22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 484

सीआरपीएफ के डीआईजी रविंद्र भगत ने बॉबी भगत एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया

0
गुमला :- सीआरपीएफ के डीआईजी रविंद्र भगत ने पाकरटोली स्थित आवास में बॉबी भगत और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस क्रम में डीआईजी रविन्द्र भगत ने बॉबी भगत से उनके पुत्र गौतम द्वारा आत्महत्या की घठित घटना की जानकारी ली। बॉबी भगत ने कहा कि किसी भी तरह की कोई भी बातचीत अथवा विवाद घर परिवार में नहीं था लेकिन किस परिस्थिति में घटना को अंजाम दिया पता नही चल सका। डीआईजी रविंद्र भगत ने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मैं पूरे परिवार के साथ खड़ा हूं। मौके पर डीआईजी की धर्मपत्नी नीरू भगत,जोगेंद्र भगत,अनिल उरांव,कामख्या भगत, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आरक्षित वन क्षेत्र तुसगांव से वन विभाग ने लिप्टस के कटे बोट को किया जप्त

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना के सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी के तलहटी पर बसे तुसगॉव से वन विभाग के प्रभारी फोरेस्टर शेखर सिंह ने आरक्षित वन क्षेत्र से लिप्ट्स के कटे बोटे को जब्त किया है। वन विभाग के वनरक्षी ने इस आशय की सूचना फॉरेस्टर शेखर सिंह को रविवार को दी थी। इसके बाद वह तुसगॉव स्थित उक्त स्थल पर पहुँचे जहां आरक्षित वन क्षेत्र से लिप्ट्स के पेड़ की कटाई कर उसे गंतब्य पर ले जाने की तैयारी हो रही थी।
वहां  फोरेस्टर शेखर सिंह पहुँच लिप्ट्स के करीब 10 बोटे को कब्जे में कर ट्रैक्टर से आदर स्थित नाके में लाकर रखा और इस आशय की सूचना शेखर सिंह ने अपने विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर दी है। उन्हसे पूछे जाने पर इसका मूल्य करीब 20 हजार बताया। उन्होंने यह भी बताया कि लिप्ट्स का पेड़ किस ब्यक्ति द्वारा कटवाया गया इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। मामले को लेकर विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात शेखर सिंह ने कही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए , 12 वर्ष की आश्रम करवा और ₹10, 000 जुर्माना

0
गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय के एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत ने रांची जिला अंतर्गत स्थित   लापूंग दानेकरा ग्राम  निवासी 50 वर्षीय सहबू महतो  को मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में धारा 376 के तहत 12 साल की सजा व 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है. घटना के समय पीड़िता महिला अपने खेत से धान काट कर लौट रही थी उसी दौरान अभियुक्त ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता की दूर के एक रिश्तेदार ने सहबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
जिसमें कहा गया है कि मैं बाजार की ओर जा रही थी उसी दौरान झाड़ी के पीछे बचाव-बचाव की आवाज आ रहा था जहां मैं जाकर देखी कि मेरी मंदबुद्धि मामी सास के साथ एक व्यक्ति दुष्कर्म कर रहा. जिसके बाद मेरे आवाज देने पर वह व्यक्ति वहां से भागने लगा. मेरे चिल्लाने की आवाज सुन कर वहां लोग एकठ्ठा हुये और अभियुक्त सहबू को पकड़कर पुलिस के हवाले दिया.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) हेतु नगर परिषद कार्यालय गुमला में आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है

0
गुमला : – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) हेतु गुमला नगर परिषद कार्यालय में आवेदन पत्र जमा लिया जा रहा है। वैसे योग्य लाभुक जो विभिन्न कारणों से योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं, ऐसे सभी लाभुकों को सूचित किया जाता है कि अगर वह इस योजना का लाभ लेने में इच्छुक हैं तो सभी दस्तावेजों के साथ नगर निकाय के PMAY (U) कोषांग से सम्पर्क स्थापित कर आवेदन पत्र समर्पित कर सकते है।

कौन कर सकते हैं आवेदन

▪आवेदक अथवा उसके परिवार के नाम पर भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
▪योजना संबंधित लाभुक परिवार में पति, पत्नी एवं अविवाहित बच्चे शामिल होंगे।
▪लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के होंगे, जिनकी वार्षिक आय अधिकतम रू० 3 लाख हो।
▪लाभुक मिशन के विभिन्न घटकों में से केवल एक घटक का ही लाभ ले सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है
▪परिवारिक फोटो
▪आवेदक/आवेदिका एवं उनके पति/पत्नी के आधार कार्ड की छायाप्रति
▪आवेदक/आवेदिका के मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति
▪आवेदक/आवेदिका के बैंक अकाउंट हेतु पासबुक की छायाप्रति
▪आवेदक/आवेदिका के आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति
▪आवेदक/आवेदिका के जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति
▪भारतवर्ष में कहीं भी पक्का मकान नहीं होने का शपथ पत्र
▪भू-स्वामित्व पत्र की छायाप्रति
▪आवेदन हेतु आवेदक/आवेदिका का Active मोबाईल नम्बर जो आधार कार्ड से लिंक्ड हो
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें PMAY (U) कोषांग, प्रथम तल, गुमला नगर परिषद कार्यालय।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी पीएम अवार्ड से हुए सम्मानित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को जिला के समग्र विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लोक प्रशासन के क्षेत्र में “पीएम अवार्ड” सम्मान के लिए चयन होने पर , गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में , गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुलाकात की , इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी को जिला के समग्र विकास हेतु कियें कार्यों को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा लोक प्रशासन के क्षेत्र में पीएम अवार्ड सम्मान के लिए चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन गुमला द्वारा सिरा सीता राजकीय मेला/जतरा स्थल का निरीक्षण

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन  ने आगामी सिरा सीता राजकीय मेला/जतरा के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने हेतु सिरा सीता (सिरसी-ता नाले) स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत में स्थित सिरा सीता को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राजकीय मेला/जतरा का दर्जा दिया गया है। इस मेला का आयोजन 5 एवं 6 फरवरी 2025 को किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
उप विकास आयुक्त, गुमला की अध्यक्षता में आयोजित इस निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं, विधि-व्यवस्था, एवं सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएं, और यातायात प्रबंधन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित धर्मगुरु  बंधन तिग्गा एवं समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने मेला/जतरा की पारंपरिक विधियों को बनाए रखते हुए इस भव्य आयोजन के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
निरीक्षण दल में उप विकास आयुक्त के साथ अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता चैनपुर, कार्यपालक दंडाधिकारी चैनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, अंचलाधिकारी डुमरी, जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी गुमला, पर्यटन विशेषज्ञ श्री शुभम पटेल, पंचायत समिति सदस्य, स्थानीय मुखिया एवं प्रखंड-अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेला में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल हों और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ उठाएं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस परेड रोस्ट्रम में झारखंड की बेटियों का जलवा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पाइप बैंड टीम करेगी प्रदर्शन

0

रांची, 19 जनवरी 2025
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 10 वर्षों के प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के ऐतिहासिक रोस्ट्रम पर पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की छात्राओं की पाइप बैंड टीम अपनी प्रस्तुति देगी। यह पहली बार है जब झारखंड की बालिका पाइप बैंड टीम को इस मंच पर जगह मिली है।

2015 से चल रहा था प्रयास, इस साल मिली सफलता

2015 से झारखंड के स्कूली शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस परेड रोस्ट्रम में प्रदर्शन के लिए अपनी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के प्रयास शुरू किए थे। विभाग ने गुवाहाटी में आयोजित जोनल स्तर की प्रतियोगिता में अपनी टीम को पहला स्थान दिलाने के बाद राष्ट्रीय चयन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। अब, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम राष्ट्रीय स्तर की पाइप बैंड प्रतियोगिता और रोस्ट्रम पर प्रदर्शन के लिए चुनी गई है।

कैसे हुआ चयन?

पाइप बैंड प्रतियोगिता की प्रक्रिया प्रखंड, जिला और राज्य स्तर से शुरू होकर जोनल और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। झारखंड की इस टीम ने गुवाहाटी में जोनल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। टीम का चयन उनके वादन कौशल, अनुशासन और सटीकता के लिए किया गया।

कौन-कौन हैं टीम में?

इस टीम में 24 छात्राएं शामिल हैं, जिनमें पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी महतो, बसंती महतो, वर्षारानी मांझी, रुमा महतो, और कल्पना टुडू जैसी छात्राएं शामिल हैं। ये सभी कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राएं हैं। इनके साथ शिक्षिका सारो हांसदा, बैंड मास्टर प्रेम राणा, और समन्वयक चंद्रदेव सिंह भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री और विभागीय पदाधिकारियों ने दी बधाई

झारखंड की इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, और विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने टीम को बधाई दी है। साथ ही टीम को दिल्ली में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने झारखंड, कर्नाटक, और सिक्किम के तीन स्कूलों की टीमों को परेड और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आईडी कार्ड जारी करने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस को सत्यापन और प्रवेश पास जारी करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोस्ट्रम: एक गर्व का मंच

गणतंत्र दिवस परेड में रोस्ट्रम वह मंच होता है जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखते हैं। इस बार झारखंड की छात्राओं की प्रस्तुति इस मंच की शोभा बढ़ाएगी।

दिल्ली में होगी प्रतियोगिता

यह टीम 20 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी और 24-25 जनवरी को राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसके बाद 26 जनवरी को रोस्ट्रम पर अपनी प्रस्तुति देगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: झारखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन, साइकिलिंग और टेनिस में कई पदक हासिल

0

रांची, 19 जनवरी 2025
68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की टेनिस और साइकिलिंग प्रतियोगिताओं का समापन आज संपन्न हुआ। झारखंड ने साइकिलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, टेनिस में दिल्ली और महाराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला।

झारखंड का साइकिलिंग में शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 बालिका साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड की संजू कुमारी, सिंधु लता हेम्ब्रम और तारा मिंज ने रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में दीपक उरांव, ऋतिक मिंज और सुशांत उरांव ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में अर्जुन कुमार ने झारखंड के लिए रजत पदक जीता, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में राजस्थान की दीक्षा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। झारखंड की टीम का प्रदर्शन दर्शाता है कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

लॉन टेनिस में दिल्ली और महाराष्ट्र का दबदबा

लॉन टेनिस प्रतियोगिता में दिल्ली और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में दिल्ली की याशिका ने स्वर्ण, कुमकुम ने रजत और दिव्या ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में CISCE के मन्नान अग्रवाल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के ओमकार शिंदे ने रजत और लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता।

मुख्यमंत्री और खेल विभाग ने दी बधाई

झारखंड के खिलाड़ियों की सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का समापन और अगली उम्मीदें

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिताओं का समापन 20 जनवरी को होगा। झारखंड की टीम को अंतिम दिन भी पदकों की उम्मीद है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

इचाक पबरा में रामानंद स्मारक का अनावरण: समाजसेवी के योगदान को सम्मान

0

इचाक, 18 जनवरी 2025
समाजसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले रामानंद जी की स्मृति में इचाक पबरा में एक भव्य स्मारक का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, बरकट्ठा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, जय नारायण प्रसाद मेहता, जीवन मेहता, और डेगनारायण प्रसाद मेहता सहित कई सम्मानित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

स्मारक की प्रेरणा
रामानंद स्मारक समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवाभाव की याद दिलाता है। यह स्मारक न केवल उनकी विरासत को जीवित रखने का प्रयास है, बल्कि समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का एक संदेश भी देता है।

सम्मानित हस्तियों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने रामानंद जी के कार्यों की सराहना की और उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा, “रामानंद जी का जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित था। यह स्मारक उनकी प्रेरक यात्रा का प्रतीक है।”

स्मारक निर्माण समिति का योगदान
इस आयोजन की सफलता के पीछे स्मारक निर्माण समिति और स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने स्मारक निर्माण को साकार रूप देने के लिए अथक प्रयास किए।

समाजसेवा की मिसाल
रामानंद जी की स्मृति में बना यह स्मारक न केवल उनके कार्यों का सम्मान करता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सेवा के मार्ग पर प्रेरित करता है। यह आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणादायक क्षण था।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

ज्ञान ज्योति कॉलेज हजारीबाग में बी.फार्मा पाठ्यक्रम के लिए नवसंबंधन, छात्रों के लिए उज्ज्वल भविष्य का अवसर

0

हजारीबाग, 17 जनवरी 2025
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सदानंद रोड, हजारीबाग को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार बी.फार्मा पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटों का नवसंबंधन स्वीकृत किया गया है। यह ऐतिहासिक निर्णय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

छात्रों के लिए राहतभरी खबर
अब हजारीबाग के छात्रों को बी.फार्मा की पढ़ाई के लिए दिल्ली, कोलकाता, पटना या रांची जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ज्ञान ज्योति कॉलेज स्थानीय स्तर पर यह उच्च गुणवत्ता का पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। छात्रों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर फार्मासिस्ट, फार्माकोविजिलेंस, और ड्रग इंस्पेक्टर जैसे क्षेत्र में अपने करियर को आकार देने का मौका मिलेगा।

कॉलेज निदेशक ने दी जानकारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉलेज के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में छात्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को उच्च स्तरीय पठन-पाठन का वातावरण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।

महत्वपूर्ण उपस्थिति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक के साथ नीतू सिन्हा, रंजन कुमार, सुखदेव कुशवाहा, मनोज मेहता, शिल्पा कुमारी, काजल कुमारी, चंद्रभूषण ओझा, मारिया जमीन, अनीता कुमारी, स्नेहा कुमारी, मनोज कुमार, गौतम कुमार, आस्था कुमारी, पम्मी कुमारी, गायत्री कुमारी, गुंजन प्रकाश, और रंजीत कुमार जैसे कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium