26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 500

मोराबादी मैदान रांची में राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेला में गुमला जिला के विभिन्न उत्पादों की भारी डिमांड

0
गुमला :- ◆ राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेला 2024 में गुमला के ग्रामीण उत्पादों की धूम।
20 दिसंबर 2024 से राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेला 2024 का भव्य आयोजन रांची के मोराबादी मैदान में शुरू हो चुका है। यह मेला 6 जनवरी 2025 तक चलेगा। मेले में झारखंड के गुमला जिले के पांच स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
◆ गुमला की ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की धूम|
गुमला जिले के पलाश अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को मेले में भारी सराहना मिल रही है। खासकर,चमेली महिला मंडल,सेरका बिशुनपुर  द्वारा आचार एवं अन्य उत्पाद लगाया गया है, जिसमें अब तक ₹35000 की बिक्री कर चुका है।
◆ आदिवा ज्वेलरी और  चूड़ियां बना आकर्षण  का केंद्र|
सिसई के दीदियों द्वारा बनाए गए आदिवा ज्वेलरी का स्टॉल, जिसे रोजगार महिला समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है,  अब तक ₹40,000 का कारोबार किया जा चुका है। वहीं, रायडीह प्रखंड के शक्ति महिला मंडल द्वारा लगाए गए आचार ,लाल चावल, उरद बरी ,जामुन सिरका ,उरद दाल , कुरथी दाल के स्टॉल ने ₹90,000 की बिक्री की है।
◆ बिशुनपुर प्रखंड के आचार का स्टॉल भी आकर्षित कर रहे हैं|
 बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सर्वेश्वरी महिला समूह द्वारा सभी प्रकार के आचार , शहद ,जामुन सिरका के स्टॉल ने अब तक ₹3,00,000 की बिक्री की है। इसके साथ ही रागी मिशन गुमला अंतर्गत MVMBP FPO द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट खाद्य पदार्थों  ने मेले में आए लोगों का ध्यान खींचते हुए ₹3,20,000 लाख की बिक्री कर ली है।
वहीं एक और लक्ष्मी महिला मंडल कुड़लगा बसिया ने आचार एवं अन्य उत्पादो में ₹ 45000 की बिक्री कर चुकी है
गुमला के ये सभी स्टॉल न केवल ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता को दर्शा रहे हैं, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मेला आगामी 6 जनवरी 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में नववर्ष का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया,धार्मिक व पर्यटक स्थलों में जुटी भारी भीड़

0
गिरिडीह (कमलनयन) : नये वर्ष के अवसर पर झारखण्ड के गिरिडीह जिले में स्थित जैनधर्म और आदिवासी संताल समाज  सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर पारसनाथ में देश भर के जैन उपासक और सैलानी आते है, जहां आनेवाले सैलानियों को पवित्र पर्वत पर आत्मिक सकून मिलता है वहीं पर्वत की तलहटी मधुबन में खूबसूरत मंदिरों में मत्था टेकने से बार-बार मधुबन आने की जिज्ञासा होती है।
यही कारण है कि हर साल नवम्बर से मार्च तक पूरा मधुबन तीर्थक्षेत्र श्रद्धालुओं-सैलानियों से पटा रहता है। इस दौरान 25 दिसम्बर से एक जनवरी तक सर्वाधिक भीड़ उमड़ती है। एक जनवरी 2025 को इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला होटलों-धर्मशालाओं, कोठियों में देश के विभिन्न प्रदेशों से आनेवाले लोग ठहरे हुए थे।

पहली जनवरी को मधुबन में मेले जैसा माहौल

बताया गया कि कई सालों बाद इस वर्ष गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान से सैलानी काफी संख्या में पहुंचे हैं, जिसकी वजह से 2025 की पहली जनवरी को मधुबन में मेले जैसा माहौल है। और यह कई दिनों तक रहेगा.
दरअसल, नववर्ष का स्वागत लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं। नये साल के पहले दिन कुछ लोग पिकनिक मनाते हैं, तो कई अपने इष्ट देवी-देवताओं को नमन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान बुधवार को गिरिडीह एवं इसकी आसपास के मंदिरों में भक्तों की काफी भीड जुटी सुबह से ही प्रसिद्ध झारखंडधाम, हरिहरधाम, राजदाहधाम, जलीय सूर्य मंदिर, बाबा दुःख हरणनाथ धाम, बरमसिया-साईमंदिर सहित लगभग शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना करने का क्रम शुरू हुआ व दोपहर तक अनवरत चलता रहा।

खंडोली में सैलानियों की उमड़ी भारी भीड़

सिख समाज ने नए साल 2025 का अभिनंदन भक्ति और समर्पण के साथ किया। शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारे में रात 11 बजे से लेकर 12:30 बजे तक शब्द कीर्तन, भजन और गुरु सिमरन का आयोजन किया गय। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोग एकजुट होकर प्रभु और गुरु को नमन करते हुए सुख और समृद्धि और शांति कामना की।
इधर, 2025 नव वर्ष में पहले दिन गिरिडीह के प्रमुख पर्यटक स्थल वाटर फॉल और खंडोली में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के विभिन्न शहरों से पंहुचे थे। इस दौरान लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाया करते हैं.

इस दौरान खंडोली में वोटिंग करके लोगों ने नए साल को यादगार बनाया. यहां साइबेरियन प्रवासी पक्षी भी लोगों को मोहित कर रहे थे। लोग इस मेहमान पक्षियों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। सैलानियों ने यहां बने गार्डन का भी लुप्त उठाया। बच्चे झूले और अन्य खेलने वाली सामग्री से मजे लेते दिखें।
कुल मिलाकर नव वर्ष के पहले दिन वाटरफॉल और खंडोली पर्यटक स्थल में लोगों की भरपूर भीड़ देखने को मिली। भीड के मद्देनजर एवं अनहोनी घटना से निपटने के लिए सभी स्तरों पर गिरिडीह जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा भी काफी सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की थी।
राम भक्तों के लिए

गुमला: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा

0

गुमला, झारखंड: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचेपाठ निवासी 18 वर्षीय अनुज उरांव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का शव बड़काडीह स्थित आईटीआई कॉलेज के पीछे कोईनार के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

क्या, कब और कैसे हुआ हादसा

अनुज उरांव मंगलवार की शाम करीब 7 बजे घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पूरी रात उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह, गांव के एक चरवाहे ने युवक को पेड़ से लटका देखा और तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को दी।

पुलिस जांच और शव बरामदगी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

परिजनों के अनुसार, अनुज के घर से निकलने के बाद उनका उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस घटना से परिवार शोक में है। वहीं, ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर प्रेम प्रसंग से जोड़कर चर्चाएं हो रही हैं।

प्रेम प्रसंग की संभावना पर चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, यह आत्महत्या प्रेम प्रसंग का परिणाम हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रदान करें ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके।

यह घटना युवाओं में बढ़ती मानसिक और सामाजिक समस्याओं को रेखांकित करती है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में उचित संवाद और समर्थन की आवश्यकता है ताकि ऐसे दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: नशामुक्त फर्स्ट जनवरी मनाने की अपील, हादसों से बचने का संदेश

0

गुमला, झारखंड: नववर्ष के जश्न में नशे से होने वाले हादसों को रोकने के उद्देश्य से सदर अस्पताल गुमला के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर ने युवाओं से नशामुक्त फर्स्ट जनवरी मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन खुशी और उत्सव का है, लेकिन नशे के कारण अक्सर यह दुखद घटनाओं में बदल जाता है।

नशे से जुड़े हादसों पर चिंता

डॉ. अनुपम किशोर ने बताया कि हर साल फर्स्ट जनवरी के दिन अस्पताल में बड़ी संख्या में दुर्घटना के मामले सामने आते हैं। उन्होंने कहा, “हमारी परेशानी तो केवल अस्थायी होती है, लेकिन हादसे का शिकार होने वाले परिवारों पर इसका गहरा असर पड़ता है।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि परिवार की खुशी और सुरक्षा के लिए इस बार फर्स्ट जनवरी नशामुक्त मनाएं।

ऑर्थोपेडिक सर्जन का संदेश

डॉ. बालकृष्ण महतो, ऑर्थोपेडिक सर्जन, ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि नशा एक पल का आनंद तो दे सकता है, लेकिन यह कई बार जीवनभर का दर्द भी दे जाता है। उन्होंने कहा, “फर्स्ट जनवरी को खुशी का दिन बनाए रखें। इसे नशे से जुड़े हादसों का दिन न बनने दें। विकृत आनंद से दूर रहकर नशामुक्त उत्सव मनाएं।”

सड़क सुरक्षा पर जोर

सेव योर लाइफ संस्था के सचिव संतोष झा ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाना और नशा कर वाहन चलाने से रोकने के लिए पूर्व में प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलाए।”

अस्पताल की तैयारियां

सदर अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया है। अस्पताल की टीम को किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. अनुपम किशोर और डॉ. बालकृष्ण महतो की अपील से यह स्पष्ट है कि नशामुक्त फर्स्ट जनवरी न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा बल्कि समाज के लिए भी आवश्यक है। उनका कहना है कि परिवार की खुशी और जीवन की सुरक्षा के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नदी से अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को घाघरा पुलिस ने किया जप्त

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना के खंभिया कुबाटोली स्थित कोयल नदी से अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को घाघर पुलिस ने जब्त कर थाना लायी है। बताया जा रहा है कि उक्त बालू लदा ट्रैक्टर अपने गंतब्य को जा रही थी इसी क्रम में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर इस आशय की सूचना घाघरा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुँच ट्रैक्टर को अपने कब्जे में कर इसकी जानकारी जिला खनन कार्यालय को भेज दी है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बातया की मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी। बता दें कि हाल में ही खंभिया कुंबाटोली स्थित कोयल नदी से घाघरा पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया था फिर भी अवैध बालू उठाव पर विराम नही लग रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: ग्रामीणों ने खुद की मेहनत से बनाई तीन किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क

0

गुमला, झारखंड: सरकारी उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से आहत बेती जुगनुटोली के ग्रामीणों ने अपनी समस्या का समाधान खुद निकालते हुए तीन किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क को श्रमदान से सुगम आवागमन लायक बना दिया। यह सड़क घाघरा प्रखंड के चुंदरी पंचायत में बेती फुटकल मोड़ से पतराटोली तक जाती है।

क्यों और कैसे हुई सड़क मरम्मत

ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से सड़क मरम्मत की कई बार मांग की थी, लेकिन बार-बार अनदेखी के चलते उन्होंने खुद यह जिम्मा उठाने का फैसला किया। हर घर से कम से कम दो लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। मंगलवार को शुरू हुए इस सामूहिक प्रयास के दौरान, ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को सही कर उसे आवागमन के योग्य बना दिया।

ग्रामीणों की मेहनत और सहयोग

इस कार्य में सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे, ने पूरा दिन मेहनत की। प्रमुख ग्रामीणों में सुमित्रा देवी, समली देवी, सती देवी, बसी देवी, धनमनी देवी, परमेश्वर उरांव, बसंत उरांव, दुखी भगत, सुखदेव उरांव, कृष्ना और पचा जैसे नाम शामिल हैं। सभी ने मिलकर दिखाया कि सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

सरकार और जनप्रतिनिधियों पर सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए पंचायत मुखिया और पंचायत समिति के सदस्य से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार, ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान करने का निर्णय लिया।

स्थानीय लोगों की पहल से मिली राहत

अब इस मरम्मत के बाद, बेती जुगनुटोली के निवासियों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिली है। बच्चों के स्कूल जाने, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और दैनिक जरूरतों के लिए बाजार जाने जैसी कठिनाइयों का समाधान हो गया है।

समुदाय की ताकत का संदेश

यह घटना न केवल सरकारी तंत्र की विफलता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सामूहिक प्रयास से क्या कुछ संभव है। ग्रामीणों का यह प्रयास अन्य गांवों और समुदायों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: महा मकर संक्रांति और रथ यात्रा की उल्लासमयी परंपराएं

0

गुमला, झारखंड – महा मकर संक्रांति का त्योहार, सनातन हिंदू धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर गुमला जिले में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलराम की रथ यात्रा और मेले का आयोजन होता है। यह पर्व ऊर्जा, उल्लास और धार्मिक आस्था का संगम है, जो हर वर्ष नई उमंग और परंपराओं का संचार करता है।

कब और कहां होता है आयोजन

गुमला जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर नागफेनी ग्राम स्थित कोयल नदी के तट पर महा मकर संक्रांति के दिन यह भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ मंदिर के परिसर से शुरू होकर यह यात्रा पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण निर्मित करती है। इस दौरान, नागफेनी मंदिर में मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

त्योहार की पारंपरिक मिठाइयों की महक

महा मकर संक्रांति के नजदीक आते ही गुमला और आसपास के क्षेत्रों में तिलकुट, गजक, रेवड़ी, मूंगफली, चूड़ा और घेवर जैसी मिठाइयों की खुशबू फिजाओं में घुलने लगती है। गुड़, खोवा, और तिल से बने इन व्यंजनों की तैयारी हर घर में उत्साहपूर्वक की जाती है।

स्नान, ध्यान और दान का विशेष महत्व

त्योहार के दिन श्रद्धालु तड़के उठकर कड़कड़ाती ठंड के बावजूद नदी, तालाब और जलाशयों में स्नान करते हैं। गुमला के कोयल नदी में हजारों भक्त स्नान कर महाप्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद चूड़ा, दही, गुड़ और तिल का दान धार्मिक ग्रंथों में वर्णित विशेष महत्व रखता है।

उत्साह और परंपराओं का संगम

महा मकर संक्रांति, पोंगल और टुसू पर्व के अवसर पर हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जाता है। विशेषकर बच्चे और युवा इन त्योहारों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पारंपरिक मेले, पकवानों की खुशबू और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दिन को और भी यादगार बना देते हैं।

अयोध्या और राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण

इस वर्ष महा मकर संक्रांति का उल्लास और बढ़ गया है, क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। इस आयोजन से सनातन हिंदू धर्मावलंबियों में विशेष उत्साह है।

परंपराओं का पालन और मेहमानों का सत्कार

त्योहार के दिन हर घर में दही-चूड़ा, गुड़, तिलकुट और घेवर जैसी मिठाइयों से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। परिवार और मित्र एक-दूसरे को उपहार देकर अपनी खुशी साझा करते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है।

रथ यात्रा का ऐतिहासिक महत्व

गुमला की रथ यात्रा का एक अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। हर साल इस यात्रा को देखने हजारों श्रद्धालु नागफेनी पहुंचते हैं। यह यात्रा भगवान जगन्नाथ की दिव्यता और उनकी महिमा का परिचायक है।

महा मकर संक्रांति, पोंगल और टुसू पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि यह त्योहार हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को सहेजने का माध्यम भी है। गुमला जिले में इन त्योहारों की भव्यता, परंपराओं की गहराई और लोगों का उत्साह इसे एक अद्वितीय उत्सव बनाते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पार्श्वनाथ महोत्सव का 7वां वार्षिक आयोजन गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

0

विश्व अहिंसा नगरी गिरिडीह में वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ को चरितार्थ करती पार्श्वनाथ महोत्सव का 7वां वार्षिक आयोजन गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ 31 दिसम्बर 2024 को साइंस वर्ल्ड सभागार में पी .आई.यू. ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजू कुमारी, विधायक जमुआ विधानसभा, अति विशिष्ट अतिथि एस डी ओ सुभाशीष, विशिष्ट अतिथि उदय शंकर उपाध्याय व रविंद्र विद्यार्थी निदेशक साइंस वर्ल्ड, सुरेश वर्मा (संस्थापक पी. आई. यू. ट्रस्ट) आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही. इसी के साथ-साथ गिरिडीह व अन्य जिलों के कवि -कवयित्री भी शामिल हुए। कार्यक्रम शुभारम्भ में माँ सरस्वती एवं शिव के स्तुति के साथ की गयी। मंच संचालन ओज कवि विशाल पंडित के बेहतरीन अंदाज में किया गया।
इस महोत्सव के ऑनलाइन कार्यक्र्म में भारत के विभिन्न प्रांतों के साहित्यकार शिक्षाविद, कलाकार, शोध कर्ता, संगीतज्ञ, भारी संख्या में शामिल हुए। भारत की की लोक शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक, परंपरा और विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

इस महोत्सव के साथ ही विश्व सनातन विश्वविद्यालय निर्माण आंदोलन की भी मशाल इस महोत्सव में जलाई गयी. सभी ने इसका जोरदार समर्थन दिया। उन्होंने बताया की इस महोत्सव के जरिये एक नये युग का सूत्रपात किया जा रहा है। डॉ. सुरेश वर्मा ने विश्वविद्यालय निर्माण -विकास हेतु सबको एकजुट होने को संकल्पित किया। मुख्य अतिथि डॉ मंजू कुमारी ने भी इस महोत्सव के अनवरत योगदान की सराहना की. डॉ मंजू कुमारी जी ने पार्श्वनाथ महोत्सव के 28 जनवरी 2018 के झंडा मैदान में प्रथम आयोजन में भी उपस्थिति दी थी.

गिरिडीह में एक विश्व विद्यालय निर्माण हेतु 2016 में सूत्रधार बनने व संकल्पना व इसके संघर्ष हेतु सभी ने ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश्वर वर्मा व सुरेश वर्मा का आभार व्यक्त किया . जिसकी परिणति के रूप में गिरिडीह में एक विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है . इस आंदोलन को याद करते हुए संस्थापक ने कहा की 04.01.2020 को तत्कालीन विधायक व वर्तमान माननीय मंत्री गिरिडीह श्री सुदिब्य कुमार सोनू को लिखित पत्र भी ट्रस्ट ने सौंपा था. विश्व विद्यालय निर्माण आंदोलन के इस एतिहासिक पहल का हृदय से स्वागत किया सभी आगंतुकों ने.

इस कार्यक्रम में धनबाद से पूर्णिमा सुमन, गिरिडीह से उदय शंकर उपाध्याय, कवि नेतलाल यादव , अनंत ज्ञान , विशाल पंडित, प्रदीप गुप्ता , हरी प्रसाद सिंह , रवि विद्यार्थी , सुरेश वर्मा , अजय इत्यादि ने काव्यांजलि की प्रस्तुति दी। पूर्णिमा सुमन ने अपनी गायकी से सभी को मंत्र मुग्ध कर वातावरण प्रेम मय कर दिया। शामिल हुए साहित्यकारों को पार्श्व साहित्य सम्मान, स्मृति चिन्ह इत्यादि प्रदान किया गया। सुरेश वर्मा की रचना तुम रोये थे या बापू रोई थी माँ भारती सुनाकर सबका ध्यान बिभाजन पर आकृष्ट किया.

वरिष्ठ साहित्कार उदय शंकर उपाध्याय ने ट्रस्ट की 7 सालों की गिरिडीह में एक विश्वविद्यालय निर्माण आंदोलन की भूमिका को याद किया और महोत्सव के आयोजन हेतु डॉ सुरेश व ट्रस्ट अध्यक्ष श्री दिनेश्वर वर्मा को धन्यवाद दिया . इस ट्रस्ट द्वारा दर्जनों प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम के अंत में विशाल पंडित ने इस महोत्सव के उद्देश्य के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। सभी साहित्यकारों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव के समापन की घोषणा किया गया।
News – Naveen Sharma

राम भक्तों के लिए

बेंगलुरु की छाया एम. वी. ने जीता एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 में ‘स्पेल मास्टर ऑफ इंडिया’ का खिताब, यह युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रगति करने के लिए प्रेरित करता है

0
भारत, दिसंबर 2024: मिर्ची की पहल पर भारत की सबसे प्रतिष्ठित स्पेलिंग प्रतियोगिता एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 का कोलकाता में रोमांचक ग्रैंड फिनाले के साथ समापन हुआ। एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 की विजेता सुश्री छाया एम वी, उम्र 13 वर्ष, प्रेसीडेंसी स्कूल, आरटी नगर, बेंगलुरु की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा हैं, जिन्होंने ‘स्पेल मास्टर ऑफ इंडिया’ का राष्ट्रीय खिताब जीता है। उत्साह और उमंग से भरे माहौल में, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय चैंपियन की घोषणा और सम्मान के साथ हुआ, जो पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन असाधारण कौशल, समर्पण और भाषा के प्रति गहरे जुनून को दर्शाता है। इस प्रतियोगिता के उपविजेता, श्री मेधांश वड्डाडी, उम्र 13 वर्ष, कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर और श्री यशविन पचौरी, उम्र 14 वर्ष, कैनेडी हाई ग्लोबल स्कूल, हैदराबाद ने भी एसबीआई लाइफ स्पेल बी ग्रैंड फिनाले में सराहनीय कौशल का प्रदर्शन किया। ये युवा दिमाग जटिल शब्दों को समझने में अपनी सटीकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए योग्य विजेता के रूप में उभरे।
इस कार्यक्रम में भारतीय अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और टेलीविजन प्रस्तोता, सुश्री मंदिरा बेदी ने भाग लिया, जिन्होंने उत्साहपूर्वक एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी की और विजेताओं की घोषणा की। एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 के राष्ट्रीय चैंपियन को 1,00,000 रुपये का प्रतिष्ठित ग्रैंड पुरस्कार दिया गया, साथ ही उनके माता-पिता के साथ डिज्नीलैंड, हांगकांग की यात्रा का पूरा खर्च वहन किया गया।
इस वर्ष की प्रतियोगिता की थीम, ‘बी स्पेलबाउंड’, आज के युवाओं के खुद को अभिव्यक्त करने के तरीके को बदलने के लिए शब्दों और वर्तनी की शक्ति पर जोर देती है। यह भारत की युवा आबादी के लिए विकास के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई लाइफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह थीम ब्रांड के मूल मूल्यों के अनुरूप है, जो संभावनाओं को तलाशने, उनकी विकास कहानी को आकार देने और इस तरह देश की प्रगति में योगदान देने के उनके प्रयासों के महत्व पर जोर देती है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में ब्रांड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस और सीएसआर के प्रमुख श्री रवींद्र शर्मा ने साझेदारी की सफलता पर टिप्पणी करते हुए कहा, “एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14 के एक और अध्याय के समापन के साथ, हम न केवल विजेताओं को बल्कि उन सभी बच्चों को भी बधाई देना चाहते हैं जिन्होंने अविश्वसनीय उत्साह और धैर्य के साथ भाग लिया। हम शुरुआती अवसरों की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास करते हैं, क्योंकि वे जीवन भर के लिए स्थायी और सार्थक प्रभाव की नींव रखते हैं।
इस पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य युवा दिमागों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जो उन्हें स्वतंत्र होने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाता है, साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के साथ-साथ उनके प्रियजनों की आकांक्षाओं का समर्थन भी करता है। हमारा मानना ​​है कि प्रत्येक बच्चे में अद्वितीय क्षमताएँ होती हैं और सही मंच प्रदान करके, हम एक ऐसा वातावरण बनाने की उम्मीद करते हैं जो निरंतर सीखने और विकास को बढ़ावा देता है।”
उन्होंने कहा, ” एसबीआई लाइफ में, हम युवा दिमागों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, न केवल उनके लिए बल्कि उनके प्रियजनों के लिए भी एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह विश्वास हमारे मूल दर्शन ‘अपने लिए, अपनों के लिए’ के ​​साथ पूरी तरह से मेल खाता है। एसबीआई लाइफ स्पेल बी के साथ, हमारा इरादा निरंतर समर्थन की विरासत बनाना है, जिसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में युवाओं की आकांक्षाओं को आकार मिलेगा। यह पहल युवा दिमागों को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रगति और चमकने का अवसर प्रदान करने के हमारे संकल्प को दर्शाती है।”
जीत से उत्साहित, सुश्री छाया एम वी, ‘स्पेल मास्टर ऑफ इंडिया-एसबीआई लाइफ स्पेल बी सीजन 14’ ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “जब मैंने यह खिताब जीता, तो मैं बहुत खुश हुई। जब हमें पहले राउंड में एमसीक्यू के रूप में टेस्ट दिए गए, तो हमने ज्यादा उम्मीद नहीं रखी और 70 के आसपास शब्दों से शुरुआत की। मेरे हिसाब से ये शब्द सबसे मुश्किल थे क्योंकि उनमें कई विकल्प दिए गए थे। जब मैं क्षेत्रीय और फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची, तो शीर्ष दस में जगह बनाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की! यह सफर काफी आश्चर्यजनक था, जिसमें कई अद्भुत लोग, जगहें और अनुभव शामिल थे। मैंने ज्यादा अभ्यास नहीं किया, लेकिन मैंने कई किताबें पढ़ीं और अलग-अलग शब्दों को समझा, खासकर फैंटेसी किताबों से। मुझे सच में लगता है कि मेरी इस लगन ने मुझे सफलता दिलाई। मुझे अपने परिवार, शिक्षकों और दोस्तों सहित कई लोगों का समर्थन मिला, जिन्होंने उच्चारण को लेकर मुझे लगातार प्रेरित किया।”
सुश्री पूजा गुलाटी – नेशनल आईपी डायरेक्टर, ईएनआईएल, एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड ने कहा, “एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और मिर्ची के बीच जिस तरह से साझा दृष्टिकोण छात्रों को अकादमिक रूप से मदद कर रहा है, उस पर हमें वाकई गर्व है। अपने 14वें सीजन में एसबीआई लाइफ स्पेल बी का विस्तार हुआ है और प्रतियोगिता और प्रतिभागी अपने वादे पर खरे उतरे हैं। उन्होंने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया। हम आने वाले सीजन में इस पहल को और भी बड़ा बनाने की उम्मीद करते हैं ताकि इसे स्पेलर्स और दर्शकों के लिए और भी रोमांचक बनाया जा सके।“
इस सीजन में 30 शहरों के 500 स्कूलों के 2 लाख से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया, जिससे यह पाँच चुनौतीपूर्ण चरणों में फैली एक बहुआयामी प्रतियोगिता बन गई। प्रतियोगिता की शुरुआत अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं से हुई, उसके बाद अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताएँ हुईं। शहर-स्तर और क्षेत्रीय फाइनल से आगे बढ़ते हुए, शीर्ष 54 प्रतिभागी बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय फिनाले में पहुँचे, जिसका प्रसारण निकेलोडियन, निक जूनियर, सोनिक और एचडी+ पर एक साथ किया जाएगा। इसे जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकेगा।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : दो जेवर दुकानों में 20 से 30 लाख की चोरी, पुलिस ने शुरू की छानबीन, चोरों को जल्द पकड़ने का मिला आश्वासन

0

गिरिडीह : जिले में एक ही रात में दो जेवर की दुकानों में भीषण चोरी की घटना खबर से नगर में सनसनी फैल गई है. घटना हीरोडीह थाना इलाके के कोदम्बरी की है। बताया गया कि चोरों ने आरएस ज्वेलर्स और वंदना ज्वेलर्स में दुकान के शटर को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी दोनों दुकानदारों को मंगलवार को लगी. इसके बाद मामले से स्थानीय पुलिस को अवगत करवाया गया। सूचना पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हीरोडीह थाना प्रभारी, धर्मेंद्र अग्रवाल, धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल समेत कई पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर पड़ताल शुरू की।

घटना की बाबत जेवर व्यवसायी सीताराम स्वर्णकार और सुधीर स्वर्णकार ने बताया कि सोमवार की रात को दुकान बंद कर वे घर चले गए। मंगलवार को  पता चला कि दुकान का शटर कटा हुआ है. यह सुनकर वे लोग अपनी-अपनी दुकान में पहुंचे तो, देखा कि दुकान में चोरी हो गई है.

आरएस ज्वेलर्स की तरफ से बताया गया कि उनकी दुकान से 6 लाख का जेवर और 85 हजार रुपये नगद चोरी गये हैं। जिसमें गिरवी और मरम्मत के जेवरात भी शामिल हैं।

वंदना ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि उन्हें पता चला कि आरएस ज्वेलर्स में चोरी हुई है. यह सुनकर वे दुकान में आए तो देखा कि उनकी दुकान के शटर का ताला टूटा और उठा हुआ है, जिससे कोई व्यक्ति अंदर जा सकता था। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने उनकी दुकान से लगभग 20 से 30 लाख के सोने- चांदी के जेवरात की चोरी की है।

चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया

चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और डीवीआर भी ले गए. इन्वर्टर को भी नष्ट कर दिया है। पुलिस ने इस गंभीरता से लिया है. एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में चोरों की तलाश की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि चोरी कितने की हुई है, इसकी छानबीन चल रही है. इसके अलावा चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन हो, इसे लेकर विशेष टीम का भी गठन किया गया है. जल्द से जल्द चोर दबोच लिए जाएंगे.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium