22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 491

डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

0

बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गंगपाचों स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
मौके पर मुख्य रूप से राज्यसभा में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत सोबरन प्रसाद, प्रोफेसर विनय गुप्ता, डॉ आईपी भारती, प्राचार्या स्वाति सुमन, प्रमुख रेनू देवी, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद , उप प्रमुख सुरजी देवी, सरयू प्रसाद, बसंत साव, सिंकू सुमन,उतिम महतो, मनोज चौधरी , गौरी शंकर चौधरी ,कमल कुमार ,प्रति प्रभा, नंदकिशोर , केबी सर यदि लोग उपस्थित थे।
सर्वप्रथम डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ आईपी भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रति हम अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।हमें अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद को आत्मसात करने की आवश्यकत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। आज के समय में युवा भटकाव की स्थिति में हमें उन्हें विवेकानंद जैसे महापुरुषों के बारे में बता कर भटकाव से रोकना होगा।
समाज में विकाश तब तक संभव नहीं है जब तक शिक्षा समाज के अंतिम व्यक्ति तक ना पहुंचे।
मैं हर पंचायत में लाइब्रेरी खोलने का विचार बना रहा हूं यदि आप सभी सहयोग करेंगे तो यह कार्य धरातल पर दिखेगा।
सोबरन प्रसाद ने संबोधित करते हुवे कहा कि आईपी भारती ने शिक्षा के क्षेत्र में बरकट्ठा को एक नई पहचान बनाई हैं । हमें इनके इस यज्ञ में साथ देना है। उन्होंने भी पुस्तकालय खोलने के विचार का समर्थन किया ।
अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में विवेकानंद को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

0
आज दिनांक 12 जनवरी 2025  को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई के द्वारा जिला संयोजक के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती को  राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष प्रा.मनोज कुमार, प्रांत सह मंत्री रोहित पांडे, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौड़,जिला संयोजक बाबूलाल मेहता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम SP आवास के समीप स्वामी विवेकानन्द जी का प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रांत उपाध्यक्ष प्रा. मनोज कुमार  ने कहा कि विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाने का काम किया था।
उन्होंने कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर तब तक हिम्मत नहीं हारना चाहिए जब तक वह लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर लेते। प्रांत सह मंत्री रोहित पांडे  ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद जी ने हिंदू धर्म एवं भारतीय संस्कृति को अमेरिका में जाकर प्रचार प्रसार किया आज के युवा भी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करे।
कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में नगर मंत्री यशवंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्र राज , हिमांशु सिंह , राज प्रिंस,नगर सह मंत्री  शाहील सिंह,शाश्वत सिन्हा, लालजीत यादव विवेक यादव,पियूष पासवान,दीपक पांडे, अभय मेहता, गोलू मेहता, रितेश मेहता, विवेक कुमार,संतोष सिंह,केशव कुमार ,टिंकू, राजकुमार, राहुल अग्रवाल,प्रदीप कुमार,विशाल कुमार,बिट्टू पांडे, सनी कुमार, रौशन पांडे,अजय कुमार, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

68वीं राष्ट्रिय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन

0
जोनल पुरस्कार विजेता सह राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता के लिए चयनित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राएं
 ✦ रंगारंग समारोह के बीच रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने नगाड़ा बजाकर किया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
✦ आयोजन देश की समृद्ध विविधता और एकता का प्रतीक है – उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री
✦ उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
✦ जोनल विनर पीएम श्री केजीबीवी, पटमदा की पाइपर बैंड टीम की धुन ने जीता सबका दिल, दिल्ली में 26 जनवरी के परेड में भी शामिल होगी टीम
✦ माधवी कुमारी के संगीत और अग्नि डांस ग्रुप के परफॉरमेंस ने भरा जोश
68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज हुआ। दोपहर दो बजे रांची के मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत हुई। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार शामिल हुए।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के अलावा उद्घाटन समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रदेव सिंह, झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव श्री शिव कुमार पांडेय शामिल हुए। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि इस आयोजन से हम सभी काफी गौरवान्वित है।
खेलकूद एवं कला को यहां बेहतरीन मंच देने का काम किया गया है। ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से खेल के साथ साथ एकता और विविधता भी देखने को मिलती है। खेलकूद के माध्यम से स्वस्थ शरीर, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खेलकूद को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। संबोधन के बाद उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार एवं अन्य अथितियो ने नगाड़ा बजाकर एवं गुब्बारा उड़ाकर खेल कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की।

पारंपरिक लोकनृत्य से हुई समारोह की शुरुआत, माधवी के गीतों ने भरा जोश 

उद्घाटन समारोह की शुरुआत झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य से हुई। मांदर और नगाड़े की धुन ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने झारखंड वंदना और “कित्ते सुंदर हमर झारखंड, नदिया हिलोर मारे रे..” गीत पर शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देकर समारोह में रंग भर दिया। संगीतकार माधवी कुमारी एवं उनकी टीम ने “मिले सुर मेरा तुम्हारा..” गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस समारोह में भारतीय लोक कल्याण संस्थान, चुटिया के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया और अग्नि डांस ग्रुप ने “जय हो..” गीत पर रमणीय नृत्य प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों के बीच जीतने और कुछ पाने की भावना विकसित कर दिया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय, पटमदा की छात्राओं ने दी प्रस्तुति, अब दिल्ली में दिखेगा दम

उद्घाटन समारोह में जोनल पुरस्कार विजेता सह राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता के लिए चयनित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राओं के पाइपर बैंड दल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। दल ने दिनांक 22 दिसंबर, 2024 को गुवाहाटी में आयोजित जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर की बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दिनांक 20 जनवरी, 2025 को आनंद विहार ट्रेन से सभी छात्राएं अपनी शिक्षिका और कोच के साथ दिल्ली जाएंगी।
दिल्ली में दिनांक 24 और 25 जनवरी, 2025 को फाइनल प्रतियोगिता होगी। इसके बाद दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भी यह दल बैंड प्रदर्शन करेगा। पूरे देशभर से 16 बैंड का चयन राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा का चयन भी हुआ है।
झारखंड के दल में पार्वती महतो, आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षारानी मांझी, वसंती महतो, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रुपाली टुडू, परमिला महतो, रुमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकर्माणि सोरेन, बरनाली मांझी शामिल है। यह सभी पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राएं है। इनके साथ इनकी शिक्षिका सारो हांसदा और बैंड कोच अनीश भी दिल्ली जायेंगे।

देशभर की 35 टीमें ले रही है भाग  

अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से 35 टीमें रांची आयी है। इनमे 900 से अधिक प्रतिभागी (टीम मैनेजर्स और कोच सहित) रांची में हो रहे प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसमें सबसे अधिक एथलीट केरल राज्य से है। केरल से कुल 38 खिलाड़ी शामिल हुए है। मेजबान झारखंड से इस प्रतियोगिता में 30 एथलीट शामिल हो रहे है।
उद्घाटन समारोह में झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री मधुकांत पाठक को 38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड समन्वय समिति सह मैराथन समिति के चेयरमैन बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए उन्हें रांची के उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री, रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। उद्घाटन समारोह में मंच का संचालन श्री चंद्रदेव सिंह एवं श्री जय होरो के द्वारा किया गया।
News Desk
राम भक्तों के लिए

डीएसडब्ल्यू बनने पर डॉ विकास कुमार का विभावि एलुमनाई एसोसिएशन ने किया स्वागत

0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विकास कुमार को छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। दोपहर होते-होते उनके कार्यालय कक्ष रंग बिरंगे वह खूबसूरत पुष्पगुच्छ और पुष्प स्तबक से भर गया।
आज सबसे पहले विनोबा भावे विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें स्वागत किया और बुके देकर  बधाई दी। एलुमनाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ विकास कुमार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय में छात्र हित के बंद हुए कार्य फिर से प्रारंभ होंगे। संघ के सदस्यो ने कहा कि डॉ विकास कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों ने एलुमनाई एसोसिएशन के पंजीयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की बात की और जल्द से जल्द पंजीयन संख्या प्राप्त करने की उम्मीद जताई।
संघ के सदस्यो ने कहा कि विश्वविद्यालय में एलुमिनाई संघ को उचित स्थान पर कार्यालय उपलब्ध कराया जाना चाहिए।  नये छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द एसोसिएशन को पंजीयन की प्रकिया पुरी की जाएगी, और कार्यालय आवंटन कराया जाएगा। मौके पर एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मंसूर आलम फाखरी, सचिव डॉ सनी कुमार मेहता, उपाध्यक्ष डॉ अमिता, कोषाध्यक्ष डॉ प्रभात प्रधान, सदस्यों में डॉ कुमारी भारती, शोधार्थी डॉ समीर कुमार, मुकेश राम प्रजापति, मोहम्मद फजल, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
बधाई देने वाले में कई अवकाश प्राप्त शिक्षक,  स्नातकोत्तर एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की टोली, विश्वविद्यालय के पूर्व पदाधिकारी, एनएसयूआई छात्र संघ, झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र मोर्चा के सदस्य, अलग-अलग विभाग के शोधार्थी, विद्यार्थी तथा विश्वविद्यालय में कार्यरत तृतीया वह चतुर्थ वर्ग के कर्मी भी शामिल थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

भारत सरकार द्वारा लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल आधारित वैकल्पिक ऊर्जा परियोजना के लिए विभावि का हुआ चयन

0

भारत के ऊर्जा क्रांति का सहभागी बनना विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय: कुलपति

विज्ञानसंकाय के अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा बने प्रधान शोधकर्ता
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का चयन भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर के वैकल्पिक ऊर्जा परियोजना मे अनुसंधान के लिए किया गया है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने बताया की वर्तमान दौर में जहां एक तरफ  जीवाश्म ईंधन पेट्रोलियम का भंडार कम होता जा रहा है वहीं इससे हो रहे प्रदूषण ने भी विश्व को वैकल्पिक ऊर्जा पर चिंतन करने के लिए बाध्य किया है।
उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में लिथियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे क्रिटिकल मिनरल पर आधारित ऊर्जा का युग आने वाला है। भारत में और विशेष कर झारखंड में लिथियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भंडार होने की सूचना है। कुलपति ने बताया कि इसी पर आगे के अनुसंधान के लिए आईआईटी आईएसएम के साथ विनोबा भावे विश्वविद्यालय का चयन करना एक अत्यंत गौरव का विषय है। यह एक क्रांतिकारी पहल है और भारत के साथ पूरे विश्व मानवता के हित में है।
कुलपति ने बताया कि इस संबंध में आईएसएम में उनके एक मित्र के प्रस्ताव को उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायअध्यक्ष तथा भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा को इस कार्य को आगे बढ़ाने का दायित्व दिया। डॉ सिन्हा से बातचीत के बाद आईएसएम आईआईटी के अधिकारी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तत्काल विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नाम की अनुशंसा की जिसको भारत सरकार ने अनुमोदित कर दिया है। कुलपति ने बताया कि इस योजना से विश्वविद्यालय को जोड़ने  में डॉ सिन्हा की भूमिका को देखते हुए और उनके शोधकार्यों को देखते हुए डॉ एचएन सिन्हा को प्रधान शोधकर्ता नियुक्त किया गया है।
डॉ एच एन सिंह ने बताया कि इस शोध के लिए प्रारंभिक स्तर पर 10 करोड रुपए विश्वविद्यालय को प्राप्त होंगे। इसके लिए 15 जनवरी तक प्रस्ताव समर्पित करना है। बड़ी बात यह है कि भविष्य के ऊर्जा के निर्धारण में भारत में चलाए गए अभियान का एक अभिन्न अंग बनने का गौरव विनोबा भावे विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत के अन्य आईआईटी के साथ धनबाद में अवस्थित आईएसएम आईआईटी को भी इसका हब बनाया गया है। इसी के अंतर्गत विनोबा भावे का चयन एक सपाइक  इकाई के रूप में किया गया है। डॉ एच एन सिन्हा के अधीन दो सह शोधकर्ता होंगे। सह प्रधान शोधकर्ता के लिए विभावि भौतिकी विज्ञान विभाग के डॉ नवीन चंद्रा और आईएसएम आईआईटी धनबाद के प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह का चयन किया गया है।
ज्ञात होगी डॉ नवीन चंद्र का चयन उनके इलेक्ट्रॉनिक संबंधी शोध तथा ख्याति प्राप्त शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित उनके आलेख के आधार पर किया गया है।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

0
गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप, वजन मापन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सैम एवं मैम बच्चों के उपचार, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना, सेविका-सहायिका के रिक्त पदों और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत डाटा एंट्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नेटवर्क समस्या वाले क्षेत्रों में सप्ताह में दो दिन का समय निकालकर नेटवर्क वाले स्थानों से डाटा एंट्री सुनिश्चित की जाए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत वजन मापन कराने के निर्देश भी दिए गए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए नियमित रूप से आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और सीडीपीओ के साथ बैठक आयोजित की जाए। सैम और मैम बच्चों के इलाज हेतु एमटीसी सेंटर में शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी विद्यार्थियों का आधार से बैंक खाता लिंक कराने की बात कही गई। कन्यादान योजना में सुधार लाने और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जमीन विवाद से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर इन विवादों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी, बिजली, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया।
जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के दौरान ऑब्जर्वेशन होम में बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान की बात कही गई। इसके अलावा, ओल्ड एज होम की स्थिति की भी समीक्षा की गई और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, सीडीपीओ और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने संबंधित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने और नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हपामुनी निवासी दिलीप उरांव की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना के हापामुनी निवासी दिलीप उरांव की मौत ट्रेन के चपेट में आने से चंद्रपुरा स्टेशन में हो गयी दर्दनाक मौत। बताया जाता हैं  कि दिलीप उरांव गत सितंबर माह में त्रिपुरा राज्य के इटा भट्टे में कमाने गया हुआ था  और वापस घर लौटने के क्रम में, गुरुवार को चंद्रपुरा स्टेशन में उक्त घटना घटी और उसके जेब मे रखे डायरी में लिखे उनके नाम पता और परिवार को रेलवे पुलिस ने मृतक दिलीप के परिजनों को सूचना दी और दिलीप के परिजन चंद्रपुरा पहुँच कर उसके शव की पहचान की और  शनिवार को दिलीप का अंतिम संस्कार उसके पैतृक  गॉव घाघरा थाना स्थित हपमुनी ग्राम में किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

PVTG ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु PM-JANMAN योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य शिविर किए जा रहे हैं आयोजित

0
गुमला: गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में गुमला जिले के सुदूरवर्ती एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु PM-JANMAN के तहत स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। जनवरी माह में अब तक 45 से अधिक PVTG ग्रामों में इन शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
उपायुक्त के निर्देश पर प्रति दिन जिले के डुमरी, बिशुनपुर, घाघरा, चैनपुर एवं रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित कुल 110 PVTG ग्रामों में मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। दिनांक 3 जनवरी 2025 से प्रारंभ यह शिविर 24 जनवरी 2025 तक आयोजित किए जाएंगे, इस शिविर निर्धारित गांवों के अलावा आस पास के ग्रामीणों को भी लाभ दिया जा रहा है।
आज शनिवार को डुमरी प्रखंड के दीना अंबाटोली, बिशुनपुर प्रखंड के काटोपानी, घाघरा प्रखंड के पीढ़ापठाल, चैनपुर प्रखंड के कटरी कोना ग्राम, एवं रायडीह प्रखंड के डूरंडा ग्राम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।
इसके साथ ही, कल दिनांक 12 जनवरी 2025 को डुमरी प्रखंड के बड़ाकटरा, बिशुनपुर प्रखंड के अम्बाकोना, घाघरा प्रखंड के  सनईतांगर, चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ ग्राम, एवं रायडीह प्रखंड के कोंडरा ग्राम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुलभ कराया जाएगा।
जिला प्रशासन गुमला सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

टोटो स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में हुआ पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन: शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ी

0
गुमला :  – गुमला जिले के टोटो स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में 200 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया, जो गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी  की शिक्षा के प्रति गंभीरता और लगातार विद्यालय भ्रमण का प्रत्यक्ष परिणाम है।
विद्यालय के प्रिंसिपल  संजय कुमार लकड़ा ने बताया कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में अभिभावक पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में उपस्थित हुए। बैठक के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और उपायुक्त गुमला के प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि जिला प्रशासन की सक्रियता से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ा है।

पुरस्कार वितरण से बढ़ा बच्चों का उत्साह

प्री-बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयवार टॉपर्स और कक्षा वार टॉपर्स को गुमला उपायुक्त  द्वारा भेजे गए पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 70 से अधिक विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के समक्ष पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, और वे अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित हुए।

शिक्षा पर अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारी पर जोर

मीटिंग के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और नियमित रूप से उन्हें विद्यालय भेजें। विद्यालय में मेट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा की विशेष तैयारियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। होमवर्क और पुराने प्रश्न-पत्रों के अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में भाग लेकर बच्चों की शिक्षा में सहयोग दें। बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना और उनकी शिक्षा की प्रगति पर ध्यान देना अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

समाहरणालय भवन, चन्दाली, गुमला में जिला प्रशासन एवं पलाश JSLPS गुमला के संयुक्त तत्वावधान में पलाश आजीविका दीदी कैफे का किया गया उद्घाटन।

0
गुमला: आज शनिवार को समाहरणालय भवन, चन्दाली, गुमला में जिला प्रशासन एवं पलाश JSLPS गुमला के संयुक्त तत्वावधान में पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया। यह कैफे सखी मंडल की दीदियों द्वारा संचालित होगा, जो आमजनों एवं समाहरणालय कर्मियों को नाश्ते एवं भोजन की सुविधा प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी,   रीना हांसदा, परियोजना निदेशक (ITDA), शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, अपर समाहर्ता, जिला पदाधिकारीगण, और कैफे की दीदियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सखी मंडल की दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दीदी कैफे के सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों का आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने दीदियों को प्रेरित किया कि वे सेवा की गुणवत्ता बनाए रखते हुए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करें।
पलाश आजीविका दीदी कैफे का संचालन सूर्योदय सखी मंडल द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर कैफे की दीदियों ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाया। कैफे में आमजन एवं समाहरणालय कर्मियों के लिए विभिन्न प्रकार के नाश्ते और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
इस कार्यक्रम में  शैलेन्द्र जारिका, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,  बिरेन बघवार, डीएम, सभी JSLPS कर्मी, रागी मिशन की दीदियां, और सखी मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
जिला प्रशासन का यह प्रयास आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium