22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 478

पीएम श्री पटमदा पूर्वी सिंहभूम झारखंड की गांव से लेकर दिल्ली तक की सफर का यात्रा

0
बिहार राज्य से अलग होकर 15 नवंबर 2000  ई को झारखंड पांच प्रमंडलों और 24 जिलों के साथ  एक अलग  राज्य बनता है इन पांच प्रमंडलों में एक प्रमंडल है कोल्हान प्रमंडल जिसमें तीन जिले आते हैं पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां यह प्रमंडल  अपनी सांस्कृतिक विरासत  एवं खनिज संपदा से भरी हुई प्रमंडल है जिसका साक्षात उदाहरण टाटा औद्योगिक घराना , विश्व की सबसे पुरानी जनजातीय चित्रकला पेटकार एवं सरायकेला खरसावां में छौ नृत्य  की उत्पत्ति से अंदाजा लगाया जा सकता है पूर्वी सिंहभूम जिले में जहां टाटा औद्योगिक कार्यों के लिए विश्व में जाना जाता है इसी जिले से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा आती है  जो जिले मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का एक प्रखंड है, अपनी भौगोलिक जनजातीय एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए पीएम श्री केजीबीवी पटमदा  की बच्चियों ने  पिछले 3 वर्षों से लगातार पाइप बैंड का अभ्यास करते आ रही है इस वर्ष 2024  -25 के अंतर जिला स्कूल बैंड प्रतियोगिता में रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में पहली बार पिछले बार की विजेता टीम जामताड़ा ,कर्माटांड़ को पीछे करते हुए  रांची जिला  के शक्तिशाली टीम को पीछे करते हुए पाइप बैंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जोनल लेवल बैंड कंपटीशन गुवाहाटी के लिए अपनी जगह पक्की की और एक महीने के कड़े अभ्यास और दृढ़ निश्चय ने उनकी मेहनत को रंग  लाई , नवंबर महीना और दिसंबर महीने के कड़ाके के ठंड में बच्चियों सुबह 5:00 बजे से अभ्यास को के लिए मैदान में आती और शाम के 5:00 तक अभ्यास करती जिसके परिणाम स्वरुप जोनल लेवल बैंड कंपटीशन में पाइप बैंड बालिका वर्ग में प्रथम आती है और नेशनल लेवल बैंड कंपटीशन के लिए क्वालीफाई करती है इनके इस अभ्यास में सिख रेजीमेंट मिलिट्री बैंड के प्रशिक्षको एवं पंजाब रेजीमेंट रामगढ़ सेंटर के प्रशिक्षिको के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया वहीं राज्य के बैंड मास्टर प्रेम राणा जी, देवेंद्र बेहरा जी ,दिवाकर जी, अनीश जी  शिक्षिका  सारू हांसदा के देखरेख में पूरा प्रशिक्षण  का आयोजन किया गया और इस कार्य के लिए समन्वय के रूप में हमारे शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक चंद्र देव सिंह को  समन्वयक बनाया गया जिन्होंने अंतर जिला बैंड कंपटीशन से लेकर जोनल लेवल के बैंड कंपटीशन और नेशनल बैंड कंपटीशन के लिए एक कड़ी के रूप में प्रशिक्षको और बच्चों के बीच में समन्वय में स्थापित किए गए। और यह पूरी परिकल्पना राज नोडल ऑफिसर श्री धीर सेन ए सोरेंग जो पिछले 10 वर्षों से बैंड को राज्य में खासकर सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच में  स्थापित करने में लगे हुए हैं । इतनी सीमित साधनों के बावजूद आज राज्य के लगभग सभी  सभी जिलों के सरकारी विद्यालयों  तक बैंड को पहुंचने में सफल हुए हैं  श्री धीर सेन ए सोरेंग की दूरदृष्टता का परिणाम है कि आज यह बच्चे नेशनल लेवल बैंड कंपटीशन और गणतंत्र दिवस के परेड  में शामिल हुए  डिस्ट्रिक्ट लेवल कंपटीशन के बाद एक माह का प्रशिक्षण शिविर का निर्णय  सोरेंग जी का ही था कि बच्चे अगर अभ्यास एकजुट होकर एक स्थान पर अगर करेंगे तो परिणाम जरूर आएंगे तो आज अगर हमारे बच्चे यहां पर उपस्थित है गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल हो रहे हैं तो उनके पीछे केवल एक ही व्यक्ति हैं वह है राज्य नोडल ऑफिसर धीरसेन ए सोरेंग जिन्होंने बच्चों के लिए  जोनल कंपटीशन जाने के पूर्व और नेशनल कंपटीशन जाने के पूर्व लगभग 3 महीने का प्रशिक्षण कराया ।उन्होंने कहा कि अगर बच्चे घर चले जाएंगे ,तो बच्चे बिखर जाएंगे और सब बिखर जाएगा इसलिए नेशनल तक कोई भी छुट्टी नहीं मिलेगी नेशनल के बाद ही नहीं छुट्टी मिलेगी और यह जो निर्णय उन्होंने लिए कुछ समय हमें लग रहा था की कड़े निर्णय है लेकिन आज उनकी  दूर दृष्टि  हम सबके सामने है बच्चों के भलाई के लिए बच्चों के भविष्य के लिए लिया गया निर्णय आज सार्थक हुआ ।आज हम इस गणतंत्र दिवस के परेड में दिल्ली में अपनी दस्तक अपने  राज्य की परचम लहराने के लिए उपस्थित है। इस 25 सदस्य पाइप बैंड बालिका टीम के  सभी सदस्य के  माता-पिता  खेती बाड़ी या दैनिक मजदूरी का कार्य करते हैं जो काफी गरीब परिवार से आते हैं इसलिए यह बच्चे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वहीं पर रहकर अध्ययन करते हैं इस 25 सदस्य बालिका टीम में सबसे कम आयु की बच्ची 13 वर्ष की है इस 25 सदस्य टीम के सदस्यों में टीम लीडर पार्वती महतो है जिनके नेतृत्व में पूरा बंद टीम अपना प्रदर्शन करता है आइए  हम झारखंड की पाइप बैंड बालिका टीम से आपका परिचय कराते है।
झारखंड के इस बैंड दल में पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षारानी मांझी, वसंती महतो, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रुपाली टुडू, परमिला महतो, रुमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकर्माणि सोरेन, बरनाली मांझी शामिल है। यह सभी पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राएं है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय स्कूली पाइप बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के बालिका टीम की शानदार जीत

0
✦ माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने विजयी टीमों को किया पुरस्कृत, पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की टीम कल रोस्ट्रम में देगी प्रस्तुति
✦ राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में देश के 16 टीमों के 453 प्रतिभागी हुए थे शामिल
========================
नयी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राओं ने पाइप बैंड वर्ग में शानदार जीत दर्ज कर नेशनल चैंपियन बन गयी है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने पुरस्कृत किया। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि भारत माता का जयकारा हमें ऊर्जा और प्रोत्साहन देता है। देश की सीमाओं पर किसी भी परिस्थिति में भारत माता का जयकारा लगाने से सैनिको का मनोबल सदैव ऊंचा होता है। इससे राष्ट्रप्रेम और समर्पण का भाव आता है। उन्होंने कहा कि सभी दलों द्वारा बैंड का प्रदर्शन अद्भुत था, मै खुद झारखंड से आता हूं, सुदूर पटमदा की बच्चियों के जीवन में आये परिवर्तन को देखकर हैरान हूं और उन्हें सलाम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल ने हमे कला और शिक्षा से दूर कर दिया है, एक दिन के लिए मोबाइल से दूर होकर देखिये। जीवन में सकारत्मकता से भर जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में हम आज़ादी के सौ साल मनाएंगे, तब हमारा संकल्प है कि हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश हो। झारखंड की बालिका टीम की शानदार जीत पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, माननीय मंत्री (कला एवं खेलकूद) श्री सुदिव्य सोनू, विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पांच साल बाद बने चैंपियन
झारखंड की टीम ने राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता के छठे संस्करण में जीत दर्ज की है। इससे पहले 2017 और 2019 में हम चैंपियन बने थे। 2019 के बाद 2025 में आयोजित प्रतियोगिता के पाइप बैंड वर्ग में झारखंड को नेशनल चैंपियन का पुरस्कार मिला है।
26 जनवरी को रोस्ट्रम में प्रदर्शन करेगी छात्राएं
दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के रोस्ट्रम में भी पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की टीम बैंड प्रस्तुति देगी। झारखंड के इस बैंड दल में पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षारानी मांझी, वसंती महतो, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रुपाली टुडू, परमिला महतो, रुमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकर्माणि सोरेन, बरनाली मांझी शामिल है। यह सभी पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राएं है। इनके साथ शिक्षिका श्रीमती सारो हांसदा, बैंड मास्टर श्री प्रेम राणा, समन्वयक श्री चंद्रदेव सिंह, पंजाब रेजीमेंट सेंटर के हवलदार श्री जनरल सिंह और श्री अमर वीर सिंह भी दल में शामिल होंगे।
News Desk
राम भक्तों के लिए

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला हजारीबाग की समीक्षा बैठक की गई

0

हजारीबाग को पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा मिले इसके लिए केंद्र सरकार से चर्चा करूंगा – शांतनु ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार शांतनु ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी इश्तियाक अहमद, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, मुखिया और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय ने केंद्रीय राज्य मंत्री को जिले में किया जा रहे हैं विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिले के चौपारण और कटकमदाग प्रखंड आकांक्षी जिला के तहत कार्य किया जा रहा है। टीवी मुक्त भारत के लिए जिला प्रशासन के तरफ से कई सारे प्रयास किये जा रहे है। डीएमएफटी फंड से विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में विकास का कार्य किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों का एनीमिया टेस्ट भी किया जा रहा है। वंही सदर अस्पताल हजारीबाग की स्थिति पहले से बेहतर करने का प्रयास किया गया है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हितेंद्र बने इतिहास और अविनाश बने मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष

0
डॉ हितेंद्र अनुपम को प्रभार देते डॉ विकास कुमार
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आज मनोविज्ञान तथा इतिहास विभाग के नए अध्यक्षों ने अपना अपना पदभार ग्रहण किया। इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ हितेंद्र अनुपम ने अध्यक्ष का पदभार पूर्व अध्यक्ष डॉ विकास कुमार से प्राप्त किया। डॉ विकास कुमार वर्तमान में विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे हैं।
इसी प्रकार मनोविज्ञान विभाग में डॉ अविनाश कुमार ने पूर्व अध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक से पदभार प्राप्त किया। डॉ सादिक रज्जाक समाजविज्ञान संकाय के संकायअध्यक्ष हैं और साथ में  विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद को सुशोभित कर रहे हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर गुमला जिले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को किया गया सम्मानित

0
गुमला : –  राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर गुमला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने पर्यटन को बढ़ावा देने और जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को सम्मानित किया।

समारोह में निम्नलिखित व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया:

1. अंकित साहू
2. अभिषेक कुमार
3. मो. दिलशाद
4. करन राजपूत
इन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत के माध्यम से गुमला के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय ने कहा, “इन इनफ्लुएंसर्स का सम्मान हमारी ओर से उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा कदम है। इनकी लगन और निष्ठा ने गुमला के पर्यटन स्थलों की छवि को नए आयाम दिए हैं।” उन्होंने अन्य युवाओं को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का उपयोग जिले के विकास और पहचान के लिए करें।
यह सम्मान समारोह गुमला जिले में पर्यटन को और अधिक विकसित करने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन आगे भी ऐसे प्रयासों को समर्थन प्रदान करता रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला प्रशासन द्वारा मानव तस्करी के शिकार चार बालिकाओं को नई दिल्ली से रेस्क्यू कराकर सकुशल उनके गृह जिले में लाया गया।

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा मानव तस्करी के शिकार चार बालिकाओं को नई दिल्ली से रेस्क्यू कराकर सकुशल उनके गृह जिले में लाया गया। ये सभी बालिकाएँ गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों – घाघरा, चैनपुर, बसिया, एवं विशुनपुर – की निवासी हैं। इन बालिकाओं को घरेलू कार्य हेतु दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया था।
झारखंड भवन, नई दिल्ली के सहयोग से इन बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर मुक्त कराया गया। एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के अनुरोध पर उपायुक्त, गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चार सदस्यीय टीम को नई दिल्ली भेजा गया, जिसने सभी बालिकाओं को सुरक्षित गुमला वापस लाया।
गुमला पहुंचने पर बालिकाओं को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और बाल कल्याण समिति, गुमला के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देशानुसार उन्हें बालिका गृह, गुमला में अस्थायी रूप से रखा गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी  ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इन बालिकाओं को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
बालिका गृह में उनकी काउंसलिंग की जाएगी और उसके बाद उन्हें उनके परिवारों में पुनर्वासित किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया में सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्यरत है।
गुमला जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मानव तस्करी जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य जिला स्तरीय आयोजन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को राज्य स्तरीय सम्मान हेतु रांची में किया गया आमंत्रित

0

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के उत्कृष्ट आयोजन के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मिलेगा राज्य स्तर पर ‘उत्कृष्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी’ का सम्मान

गुमला:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज गुमला के नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, जिला वन प्रमंडल अधिकारी, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता उपस्थित थे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूकता का संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी नागरिकों को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान की शपथ दिलाने से हुई। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  जिले के 9 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, विभिन्न विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “लोकसभा और विधानसभा चुनावों का शांतिपूर्ण और सफल आयोजन सभी के सहयोग से संभव हो सका है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे हमें पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।” उन्होंने भविष्य की पीढ़ी को भी मतदान के महत्व को समझने और अपने परिवार के सदस्यों को जागरूक करने का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा, “लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। निष्पक्ष और निर्भीक मतदान से समाज का सकारात्मक विकास होता है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस अधीक्षक ने मतदान दिवस पर मतदान करने हेतु पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई

0
गुमला – गुमला मुख्यालय में आज दिनांक-25.01.2025 को मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गुमला शंभू कुमार सिंह के द्वारा  अपने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, परिसर गुमला में उपस्थिति सभी पदाधिकारी/कर्मियों को मतदान हेतु शपथ दिलायी गयी,  साथ ही साथ गुमला जिला अंतर्गत सभी थाना/प्रतिष्ठान परिसर में सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलायी गयी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

आईईडब्ल्यू 2025, विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन होगा: श्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

0
मुंबई, जनवरी 2025: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज मुंबई में कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह यानि इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2025 का आयोजन एक लाख वर्ग मीटर में फैला है। भागीदारी, प्रदर्शनी स्थल और सत्रों के संदर्भ में यह विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन होगा।
11-14 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित होने वाले आईईडब्ल्यू 2025 में मंत्रियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों की अद्वितीय वैश्विक भागीदारी होगी, जो ऊर्जा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए, श्री पुरी ने आईईडब्ल्यू 2025 के दौरान आयोजित होने वाले स्वच्छ पाक कला मंत्रिस्तरीय सम्मेलन पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम स्वच्छ पाक कला से जुड़े समाधानों को वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनाने में सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा। भारत की अत्यधिक सफल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) ऊर्जा पहुंच से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक वैश्विक टेम्पलेट के रूप में मूल्यवान अंतर्दृष्टि और सर्वोत्तम प्रणालियों को प्रदर्शित करते हुए केंद्र में रहेगी।
आईईडब्ल्यू 2025 पिछले आयोजनों की तुलना में व्यापकता और भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल करने के लिए तैयार है। प्रदर्शनी स्थल 65 प्रतिशत बढ़कर 28,000 वर्ग मीटर किया जाएगा, जबकि सम्मेलन सत्रों की संख्या बढ़कर 105 की जाएगी और वैश्विक प्रतिनिधि 70,000 से अधिक होंगे। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों सहित 500 से अधिक वक्ता इसमें भाग लेंगे, जो इस आयोजन के बढ़ते वैश्विक महत्व को दर्शाता है। सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जापान, जर्मनी और नीदरलैंड जैसे 10 प्रमुख देशों के कंट्री पैवेलियन भी होंगे। इसके साथ ही हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, जैव ईंधन और पेट्रोकेमिकल्स पर ध्यान केंद्रित करने वाले आठ विषयगत क्षेत्र भी इसमें शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में 20 से अधिक विदेशी ऊर्जा मंत्री या उप मंत्री, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और फॉर्च्यून 500 ऊर्जा कंपनियों के 90 सीईओ भाग लेंगे। यह वैश्विक ऊर्जा संक्रमण संवाद को आकार देने में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। श्री पुरी ने युवाओं और नवप्रवर्तकों को शामिल करने की पहल पर भी प्रकाश डाला, जिसमें अग्रणी आईआईटी, “अविन्या” और “वसुधा” जैसे स्टार्टअप प्लेटफॉर्म और दिल्ली/एनसीआर के 500 छात्र नवाचार और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों का प्रदर्शन करने के लिए भाग ले रहे हैं।
आईईडब्ल्यू 2025 का मुख्य आकर्षण ऊर्जा सुरक्षा, न्यायसंगत और व्यवस्थित परिवर्तन, सहयोग, सशक्तता, क्षमता निर्माण और डिजिटल प्रगति सहित आकर्षक विषयों पर ध्यान केंद्रित करना है। इस कार्यक्रम का स्वच्छ पाक कला मंत्रिस्तरीय सम्मेलन टिकाऊ और किफायती ऊर्जा समाधानों तक पहुंच सुनिश्चित करने में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को और बढ़ाएगा, जिससे ऊर्जा समानता के लिए इसकी वैश्विक प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।
अपने अद्वितीय व्यापकता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 भारत को वैश्विक ऊर्जा परिवर्तनों में अग्रणी स्थान दिलाने और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करने के लिए तैयार है।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा-बाबा साहेब को भारत रत्न भाजपा ने दिया, कांग्रेस सिर्फ दिखावे की राजनीति पर उतारू है

0

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश ने शनिवार को संविधान गौरव अभियान के तहत रांची के चिरौंधी में शगुन बैंक्विट हॉल में आयोजित हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकम का उद्घाटन किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी और संविधान की मूल भावना को सबके समक्ष रखा. उन्होंने संविधान को पवित्र एवं राष्ट्रीय ग्रंथ बताया. उन्होंने संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा को जन-जन तक जागने के लिए जन-जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया.

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किस प्रकार बाबा साहब के सपनों का भारत एवं सभी समाज में समता और एकता का भाव जगा कर संविधान के जरिए से सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है, आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ संविधान और बाबा साहब के मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया है. आपातकाल उसका उदाहरण है.

‘सभी को संविधान का विस्तृत अध्ययन करना चाहिए’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब संविधान को सिर्फ और सिर्फ इसे राजनीति का दस्तावेज बनाना चाहती है, वहीं भाजपा संवैधानिक मूल्यों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक उनके हकों को दिलाने का कार्य कर रही है. उन्होंने सभी को संविधान विस्तृत अध्ययन करने को कहा ताकि कोई भी देश और समाज को भ्रमित करने से पहले कई बार सोच 2014 में सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस को इतना महत्वपूर्ण दर्जा प्रदान किया गया.

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है: अमर बाउरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि संविधान हम सबकी आस्था है और संविधान के मार्ग पर चलकर ही देश के प्रत्येक वर्ग का सही से उद्गार और विकास किया जा सकता है. पूरे भारत में जिस प्रकार से हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान और संविधान गौरव दिवस मनाया जा रहा है. वह इस सरकार के संविधान के प्रति निष्ठा और आस्था को प्रदर्शित करती है. पूरे भारतवर्ष में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम किए गए,  जिससे आम जनमानस के बीच संविधान के प्रति जागरूकता और आस्था को बढ़ाने का कार्य किया गया.

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने विषय प्रवेश किया। संगोष्ठी के बाद पूरे झारखंड में युवा मोर्चा द्वारा किया गया क्विज कंपटीशन में जीते हुए तीन-तीन प्रतिभागी को मेडल, सर्टिफिकेट मोमेंटो तो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा और मनीष दुबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा ने किया.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium