22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 476

विभावि में अंतर विश्वविद्यालय खो खो प्रतियोगिता आयोजन की उल्टी गिनती शुरू

0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो खो प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। विश्वविद्यालय मुख्यालय के विनोदिनी पार्क में तीन तथा विश्वविद्यालय के स्टेडियम मैदान में दो उच्च स्तरीय कोर्ट बनाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार पूरी तैयारी पर सीधी नजर रखे हुए हैं। पुरी तैयारी छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष डॉ विकास कुमार एवं खेल निदेशक डॉ राखो हरि की देखरेख में चल रही है।
ज्ञात हो की बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम एवं पूर्वोत्तर के राज्यों से कुल 36 विश्वविद्यालय के महिला खो खो दल इस प्रतियोगिता में भाग लेने की पुष्टि कर दिए है।
खेल  अनुदेशक उत्तम कुमार एवं शुभम कुमार एक-एक कोर्ट की लंबाई चौड़ाई को तकनीकी मापदंडों के अनुसार निर्धारित करते हुए मार्किंग का काम भी प्रारंभ कर दिए है।  संत कोलंबा महाविद्यालय के अशोक कुमार सिंह इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। ग्राउंड्समैन रॉविंद और अशोक का मेहनत असर दिखाने लगा है।
लगभग चार वर्षों के बाद परिसर में फिर से खेलकूद का माहौल बनता दिख रहा है। इसी बीच विश्वविद्यालय में उस समय हलचल मच गई जब  मानव विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ गंगानाथ झा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कोर्ट में आकर चल रहे सफाई कार्य में स्वतः योगदान दिया। इस कर सेवा में विभाग के विधार्थी पूजा, सीमा, खुशबू, आशा, मधु, अंशु, अमला अनूप, रीमा प्रवीण, चंदन, कृष्ण कुमार, और इरफान अंसारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कुलपति पोद्दार ने आदेश दिया है कि बेहतर आयोजन के साथ यह भी सुनिश्चित करना है की विभावि दल का प्रदर्शन भी उच्च कोटि का हो। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से खो खो के प्रशिक्षक सुबोध कुमार दास और विशाल कुमार की देखरेख में विश्वविद्यालय दल का सघन प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

छात्र अभिप्रेरण सप्ताह: सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम जारी

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला जिले में “शिक्षा कर भेंट” गतिविधि के अंतर्गत इस सप्ताह को छात्र अभिप्रेरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, जिला और प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम समय की तैयारियों का जायजा लेने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, और शिक्षकों के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।

अभियान के दौरान प्रमुख गतिविधियां:

इस विशेष अभियान में निम्न पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:
 जयवंती देवगम, अनुमंडल पदाधिकारी, बसिया, नरेश मुंडा, अंचलाधिकारी, बसिया, अविनाश कुजूर, अंचलाधिकारी, भरनो, शेखर वर्मा, अंचलाधिकारी, बिशुनपुर, सुलेमान मुंदरी, बीडीओ, बिशुनपुर,अशोक कुमार चोपड़ा, बीडीओ, गुमला, आलोक रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी
इन अधिकारियों ने अपने आवंटित विद्यालयों का भ्रमण करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, शिक्षकों के साथ संवाद कर परीक्षा तैयारी के अंतिम चरणों में ध्यान केंद्रित करने हेतु प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की।

सप्ताह भर चलेगा अभियान:

इस अभियान के तहत पूरे सप्ताह सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम जारी रहेगा। पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालयों में जागरूकता और उत्साह का माहौल बना है। शिक्षकों द्वारा परीक्षा तैयारियों के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन गुमला छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की पहल से छात्रों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डुमरी में, अकासी पंचायत के सीरा सीता नाले में दिनांक 3 फरवरी को होगा राजकीय मेला का आयोजन, उपायुक्त ने विशेष बैठक कर आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

0
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित  डुमरी प्रखंड के अकासी पंचायत स्थित पर्यटन स्थल सीरा सीता नाले में फरवरी माह के दिनांक 03.02.2025 को आयोजित होने वाले राजकीय मेला / जतरा के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में गुमला के नया समाहरणालय भवन, चंदाली स्थित सभागार में एक विशेष बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त महोदय ने मेले / जतरा के सुचारू आयोजन के लिए निम्नलिखित आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
▪प्राथमिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
▪साफ-सफाई करवाना।
▪शौचालय, पेयजल, विद्युत और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना।
▪एंबुलेंस एवं चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता।
▪मेले स्थल पर आवश्यक रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कार्य।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेले/जतरा में आने वाले किसी भी यात्री को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में एसडीओ चैनपुर जिला खेल पदाधिकारी बीडीओ डुमरी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिला स्तरीय सोशल इमोशनल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन

0
गुमला : – गुमला के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बॉयज में आज जिला स्तरीय सोशल इमोशनल लर्निंग (SEL) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (SOE) के बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन और मुख्य संबोधन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्योति खलखो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ADPO), ने किया। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए समग्र शिक्षा और भावनात्मक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। एडीपीओ ने अपने वक्तव्य में वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बच्चों के भावनात्मक और सामाजिक विकास की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने प्रोजेक्ट संपूर्णा – हर्ष जोहार की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। एडीपीओ ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से बच्चों में आत्म-चेतना, सहानुभूति, और भावनात्मक संतुलन विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रखंडस्तरीय आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक को हर्ष जोहार पाठ्यक्रम की पुस्तक भेंट की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने नाटक, नृत्य और झारखंड की सांस्कृतिक वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा (SEL) के महत्व को रचनात्मक तरीके से समझाया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार SEL स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां परियोजना से जुड़े शैक्षणिक और भावनात्मक विकास से संबंधित सामग्रियां प्रदर्शित की गईं।

विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रखंड के पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील टोप्पो , शिक्षक सत्यजीत कुमार, प्रोजेक्ट संपूर्णा कंसोर्शियम के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, हर्ष जोहार के नोडल शिक्षक और 100 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा सभी शिक्षकों, अभिभावकों, और बच्चों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण से भरपूर बनाने में सहायक होंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डायन कुप्रथा के उन्मूलन हेतु गुमला जिला में कार्यशाला का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा पद्मश्री सम्मानित विशिष्ट अतिथि छूटनी देवी की उपस्थिति में डायन कुप्रथा पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त डायन बिसाही जैसी कुप्रथा को समाप्त करना, अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा महिलाओं को न्यायिक सुरक्षा प्रदान करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित DALSA सचिव  ने डायन प्रथा से जुड़े आने वाले नए अधिनियमों की जानकारी देते हुए बताया कि अब ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। नए प्रावधानों के तहत डायन कहकर किसी महिला को प्रताड़ित करने वालों या उनकी हत्या में शामिल लोगों को बेल नहीं दी जाएगी और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी।

छूटनी देवी की प्रेरक कहानी

कार्यशाला में पद्मश्री से सम्मानित विशिष्ट अतिथि छूटनी देवी ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उन पर भी डायन का झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उन्होंने निडर होकर इन समस्याओं का सामना किया। आज वे डायन प्रथा के खिलाफ खड़ी होकर अन्य पीड़ित महिलाओं की मदद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि डायन प्रथा के कारण कई महिलाओं और बच्चों ने अपनी जान गंवाई है, क्योंकि लोग बीमारी के सही इलाज की जगह अंधविश्वास और झाड़-फूंक में विश्वास करते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सामूहिक प्रयास से इस कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है।

उपायुक्त का आह्वान

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छूटनी देवी की बातों का समर्थन करते हुए डायन प्रथा को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि गुमला जिले में डायन बिसाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पंचायत, प्रखंड, विद्यालय और अन्य सामुदायिक स्तरों पर इस मुद्दे को उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर, सामाजिक ऑडिट कर, और इस कुप्रथा को बढ़ावा देने वाले लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

पुलिस अधीक्षक का योगदान

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि डायन प्रथा से संबंधित छोटी से छोटी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे महिलाओं से नियमित रूप से संपर्क में रहें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

अनुभव साझा और समाधान की दिशा में चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने डायन बिसाही से संबंधित अपने अनुभव साझा किए और इसे समाप्त करने के लिए सुझाव दिए। छूटनी देवी और अन्य वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक ITDA, DSP गुमला, सहित अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के अंत में यह संकल्प लिया गया कि सामूहिक प्रयासों से इस कुप्रथा को समाप्त किया जाएगा और महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

प्योर ईवी और बीई एनर्जी की साझेदारी से लिथियम-आयन बैटरियों की उम्र होगी दोगुनी

0

भोपाल, जनवरी 2025 – भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी प्योर ईवी ने फ्रांस की क्लाइमेट टेक कंपनी बीई एनर्जी के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग इलेक्ट्रिक वाहनों की लिथियम-आयन बैटरियों की उम्र बढ़ाने और पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

साझेदारी का उद्देश्य और फोकस

यह रणनीतिक साझेदारी उन्नत लिथियम-आयन बैटरी रिकंडीशनिंग तकनीक को भारतीय बाजार में लाने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य बैटरियों की पुनः उपयोग क्षमता को बढ़ाना, दीर्घकालिक लागत में कमी लाना और भारत के डिकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को समर्थन देना है।

इस पहल के तहत, बीई एनर्जी के अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल प्योर ईवी की पेटेंटेड बेट्रिक्सफैराडे™ तकनीक के साथ किया जाएगा। दोनों कंपनियों का लक्ष्य भारत में लिथियम-आयन बैटरी रिकंडीशनिंग के क्षेत्र में खुद को अग्रणी के रूप में स्थापित करना है।

ईवी मालिकों को क्या मिलेगा फायदा?

यह साझेदारी न केवल पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देगी, बल्कि ईवी मालिकों को भी दीर्घकालिक बचत का अवसर प्रदान करेगी। बैटरियों के कायाकल्प और पुनः उपयोग से नई बैटरियों की आवश्यकता कम होगी, जिससे समग्र लागत में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, यह पहल बैटरी के जीवन चक्र में सुधार कर भारत में एक हरित और टिकाऊ मोबिलिटी इकोसिस्टम को गति प्रदान करेगी।

प्योर ईवी और बीई एनर्जी के विचार

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, प्योर ईवी के फाउंडर और एमडी डॉ. निशांत डोंगरी ने कहा:

“बीई एनर्जी के साथ हमारा यह सहयोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा उद्देश्य ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन बनाना है, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल हों, बल्कि उपयोगकर्ताओं को उनके निवेश का पूरा मूल्य प्रदान करें। इस पहल से ईवी बाजार को एक नई पहचान मिलेगी।”

बीई एनर्जी के फाउंडर और ग्लोबल प्रेसिडेंट बर्ट्रेंड कॉस्टे ने कहा:

“हम प्योर ईवी के साथ साझेदारी कर भारत में अपनी अत्याधुनिक तकनीक लाने के लिए उत्साहित हैं। यह पहल बैटरियों को पुनः उपयोग में लाने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद करेगी। हम इस सहयोग से सस्टेनेबिलिटी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मेक इन इंडिया और ग्रीन टेक्नोलॉजी का समर्थन

यह साझेदारी भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है और ग्रीन टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करती है। योजना के तहत, पहला संयंत्र वित्तीय वर्ष 2026 में करमनघाट आईडीए, हैदराबाद में शुरू किया जाएगा।

प्योर ईवी और बीई एनर्जी का यह सहयोग भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके जरिए न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार होगा, बल्कि यह कार्बन उत्सर्जन को भी उल्लेखनीय रूप से कम करने में योगदान देगा।

Muskan

राम भक्तों के लिए

जामताड़ा में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी ने समीक्षा बैठक की, पुलिस को और अधिक संवेदनशील बनाने और त्वरित कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए

0

रांची : जामताड़ा में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से एपीके एप्लिकेशन से संबंधित साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के कई जिलों के एसपी शामिल हुए। बैठक का मकसद एपीके एप्लिकेशन से जुड़ी धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सुरक्षा नीतियों की व्यापक समीक्षा करना था। पुलिस अधिकारियों को इस तरह के अपराधों के बारे में और अधिक संवेदनशील बनाने और त्वरित कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

जामताड़ा एसपी ने साइबर रोकथाम पर प्रस्तुति दी

बैठक में जामताड़ा के एसपी ने साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में एक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी असली एप्लिकेशन की तरह दिखने वाली नकली एपीके फाइल्स में मैलवेयर और वायरस छिपाकर यूजर्स के डिवाइस में इंस्टॉल करवा देते हैं। इससे अपराधी यूजर्स का निजी डेटा चोरी कर लेते हैं, बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हैं और डिवाइस को रिमोट कंट्रोल में लेकर अपराध कर लेते हैं। इससे हमें बचना होगा.

बैठक में यह तय किया गया कि इस तरह के साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना और उन्हें सही एपीके फाइल्स डाउनलोड करने के बारे में जानकारी देना बेहद महत्वपूर्ण है।

साइबर क्राइम से बचने के सुझाव

इस संबंध में बताया गया कि आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर अपने फोन में विश्वसनीय एंटी वायरस ऐप इस्टॉल करें पर अनजान स्रोतों से कोई भी ऐप डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी गई.

लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर ब्लूटूथ और वाई-फाई प्रयोग करने पर विशेष ध्यान देने के अलावा संदिग्ध कॉल्स/विज्ञापनों/लिंक/गतिविधि/मुफ्त ऑफर आदि को नजरअंदाज करने और  सिस्टम में ऑटोमैटिक डाउनलोड मोड को बद रखना सुनिश्चित करें।

राम भक्तों के लिए

मेरठ के सांसद अरुण गोविल महाकुंभ में बोले-अदाणी ग्रुप सेवा का बेहतरीन काम कर रहा है…भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया

0
प्रयागराज : रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर और मेेेरठ के भाजपा सांसद अरुण गोविल महाकुंभ मेला में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। यहां वह पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें। स्नान के अलावा वह मेला क्षेत्र में स्थित सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल भी पहुंचे। अरुण गोविल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया।

गोविल ने जमकर की अदाणी ग्रुप की तारीफ

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि अदाणी ग्रुप वैसे भी देश में काफी अच्छा काम कर रहा है, लेकिन इस्कॉन के साथ जुड़कर तो वह और भी बहुत लोगों की मदद कर पा रहे हैं। उनका प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी फाउंडेशन अच्छा काम कर रहे हैं। इस्कॉन तो शुरू इन कामों के लिए जाना जाता है और अदाणी फाउंडेशन भी जुड़ा है।  दो और दो मिलकर चार हुए हैं। दोनों बहुत ही अच्छा काम कर रहे है। इस पुनीत कार्य के लिए अदाणी ग्रुप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
अरुण गोविल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ, एकता, समता,  धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।

कई वीआईपी लगा चुके हैं डुबकी

मंगलवार को कई नामी लोग कुंभ मेले में नजर आए। इनमें कोल्ड प्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और अमेरिका के जानेमाने इंफ्युलएंसर नास डेली भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिजनों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हर दिन महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक अबतक महाकुंभ में 14.76 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।
राम भक्तों के लिए

Republic Day Celebration Enthralls Community at Root Rider Children School

0

Chatakpur, January 26, 2025 – Root Rider Children School organized a vibrant Republic Day celebration that brought together students, teachers, parents, and community members in a patriotic display of unity and cultural pride.

The event commenced at 9:00 AM with a prabhat pheri (morning procession) led by students, spreading the message of patriotism through the streets of Chatakpur. The procession garnered widespread attention and set the tone for the day’s festivities.

At 10:30 AM, the National Flag was ceremoniously hoisted in the school premises by the Honorable Mukhiya of Chatakpur Panchayat, Mr. Vicky Lohar, followed by a salute and a march-past by the students.

The cultural program, which began shortly thereafter, was inaugurated by Mr. Jyoti Matharu, Vice Chairman of the Jharkhand Minority Commission, who lit the ceremonial lamp. In his address, Mr. Matharu lauded the school’s efforts in fostering education and community development in the rural region. “Root Rider Children School plays a vital role in uplifting children from underprivileged backgrounds. The enthusiasm and talent displayed today remind me of my own childhood,” he remarked.

Dazzling Performances and Recognitions
Students captivated the audience with enthralling performances, ranging from patriotic dances to skits. A notable highlight of the program was the felicitation of students who secured the top three positions in various academic and extracurricular activities. Awards were presented by Mr. Jyoti Matharu, Mukhiya Mr. Vicky Lohar, and Gram Pradhan Mr. Chhavi Pradhan, encouraging young achievers to continue striving for excellence.

Teachers were also honored for their dedication, with the school management recognizing their efforts to shape young minds. A special announcement was made during the event, appointing Ms. Pooja Kumari, the school’s senior-most teacher, as the Vice Principal.

Community Collaboration and Support
The event drew significant community participation, with notable attendees including Panchayat Committee Member Mr. Rakesh Kumar, Ward Councillor Mr. Santosh Sharma, and several social workers from Chatakpur. Mukhiya Mr. Vicky Lohar expressed admiration for the school, highlighting its scout-based educational approach and its commitment to delivering quality education under the guidance of the All India Boy Scouts Association.

Adding to the celebratory spirit, cash prizes were announced for students by the Mukhiya and the Panchayat Committee, further motivating the young participants.

Acknowledgments and Gratitude
The program’s success was attributed to the combined efforts of teachers, students, and local social workers. The school’s Coordinator, Mr. Uday Kumar, served as the program’s emcee, while Principal Mr. Jaiprakash Sharma delivered a heartfelt vote of thanks.

Root Rider Children School, operated under the Shri Vishwakarma Welfare Society, continues to make significant strides in providing holistic education to rural children, leaving a lasting impact on the community.

News Desk

राम भक्तों के लिए

विश्वविद्यालय में आयोजित हुई गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह

0
संविधान भारत की आत्मा है। यह केवल एक पुस्तक मात्र नहीं है। इसमें हमारे स्वतंत्रता संग्रामियों का बलिदान निहित है। आज अगर राष्ट्र आगे बढ़ रहा है तो इसी संविधान की ताकत पर। इसलिए आज के दिन सबसे पहले हम अपने स्वतंत्रता संग्रामियों को और संविधान के  निर्माताओ का स्मरण करते हैं। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने कहीं। वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संविधान के पीछे के इतिहास आज के युवाओं को हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए।  यह संविधान की ही देन है कि आज हम सबके भीतर अरमान मचलते हैं। युवा अपने कर्तव्यों का निर्माण जरूर करें। हम सबको न्याय, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता एवं बंधुत्व की भावना को आत्मसात करनी चाहिए।
स्वतंत्रता की लड़ाई में हजारीबाग के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने बाबू रामनारायण सिंह, के बी सहाय एवं अन्य स्वतंत्रता संग्रामियों का स्मरण किया।
विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को  रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे एनसीसी, एनएसएस तथा प्लेसमेंट का कार्य संतोषप्रद है। विश्वविद्यालय में लगभग दस पेटेंट, बड़ी संख्या में शोध पत्र, कई सारे प्रोजेक्ट ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। समाज विज्ञान के विकास में भारत सरकार से प्राप्त 100 करोड़ के सदुपयोग की बात उन्होंने कही।
विश्वविद्यालय में चौबीस घंटे गैर पारंपरिक ऊर्जा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने चार-पांच महत्वपूर्ण एमओयू किया है और अति शीघ्र और चार-पांच एमओयू कर लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में कला एवं संस्कृति तथा खेल कूद के विकास से संबंधित जानकारी उन्होंने सबको दी।
कुलपति ने मल्लखंब जैसे पारंपरिक खेल की चर्चा करते हुए कहा की बहुत जल्द इसकी एक कार्यशाला विश्वविद्यालय में लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि विनाश के आधार पर विकास नहीं होनी चाहिए। यह नैतिकता के आधार पर होनी चाहिए। तभी हमारा देश फिर से विश्व गुरु की भूमिका में आ पाएगा। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय को तीन एकड़ की भूमि प्राप्त हुई है जिसके सदुपयोग योजना बनाई जा रही है।
उपलब्धियां के बारे में बताने के बाद उन्होंने कहा कि हमें अभी मिलो चलना बाकी है। कुछ समस्याएं भी है जिसे जल्द से जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने एक इनक्यूबेशन केंद्र को शीघ्र प्रारंभ करने की जानकारी दी। काउंसलिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जिम्नेशियम को जल्द प्रारंभ करने की बात कही।
उन्होंने कुछ ऐसे पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की बात की जो ग्लोबल से लोकल के विषय पर आधारित हो। उन्होंने वर्ष में एक दो राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium