26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 499

सड़क सुरक्षा माह: गुमला में उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना

0

गुमला – सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 03 जनवरी 2025 को गुमला उपायुक्त कार्यालय से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में डीडीसी श्री दिलेश्वर महतो, पीडी आईटीडीए रीना हांसदा, एनडीसी ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, और डीएसपी बीरेंद्र टोप्पो शामिल थे।

सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस माह के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, और वाहन चेकिंग अभियान प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता

इस अभियान के तहत न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण और पंचायत स्तर पर भी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया जा सके।

जागरूकता रथ के माध्यम से संदेश

जागरूकता रथ के द्वारा यातायात नियमों के पालन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऑडियो क्लिप्स का उपयोग किया गया। यह रथ गुमला-सिसई रोड, गुमला-पालकोट रोड, और अन्य क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करता रहा। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट के उपयोग, और नशा रहित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य संदेश

  1. हेलमेट का उपयोग: वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को रेखांकित किया गया। यह बताया गया कि दुर्घटना के दौरान चालक और पीछे बैठे व्यक्ति दोनों को समान रूप से चोट लगने का खतरा रहता है।
  2. सीट बेल्ट का महत्व: चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर जोर दिया गया।
  3. नशा मुक्त वाहन संचालन: नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
  4. गति सीमा का पालन: निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ओवरटेकिंग से बचने का आग्रह किया गया।

सहभागिता और सहयोग

इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, और पुलिस विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लापरवाही को कम किया जा सके।

अभियान की महत्ता

सड़क सुरक्षा माह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के महत्व को समझाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि यह न केवल जान-माल की रक्षा करेगा बल्कि दुर्घटनाओं के बाद होने वाली मानसिक और आर्थिक समस्याओं से भी बचाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कृषि मंत्री ने चान्हो में बैंक शाखाएं कम होने पर चिंता जतायी, ऋण माफी में आ रही अड़चनों को लेकर बैंक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया

0
रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चान्हो में शुक्रवार को बैंक की कम शाखाएं होने पर चिंता जाहिर की. मंत्री ने पंजाब नेशनल बैंक में क्षेत्र के लोगों को बैंक से संबंधित परेशानियों को लेकर बैठक की. राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही 2 लाख रुपए तक की ऋण माफी योजना में आ रही अड़चनों को लेकर बैंक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया.
बताया गया कि किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी KYC को लेकर हो रही है. KYC नहीं होने से क्षेत्र के लोग सरकार की योजना का समय पर लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. मंत्री ने इस दौरान बैंक की शाखा में कैसे इजाफा हो, इस पर भी बैंक अधिकारियों के साथ चर्चा की.

मंत्री ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे

बैंक की शाखाएं चान्हो में कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. मंत्री ने चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया.
उन्होंने इस मौके पर कहा कि ठंड के इस मौसम में सहायता प्रदान करने का उद्देश्य जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है. ये एक छोटा सा प्रयास है जिससे ठिठुरन भरी इस ठंड में उन्हें थोड़ी राहत दी जा सके. जरूरतमंदों को मदद करने की दिशा में सभी को मिलजुल कर पहल करने की जरूरत है.

मंत्री ने शक्ति पूजा स्थल पर मां के चरणों में मत्था टेका

मंत्री ने रघुनाथपुर पंचायत स्थित कोको आईयो शक्ति पूजा स्थल पर पुनः पहुंच कर मां के चरणों में मत्था टेका. मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि इसी पवित्र स्थल पर मैंने विगत विधानसभा चुनाव में सफलता की कामना की थी और माँ कोको आईयो की कृपा से यह मन्नत पूरी हुई. यह स्थान न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि यहां हर श्रद्धालु की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं. साथ ही मां के आशीर्वाद से हर कठिनाई से लड़ने की हिम्मत मिलती है.
राम भक्तों के लिए

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, टेनिस, साइकिलिंग और हॉकी जैसी खेल विधाओं के मुकाबले होंगे। यह आयोजन रांची में 5 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को व्यापक कवरेज देने और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। यह प्रेस वार्ता कल, 3 जनवरी 2025, को दोपहर 3 बजे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रेक्षागृह, धुर्वा में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने संवाददाता और छायाकार को इस प्रेस वार्ता में भेजकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

यह प्रतियोगिता न केवल झारखंड बल्कि देशभर के स्कूली खिलाड़ियों के लिए अपने हुनर को दिखाने और खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

जलप्रपात के आकर्षण को आम लोगों तक पहुंचना,ही उक्त मेला का उद्देश्य हैं

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट पालकोट प्रखंड के सुंदरीडीह जलप्रपात क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने के उद्देश्य से नववर्ष के दिन गुरुवार को नव वर्ष मेला का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हैं कि सुंदरीडीह जल प्रपात से काफी ऊंचाई से उक्त पहाड़ से गिरते जल धारा काफी अद्भुत और आकर्षण का केंद्र हैं लेकिन यह क्षेत्र अबतक उपेक्षित है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मंगल सिंह भोग़ता ने कहा है कि सुंदरीडीह जल प्रपात को जन मानस के पटल पर लाने के उद्देश्य से नवयुवक संघ की ओर से नए साल के अवसर पर मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेला में गुरुवार को आस पास के 11 गांव का आदिवासी नृत्य दल शामिल हुए और पारंपरिक वेश भूषा में गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला क्षमता और प्रतिभा को प्रदर्शित किया। खोड़हा नृत्य दल में शामिल प्रतिभागियों के बीच नगद राशि देकर सम्मानित किया। मेला में साग सब्जी, खिलौने, मिठाई आदि की दुकानें लगी थी। लोग अपने मन पसंद के चीते खरीद रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता, डहुपानी पंचायत के मुखिया कमल पाहन आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। मेला के सफल आयोजन में संरक्षक तारकेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, शंकर सिंह, संतू दास, ललिता देवी, जानकी देवी, सुकरा सिंह आदि शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

युवक की संदेहास्प्रद स्थिति में मौत, पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त किया

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर. गुरदरी थाना क्षेत्र चौरापाठ निवासी नीरज मुंडा (20) की मौत बुधवार संदेहास्प्रद स्थिति में हो गई है. मृतक के पिता बिपिन मुंडा हत्या के आशंका जताते हुए गुरदरी पुलिस को बताया कि नीरज मुंडा एक जनवरी को छातासरई गांव गया था , जहां   कुछ युवकों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और वह गिरकर बेहोश हो गया था. मामले की जानकारी हुई तो हम लोग उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ला रहे थे , इसी क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इधर गुरदरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, उक्त घाटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद  उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, गुरदरी पुलिस के अनुसार उक्त तमाम बिंदुओं पर गहराई से पूछताछ और छानबीन  की जा रही है , और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही यह बात स्पष्ट हो सकेगा कि युवक का मौत गिरने से हुआ है , या फिर किसी ने उसके साथ मारा-पीट किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ग्रो आउट तालाब और लघु फिश फीड मिल का उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

0
गुमला : – गुमला जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने आज बसिया एवं पालकोट प्रखंडों में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत निर्मित ग्रो आउट तालाब और लघु फिश फीड मिल (02 टन प्रतिदिन क्षमता वाले) का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्राम टोटो, प्रखंड गुमला में महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में क्रियान्वित लघु फिश फीड मिल और ग्रो आउट तालाब निर्माण योजना का अवलोकन किया। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा योजना की प्रगति और इसके अंतर्गत प्राप्त लाभों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
बसिया प्रखंड के कुम्हारी ग्राम में वर्ष 2022-23 के दौरान निर्मित लघु फिश फीड मिल, जिसे  ज्योति लकड़ा द्वारा संचालित किया जा रहा है, का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023-24 में बसिया प्रखंड की सरना महिला मंडल समूह की  दुलारी और पालकोट प्रखंड के खिजूर महिला मंडल समूह की  सुशेना लकड़ा द्वारा संचालित लघु फिश फीड मिल का भी अवलोकन किया गया।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। लघु फिश फीड मिल योजना की कुल प्राक्कलित राशि ₹30 लाख है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और महिला वर्ग के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत (₹18 लाख) अनुदान और अन्य वर्गों के लिए 40 प्रतिशत (₹12 लाख) अनुदान प्रदान किया गया। इसी प्रकार, ग्रो आउट तालाब योजना की कुल प्राक्कलित राशि ₹7 लाख है, जिसमें उक्त वर्गों को 60 प्रतिशत (₹4.20 लाख) अनुदान और अन्य वर्गों को 40 प्रतिशत (₹2.80 लाख) अनुदान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि इन तालाबों में मत्स्य पालन के साथ-साथ बत्तख पालन भी किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभाव और क्रियान्वयन की प्रशंसा करते हुए संबंधित विभागों को निरंतर निगरानी और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी  कुसुम लता, बसिया एवं पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम (जेएसएलपीएस), एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर सुमित्रा तिर्की बनीं आत्मनिर्भर

0
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड के टोंगो गांव की निवासी सुमित्रा तिर्की ने अपनी मेहनत और संकल्प से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। सुमित्रा ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), गुमला से 30 दिवसीय आवासीय सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने बैंक ऑफ़ इंडिया, चैनपुर शाखा से ₹35,000 का ऋण प्राप्त किया।
इस राशि का उपयोग कर उन्होंने अपने गांव में ही सिलाई का व्यवसाय शुरू किया। उनके इस प्रयास में उनके पति ने भी पूरा सहयोग दिया। आज सुमित्रा अपने व्यवसाय से अच्छी आमदनी कर रही हैं और अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को सशक्त बना रही हैं।
प्रशिक्षण से बदलाव की कहानी:
सुमित्रा बताती हैं कि आरसेटी गुमला में प्राप्त प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें तकनीकी दक्षता प्रदान की, बल्कि व्यवसाय प्रबंधन और स्वरोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। आज वह अपने गांव में एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं।
प्रेरणा अन्य लोगों के लिए:
यह कहानी उन सभी युवाओं/ महिलाओं  के लिए प्रेरणा है जो स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की चाह रखते हैं। गुमला आरसेटी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं / महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कर रहे हैं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

आरसेटी गुमला में जनवरी 2025 के प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
गुमला – गुमला जिला  मुख्यालय में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा जनवरी 2025 के माह में निम्नलिखित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
सब्जी नर्सरी – 10 दिवसीय प्रशिक्षण
आरंभ तिथि: 03 जनवरी 2025
सूअर पालन – 10 दिवसीय प्रशिक्षण
आरंभ तिथि: 06 जनवरी 2025
बकरी पालन- 10 दिवसीय प्रशिक्षण
आरंभ तिथि: 13 जनवरी 2025
मुर्गी पालन – 10 दिवसीय प्रशिक्षण
आरंभ तिथि: 16 जनवरी 2025
सब्जी नर्सरी – 10 दिवसीय प्रशिक्षण
आरंभ तिथि: 22 जनवरी 2025
मोबाइल रिपेयरिंग – 30 दिवसीय प्रशिक्षण
 आरंभ तिथि: 25 जनवरी 2025
इन कार्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी समय पर आरसेटी गुमला से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
नोट:
सभी प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए RSETI गुमला कार्यालय में संपर्क करें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

नीतीश इस बार ‘पलटू राम’ नहीं, ‘पटक राम’ साबित होंगे..! मकर संक्रांति के बाद ही शांत होगा एनडीए-इंडिया में मचा कोलाहल 

0

 

तमाम राजनीतिक अनुमानों और मीडिया की सुर्खियों से इतर यह तय है कि नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे यह 14 जनवरी के बाद ही मालूम चल पाएगा. फिलहाल अनुमान के तौर पर यह कहा जा सकता है कि नीतीश विधानसभा भंग कर चुनाव में जाने का एलान कर सकते हैं. वे समय से पूर्व विधानसभा चुनाव कराने की मांग कर सकते हैं। इंडिया ब्लॉक की ओर से उन्हें किस तरह का ऑफर मिलेगा, यह अभी तय नहीं है पर, एनडीए में नीतीश असहज महसूस जरूर कर रहे हैं.

नारायण विश्वकर्मा

पटना : दिल्ली से लेकर पटना तक पिछले कुछ दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राजनीति के केंद्र बिंदु बने हुए हैं. मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में नीतीश कुमार लेेेकर खूब ब्रेकिंग न्यूज परोसी जा रही है. बगैर प्रमाणिकता के भी न्यूज डाल कर सनसनी फैलाने की कोशिश की  जा रही है.

मीडिया में इस बात की होड़ मची है कि कौन कितना सनसनीखेज खबर परोस सकता है. इसके उलट बिहार सरकार के मंत्री और जदयू-भाजपा के नेताओं की ओर से कोई सही सूचना उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. वहीं नीतीश कुमार को लेकर एनडीए में कोलाहल की स्थिति जरूर उत्पन्न हो गई है. ‘इंडिया’ खेमे में गुपचुप तरीके से क्या कुछ चल रहा है, इसके बारे में सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं।

पटना में राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. कहा जा रहा है कि आरजेडी को नीतीश कुमार के इंडिया ब्लॉक में लौट आने की उम्मीद है तो, भाजपा की ओर से गुपचुप तरीके से नीतीश को शंट करने की पटकथा लिखी जा रही है. इन सबके बीच नीतीश कुमार अभी तक खामोशी अख्तियार किये हुए. इससे मीडिया के अंदर अजीब तरह की बेचैनी देखी-समझी जा रही है. करीब एक माह बीत गया पर, नीतीश मीडिया के सामने अभी तक प्रकट नहीं हुए हैं।

मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक उलटफेर संभव

वैसे जानकार यह मान रहे हैं कि जब-जब नीतीश कुमार खामोश होते हैं, तो बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका बढ़ जाती है। अलबत्ता, यह बात जरूर है कि पिछली बार बिहार में सत्ता का खेमा मकर संक्रांति के बाद ही बदला था। पिछली बार तो अमित शाह ने गुस्से में कह दिया था कि नीतीश बाबू के लिए एनडीए में सदा के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं. वहीं नीतीश जी भी बड़का झूठा पार्टी के नाम से भाजपा को नवाजा था. इसके बावजूद सत्ता की अदली-बदली हुई.

अघोषित रूप से भाजपा के अध्यक्ष या मैनेजर के रूप में लोकप्रिय अमित शाह ही पार्टी या संगठन चला रहे हैं. इसलिए उनकी बातों को सत्ता के गलियारों में हल्के ढंग से नहीं लिया जाता. अमित शाह ने अगली बार नीतीश को सीएम बनाए जाने के सवाल पर ऐसा बयान दे दिया कि उनका नाराज होना स्वाभाविक था.

शाह ने कहा कि संसदीय बोर्ड ही सीएम का फैसला करेगा। उनके इस बयान पर बवाल मचना स्वाभाविक था. क्योंकि उनके बयान को महाराष्ट्र प्रकरण से जोड़ कर देखा जाने लगा. मुमकिन है नीतीश जैसे परिपक्व राजनेता को यह बुरा लगा होगा. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ जो हुआ, उसकी पुनरावृत्ति के आसार बिहार में भी दिख रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार का इसके बावजूद चुप रहने से एनडीए खेमे में खदबदाहट जरूर है.

एनडीए खेमे में इस बात को लेकर नीतीश से नाराजगी जरूर हो सकती है कि उन्होंने दिल्ली की यात्रा की और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी, लेकिन भाजपा नेताओं से बिना मिले वे एक दिन पहले ही दिल्ली से लौट आए। अमित शाह द्वारा बुलाई एनडीए की बैठक से भी नीतीश ने दूरी बनाई. इससे यह जरूर पता चलता है कि दोनों ओर से दूरियां बढ़ने लगी हैं.

गिरिराज सिंह का यह बयान कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए. हालांकि उनके बयानों को राजनीतिक हलकों में अब उतनी गंभीरता नहीं लिया जाता पर भारत रत्न के बारे में दिये गए बयान उनका अपना बयान नहीं माना जा सकता.

वैसे गिरिराज के धार्मिक जुलूस प्रकरण को लेकर जदयू की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना और भाजपा की ओर से यह दलील पेश करना कि यह उनकी निजी यात्रा है. यह बात कई राजनेताओं को हजम नहीं हुई. तर्क दिया गया बतौर मंत्री वह इस तरह का धार्मिक जुलूस नहीं निकाल सकते. लेकिन इसके बावजूद नीतीश ने अपनी ओर से पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. इसके अलावा अमित शाह के संसद में डॉ. आंंबेडकर को लेकर दिये गए हलके बयान पर भी नीतीश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

आरसीपी सिंह की राह पर ललन-संजय

जदयू में इस बात को लेकर जरूर कोलाहल है कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भाजपा के अधिक करीब होने के क्या मायने हैं? माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की मर्जी के खिलाफ दोनों नेताओं को भाजपा की ओर से शह मिल रही है. चूंकि आरसीपी सिंह के प्रकरण के बाद से भाजपा से नीतीश काफी नाराज हुए थे.

आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते राज्यसभा गए थे। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में वे मंत्री बने तो वे भाजपा की भाषा बोलने लगे थे। जैसे कि अब ललन सिंह करने लगे हैं. यह सब कुछ पब्लिक डोमेन में है.

हालांकि आरसीपी सिंह को बाद में नीतीश ने उन्हें जदयू से निकाल कर ही दम लिया था। ललन-संजय भी उसी राह पर हैं. ये दोनों नेता अब नीतीश के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. नीतीश के सामने सबसे बड़ी दिक्कत आ सकती है कि अगर वे एनडीए से अलग होने का फैसला लिया तो जेडीयू में टूट संभव है.

इन तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच नीतीश के बारे में यह कहा जा रहा है कि नीतीश फिर पलटेंगे. लेकिन कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि नीतीश इस बार पलटू राम नहीं बल्कि पटक राम साबित हो सकते हैं. बिहार विधानसभा के चुनाव में अभी छह माह का समय शेष है. इंडिया ब्लॉक में शामिल आरजेडी को उम्मीद है कि नीतीश ने नाराजगी में एनडीए छोड़ा तो इंडिया ब्लॉक में आने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचेगा।

एनडीए-इंडिया ब्लॉक में हलचल

नीतीश के एनडीए छोड़ कर आरजेडी के साथ आने की बातें उसके विधायक भाई वीरेंद्र कह चुके हैं। वीरेंद्र की बातों पर लोगों को भरोसा इसलिए है कि वे लालू यादव के परिवार के करीबी बताए जाते हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने मीडिया में यह बयान दे दिया है कि अब उनका इधर भी आना स्वीकार नहीं होगा. हालांकि राजनीति में इस तरह की बयानबाजी अब ज्यादा मायने नहीं रखती.

बहरहाल, तमाम राजनीतिक अनुमानों और मीडिया की सुर्खियों से इतर यह तय है कि नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे यह 14 जनवरी को बाद ही मालूम चल पाएगा. फिलहाल अनुमान के तौर पर यह कहा जा सकता है कि नीतीश विधानसभा भंग कर चुनाव में जाने का एलान कर सकते हैं. वे समय से पूर्व विधानसभा चुनाव कराने की मांग कर सकते हैं। इंडिया ब्लॉक की ओर से उन्हें किस तरह का ऑफर मिलेगा, यह अभी तय नहीं है लेकिन एनडीए में नीतीश असहज महसूस कर रहे हैं ये आभास तो दोनों खेमे में है.

एनडीए से अगर नीतीश किनारा करते हैं तो विकल्प के तौर पर इंडिया ब्लॉक में उनके लिए क्या जगह होगी. ये बड़ा सवाल है. नीतीश-नायडू की बैशाखी पर टिकी मोदी सरकार को उनके अगले निर्णय पर निर्भर रहना होगा. ये उनकी मजबूरी है. चिराग पासवान का मन भी डोल रहा है. इस बीच नीतीश मीडिया में हॉटकेक बने रहेंगे. फिलहाल नीतीश के लिए बीपीएससी को लेकर मचे बवाल को शांत करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए.  

राम भक्तों के लिए

प्रतिबंधित नशीले पदार्थ दावाओं और ऑल्टो कार के साथ , पुलिस ने एक नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ़्तार कर ,न्यायालय में प्रस्तुत करते हुयें गुमला जेल भेज है

0
गुमला –  गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया की 31दिसम्बर 2024 को 10.45 बजे एक गुप्त सूचना मिली की बड़गांव की तरफ से एक ऑल्टो कार में एक व्यक्ति प्रतिबंध नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री करने के उद्देश्य प्रतिबंध नशीली पदार्थ लेकर मुर्गू ग्राम से होते हुए गुमला की तरफ जाने वाला है , उक्त गुप्त सूचना की सन्हा दर्ज करते हुए उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन और कार्रवाई हेतु एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में सिसई पुअनि सह थाना प्रभारी संतोष कुमार , पुअनि अजय कुमार और सशस्त्र बल के जवानों के सहयोग से उक्त बताए हुए गुप्त स्थान के रास्ते  पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , इसी क्रम में लगभग 12 बजे दिन में एक ऑल्टो एल .एक्स . कार सिल्वर कलर नम्बर ओ.आर.14 एल . 0822, से OnerExcough 100ml total 228 बोतल एवं हल्दी पीला रंग का झोला में winspasrmoFortecapsun 10 total 2,016 पीस capsules एवं Nitrosun10 total 100 Tablets पाया गया , पकड़े गए कर चालक नाम पता पूछने पर उसने बताया कि सिसई थाना स्थित बसिया रोड शीशे निवासी 27 वर्षीय दिलशाद आलम ( पिता – नेसार आलम ) बताया बाद में उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर सिसई थाना लाया गया जहां उक्त जब दवाइयां की जांच औषधि निरीक्षक पूनम तिर्की के द्वारा उक्त जप्त दवाइयां का जांच किया गया और जब की सूची बनाकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए, विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते गुमला जिले भेज दिया गया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium