22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 492

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में पालकोट और कामडारा प्रखंड के नागरिकों ने VC के माध्यम से साझा की अपनी समस्या

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी  की अध्यक्षता में ई-जनशिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पालकोट और कामडारा प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।
कार्यक्रम में पालकोट और कामडारा प्रखंड से लगभग  20 से अधिक  आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, जॉब कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से मईया सम्मान योजना के लाभ दिलाने के  सम्बन्ध में उपायुक्त से आग्रह किया। इस दौरान कई समस्याओं जा समाधान प्रखंड स्तरों पर  संबंधित BDO के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया ।
नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में  पेंशन योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, विद्यालय मरम्मती, शौचालय निर्माण,  आवास योजना, आपसी समस्या, जमीन विवाद , नाली निर्माण, सोक पीट निर्माण, सहित अन्य समस्याएं थी।।
शउपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम  स्तरों की समस्याओं के निष्पादन हेतु ग्राम सभा करते हुए उक्त समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिये।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में उत्साह, ज्ञान और जागरूकता का संचार

0
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिला परियोजना कार्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह, वार्डन सह शिक्षिका मीना साहू, और लेखापाल सुजीत कुमार झा के नेतृत्व में यह भ्रमण संपन्न हुआ।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान छात्रों ने झारखंड विधानसभा, जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मोराबादी स्थित साइंस सिटी और ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान का दौरा किया।
विधानसभा भ्रमण:
छात्रों ने झारखंड विधानसभा का भ्रमण करते हुए विधायकों और मंत्रिमंडल के कार्यों और दायित्वों को समझा। यह अनुभव छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
क्रिकेट स्टेडियम यात्रा:
जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन और अमिताभ चौधरी पवेलियन का दौरा किया गया। स्टेडियम प्रबंधन ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
साइंस सिटी भ्रमण:
मोराबादी स्थित साइंस सिटी में छात्रों ने साइंस म्यूजियम, ओपन एयर साइंस पार्क, तारामंडल और लाइव थ्रीडी शो का आनंद लिया। इस अनुभव ने बच्चों को विज्ञान के महत्व को समझने में मदद की।
बिरसा जैविक उद्यान:
ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में छात्रों ने बटरफ्लाई पार्क, शेर, बाघ, मोर, हिरण, मगरमच्छ और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखा। बच्चों ने जैविक उद्यान में घूमते हुए अद्भुत आनंद प्राप्त किया।
छात्रों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को धन्यवाद दिया। उन्होंने इसे नववर्ष का एक अद्भुत उपहार बताया, जिससे उन्हें विधायिका, विज्ञान और प्रकृति के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
ज्ञात हो कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अनाथ, एकल अभिभावक वाले, ड्रॉपआउट और चाइल्ड ट्रैफिकिंग से प्रभावित बच्चों को कक्षा 4 से 10 तक शिक्षा प्रदान की जाती है। वर्तमान में विद्यालय में 120 छात्र अध्ययनरत हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षकों ने बच्चों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

लाटसाहब की ठाट–बाट छोड़कर कांटों भरी राह चुनने वाले नेताओं में शुमार हो गए रघुवर दास

0
सुनील सिंह
रांची : राजनीति अब सेवा का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का जरिया बन चुका है. जितना बड़ा ओहदा उतनी अधिक कमाई. मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद बन गए तो फिर क्या कहना. शान-शौकत, ठाट-बाट की जिंदगी. आलीशान महल, बेशुमार दौलत, लग्जरी व मंहगी गाडियां, कई शहरों में संपत्ति, चाक-चौबंद सुरक्षा, हर तरफ भीड़, मान-प्रतिष्ठा यानी सबकुछ एक ही जन्म में हासिल हो गया. लेकिन यदि कोई यह सब कुछ छोड़कर कांटों भरी राह चुनता है.
राजनीति को सेवा का माध्यम मानता है. राज्य व जनता की सेवा करना चाहता है, तो हमारी समझ से इसकी चर्चा जरूरी होनी चाहिए. ताकि दूसरे लोगों को कुछ तो सीख मिले. फिर जिसने यह सबकुछ त्याग दिया हो उसका भी मनोबल बढ़े. उसे भी लगे कि मेरे फैसले को सराहने वाले भी हैं. फैसला नजीर बने.
मैं चर्चा करूंगा रघुवर दास की. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 14 माह पहले ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए थे. राज्यपाल को लाट साहब भी कहा जाता है. राजभवन की चहारदीवारी कितनी बड़ी होती है. प्रोटोकॉल क्या है. संवैधानिक पद की अहमियत क्या है. क्या शान-शौकत व ठाट होती है सबको पता है. इसलिए इस पर चर्चा करना जरूरी नहीं है.

हमेशा कॉमन मैन की तरह ही रहे रघुवर

राज्यपाल का महत्वपूर्ण पद छोड़कर रघुवर दास ने सक्रिय राजनीति में लौटने का फैसला लिया. बिना किसी दबाव के एक झटके में लाटसाहब का पद त्याग दिया. ओडिशा राजभवन की चहारदीवारी से बाहर निकल झारखंड की जनता के बीच आ गए. राजनीति में जब पद के लिए मारामारी हो, तिकड़मबाजी हो. पैसे का लेन-देन हो, तब ऐसे में राज्यपाल का पद छोड़ना आसान नहीं है. इसलिए रघुवर दास के फैसले की सराहना की जानी चाहिए. उनके पद त्याग की चर्चा होनी चाहिए.
राजनीति में रघुवर दास ने एक नजीर पेश की है. वह हमेशा कामन मैन की तरह ही रहे. इन्हें तामझाम की राजनीति पसंद नहीं है. मुख्यमंत्री थे तो सायरन संस्कृति को खत्म किया था. ओडिशा राजभवन का दरवाजा जनता के लिए खोल दिया था.
झारखंड की राजनीति में रघुवर दास ने ऐसे समय में वापसी की है जब विधानसभा चुनाव में लगातार दो हार के बाद भाजपा पस्त हो चुकी है. नेताओं- कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है. संगठन कमजोर है. पार्टी गुटबाजी से परेशान है. पार्टी पर जनाधारविहीन नेताओं का कब्जा है. यानी हर तरफ से निराशा का मौहाल है. चुनाव भी पांच साल दूर है. सत्ता कहीं से करीब नहीं है. फिर भी कठिन दौर में बुलंद हौसले के साथ आना बड़ी बात है.
रघुवर दास के आत्मविश्वास की दाद देनी चाहिए. भाजपा की सदस्यता ग्रहण समारोह में वह आत्मविश्वास से लबरेज दिखे. कार्यकर्ताओं में जोश भरा. संघर्ष के बल पर फिर से सत्ता में वापसी का ऐलान भी किया. हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती भी दी. रघुवर की वापसी की खबर से ही भाजपाइयों में जान आ गई है. सदस्यता ग्रहण समारोह में इसकी झलक भी मिली.

शायद उन्होंने पिछली गलतियों से सबक लिया 

झारखंड के इतिहास में अब तक रघुवर दास ही एक मात्र सीएम रहे जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है. रघुवर सरकार में हुए विकास कार्यों की चर्चा होती है. अधिकारियों पर उनकी पकड़ थी. अधिकारी डरते थे, इसलिए काम होता था. हालांकि उनके रूखे व्यवहार और कुछ मामलों में अड़ियल रवैये की चर्चा भी होती है. 2019 के विधानसभा चुनाव में उनके कुछ फैसलों का असर चुनाव परिणाम पर पड़ा. भाजपा सत्ता से बाहर हो गई. सारे प्रयास के बावजूद 2024 का परिणाम तो और खराब रहा.
बहरहाल तमाम झंझावातों को देखते-समझते हुए भी रघुवर दास ने सक्रिय राजनीति में वापसी की है. पिछली गलतियों से उन्होंने सबक लिया है, इसलिए कहते भी हैं कि पहले क्या हुआ. उस पर चर्चा करने से कोई लाभ नहीं है. आगे की राजनीति करनी है. अब 2025 की बात करिये. 2029 में फिर से भाजपा आएगी. रघुवर दास फिर से एक नई जिम्मदारी में हैं. आगे क्या होता है यह देखना महत्वपूर्ण होगा..
राम भक्तों के लिए

डॉ विकास कुमार बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू

0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने आज इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष (DSW) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजभवन सचिवालय, रांची से प्राप्त पत्र के आधार पर किया गया है।
ज्ञात हो की लंबे समय से छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हो पाई थी। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो मिथिलेश कुमार सिंह को छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व दिया गया था।
डॉ विकास कुमार के डीएसडब्ल्यू बनाए जाने पर सबसे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें पुष्प स्तबक भेट  कर उन्हें शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात प्रो मिथिलेश कुमार सिंह ने डॉ विकास कुमार का स्वागत करके उन्हें डीएसडब्ल्यू की कुर्सी पर बैठाया। देखते ही देखते उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ जम गई। विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, पूर्ववर्ती छात्र डॉ विकास कुमार को बधाई देते रहे।
डॉ विकास कुमार के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष बनने से अब उम्मीद जगी है कि दो वर्षों से बंद विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित सरोजिनी छात्रावास फिर से चालू की जाएगी। वेलफेयर विभाग द्वारा निर्मित 100 बिस्तर वाले वर्षों से बंद पड़े छात्रावास भी संचालित होगी। इससे महिला शिक्षा संबंधी विश्वविद्यालय के कार्य को गति मिलेगी । विश्वविद्यालय के लचर कैंटीन को भी दुरुस्त करने की संभावना अब दिखने लगी हैं। उनके छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष बनने पर खेलकूद की गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित होने की भी उम्मीद जगी है।
इसके अलावा पीएच. डी. हेतु कोर्स वर्क तथा इलेक्टिव पाठ्यक्रमों के नियमित संचालन से संबंधित बाधाएं भी अब दूर हो सकते हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

PVTG ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु PM-JANMAN योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
गुमला : – गुमला जिले के सुदूरवर्ती एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु PM-JANMAN के तहत स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। जनवरी माह में अब तक 40 से अधिक PVTG ग्रामों में इन शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
आज शुक्रवार, दिनांक 10 जनवरी 2025 को डुमरी प्रखंड के डुलूसरना, बिशुनपुर प्रखंड के रामझरिया, घाघरा प्रखंड के खरसाला, चैनपुर प्रखंड के तिलवाड़ीपाठ, एवं रायडीह प्रखंड के बाघौड़ा ग्राम में मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने क्षेत्रीय नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उपचार, और आवश्यक दवाइयां प्रदान कीं।
इसके साथ ही, कल दिनांक 11 जनवरी 2025 को डुमरी प्रखंड के दीना अंबाटोली, बिशुनपुर प्रखंड के काटोपानी, घाघरा प्रखंड के पीढ़ापठाल, चैनपुर प्रखंड के कटरी कोना ग्राम, एवं रायडीह प्रखंड के डूरंडा ग्राम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुलभ कराया जाएगा।
जिला प्रशासन गुमला सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: नशीले पदार्थों पर रोक, अवैध खनन पर सख्ती और सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित

0
गुमला – गुमला जिला समाहरणालय में उप विकास आयुक्त  दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स, NCORD समिति, कारा और सड़क सुरक्षा से संबंधित संयुक्त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
NCORD समिति
बैठक में NCORD समिति के तहत नशीले पदार्थों के उत्पादन, परिवहन, क्रय-विक्रय और उपयोग पर रोक लगाने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध आपूर्तिकर्ताओं और प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर सूची तैयार की जाए। स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और प्रधानाचार्यों के साथ समस्या के समाधान के लिए बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र सुचारू रूप से चालू करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
खनन टास्क फोर्स समिति
खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियानों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने बॉक्साइट के परिसमाप्त और चालू खनन पट्टों से बाहर किसी भी प्रकार के अवैध खनन की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और छापेमारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में भी नियमित निगरानी को प्राथमिकता दी गई। वर्ष 2024 (अप्रैल से दिसंबर) के बीच जिले में अवैध खनन के कुल 68 प्राथमिकी अंतर्गत जप्त वाहन के मामलों में ₹3,79,000 की वसूली की गई। इसमें बॉक्साइट के 3 मामलों से ₹0.70 लाख, पत्थर के 6 मामलों से ₹0.35 लाख और बालू खनन के 59 मामलों से ₹2.74 लाख की वसूली शामिल है।
सड़क सुरक्षा
सड़क सुरक्षा की समीक्षा में उप विकास आयुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति पर चर्चा की और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई तेज करने, पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की निगरानी सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा माह के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, सरकारी कार्यालयों में बिना हेलमेट आने वाले कर्मियों को प्रवेश न देने का आदेश दिया गया।
कारा
कारा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने कारा के समुचित प्रबंधन और सुधारात्मक उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपस्थिति
बैठक में एसडीओ घुमल, एसडीओ बसिया, एसडीओ चैनपुर, सिविल सर्जन घुमल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीएसपी गुमला, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

0
गुमला : –  गुमला जिला प्रशासन गुमला द्वारा छात्राओं के शैक्षणिक विकास और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा इस भ्रमण की योजना तैयार कर उपायुक्त की सहमति से नवरत्नगढ़ के ऐतिहासिक किला, जोहार रागी प्रोसेसिंग यूनिट, गुमला पॉलिटेक्निक और जिला विज्ञान केंद्र को भ्रमण स्थलों के रूप में चयनित किया गया।
चयन प्रक्रिया और प्राथमिकता
प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 40 छात्राओं का चयन उनकी उपस्थिति और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन में बोर्ड की छात्राओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं को शामिल किया गया और विशेष रूप से आदिम जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को प्राथमिकता दी गई।
भ्रमण स्थलों का अनुभव
आज गुमला और पालकोट की 40-40 छात्राओं ने इन शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया। नवरत्नगढ़ सिसई के ऐतिहासिक किले पर शिक्षिकाओं ने छात्राओं को इसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी।
रागी प्रोसेसिंग यूनिट में जयसिंह बारला ने रागी के महत्व और इसकी प्रोसेसिंग प्रक्रिया की जानकारी साझा की। गुमला पॉलिटेक्निक में प्राचार्य डॉ. शीबा नारायण साहू और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, अजीत कुमार शुक्ल, राकेश कुमार, और बुबई पॉल शुक्ला ने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व और संस्थान की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला विज्ञान केंद्र में अंकिता विनायक और काजल कुमारी ने छात्राओं को विज्ञान के रोचक पहलुओं से अवगत कराया, जिसमें रोबोटिक्स, ड्रोन, और विज्ञान प्रदर्शन शामिल थे।
छात्राओं की प्रतिक्रिया
इस अवसर पर छात्राएं अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं। उन्होंने गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए नववर्ष का तोहफा है। छात्राओं ने कहा कि इस भ्रमण से मिली जानकारी उनके भविष्य को दिशा देने में सहायक होगी।
सफल आयोजन का समन्वय
इस आयोजन की देखरेख जिला परियोजना कार्यालय से सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद और फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह ने की। जिला प्रशासन के प्रयास से यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुआ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

50 दिवसीय मांदर वादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
गुमला : – गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत ग्राम टेंगरिया में पारंपरिक वाद्य यंत्र “मांदर” के निर्माण और कौशल विकास के लिए 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची झारखंड द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन योजना के तहत आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण में 20 कारीगर भाग ले रहे हैं, जिन्हें उन्नत टूल किट प्रदान की गई। टूल किट वितरण समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पालकोट  विजय उरांव ने कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मांदर हमारा सांस्कृतिक धरोहर है, और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने वाद्य यंत्र के उन्नत निर्माण और इसके विक्रय को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
प्रखंड उद्यमी समन्वयक, पालकोट  सूरज महतो ने बताया कि उन्नत टूल किट के उपयोग से कारीगर मांदर निर्माण की गुणवत्ता और उत्पादन को बेहतर बना सकते हैं। इस पहल से कारीगर अपनी आय बढ़ाकर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकेंगे।
गुमला की विशेष पहचान:
गुमला जिले को मांदर निर्माण के लिए विशेष भौगोलिक पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है। यह क्षेत्र जल्द ही पूरे देश में मांदर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत मुखिया  कमला देवी, प्रशिक्षण एजेंसी के प्रतिनिधि  प्रदीप चौधरी, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य कारीगरों को उनकी परंपरागत कला में निपुण बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध सघन छापामारी

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित  सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा बुड़का पंचायत कुदरा में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी, सशस्त्र बल के नेतृत्व में औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई।
छापामारी के दौरान मौजा बुड़का पंचायत कुदरा में अवैध रूप से उत्खनित बालू का भंडारण पाया गया। निरीक्षण में लगभग 20,000 घनफीट बालू भंडारित था, जबकि रोड के दूसरी ओर लगभग 2,000 घनफीट बालू भंडारित पाया गया।
अगले दिन, 09.01.2025 को, लगभग 8,000 घनफीट बालू उठाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
छापामारी में भंडारित बालू को जब्त कर लिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार की भंडारण अनुज्ञप्ति या बंदोबस्ती नहीं है। यह कार्य पूर्णतः अवैध है।

कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन:

1. खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21।
2. झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के नियम 4 और 54।
3. झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम) नियम, 2017 के नियम 7 और 9।
इस प्रकार का अवैध कार्य न केवल राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाता है, बल्कि सरकारी राजस्व की हानि भी करता है।
कार्रवाई की अपील:
अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भंडारण स्थलों का सत्यापन किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में छत्तीसगढ़ के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

0
गुमला : – गुमला जिले की ख्याति अब राज्य की सीमाओं को पार करते हुए अन्य राज्यों में भी फैल रही है। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जशपुर से 344 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का दल गुमला जिले में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचा। इस दल का नेतृत्व टीम लीडर प्रांजल पांडेय और शिक्षकों अक्षय पांडेय, दीपक केशरी, पी.आर. रेड्डी, चन्दन रॉय, आभा बेक आदि ने किया।
भ्रमण स्थलों की झलक
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार,आईटीडीए निदेशक रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, बीपीओ दिलदार सिंह और रागी सेंटर के जय सिंह बारला के समन्वय से छात्रों को गुमला साइंस सेंटर, एराउज ट्राइबल म्यूजियम, जोहार रागी प्रोसेसिंग यूनिट और सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया।
साइंस सेंटर में अंकिता विनायक और काजल कुमारी ने छात्रों को इंडस्ट्री जोन, साइंस हब, गेमिंग जॉन, रोबोटिक्स और ड्रोन की तकनीक से अवगत कराया। छात्रों ने विज्ञान के अद्भुत प्रदर्शनों का अनुभव किया। इसके अतिरिक्त, सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी में छात्रों को बालिका शिक्षा में सावित्रीबाई फुले की भूमिका और पुस्तकालय के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जोहार रागी प्रोसेसिंग यूनिट में जयसिंह बारला ने छात्रों को रागी के महत्व और प्रोसेसिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। छात्रों ने स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए रागी लड्डू का आनंद भी लिया।
एराउज ट्राइबल म्यूजियम में छात्रों ने जनजातीय सभ्यता और संस्कृति के विकास के बारे में रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण के अंत में सभी ने बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में आनंददायक समय बिताया।
शिक्षकों और छात्रों की प्रतिक्रिया
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जशपुर के शिक्षक दीपक केशरी ने कहा कि गुमला साइंस सेंटर का अनुभव शानदार रहा और भविष्य में वे पुनः आने की इच्छा रखते हैं। अक्षय पांडेय ने रागी केंद्र के स्वीट्स की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त किया। छात्रों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उम्मीद से अधिक शिक्षाप्रद बताया।
अंततः, जिला प्रशासन की टीम ने शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद देते हुए उन्हें जशपुर के लिए विदा किया। यह शैक्षणिक भ्रमण गुमला और जशपुर जिलों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को प्रोत्साहित करने वाला एक सफल कदम साबित हुआ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium