22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 493

चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिना खाड़ और कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर नक्सलियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लगायें गयें, एक आईईडी बम बरामद

0

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने दी जानकारी, आईईडी निरोधक दस्ता उक्त आईईडी बम को उक्त जंगल के एक सुरक्षित स्थान पर करेंगी निष्क्रिय 

गुमला – गुमला जिला पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के द्वारा गुमला जिला में नक्सलियों पर लगातार दबाव बनाने को लेकर स्वयं गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने गुमला जिला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर  अपने दलबल के साथ उक्त नक्सली क्षेत्रों में समय-समय पर पुलिस प्रशासन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सुदूरवर्ती  जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में पहूंचकर और दबिश देकर संभावित क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से  और अपनी पहूंच बनाते हुए एवं पुलिस खुफिया जानकारियां उपलब्ध करने के उद्देश्य से और पुलिस द्वारा अपने पुलिस मुखबिर से खुफिया तंत्र काफी मजबूत कर लेने के कारण नक्सलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं , फलस्वरूप  नक्सली अपने अतिसंवेदनशील गढ़ों , (इलाकों )को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से और  समय समय पर पुलिस मोमेंट (  आने-जाने वाले ) रास्तों पर आईईडी बम बिछाकर और पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी बम बिछाकर और उक्त आईईडी बम ब्लास्ट  कर किसी बड़ी घटनाको अंजाम देने के फिराक में लगे हुए हैं, परन्तु उक्त पुलिस मुखबिरों के द्वारा समय रहते , पुलिस को उक्त गुप्त सूचनाओं को दिये जाने  के कारण उक्त घटनाओं को  नक्सली अंजाम नहीं दे पा रहे हैं,  इस से पूर्व में भी उक्त क्षेत्र से पांच आईईडी बम बरामद किया जा चुका हैं  , जिसे रांची से आयें बम निरोधक दस्ते ने उक्त आईईडी पांच बमों को, उक्त जंगल के एक सुरक्षित स्थान पर निशक्रय किया था और इसी क्रम में पुनः फिर एक आईईडी बम बरामद किया गया हैं ,  जिसे उक्त जंगल में एक सुरक्षित स्थान पर निक्रिय  किया जायेगा,  पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह को, 9 जनवरी 2025 को एक गुप्त सूचना मिली की गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिना खाड़ और कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से एक आईडी बम फिर बिछाकर ब्लास्ट कराने का योजना बनाई गई हैं , उक्त गुप्त सूचना मिलते ही ,गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुयें, और रांची से बम निरोधक दस्ता को बुलवाया गया हैं, साथ ही साथ उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन और कार्रवाई करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, जिसपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने उक्त दिशा निर्देश का पालन करते हुए , कार्रवाई प्रारंभ कर दी है , उन्होंने उक्त घटना की पुष्टि करते हुयें  बताया हैं  की , चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिना खाड़ और कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर क्षेत्र में एक आईईडी बम बरामद किया गया हैं और जिसे बम निरोधक दस्ता के रांची से आते ही , उक्त आईईडी बम को उक्त जंगल के एक सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बाल विकास विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और यूनिसेफ के सयुक्त प्रयास से तैयार हुई है ‘नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका’

0
✦ बच्चो के शुरुवाती छह वर्षो में सीखने और पढ़ने की क्षमता का विकास कर रही है शाला पूर्व पाठ्यचर्या ‘नन्हे कदम’
✦ बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य के 38,432 आंगनबाड़ी केंद्रों/बालवाटिका में ‘नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका’ का क्रियान्वयन प्रस्तावित
✦ ICDS कार्यक्रम एवं नयी शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चो के लिए स्वाभाविक, आनंदमय और सुखद शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर दिया गया जोर
✦  ‘नन्हे कदम’ में बच्चो के लिए हर महीने 20 दिन (चार घंटे) निर्धारित की गयी है दो कोटि की गतिविधियां, प्रत्येक माह और दिवस पर एक थीम पर आधारित होती है गतिविधियां
बच्चो के जीवन के आरंभिक 6 वर्ष उनके विकास के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होते है। इसी अवस्था में वे अपने आसपास के परिवेश से सीखना और समझना शुरू करते है। इस अवधि के दौरान बच्चो को प्राप्त अनुभव, उनके शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित करते है। साथ ही अच्छी आदतों की नींव भी इसी उम्र में पड़ती है। ऐसे में प्रारंभ से ही संदर्भगत एवं सिद्धांतयुक्त सार्थक अनुभव दिया जाये तो बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है।
शाला पूर्व शिक्षा के इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के 38,432 आंगनबाड़ी केंद्रों/बालवाटिका में बाल विकास विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और यूनिसेफ के सयुक्त प्रयास से ‘नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका’ का क्रियान्वयन प्रस्तावित किया गया है। इस पाठ्यचर्या के अंतर्गत बच्चो के साथ ऐसी गतिविधियां की जाती है, जो उनके सीखने की ललक को अभिप्रेरित करे, उनकी क्षमता को बढ़ाएं और उन्हें समग्र विकास का खुला अवसर दे।
नन्हे कदम पाठ्यचर्या में आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चो के सर्वांगीण विकास के सभी आयामों, जैसे की शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, भाषायी, सामाजिक, सृजनात्मक को ध्यान में रखा गया है। साथ ही पाठ्यचर्या की गतिविधियां भी लचीली है, जिसमे आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने केंद्रों के बच्चो की जरूरतों को देखते हुए नयापन ला सके। इस बाल केंद्रित पाठ्यचर्या में बच्चो द्वारा रचनात्मक समस्या सुलझाने के साथ साथ बातचीत को प्रोत्साहित किया गया है।

शाला पूर्व शिक्षा पाठ्यचर्या ‘नन्हे कदम’ का उद्देश्य 

नन्हे कदम बच्चो की अंतनिर्हित क्षमताओं को महत्त्व देकर उन्हें विकास के अवसर प्रदान करता है। इसमें निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चो की इन्द्रियों एवं शारीरिक अंगो का भरपूर विकास होता है। इतना ही नहीं, संज्ञानात्मक विकास के लिए विभिन्न खेल एवं रोचक गतिविधियां भी निर्धारित की जाती है। नन्हे कदम के अंतर्गत बातचीत एवं सम्प्रेशात्मक गतिविधियों से बच्चो का भाषायी विकास होता है। इस पाठ्यचर्या में बच्चो के विकास के लिए परिवार, समुदाय एवं परिवेश की भूमिका को भी संवर्धित किया गया है। जिससे विद्यालय में प्रवेश से पहले बच्चो का सकारात्मक एवं रचनात्मक विकास हो सके।

‘नन्हे कदम’ के अंतर्गत प्रतिमाह थीम आधारित होती है गतिविधियां 

नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका के अंतर्गत प्रति माह थीम आधारित गतिविधियां निर्धारित है। हर माह के प्रत्येक सप्ताह का दिनवार पाठ्यक्रम है। इसमें प्रत्येक सप्ताह के पांच दिन चार घंटे की गतिविधियां होती है, और छठे दिन साप्ताहिक पुनरावृत्ति के लिए निर्धारित है। छठे दिन ऐसी गतिविधियां होती है जो या तो पाठ्यचर्या में छूट गयी हो, या अधूरी रह गयी हो। माह के अंतिम सप्ताह के छठे दिन मासिक पुनरावृत्ति से संबंधित गतिविधियां होती है। इस शाला पूर्व शिक्षा पाठ्यक्रम की गतिविधियों को प्रतिदिन दो कोटि में बांटा गया है। इसमें सामान्य गतिविधियां और थीम आधारित गतिविधियां शामिल है। सामान्य गतिविधियों में स्वागत, स्वास्थ्य जांच, व्ययायाम, प्रार्थना, बाल गीत, उपस्थिति जांच, कैलेंडर एक्टिविटी शामिल है। जबकि थीम आधारित गतिविधियां बच्चो के भाषायी, संज्ञानात्मक, सृजनात्मक एवं शारीरिक विकास पर केंद्रित है।
बच्चो के सीखने की प्रक्रियाओं को रुचिकर, आनंदमयी और समावेशी बनाने के लिए पाठ्यचर्या के तहत आंगनबाड़ी में जिन गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाती है उनमे अंदर बाहर खेलना, रोचक विषय पर बातचीत और कहानी सुनाना, नाटक करना, भूमिका अभिनय, सामूहिक खेलकूद, सामूहिक कला प्रदर्शन, हाव भाव बनाना, चित्रकारी करना, मिटटी से बर्तन, खिलौने और मूर्तियों का निर्माण करना, आसपास घूमना और अवलोकन करना, एक्टिविटी शीट पर काम करना, आदि शामिल है।

चरणबद्ध तरीके से बनी नन्हे कदम पाठ्यचर्या 

नयी शिक्षा नीति और ICDS (एकीकृत बाल विकास सेवाएं) के छह घटक में से शाला पूर्व शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसके माध्यम से बच्चो के आगामी शिक्षा के लिए एक मजबूत नींव का विकास होता है। नन्हे कदम पाठ्यचर्या को विकसित करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चली। पहले चरण में पूर्व बालपन शिक्षा से जुड़े सभी सामग्रियों का अवलोकन एवं अध्ययन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी विशेषज्ञों की देख रेख में कार्यशालाएं आयोजित हुई। इन कार्यशालाओं में सेविका, महिला परिवेशिकाओ और बाल परियोजना अधिकारियो को शामिल किया गया।
पाठ्यचर्या को तैयार करने के दौरान नयी शिक्षा नीति, नॅशनल अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन पॉलिसी (2013), नेशनल करिक्युलम फ्रेम वर्क फॉर अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन तथा नेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखा गया। इस दौरान अलग अलग राज्यों में चले ECCE कार्यक्रमों का भी अध्ययन किया गया। NIPCCD एवं NCERT के विशेषज्ञों के अवलोकन के बाद दिनांक 7 अक्टूबर, 2020 को ‘नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका’ को राज्य सरकार द्वारा मान्यता मिल गयी।
News Desk
राम भक्तों के लिए

शिल्पी नेहा तिर्की ने दिखाए तेवर,कहा-15 दिनों के अंदर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र हर हाल में हो तैयार 

0

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 15 दिनों के अंदर जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र का लाभ देने का निर्देश दिया है. लापुंग प्रखंड कार्यालय में सरकारी योजनाओं को लेकर आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि अक्सर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत मिलती है. ग्रामीण इलाकों में लोगों को इसके लिए पंचायत सचिवालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

मंत्री ने पंचायत सचिव को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया 15 दिन के अंदर पूर्ण कर लेने को कहा है. लापुंग में अधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान कुआं निर्माण में हुई गड़बड़ी का मामला भी सामने आया. बगैर काम पूरा हुए राशि की निकासी से लेकर योजना की बंदरबांट को लेकर मंत्री नाराज दिखी.

मंत्री ने कहा-योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की योजनाओं में किसी तरह की कोई लापरवाही वो बर्दाश्त नहीं करेंगी. बात चाहे कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजना का हो या दूसरे किसी भी विभाग की योजना का. हर हाल में लाभुक को उस योजना का लाभ समय सीमा के अंदर देना होगा.

उन्होंने कहा कि जहां भी योजना को धरातल पर उतारने में कोई परेशानी या अड़चन हो, कर्मचारी बेहतर तालमेल और वरीय अधिकारियों के सुझाव पर उसे तत्काल निबटारा करें. इसके साथ ही मंत्री ने लाभुकों से भी सरकार की योजना को लेकर जागरूक रहने और अपने हक अधिकार को समझने की नसीहत दी है.

लापुंग में हाथी के आतंक से बचाव के लिए अधिकारियों को कैंप लगाने का निर्देश

मंत्री ने लापुंग में हाथी के आतंक से लेकर जंगली भालू से बचाव के लिए अधिकारियों को कैंप लगाने का निर्देश दिया है. कैंप के माध्यम से टॉर्च, पटाखे के साथ हाथी को भगाने के लिए जरूरी सतर्कता की जानकारी दी जाएगी. लापुंग प्रखंड कार्यालय में बैठक के बाद मंत्री ने लापुंग के कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण किया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा 27 एकड़ इस कृषक पाठशाला को धरातल पर उतारा गया है. यहां उन्नत कृषि की जानकारी के साथ बकरी-मछली पालन भी किया जाता है. मंत्री यहां अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए।

राम भक्तों के लिए

रघुवर दास ने भाजपा में वापसी के साथ ही दिखाए तेवर, जाहिर किए अपने इरादे, कहा-हार-जीत लगी रहती है…हम फिर लौटेंगे

0

सुनील सिंह

रांची : ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास ने शुक्रवार को एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इसके साथ ही वह सक्रिय राजनीति में लौट आए. करीब 45 साल बाद उन्होंने दूसरी बार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. 1980 में पहली बार वह भाजपा के सदस्य बने थे. अक्टूबर 2023 में ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था.

भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में रघुवर दास ने आनलाइन सदस्यता ली. समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपाइयों में उत्साह व जोश दिखा. विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से भाजपा कार्यालय में सन्नाटा रहता था. हार के बाद पहली बार आज भाजपाइयों में उत्साह दिखा.

पहले ही दिन रघुवर दास का जलवा दिखा

भीड़ जुटी. सन्नाटा टूटा. पूरा परिसर खचाखच भरा हुआ था. धक्का-मुक्की की स्थिति थी. जोश व जुनून दिखा. रघुवर दास का जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़े बजे व आतिशबाजी हुई. झारखंडी परंपरा के अनुसार स्वागत हुआ. पहले ही दिन रघुवर दास का जलवा दिखा.

रघुवर दास बाइक पर बैठकर व हाथ में भाजपा का झंडा लिए समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां भी भारी भीड़ थी. पुराने नेता व कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे. प्रदेश कार्यालय में उत्सव सा माहौल था. रघुवर दास की वापसी से सभी खुश थे. रघुवर दास ने भी अपने पहले भाषण में ही अपना इरादा जाहिर कर दिया.

रघुवर ने कहा-पार्टी को फिट व फाइटर बनाऊंगा

रघुवर दास ने कहा कि उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. एक मजदूर को पार्टी ने सबकुछ दिया है. पार्टी में वापस आकर ऐसा लगा रहा है कि मां के आंचल में आ गया हूं. ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद भारी मन से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देते समय काफी दुख हुआ था. लेकिन आज फिर खुश हूं. मेरे लिए बड़ा दिन है. कायर्कर्ता की भूमिका में अब मैं पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा. झारखंड की अस्मिता, संस्कृति की रक्षा, धर्मांतरण, घुसपैठ के खिलाफ व विकास के लिए संघर्ष करूंगा. पार्टी को फिट व फाइटर बनाऊंगा. हम फिर लौटेंगे. हार-जीत लगी रहती है. न जीत का घमंड, न हार से हतोत्साहित होते हैं भाजपाई.

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती भी दी. कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. रघुवर दास ने भाजपा में आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए. उनके भाषण से यह साफ हो गया है कि वह झारखंड में ही राजनीति करेंगे. राष्ट्रीय भूमिका में नहीं जाने वाले हैं.

राम भक्तों के लिए

साइबर ठगों के आगे खुद को अपंग महसूस करता सरकारी तंत्र – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

0

देश में साइबर क्राइम के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ जहां डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए लोग तेजी से इंटरनेट और तकनीकी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जालसाज और साइबर अपराधी इस डिजिटल युग का नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं। आश्चर्य और चिंता की बात तो यह है कि पढ़े-लिखें लोग इस ढगी का सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं, हालाँकि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इन ठगों के आगे सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल और लाचार नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिटल फ्रॉड से बचने के कुछ सुझावों के अतिरिक्त सरकार के पास, लोगों की गाढ़ी कमाई में सेंध लगाने वाले इन सेंधमारों को पकड़ने और सजा देने का कोई ठोस उपाय नहीं दिखता है।

एक खबर के अनुसार साल 2024 की पहली तिमाही में साइबर क्राइम से जुड़ी करीब 7.4 लाख शिकायतें मिली थीं। जनवरी से जून के दौरान साइबर फ़्रॉड में 11,269 करोड़ रुपये ठगे गए थे। मतलब लगभग 60 करोड़ रुपये हर रोज़। वहीं 2023 में भारत में साइबर क्राइम के 4.5 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो 2022 की तुलना में 25% अधिक थे। यह सिर्फ वे मामले हैं जो सामने आये हैं, न जाने ऐसे कितने ही मामले होंगे जिनका कोई रिकॉर्ड ही नहीं होगा। साफ है कि साइबर फ्रॉड की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रश्न वही है कि जिस सरकार के पास आपकी हर एक आर्थिक गतिविधि की जानकारी होती है, जो सरकार मिनटों में आपके द्वारा गलती से ही हुए किसी ट्रांज़ैक्शन को स्कैन कर लेती है, वो इन साइबर ठगों के आगे आखिर क्यों अपाहिज सा महसूस करती है! कुछ अपवादों को छोड़ दें तो ऐसे लाखों केस मिल जाएंगे, और न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि कंपनियां के भी, जिन्होंने अपने साथ या नाम पर हुए साइबर फ्रॉड की शिकायत तो दर्ज करवाई है, लेकिन उन्हें आज तक एक भी रुपये की वापसी नहीं हो पाई है।
साइबर फ्रॉड से जुड़े अधिकांश मामले ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, रैंसमवेयर अटैक और क्रेडिट कार्ड स्कैम से संबंधित होते हैं। लेकिन यह सिर्फ मामलों की वह श्रेणी है जो सरकार के रिकॉर्ड में हैं। जालसाज हर रोज़ नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर तो कभी किसी के अवैध पार्सल डिलीवरी के नाम पर। कई मामलों में ऐसे बुजुर्ग माता-पिता को उनके बच्चों के नाम पर निशाना बनाया गया है, जो उनसे दूर किसी दूसरे शहर में पढ़ाई या नौकरी करते हैं। स्थिति तो इस कदर दूभर हो रखी है कि महज एक फ़ोन कॉल उठाने या एसएमएस की लिंक पर क्लिक करने मात्र से आपकी सारी जमा पूँजी चट हो सकती है। ऐसा भी नहीं है कि इन घटनाओं से सरकारी तंत्र अंजान है लेकिन लाचारी इस कदर हावी हो रखी है कि आज भारत दुनिया के उन शीर्ष 5 देशों में शामिल है, जहां रैंसमवेयर अटैक सबसे अधिक होते हैं। वहीं हर महीने लगभग 10,000 से अधिक लोग क्रेडिट कार्ड जैसी धोखाधड़ी का शिकार होते हैं।
कहने के लिए तो सरकार की ओर से ‘साइबर दोस्त’ और ‘साइबर सुरक्षित भारत’ जैसे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इन अभियानों का प्रभाव और क्षमता बेहद सीमित है। इसकी एक प्रमुख वजह साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की कमी माना जा सकता है। शिकायत करने वाले 90 फीसदी लोग इस बात से सहमति रखेंगे कि शिकायत की जांच या तो बेहद धीमी होती है या तो अधूरी ही रह जाती है। ऐसे में कुछ सवालों के जवाब ढूंढना भी बेहद जरुरी है जैसे क्या जिस प्रकार ढग दिन प्रतिदिन एडवांस और इनोवेटिव होते जा रहे हैं, हमारा साइबर विभाग उनसे निपटने के लिए तैयार है? क्या विभागों के पास उन्नत साइबर फॉरेंसिक उपकरण, साइबर क्राइम से निपटने के लिए प्रशिक्षित विशेषज्ञ, या वर्तमान कानूनों में सख्ती और स्पष्टता है?
बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कहना आसान हो जाता है कि फिलहाल हमें जरुरत है कि किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम की त्वरित जांच की व्यवस्था हो, और न केवल जांच हो बल्कि तत्काल एक्शन भी लिया जाए, साथ ही पकड़ में आए अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही हो जो ऐसे अन्य अपराधियों के लिए एक मिसाल बने, और उन्हें लोगों के जीवनभर की कमाई को डकारने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर करे। यहाँ सरकार को इस बात को भी गंभीरता से लेने की जरूरत है कि इन साइबर ठगों ने केवल संपन्न लोगों को चूना लगाने का काम नहीं किया है बल्कि बहुत से साधारण या गरीब लोगों को भी निशाना बनाया है, जिनके लिए वो लूटे गए पैसे ही उनकी एकमात्र पूँजी थी। बेशक कुछ लापरवाही और गलतियां, शिकार हुए व्यक्तियों की भी हो सकती है लेकिन सरकार को चाहिए कि वह जागरूकता अभियानों से आगे बढ़कर ठोस और सख्त कदम उठाए। जब तक अपराधियों के दिलों में कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक साइबर अपराधों पर काबू पाना मुश्किल ही बना रहेगा। सरकार को ये भी नहीं भूलना चाहिए कि असली डिजिटल इंडिया का सपना तभी पूरा होगा, जब देश का हर नागरिक डिजिटल रूप से सुरक्षित महसूस करेगा।

Muskan

राम भक्तों के लिए

मंत्री दीपिका पांडे ने शोकाकुल बॉबी भगत के परिवार से मुलाकात कर दी सांत्वना

0

गुमला, झारखंड: झारखंड राज्य ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने गुरुवार को घाघरा स्थित प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बॉबी भगत और उनके परिवार से मुलाकात की। बॉबी भगत के पुत्र गौतम भगत की आत्महत्या से शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं मंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवार को हिम्मत बनाए रखने का आग्रह किया।

मंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

मुलाकात के दौरान, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बॉबी भगत को गले लगाकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “एक नौजवान बेटे का यूं चले जाना बहुत दुखद है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी माता-पिता पर है, और इस कठिन समय में उन्हें मजबूती से खड़ा रहना होगा।”

बॉबी भगत ने साझा किया दर्द

बॉबी भगत ने मंत्री को बताया कि उनका बेटा गौतम भगत सरल स्वभाव का था और उसके जीवन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि गौतम ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।

मंत्री का संदेश

मंत्री ने परिवार को ढांढस देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को बॉबी भगत से कई उम्मीदें हैं, और उनकी जिम्मेदारी है कि वे इन उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्होंने कहा, “किस्मत में जो लिखा होता है, उसे कोई मिटा नहीं सकता। यह कठिन समय है, लेकिन हमें इसे सहन करना होगा।”

सदस्यों की उपस्थिति

इस दुखद मौके पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व रांची महापौर और कांग्रेस नेत्री राम खलखो, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमृता भगत, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, और कांग्रेस जिला महासचिव कृष्ण कुमार लोहरा शामिल थे।

समर्थन का वादा

सभी उपस्थित लोगों ने परिवार को हर संभव मदद और समर्थन का भरोसा दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। कांग्रेस नेताओं ने परिवार को इस मुश्किल समय में हर तरह की सहायता देने का वचन दिया।

यह दुखद घटना परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है, लेकिन मंत्री और कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति ने उनके साथ खड़े होकर उन्हें ढांढस बंधाया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसिया: भाजपा के डिजिटल सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बैठक आयोजित

0

गुमला, झारखंड: गुमला जिले के बसिया प्रखंड के कोनबीर स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को भाजपा के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अभियान के संयोजक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा की विचारधारा पर जोर

दिनेश उरांव ने बैठक के दौरान भाजपा की विचारधारा और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत नींव है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं और डिजिटल सदस्यता अभियान को गति दें।

बैठक का उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सदस्यता अभियान को विस्तृत और प्रभावशाली बनाना था। कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीकों का अधिकतम उपयोग करते हुए अभियान को जन-जन तक ले जाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

पदाधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें सदस्यता अभियान प्रभारी रामअवध साहू, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू, अंकित चौधरी, जगदंबा साहू, कृष्णा कुशवाहा, और विनोद भगत शामिल थे।

अभियान को गति देने की अपील

दिनेश उरांव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डिजिटल युग में भाजपा का यह अभियान सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने और पार्टी के संदेश को दूर-दूर तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को सही तरीके से प्रस्तुत करके अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

इस बैठक ने भाजपा के डिजिटल सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने और इसे जनसंपर्क का मजबूत जरिया बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी भागीदारी अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बेगूसराय में ईंट भट्ठे पर मजदूर की गोली मारकर हत्या, गुमला में पसरा मातम

0

गुमला, झारखंड: गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित भुरसो गांव के 22 वर्षीय लक्ष्मण उरांव की बेगूसराय जिले के नावाकोठी थाना क्षेत्र के पासारा ईंट भट्ठे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद बुधवार शाम जब लक्ष्मण का शव गांव पहुंचा, तो परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का विवरण

परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण उरांव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। आर्थिक तंगी के चलते वह 29 नवंबर को अपने गांव के एक युवक के साथ मजदूरी करने बेगूसराय गया था। मंगलवार को उसे दो गोलियां मारी गईं—एक सीने में और दूसरी बांह में। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव लौटने पर हुआ खुलासा

घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब बुधवार शाम एम्बुलेंस से उसका शव गांव पहुंचा। एम्बुलेंस चालक पोस्टमार्टम रिपोर्ट थमाकर बिना कोई जानकारी दिए चला गया। लक्ष्मण के साथ काम करने गए गांव के युवक ने भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

परिवार और गांव में शोक

लक्ष्मण का शव जब गांव पहुंचा, तो उसकी वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। गुरुवार को गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पंचायत की प्रतिक्रिया

भुरसो पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “मजदूर की इस तरह हत्या करना जघन्य अपराध है। प्रशासन को हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देनी चाहिए।”

अधिकारियों से अपेक्षा

अभी तक हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और उन्होंने न्याय की मांग की है।

यह घटना क्षेत्र में मजदूरों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का परियोजना निदेशक ITDA द्वारा निरीक्षण, व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के निर्देश

0
गुमला : –  गुमला आज जिला स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का निरीक्षण परियोजना निदेशक ITDA, रीना हांसदा द्वारा किया गया। यह निरीक्षण गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर किया गया, जिन्होंने हाल ही में पार्क का दौरा किया था और वहां की अव्यवस्थित स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया था।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक ने पार्क के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और वहां चल रहे मरम्मती कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एग्रो पार्क गुमला जिले के विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
मरम्मती कार्य और निर्देश
परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि वर्तमान में पार्क में रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, अन्य भौतिक व्यवस्थाओं को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। उन्होंने पार्क को नागरिकों के लिए अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
उपायुक्त के निर्देश
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूर्व में अपने दौरे के दौरान पार्क की खामियों को चिन्हित करते हुए इसे जिले के विकास और सौंदर्यीकरण का प्रतीक बनाने की आवश्यकता जताई थी। उन्हीं के निर्देश पर यह निरीक्षण और मरम्मती कार्य शुरू किए गए हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: सड़क हादसे में जन वितरण दुकानदार घायल, ट्रक चालक फरार

0

गुमला, झारखंड: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में देवाकी पुराना पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में चैता भगत, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैता भगत घाघरा से देवाकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, उसी दिशा से आ रहे एक बॉक्साइट से लदा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की त्वरित मदद

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल चैता भगत को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल स्थिति स्थिर

चिकित्सकों के अनुसार, चैता भगत अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की जांच जारी

घाघरा थाना पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

यह घटना स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ रोष का कारण बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium