26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 501

झारखण्ड प्रदेश लौहवंशियों का प्रदेश स्तरीय अभिनंदन समारोह: अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा-लोहार समाज जिस तरह से लोहे को आकार देता है, उसी तरह समाज में भी विकास को अच्छा आकार देने की जरूरत है

0

रांची : विश्वकर्मा मंच झारखण्ड, रांची के तत्वावधान में जयप्रकाश नगर, चुना भट्ठा, रातू रोड, का विश्वकर्मा समाज झारखण्ड प्रदेश लौहवंशी की प्रदेश स्तरीय अभिनन्दन समारोह का पिछले 29  दिसंबर को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व भगवान विश्वकर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा समाज झारखण्ड प्रदेश लोहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा मंच झारखण्ड, रांची के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा जी ने की और संचालन सचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि लोहार जाति के लोग लोहे को तरह-तरह का आकार देते हैं, ठीक उसी तरह समाज को विकास के लिए अच्छा आकार देना है। लोहार समाज ने संसार को बहुत कुछ दिया है। ये समाज किसी से कम नहीं है. बस जरूरत है संगठित होकर आगे बढ़ने की, तभी हमें अधिकार मिल पाएगा।

कई जिलों से शामिल होने आये प्रतिनिधि

विश्वकर्मा मंच झारखंड के श्रीकांत शर्मा ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश लोहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा से आग्रह है कि जल्द झारखण्ड प्रदेश का जल्द से जल्द विस्तार करेंगे। इस अवसर पर झारखंड के प्रमंडल एवं जिला के विश्वकर्मा लोहारों का अभिनन्दन किया गया। सभी प्रमंडल एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे. इनमें मुख्य रूप से लोहरदगा के दीपक कर्मकार, रमेश विश्वकर्मा, गुमला से आनन्द विश्वकर्मा, अजय कुमार शर्मा, कोडरमा से त्रिवेणी विश्वकर्मा, ओमकार विश्वकर्मा, गोबिंद विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, रामगढ़ से नेपाल विश्वकर्मा, बद्री विश्वकर्मा, रामजन्म विश्वकर्मा,चतरा से चेटलाल विश्वकर्मा ,जगलाल विश्वकर्मा पलामू से प्रभु विश्वकर्मा, कामाख्या विश्वकर्मा, गढ़वा से पंकज विश्वकर्मा, जमशेदपुर से संजय शर्मा, मनोज कु, शर्मा, राम विश्वकर्मा सहित अन्य जिलों से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा शामिल हुए थे.

विश्वकर्मा समाज झारखण्ड प्रदेश के सगंठन का हुआ विस्तार

इस मौके पर विश्वकर्मा समाज झारखण्ड प्रदेश के सगंठन का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से प्रधान महासचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वरंजन कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से रखा गया है।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वकर्मा मंच झारखण्ड, रांची के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा जिसमें संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, गणेश ठाकुर, दुधेश्वर विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, सचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा, संगठन सचिव विनोद कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा सह सचिव मनोज कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मानिकचंद्र ठाकुर, अरूण विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, निरंजन कुमार शर्मा, जगदेव विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, नवीन निश्चल, आकाश विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, विरेन्द्र कुमार शर्मा, गोपाल कर्मकार, संतनू कुमार, भीम शर्मा, सतीश कुमार शर्मा शामिल हैं.

राम भक्तों के लिए

Secure Your World with Brothers Infotech – Ranchi’s Leading CCTV Solution Provider

0

In today’s fast-paced world, security is not a luxury but a necessity. Brothers Infotech, a trusted name in Ranchi and across Jharkhand, is here to provide you with top-notch CCTV security solutions tailored to your needs.

Why Choose Brothers Infotech?

As a pioneer in CCTV security services, Brothers Infotech stands out for its exceptional quality, advanced technology, and customer-centric approach. Our team of experts is committed to safeguarding your home, office, or business premises with cutting-edge surveillance systems.

Advanced Technology for 24/7 Protection

Our range of CCTV cameras includes high-definition, night vision, motion detection, and remote access features. Whether you need indoor or outdoor surveillance, our cameras ensure crystal-clear footage round the clock. Monitor your property in real time from anywhere, giving you peace of mind like never before.

Customized Solutions for Every Need

We understand that every customer has unique security requirements. That’s why Brothers Infotech offers tailored packages that fit your specific needs and budget. From small homes to large commercial spaces, we provide solutions that work best for you.

Unmatched After-Sales Support

What sets us apart is our commitment to customer satisfaction. Our reliable installation services, regular maintenance, and 24/7 support ensure your system runs seamlessly at all times.

Affordable Security Without Compromise

At Brothers Infotech, we believe everyone deserves to feel secure. Our competitive pricing ensures that top-quality security solutions are accessible to all.

Don’t wait for tomorrow to secure what matters most to you today. Contact Brothers Infotech, Ranchi’s top CCTV solution provider, and let us help you build a safer, smarter future.

📞 Call us now to get a free consultation and quote! Your security is our priority.

+91-9999550416

https://www.brothersinfotech.in/

 

राम भक्तों के लिए

कुणाल किशोर के आकस्मिक निधन पर गुमला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0

गुमला: समाजसेवी और महावीर मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य कुणाल किशोर के आकस्मिक निधन पर गुमला के स्वामी सहजानंद सरस्वती समिति ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। गुमला के गोकुल नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामसागर सिंह ने की। उन्होंने कुणाल किशोर के जीवन और सामाजिक योगदान का वर्णन करते हुए कहा, “कुणाल किशोर समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। एक उच्च पद पर रहते हुए भी उन्होंने समाज सेवा को सर्वोपरि रखा। उनके जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

महावीर मंदिर ट्रस्ट का योगदान
रामसागर सिंह ने महावीर मंदिर ट्रस्ट की स्थापना में कुणाल किशोर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जो समाज के लिए गौरव का विषय है। “उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है,” सिंह ने कहा।

श्रद्धांजलि अर्पित
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कुणाल किशोर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उनके परिवार को इस कठिन समय में आत्मबल देने के लिए प्रार्थना की गई।

जीवन और योगदान पर चर्चा
समाज के वरिष्ठ सदस्य रविकांत वत्स ने कुणाल किशोर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है, लेकिन उनके कार्यों और आदर्शों से हम प्रेरणा लेते रहेंगे। उनकी स्मृतियां हमें हमेशा सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित करेंगी।”

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा कुणाल किशोर के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में उनके नक्शे कदम पर चलने की शपथ के साथ हुआ।

कुणाल किशोर जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका जीवन यह संदेश देता है कि समाज सेवा में लगी ऊर्जा न केवल व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार बनती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

‘सिंघम’ बनने की राजनीति जयराम को भारी पड़ सकती है, टकराव के रास्ते पर चलकर अपनी लोकप्रियता खो सकते हैं

0

सुनील सिंह

रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो विधायक चुने जाने के एक महीने के अंदर ही विवादों में घिर गए हैं. वह टकराव की राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं. उग्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करना, धमकी देना और मारपीट पर उतारू होना उनकी आदत बनती जा रही है. जिस राह पर जयराम महतो आगे बढ़ रहे हैं, उस रास्ते पर चलकर राजनीति में बहुत दिनों तक टिके रहना मुश्किल हो सकता है. अभी कुछ दिनों के लिए वे भले लोकप्रिय हो सकते हैं, लेकिन आनेवाले दिनों में उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. मसलन, केस-मुकदमे और कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाते रहेंगे. सरकार से लड़कर बहुत दिनों तक सरवाइव करना मुश्किल होगा. सिंघम बनने की राजनीति भारी पड़ जाएगी.

डुमरी से विधायक चुने जाने के बाद उनके तेवर और उग्र हो गए हैं. एक महीने के अंदर कई ऐसी घटनाएं सामने आई जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई है. जयराम महतो को लेकर एक नेगेटिव धारणा बन रही है.

विधानसभा के पहले सत्र के दौरान वह पत्रकारों से भिड़ गए. उस वीडियो को सबने देखा. इसके पहले अंचल कार्यालय के एक नजीर को धमकाया. निजी कंपनियों के मैनेजर को धमकाया. पिछले हफ्ते बेरमो में रात 2 बजे अपने समर्थकों के साथ सीसीएल के क्वार्टर पर कब्जा करने पहुंच गए. पुलिसवालों से तीखी नोकझोंक हुई. पुलिस अधिकारियों को धमकाया. उन्हें अपमानित किया. इस मामले में तो जयराम महतो के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है.

जयराम महतो हर दिन अपने बयानों और कार्यों को लेकर सुर्खियां बन रहे हैं. झारखंडी और गैर झारखंडी के मुद्दे उछाल रहे हैं. समाज में इससे तनाव बढ़ेगा. यह राज्य के लिए अच्छा नहीं होगा.

आंदोलन की उपज हैं जयराम महतो 

जयराम महतो आंदोलन की उपज है. झारखंड में क्षेत्रीय भाषा और रोजगार के सवाल पर शुरू हुए छात्रों के आंदोलन से वह नेता बनें. फिर विधायक बने हैं. जयराम महतो से छात्रों, बेरोजगारों, युवाओं को काफी उम्मीद है. उनके कंधे पर चढ़कर वह विधानसभा तक पहुंचे हैं. लेकिन हर मुद्दे का समाधान वह उग्र भाषा और धमकी से चाहते हैं. यह लोकतंत्र में संभव नहीं है. टकराव के रास्ते पर चलकर कोई सफल नहीं हो सकता है.

राजनीति में जयराम महतो से पहले ऐसे कई नेता उभरे. लेकिन कुछ समय बाद ही वह गुमनामी के अंधेरे में खो गए. इसके कई उदाहरण हैं. बहुत ज्यादा उदाहरण देने की जरूरत नहीं है. बिहार में आनंद मोहन का क्या जलवा था. किस तरह भीड़ खासकर युवा उनके पीछे पागल थे, यह पूरे देश ने देखा है. आनंद मोहन की चर्चा देश-विदेश में थी. अखबारों की सुर्खियां बने रहते थे.

भीड़ देखकर उन्होंने बिहार में बिहार पीपुल्स पार्टी ही बना डाली थी. पार्टी ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा. चुनाव में क्या हश्र हुआ यह भी सबको पता है.  अपनी आक्रामक छवि और बंदूक की राजनीति की वजह से आनंद मोहन केस मुकदमा में फंसते चले गए. मुजफ्फरपुर के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया के हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा तक काट चुके हैं. आनंद मोहन अब सीधे राजनीति में नहीं हैं. पत्नी और बेटे राजनीति कर रहे हैं. लेकिन इन्होंने भी राजनीति का ढंग बदल लिया है. जब राजनीति का ढंग बदला तो फिर सांसद- विधायक बनने का अवसर मिला. यूपी-बिहार की राजनीति में कई बाहुबली राजनीतिज्ञों के उभार और अंत की कहानी भी सबको पता है.

इसलिए जयराम महतो को यदि लंबे समय तक राजनीति करनी है व जिस भरोसे और विश्वास के साथ जनता और युवाओं ने उन्हें विधायक बनाया है, यदि इस पर उन्हें खरा उतरना है तो मर्यादा में रहना होगा. यदि मर्यादा टूटेगी तो राजनीति करना मुश्किल होगा. सरकार से लड़कर बहुत दिनों तक राजनीति में टिक नहीं पाएंगे.

जयराम के उग्र व्यवहार से कई प्रमुख साथी साथ छोड़ चुके हैं

ऐसा नहीं है कि जो विधायक मर्यादा में हैं उनकी बात नहीं सुनी जाती है. क्षेत्र में उनका काम नहीं होता है. गाली-गलौज से ही लोग सुनेंगे ऐसी बात नहीं है. इस बात पर सब कुछ निर्भर करता है कि आप लोगों से कैसे काम लेना चाहते हैं. आपकी मंशा साफ होनी चाहिए. यदि इरादे नेक नहीं होंगे तो फिर काम करना या कराना कठिन हो जाएगा.

दूसरों को गाली देकर, बेईमान बताकर आप खुद ईमानदार नहीं रह सकते. आपके हर काम में ईमानदारी दिखनी चाहिए. दूसरों को गाली दीजिएगा और क्वार्टर पर कब्जा कीजिएगा तो क्या संदेश जाएगा. कब्जा करने वाले और आप में क्या फर्क रह जाएगा. क्या समझेंगे लोग.

जयराम महतो युवा तुर्क हैं. विशुद्ध झारखंडी हैं. गरीब और आंदोलनकारी परिवार से आते हैं. उन्हें बहुत सारी जानकारी पहले से है. पढ़े-लिखे भी हैं. अब विधायक बन चुके हैं. इसलिए उनसे मर्यादा में रहने की उम्मीद सब कर रहे हैं. झारखंडी हितों से समझौता मत करिए. लेकिन उनका मजाक भी मत बनाइए.

जयराम के उग्र व्यवहार की वजह से आंदोलन के दौरान उनके कई प्रमुख साथी बिछुड़ चुके हैं. बहुत जल्द उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया. लोग उनसे जुड़ते चले जाएं, छोड़ें नहीं, इसका ख्याल रखना होगा. वरना इतिहास होते देर नहीं लगेगी. सिंघम बनने की राजनीति से परहेज करना चाहिए यह फिल्मी दुनिया में भी संभव है. पब्लिसिटी स्टंट से नुकसान के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलेगा.

राम भक्तों के लिए

जेजेएस 2024 में 4 दिनों में लगभग 50,000 विज़िटर्स शामिल

0
अगले संस्करण का आयोजन 19 से 22 दिसंबर, 2025 तक होगा
20वें जेजेएस में बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों ने भाग लिया
रूस, थाईलैंड व बैंकॉक से विशेष प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया
जयपुर, दिसंबर, 2024: ‘द दिसंबर शो’– जयपुर ज्वेलरी शो (जेजेएस) हाल ही में एक शानदार समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। जेईसीसी में चार दिनों तक आयोजित इस इवेंट में लगभग 50,000 विज़िटर्स और व्यापारियों ने भाग लिया। हर साल की तरह, इस बार भी आयोजक और एक्सहिबिटर्स दोनों को उत्साही और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसने इस शो को एक और सफलतम संस्करण के रूप में साबित किया। अंततः, एक समापन सत्र के साथ शो का समापन हुआ।
इस मौके पर स्वागत भाषण देते हुए जेजेएस के चेयरमैन, विमल चंद सुराना ने कहा, “जयपुर ज्वेलरी शो ने इस वर्ष वाकई नए मुकाल हासिल किए हैं, जिसमें सबसे अधिक बूथ और रिकॉर्ड संख्या में खरीदारों की उपस्थिति दर्ज की गई। हमेशा की तरह ही इसने खुद को एक अद्वितीय मंच के रूप में साबित किया है, जो सभी संबंधित लोगों के लिए बेहतरीन व्यापारिक अवसर सुनिश्चित कर रहा है।”
उन्होंने यह भी बताया कि जेजेएस के अगले संस्करण का आयोजन 19 से लेकर 22 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा। जेम्स और ज्वेलरी इंडस्ट्री का राजस्थान की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य की जीडीपी का 17% हिस्सा इसी इंडस्ट्री से आता है।
इस अवसर पर जेजेएस के मानद सचिव, राजीव जैन ने कहा, “इस वर्ष आयोजित जयपुर ज्वेलरी शो में चार दिनों में लगभग 50,000 लोगों की प्रभावशाली उपस्थिति देखी गई, जिसमें 7,915 आउटस्टेशन रजिस्ट्रेशन और 593 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल थे। इस शो में दुनियाभर के मेजबान खरीदार उपस्थित रहे, जैसे कि हांगकांग, अमेरिका, रूस, आर्मेनिया, जॉर्जिया, यूएई, कजाकिस्तान, तुर्की और उज्बेकिस्तान, जिन्होंने इस इवेंट को और भी बड़ा और बेहतर बना दिया। परिणामस्वरुप, बेहतरीन ज्वेलरी के केंद्र के रूप में जयपुर की स्थिति और भी अधिक मजबूत हुई। इस वर्ष रूस, थाईलैंड और बैंकॉक के प्रतिनिधिमंडलों का दौरा जेजेएस में अन्य आकर्षण का केंद्र रहा।”
जेजेएस अवॉर्ड्स में वाणी कपूर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नंदिनी गुप्ता ने नेटवर्किंग डिनर में शिरकत की। स्वराग बैंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने शाम को और भी खास बना गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता जेजेएस के प्रवक्ता अजय काला ने की। उन्होंने कहा, “व्यवसाय और प्रबंधन के मामले में इस बार जेजेएस अब तक का सबसे बेहतर शो रहा है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह सबसे व्यापक और उपयोगी शो साबित हुआ। उन्होंने शो की सफलता के लिए सभी एक्सहिबिटर्स, विक्रेताओं और विज़िटर्स का आभार व्यक्त किया।”
पर्ल एकेडमी ने ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट डिस्प्ले’ ट्रॉफी जीती। अन्य अवॉर्ड्स में बेस्ट बूथ अवॉर्ड्स और बेस्ट यंग वुमन अचीवर्स अवॉर्ड्स शामिल थे। इसके अलावा, रूबी रिडिफाइन्ड ने एक अनूठी डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को रूबी रत्नों का उपयोग करके असामान्य आकार और रूप में ट्रेंडी और भविष्य के अनुरूप फैशनेबल स्टाइल में ज्वेलरी बनाना था। इस प्रतियोगिता में मानवी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं, सोनल लखेरा दूसरे स्थान पर रहीं। हैप्पी शयामसुखा और कार्ती खबिया को तीसरा स्थान मिला।
इस आयोजन में कई जानकारीपूर्ण सेमिनार्स भी आयोजित हुए, जिनमें सफल होने के लिए सीख और गैर-सीख: इंडस्ट्री के मानकों को चुनौती देने पर एक क्रॉस जनरेशन दृष्टिकोण; कॉफी विद डॉ. चेतन कुमार मेहता- अतिथि प्रमोद देरेवाला के साथ; ज्वेलरी ट्रेंड्स, स्टाइलिंग हैक्स और महिलाएँ में क्या चाहती हैं; रूबी की दुनिया का अनावरण- गीया; सफल और वास्तविक बने रहने पर नवरतन जी कोठारी के साथ एक स्पष्ट चर्चा; ज्वेलरी डिज़ाइन में क्राँतिकारी बदलाव के लिए प्रोक्रिएट मास्टरिंग; जयपुर एडवांटेज: इस ज्वेलरी हब को कौन-सी बात सबसे अलग बनाती है; और ज्वेलरी में क्राँति: एआई की ताकत शामिल थे।
समापन समारोह के दौरान, इवेंट से जुड़े विक्रेताओं को उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इनमें से अधिकांश विक्रेता जेजेएस की स्थापना के समय से यानि वर्ष 2003 से जुड़े हुए हैं। धन्यवाद् प्रस्ताव में, राजीव जैन ने शो के सभी स्पॉन्सर्स और समर्थकों का धन्यवाद् किया।

न्यूज़ – Muskan

राम भक्तों के लिए

बाल आयोग के सदस्य रूचि कुजूर, मिनहाजुल हक और विकास डोदराजका ने किया संप्रेक्षण गृह सुधार गृह, बालिका गृह, रागी प्रसंसकरण यूनिट गुमला

0
गुमला – झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रूचि कुजूर, मिनहाजुल हक,विकास डोदराजका ने गुमला जिला के दो दिवसीय दौरा में आज संप्रेक्षण गृह गुमला,बाल गृह बालिका सिलम गुमला और रागी प्रसकरण इकाई करौन्दी का निरिक्षण किया। सर्वप्रथम संप्रेक्षण गृह का निरिक्षण में समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति कृपा मिंज, अधीक्षक अविनाश कु गिरी साथ गृह के सभी कर्मी उपस्थित थे।
आयोग के सदस्य ने समस्याओ पर ध्यान आकृष्ट कर निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया। तत्पश्चात् बालिका गृह का निरिक्षण किया, सदस्य रूचि कुजूर ने बालिका गृह के बच्चियों से बातचीत कर उनके समस्याओं से अवगत हुए साथ में समस्या को निराकरण हेतु पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया।
बालिका गृह के बाद रागी प्रसंसकरण यूनिट का भ्रमण किया, जे एस एल पी एस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जरीका ने माडुवा से बिभिन्न खाद्य पदार्थ बनाने विधि को दिखाया सदस्यों ने इस कार्य की प्रशंसा किया कहा कि झारखण्ड के प्रमुख अनाज माडुवा से लड्डू, कुकीज, चिप्स, आटा इत्यादि का उत्पादन कर रोजगार का सृजन किया जा सकता पलायन, बाल तस्करी समस्या को कम किया जा सकता।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराने और लोगों को जागरूक करने का दिया निर्देश

0
गिरिडीह :  जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में PC & PNDT ACT से संबंधित एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछली बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

डीसी ने छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया

उपायुक्त ने गिरिडीह जिले में अनधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर छापेमारी दल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके। उन्होंने प्लान पर चर्चा कर प्रखंड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने नए अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर प्राप्त आवेदन की उचित समीक्षा उपरांत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम” के तहत गिरिडीह जिले में लिंग अनुपात में सुधार के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 (PC &PNDT ACT) का मुख्य उद्देश्य गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन का निषेध करना तथा लिंग आधारित आधारित गर्भपात पर प्रतिबंध लगाकर गिरते लिंगानुपात को सुधारना है।
डीसी ने कहा कि लिंग चयन या लिंग निर्धारण के विभिन्न चिकित्सीय तकनीकों के दुरुपयोग पर रोक लगाने एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत समुचित प्राधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, अध्यक्ष, आईएमए शाखा, गिरिडीह, डा सोहेल अख्तर, नामित नोडल पदाधिकारी, श्रीमती मेघा शर्मा, महिला चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, विनय कुमार सिंह, सेवानिवृत इंजीनियर सह समाजसेवी,  रामानंद सिंह, सेवानिवृत आई.ए.एस सह समाजसेवी, अजय कुमार सिंह अधिवक्ता, सिविल कोर्ट गिरिडीह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

गुमला जिला के आवासीय विद्यालयों की समीक्षात्मक बैठक की गई

0
गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिला समाहरणालय अवस्थित सभागार में  जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां एडीपीओ ज्योति खलखो एवं जिला तथा प्रखंड के सभी शिक्षा पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ उपायुक्त द्वारा आवासीय विद्यालयों की समीक्षा के क्रम में नेताजी सुभाषचंद बोस आवासीय विद्यालय सिसई को प्रखंड मुख्यालय सिसई के विद्यालय से यथाशीघ्र नए छात्रावास में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया इसके साथ ही नेताजी सुभाषचंद आवासीय विद्यालय शीत सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय स्तर पर वार्डन, शिक्षिका, लेखापाल, कुक आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आरम्भ किए जाने का निर्देश दिया गया।
बच्चों की कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए जिले के अंदर एक्सपोजर विजिट हेतु योजना बनाकर जनवरी में भ्रमण करवाने का निर्देश दिया गया तथा सभी स्तर पर पारदर्शिता के साथ व्यय में तेजी लाएं तथा आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं दें । उपायुक्त द्वारा दिव्यांग बच्चों की समीक्षा के क्रम में मेडिकल असेसमेंट और जरूरतमंद बच्चों को व्हीलचेयर, कैलीपर आदि सहायक सामग्रियों के वितरण सहित ट्रांसपोर्ट अलाउंस और स्कॉट अलाउंस की समीक्षा की गई तथा शीघ्र कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए । उपायुक्त द्वारा अगले माह तक वर्तमान स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं होने पर शिक्षा परियोजना के पदाधिकारियों पर कठोर करवाई की चेतावनी दी गई।
उपायुक्त द्वारा बीआरसी, सीआरसी एवं स्कूल स्तर पर अनुदान हेतु भेजे जाने वाली राशि की समीक्षा की गई तथा यथाशीघ्र व्यय में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । उपायुक्त द्वारा पोशाक वितरण की समीक्षा करते हुए पाया गया कि जारी डुमरी सहित कुछ प्रखंड में प्रगति अत्यंत धीमी है । उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि कक्षा 3 से 8 के शेष बचे बच्चों जिन्हें पोशाक हेतु राशि डीबीटी नहीं हो पाया है उन्हें एक सप्ताह में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । उपायुक्त द्वारा डीईओ एवं डीएसई को इसकी मॉनिटरिंग करते हुए एक सप्ताह में प्रखंडवार प्रतिवेदन देने का निर्देश देते हुए अंतिम तीन स्थान पर रहने वाले प्रखंड के विवरण की भी मांग की गई।
उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड के साथ यूडायस, अपार आईडी निर्माण, मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति, कक्षा 8 के सामान्य बच्चों को साइकिल वितरण, विद्यालयों में लाइब्रेरी, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की उपलब्धता एवं कंप्यूटर इंटरनेट आदि की स्थिति के साथ अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण आदि की समीक्षा की गई और सभी को सही तरीके से फंक्शनल करने के निर्देश दिए गए ताकि छात्र हित में व्यापक रूप से उपयोग किया जा सके।
आज की बैठक में डीईओ, डीएसई सहित सभी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता और लेखा पदाधिकारी के साथ प्रखंडों से बीईओ, बीपीओ और एकाउंटेंट उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने गुमला प्रखंड स्थित झरगांव का किया दौरा, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं के लिए लिए गए कई आवश्यक निर्णय

0
गुमला : –   गुमला जिला अंतर्गत स्थित गुमला प्रखंड के झरगांव, जिसे 2010-11 के दौरान राज्य का पहला आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया गया था, को पुनः जागृत करने की दिशा में प्रशासनिक प्रयास तेज हो गए हैं। झरगांव में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों, बैंक, और सामुदायिक सहभागिता का समावेश कर एक नया विकास मॉडल तैयार किया गया था। इस दौरान सोलर लाइट, पीसी पथ, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, मॉडल प्राथमिक विद्यालय और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया था।

उपायुक्त का झरगांव भ्रमण एवं नई पहल पर विमर्श

आज उपायुक्त महोदय ने झरगांव का दौरा किया और महिला समूह के साथ बैठक कर आजीविका वृद्धि के लिए नई पहल पर विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वृक्षारोपण, मशरूम की खेती, फिश फीड जैसे रोजगार के नए अवसर तलाशने और उन पर काम करने का निर्णय लिया गया।
ग्राम प्रधान मिंजवा उरांव ने उपायुक्त के साथ बैठक में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से पुनः अच्छादित करने की सहमति जताई। बैठक के दौरान महिला मंडल द्वारा पुराने लैंपस भवन को उनकी गतिविधियों के संचालन के लिए उपयोग करने का प्रस्ताव रखा गया।

महिला मंडल और ग्रामीणों से संवाद

उपायुक्त ने ग्राम संसद भवन में महिला मंडल और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को नए रोजगारपरक गतिविधियों को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। प्रशासन द्वारा सभी योजनाओं में समर्थन देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन ग्रामीणों को अपने प्रयासों से स्वावलंबन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने दो मिर्गी बीमारी से ग्रस्त मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित CHO को उनकी चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की मांग की, जिसे प्राथमिकता में रखने का आश्वासन दिया गया।

महिला मंडल के सुझाव और समस्याएं

महिला मंडल ने मशरूम की खेती में मार्केटिंग की समस्या और बीज की अनुपलब्धता के विषय में जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने जेएसएलपीएस को बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अन्य निरीक्षण और प्रगति समीक्षा

उपायुक्त ने सामुदायिक थ्रेसर, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, आम बगवानी, अर्जुन के पौधे, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पुराने लैंपस भवन, और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य प्रशासनिक कर्मी उपस्थित थे।
झरगांव के पुनः आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होने से न केवल ग्रामीणों की आजीविका में सुधार होगा, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल प्रस्तुत होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

19 वर्षीय युवती ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

0

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के सुगाकांटा गांव में 19 वर्षीय युवती ज्योति कुमारी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार सुबह सामने आई, जब ग्रामीणों और परिजनों ने उसे गांव के पास एक आम के पेड़ से लटका पाया।

क्या है मामला?
रविवार रात को खाना खाने के बाद ज्योति अपने कमरे में सोने चली गई। अगले दिन सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने घर से थोड़ी दूर एक आम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ ज्योति का शव देखा। इस घटना की सूचना तुरंत रायडीह थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार ने जताई अनभिज्ञता
ज्योति के परिवार और रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि उसने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा, “रात में ऐसा क्या हुआ जिससे ज्योति ने यह कदम उठाया, यह हमें बिल्कुल पता नहीं है।”

जांच जारी
रायडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य के सवाल
इस घटना ने फिर से मानसिक स्वास्थ्य और युवाओं पर बढ़ते दबाव के मुद्दे को उजागर किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है।


नोट: आत्महत्या एक गंभीर मुद्दा है। यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से जूझ रहा हो, तो तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium