22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 485

अदाणी-इस्कॉन मना रहे हैं ग्रीन एंड क्लीन महाकुंभ: प्रतिदिन 1 लाख लोगों को महाप्रसाद का वितरण

0

हर रोज एक रसोई में 150 क्विंटल सब्जी की खपत। पूरी महाकुंभ सिटी में 3 विशाल रसोई। प्रतिदिन लोकल दुकानदारों से 450 क्विंटल सब्जी की खरीदारी होती है।

प्रयागराज : पूरा देश महाकुंभ के रंग में रंगा है। आम इंसान हो या सिलेब्रिटी सब कम से कम एक दिन के लिए महाकुंभ में आने का मौका खोज रहे हैं। कुछ बिजनेस ग्रुप इस मौके को आध्यात्मिक संकल्प के तौर पर देख रहे हैं। महाकुंभ में अदाणी ग्रुप भी इस्कॉन के साथ मिलकर ऐसे ही आध्यात्मिक संकल्प को पूरा कर रहा है।

ग्रीन एनर्जी के लिए देश और दुनिया भर में अदाणी ग्रुप का नाम जाना जाता है। महाकुंभ के मौके पर अदाणी ना सिर्फ आध्यात्मिक बल्कि ग्रीन एनर्जी और साफ-सुथरे वातावरण के संकल्प को पूरा करने में भी लगा है। अदाणी द्वारा महाकुंभ मेले में प्रतिदिन 1 लाख लोगों को महाप्रसाद के वितरण का कार्यक्रम पूरी तरह से ग्रीन एंड क्लीन के मंत्र से चल रहा है।

लोकल दुकानदारों से खरीदारी, पूरे प्रयागराज की भागीदारी

महाकुंभ में अदाणी-इस्कॉन के महाप्रसाद वितरण की पहल को लोकल दुकानदारों की भागीदारी से ही पूर्ण किया जा रहा है। लाखों लोगों के लिए प्रतिदिन खाना बनाने के लिए सब्जियों की खरीदारी पूरी तरह से लोकल दुकानदारों से की जाती है। हर रोज एक रसोई में 150 क्विंटल सब्जी की खपत होती है। पूरी महाकुंभ सिटी में इस तरह से 3 विशाल रसोई बनाए गए हैं। इस लिहाज से प्रतिदिन लोकल दुकानदारों से 450 क्विंटल सब्जी की खरीदारी होती है। इसे प्रतिदिन सुबह खरीदकर किचन स्थल तक पहुंचाया जाता है।

प्लास्टिक या पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित 

अदाणी-इस्कॉन पूरी तरह से ग्रीन फूड एंड क्लीन फूड के मंत्र पर काम कर रहा है। खाना बनाते और परोसते वक्त प्लास्टिक या पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित है। सभी कार्य ऑर्गेनिक तरीके से ही किया जाता है। मिसाल के तौर पर खाना परोसने के लिए पत्ते से बनी थाली का इस्तेमाल किया जाता है और पानी पीने के लिए भी प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इतना ही नहीं खाना जिन पत्तलों में परोसा जाता है उनकी खरीदारी पूरी तरह से लोकल दुकानदारों से की जाती है।

रोज 3 लाख से ज्यादा पत्तलों का इस्तेमाल होता है जो पूरी तरह से ऑर्गेनिक होते हैं और इससे निकला कचरा पर्यावरण को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता। खाना बनाने के लिए भी ग्रीन ईंधन का इस्तेमाल होता है। खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस के साथ ही गाय के उपलों का इस्तेमाल किया जाता है। प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाले हजारों किलो उपले इस्कॉन कि विभिन्न सेंटर्स और लोकल वेंडर्स की तरफ से उपलब्ध कराए जाते हैं।

– महाकुंभ में रोज अदाणी-इस्कॉन के एक किचन में बनती है 500 क्विंटल सब्जी

– सब्जी लोकल वेंडर्स से खरीदी जाती है और महिला वेंडरों को दी जाती है प्राथमिकता

– एलपीजी के साथ ही खाना बनाने में गाय के उपलों का भी होता है इस्तेमाल

– एक दिन में कई क्विंटल उपलों का होता है इस्तेमाल

– उपले इस्कॉन के विभिन्न सेंटरों और लोकल वेंडर्स से उपलब्ध कराए जाते हैं

– पत्त्तलों में खिलाया जाता है खाना, नहीं होता प्लास्टिक चम्मचों और गिलासों का इस्तेमाल

– एक दिन में होता है 3 लाख पत्तलों का इस्तेमाल, खरीदारी लोकल वेंडर्स से होती है

– अदाणी द्वारा उपलब्ध कराई गई गॉल्फ कार्ट सेवा बैटरी से चलती है

ग्रीन गॉल्फ कार्ट कर रही हैं श्रद्धालुओं की सेवा

अदाणी समूह ने बैटरी से चलने वाली अपनी ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा कुंभ मेला स्थल के सेक्टर 19 में स्थिति इस्कॉन द्वारा स्थापित केंद्र के पास शुरू की है। यहां पर लगी गॉल्फ कार्ट लगातार सेवाएं दे रही है। सुबह 6 बजे से लेकर देर रात तक कार्ट लोगों को तय सीमातक ले जाने का काम करती हैं। मुख्यतः बुजुर्ग और बच्चे इस निशुल्क सेवा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। यह सेवा 9 जनवरी 2025 से शुरू हुई है और 14 फरवरी 2025 तक लगातार उपलब्ध रहेगी। बता दें कि अदाणी समूह देश में ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी है।

राम भक्तों के लिए

हज़ारीबाग़ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बने दो महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य

0
हज़ारीबाग़ – भारतीय जनता पार्टी के हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप प्रसाद को दो महत्वपूर्ण विधानसभा  समितियों में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदीप प्रसाद को युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति और आवास समिति का सदस्य बनाया गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को प्राप्त करने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता में उत्सव का माहौल है। सभी ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके नेतृत्व में हज़ारीबाग़ के विकास और प्रगति की नई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
इस उपलब्धि पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की मैं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव और चुनौती दोनों है। मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास, युवा कल्याण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करूंगा।
प्रदीप प्रसाद के अनुभव और सक्रिय राजनीतिक जीवन को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे हज़ारीबाग़ क्षेत्र को न केवल विकास की गति मिलेगी, बल्कि युवा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा।
युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य में युवा सशक्तिकरण, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है। वहीं, आवास समिति का कार्य आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और आवास विकास से संबंधित नीतियों को मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह

इस खबर के बाद क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन गुमला द्वारा सर्प दंश से बचाव के लिए विशेष कदम

0
गुमला: गुमला जिले में सर्प दंश की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में सर्प दंश से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है।

विभिन्न प्रखंडों में शेष बचे एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता इस प्रकार है:

1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर में 114 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
2. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में 164 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में 12 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में 19 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
5. रेफरल अस्पताल सिसई में 72 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
6. सदर अस्पताल गुमला में 105 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
7. रेफरल अस्पताल बसिया में 49 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
8. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में 50 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
9. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी-जरी में 20 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
10. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में 12 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घघरा में 49 एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि सर्प दंश की किसी भी घटना में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। समय पर उपचार से जान बचाई जा सकती है और गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में जिले के 140 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करवाया गया

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के समावेशी शिक्षा प्रभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों को गुमला जिले के प्रमुख शैक्षणिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विज्ञान केंद्र, पालकोट का किला, गोबर सिली और ऋषिमुख पर्वत का दौरा किया। इस विशेष कार्यक्रम में 140 दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, सभी प्रखंडों के रिसोर्स शिक्षकों ने भी इस भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया, जबकि आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था समावेशी शिक्षा प्रभाग प्रभारी डॉ. मीतू सिन्हा द्वारा सुनिश्चित की गई। यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम बच्चों के ज्ञानवर्धन और मानसिक तनाव विकास में सहायक सिद्ध होगा।
गुमला जिला प्रशासन समावेशी शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन द्वारा सीलिंगा गांव में समस्याओं के समाधान हेतु पहल

0
गुमला : – गुमला जिला में आज परियोजना निदेशक, ITDA,  रीना हांसदा ने रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित 300 की आबादी वाले सीलिंगा गांव का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और पुलिया निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुख समस्याओं के रूप में रखा। रानी हांसदा ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने गांव की वर्तमान स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया और स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं के निवारण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त, रानी हांसदा ने गांव में दिनांक 28 जनवरी 2025 को एक स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन का निर्देश दिया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ने कहा, जिला प्रशासन जिले के नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही ग्रामीणों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”
जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बसिया में अवैध खनन और क्रशरों पर छापेमारी

0
गुमला : – गुमला  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, आज बसिया अनुमंडल क्षेत्र में खनन पट्टों, क्रशरों और अवैध उत्खनन के विरुद्ध औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, बसिया के नेतृत्व में, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बसिया और शशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति में की गई।
निरीक्षण के दौरान, मौजा बसिया के दो प्लॉटों पर स्थित क्रशर मशीनों को संचालनरत पाया गया, जबकि उनका स्वीकृति पत्र (सीटीओ) पहले ही समाप्त हो चुका था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों क्रशर मशीनों के इंजन रूम को सील कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, छापेमारी के समय पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर को बसिया थाना भेजकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई है। धारित खनन पट्टों की भी जांच की गई और अनियमितताओं के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में DLRAC की बैठक संपन्न

0
गुमला – गुमला उपायुक्त ,  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में RSETI भवन में जिला स्तरीय पुनरावलोकन एवं परामर्श समिति (DLRAC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त गुमला ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मुख्यतः निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:
1. एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान करना: प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एफपीओ के सदस्यों को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।
2. लंबित लोन आवेदनों का शीघ्र निपटान: उपायुक्त गुमला ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी लंबित लोन आवेदनों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
3. प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना:  सभी प्रशिक्षित प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

किशोरी दीदियों के लिए 6 दिवसीय EDP प्रशिक्षण का उद्घाटन

बैठक के दौरान, RSETI में किशोरी दीदियों हेतु 6 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

सब्जी नर्सरी बैच के प्रशिक्षुओं से मुलाकात

उपायुक्त गुमला ने वर्तमान में चल रहे सब्जी नर्सरी बैच के प्रशिक्षुओं से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रशिक्षण बेहद उपयोगी साबित होगा।

बैठक में उपस्थित

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक,  पवन कुमार,डीपीएम, जेएसएलपीएस,  शैलेंद्र जारीका,डीएम एफआई, जेएसएलपीएस,  संदीप कुमार,जिला समन्वयक, जेएसएलपीएस,  जय सिंह बारला,महाप्रबंधक, डीआईसी,  सुरेश तिर्की,पशुपालन विभाग की डॉक्टर सुषमा परधीया,जिला नियोजन पदाधिकारी,  श्रीराम बारी,झारखंड ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक,  पंकज कुमार और  योगेश कुमार,RSETI निदेशक,  निपुण गुप्ता,फैकल्टी,  प्रतुल्य कुमार और  संजय केरकेट्टा
उपायुक्त गुमला ने सभी उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का किसान मेला सह प्रदर्शनी में मंत्री ने कहा-अन्नदाताओं के बगैर मानव का जीवन असंभव

0

रांची : अमर शहीद वीर बुधु भगत की जन्मस्थली चान्हो के सिलागाई में शनिवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय किसान मेला में पांच जिलों के किसान शामिल हुए. किसान मेला सह प्रदर्शनी का उदघाटन विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. किसान मेला में लगे 50 से ज्यादा स्टॉल का निरीक्षण करते हुए किसानों से उनके उत्पाद की जानकारी ली.

किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया

इससे पहले अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर मंत्री सहित दूसरे अतिथियों ने माल्यार्पण किया. इस मौके पर विभाग द्वारा किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. किसान मेला सह प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली, तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री बनना चाहिए था, तो कुछ ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनना चाहिए था. लेकिन मैं जानती हूं मांडर कृषि बहुल क्षेत्र है, इसके विकास का ये बेहतर अवसर और विभाग है.

मंत्री ने कहा कि इस विभाग से क्षेत्र और राज्य की जनता की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सकती हूं. किसानों से सीधा संपर्क कर,  उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगी. मंत्री ने कहा कि गुमला, लोहरदगा और खूंटी के किसान बेहतर काम कर रहे हैं. यहां की दीदियां बहुत मेहनती हैं लेकिन मांडर पीछे है.

‘कृषि पदाधिकारी के बगैर विभाग अपाहिज है’

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण किसानों से मेधा डेयरी से जुड़ने और आज ही दुधारू गाय खरीदने की अपील की. मंत्री ने बताया कि दूध को मेधा डेयरी में देकर 12 दिन में 5 रुपये अतिरिक्त का लाभ आसानी से ले सकते हैं. मांडर के कैम्बो की एक महिला महीने का डेढ़ से दो लाख रुपए दूध बेच कर कमा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का 2500 रुपए को लाख में बदलने की योजना बनाने का काम महिलाएं करें. गुमला में महिलाएं अंडा का बेहतर काम कर रही है.

किसान गरीब नहीं अन्नदाता है. गिरिडीह में मछली पालन कर समिति के लोग 40 लाख रुपया तक कमा रहे हैं. विभाग ने ये निर्णय लिया है कि पंचायत का तालाब पहले पंचायत में बंदोबस्त होगा. कृषि मित्र, मत्स्य मित्र, कृषि पदाधिकारी के बगैर विभाग अपाहिज है. VLW सिर्फ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का काम करें. सभी 5 प्रमंडल में किसान मेला लगेगा.

सरकार की योजनाओं का लाभ गांवों तक पहुंचाना होगा: बंधु तिर्की

इस मौके पर राज्य समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने कहा कि पहली बार चान्हो में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला का आयोजन हुआ है. किसान मेला का लाभ कैसे मिले इस जोर देने की जरूरत है. सरकार की योजनाओं का लाभ गांव तक नहीं पहुंचा पाता है. इस मेले में आपको 90 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलने वाली योजना है. विभाग की योजना से जुड़ कर पलायन को रोका जा सकता है. विभाग से जुड़ कर स्वरोजगार कर सकते हैं.

बंधु तिर्की ने कहा कि समिति बना कर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करना होगा. कांके विधायक सुरेश बैठा ने अपने क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि मंत्री से दो कोल्ड स्टोरेज की मांग रखी. किसान मेला में मंच से चान्हो की महिला सहायता समूह को 7 करोड़ 16 लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र का पुरस्कार मनोज कुमार, सर्वश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार गांसू महतो, सर्वश्रेष्ठ महिला किसान लखिया देवी को किसान क्रेडिट कार्ड राजेश मुंडा, रोहित शिखर, विनय तिग्गा को दिया गया.

तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया

मंच से इस मौके पर परिसंपत्ति का वितरण किया गया. जोड़ा बैल का वितरण, पांच गाय की योजना, बत्तख वितरण, बकरा विकास योजना और दुग्ध उत्पाद समिति को प्रमाण पत्र वितरण दिया गया. अतिथियों ने मंच से तीन पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें किसानों की सफलता की कहानी, फलों के बाग का प्रबंधन और फसल की जानकारी पुस्तक शामिल है.

राम भक्तों के लिए

खोरा ग्राम के ईंट भट्ठे से 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ , दो धंधे बाज गिरफ्तार , न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया गुमला जेल

0
गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह द्वारा गुमला जिले में  प्रतिबंधित मादक पदार्थों , नशीली दवाओं के अवैध व्यापारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलायें जाने और उक्त प्रतिबंधित अवैध व्यापारियों के विरुद्ध नकेल कसने से , उक्त अवैध मादक पदार्थ व्यापारियों के बीच हड़कंप मचीं हुईं हैं , फिर भी पुलिस  से  बच बचाकर और आबादी वाले क्षेत्र से दूर निर्जन स्थानों पर उक्त अवैध मादक पदार्थ के काले धंधे का व्यापार चलाया जा रहा हैं, परन्तु पुलिस प्रशासन  की मुखबिरी नेटवर्क तगड़ा होने की वजह से उक्त मादक पदार्थ व्यापारी पकड़े भी जा रहें हैं, गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना मिली की खोरा ग्राम स्थित एक बंद पड़े ईंट  भट्ठे में  ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है , यह सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुयें,एक छापामारी दल का गठन करते हुए
गुप्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक करवाई करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव को अवश्य दिशा निर्देश दिए, इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बुधवार को बताया की गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित खोरा ग्राम में , उक्त गठित छापामारी दल ने उक्त गुप्त सूचनाओं के आधार पर उक्त स्थान पर छापामारी करते हुयें , और घटनास्थल  खोरा ग्राम के बंद पड़े, ईंट भट्ठे से खोरा ग्राम निवासी संतोष सिंह उर्फ गुड्डू तथा सूरज सिंह को उक्त घटनास्थल पर रंगेहाथ दबोच लिया और दोनों ब्राउन शुगर विक्रेताओं के पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर , एक लाइटर और इलेक्ट्रॉनिक माप तौल मशीन बरामद किया गया , 19 ग्राम ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य 90,000 हजार रुपया बताया जा रहा है , उक्त दोनों ब्राउन शुगर विक्रेताओं को गुमला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर गुमला थाना लाया गया , जहां उक्त दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ के क्रम में अपने अपने अपराध स्वीकार करते हुयें,  बताया की 19 ग्राम ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य लगभग 90 ,000 ( नब्बे हजार ) रुपया होगा, उन्होंने ब्राउन शुगर कहां से लाये, किसके पास से लायें , और कितने में बेचा करते थे, आदि गुप्त जानकारियां भी गुमला सदर थाना पुलिस के समक्ष बयां की , बाद में गुमला सदर थाना पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया है,  जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंध अवैध ब्राउन शुगर की  बिक्री से नाबालिक बच्चे बच्चियों , युवक  युवतियों, छात्र-छात्राओं के माता-पिता , परिवार,  परिजनों, अभिभावकों और शिक्षक शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों  में चिंता और बेचैन दोनों बढ़ा दी हैं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने किया सिसई प्रखंड का दौरा

0
गुमला – गुमला जिले के भ्रमण के तहत नीति आयोग की केंद्रीय टीम ने आज अपने भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान टीम ने शिक्षकों के साथ समूह चर्चा और संवाद के माध्यम से शैक्षणिक सुधार हेतु पीएमश्री योजना और समग्र शिक्षा के अंतर्गत हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय पहुंचने पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बैंड घोष के साथ टीम का स्वागत किया और छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से अतिथियों का अभिनंदन किया। भ्रमण के दौरान टीम के सदस्यों अभिषेक आनंद और विधि यादव ने पीएम पोषण योजना की समीक्षा की। उन्होंने संयोजिका और रसोइयों से योजना की जानकारी ली और मध्याह्न भोजन का स्वाद भी चखा।
टीम ने मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों से चर्चा की। टीम ने बताया कि इस पायलट अध्ययन का उद्देश्य केंद्रीय स्तर पर शैक्षिक सुधार के लिए आवश्यक बिंदुओं की पहचान करना है, जिससे योजनाओं को और अधिक प्रासंगिक बनाया जा सके और छात्र-छात्राओं को अधिक लाभ मिले।
इसके अतिरिक्त, केंद्रीय टीम ने कन्या मध्य विद्यालय सिसई का दौरा किया और नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित जन चेतना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक सुविधाओं और कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया।
यह भ्रमण शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगी और नीति आयोग के निर्देशानुसार शैक्षणिक योजनाओं को और सशक्त बनाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium