26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 504

Celebrate the New Year with Exclusive Discounts from HeartBeat Events Management, Ranchi

0

Ranchi – As the countdown to the New Year begins, many people are already contemplating how to celebrate the final hours of the year with exuberance and joy. HeartBeat Events Management, a cornerstone of the event management industry in Ranchi, is excited to announce special discounts for those planning New Year parties. With over 40 years of experience in creating memorable events, HeartBeat is set to make this year’s celebrations truly unforgettable.

Since its inception, HeartBeat Events Management has consistently raised the bar in the industry, providing tailored solutions for various occasions—from corporate gatherings and weddings to grand parties. Their commitment to excellence and innovation has earned them a reputation as a trusted partner for event planning. As the company reaches this significant milestone, they are eager to give back to the community by offering special promotions.

During a recent press conference, the company’s Director, Rahul Singh, shared his enthusiasm for the upcoming New Year festivities and the special discount initiative. “We’re thrilled to celebrate our 40th anniversary in the event management industry by providing our clients with exclusive offers,” he stated. “Our team understands the significance of New Year celebrations, and we want to give everyone the chance to ring in the new year with style and flair.”

HeartBeat Events Management is offering a range of attractive discounts on various services, including venue selection, catering, decoration, and entertainment packages. These discounts are designed to cater to diverse budgets, ensuring that everyone can enjoy a festive and grand occasion. Whether it’s an intimate gathering or a large celebration, HeartBeat is equipped to handle every detail, allowing hosts to enjoy the festivities without the stress of planning.

The team at HeartBeat Events Management prides itself on its customer-centric approach. They work closely with clients to understand their vision for the event and bring it to life with creativity and precision. From unique decorations that reflect the celebratory spirit to entertainment options that keep guests engaged, HeartBeat ensures that every aspect of the event contributes to an unforgettable experience.

As New Year’s Eve approaches, the demand for event planning services is increasing. HeartBeat encourages early bookings to take advantage of their special discounts. Those interested can contact the company directly through their website or social media platforms to learn more about the packages available during this festive season.

According to Singh, “Our goal is to make your New Year celebration a reflection of your personality while exceeding your expectations. With our experienced team at your disposal, you can rest assured that every detail will be flawlessly executed.”

With HeartBeat Events Management at the helm, your New Year celebration is bound to be a spectacular affair. Take this opportunity to explore the various offerings and make your reservation today. Let’s celebrate the arrival of a new year with joy, laughter, and unforgettable memories, all orchestrated by the seasoned professionals at HeartBeat Events Management in Ranchi. Cheers to new beginnings and a phenomenal celebration!

Contact Details of Rahul Singh

https://heartbeatevents.in/
Rahul Singh – tel:+91-8709832772 , +91-9334434958

राम भक्तों के लिए

पीआर 24×7 ‘बेस्ट मिड साइज़ पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर 2024’ अवॉर्ड से सम्मानित

0
नई दिल्ली, 2024: पब्लिक रिलेशंस इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी, पीआर 24×7 को एसएमई बिज़ द्वारा आयोजित ‘आइकॉन स्टार अवॉर्ड्स 2024’ में ‘बेस्ट मिड साइज़ पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर 2024’ का प्रतिष्ठित खिताब मिला है। कंपनी की ओर से यह सम्मान रोहित सिंह, वाइस प्रेसिडेंट- सोशल मीडिया, कॉन्टेंट और कॉपीराइटिंग ने नई दिल्ली के जेपी सिद्धार्थ होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्राप्त किया। इसके साथ ही, कंपनी को टेकबेहेमोथ्स 2024 अवॉर्ड भी मिला है, जिससे अभिनव और विश्वसनीय पीआर पार्टनर के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को और भी अधिक मजबूती मिली है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, नेहा गौर, सीईओ, पीआर 24×7, ने कहा, “यह अवॉर्ड हमारी टीम की निरंतर मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता को उजागर करता है। हम अपने सहयोगियों, एसोसिएट्स और क्लाइंट्स का तहे-दिल से धन्यवाद् करते हैं, जो न सिर्फ हम पर विश्वास करते हैं, बल्कि हमारा समर्थन भी करते हैं। हम वादा करते हैं कि भविष्य में भी सबसे बेहतर सेवाएँ प्रदान करते रहेंगे और इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करना जारी रखेंगे।”
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि पीआर 24×7 इस साल अपनी 25वीं वर्षगाँठ मना रहा है। पिछले ढाई दशकों में, कंपनी ने हिंदी भाषी राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और अपनी ‘जीरो एरर’ पॉलिसी और क्लाइंट सेंट्रिक अप्रोच के लिए मशहूर है। भारत की विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने और पब्लिक पर्सेप्शन को आकार देने में पीआर 24×7 की भूमिका अहम् रही है। इसे रीजनल मार्केट्स की गहरी समझ है और संबंधित विषय में महारत हासिल है।
पीआर 24×7 को कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है, जिसमें हेल्थकेयर, बैंकिंग और टेक्नोलॉजी से लेकर क्षेत्रीय व्यवसाय तक शामिल हैं। इसकी यह बात इसे उन ब्रांड्स के लिए एक भरोसेमंद साथी के रूप में पेश करती है, जो व्यक्तिगत और सबसे बेहतर परिणाम वाले पब्लिक रिलेशंस सॉल्यूशंस चाहते हैं। रीजनल मार्केट में इसकी गहरी समझ ऐसे कैंपेन बनाने में सक्षम करती है, जो सांस्कृतिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नई और प्रभावी स्ट्रेटेजीस के साथ तैयार किए जाते हैं।
इसी तरह, इंदौर स्थित पीआर 24×7 को पहले भी कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। इनमें चाणक्य अवॉर्ड, कोविड हीरो अवॉर्ड, चार बार क्वालिटी मार्क अवॉर्ड, सिलिकॉन अवॉर्ड, टॉप मोस्ट प्रॉमिसिंग एजेंसी ऑफ द ईयर 2021 जैसे प्रसिद्ध अवॉर्ड्स शामिल हैं। विशेष रूप से, आइकॉन स्टार अवॉर्ड 2024 और टेकबेहेमोथ्स अवॉर्ड ने पीआर 24×7 की पब्लिक रिलेशंस इंडस्ट्री में लीडर के रूप में स्थिति को और भी मजबूत किया है, जो सबसे बेहतर पब्लिक रिलेशन सॉल्यूशंस देने में इसकी पहचान को उजागर करती है।
-Muskan
राम भक्तों के लिए

जलती चिता में एक वृद्ध व्यक्ति को काटकर जला दिया गया, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

0

गुमला गुमला सदर थाना अंतर्गत स्थित कोरम्बी ग्राम में दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आया है, जमीन विवाद या अंधविश्वास में आकर एक बुजुर्ग को टांगी से कटकर , अंतिम संस्कार हो रहे चिता पर काट कर डाल दिया गया , गुमला पुलिस द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 26 दिसंबर 2024 को लगभग 10:00 बजे गुमला थाना अंतर्गत कोरम्बी ग्राम में 25 दिसंबर 2024 बड़ा पर्व के दिन उक्त गांव की मंगरी देवी ( पति- चीमा उरांव ) की मृत्यु कुआं में गिरने से हो गई थी, और उसका अंतिम संस्कार उक्त गांव के पास ही डोंगरी इंदिरा के पास किया जा रहा था, इसी क्रम में 60 वर्षीय वृद्ध बुद्धेश्वर उरांव को झाड़ी उरांव और झड़ी उरांव और उसका बेटा कर्मपाल उरांव भी उक्त स्थान पर उपस्थित था , जहां पर मंगरी देवी का अंतिम संस्कार चल रहा था , इसी बीच अचानक झड़ी उरांव और कर्मपाल उरांव के द्वारा बुद्धेश्वर उरांव को तंगी से कटकर , मंगरी देवी के अंतिम संस्कार के जलते चिता की आग में डाल कर जला दिया गया , उक्त घटना का मुख्य कारण प्रथम दृश्य पूर्व से दोनों के बीच जमीन विवाद का होना बताया जा रहा है , इस सूचना मिलते ही गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए , झडी उरांव ( पिता स्वर्गीय डेरा उरांव ) को गिरफ्तार कर गहराई से पूछताछ करने के लिए गुमला थाना लाया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: आईईडी विस्फोट में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल, रिम्स में इलाज जारी

0

गुमला, 26 दिसंबर 2024 – गुमला जिले के अति संवेदनशील कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव के जंगल में मंगलवार को एक आईईडी विस्फोट में पांच वर्षीय मासूम अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट में बच्ची के पेट का हिस्सा फटने के साथ उसका आंत बाहर आ गया और शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गया।

घटना का विवरण

घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है, जब अनुष्का अपनी मां बिसो देवी के साथ जंगल में लकड़ी तोड़ने गई थी। इस दौरान उग्रवादियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी पर उसका पैर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया।

प्राथमिक इलाज के लिए बच्ची को चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, पुलिस ने मीडिया से बचने के प्रयास में उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टर सुशांत मुंडा ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल, रिम्स में डॉक्टरों की एक टीम अनुष्का का इलाज कर रही है।

मां ने सुनाई आपबीती

अनुष्का की मां बिसो देवी ने बताया कि वे जंगल में लकड़ी लेने गई थीं, जब यह हादसा हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए गुमला के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

आईईडी का मकसद

सूत्रों के अनुसार, आईईडी को नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसकी चपेट में मासूम अनुष्का आ गई।

ग्रामीणों में डर का माहौल

घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन नक्सल गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करे और उनके सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए।

पुलिस की अपील और दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा, “नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।”

यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम जनता की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा करती है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। फिलहाल, अनुष्का की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि सभा और प्रभात फेरी का आयोजन

0

जशपुर, 26 दिसंबर 2024 – दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों की अद्वितीय बहादुरी और बलिदान को याद करते हुए आज शहर में वीर बाल दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर पालकोट रोड स्थित गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरबाणी के शब्द कीर्तन करते हुए हिस्सा लिया।

प्रभात फेरी का मार्ग और आयोजन

प्रभात फेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर मेन रोड और जशपुर रोड होते हुए गुरुद्वारा परिसर में समाप्त हुई। इसमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित धर्म और समाज के विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भावना से ओतप्रोत होकर शब्द कीर्तन गाए।

गुरुद्वारा परिसर में पहुँचने के बाद सभी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की और समुदाय के कल्याण की प्रार्थना की। इसके उपरांत, जशपुर रोड स्थित गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।

शहीदी दीवान का आयोजन

गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह और सचिव गगनदीप सिंह ने बताया कि शाम 6 बजे पालकोट रोड गुरुद्वारा में चार साहिबजादों की याद में विशेष कीर्तन दीवान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाई जरनैल सिंह द्वारा गुरबाणी का गायन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

श्रद्धांजलि में शामिल गणमान्य लोग

इस पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल, यशवंत सिंह, कमलेश उरांव, सबिंदर सिंह, संदीप कुमार, हरमीत सिंह, राजेश सिंह, भूपन साहू, सत्यनारायण पटेल, श्याम गुप्ता, और कौशलेंद्र जमुवार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस समारोह ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों के शहीदी बलिदान को स्मरण कर समाज को उनके बलिदान और वीरता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले के एपिलेप्सी के मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने वीडियो कॉल के माध्यम से AIIMS के डॉक्टर्स के साथ कार्य योजनाओं पर की चर्चा

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट आशा के अंतर्गत एपिलेप्सी रोगियों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. ममता भूषण सिंह एवं उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम के साथ एक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
इस बैठक में एपिलेप्सी के उपचार के संबंध में आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह निर्धारित किया गया कि कैसे रोगियों को और अधिक प्रभावी तरीके से चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सकती है। डॉ. ममता भूषण सिंह और उनके चिकित्सकीय दल ने उपचार प्रक्रिया में सुधार के लिए विशेष योजनाओं पर विचार विमर्श किया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कदमों को चिन्हित किया।
गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अवसर पर कहा कि प्रोजेक्ट आशा के माध्यम से जिले के एपिलेप्सी रोगियों को समय पर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के जन्मस्थली प्रखण्ड जारी ग्राम में जन शिकायत निवारण शिविर का होगा आयोजन

0
गुमला : – माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार, परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर 2024 को जारी प्रखंड परिसर में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में शिविर की तैयारी और उसके सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में विभागवार स्टॉल लगाकर सभी सरकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हो और सभी संबंधित अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जारी प्रखंड के सभी नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।
सभी नागरिकों से अपील:
जारी प्रखंड के सभी नागरिक इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और योजनाओं का लाभ उठाएं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने किया बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण करने से हड़कंप, स्थिति सुधारने के कड़े निर्देश

0
गुमला : – गुमला  उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संचालकों को निर्देश दिया कि पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

सुधार कार्यों के लिए दिए गए निर्देश:

सफाई अभियान: पूरे पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए।
सौंदर्यीकरण: दीवारों का रंग-रोगन और टूटे हुए सामानों की मरम्मत जल्द की जाए।
जल निकासी व्यवस्था: तालाब के गंदे पानी को साफ कर उसकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।
मछलीघर का पुनर्निर्माण: जर्जर स्थिति में पड़े मछलीघर को शीघ्र चालू किया जाए।
उपायुक्त ने डीडीसी के नेतृत्व में एक समिति के गठन का आदेश दिया, जो पार्क की सभी समस्याओं को चिन्हित कर समाधान की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि 15 जनवरी तक पार्क की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो जानी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने डीएसओ गुमला को निर्देशित किया कि पार्क में जिले के सभी शहीदों का स्मारक बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा एग्रो पार्क जिले की धरोहर है। इसकी उपेक्षा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि पार्क को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

झारखंड जनाधिकार महासभा के RTI से हुआ भाजपा के झूठ का खुलासा…केंद्र सरकार के पास “बांग्लादेशी घुसपैठियों” की कोई जानकारी नहीं

0

RTI में गृह मंत्रालय का जवाब यह साफ़ दर्शाता है कि किस प्रकार भाजपा ने धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए झारखंड चुनाव के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ का झूठा नैरेटिव गढ़ा. संथालपरगना में तो बांग्लादेशी घुसपैठ के सांप्रदायिक एजेंडे का खोखलापन पहले ही उजागर हो चुका था. मीडिया भी आंख बंद कर बगैर फैक्ट चेक किये भाजपा के बांग्लादेशी घुसपैठिये के सांप्रदायिक एजेंडे को फैलाया.

रांची : झारखंड चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री व गृहमंत्री समेत सभी प्रमुख भाजपा नेताओं ने लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों का हौव्वा खड़ा करके सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की थी. भाजपा ने राज्य में लाखों बांग्लादेशी घुसपैठिये होने का दावा किया था. अभी भी कई भाजपा नेता यही खटराग अलाप रहे हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ही इनके दावों के खोखलेपन को उजागर कर दिया है.
एक आरटीआई आवेदन के जवाब में इसका खुलासा हुआ है. देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के विवरण से सम्बंधित जानकारी की मांग किए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने कहा है कि उनके पास बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या व उनके गतिविधियों सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है.

पूरे देश के लिए राज्यवार जानकारी मांगी गयी थी

झारखंड जनाधिकार महासभा की कोर कमेटी के सदस्य सिराज दत्ता ने इस मामले में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत गृह मंत्रालय से सूचना मांगी थी. श्री दत्ता ने बताया कि पिछले 4 अक्टूबर 2024 को किया गया आरटीआई आवेदन पिछले तीन महीनों में गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों (जैसे नागरिकता प्रकोष्ठ, विदेशी प्रकोष्ठ, प्रवासी प्रकोष्ठ, आव्रजन ब्यूरो, खुफिया विभाग) में घूमता रहा. एक के बाद एक विभाग यह जवाब देते रहे कि उनके पास कोई जानकारी नहीं और फिर दूसरे विभाग को सूचना भेजते रहे.
झारखंड जनाधिकार महासभा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आरटीआई आवेदन में पूरे देश के लिए निम्न राज्यवार जानकारी मांगी गयी थी– जिनमें मुख्य रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या, लैंड जिहाद के मामले, लव जिहाद के मामले और इन मामलों के विरुद्ध गृह विभाग की कार्रवाई.
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय का जवाब यह साफ़ दर्शाता है कि किस प्रकार भाजपा ने धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए झारखंड चुनाव के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ का झूठ फैलाया. हालांकि संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के सांप्रदायिक एजेंडा का खोखलापन पहले ही उजागर हो चुका था.

प्रशासन ने माना कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं हैं

उन्होंने बताया कि जैसे-स्थानीय प्रशासन ने उच्च न्यायालय में सम्बंधित PIL में कहा है कि क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठिये नहीं हैं, स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठिये नहीं है, राष्ट्रीय पत्रकारों ने भाजपा द्वारा आदिवासी महिलाओं (जिनमें कथित रूप से बांग्लादेशी मुसलमान शादी की है) की जारी की गई सूची की जांच कर पाया गया है कि स्पष्ट झूठ है, चुनाव आयोग द्वारा बनायी गई टीम (जिसमें भाजपा के सदस्य भी थे) ने जांच में कुछ नहीं पाया था, महासभा की तथ्यान्वेषण रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई और केंद्र सरकार ने भी उच्च न्यायालय में सबंधित PIL में माना है कि भूमि विवाद मामलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ कोई जुड़ाव नहीं मिला था.
उन्होंने कहा कि भाजपा का एक प्रमुख एजेंडा तो मुसलमानों के विरुद्ध नफ़रत और साम्प्रदायिकता फैलाना ही है. इस काम में तो खुद मोदी सरकार भी लगी हुई है. झारखंड चुनाव में इसी उद्देश्य के साथ बांग्लादेशी घुसपैठिये का हौव्वा खड़ा किया गया था. यह महज़ संयोग नहीं है कि आदिवासियों और मूलवासियों को बांटने और झारखंडी समाज को तोड़ने की भाजपा की राजनीति को मतदाताओं ने विधान सभा चुनाव में नकार दिया.

मीडिया जगत भी बगैर फैक्ट चेक किए भाजपा का साथ दिया

झारखंड जनाधिकार महासभा की कोर कमेटी के कई सदस्यों ने बताया कि अनेक प्रिंट व डिजिटल मीडिया भी आंख बंद कर बिना फैक्ट चेक किये भाजपा के बांग्लादेशी घुसपैठिये के सांप्रदायिक एजेंडा को फैलाया. गृह मंत्रालय के जवाब के बाद उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए.
झारखंड जनाधिकार महासभा राज्य सरकार से मांग करती है कि किसी भी नेता या सामाजिक-राजनैतिक संगठन/दल द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठिये, लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसे शब्दों का प्रयोग कर साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश होती है व झारखंडी समाज को तोड़ने की कोशिश होती है, तो उनके विरुद्ध न्यायसंगत कार्यवाई हो.

महासभा की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य

महासभा की कोर कमेटी के सदस्यों में मुख्य रूप से अजय एक्का, अफज़ल अनीस, अलोका कुजूर, अमन मरांडी, अम्बिका यादव, अम्बिता किस्कू, अपूर्वा, अशोक वर्मा, भरत भूषण चौधरी, बिंसय मुंडा, बिरसिंग महतो, चार्लेस मुर्मू, चंद्रदेव हेम्ब्रम, दिनेश मुर्मू, एलिना होरो, जेम्स हेरेंज, जॉर्ज मोनिपल्ली, ज्यां द्रेज़, ज्योति बहन, ज्योति कुजूर, कुमार चन्द्र मार्डी, लीना,  मंथन, मनोज भुइयां, मेरी हंसदा, मुन्नी देवी, मीना मुर्मू, नरेश पहाड़िया, प्रेम बबलू सोरेन, पी एम टोनी, प्रियाशीला बेसरा, नन्द किशोर गंझू, परन, प्रवीर पीटर, राजा भाई, रंजीत किंडो, रमेश जेराई, रोज खाखा, रोज मधु तिर्की, रमेश मलतो, रेजिना इन्द्वर, रेशमी देवी, राम कविन्द्र, संदीप प्रधान, संगीता बेक, सिराज दत्ता, शशि कुमार, संतोषी लकड़ा, सिसिलिया लकड़ा, शंकर मलतो, टॉम कावला, टिमोथी मलतो, विनोद कुमार, विवेक कुमार शामिल थे.
राम भक्तों के लिए

मृतक दामोदर गोप के घर पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार, सौंपा ढाई लाख का चेक…कहा-सीएम फण्ड से भी दी जायेगी धनराशि, बेटी की पढाई का खर्च उठायेगी पार्टी 

0
गिरिडीह (कमलनयन) : बनियाडीह सेन्ट्रल कोल फिल्ड लि. (सीसीएल) क्षेत्र में कार्यरत खदान में अधिकारियों को बचाने के लिए आगे आए निर्दोष दामोदर गोप की विगत 21 दिसम्बर को हुई सरेआम निर्मम हत्या के बाद जारी सियासत के बीच गुरुवार को क्षेत्र के विधायक व झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उनका आंसू पोंछने का काम किया।
इस दौरान मंत्री से मृतक दामोदेर यादव के आश्रितों को जेएमएम की ओर से  सहायता नकद राशि के अलावा सीसीएल, कबरीबाद कोयला खदान का संचालन करनेवाली निजी कंपनी की ओर से मृतक की पत्नी को 02 लाख 51 हजार का चैक सौंपा।
इसके अलावा सीएम सहायता कोष से भी आवश्यक धनराशि मुहैया करायी जायेगी. मंत्री सुदिव्य ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्व. दामोदर गोप की एक बेटी की पढ़ाई का खर्च झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रखण्ड कमेटी उठायेगी.

अबुआ आवास का लाभ भी दिया जायेगा

ग्रामसभा कर शीघ्र अबुआ आवास का लाभ भी दिया जायेगा. मंत्री ने मौके पर मौजूद सीसीएल महाप्रबंधक बासब चौधरी से कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, उसने सीसीएल की खदानों में कार्यरत अधिकारियों को बचाने के लिए अपराधियों का विरोध किया था, इसलिए मानवीय पहलू पर गौर करना जरूरी है। ऐसे में मानवता के आधार पर इस परिवार को अधिक से अधिक सहयोग और सहायता मिलनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन इस मामले को लेकर सीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर वस्तुस्थति से अवगत कराये, ताकि इस परिवार को अधिक से अधिक यथासंभव मदद मिल सके। मंत्री ने मौजूद लोगों के समक्ष कहा कि घटना बेहद दु:खद है।
हालांकि प्रशासन ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपितों को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सियासत से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि दोषियों  को सजा मिले एवं मृतक की बेटियों और परिवार को कैसे मदद मिल सके, इसपर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है. मंत्री की पहल की लोगों ने सराहना की.

ये लोग थे उपस्थित थे

इस दौरान सीसीएल महाप्रबंधक बासब चौधरी, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा, मुफस्सिल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, सीसीएल अधिकारी श्रवण कुमार, अनिल पासवान, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हरगौरी साहू, सचिव तेजलाल मंडल, मौके पर झामुमो नेता शाहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium