22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 483

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नीमेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में भव्य कलश यात्रा संग शुरू हुआ 1008 रुद्र चंडी महायज्ञ

0
हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में अवस्थित नीमेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र चंडी महायज्ञ का विधिवत् शुरुआत सोमवार को दश विद्या स्नान, जलयात्रा, मण्डप प्रवेश पूजन और भव्य सायंकालीन आरती के साथ हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल यहां पहुंचे और निमेश्वर धाम से पूजा- अर्चना कर कलश यात्रियों को कलश देकर जल उठाव के लिए रवाना किया।   कुल 151 कलशयात्री अपने माथे में कलश धारण करके ललाट में जय माता दी का पट्टी बांधकर पारंपरिक परिधानों के साथ भक्तिभाव से भक्ति गीत गाते हुए तासो की मधुर झंकार के साथ झूमते हुए कतर बंद होकर बड़ी अनुशासित तरीके से छठ तालाब पहुंचे। जहां से कलश में जल उठाकर अन्नदा चौक, बंशीलाल चौक, झंडा चौक होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे। इस आकर्षक, भव्य और दिव्य कलश यात्रा में खुद सांसद मनीष जायसवाल भी कदमताल करते दिखे। उन्होंने महाजन की समिति श्रेणी नीमेश्वर महावीर मंदिर सह शिव गौरी मंदिर के पदाधिकारी का फूल माला पहनकर हौसलाफजाई किया और उनके इस सामूहिक धार्मिक प्रयास की सराहना भी की ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि अस्पताल परिसर में अवस्थित यह मंदिर आस्था का केंद्र के रूप में उभरा है। यहां मरीज के परिजन जहां प्रार्थना करते हैं वहीं चिकित्सक भी यहां माथा टेककर ही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों मानव जीवन में होना अति आवश्यक है और इन तीनों का संचार यज्ञ के माध्यम से हमारे अंतरात्मा में होता है। उन्होंने ईश्वर से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की भीकामना की ।
इधर मंदिर परिसर को यज्ञ आयोजन समिति द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया है। पुष्प और विद्युतीय रौशनी से पाट दिया गया है। आसपास का वातावरण भक्ति हो गया है। यज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञाचार्य कृष्णा पंडित, आचार्य सूर्यकांत त्रिपाठी, उपाचार्य नीतेश शास्त्री, वैदिक में लक्ष्मीनारायण पांडेय, रहस्यम पांडेय, बीरेंद्र शास्त्री, नकुल पांडेय, शशि पाण्डेय जुटे हुए हैं तो यज्ञ आयोजन समिति के
अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष विकी कुमार सिंह, सचिव राजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग पूरे भक्तिभाव से तत्पर हैं। कलशयात्रा में विशेषरूप से नीरज कुमार, विक्की सिंह, विजय वर्मा विश्वनाथ विश्वकर्मा, ज्योति दयाल, छोटन साव, संतोष साव, देवंती देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के निर्विरोध संयुक्त सचिव बने डॉ० Rahul Singh

0
झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के वर्तमान सत्र के लिए नई कमेटी का चुनाव रविवार को झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय अस्पतालों में संपन्न हुआ। जिसमें हजारीबाग के बरही अनुमंडल अस्पताल में सेवारत चिकित्सक डॉ.राहुल कुमार सिंह को निर्विरोध उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए संयुक्त सचिव पद पर चुना गया।
डॉ.राहुल कुमार सिंह मूलतः चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड स्थित ग्राम नरचाही के रहने वाले हैं। झासा की नई कमेटी के अध्यक्ष पद पर सदर अस्पताल रांची के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार और सचिव पद पर सदर अस्पताल रामगढ़ के उपाधीक्षक डॉ.ठाकुर मृत्युंजय सिंह को चुना गया ।
इधर डॉ.राहुल कुमार सिंह को निर्विरोध उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए निर्विरोध संयुक्त सचिव पद पर चुने जाने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दिया साथ ही आशा व्यक्त किया कि डॉ.राहुल कुमार सिंह अपने संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

फूल टाइम जॉब होने की वजह से समय अभाव के कारण हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा

0
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के हजारीबाग जिले के सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने सोमवार को अपने निजी कार्य की अधिकता के कारण समय अभाव में कार्य में अहसज महसूस करने के कारण सांसद प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बजाब्ता सांसद मनीष जायसवाल को पत्र लिखकर इस बाबत अवगत कराते हुए कहा कि मुझे विगत दिनों आपने जिला हजारीबाग का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया था साथ ही संसदीय कार्यालय की भी जिम्मेवारी दी थी, परंतु कार्य की अधिकता होने की वजह से मैं काफी असहज महसूस कर रहा हूं और यह कार्य फुल टाइम जॉब की तरह है और मुझसे पूरी तरह निर्वहन नहीं हो पा रहा है, मैं पारिवारिक व्यक्ति भी हूं। उन्होंने पत्र में यह भी आग्रह किया है कि मुझे सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से मुक्त करने की कृपा करें। मैं आपका आभारी रहूंगा ।
ज्ञात हो कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कितने 07.12.2024 को अपने तीन सांसद प्रतिनिधियों का मनोनयन किया था। जिसमें हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि के रूप में अनिल मिश्रा के नाम का घोषणा किया था ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

‘संविधान गौरव अभियान’ कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने संविधान मूल्यों पर दिया जोर

0

हजारीबाग: झिंझारिया पूल स्थित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास पर आयोजित ‘संविधान गौरव अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों पर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

क्या, कब, कहाँ और क्यों?
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना था। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में संविधान के प्रति सजगता और नागरिकों की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। उन्होंने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे देश की प्रगति और लोकतंत्र का आधार बताया।

सम्मान और स्वागत
कार्यक्रम के दौरान, हजारीबाग की धरती पर आगमन के लिए संजय सेठ का बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल थे। इनके साथ ही अन्य गणमान्य लोगों ने भी संविधान गौरव अभियान की सराहना की।

संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
‘संविधान गौरव अभियान’ का उद्देश्य देश के नागरिकों में संविधान के प्रति न केवल जागरूकता फैलाना है, बल्कि इसके सिद्धांतों और मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देना है। इस कार्यक्रम ने हजारीबाग के लोगों को एक मंच प्रदान किया, जहाँ संविधान की मूल भावना और डॉ. अंबेडकर के विचारों को फिर से उजागर किया गया।

कार्यक्रम की सफलता ने हजारीबाग में संविधान के प्रति नए सिरे से जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

डॉ. आईपी. पी. भारती ने मृतक प्रकाश मंडल के परिवार को आर्थिक और शैक्षणिक मदद का भरोसा दिया

0

बरकट्ठा (हजारीबाग): डिवाइन पब्लिक स्कूल और बीसीएम डिग्री कॉलेज के निदेशक एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद डॉ. आईपी. पी. भारती ने ग्राम मासीपीढी में मृतक प्रकाश मंडल के परिवार से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता दी और बच्चों की शिक्षा में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रकाश मंडल के परिवार को मिली मदद
प्रकाश मंडल, जो बरकट्ठा प्रखंड के मासीपीढी गांव के निवासी थे, का हाल ही में इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉ. भारती ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और श्राद्ध कर्म के लिए नकद राशि एवं राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा, “किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, तो मुझे अवश्य सूचित करें। हमारी टीम हमेशा मदद के लिए तैयार है।”

बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष पहल
डॉ. भारती ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने मृतक के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा लेने का वादा किया।

स्थानीय नेतृत्व और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
इस मौके पर कपका पंचायत के मुखिया कमल कुमार, पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद, उपमुखिया बैजनाथ प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने डॉ. भारती के इस परोपकारी कार्य की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. भारती: सेवा और शिक्षा के प्रतीक
डॉ. भारती क्षेत्र में अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। वे न केवल जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं। जब भी क्षेत्र में किसी को मदद की आवश्यकता होती है, वे तुरंत अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

यह घटना उनके सेवा-भाव और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है, जो यह सुनिश्चित करता है कि शिक्षा और सहायता सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

यूसेट में छह दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम अटल (ATAL) का समापन

0
विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के अंतर्गत यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित छह दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शनिवार देर शाम को समापन हुआ। यह कार्यक्रम एआइसीटीइ ट्रेनिंग एंड लर्निंग, अटल (ATAL) के तहत प्रायोजित था। यह कार्यक्रम प्रोडक्शन, स्टोरेज, यूटिलाइजेशन ऑफ़ हाइड्रोजन फ्यूल एवं नेशनल ग्रीन मिशन ऑफ़ हाइड्रोजन के विषय पर आयोजित किया गया। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कुल 41 प्रतिभागियों ने भाग लिए।
बतौर संसाधन व्यक्ति इसमें देश और विदेश से ख्याति प्राप्त प्राध्यपको ने अपना व्याख्यान दिया। डॉ० रमेश जीरागल, प्राध्यापक, कॉलेज आफ इंजीनियरिंग विजयपुर, प्रो० डी.बी लाटा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड, डॉ० सुभाष लहाने, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे, प्रो० बी.एस सालवी, महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी उदयपुर, डॉ० संतोष कुमार, हरकोर्ट बटलर यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, प्रो० गजेंद्र प्रसाद सिंह, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड, डॉ० नजरुल हसन, कोंकुक  यूनिवर्सिटी, सोल, साउथ कोरिया, डॉ० एस. अंबारसु, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी राउरकेला, श्री सुमित परिसा, अपेक्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड सांगली, प्रो० टी.एस हर्षा, ओपन यूनिवर्सिटी कर्नाटक और डॉ० वी.एन दुर्गा, सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची ने इस विषय पर अपने-अपने विचार रखें।
समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक  रज्जाक ने संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यशाला की गुणवत्ता की चर्चा करते हुए इस आयोजन के लिए यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा की सराहना की । यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निर्देशक, डॉ० आशीष के. साहा ने अपने संबोधन में कहा कि  “हाइड्रोजन ही  भविष्य का ईंधन है” । उन्होंने स्तरीय एवं सामयिक व्याख्यान के लिए सभी विशेषज्ञ वक्ताओं को बधाई दी। डॉ साहां ने अपने संबोधन के क्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित हाइड्रोजन मिशन पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में संयुक्त रूप से गणित विभाग के डॉ खेमलाल महतो एवं इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रो रंजीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छह दिवसीय कार्यक्रम के समनव्यक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ चंद्रभूषण कुमार ने सभी प्रतिभागी, विशेषज्ञ, रजिस्ट्रार और निर्देशक महोदय का वर्कशॉप आयोजित करने में बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया और हाइड्रोजन फ्यूल को भारत की आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक बताया। ज्ञात हो कि भारत द्वारा बहुत बड़ी मात्रा में ईंधन का आयात किया जाता है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने जिला सदर अस्पताल स्थित कौशल विकास नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया

0
गुमला : – गुमला आज, सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला सदर अस्पताल परिसर में स्थित कौशल विकास नर्सिंग कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और ANM (फर्स्ट एवं सेकंड ईयर) की पढ़ाई कर रही छात्राओं से मुलाकात कर उनकी शिक्षा से संबंधित अनुभव साझा किए।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने कॉलेज की कक्षाओं का निरीक्षण किया और विभिन्न लैब्स में जाकर छात्राओं के ज्ञान एवं कौशल का अवलोकन किया। उन्होंने OT (ऑपरेशन थिएटर) और इमरजेंसी सिमुलेशन लैब, ऑडिटोरियम, जेनेटिक केयर एवं होम नर्सिंग लैब, लाइफ स्किल्स एवं कम्युनिकेशन लैब समेत 10 अलग-अलग लैब्स का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लैब्स में उपलब्ध सुविधाओं और उपकरणों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के लिए इन आधुनिक लैब्स का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। एवं छात्राओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कॉलेज के HOD/ प्रिंसिपल, समेत कॉलेज के शिक्षक एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के जंगलों में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

0

गुमला (झारखंड): झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित देवरागखनी जंगल में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झांगुर गुट के बीच मुठभेड़ का सिलसिला दो दिनों से जारी है। रविवार शाम को आईआरटी पुलिस फोर्स द्वारा छापेमारी के दौरान झांगुर गुट के सदस्यों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

क्या हुआ, कब और कहाँ?
रविवार शाम को गुमला जिले के देवरागखनी जंगल में, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान शुरू किया। इस दौरान झांगुर गुट के उग्रवादियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए अतिरिक्त बल की मांग की। सोमवार सुबह तक, पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह और आरआरबी कमांडेंट के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।

क्या बरामद हुआ?
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। झांगुर गुट के उग्रवादियों ने जंगल में इन्हें छुपा रखा था। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में एक उग्रवादी के घायल होने की संभावना है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

कौन हैं शामिल?
सूत्रों के अनुसार, झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव जी भी अपने संगठन के सदस्यों के साथ इस मुठभेड़ में मौजूद हैं। यह संगठन लंबे समय से इलाके में सक्रिय है और विशेष रूप से सरकारी विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।

पुलिस का बयान और अगला कदम
गुमला के पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “सरकार ने उग्रवादियों के लिए आत्मसमर्पण और पुनर्वास की नीति तैयार की है। उन्हें इसका लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट आना चाहिए और अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहिए।”

पृष्ठभूमि और चुनौतियाँ
झांगुर गुट लंबे समय से गुमला और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यों के लिए चुनौती बनी हुई है। जंगल के दुर्गम इलाकों में इनकी गतिविधियाँ सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी बाधा हैं।

स्थिति का वर्तमान परिदृश्य
सोमवार तक पुलिस ने उग्रवादियों को चारों ओर से घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इलाके को उग्रवादियों से मुक्त नहीं कर दिया जाता।

इस घटना से गुमला जिले में सुरक्षा स्थिति पर सवाल उठे हैं और प्रशासन के लिए उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

किताबों का जादू और डिजिटल युग की चुनौती

0

लेखक: अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार और लेखक)

किताबें जीवन में मित्र, सलाहकार, और मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। उनके माध्यम से हम कल्पना की ऐसी दुनिया में कदम रखते हैं, जो वास्तविक जीवन में शायद कभी साकार न हो। ये न केवल हमारे शब्द भंडार को समृद्ध करती हैं, बल्कि हमारे विचारों को भी विस्तार देती हैं। जिस तरह भोजन हमारे शरीर का पोषण करता है, ठीक वैसे ही किताबें हमारे मन को ऊर्जा देती हैं।

मेरा किताबों से जुड़ाव हमेशा गहरा रहा है। लेकिन आधुनिक युग में, टेक्नोलॉजी ने जहाँ जीवन को सुविधाजनक बनाया है, वहीं भावनात्मक जुड़ाव को कमजोर कर दिया है। किताबें भी इस बदलाव से अछूती नहीं रहीं। डिजिटल युग के साथ, किताबें भले ही ई-बुक्स और ऑडियोबुक्स के रूप में आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी आत्मीयता कहीं खोती जा रही है।

डिजिटल किताबों का बढ़ता चलन
आज भी किताबें उपलब्ध हैं, लेकिन अब उनका रूप बदल चुका है। ई-बुक्स और डिजिटल किताबों का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। पहले किताबों के लिए लाइब्रेरी जाना, दोस्तों से मांगकर पढ़ना, और पन्नों को पलटना एक अनोखा अनुभव हुआ करता था। इन पलों में किताबों के साथ-साथ रिश्तों का भी निर्माण होता था।

अब डिजिटल किताबों के साथ यह अनुभव काफी बदल गया है। पन्ने पलटने का आनंद, किताब की नई महक, और धीरे-धीरे खुलने वाले कल्पना के द्वार डिजिटल स्वाइप और स्क्रॉल में खो गए हैं। हाल ही में ऑडियोबुक्स का चलन भी तेज़ी से बढ़ा है। ये किताबों को सुनने का एक विकल्प प्रदान करती हैं, लेकिन इनमें पढ़ने का सुखद एहसास और लेखक के शब्दों के साथ जुड़ाव कहीं गायब हो जाता है।

भावनात्मक जुड़ाव की कमी
हर पाठक का अपनी कल्पनाशक्ति से पढ़ने का एक अलग तरीका होता है। पढ़े हुए शब्द हमारे अवचेतन मन में दर्ज हो जाते हैं, जिससे वे लंबे समय तक याद रहते हैं। ऑडियोबुक्स इस अनुभव से हमें वंचित कर देती हैं। सुने गए शब्द देर-सवेर भूल जाते हैं, लेकिन पढ़ी हुई किताबें एक एहसास बनकर हमेशा के लिए हमारे मन में बस जाती हैं।

एक लेखक के तौर पर, मैं समझता हूँ कि हर लेखक चाहता है कि पाठक उसके अनुभव और भावनाओं को उसी गहराई से महसूस करे, जैसा उसने लिखते समय किया था। यह जुड़ाव केवल किताबों के असल रूप से ही संभव है।

किताबों के मूल स्वरूप की अहमियत
तकनीक चाहे जितनी भी उन्नत हो जाए, कुछ चीज़ें अपने मूल स्वरूप में ही आनंद देती हैं। किताबों का असली मजा उनके पन्नों में है। गुलजार साहब की एक नज्म की पंक्तियाँ इस संदर्भ में सटीक बैठती हैं:
“वो सारा इल्म तो मिलता रहेगा आइंदा भी मगर,
वो जो किताबों में मिला करते थे सूखे फूल और महके हुए रुक्के,
किताबें माँगने गिरने उठाने के बहाने रिश्ते बनते थे,
उनका क्या होगा, वो शायद अब नहीं होंगे…”

इसलिए, अगर आप पढ़ने का असली सुख और गहराई से लेखक के अनुभवों को आत्मसात करना चाहते हैं, तो किताबों को उनके मूल रूप में खरीदें और पढ़ें। यह न केवल आपको एक अनोखा अनुभव देगा, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव को भी जीवित रखेगा।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

डुमरी: ग्रामीणों ने मवेशी चोर को दबोचा, पुलिस को सौंपा

0

डुमरी प्रखंड के कुसटो मोड़ पर बीती रात ग्रामीणों ने मवेशी चोर को पकड़ने में सफलता पाई। जानकारी के अनुसार, रतनाडिह होते हुए रात करीब 1 बजे दो गाड़ियों में मवेशी लेकर कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मवेशी भरी गाड़ियों को देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, जिससे चारों चोर भागने लगे।

ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना घर बिहार बताया। गुस्साए ग्रामीणों ने चोर की पिटाई की और सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना देकर उसे उनके हवाले कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चोरों की तलाश जारी है। ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा अपराध टल गया।

News – Naresh Sharma 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium