी बन पा रहें हैं यह हमारे लिए बेहद आत्मीय खुशी का पल है। सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में शामिल होकर 101 जोड़ों के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद देने का अपील किया है ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium