22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 486

गुमला जिला प्रशासन द्वारा खेल सामग्री किट का वितरण

0
गुमला : –  गुमला जिले के छह विभिन्न आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के 455 खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिनके द्वारा खिलाड़ियों को यह सामग्री प्रदान की गई।
इस वितरण कार्यक्रम में फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी सहित विभिन्न खेलों से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला, जिला खेल पदाधिकारी गुमला, और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और अधिकारियों ने खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए और गुमला जिले को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
यह पहल गुमला प्रशासन की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

डुमरी में, अकासी पंचायत के सीरा सीता धाम में होगा राजकीय मेला का आयोजन, उपायुक्त ने विशेष बैठक कर आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

0
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित  डुमरी प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत स्थित पर्यटन स्थल सीरा सीता धाम में फरवरी माह के प्रथम गुरुवार, दिनांक 06.02.2025 को आयोजित होने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया है। इस मेले के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में गुमला के नया समाहरणालय भवन, चंदाली स्थित सभागार में एक विशेष बैठक आहूत की गई।

बैठक में  उपायुक्त गुमला ने मेले के सुचारू आयोजन के लिए निम्नलिखित आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया:

▪प्राथमिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
▪साफ-सफाई करवाना।
▪शौचालय, पेयजल, विद्युत और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना।
▪एंबुलेंस एवं चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता।
▪मेले स्थल पर आवश्यक रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कार्य।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेले में आने वाले किसी भी यात्री को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ चैनपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीएसपी गुमला, बीडीओ डुमरी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

0
गुमला : – गुमला जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने और इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजीव नीरज ने भरनो प्रखंड के करौंदा जोर मौजा स्थित धारित खनन पट्टा क्षेत्रों और क्रशर प्लांट स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खनन पट्टाधारियों द्वारा नियमों के अनुपालन, खनन गतिविधियों की वैधता और पर्यावरणीय प्रावधानों की स्थिति की गहन जांच की गई। टीम ने मौके पर उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन किया और अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी। एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई खननकर्ता सीमांकन से बाहर खनन कर रहे हैं और कई मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। सीमांकन का कार्य प्रगति पर है, और जांच पूर्ण होने के पश्चात दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध खनन गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि मिलकर इस दिशा में एक स्वच्छ और कानूनसम्मत व्यवस्था बनाई जा सके।
अवैध खनन की शिकायत के लिए जिला खनन विभाग द्वारा जारी किए गए नंबर 9934887613 पर अपनी शिकायतों को साझा करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।
इस दौरान अंचल अधिकारी भरनो, जिला खनन पदाधिकारी गुमला और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी निरीक्षण कार्य में उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बीएसएनएल दिवस पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता और विशेष छूट शिविर

0
गुमला : –  बीएसएनएल रांची एसएसए द्वारा बीएसएनएल दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डालटनगंज, हजारीबाग, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, चतरा और रांची के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक स्कूल, गुमला के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर गुमला जिले का नाम गौरवान्वित किया। अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को सेंट पैट्रिक स्कूल, गुमला में आयोजित किया गया।
इसके साथ ही, बीएसएनएल गुमला में ग्राहकों के लाभ के लिए एक विशेष छूट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर निम्न स्थानों पर आयोजित होगा:
18, 27 और 30 जनवरी 2025 को मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज, पालकोट रोड, गुमला।
23 जनवरी 2025 को सिसई टेलीफोन एक्सचेंज।
इस शिविर में ग्राहकों को पुराने बकाया बिलों पर 50% तक की छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही,
1. बिल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान।
2. पुराने कटे हुए नंबरों का तुरंत पुनः कनेक्शन।
3. नए कनेक्शन और योजनाओं की जानकारी।
सेवा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए ग्राहक टोल फ्री नंबर 18004444 पर संपर्क कर सकते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की

0
 1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
2. 5/10 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया
3. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
4. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
5. अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया.
6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
7. नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.
8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.
साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.
9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र में डाकघर कर्मचारी लापता

0

बरकट्टा (हजारीबाग) : चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ कुदर निवासी 25 वर्षीय अजय यादव पिता एतवारी यादव 7 जनवरी से अपने पोस्ट ऑफिस से लापता है लापता युवक दंडूडीह जमशेदपुर बहरागोड़ा में बतौर पोस्टमैन काम करता था लापता युवक के परिजनों के मुताबिक 7 जनवरी को वह डेढ़ लाख रुपये का डिमांड किया था जिसे हमलोग व्यवस्था करके भेज दिए पुनः उसी दिन एक लाख अस्सी हजार की मांग की जिसे हमलोग नही दे पाए लापता अजय के पिता ने कहा मुझे शक है कि उसे कोई ब्लैकमेलिंग करके परेशान किया और पैसा भी मांगा व्यवस्था नहीं होने पर उसके साथ कुछ भी हो गया होगा इस सन्दर्भ में बहरागोड़ा जमशेदपुर थाना
लापता डाक कर्मचारी अजय यादव का फाइल फोटो । स्रो- परिजन में में आवेदन दिया गया है लेकिन अबतक किसी तरह की प्रशासनिक मदद नही मिली न ही उसकी खोजबीन हो पाई है इस विषय पर कुछ बोलते ही बुजुर्ग पिता एतवारी यादव बरबस रोने लगते है ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

JPSC घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट एक्शन में, 72 के खिलाफ जारी हुआ समन, पोस्टेेड अधिकारियों में मची खलबली

0

12 साल पुराने सेकेंड जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में दाखिल चार्जशीट पर सीबीआई कोर्ट ने लिया संज्ञान, आयोग के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य, विधायक और पूर्व मंत्रियों के परिवार के लोग शामिल

रांची : सीबीआई कोर्ट ने लगभग 12 साल पुराने सेकेंड जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। सीबीआई ने नवंबर 2024 में अपनी जांच पूरी कर रांची के सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद समेत कुल 72 अभियुक्तों के खिलाफ शुक्रवार को समन जारी करने का आदेश दिया गया है। इनमें आयोग के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य, विधायक और पूर्व मंत्रियों के परिवार के लोग शामिल हैं.

कई अधिकारी प्रमोशन के बाद डीएससी से एसपी जैसे पदों पर कार्यरत

उल्लेखनीय है कि चार्जशीट में जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य और कोऑर्डिनेटर के कहने पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाने के घोटाले सामने आए हैं. कई अभ्यर्थियों की कापियों में भी फेरबदल किया गया और इंटरव्यू के दौरान उनके असल नंबरों को भी बढ़ाया गया। दिलचस्प बात ये है कि चार्जशीट में कई ऐसे अधिकारियों के नाम हैं, जिन्होंने प्रमोशन के बाद डीएससी से एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं.

कई अभ्यर्थियों की कापियों में काट-छांट कर नंबर बढ़ाए गए

बता दें कि जेपीएससी द्वतीय मामले की जांच 2012 में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंप दी गई थी। इससे पूर्व मई 2024 में सीबीआई ने 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें जेपीएससी के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आरोपित थे। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य और को-आर्डिनेटर के निर्देश पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाए गए थे। कई अभ्यर्थियों की कापियों में काट-छांट कर नंबर बढ़ाए गए और सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में मिले वास्तविक नंबरों में भी हेरफेर किया गया।

समन में इन अधिकारियों के नाम शामिल

सीबीआई की चार्जशीट में जिनके खिलाफ समन जारी किया गया है, उनमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, तत्कालीन सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद सिंह नागेश, एलिस उषा रानी सिंह, शांति देवी, अरविंद कुमार, प्रशांत कुमार लायक, सोहन राम, राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरि शंकर बड़ाईक, हरि शंकर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजुर, मुकेश कुमार महतो, मौसमी नागेश,  एसए खन्ना, अल्बर्ट टोप्पो, कानुराम नाग, बटेश्वर पंडित, कोआर्डिनेटर परमानंद सिंह, एस अहमद, नंदलाल, संगीता कुमारी, कुंदन कुमार सिंह, लाल मोहन नाथ शाहदेव, प्रकाश कुमार, कुमारी गीतांजलि,  हरि उरांव, रजनीश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी और कुमार शैलेंद्र के नाम शामिल हैं।

सुदेश महतो और राधाकृष्ण किशोर के भाई भी शामिल 

बहुचर्चित द्तीय जेपीएससी घोटाले में शामिल कई अधिकारी या मंत्रियों के रिश्तेदारों के नाम शामिल हैं. मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के भाई मुकेश कुमार महतो, कांग्रेस कोटे से हेमंत सरकार में शामिल वित्त मंत्री बने राधाकृष्ण किशोर के भाई राधा प्रेम किशोर, झारखंंड के महाधिवक्ता रहे अनिल सिन्हा के भतीजे रोहित सिन्हा और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी की अपनी बड़ी बहन के देेवर रामकृष्ण कुमार जैैैसे अधिकारी शामिल हैं. कई अधिकारी प्रमोशन पाकर बड़े अधिकारी बन चुके हैं. चार्जशीट दाखिल होने के बाद ऐसे अधिकारियों में खलबली मची हुई है.

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ में अदाणी की ग्रीन गॉल्फ कार्ट से 2.5 लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं ने 25 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की, यह सेवा 14 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी

0

प्रयागराज : कुंभ मेला पूरे जोरशोर से देश और दुनियाभर से श्रृद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के तौर पर जाना जाता है. यहां पर महाकुंभ के दौरान देश और दुनियाभर से करोड़ों लोग पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचते हैं।

ऐसे में कई बिजनेस ग्रुप कुंभ मेले में पधारे श्रृद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक ग्रुप है अदाणी ग्रुप, यह समूह अपनी कई निशुल्क सेवाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है। अदाणी की ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा लाखों श्रृद्धालुओं को लाखों किलोमीटर की यात्रा कराने की तरफ बढ़ रही है। 17 जनवरी तक 2.5 लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं ने 25 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की है।

बता दें कि अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ 2025 में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को स्नान ध्यान के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने में भी सहूलियत हो रही है।

लाखों श्रृद्धालु करेंगे लाखों किलोमीटर की यात्रा

अदाणी समूह ने अपनी बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा कुंभ मेला स्थल के सेक्टर 19 में स्थित इस्कॉन द्वारा स्थापित केंद्र के पास शुरू की है। यहां पर लगी गॉल्फ कार्ट लगातार सेवाएं दे रही है। सुबह 6 बजे से लेकर देर रात तक कार्ट लोगों को तय सीमा तक ले जाने का काम करती हैं। मुख्यतः बुजुर्ग और बच्चे इस सेवा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

फिलहाल 30 गॉल्फ कार्ट 9 जनवरी से सेवा में लगी हुई हैं। एक कार्ट के चार्ज में 80-90 किलोमीटर का सफर तय करती है और एक बार में 8-10 लोगों को लेकर जाती है। अगर पूरे दिन के सेवाकाल की बात की जाए तो, एक कार्ट तकरीबन 1000 लोगों को सेवा देती है। इस तरह कुल 30 गॉल्फ कार्ट प्रतिदिन 30 हजार लोगों का मेला स्थल में जीवन आसान बना रही हैं।

9 जनवरी से शुरु हुई यह सेवा 17 जनवरी तक 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को कुंभ मेला स्थल का भ्रमण करवा चुकी है। यह सेवा कुंभ मेले में 14 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। इस हिसाब से मेले के समाप्ति तक अदाणी की गॉल्फ कार्ट 1 लाख 50 हजार लोगों को 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सेवा प्रदान करेगी।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम में डीसी ने कहा-योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है

0

गिरिडीह : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि और जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मुनिया देवी ने संयुक्त रूप से झंडा मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

डीसी ने किसानों के आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए नयी तकनीकों, जैविक खेती, उद्यानिकी और मत्स्य पालन में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। मेले में किसानों को उनकी उपज का मूल्य बढ़ाने, विपणन रणनीतियों और पर्यावरण अनुकूल खेती पर जोर दिया गया। डीसी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

डीसी, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त स्मृति कु्मारी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा मेले में प्रदर्शित कृषि उपकरण, तकनीकी नवाचार, जैविक उत्पादों, फसलों, फल, फूल और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

डीसी ने कहा कि इन स्टालों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों की जानकारी मिल रही है, जो उनके उत्पादन को बढ़ाने और लागत कम करने में सहायक होगी। फल और सब्जी प्रदर्शनी ने किसानों को उनकी फसलों के बेहतर उत्पादन और संरक्षण के नए तरीकों से परिचित कराया. इस प्रदर्शनी में जैविक उत्पादों, स्थानीय सब्जियों और फलों की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया।

मेले में कुल 18 स्टॉल लगे

मेले में कृषि एवं कृषि संबंध विभाग के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र एफपीओ खाद बीज भंडार सहित कुल 18 स्टॉल लगाए गए एवं मंच के साथ-साथ कृषि एवं कृषि संबंध विभाग के पदाधिकारी सभी विभाग के कर्मी किसान मित्र एग्री स्मार्ट ग्राम के कृषक पाठशाला के कर्मी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक जन सेवक एग्री क्लीनिक के कर्मी कृषक उत्पादक संगठन के कृषक विभिन्न प्रखंड से सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी के अलावा जिले के सभी प्रखण्डों से अधिक से अधिक संख्या में किसान, किसान मित्र, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई में लगाया गया निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 से अधिक बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के आवासीय विद्यालयों के बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का कार्यक्रम सतत जारी है। इसी क्रम में आज सिसई प्रखंड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में हंस फाउंडेशन के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। हंस फाउंडेशन के चिकित्सक डॉ. दिलजान सिंह ने अपनी टीम के साथ बच्चों का इलाज किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मीना साहू और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीपीओ) दिलदार सिंह ने डॉ. सिंह का औपचारिक स्वागत किया।
हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल  वैन यूनिट, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों और गांवों में रोस्टर के अनुसार निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। इन शिविरों में न केवल स्वास्थ्य जांच की जाती है, बल्कि दवाओं का भी वितरण किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने बैंड घोष दल की मधुर धुन प्रस्तुत कर बीपीओ और चिकित्सक का स्वागत किया।
स्वास्थ्य जागरूकता और बच्चों की देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में अन्य प्रखंडों में भी जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium