26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 503

रक्तदान शिविर में छट्ठे दिन घाघरा प्रखंड में आज 57 यूनिट रक्त का संग्रहण, 30 दिसम्बर को होगा रायडीह प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान अभियान के आठवें  दिन आज घाघरा प्रखंड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस दौरान कुल 57 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
रक्तदान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को दिनांक  30 दिसंबर 2024, को  रायडीह प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्तदान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

जिला प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन  सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रक्तदान एक महादान है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देता है।
आगामी रक्तदान शिविर का विवरण:
स्थान: रायडीह प्रखंड
तिथि: 30 दिसंबर 2024
समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
आप सभी से निवेदन है कि इस अभियान में भाग लें और अपने दोस्तों, परिवारजनों को भी प्रेरित करें ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला विज्ञान केंद्र में “साइंस हाइव” द्वारा नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

0
गुमला : – गुमला विज्ञान केंद्र में आयोजित “साइंस हाइव” गतिविधि के अंतर्गत नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 15 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
गुमला विज्ञान केंद्र में “साइंस हाइव” के तहत बच्चों को न केवल प्रैक्टिकल क्लासेज के माध्यम से विज्ञान सिखाया जा रहा है, बल्कि उन्हें रोचक और मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। यह प्रयास बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और सकारात्मक व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है।
नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता: इस फन एक्टिविटी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बच्चों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हुई।
रागी प्रोसेसिंग सेंटर भ्रमण: हाल ही में छात्रों को रागी प्रोसेसिंग सेंटर का दौरा कराया गया, जहाँ उन्होंने तकनीकी प्रक्रियाओं और व्यवसाय विकास के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा।
रोबोटिक्स और प्रैक्टिकल डिमॉन्स्ट्रेशन: बच्चों को प्रैक्टिकल डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से रोबोट बनाना सिखाया जा रहा है, जिससे उनकी वैज्ञानिक और तकनीकी सोच का विकास हो रहा है।
“साइंस हाइव” गतिविधि का उद्देश्य बच्चों की वैज्ञानिक रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन से जोड़कर एक संतुलित व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित करना है। नियमित रूप से आयोजित होने वाली फन एक्टिविटीज बच्चों में टीमवर्क, नवाचार, और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
यह पहल न केवल बच्चों को शिक्षित करने में सहायक है, बल्कि उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित भी कर रही है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं चैनपुर और भरनो प्रखंड की समस्याएं

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ई-जनशिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चैनपुर और भरनो प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में चैनपुर और भरनो  प्रखंड से लगभग 20  आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, जॉब कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ई-जनशिकायत कार्यक्रम दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए राहत प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। यह उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो जिला मुख्यालय तक आने में असमर्थ होते हैं।
नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति, सिंचाई के लिए सुविधाओं का अभाव, डीप बोरिंग की आवश्यकता, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, आम बागवानी योजना, और आधार कार्ड निर्माण शामिल थे।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

Rain and Temperature Drop Predicted in Jharkhand: Weather Department Issues Alert

0

Ranchi, Jharkhand – Rain is expected to disrupt the weather in Jharkhand over the next 24 hours, with several districts likely to experience showers, according to the Meteorological Department. This change in weather, driven by a western disturbance, is also expected to cause a temperature drop of 2-4 degrees Celsius, adding to the winter chill.

Rainfall Expected Across 10 Districts

Meteorologist Abhishek Anand shared that districts in the western region of Jharkhand, such as Palamu, Latehar, Chatra, Koderma, and Lohardaga, are likely to receive rain on December 28 and 29. Rainfall is also forecast for central areas, including Ranchi, Ramgarh, Hazaribagh, Gumla, and Bokaro.

“The sky will remain cloudy from the afternoon of December 28, with moderate rainfall expected from evening until the morning of December 29,” Anand stated. He also warned that the showers would bring a noticeable drop in temperature, intensifying the cold.

Impact on Farmers and Daily Life

The unseasonal rain at the end of December has sparked concerns, particularly among farmers who are worried about potential damage to their crops. The Meteorological Department has advised residents to stay cautious and prepare for the colder conditions that will follow the rain.

For the past two days, Palamu district has recorded a minimum temperature of around 13 degrees Celsius. Post-rain, the temperature in many areas could drop by an additional 4 degrees.

What’s Driving the Weather Change?

This shift in weather is attributed to the western disturbance, which is influencing conditions in Jharkhand. Such disturbances often bring clouds and rain, followed by a decrease in temperature.

Residents Advised to Prepare

The weather department has issued a warning for residents in affected districts to take necessary precautions during this period. With cloudy skies and moderate rainfall expected, people are advised to stay warm and monitor weather updates.

As the year ends, Jharkhand is set to experience both rain and a sharper dip in temperatures, making this period challenging for both daily activities and agriculture.

News – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

BJP Plans Major Leadership Changes in Jharkhand: Raghuvar Das Set for Key Role

0

Ranchi, Jharkhand – The Bharatiya Janata Party (BJP) is preparing for significant leadership changes in Jharkhand to bounce back from recent electoral setbacks. Raghuvar Das, a former Chief Minister and recently resigned Governor of Odisha, is being considered for the role of BJP’s state president. At the same time, senior leader Babulal Marandi may be named the leader of the BJP legislative party.

The decision comes as the party looks to overhaul its state leadership and boost its prospects after losing the 2019 assembly elections and other key contests in the state.

What’s Behind the Shake-Up?

After the BJP’s defeat in the 2019 Jharkhand assembly elections, the party had pinned its hopes on Babulal Marandi. A seasoned leader and founder of the Jharkhand Vikas Morcha (JVM), Marandi merged his party with the BJP and worked hard to rebuild its base. He traveled extensively across the state and focused on pressing issues to engage voters.

However, the BJP’s poor performance in tribal-reserved seats during the Lok Sabha elections raised questions about his leadership. With tribal communities forming a large part of Jharkhand’s population, the party’s inability to connect with them has been a growing concern.

Raghuvar Das: A Fresh Start

Raghuvar Das’s return to Jharkhand politics is creating a buzz. Known for his administrative skills and previous tenure as Chief Minister, Das is being seen as the leader who can reinvigorate the BJP in the state. After stepping down as Odisha’s Governor, Das said he is ready to take on any responsibility given by the party’s central leadership.

His supporters showed their enthusiasm by gathering in Ranchi to welcome him recently, signaling a strong base of local support. Many believe his leadership could give the party a much-needed boost after recent challenges.

The Role of Babulal Marandi

Despite some setbacks, Babulal Marandi remains a key figure in the BJP’s Jharkhand strategy. If appointed as the leader of the legislative party, he could focus on strengthening the BJP’s presence in the state assembly while working alongside Das to rebuild the party’s grassroots connections.

Marandi’s track record of hard work and his experience as a leader make him a crucial part of the BJP’s plan to regain its position in Jharkhand.

Arjun Munda’s Future

Another senior leader, Arjun Munda, is also expected to have a significant role in the party’s reshuffle. Munda, a former Chief Minister, has experience handling tribal issues and has worked in northeastern states as part of the BJP’s central leadership.

Although he lost his Lok Sabha seat in the last election, Munda’s vast experience may see him take on a senior role in the organization.

Why the Changes Now?

The BJP’s central leadership is keen to address the challenges it faces in Jharkhand, particularly with the 2024 general elections approaching. The party hopes that a new leadership team will help reconnect with voters and inject fresh energy into its organization.

Jharkhand is a tribal-dominated state, and the BJP understands the importance of having leaders who can effectively address tribal issues and regain trust in these communities.

Optimism Among Party Workers

The proposed changes have sparked hope among BJP workers. Raghuvar Das’s return and the likely leadership roles for Babulal Marandi and Arjun Munda are seen as positive steps to rebuild the party. Many believe these leaders can bring renewed focus and direction to the organization.

Looking Ahead

The BJP’s plan to reshuffle its leadership in Jharkhand reflects its commitment to overcoming recent losses and rebuilding its presence in the state. With Raghuvar Das, Babulal Marandi, and Arjun Munda poised to take on crucial roles, the party aims to create a stronger and more united front.

This leadership revamp is not just about assigning new roles but also about addressing the party’s challenges in Jharkhand’s unique political and social landscape. Only time will tell if these changes will lead to the desired turnaround.

News – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

नगर परिषद् गुमला द्वारा अपील

0

गुमला : – गुमला नगर परिषद् का निर्वाचन अवधि समाप्त होने के पश्चात भी लम्बित है। सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 03.04.2021 को पारित निर्णय के आलोक में एवं नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 2508 दिनांक 04.07.2023 के तहत, नगर परिषद् गुमला में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता की समीक्षा हेतु झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अधिकृत किया गया है।

राज्य आयोग, झारखंड रांची के पत्रांक 701/पि० दिनांक 03.12.2024 के निर्देशानुसार, वर्तमान में प्रयुक्त विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची के आधार पर नगर परिषद् गुमला के वार्डवार प्रगणकों द्वारा मतदाताओं से सूचना संकलन का कार्य किया जाएगा। प्रगणक डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के माध्यम से प्रपत्र-1 में आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे।

अपील:
नगर परिषद् गुमला के समस्त नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि ट्रिपल टेस्ट हेतु डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य में प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और वार्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति के सदस्यों को सटीक जानकारी प्रदान कर आवश्यक सहयोग करें।

आपका सहयोग नगर परिषद् गुमला में निष्पक्ष एवं न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रैयती जमीन पर बिना सहमति के शिलान्यास, अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

0

हजारीबाग, 27 दिसंबर 2024:

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत गर्री कलां गांव में रैयती जमीन पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के तहत पीसीसी पथ निर्माण का मामला विवादों में आ गया है। अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि तात्कालीन विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने उनकी निजी जमीन पर बिना अनुमति के पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास कर दिया।

मनोज कुमार सिन्हा, जो हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं, ने बताया कि यह जमीन उनके दादा स्व. धनुषधारी लाल के नाम से खतियान में दर्ज है। यह जमीन खाता नंबर 66 और प्लॉट नंबर 2126 के अंतर्गत आती है, जिसमें उनका तालाब और धानखेत स्थित है।

अधिवक्ता ने बताया कि 25 दिसंबर 2024 को जब वे अपने पैतृक गांव गए, तो उन्होंने देखा कि उनकी रैयती जमीन पर पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया गया है। यह शिलान्यास 9 अक्टूबर 2024 को तात्कालीन विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलान्यास से पहले उनसे किसी प्रकार की सहमति नहीं ली गई और न ही उन्हें इसकी कोई सूचना दी गई।

इस संबंध में अधिवक्ता ने बताया कि यह पीसीसी पथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, वैद्य मोहल्ला से छठ घाट तक बनाया जाना प्रस्तावित है, जो उनकी 42 डिसमिल जमीन से होकर गुजरता है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए उनकी रैयती जमीन पर शिलान्यास करवाया है।

आवेदन देकर जताई आपत्ति

मनोज कुमार सिन्हा ने 26 दिसंबर 2024 को माननीय सांसद मनीष जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सह जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव, और जिला अभियंता को आवेदन सौंपकर इस कार्य पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने इस मामले में न्याय संगत कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि बिना अनुमति रैयती जमीन का उपयोग करना पूरी तरह अनुचित है। अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

परमवीर अल्बर्ट एक्का का जन्मस्थली जारी प्रखंड में हुआ जन शिकायत शिविर का आयोजन: लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर नागरिकों को योजनाओं का मिला लाभ

0
गुमला : – गुमला जिले के जारी प्रखंड में आज लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय जन शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इस अवसर पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिविर में सभी विभागीय अधिकारियों और नागरिकों से संवाद किया। शिविर में पहुंच कर उपायुक्त ने एक एक स्टॉल्स का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही लाभ प्रदान किया। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, बैंकिंग, मनरेगा, पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण विकास, एवं उद्योग विभाग सहित कई विभागों ने भाग लिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आज प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण शीघ्र किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान नागरिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की, जिसमें सिकल सेल एनीमिया जांच को विशेष प्राथमिकता दी गई। JSLPS के स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा लगाए गए स्टॉल में उपायुक्त ने महिलाओं को उनके उत्पादों को बेहतर ढंग से विपणन करने और रोजगार को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को प्रखंड के सभी खराब जलमीनारों की सूची तैयार कर उन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केवाईसी और केसीसी के कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जारी प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित अल्बर्ट एक्का पुस्तकालय और नव निर्मित पीएचसी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इन भवनों का शीघ्र उद्घाटन कर प्रखंडवासियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने जारी ग्राम में स्थित परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम से जारी प्रखंड के सैकड़ों नागरिक लाभान्वित हुए और उन्हें योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार की सहायता प्राप्त हुई।इस दौरान 60 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया, वहीं एक PVTG नागरिक के बीच  ट्रैक्टर का वितरण किया गया। इसके  अतिरिक्त अन्य कई योजनाओं से लाभुकों को ऑन द स्पॉट लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक DRDA, SDO चैनपुर, DCLR गुमला, चैनपुर भू अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया:ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

0
गुमला :  – गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी  ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भवन अंतर्गत कमरों का अवलोकन किया। साथ ही ईवीएम संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों, छत, परिसर, सीसीटीवी कैमरा आदि की वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए विधि-व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी भी प्रकार का संदेह न रहे, इसे निमित्त वेयर हाउस जहां ईवीएम रखी जाती है समय-समय पर उसकी रख-रखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर जिले में श्रद्धांजलि अर्पित

0
गुमला : – परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर गुमला जिले में विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ, जहां गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अपर समाहर्ता गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता, एसडीपीओ , नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर अलबर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अवसर पर कहा कि, “लांस नायक अलबर्ट एक्का का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि जिले में उनकी जयंती के दिन जनहित के कार्यों में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी हो।”
उपायुक्त ने आगे कहा कि जिले के जारी प्रखंडों में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium