22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 477

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज जिले के सभी प्रखंडों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

0
गुमला : – गुमला जिले में सरकार की सभी योजनाओं का निष्पक्ष और समुचित लाभ नागरिकों तक पहुंचाने, जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आज सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर सभी वरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में जाकर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), धान आपूर्ति केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, आवास योजना (PMAYG) सहित अन्य योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। प्रखंड स्तरीय बैठकों का आयोजन कर योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों और अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मियों से योजना के कार्यान्वयन पर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान PMAYG योजना के तहत शत-प्रतिशत आवास स्वीकृति और पुराने आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मनरेगा योजनाओं में पीडी जनरेशन, एमबी एंट्री और जियो टैगिंग की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए। कृषि और पशुपालन क्षेत्र में लक्ष्यों को पूरा करने और लाभार्थियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और म्यूटेशन प्रक्रियाओं को तेज करने की भी समीक्षा की गई।
आज के भ्रमण कार्यक्रम में घाघरा प्रखंड का निरीक्षण उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने किया। बिशुनपुर प्रखंड का दौरा परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसद द्वारा किया गया। चैनपुर प्रखंड में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने निरीक्षण किया। रायडीह प्रखंड में लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार ने योजनाओं की समीक्षा की। पालकोट प्रखंड में जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी महेश्वर महतो ने भ्रमण किया और समीक्षात्मक बैठक की।
जारी प्रखंड का निरीक्षण जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप द्वारा किया गया। गुमला प्रखंड में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति लता किस्कू ने भ्रमण किया। सिसई और भरनो प्रखंडों में अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज ने योजनाओं का मूल्यांकन किया। कामडारा प्रखंड का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम ने किया। डुमरी प्रखंड का भ्रमण चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने किया। वहीं, बसिया प्रखंड में भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखर कुमार ने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया।
सभी अधिकारियों ने अपने भ्रमण के दौरान योजनाओं की प्रगति का गहन अध्ययन किया और सुनिश्चित किया कि विकास कार्य सही दिशा में हो। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के उपाय किए। साथ ही, अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे साप्ताहिक आधार पर अपने प्रखंडों का भ्रमण करें और योजनाओं की स्थिति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रस्तुत करें।
यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने घाघरा प्रखंड के सेहल बंसी टोली और कुगाओं पंचायत के चट्टी ग्राम का क्षेत्रीय दौरा किया।

0
गुमला : – गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को घाघरा प्रखंड के सेहल बंसी टोली और कुगाओं पंचायत के चट्टी ग्राम का क्षेत्रीय दौरा किया। ये दोनों गांव झारखंड के पहले जलवायु स्मार्ट गांव हैं, जहां ग्रामीण उन्नत और पर्यावरण-संवेदनशील खेती के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्यरत हैं।
उपायुक्त ने दोनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी आजीविका के साधनों को समझने का प्रयास किया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में ‘प्रदान’ संस्था के सहयोग से यहां के नागरिकों को उन्नत खेती, प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य व्यवसायों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। दौरे के दौरान उपायुक्त ने इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि ये गांव झारखंड में एक आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं।
सेहल और चट्टी गांवों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही ‘विमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ के माध्यम से 3100 महिलाएं खेती और अन्य व्यवसायों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। यहां सरसों, हल्दी, धनिया, चावल, आटा और दोना-पत्तल प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। लगभग 50 एकड़ भूमि पर उन्नत किस्म की फसलें, जैसे तरबूज, मटर, आलू और शिमला मिर्च की खेती की जा रही है। ‘प्रदान’ संस्था द्वारा संचालित एफपीओ बाजार व्यवस्था में भी ग्रामीणों को सहयोग प्रदान कर रही है।
उपायुक्त ने इन गांवों में सरकारी योजनाओं जैसे बिरसा हरित ग्रामीण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक सखी योजना, मैया सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, मिलेट मिशन, राशन कार्ड योजना और पेयजल व सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस क्षेत्रीय भ्रमण में घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, ‘प्रदान’ के पार्टनरशिप लीड मेराज, टीम कोऑर्डिनेटर जितेंद्र, जॉयदीप, अभय, अनिषा, सेहल पंचायत के मुखिया, फेडरेशन के अध्यक्ष और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उपायुक्त ने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में 3 फरवरी को आयोजित होगा सिरा सीता राजकीय मेला (जतरा) झारखंड कल्याण मंत्री

0
गुमला : – झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री  चमरा लिंडा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुमला जिले में सिरसी-ता-नाले(दोन) दव डहरे एकना राजकीय समारोह के आयोजन की तिथि की घोषणा की। यह पवित्र मेला सिरसी-ता-नाले(दोन) दव डहरे एकना राजकीय समारोह 3 फरवरी, 2025 को आयोजित होगा।
यह निर्णय धार्मिक मान्यता और माघ पंचमी के शुक्ल पक्ष के दिन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंत्री ने कहा कि सिरा सीता मेला का आयोजन अब से प्रतिवर्ष इसी तिथि पर किया जाएगा। उन्होंने गुमला जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि मेले की तैयारियों को पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत स्थित सिरा सीता को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राजकीय मेला (जतरा) का दर्जा प्रदान किया गया है। इससे पहले यह मेला 5 और 6 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाला था, लेकिन इसे अब 3 फरवरी 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंत्री महोदय ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएं, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मेले के आयोजन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने यह भी बताया कि मेले में रांची ( कांके ) से अतिथियों का पद यात्रा कर आगमन होगा, जो मेले की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगा। उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस पवित्र मेले में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
मंत्री  ने प्रेस वार्ता के दौरान कल्याण विभाग की योजनाओं और वर्तमान प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार की नागरिकों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस समारोह 2025: राष्ट्रीय गौरव एवं विकास का अद्भुत संगम

0
गुमला : –  गुमला जिला मुख्यालय में आज गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगाँठ के अवसर पर गुमला जिले में अद्वितीय हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला। मुख्य समारोह का आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ, जहाँ झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री  चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर और राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने गुमला जिले के वीर सपूतों, जैसे लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का और स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि के योगदान की सराहना की।

विभिन्न विभागों की उपलब्धियां और योजनाएं

जिला प्रशासन द्वारा जनता को समर्पित कई विकासात्मक योजनाओं और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया ।
शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाएं: वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्तियों के तहत कुल ₹36.66 करोड़ की राशि वितरित की गई।
“मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना” के तहत 2021-25 में 73 छात्रों को लाभान्वित किया गया।
साइकिल वितरण योजना: वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अब तक 4,71,090 साइकिलें वितरित की गईं।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना: गुमला जिले में 304 लाभुकों को ₹13.96 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई।
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN):
जिले में PVTG बहुल 13 ग्रामों में मल्टी-पर्पज सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
कुल 1,194 PM JANMAN आवास स्वीकृत किए गए।
खेलकूद क्षेत्र में प्रगति:गुमला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया।
अंडर-20 और अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन भारतीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ।
68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में गुमला की बालिका टीम विजेता रही।
पर्यटन:सीरा-सीता महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया गया।
ग्रामीण विकास:”अबुआ आवास योजना” के तहत 2023-24 में 7,663 और 2024-25 में 11,399 लाभार्थियों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई.
सामाजिक सुरक्षा:”मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना” के तहत 1,75,650 लाभुकों को प्रति माह ₹2,500 का भुगतान किया गया।
समाज कल्याण विभाग: “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” से 27,499 छात्राओं को लाभान्वित किया गया।

झांकियों और परेड का प्रदर्शन

जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 10 झांकियां प्रदर्शित की गईं। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला, जबकि वन विभाग और JSLPS को क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया।
परेड प्रदर्शन में SSB 32 (BN) सीलम गुमला की टीम प्रथम, IRB 5 शिलाफारी की टीम द्वितीय और DAV महिला NCC कैडेट लूथरेन उच्च विद्यालय गुमला की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।

सम्मान और नियुक्तियां

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही, चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 213 चयनित अभ्यर्थियों में से 10 को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला प्रशासन के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

समापन संदेश

मुख्य अतिथि ने जिलेवासियों से अधिक जिले को शांतिपूर्ण, अनुशासित और समृद्ध बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श बनाने का आह्वान करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
गुमला जिला प्रशासन भविष्य में भी जनहित और विकास के लिए तत्पर रहेगा।
इस दौरान  कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त गुमला  कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, SSB कमांडेंट , परियोजना निदेशक ITDA गुमला, उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सैकड़ों की संख्या में जिले के नागरिकों की उपस्थित रही।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 6 साइबर अपराधियों ने 10 करोड़ की ठगी की, देश भर में करीब 415 साइबर अपराध को अंजाम दिया

0

जामताड़ा : साइबर क्राइम के हब बने जामताड़ा जिले में साइबर अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जामताड़ा के साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरोह बनाकर देश भर से 10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। खबर है कि पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल, 23 सिम कार्ड, एक ड्रोन कैमरा, एक DSLR कैमरा, 2 चार पहिया वाहन, 10 ATM समेत करीब एक लाख नकद बरामद किया है।

साइबर अपराधियों के जब्त मोबाइलों से करीब 2700 पीड़ितों का पता चला

घटना के संबंध में जामताड़ा एसपी ने बताया कि यह गिरोह Apk फाइल मैसेज के जरिए भेजते थे। उसके बाद उस पर क्लिक करने के लिए कहते थे। जैसे ही उस Apk फाइल पर क्लिक होता था, इनके पास सारा डेटा आ जाता था। इसके जरिए वे साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इनके पास राष्ट्रीय बैंक के साथ-साथ पीएम किसान योजना फसल बीमा योजना के लाभुकों के डिटेल्स भी मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधियों ने देश भर में करीब 415 साइबर अपराध को अंजाम दिया है। इसमें उन्होंने 10 करोड़ की राशि की ठगी की है। पकड़े गए साइबर अपराधियों के जब्त मोबाइलों से करीब 2700 पीड़ितों का पता चला है। अभी घटना की छानबीन जारी है.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधी गिरिडीह, जामताड़ा, सारठ, धनबाद और देवघर में सक्रिय थे। साइबर अपराधियों के पास से करीब ढाई लाख मैसेज मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड CID तकनीकी सहायता टीम ने गृह मंत्रालय और भारतीय साइबर अपराध समन्वय से सहयोग मांगा है। ताकि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सके।

राम भक्तों के लिए

अदाणी पावर प्लांट में मना धूमधाम से गणतंत्र दिवस, प्रसून चक्रवर्ती ने कहा-अदाणी पावर प्लांट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध  

0

गोड्डा: अदाणी पावर प्लांट परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑपरेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की मधुर ध्वनि के बीच तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी, प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी ने ध्वज को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया। अपने अभिभाषण में प्रसून चक्रवर्ती ने ग्रामवासियों के निरंतर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि अदाणी पावर प्लांट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कंपनी की विभिन्न सामाजिक पहलें शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

मंच संचालन की जिम्मेदारी सिक्योरिटी हेड सुब्रतो देवनाथ ने कुशलतापूर्वक निभाई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रणब पांडा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान कर उनकी मेहनत की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाइयां वितरित की गईंI

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ में पैदल चलते श्रद्धालुओं की थकान मिटा रहा है अदाणी-इस्कॉन का महाप्रसाद

0

प्रयागराज : महाकुंभ का सबसे बड़ा दिन मौनी अमावस्या को माना गया है। यह पवित्र दिन 29 जनवरी को पड़ रहा है और अब इसमें 48 घंटे से भी कम का समय बचा है। जहां एक तरफ देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का सैलाब प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने को बेताब है, वहीं प्रशासन इसकी तैयारी में चाक-चौबंद है।

मेला क्षेत्र में वाहनों का आवागमन फिलहाल पूरी तरह से रोक दिया गया है और शहर में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। पाबंदियों के बाद भी थक कर मेला क्षेत्र में पहुंचने वालों का स्वागत अदाणी-इस्कॉन का महाप्रसाद करता है। थकान के बाद मिले महाप्रसाद से लोगों को संबल मिल रहा है।

5-6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रद्धालुुुओं का हो रहा है महाप्रसाद से स्वागत

अगर कोई श्रद्धालु लखनऊ, दिल्ली, रांची, भुवनेश्वर या देश के किसी भी कोने से बस के जरिए महाकुंभ में आ रहे हैं तो, महाकुंभ पहुंचने के लिए उन्हें बस अड्डे से ई-रिक्शा, सिटी बस या टेंपो का सहारा लेना पड़ रहा है। ये वाहन चुंगी या नया पुल तक पहुंचाते हैं। यहां से कुंभ मेला क्षेत्र की शुरुआत लगभग 2 किलोमीटर दूर है, यहां से पैदल चलना होता है। अगर कोई ट्रेन से आ रहा है तो ट्रेन अमूमन नैनी जंक्शन या प्रयागराज जंक्शन पर रुकती है। प्रयागराज आने के लिए भी तमाम कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। कुंभ घूमने आए ज्यादातर श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि लगभग 5 से 6 किलोमीटर चलना पड़ा, लेकिन स्नान के बाद स्वादिष्ट महाप्रसाद पाकर मन तृप्त हो जाता है.

महाप्रसाद पाकर क्या कहते हैं श्रद्धालु?

दिल्ली से अपने परिवार के साथ आए एस.के. माथुर का कहना है कि वो अपने वाहन से शहर तक आए, लेकिन पाबंदियों की वजह से वाहन को मेला क्षेत्र में नहीं ला पाए। ऐसे में उन्होंने शहर में वाहन को पार्किंग में खड़ा किया और तकरीबन 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके जब पीपा पुल नंबर 13 से मेला क्षेत्र में आए तो उनका स्वागत सेक्टर 19 में बने इस्कॉन शिविर के बाहर वॉलेंटियर्स ने महाप्रसाद से किया। उनका कहना है कि अदाणी-इस्कॉन द्वारा उपलब्ध कराए गए महाप्रसाद ने सारी थकान मिटा दी।

झारखंड के गोड्डा जिले से कुंभ स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु नारायण मंडल अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे, इन्होंने सपरिवार इस्कॉन के सेक्टर 19 स्थित पंडाल में जाकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

बिहार के जमालपुर (मुंगेर) के रहनेवाले संजीव कुमार गुप्ता ने भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। उनका कहना है कि अदाणी इस्कॉन के महाप्रसाद ने न सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी पोषित किया है।

संबलपुर ओडिशा से प्रयागराज पहुंची सौदामिनी बेहरा ने रेलवे स्टेशन के पास अदाणी-इस्कॉन का महाप्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि वह अपने 6 साथियों के साथ जब उन्हें भूख लगी तो वह अदाणी-इस्कॉन के महाप्रसाद स्टॉल पर गए। वहां का महाप्रसाद न सिर्फ स्वादिष्ट लगा बल्कि बहुत ही पौष्टिक और सफाई के साथ वितरित किया जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करने का अनुभव अद्भुत रहा।

प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध करने का है लक्ष्य

बता दें कि अदाणी समूह ने इस्कॉन के साथ मिल कर प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के मौके पर प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा है। सिर्फ मेला क्षेत्र में ही 3 अदाणी-इस्कॉन किचन दिन-रात खाना बनाने और वितरण के काम में लगे हैं। इसके अलावा अदाणी समूह दुनिया के सबसे बड़े हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रकाशक गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण भी कर रहा है।

राम भक्तों के लिए

डेरोजियो बोर्डिंग स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह: झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जलवा

0

हजारीबाग, झारखंड – जिले के जेल मोड़ स्थित डेरोजियो बोर्डिंग स्कूल में रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर प्रखंड उपप्रमुख रविकांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और झंडोत्तोलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

शिक्षा और राष्ट्रप्रेम पर बल
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रविकांत सिंह ने छात्रों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा और राष्ट्रप्रेम का मेल ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। छात्रों को अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।”

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
स्कूल के निदेशक राजेश राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, सरपंच मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, दिनेश यादव, और विक्की कुमार धान सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह की विशेषता छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनमें देशभक्ति गीतों और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम और ऊर्जा का संचार किया।

समापन राष्ट्रगान के साथ
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल परिवार और स्थानीय समुदाय ने इस आयोजन के माध्यम से गणतंत्र दिवस की भावना को साझा किया और इसे एक यादगार अवसर बनाया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

चुगलामो पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस समारोह: मुखिया ने किया झंडोत्तोलन, वीरों के बलिदान को किया याद

0

चुगलामो, झारखंड – गणतंत्र दिवस के अवसर पर चुगलामो पंचायत भवन में मुखिया फूलवंती कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रतिनिधि मुकेश रविदास, उपमुखिया किशोर मोदी, पंचायत सचिव नागेश्वर यादव सहित वार्ड सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

देशभक्ति और युवा पीढ़ी पर बल
मुखिया फूलवंती कुमारी ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। यह जरूरी है कि हम उनके विचारों को समझें और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए चिंतन करें। युवा पीढ़ी को उनके बलिदानों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”

पंचायत समिति प्रतिनिधि मुकेश रविदास ने भी युवाओं को देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “देश के विकास के लिए हमें मिलकर काम करना होगा और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा।”

उल्लेखनीय उपस्थिति
समारोह में पंचायत सचिव नागेश्वर यादव, वार्ड सदस्य महादेव यादव, मनोज चौधरी, संतोष यादव, और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उल्लासमय बना दिया। यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव था, बल्कि सामूहिक प्रयासों से गांव के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताने का भी अवसर बना।

समृद्ध भविष्य की ओर कदम
गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों को एकजुट होकर देश और पंचायत के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने देशभक्ति की भावना से हिस्सा लिया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

झंडोत्तोलन के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा-आइए हमसब मिलकर झारखंड को विकास व खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं

0

मंत्री व डीसी ने परेड की सलामी ली, मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकली

गिरिडीह : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम झंडा मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत  नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री को परेड की सलामी देकर की गई। इसके बाद मंत्री, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और  पुलिस अधीक्षक डॉ.बिमल कुमार ने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया

मंत्री ने झंडोत्तोलन के बाद जनता को संबोधित करते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने कहा कि आज हम यहां एकत्र हुए हैं, उस ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए, जिसने हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और हमारे देश ने गणराज्य का गौरव पाया। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

मंत्री ने कहा कि आज झंडा मैदान के इस मंच से मैं उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूँ, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। समृद्ध खनिज संसाधनों से परिपूर्ण गिरिडीह की यह पावन धरती जैन तीर्थंकरों और वैज्ञानिक धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को अपने में समेटे हुए पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है।

‘झारखण्ड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े’

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि झारखण्ड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढ़े। हमारी सरकार का लक्ष्य झारखण्ड को प्रगति के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। हमारा प्रयास होगा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो तथा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाये। आपके सहयोग की ताकत से निश्चित ही हमारे प्रयास से सफलीभूत होंगे। आइए हम सब एकजुट होकर संकल्प लें कि झारखंड को विकास और खुशहाली की नई उचाइयों पर पहुंचाने का कार्य मिलकर करेंगे।

एसएसबी 35 बटालियन को प्रथम स्थान मिला

समारोह के दौरान एसएसबी 35 बटालियन को प्रथम, कार्मेल हाईस्कूल को द्वितीय, एनसीसी सीनियर महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिला पुलिस बल, पुरुष, आईआरबी 09, जिला पुलिस बल, महिला, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, हाईस्कूल, गिरिडीह, एनसीसी सीनियर महिला, डीएवी सीसीएल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुभाष पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी तथा बैंड दल के रूप में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जमुआ को सम्मानित किया गया।

झांकियों में परिवहन प्रथम, डीपीआरओ द्वितीय व समाज कल्याण विभाग को मिला तृतीय स्थान 

इसके अलावा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्स्य विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, गव्य विकास कार्यालय, JSLPS, डीआरडीए, उत्पाद विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, अग्निशमन केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, शिक्षा विभाग एवं जिला आपूर्ति कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में परिवहन विभाग की झांकी प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वितीय एवं समाज कल्याण विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium