22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 481

गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के जरडा मरियम टोली में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक उत्सव पर कलश यात्रा

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के जरडा मरियम टोली में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक उत्सव पर कलश यात्रा सम्पन्न हुई कलश यात्रा लावा नदी से पण्डित नन्दकिशोर नन्द के मन्त्रोच्चारण से शुभारंभ किया गया।वहीं मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिप सदस्य दिलीप बड़ाईक ने कहा कि हम सभी हिंदू भाइयों को मठ मंदिर, दीप जलाएं एवं हनुमान चालीसा का पाठ सुंदरकांड एवं आरती का कार्यक्रम आदि सभी हिंदू सनातन भाइयों को करना चाहिए।कार्यक्रम मे विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के सदस्यो का अहम योगदान रहा।मौके पर भिखेश्वर नागमणि, सकलदीपनाथ शाहदेव,धनी बैगा,सिकन्द्र नायक,चौठन नायक,रामबिलास नायक,जाखू नायक,काजल कुमारी, संजित नायक आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राजस्व कर्मचारी के किराये के घर में एसीबी की छापामारी दल द्वारा छापामारी जारी

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के घाघरा स्थित किराए के मकान में पहुंच बुधवार को छापेमारी की। छापेमारी बुधवार की सुबह 6 बजे से 11:30 तक करीब 5 घंटे तक चली। 9 से 10 चार चक्के वहान में पहुंचे एसीबी की टीम घर की जांच करने लगे। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी भी संपत्ति का ब्यौरा या संदिग्ध समान बरामद नहीं हो सका। इस दौरान घाघरा के झामुमो नेता अशोक उरांव उक्त मकान का मालिकाना हक स्वयं का बताते हुए जमीन और घर का कागजात सुपुर्द किया।
जिसके बाद टीम ने एक कमरे जो बाहर से बंद था। जिसकी चाबी रांची से मंगाया गया। हालांकि चाबी अंदर रखें गोदरेज का भिजवाया गया इसके बाद टीम के द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे का जांच किया गया। राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार घाघरा और बिशनपुर में प्रतिस्थापित थे। पिछले तीन वर्ष पूर्व उनका ट्रांसफर रांची जिला में हुआ था और वह वर्तमान में रांची जिला में ही प्रतिस्थापित है। यहां बता दें कि कुछ दिन पूर्व रांची सदर सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था।
यहां बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मुंशी राम ने राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार का नाम लिया था , जहां से यह जांच शुरू हुई है। जिसके बाद से एसीबी की कार्रवाई राजेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई है। यहाँ बता दे की राजेश कुमार पूर्व में गुमला जिला के विशुनपुर, घाघरा व कामडारा प्रखण्डों में भी पदस्थापित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी 2025 का आयोजन संपन्न

0
गुमला : –  गुमला जिला मुख्यालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड (कृषि प्रभाग) के तत्वावधान में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी 2025 का आयोजन जिला मैदान (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) गुमला में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत तकनीकों और नई खेती विधियों से किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और खेती को और अधिक लाभप्रद बनाना था।

उपायुक्त के मार्गदर्शक संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने किसानों से कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ उन्नत तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। उन्होंने किसानों को कीटनाशक रसायनों के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी। उपायुक्त ने कहा कि धान के अलावा किसानों को जीरा फूल, सब्जी और अन्य फसलों की खेती को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसानों को डीजल आधारित उपकरणों के स्थान पर सोलर उपकरणों का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपायुक्त ने सिंचाई की नई तकनीकों को अपनाने और एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) से जुड़ने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कृषि वैज्ञानिक का संबोधन

कृषि वैज्ञानिक पदाधिकारी, विशुनपुर अटल बिहारी तिवारी ने किसानों को बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर किसान कम भूमि पर अधिक उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों का मिश्रण करने की सलाह दी। तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की कई लाभकारी योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार की गई हैं, जिनका लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
उन्होंने किसान मेले के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक ही स्थल पर किसानों को कृषि प्रौद्योगिकी, फसल समस्या समाधान, और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी गई। इस दौरान कृषि संवाद के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी और समाधान प्रदान किया गया।

स्टॉल निरीक्षण और प्रदर्शनी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को अपनी उपज और तकनीकी जानकारी को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।

उपस्थित अधिकारीगण

इस कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह आयोजन किसानों के लिए न केवल नई जानकारी और तकनीकी समाधान लेकर आया, बल्कि उन्हें राज्य की योजनाओं और उनके लाभों के प्रति भी जागरूक किया। कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी और फसल समस्या समाधान जैसे पहलुओं ने किसानों को अधिक उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न , उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्यान्वयन के निर्देश

0
गुमला जिला मुख्यालय में आज उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं का त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।
बैठक में उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन और आधार कार्ड के मिसमैच से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। PVTG समुदाय के शत-प्रतिशत ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करने के साथ, आयुष्मान केंद्रों पर सुधार और सर्वेक्षण कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सिकल सेल एनीमिया जांच पर विशेष जोर दिया गया।जिले में अब तक 57% नागरिकों की जांच पूरी हो चुकी है तथा बसिया एवं बिशुनपुर में टारगेट के अनुरूप सिकल सेल जांच करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान सिकल सेल एनीमिया से छुटे हुए नागरिकों का जांच नजदीकी स्वास्थ्य जांच केंद्रों में किया जा रहा है।
उपायुक्त ने जिले को सिकल सेल एनीमिया जांच में राज्य का पहला जिला बनाने का संकल्प जताया।उन्होंने साथ ही, सिकल सेल पीड़ित बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र प्रदान कर पेंशन और अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
ब्लड डोनेशन के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिन स्थानों में रक्तदान कम हुआ है वहां पुनः कैंप लगाते हुए शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएं।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हार्ड टू रिच इलाकों में सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए मॉनिटरिंग को मजबूत बनाने की बात कही गई। घाघरा और बसिया के डायलिसिस सेंटर की सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने और HWC की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। ममता वाहन सेवाओं की स्थिति और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता पर भी चर्चा हुई। इस दौरान  गर्भवती महिलाओं के नियमित ANC चेकअप पर भी जोर दिया गया उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूशनल डिलेवरी शत प्रतिशत हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सम्बंधित  विभागों एवं प्रखंड प्रशासन की भी प्रमुख जिम्मेदारी है।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के अपडेट को प्राथमिकता देते हुए CDPO के प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता जताई गई। आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण और जर्जर केंद्रों के पुनर्निर्माण की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, मातृ वंदना योजना और सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभार्थियों की सूची को अद्यतन करने और उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की बात कही गई। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में वेइंग मशीन खराब है उसे भी अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में जल , बिजली जैसे बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा के दौरान जनवरी माह तक किए गए भुगतान की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मईया सम्मान पेंशन योजना से वंचित लाभार्थियों को चिह्नित कर, पंचायत और वार्ड स्तर पर संपर्क कर उनका पंजीकरण शीघ्र पूरा किया जाए। छोटे-छोटे अवरोधों को दूर कर सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।
आवास योजनाओं की समीक्षा में बिरसा आवास योजना , प्रधान मंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजनाओं पर चर्चा हुई साथ  वन अधिकार योजनाओं के तहत आवंटित लाभार्थियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। मल्टीपरपज सेंटर, सौर सिंचाई परियोजनाएं और साइकिल वितरण योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाडेप और सोक पिट निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) को समय पर भेजने का निर्देश दिया गया। अंजन, डुमरी और बनारी क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर भी चर्चा हुई।
REO विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के  सम्बन्ध में चर्चा हुई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जानकारी दिया गया कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित वैसे ग्राम जिसकी जनसंख्या 100 से अधिक हो एवं वहां 500 मीटर से अधिक के सड़क निर्माण करने की आवश्यकता हो वैसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सड़क निर्माण कर उक्त गांवों को मुख्य  सड़क से जोड़ा जाएगा ,जिसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में PVTG डाकिया योजना, ग्रीन कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन, नियमित राशन वितरण, दाल भात केंद्रों आदि की समीक्षा की गई, उपायुक्त ने नियमित रूप से राशन डीलर के साथ जिला एवं प्रखंड स्तरों कर बैठक करने का निर्देश दिया, एवं नागरिकों को समय से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आगामी इंटर एवं मेट्रिक की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के साथ साथ सभी टैग पदाधिकारियों को भी अधिक अलर्ट रहने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी सभी अधिकारी बच्चों की परीक्षा को सफल बनाने हेतु अंतिम प्रयास प्रयास एवं गंभीरता दिखाएं।
बैठक में उपायुक्त ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया। उन्होंने तिथि वार अधिकारियों को दिए गए क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वहां की बुनियादी सुविधाओं का जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह अब अधिकारी फील्ड पर जाएं ,आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों ,राशन डीलर तथा विभिन्न योजनाओं की धरातलीय जांच एवं सुधार का कार्य करे।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और जिले को राज्य में अग्रणी बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें।
इसके अलावा उपायुक्त द्वारा सभी इंजीनियरिंग विभागों की भी समीक्षा की गई, राजस्व, भू अर्जन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयोज्य गुमला,अपर समाहर्ता गुमला, सिविल सर्जन गुमला सहित सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी ,कर्मी, सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में भाजपा ने संविधान गौरव दिवस मनाया

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज भाजपा जिला गुमला के तत्वावधान में पर्यटन भवन के परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी की याद में संविधान गौरव दिवस मनायी गई।
जिला के सभी पदाधिकारियों कार्यसमिति के सदस्य सभी जिला मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारियों कार्यसमिति के सदस्य सहित सभी मण्डल के अध्यक्षों ने इस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा की दुहाई देने वाली कांग्रेस पर अपने शासन काल में वोट बैंक की खातिर संविधान के प्रियमबल में छेड़छाड़ करने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि

पहला:- कांग्रेस ने आपातकाल में विपक्ष को जेल भेज कर बिना बहस के संसद में संविधान के प्रियमबल में धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवाद शब्द को जोड़ कर संविधान की आत्मा को तार तार करने का काम किया, साथ ही अपने फायदे के लिए संसद के तत्कालीन कार्यकाल को एक साल बढ़ा कर छह साल किया।
(2) अपने शासनकाल में कॉग्रेस ने वोट बैंक के लिए 75 बार संविधान में संशोधन किया, साथ ही अनुच्छेद धारा 356 का दरुपयोग कर 88 बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया।
(3) जबतक बाबा साहब अम्बेडकर जीवित रहे कांग्रेस हमेशा उसे अपमानित करने का काम किया, प्रथम आमचुनाव में उनके विरुद्ध प्रत्यासी उतार कर कांग्रेस ने उसे वेस्ट मुंबई में हराने के कार्य किया, जबतक कांग्रेस सत्ता में रही उन्होंने बाबा साहेब अम्बेडकर जी को कभी सम्मान नहीं दिया,
(4) खुद जीवित रहते जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी ने अपने आप की भारतरत्न वाली कांग्रेस ने अम्बेडकर जी को कभी भारतरत्न नहीं दिया, और संसद में भी अपने शासनकाल में उनका तैल चित्र लगने नहीं दिया,
(5) बाबा साहेब अंबेडकर जी को भारतरत्न देने के लिए देश को सवा चार दशक इंतजार करना पड़ा, वीपी सिंह की अगुवाई वाली राष्ट्रीय मोर्चे की सरकार ने अपने सहयोगी भाजपा के पहल पर भारतरत्न दिया गया था, और वाजपेयी जी के नेतृत्व में अपनी 13 महीने वाली भाजपा की गठबंधन सरकार ने संसद में उनका तैलचित्र लगाया,
इसतरह कांग्रेस को एवं उसके बड़बोले नेताओं को पहले अपने करतूतों एवं गिरेबान में झाँक कर खुद का अवलोकन करे, तभी वो भाजपा पर कोई तरह का आरोप लगाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने की, मंच संचालन जिला महामंत्री रामावतार भगत, एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला SC मोर्चा के जिला अध्यक्ष खुशमन नायक ने की।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी 30 जनवरी 2025 तक चलनेवाली सदस्यता अभियान को हरहाल में पूरा कर लेने का आह्वान किया, ताकि तभी अगले माह से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश एवं जिला स्तर पर शुरू होगी।
संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक सह पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किया एवं भाजपा पर संविधान को लेकर विरोधियों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की राजनीति को पुरजोर तरीके से मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता दिनेशानंद गोस्वामी के अलावे जिला अध्यक्ष विनय लाल, प्रदेश मन्त्री मुनेश्वर साहू संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक अनुपचन्द्र अधिकारी सहसंयोजक पायल तिवारी, जिला परिषद के उपाध्यक्षा संयुक्ता देवी, जिला महामंत्री रामावतार भगत, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष खुशमन नायक, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष छोटेलाल उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी किंडो, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जागेश्वर सिंह, वरिश्ठ नेता भूपन साहू, विनोद कुमार, दामोदर कसेरा, भोला चौधरी, जिला मंत्री जगनारायण सिंह एवं संजय कुमार साहू, नवनिर्वाचित चेम्बर अध्यक्ष राजेश सिंह, आइटी सेल के जिला संयोजक गुड्डी नंदा, बालकेश्वर सिंह, कौशलेंद्र जमुआर, शैल मिश्रा शकुंतला उरांव, सोनामनी देवी, सुजीत नंदा, विकास सिंह, सनोज वर्मा, जगत ठाकुर, पप्पू गुप्ता, लक्ष्मी यादव, शत्रुध्न भगत, मनोहर बड़ाइक, गोपाल केशरी, रामअवध साहू, लक्ष्मीकांत बड़ाइक सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी सभी मोर्चे एवं सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार गुमला मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत एसएस + 2 हाइ स्कूल गुमला स्कूली छात्र-छात्रों के बीच निकाली गया प्रभात फेरी

0
गुमला -: गुमला मे सड़क सुरक्षा माह के तहत आज दिनांक 22-01-2025 को एसएस +2 हाइ स्कूल गुमला स्कूली छात्र-छात्रों के द्वारा निकाली गया प्रभात फेरी , छात्र एवं छात्राओ ने भारी संख्या में प्रभात फेरी निकाली जहाँ स्कूली छात्र आम जन मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2025 से शुरू हुआ यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा,  रैली मे छात्रों ने हाथो मे सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे बैनर , पोस्टर लेकर रैली मे शामिल हुए, इन्होने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया , ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी हो सके। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों द्वारा आम लोगों के बीच नारा  गया,  रोड में रोको टोको नहीं , और ना ही मोबाइल से बातें करो आदि नारा एवं सड़क सुरक्षा से जीवन रक्षा।
 छात्र एवं छात्राओ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है, के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है। साथ ही सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण होती है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की,सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी, रोड इंजिनियरिंग ऐनलिस्ट प्रणय कांशी, अन्य शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सभी रूट में चलने वाली ऑटो चांदनी चौक स्थित घाघरा हाई स्कूल मैदान से खुलेगी, सड़क पर ऑटो खड़ा नहीं होगी

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा अंचल अधिकारी मनीष कुमार मंडल  एवं थानेदार तरुण कुमार ने घाघरा के दुकानदारों के साथ थाना परिसर एक में बैठक की। बैठक में अंचल अधिकारी ने दुकानदारों को एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया और उक्त बैठक में लिए  गये निर्देशों को  बहाल नहीं करने  वाले स्वयं उत्तरदायी होंगे , और उक्त कमिटी की बात सभी दुकानदार को मानना होगा , साथ ही साथ उन्होंने उपस्थित सभी दुकानदारों को स्वयं किए गए अपने अपने अतिक्रमण को भी हटाना होगा और अपने दुकान का सामान , अपने दुकान के बाहर  नहीं निकालने (रखने) का भी दिशा निर्देश दिया और उक्त निर्देश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी , और  यातायात को प्रभावित करने वालों का  सामान आदि जप्त कर चलन काटी जाएगी , साथ ही साथ घाघरा से सभी रूटों पर चलने वाले सभी टेंपो ऑटो  चाहें वह लोहरदगा, गुमला, पुटो या बिशुनपुर की ओर जाने वाली, सभी ऑटो चाँदनी चौक घाघरा स्थित हाई स्कूल मैदान से ही खुलेंगी और सड़कों पर अनावश्यक ऑटो टेंपो को खड़ा नही किया जाएगा और गुमला रोड ढ़लान पर बस का ठहराव होगा इसे लेकर बस स्टॉप का बोर्ड लगाने की बात अंचलाधिकारी ने कही। घरों का पानी सड़कों पर नही बहाई जाएगी , इसे लेकर सीओ  ने अतिरिक्त ब्यवस्था करने की बात कही , इसका उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कारवाई किये जाएंगे ,  सुरक्षा की बात करते हुए , उन्होंने दुकानदारों को अपने अपने प्रतिष्ठान पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया   ताकि दुकान और  बाहर का दृश्य दिखाई दे , उन्होंने यह भी कहा कि करीब 60 दुकानदारों सहित लोगों को अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर नोटिस भी  दिया  गया है , और जेसीवी के सहारे  अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी और प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर गुमला में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

0

गुमला, झारखंड – आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों के तहत, गुमला के उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने समारोह की तैयारियों को लेकर सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर पिछले वर्षों की तरह इस बार भी विभागीय झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। प्रत्येक विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि वे अपनी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करें।

सामान्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान
बैठक में मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, और चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, शहर के मुख्य चौकों और सड़कों की सफाई और सजावट से संबंधित कार्यों के लिए भी निर्देश जारी किए गए।

बिंदुवार चर्चा और योजना पर फोकस
गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए, उप विकास आयुक्त ने विभिन्न पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करें।

समारोह को भव्य और अनुशासित बनाने का प्रयास
गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर को अनुशासित और गरिमामय तरीके से मनाने के लिए, समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी प्रबंधों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। उप विकास आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जनता और आगंतुकों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों से सामूहिक रूप से योगदान देकर इस राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाने की अपील की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज: उपायुक्त ने दिए विशेष निर्देश

0

गुमला, झारखंड – आगामी 11 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की जैक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के शैक्षिक संस्थानों और अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। यह कदम छात्रों के बेहतर प्रदर्शन और जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाया गया है।

परीक्षा तैयारी के लिए विशेष योजनाएं
उपायुक्त ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, बीईओ, बीपीओ, और अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रीबोर्ड टेस्ट, महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन, हॉलिडे असाइनमेंट, पाठ्यक्रम पुनरावलोकन, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास, शिक्षक-अभिभावक बैठकों, और रेमेडियल कक्षाओं जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कमजोर छात्रों के लिए विशेष ध्यान
सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे कमजोर छात्रों की जरूरतों का आकलन करें और उन्हें अतिरिक्त सहायता प्रदान करें। उपायुक्त ने सुझाव दिया कि शिक्षकों को छात्रों के सवालों का समाधान करने और उनके अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए टेलीफोन और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।

परीक्षा की रणनीति और मानसिक तैयारी पर जोर
उपायुक्त ने छात्रों के आत्मविश्वास और मानसिक तैयारी पर जोर देते हुए शिक्षकों से अपील की कि वे समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, और रणनीतिक अध्ययन के महत्व पर चर्चा करें। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए:

  • अध्ययन का एक सुव्यवस्थित टाइम टेबल तैयार करें।
  • शांत और एकांत स्थान पर पढ़ाई करें।
  • पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति और मॉडल प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें।
  • स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं और तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान करें।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।

अभिभावकों के लिए विशेष निर्देश
उपायुक्त ने अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति, स्वाध्याय, और स्वास्थ्य पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या और खानपान में संतुलन बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।

सभी छात्रों की समस्याओं पर विशेष ध्यान
उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि परीक्षा से संबंधित छात्रों की सभी समस्याओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन छात्रों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

गुमला जिला प्रशासन की यह पहल बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य न केवल छात्रों को आत्मविश्वास से भरना है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी प्रेरणा को बढ़ावा देना भी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर में 100 दिन टीबी मुक्त अभियान जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने लिया टीबी उन्मूलन का संकल्प

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में 100 दिन टीबी मुक्त अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने की, जिसमें जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, गांव, पंचायत, और जिले से टीबी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, बेंदोरा मुखिया सुशील दीपक मिंज, बीपीएम अब्दुल सलीम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान जिला यक्ष्मा केंद्र के चैनपुर प्रखंड के एसटीएस रणधीर ने सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को प्रधानमंत्री पोषण निक्षय मित्र बनने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने टीबी उन्मूलन के लिए एसटीएस टीम की सराहना करते हुए सभी से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर ने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि प्रखंड प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधि मिलकर चैनपुर को स्वस्थ और टीबी मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि 100 दिन टीबी मुक्त अभियान को जन-आंदोलन बनाकर चैनपुर प्रखंड को पूरी तरह टीबी मुक्त किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium