22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 480

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सिसई में भव्य आयोजन, देशभक्ति से गूंजा माहौल

0

गुमला जिले के सिसई प्रखंड मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई में छात्रों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। “जब तक सूरज चांद रहेगा, नेताजी आपका नाम रहेगा” और “तुम हमें खून दो, हम तुम्हें आज़ादी देंगे” जैसे नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीणा साहू ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके साहस, पराक्रम और देशप्रेम की शिक्षा लेने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने नेताजी के जीवन से निडरता और बलिदान का महत्व समझाया।

इस आयोजन के दौरान एक छात्र को नेताजी के पारंपरिक गणवेश में तैयार किया गया, जिसने विद्यालय के बैंड दल की अगुवाई में मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। छात्रों ने बैंड की मधुर धुन पर रोड शो आयोजित करते हुए प्रखंड मुख्यालय तक मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के लेखापाल सुजीत झा और शिक्षकों के मार्गदर्शन में चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जयंती के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी छात्रों के लिए विशेष मिष्ठान भोजन का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। यह आयोजन छात्रों में देशभक्ति और नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पराक्रम दिवस के अवसर पर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन

0
गुमला, गुमला जिला मुख्यालय में 23 जनवरी 2025: पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय गुमला में आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन  समिति  ,प्राचार्या  नीलिमा कुल्लू  , वी एम सी के सदस्य , शिक्षकगण एवं प्रतिभागियों ने  दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम आरंभ किया। तत्पश्चात स्वागत गाना,  क्लेमेंट इंदवार शिक्षक एवं  मधु मंजरी  शिक्षिका ने विभिन्न विद्यालय से आए गए शिक्षकों एवं बच्चों का अभिवादन किया , जयप्रकाश जोशी  के द्वारा वीरों के गाथाओं पर आधारित 5 एपिसोड वीडियो दिखाए गए।
कार्यक्रम में CBSE और झारखंड बोर्ड से संबद्ध 10 विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
मुख्य अतिथि  ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं,  उन्होंने शिक्षा और प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
प्रश्नोत्तरी के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए , इस आयोजन में केन्द्रीय विद्यालय, गुमला के प्राचार्या  नीलिमा कुल्लू , तथा वरिष्ठ शिक्षिकाओं  ने  अपना विचार व्यक्त किया ,  जय प्रकाश जोशी  के द्वारा वीरों की गाथाओं पर आधारित 5 एपिसोड वीडियो दिखाए गए।  शीला तिग्गा,  कमला मिंज,  डेजी टोपनो, राजा कुणाल, गजेंद्र सिंह राकेश कुजूर,  समंद्र दहंगा,अनु कुमारी ,प्रगति शर्मा, रेशमा कुमारी ,शिवेंद्र कुमार इन शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
 इस आयोजन को सभी ने सराहा और प्रतिभागियों ने इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

एक्शन मोड में दिखे विधायक प्रदीप प्रसाद, खराब सड़क और नाली समस्या के समाधान में जुटे

0

जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। खराब सड़क और नाली की स्थिति में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करेंगे :–प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुधवार को मैन रोड, सदर अस्पताल के निकट खराब सड़क और नाली की समस्या का गहन निरीक्षण किया। लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क और नाली की स्थिति जर्जर थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया गया और मौके पर ही समस्या के समाधान पर चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की यह सड़क मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ अस्पताल के निकट है। यहां की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसे तुरंत प्राथमिकता में लेकर ठीक किया जाए। विधायक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस क्षेत्र की खराब सड़कों के कारण एक गर्भवती महिला टोटो से गिर गई थी, जिससे वह घायल हो गई थी। इस घटना ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए बल्कि नागरिकों में आक्रोश भी पैदा किया।
विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  के अधिकारी रंजीत बरनवाल से भी वार्ता की। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए।अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में जल्द ही काम शुरू होगा और सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों को मिला भरोसा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्रीय नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। नागरिकों ने विधायक के इस त्वरित कदम की सराहना की और भरोसा जताया कि इस बार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि इस क्षेत्र की सड़क और नाली की स्थिति में शीघ्र सुधार हो और नागरिकों को राहत मिले। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य को तीव्रता से पूरा किया जाएगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

Former Barhi MLA Uma Shankar Akela Joins Congress Under State Leadership

0

In a significant political development in Hazaribagh district, former Barhi MLA Uma Shankar Akela officially joined the Congress party. The induction took place under the leadership of Jharkhand in-charge Ghulam Ahmed Mir and Jharkhand Pradesh Congress President Keshav Mahato Kamlesh.

Akela was warmly welcomed into the party as both Mir and Kamlesh adorned him with a ceremonial garland, symbolizing his formal inclusion.

This move marks a notable shift in the region’s political landscape, highlighting Congress’s efforts to strengthen its presence in Jharkhand.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की, योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेेेने के बाद अधिकारियों को दिए कई निर्देश

0

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग व पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

मंत्री और गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक में विभागीय मंत्री ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल की. और योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मौके पर गांडेय विधानसभा की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,  पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विस्पुते आदि उपस्थित थे.

मंत्री ने विभागीय स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के बाद निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त से बारी-बारी से सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कही।

मंत्री ने डीसी ने अबुआ आवास की प्रगति की जानकारी हासिल की

इस दौरान मंत्री ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह सुनिश्चित करें। अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने और समय पर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

बैठक के क्रम में माननीय मंत्री ने सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबुआ आवास की प्रगति, लाभुकों के चयन व अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में इन अधिकारियों ने हिस्सा लिया

बैठक में अन्य अधिकारियों में अपर समाहर्ता विजय बिरुआ,  जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बेंगाबाद, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

सादगी, सेवा और संस्कृति के सुंदर संगम में गोता लगाया अदाणी परिवार, बरसों याद किया जाएगा कुंभनगरी में उनका व्यवहार

0

प्रयागराज : महाकुंभ के भव्य आयोजन में जब श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे थे, तब सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल में 21 जनवरी को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। इस्कॉन के विशाल रसोईघर में हाथों से मटर की फलियां छीलती डॉ. प्रीति अदाणी अपनी बहू और नन्ही पोती के साथ बैठी थीं।

सबका मन मोह गई सास-बहू की जोड़ी

इस्कॉन रसोई में सेवा करनेवाली महिलाओं की टोली जुटी हुई थी—कोई सब्जी छील रहा था तो कोई हल्के हंसी-मजाक के बीच सेवा में जुटा हुआ था। इस बीच डॉ. प्रीति अदाणी और उनकी बहू परिधि अदाणी उनके बीच पहुंचती हैं और मुस्काते हुए काम में हाथ बंटाने लगती है.

मटर के दानों को अपने हाथों से अलग करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उनके साथ उनकी बहू परिधि अदाणी भी मटर छीलने का काम पूरी लगन से कर रही थीं। इस सबके बीच उनकी पोती भी गोद में बैठ कर मटर छीलने की कोशिश करती दिखी। अपनी मां, पत्नी और बेटी को पास ही खड़े गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी भी तल्लीनता से देख रहे थे।

रोटी बनाने के काम में दिखी दक्षता

इसके बाद डॉ. प्रीति अदाणी अपनी बहू के साथ उस जगह पर पहुंचीं, जहां पर रोटी बनाने का काम चल रहा था। वहां पहुंचते ही सास-बहू की जोड़ी जमीन पर बैठ गई और रोटियों पर घी लगाने का काम करने लगी। रोटी मेकिंग मशीन से रोटी बन कर जैसे ही बाहर आती डॉ. प्रीति अदाणी और परिधि अदाणी फौरन उन रोटियों में घी लगा कर श्रृद्धालुुुओं को परोसने के लिए आगे बढ़ा देते।

पिछले 21 जनवरी को गौतम अदाणी सपरिवार महाकुंभ स्थल प्रयागराज आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने इस्कान में प्रसाद सेवा, पवित्र संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना और बड़े हनुमान जी के दर्शन किए।

बता दें कि महाकुंभ के मौके पर अदाणी समहू ने इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों में महाप्रसाद वितरण और गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरण का संकल्प लिया है।

राम भक्तों के लिए

डालमिया भारत फाउंडेशन ने बोकारो में आयोजित की सामुदायिक कल्याण पहल

0
बोकारो, 22 जनवरी, 2025: सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने बोकारो में एक सामुदायिक कल्याण पहल का आयोजन किया। डीबीएफ, डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) शाखा है।
इस पहल के तहत, गोराबली उत्तर और दक्षिण पंचायत, कनारी पंचायत, नरकारा पंचायत, जिला परिषद और ब्लॉक प्रमुख के गाँववासियों को 1,000 से अधिक कंबल वितरित किए गए, ताकि कड़ाके की ठंड से उन्हें राहत मिल सके। कंबल वितरण श्री सुनील कुमार के भुसारी, यूनिट हेड, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, बोकारो और जिला परिषद सदस्य सुश्री निशा हेम्ब्रम के नेतृत्व में किया गया।
यह पहल डालमिया भारत फाउंडेशन की ग्रामीण समुदायों के सामाजिक-आर्थिक भलाई को सुधारने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो इसके संचालन क्षेत्रों में सतत आजीविका कार्यक्रमों और समर्थन उपायों के माध्यम से की जा रही है।
Muskan
राम भक्तों के लिए

आउट ऑफ़ स्कूल एवं ड्राप आउट बच्चो को विद्यालय से जोड़ने के प्रयासों का दिख रहा है सकारात्मक परिणाम

0
 ✦ शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 54,130 बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में मिली कामयाबी
✦ विगत तीन शैक्षणिक सत्रों में यह सर्वाधिक उपलब्धि, कमजोर बच्चो को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण
✦ सामुदायिक जागरूकता और लगातार विभागीय निगरानी से बढ़ी स्कूलों में बच्चो की उपस्थिति
राज्य में आउट ऑफ़ स्कूल और ड्रापआउट बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 54,130 आउट ऑफ़ स्कूल/ ड्रापआउट बच्चो को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया गया है। राज्य में सभी जिलों ने लक्ष्य के अनुरूप बच्चो को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास में सफलता पायी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परियोजना परिषद को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक़ शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अबतक 54,130 बच्चो को विद्यालय से जोड़ा गया है। कुल 65,065 लक्षित बच्चो में से अबतक 83.19% बच्चो को विद्यालय से जोड़ा जा चुका है और उनकी पढ़ाई शुरू हो गयी है। शेष बचे बच्चो को भी विद्यालय से जोड़ने का प्रयास जारी है। इस शैक्षणिक सत्र में शत प्रतिशत लक्षित बच्चो को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में 54,130 बच्चो को स्कूलों से जोड़ा गया है। वर्ष 2023-24 में 34,608 बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया था। वर्ष 2022-23 में 3,930 बच्चो को शिक्षा से जोड़ा गया था। राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती बिनीता तिर्की ने बताया कि अधिकांश जिलों में आउट ऑफ़ स्कूल/ड्राप आउट बच्चो को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास में सफलता मिली है। जिन जिलों ने अबतक लक्षित बच्चो को शत प्रतिशत शिक्षा से नहीं जोड़ा है, उन्हें जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। विभाग की कोशिश है कि इस शैक्षणिक वर्ष में भी शत प्रतिशत लक्षित बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके लिए लगातार विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है और जिलों को दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में आउट ऑफ़ स्कूल/ड्रॉपआउट बच्चो को अबतक शिक्षा से नहीं जोड़ा जा सका है, उन्हें 30 जनवरी तक इस कार्य को हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है।

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा लगातार हो रहा है अनुश्रवण 

आउट ऑफ़ स्कूल/ड्रॉपआउट बच्चो को विद्यालय से जोड़ने का लगातार प्रयास हो रहा है। इसके लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता को बढ़ाने तथा राज्यस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों एवं जिलों का निरंतर अनुश्रवण हो रहा है। राज्य के 24 जिलों में 24 राज्यस्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में अनुश्रवण दल के पदाधिकारी भ्रमण कर यह सुनिश्चित करा रहे है कि उनके जिले में शत प्रतिशत शिशु पंजी हो, कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से अलग ना रहे।

प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, प्रयास और स्कूल रुआर कार्यक्रम का भी दिख रहा है असर 

स्कूलों में बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, प्रयास और स्कूल रुआर कार्यक्रम असरदार साबित हो रहा है। प्रयास कार्यक्रम के तहत स्कूल में छात्रों की अनुपस्थिति को दिवसों के आधार पर चिन्हित किया जाता है। प्रत्येक कक्षा में कक्षा पंजी बनाकर प्रत्येक माह बच्चों का रिकार्ड संधारण किया जाता है। 3 दिन, 15 दिन एवं 30 दिन तक अनुस्पस्थित बच्चों को चिन्हित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रयास किया जाता है एवं उनकी पूरी विवरणी संधारित की जाती है। इस कार्यक्रम को प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के मापदंडो में भी शामिल किया गया है। अनुपस्थित बच्चो के परिजनों से संपर्क कर बच्चे की पूरी विवरणी, अनुपस्थिति का कारण आदि जांचा जाता है। एसएमसी के सदस्य एवं शिक्षक बच्चे के परिजनों से संपर्क कर बच्चे के अनुपस्थित होने का कारण जानते है और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करते है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा स्कूल रुआर अभियान भी चलाया जाता है। इस अभियान का मकसद, 5 से 18 साल के बच्चों को स्कूल में नामांकित करना और स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत, अनामांकित और ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल वापस लाया जाता है। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति और सामुदायिक भागीदारी का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रत्येक वर्ष स्कूल रुआर अभियान की समीक्षा की जाती है।
News Desk
राम भक्तों के लिए

डालमिया भारत फाउंडेशन ने बोकारो में आयोजित की सामुदायिक कल्याण पहल

0
बोकारो, 22 जनवरी, 2025: सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने बोकारो में एक सामुदायिक कल्याण पहल का आयोजन किया। डीबीएफ, डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) शाखा है।
इस पहल के तहत, गोराबली उत्तर और दक्षिण पंचायत, कनारी पंचायत, नरकारा पंचायत, जिला परिषद और ब्लॉक प्रमुख के गाँववासियों को 1,000 से अधिक कंबल वितरित किए गए, ताकि कड़ाके की ठंड से उन्हें राहत मिल सके। कंबल वितरण श्री सुनील कुमार के भुसारी, यूनिट हेड, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, बोकारो और जिला परिषद सदस्य सुश्री निशा हेम्ब्रम के नेतृत्व में किया गया।
यह पहल डालमिया भारत फाउंडेशन की ग्रामीण समुदायों के सामाजिक-आर्थिक भलाई को सुधारने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो इसके संचालन क्षेत्रों में सतत आजीविका कार्यक्रमों और समर्थन उपायों के माध्यम से की जा रही है।
News Desk
राम भक्तों के लिए

गुमला में श्री रामचरितमानस कल्याण महायज्ञ संपन्न

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर  प्रखंड के हाकाजागं एवं रेहलदाग के सीमांत पर स्थित बार महादेव में आयोजित श्री राम चरित्र मानस कल्याण महायज्ञ एवं भव्य श्री राम चरित्र मानस पाठ एवं हनुमान चालीसा का 1008 पाठ एवं अखंड हरी कीर्तन बुधवार को संपन्न हुआ इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया जहां काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की। यज्ञ में विभिन्न जिलों के कई भक्तों ने भाग लिया इस मौके पर मुख्य आचार्या कल्याण बाबा ने, बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार, यज्ञ के माध्यम से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। धन प्राप्ति, कर्मों के प्रायश्चित, अनिष्ट को रोकने के लिए, दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए, रोगों के निवारण के लिए यज्ञ करने का विधान है। देवताओं को प्रसन्न करे तथा धन-धान्य की अधिक उपज आदि के लिए भी यज्ञ किए जाते हैं। गायत्री उपासना में भी यज्ञ आवश्यक है। गायत्री को माता और यज्ञ को पिता कहा गया है। इन्हीं के संयोग से मनुष्य का आध्यात्मिक जन्म होता है। इस यज्ञ का आयोजन क्षेत्र में सुख शांति स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। इस मौके पर विभिन्न जगहों से पहुंचे आचार्य आसिश दुबे दिपक मिसरा राम एकपाल  दुबे विवेक दुबे आनवक्ष  दुबे आदि ब्राह्मणों ने भक्तों को विधिवत पूजन कराया। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium