22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 482

जिला उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
गुमला – गुमला मुख्यालय में आज चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 50 नागरिकों ने उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सिसई प्रखंड की शिलावती देवी ने अपने बेटे की हत्या के मामले में न्यायालय के निर्णय और जांच प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला न्यायालय और पुलिस अधीक्षक गुमला को पत्र अग्रसारित किया और पुनः जांच कर महिला को न्याय दिलाने का आग्रह किया।
रायडीह प्रखंड के उपरखटंगा ग्राम के निवासियों ने लालमाटी और सोकरहातु के बीच सड़क निर्माण की प्रक्रिया में बाधा की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सर्वे किया गया था, लेकिन अब निर्माण न होने की सूचना मिल रही है। इस पर उपायुक्त ने REO विभाग को पत्र भेजते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोबजा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत स्वयंसेवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अबुआ आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
RSETI से प्रशिक्षण प्राप्त कुछ नागरिकों ने सुकर पालन के लिए सहायता की मांग की। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार सहायता प्रदान करने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, निजी समस्याओं, आवास निर्माण, जमीन विवाद, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, सड़क और पेयजल संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जन शिकायत निवारण दिवस के इस आयोजन में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनहित में त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध बालू उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

0

गुमला, झारखंड – जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए, पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार, 21 जनवरी 2025 को सिसई थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह 7:00 बजे नागफेनी पुल के पास की गई, जहां तीन ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू निकालते हुए पकड़ा गया।

अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई
जांच के दौरान तीनों ट्रैक्टरों के चालक पुलिस और खनन टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। टीम ने ट्रैक्टरों की जांच की, लेकिन बालू परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इन ट्रैक्टरों को जब्त कर सिसई थाना ले जाया गया।

दूसरी कार्रवाई बुड़का गांव के पास
इसी दिन सुबह 10:00 बजे, बुड़का गांव के पास भी एक ट्रैक्टर को बालू लदे हुए पाया गया। चालक पुलिस को देखकर भाग गया। जांच में ट्रैक्टर पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा मिला, जिसके वैध कागजात नहीं थे। इसे भी विधिवत जब्त कर थाना लाया गया।

अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख
अवैध बालू उत्खनन और परिवहन न केवल राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सरकारी राजस्व की भी हानि करता है। यह खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 और झारखंड लघु खनिज नियमावली, 2004 के तहत दंडनीय अपराध है। इन मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। आम जनता से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी
जिले में अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला खनन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9934887613 जारी किया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में समावेशी शिक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0

गुमला, झारखंड – समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा गुमला के नगर भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी प्रियश्री भगत, और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। स्वागत समारोह में अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

समावेशी शिक्षा की अहमियत पर जोर
झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा प्रभाग की प्रभारी डॉ. मीतू सिन्हा ने कार्यशाला के दौरान समावेशी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “दिव्यांग बच्चों को समान रूप से शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, और इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सामान्य बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा प्रदान करना अनिवार्य है।”

प्रस्तुतियां और सक्रिय चर्चा
कार्यशाला में दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों और उनके लिए उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से साझा की गई। चर्चा सत्र के दौरान शिक्षक उदय कुमार, अरविंद तिवारी, सुंदरम भारद्वाज, और बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने अपनी राय और अनुभव साझा किए। मंच संचालन ओमप्रकाश दास ने किया।

प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी
इस कार्यक्रम में जिले के सभी बीईईओ, एपीओ, बीपीओ, बीआरपी, डायट के संकाय सदस्य, समावेशी शिक्षा से जुड़े थेरेपिस्ट, रिसोर्स शिक्षक, और गुमला, सिसई, भरनो, और रायडीह प्रखंडों के प्राथमिक शिक्षक शामिल हुए।

समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में कदम
इस कार्यशाला को समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस पहल से सभी बच्चों के लिए समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू किया: संपर्क विवरण साझा

0

गुमला, झारखंड – नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से, गुमला पुलिस ने एक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत, नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे पुलिस विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम के लिए गुमला पुलिस ने कई संपर्क माध्यम उपलब्ध कराए हैं, जिनके जरिए नागरिक आसानी से संवाद कर सकते हैं:

गुमला पुलिस ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा और समाधान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

पुलिस विभाग ने इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक इस सुविधा का उपयोग करें और इसकी जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। यह कार्यक्रम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाने और उनकी चिंताओं को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर
गुमला पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम के तहत दर्ज की गई शिकायतों को गंभीरता से जांचा जाएगा और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। यह पहल नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने का एक प्रयास है।

गुमला पुलिस ने सभी नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और इसे सफल बनाने में योगदान देने का अनुरोध किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वि भा वि परिसर में पारंपरिक खेल मल्लखंब का होगा प्रदर्शन

0
गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व गुरु पद्मश्री श्री उदय देशपांडे जी के नेतृत्व में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पहली बार भारतीय पारम्परिक खेल- मल्लखंभ का आयोजन किया जाएगा। एक कार्यशाला की शक्ल में इसका आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2025 को अपराह्न 01 बजे विवेकानंद सभागार में निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि इसके माध्यम से एक तरफ तो विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से परिचित कराया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ फिट रहने के एक प्रमाणित कौशल की जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि मल्लखंब का इतिहास प्राचीन भारत से जुड़ा है और इसे व्यायाम व योग का अद्वितीय रूप माना जाता है। इस आयोजन की जवाब दे ही फिट इंडिया के नोडल पदाधिकारी एवं अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर उमेंद्र सिंह को दिया गया है।
डॉ उमेंद्र सिंह ने बताया कि मल्लखंब का उल्लेख मराठा साम्राज्य के दौरान मिलता है, जब यह पहलवानों की शारीरिक क्षमता और लचीलापन बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाता था। 18वीं शताब्दी में, बाजी राव द्वितीय के राजदरबार में इसका औपचारिक विकास हुआ। उन्होंने बताया कि “मल्ल” का अर्थ है पहलवान और “खंब” का मतलब खंभा। यह कला पारंपरिक रूप से एक लकड़ी के खंभे या रस्सी पर योगासन और व्यायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।
यह भी जानकारी दी गई की वर्तमान समय में मल्लखंब न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक खेल के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। इस अवसर पर हुनरबाज़-देश की शान टीवी शो के विजेता आकाश कुमार सिंह का भी प्रदर्शन होगा।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं को समझने राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की टीम स्पेन रवाना…मंत्री ने कहा-झारखंड में जल्द शुरू होगा ट्राइबल और माइनिंग टूरिज्म

0

टीम 22 से 26 जनवरी तक मैड्रिड में होनेवाले इंटरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर (FITUR) में हिस्सा लेंगी। मंत्री 24-25 जनवरी तक वापस लैंटेंगे। 

रांची : झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं को समझने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, निदेशक अंजिल यादव और उपनिदेशक राजीव कुमार सिंह की टीम मंगलवार को स्पेन रवाना हो गई है। टीम 22 से 26 जनवरी तक मैड्रिड में होनेवाले इंटरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर (FITUR) में हिस्सा लेंगी। मंत्री 24-25 जनवरी तक वापस लैंटेंगे। बाकी अधिकारी 28 जनवरी को झारखंड लौटेंगे।

राज्य के नगर विकास, पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया झारखंड में जल्द ही ‘ट्राइबल टूरिज्म’ की शुरुआत होने जा रही है। इसका पहला केंद्र तमाड़ के अड़की से उलिहातू तक विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटक न केवल भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थल देख सकेंगे, बल्कि आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन और खान-पान का अनुभव भी कर पाएंगे। मंत्री ने बताया कि झारखंड में ‘माइनिंग टूरिज्म’ भी शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य में सीसीएल और बीसीसीएल जैसी कंपनियों की कई कोयला खदानें हैं, जहां पर्यटक ‘ओपन कास्ट माइंस’ देख सकेंगे। इसके अलावा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थलों और अन्य दर्शनीय स्थलों को जोड़ते हुए एक पर्यटन सर्किट भी बनाया जा रहा है। हर 25 किलोमीटर की दूरी पर एक विश्राम केंद्र बनाया जाएगा, जहां यात्रियों को खान-पान और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन स्थलों का प्रबंधन ग्राम समितियों और वन समितियों को सौंपा जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और वे पर्यटन से सीधे जुड़ सकेंगे।

‘पतरातू वैली में ग्लास ब्रिज बनाए जाएंगे‘

राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नई सुविधाएं और संरचनाएं विकसित की जाएंगी। नेतरहाट के कोयल व्यू प्वाइंट पर ग्लास टावर बनेगा। दशम फॉल, जोन्हा फॉल, मंगोलिया प्वाइंट और पतरातू वैली में ग्लास ब्रिज बनाए जाएंगे। मसानजोर, गेतलसूद, पतरातु, चांडिल, तेनुघट और तिलैया डैम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पलामू का ऐतिहासिक किला खास्ताहाल है, जिसे संरक्षित करने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को पत्र लिखा जाएगा।

राम भक्तों के लिए

गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ: भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी व पीएम के प्रति आभार जताया 

0

  अदाणी ने कहा-कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा बलों को हृदय से धन्यवाद दिया…माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे.

प्रयागराज : दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार को महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी साथ में थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी कुंभ में मौजूद रहे। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के विवाह की तिथि की भी घोषणा की, उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी।

जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या जीत अदाणी की शादी पर सेलेब्रिटीज़ का महाकुंभ होगा? इस पर उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है और इसे परिवार के साथ ही सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा।

इस्कॉन में किया प्रसाद ग्रहण, बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए

गौतम अदाणी सुबह तकरीबन 12:30 बजे इस्कॉन में पहुंचे, जहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अदाणी ने अपनी बहू परिधि अदाणी के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।

अदाणी सपरिवार नाव से संगम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा-अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा “अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी एवं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ प्रशासन एवं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौतम अदाणी इसके बाद गीता प्रेस के पंडाल गए जहां पर उन्होंने आरती संग्रह का वितरण किया। बता दें कि गौतम अदाणी ने गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आऱती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है। उसके बाद उन्होंने श्री शंकराचार्य मंदिर विमान मंडप के दर्शन करने के उपरांत अहमदाबाद प्रस्थान कर गए.

राम भक्तों के लिए

मंत्री हफीजुल हसन ने गांडेय में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया

0

गिरिडीह: जल संसाधन व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में गांडेय प्रखंड के ग्राम पिंडाटांड़ में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी उपस्थित थे.

बैठक में मंत्री ने जल संसाधन व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त से बारी-बारी से सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कही।

कोनार नहर परियोजना में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर करने का निर्देश

इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, कोनार नहर परियोजना, पथ निर्माण विभाग समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ इन सभी योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों को मिलना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में आमजनों को पेयजल से संबंधित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इन सभी समस्याओं को पहले से ही ठीक कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि कोनार नहर परियोजना से संबंधित आ रही दिक्कतें को जल्द से जल्द ठीक किया जाय।

उन्होंने अबुआ आवास योजना और झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तत्परता और पारदर्शिता बरती जाय ताकि स-समय योजनाएं पूरी हो और लाभुकों को उनका लाभ मिलें। इसके अलावा समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागों को कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

बैठक में ये लोग थे शामिल

सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, गिरिडीह, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला नजारत उपसमाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, कोनार नहर प्रमण्डल, डुमरी एवं बगोदर, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाईं प्रमण्डल, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, गिरिडीह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गाण्डेय सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल साइकिलिंग प्रतियोगिता का समापन: राजस्थान ने जीता ओवरऑल खिताब, महाराष्ट्र उपविजेता

0

रांची: झारखंड में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंडर-14/17/19 ट्रैक साइकिलिंग इवेंट का समापन हुआ। राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में कुल 81 अंकों के साथ राजस्थान ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रमुख विजेता और प्रदर्शन

  • ओवरऑल चैंपियन: राजस्थान (81 अंक)
  • उपविजेता: महाराष्ट्र (40 अंक)
  • अंडर-14 और अंडर-17: मणिपुर विजेता, राजस्थान उपविजेता
  • अंडर-19: महाराष्ट्र विजेता, राजस्थान उपविजेता

व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
अंडर-19 में बालिका वर्ग की महाराष्ट्र की आकांक्षा और बालक वर्ग के राजस्थान के शिवरतन को बेस्ट राइडर का पुरस्कार मिला।

झारखंड के लिए कांस्य पदक
अंडर-17 बालक एकल साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के पवन उरांव ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक राजस्थान के महादेव सरन और सुनील सरन ने प्राप्त किए।

अन्य प्रमुख परिणाम:

  1. अंडर-14 बालिका वर्ग:
    • स्वर्ण: राजस्थान की डिंपल
    • रजत: राजस्थान की दीक्षा
    • कांस्य: पंजाब की पलकप्रीत कौर
  2. अंडर-14 बालक वर्ग:
    • स्वर्ण: राजस्थान के धर्मराम सरन
    • रजत: महाराष्ट्र के रूद्रनील पाटिल
    • कांस्य: पंजाब के गगनदीप सिंह
  3. अंडर-19 बालिका समूह साइकिलिंग:
    • स्वर्ण: तमिलनाडु की जे निरामथी और टीम
    • रजत: महाराष्ट्र की आकांक्षा और टीम
    • कांस्य: झारखंड की नैंसी उरांव और टीम
  4. अंडर-19 बालक समूह साइकिलिंग:
    • स्वर्ण: राजस्थान के शिवरतन और टीम
    • रजत: पंजाब के अमित सिंह और टीम
    • कांस्य: बिहार के आर्यन तेजस और टीम

पुरस्कार वितरण समारोह
विजेताओं को झारखंड हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती पूजा झा ने पदक प्रदान किए। इस मौके पर झारखंड खेल प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक राज किशोर खाखा, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, और झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार पाठक भी उपस्थित थे।

महत्व और समापन का संदेश
68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बनी, बल्कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान किया। राजस्थान और महाराष्ट्र के बेहतरीन प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। झारखंड के खिलाड़ियों की भागीदारी और पदक जीतने के प्रयासों ने स्थानीय खेल संस्कृति को और समृद्ध किया।

News Desk

राम भक्तों के लिए

जांच टिम आने के पहले झोला छाप चिकित्सक क्लिनिक बंद कर फरार

0
कटकमसांडी (हजारीबाग) हजारीबाग के सिविल सर्जन के आदेश पर सीएचसी के एमओआईसी डा. भूषण राणा पुलिस टीम के साथ जांच करने बहिमर चौक पहुंची। टीम के पहुंचने के पूर्व ही  बहिमर चौक स्थित झोला छाप चिकित्सक   ए. विश्वास क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। बता दें कि बरगड्डा के शिकायतकर्ता नितीश यादव ने उपायुक्त व सिविल सर्जन को लिखित शिकायत कर उक्त फर्जी झोला छाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज व सर्टिफिकेट की जांच की मांग की गई थी।
सिविल सर्जन ने पत्रांक 2659 व दिनांक 19-12-2024 के आदेश के आलोक में कटकमसांडी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक को मामले की जांच का आदेश दिया। जांच में पहुंचे प्रभारी चिकित्सक ने क्लिनिक बंद पाया। उन्होने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व प्रैक्टिशनरों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium