22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 479

मंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कई निर्देश

0

गिरिडीह : गिरिडीह प्रखंड के कोवाड़ में पेयजल एवं स्वच्छता, विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र महतो ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें चापाकल मरम्मत, जल आपूर्ति योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य में जल संकट की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ने खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए चापाकल एक महत्वपूर्ण साधन हैं, और इनकी खराब स्थिति से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बैठक में पेयजल संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की बात कही गई। साथ ही पानी के समस्याओं को दूर करने के लिए नए चापाकल निर्माण, सोलर आधारित पानी टंकी निर्माण, नल-जल योजना, जल जीवन मिशन के तहत चल रहे योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य से योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में यह भी बताया गया कि विभाग की सभी योजनाओं की वन-टू-वन मॉनिटरिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को जल संकट से राहत मिलेगी। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को समय पर सभी परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

कल्पना सोरेन ने मईयां सम्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल की

बैठक में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने अबुआ आवास योजना तथा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने और समय पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

बैठक के क्रम में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबुआ आवास की प्रगति, लाभुकों के चयन व अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

ये अधिकारी शामिल थे

इस दौरान मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1/2, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बेंगाबाद सहित सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम को विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला सम्मान

0

गुमला : – गुमला आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को “उत्कृष्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी” के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गुमला जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, त्रुटिहीन और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मिला है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की नेतृत्व क्षमता और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी दक्षता को मान्यता देते हुए उन्हें यह सम्मान झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “यह सम्मान गुमला जिले की पूरी निर्वाचन टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है और हम आगामी चुनावों में भी इसी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।”

गुमला जिले के एसडीओ जयवंती देवगम को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। एसडीओ जयवंती देवगम ने चुनाव प्रक्रिया के निर्वाचक निबंधन और निर्वाचक पदाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका अदा करते हुए जिले के चुनावों को सही तरीके से संपन्न कराया।

गुमला जिला प्रशासन ने जिले में हर मतदाता के अधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिले में चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूती देने के लिए आगामी समय में और भी प्रयास किए जाएंगे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गिरिडीह डीसी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान किया

0

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित और युवा मतदाताओं के बीच EPIC कार्ड का वितरण किया गया

गिरिडीह : 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी अधिकारियों, बीएलओ, सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों, मीडियाकर्मियों समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 का संचालन, विधानसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का वितरण, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है तथा #Salute to BLO award Campaign के तहत जिला स्तर पर बीएलओ को सम्मानित किया गया।

डीसी ने कहा-चुनावों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ी है

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परम्पराओं के प्रति जागरूक करता है। भारत अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ और मजबूत बनाने में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

डीसी ने बीएलओ के कार्यों की सराहना की

उपायुक्त ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परम्परा का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में एक वोट की भी बड़ी भूमिका होती है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में अपनी जिम्मेवारी का निर्वाचन करने वाले सभी बीएलओ की सराहना की।

उन्होंने मतदान कार्य प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका को अहम बताया। कहा कि बीएलओ ने पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यों का निर्माण किया जिससे कि लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2024 सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की विशालता और विविधता हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा में निर्वाचन आयोग की अहम भूमिका रही है। उन्होंने निष्पक्ष एवं समावेशी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रणाली में कार्यरत सभी कर्मियों की सराहना की।

ये थे सम्मानित होनेवाले लोग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। इसमें प्रतीक के रूप में रिंकु देवी, आंगनबाडी सेविका, मुन्नी किस्कू, आंगनबाडी सेविका, सुमिता देवी, सोनी कुमारी, आबिदा खातून, जयबुन निशा, सरस्वती देवी, शबाना परवीन, सीता हांसदा, सुमित्रा देवी, ममता कुमारी, रेणु देवी, शीला शर्मा, मोहिनी देवी, मीरा देवी, सरिता देवी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

ये अधिकारी थे शामिल

मौके पर निर्वाची पदाधिकारी 30 जमुआ विधानसभा, विजय सिंह बिरुआ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथु महतो, निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय विधानसभा, गुलाम समदानी, निर्वाची पदाधिकारी 33 डुमरी शहजाद परवेज, जिला कोषागार पदाधिकारी, अनंत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सभी कार्यालय प्रधान, प्रधान लिपिक, सभी विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

कृषि मंत्री ने किया भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान का दौरा, उन्नत कृषि के लिए किए जा रहे शोध से हुई प्रभावित

0

रांची/बंगलुरू : झारखंड में कृषि विभाग हाई एग्रीकल्चर वैल्यू प्रोडक्ट पर फोकस करेगा. इसका उद्देश्य उन्नत कृषि के साथ-साथ किसानों की आय को बढ़ाना है. इसके लिए विभाग कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR) के शोध का अनुशरण करेगी. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को बेंगलुरु में भारतीय बागवानी अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया.

इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि के क्षेत्र में समय के साथ आए बदलाव और बदलती फसल की जानकारी ली. संस्थान के द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे शोध से भी मंत्री अवगत हुई.

मंत्री ने कहा है कि संस्थान बागवानी के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. इसके साथ ही किसानों के उत्पाद के सही बाजार पर भी संस्थान का अपना बेहतर नजरिया है. किसानों को बाजार से जोड़ना उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराना आज सबसे ज्यादा जरूरी है.

‘हाई एग्रीकल्चर वैल्यू प्रोडक्ट को अपनाने की जरूरत’

उन्होंने कहा कि संस्थान की अच्छाइयों को राज्य के किसानों के हित में अपनाया जाएगा. झारखंड हमेशा से ही पारंपरिक खेती करनेवाला राज्य रहा है, लेकिन अब आवश्यकता हाई एग्रीकल्चर वैल्यू प्रोडक्ट को अपनाने का है, ताकि किसानों के जीवन में भी बड़ा बदलाव लाया जा सके.

संस्थान के परिसर में मंत्री ने उन्नत कृषि के लिए अपनाई जा रही नई तकनीक, क्षेत्रीय शहद परीक्षण प्रयोगशाला, हाई एग्रीकल्चर वैल्यू प्रोडक्ट की खेती से संबंधित जानकारी ली.

इस मौके पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अब्बू बकर सिद्दीकी, विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी सहित दूसरे विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ मल्लखंब का अद्भुत प्रदर्शन

0
केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, मानसिक एकाग्रता और संतुलन बनाने का कौशल: पद्मश्री, उदय विश्वनाथ देशपांडे
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में शुक्रवार को ‘फिट इंडिया वीक’ के अंतर्गत मल्लखंब कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे, हूनरबाज देश की शान-2022 के विजेता आकाश सिंह, और साक्षी संदेश मांजरेकर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पवन कुमार पोद्दार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राम कुमार सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे और बीएसएफ, हजारीबाग के सेकंड-इन-कमांड सुरेंद्र मलिक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
पद्मश्री उदय विश्वनाथ देशपांडे, जिन्हें ‘मल्लखंब के पितामह’ के रूप में जाना जाता है, ने इस प्राचीन भारतीय खेल को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 50 से अधिक देशों में 5,000 से अधिक लोगों को मल्लखंब का प्रशिक्षण दिया है।
अपने संबोधन में देशपांडे जी ने कहा, “मल्लखंब न केवल शारीरिक शक्ति और लचीलापन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता और संतुलन को भी प्रोत्साहित करता है। इसका नियमित अभ्यास युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।”
नोडल अधिकारी डॉ. उमेंद्र सिंह ने कहा, “फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मल्लखंब जैसे पारंपरिक खेलों का पुनरुत्थान हमारे सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ युवाओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।”
कुलपति प्रो. (डॉ.) पवन कुमार पोद्दार ने अपने वक्तव्य में कहा, “विश्वविद्यालय में मल्लखंब जैसे कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है और यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का एक प्रयास है।”
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) राम कुमार सिंह ने कहा, “मल्लखंब जैसे खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विकास कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, “हम आपके सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से आभारी हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
इस अवसर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स से आमंत्रित अतिथि, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
 कार्यक्रम का संचालन पुष्कर कुमार पुष्प, एसआरएफ, अर्थशास्त्र विभाग, वीबीयू ने किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

केशब हाल में याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

0
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के  जन्म जयंती के अवसर पर 23 जनवरी के शाम को बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग तथा स्थानीय यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया । केशब हाल मे आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था नेताजी जयंती समिति के देखरेख में की गई।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सजल मुखर्जी ने नेताजी के जीवन यात्रा और विचार यात्रा पर प्रकाश डालें। उन्होंने नेताजी के हजारीबाग आगमन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा किया।
नेताजी जयंती समिति के अध्यक्ष श्री उज्जल आयकत, सचिव श्री सोमनाथ कुनार के साथ डॉ सजल मुखर्जी, श्री शंकर बनर्जी, श्रीमती स्मिता मुखर्जी, श्रीमती रूपा चटर्जी एवं श्री मनोज सेन ने मंगलद्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नेताजी के चित्र पर नेताजी जयंती समिति के श्री सागरमय सरकार एवं अन्य के द्वारा माल्यार्पण तथा पुष्पार्पण किया गया।
श्रीमती डोला गुहा, श्रीमती मधुच्छंदा मुखर्जी, श्रीमती सोनाली भट्टाचार्जी, श्रीमती सोमा सेन, श्रीमती सुपर्णा सरकार एवं श्री प्रीतम चक्रवर्ती ने एक समूह गान प्रस्तुत किया। मोनवीया डांस स्कूल की अंजलि, हर्षिता, अवनी, राशि, आराध्या तथा रुचि ने श्रुति मजूमदार के निर्देशन में एक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।
एकल गायन में श्रीमती मधुच्छंदा मुखर्जी एवं श्रीमती मौमिता गांगुली ने नेताजी के प्रिय दो अलग-अलग देशभक्ति गीत  प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया। श्रीमती पुतुल घोष की कविता पाठ ने सबको भाव विभोर कर दिया
इस अवसर पर श्रीमती गार्गी मल्लिक के निर्देशन में नन्हे मुन्ने कलाकारों के द्वारा एक समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसमें  अतृति पांजा, आद्रिका दास गोस्वामी, शान सेन, प्रथम गुप्ता, समृद्धि सहाय, समृद्धि गुप्ता, सुभोश्री बनर्जी, राही तथा अधृत मल्लिक की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन प्रीतम चक्रवर्ती, स्वागत संबोधन उज्जवल आयकत तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री शंकर बनर्जी के द्वारा किया गया। मौके पर अच्छी संख्या में लोग नेताजी को श्रद्धा अर्पित करने पहुंचे।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

जिला गुमला में “छात्र अभिप्रेरण सप्ताह-2025” का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिले में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ करने और कक्षा 10 वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार “छात्र अभिप्रेरण सप्ताह-2025” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक 27 जनवरी 2025 से 01 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त के पत्रांक 110, दिनांक 21 जनवरी 2025 के तहत जिले के सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में संबद्ध जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विशेष अनुश्रवण किया जाएगा। पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
बोर्ड परीक्षाओं का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 11 फरवरी 2025 से प्रारंभ होने वाली परीक्षाओं के मद्देनजर, सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे संबद्ध पदाधिकारियों के सहयोग से “छात्र अभिप्रेरण सप्ताह” के दौरान छात्रों को परीक्षा संबंधित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करें।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित कार्यों को गंभीरता से सुनिश्चित करें और सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें। साथ ही, संबद्ध पदाधिकारी विद्यालयों का नियमित रूप से दौरा कर छात्रों और शिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करना और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना है। सभी विद्यालयों से अपेक्षा है कि वे इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कर, जिले का शैक्षिक स्तर और ऊंचा करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला में KCC, फसल राहत योजना, सहकारिता एवं अन्य योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

0
गुमला –  गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में KCC (किसान क्रेडिट कार्ड), ऋण माफी, फसल राहत योजना, बीज-खाद वितरण, सहकारिता विभाग, PMEGP, SHG, JSLPS, महिला लाखपति किसान योजना, रागी मिशन, बैंक लिंकेज एवं खरीफ सुखाड़ टास्क फोर्स के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की KCC रिपोर्ट का बैंकवार विश्लेषण किया। इस वर्ष कुल 2323 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1270 आवेदनों को स्वीकृत कर 1249 लाभुकों को ऋण प्रदान किया गया। उपायुक्त ने रिजेक्ट हुए आवेदनों की पुनः जांच का निर्देश देते हुए कहा कि बैंक एवं जिला कृषि पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर पेंडिंग एवं रिजेक्ट आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। सभी ATM और BTM को बैंकों का दौरा कर रिजेक्ट आवेदनों की स्थिति स्पष्ट करने का भी निर्देश दिया गया।
सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल के लाभुकों की सूची एवं लोकेशन की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा गया। किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में बीमा कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
SHG (स्वयं सहायता समूह) की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त 157 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया जा चुका है। उपायुक्त ने इस वर्ष भी लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।
PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना) के तहत कुल 199 आवेदनों में से 61 का निष्पादन हुआ, जबकि 47 आवेदन पेंडिंग हैं। PMFME के तहत 34 आवेदन लंबित हैं। उपायुक्त ने पेंडिंग और रिजेक्ट आवेदनों की पुनः समीक्षा एवं त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने मत्स्य पालन, पशुपालन और भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, LDM, DPM JSLPS, जिला सहकारिता पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यमी समन्वयक, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास: गुमला डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण

0

गुमला, झारखंड – गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित परेड के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान फुल ड्रेस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास पूरा
रिहर्सल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को दोहराया गया। परेड में पुलिस बल की तीन टुकड़ियां, जिनमें महिला पुलिसकर्मी और गृह रक्षक शामिल थे, ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, एसएसबी और आईआरबी के जवान, घुड़सवार दल, एसएस +2 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं की परेड टुकड़ियां, और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बैंड दल ने भी हिस्सा लिया।

उत्साहवर्धन और दिशा-निर्देश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने परेड में शामिल जवानों और छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “चेहरे पर आत्मविश्वास, राष्ट्र प्रेम, और उत्साह की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।”
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने परेड के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य समारोह 26 जनवरी को
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन रविवार, 26 जनवरी को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा। झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परेड और अन्य समारोह को प्रभावी, भव्य, और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को मिली दिल्ली चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी

0
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 में एक बड़ी और महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी। उन्हें दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक प्रबंधन का जिम्मे सौंपा है। चुनाव के दरम्यान ये दोनों विधानसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल की गतिविधि दिखेगी।
सांसद मनीष जायसवाल अपने कुशल राजनीतिक चुनाव प्रबंधन, क्षमता और विद्वता का पिछले बिहार विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कर्नाटक विधानसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन कर प्रदर्शित कर चुके हैं। बीते झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पांच में से चार विधानसभा और हजारीबाग जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने में उनका अहम योगदान रहा था ।
सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और यहां की जनता बेहद उत्साहित हैं और अपने सांसद को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहें हैं साथ ही विश्वास जाता रहें हैं कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में संगठन के पक्ष में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने में मदद पहुंचाएंगे ।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium