26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 505

ज्ञानी जैल सिंह जी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, चौक-चौराहा नामकरण की उठी मांग

0
दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश के तत्वधान में दिनांक 25 दिसंबर 2024 को  रांची के रातू रोड स्थित न्यू मार्केट कार्यालय में विश्वकर्मा वंशज पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित होकर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किए।
विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा हमें गर्व है की विश्वकर्मा वंश में जन्मे ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री, भारत के गृहमंत्री एवं भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए यह विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व की बात है। ज्ञानी जी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ और वह कई परेशानियों से जूझते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी माहिती भूमिका को निभाएं। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा उन्हें याद कर उनके बताए मार्गों के पर चलने का प्रतिज्ञा किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महासभा के कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा ने ज्ञानी जी के नाम से शहर में चौक चौराहा होने की बात कही।
महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा की महेश शर्मा जी की बातों से हम सभी सहमत हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के नाम से झारखंड के रांची शहर में चौक चौराहा का नामकरण किया जाना चाहिए।
इस संदर्भ में विगत कई वर्षों से कई संस्थाओं द्वारा रांची नगर निगम को आवेदन देकर मांग किया गया है। लेकिन नगर निगम  आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पुनः रांची नगर निगम से महासभा आग्रह करती है की रांची शहर में ज्ञानी जी के नाम से किसी चौक चौराहा एवं पार्क  का नामकरण किया जाए
 इस संदर्भ में जल्द ही महासभा के प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के प्रशासन  से मिलेगा।
आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा , रांची जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, अवधेश शर्मा,  महेश शर्मा,उदय शर्मा, शंकर विश्वकर्मा, विद्यानंद विद्यार्थी, मनोज शर्मा , कृष्ण शर्मा , अंकित विश्वकर्मा सहित कई सदस्य गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया और धनबाद ज्ञापन राजेंद्र शर्मा ने किया।
विक्रांत विश्वकर्मा
प्रधान महासचिव
दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश
Mb 9308763101
News Desk
राम भक्तों के लिए

सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट के सुरक्षा गार्ड की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत।

0
A close up of a red emergency triangle on the road in front of a damaged car and unrecognizable people. A car accident concept. Copy space.
गुमला – गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित टोटो पेट्रोल पंप के समक्ष मंगलवार के संध्या में एक अज्ञात वाहन और बाइक की सीधी जोरदार टक्कर होने से सिविल कोर्ट गुमला के सुरक्षा गार्ड एवं सोसो मोड़ गुमला निवासी अजीत कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना की जानकारी मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर पुछताछ और छानबीन करते हुयें , अजीत कुमार को  108 एंबुलेंस के सहयोग से गुमला सदर अस्पताल  लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , बाद में उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और उक्त को शव शीतगृह में रखवाया गया और आज बुधवार को उक्त शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया, उक्त दु:खुद  घटना से पुलिस विभाग में मातम का माहौल व्याप्त हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर गुमला भाजपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मरीजों में बांटे फल और ब्रेड

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बुधवार को श्रधेय अटलबिहारी बाजपेयी जी 100 वा जन्मजयंती मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों ने उनके तस्वीर में पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।और कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर कर उनके अमर होने की कामना किया वही पार्टी की ओर से सदर अस्पताल में मरीजों के बीच मे फल और ब्रेड का वितरण कर उनके शीघ्र स्वाथ्य होने की कमाना की। मोके पर पूर्व सांसद श्री सुदर्शन भगत ने उनके जीवनवरित पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के पहले गैर कोंग्रेसी पीएम बने थे। ओर उनके नेतृत्व में देश का उतरोतर विकास हुवा।

वे ओजस्वी वक्ता के साथ कुशल संघठन कर्ता भी थे।उनके शाशन में ही झारखंड के नवनिर्माण हुवा था उन्होंने ही आदिवासियों के विकास के लिए जनजातीय मंत्रालय का गठन किया था वे हमेशा दलित आदिवासी पिछडो की हितैसी थे। वे सर्वांगीण विकास वकालत करते थे आज भाजपा को पौधा से पेड़ बनाने का काम करे है। वे पत्रकारिता के साथ कानूनविद भी थे। हम उनके लगाए पेड़ का टहनी है और हमलोग की जिम्मेदारी है कि हमलोग संगठन हित में लगतार काम करे। भूपन साहू ने भी अपना विचार ब्यक्त किये।

मोके पर जिलाध्यक्ष बिनय कमार लाल जी, पर्देशमंत्री मुनेश्वर साहू,भूपन साहू कमलेश उरांव ,अनुपचंद्र अधिकारी, संयुक्ता देवी,सविंदर सिंह, यसवंत सिंहसागर उरांव, रामवतार भगत, सत्यनरायन पटेल, मंगलसिंह भोक्ता, दामोदर कसेरा, निर्मल गोयल रामेश्वरी उरांव,किशोर मिश्रा, संजय वर्मा,खुशमन नायक ,बबलू वर्मा, अशोक साहू, दिनेश चौधरी, संभु सिंह, अनिकेत गोलू, कौशलेंद्र जमुआर, हरमीत सिंह, सोनमणी उरांव, संभु नायक,गायत्री देवी सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शिक्षा परियोजना निदेशक ने संस्थाओ को दिया ‘Study, Monitoring and Impact’ का मंत्र 

0
✦ सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओ की कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित हुई बैठक
✦ सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओ के कार्यो की त्रैमासिक समीक्षा करने का दिया गया निर्देश
✦ सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओ को परिणामोन्मुखी एवं समयबद्ध कार्य का दिया गया निर्देश
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सहयोग देने वाली सहयोगी स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में छह स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि उक्त संस्थाओ के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं गतिविधियों की त्रैमासिक समीक्षा की जाए।
संस्थाएं ‘Study, Monitoring and Impact’ का पालन करे। इसके तहत समाज के किसी महत्वपूर्ण विषय का अध्ययन कर उसका वर्क प्लान तैयार करे, फिर उसकी ग्राउंड पर निगरानी करे और उसके सकारात्मक परिणामो की समीक्षा करे। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों को परिणामोन्मुखी एवं समयबद्ध कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने सूक्ष्म स्तर पर सामूहिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की सलाह दी।
बैठक में गुणवत्त शिक्षा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार ने सभी संस्थाओ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किये गए प्रेजेंटेशन को देखकर उन्हें मार्गदर्शित किया। उन्होंने कहा कि यह बैठक एक दूसरे को जानने और उनके कार्य संस्कृति से परिचित होने का मंच है। हम अपने कार्यक्रमों और योजनाओ की रचना कैसे करे और इसमें हमारे सहयोगी संस्थाओ की क्या भूमिका होगी, इसका आंकलन करना आवश्यक है। बैठक में IPEL, रूम टू रीड,  सिनी टाटा ट्रस्ट, संपर्क फाउंडेशन, पीरामल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन और लीप फॉर वर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

FLN चैंपियनशिप की ट्राफी का अनावरण 

समीक्षा बैठक के बाद राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने राज्य में पहली बार हो रहे राज्यस्तरीय FLN चैंपियनशिप की ट्राफी का अनावरण किया। अनावरण के दौरान राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि निपुण भारत के तहत चलाये जा रहे बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता के लक्ष्यों को प्राप्त करना इस चैंपियनशिप का मुख्य लक्ष्य है। कक्षा 2 से 5 तक के बच्चो में प्रतियोगिता की भावना आये, इसको ध्यान में रखते हुए इस चैंपियनशिप की परिकल्पना की गयी है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चो का इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराये ताकि प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे के भीतर सीखने की भावना विकसित हो।
आपको बता दे कि अबतक FLN चैंपियनशिप के लिए छह लाख से अधिक बच्चो ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
News Desk
राम भक्तों के लिए

रांची में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला

0
रांची : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को रांची के रातू रोड स्थित न्यू मार्केट कार्यालय में विश्वकर्मा वंशज के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
श्रद्धांजलि सभा में महासभा के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित होकर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।
विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गर्व है की विश्वकर्मा वंश में जन्मे ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री, भारत के गृहमंत्री एवं भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए, यह विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व की बात है।
ज्ञानी जी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ और वह कई परेशानियों से जूझते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी महती भूमिका निभायी। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा उन्हें याद कर उनके बताए मार्गों के पर चलने का संकल्प लिया।

ज्ञानी जी के नाम से शहर में चौक-चौराहा का नामकरण हो

 कार्यक्रम में उपस्थित महासभा के कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा ने ज्ञानी जी के नाम से शहर में चौक-चौराहा होने की बात कही। महासभा के प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि महेश शर्मा जी की बातों से हम सभी सहमत हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के नाम से झारखंड के रांची शहर में चौक चौराहा का नामकरण किया जाना चाहिए।
इस संदर्भ में विगत कई वर्षों से कई संस्थाओं द्वारा रांची नगर निगम को आवेदन देकर मांग की गयी है। लेकिन नगर निगम आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पुनः रांची नगर निगम से महासभा आग्रह करती है की रांची शहर में ज्ञानी जी के नाम से किसी चौक-चौराहा एवं पार्क का नामकरण किया जाए. इस संदर्भ में जल्द ही महासभा के प्रतिनिधिमंडल रांची नगर निगम के प्रशासन से मिलेगा।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी, वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, रांची जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, अवधेश शर्मा, महेश शर्मा, उदय शर्मा, शंकर विश्वकर्मा, विद्यानंद विद्यार्थी, मनोज शर्मा, कृष्ण शर्मा, अंकित विश्वकर्मा सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र शर्मा ने किया।
राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने कहा-आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा कर पेसा कानून जल्द लागू किया जाए, यह समय की मांग है 

0

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड सरकार द्वारा पेसा कानून की नियमावली को मंजूरी देने के बाद अब इस बात की नितांत आवश्यकता है कि सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा कर पेसा कानून को जमीनी स्तर पर जल्द-से-जल्द लागू किया जाये.

श्री तिर्की ने कहा कि पेसा क़ानून लागू होने से झारखण्ड की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव आयेगा और अब ग्रामीणों विशेषकर जनजातीय समुदाय और मूलवासियों के लिये यह बहुत जरूरी है कि सरकार द्वारा स्वीकृत पेसा नियमावली के अनुरूप पेसा कानून का सीधा फायदा झारखण्ड के लोगों को मिले.

श्री तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि नयी सरकार के गठन के बाद झारखण्ड में विशेष रूप से आदिवासियों एवं मूलवासियों को पेसा कानून लागू होने के सम्बन्ध में सरकार से बहुत अधिक भरोसा है.

‘ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि अपनी जवाबदेही समझें’

श्री तिर्की ने विश्वास व्यक्त किया कि पेसा क़ानून लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि भी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी, जवाबदेही, ईमानदारी और लोगों की जरूरतों-आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए अपने कार्य करेंगे, क्योंकि ग्राम सभा की सफलता के लिये यही अनिवार्य और व्यावहारिक शर्त है.

श्री तिर्की ने कहा कि झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में पारम्परिक शासन व्यवस्था का विशेष महत्व है, जहां मानकी-मुण्डा, पाहन, प्रधान, मांझी जैसी व्यवस्था के कारण ही विकास के साथ-साथ जनजातीय जीवन-संस्कृति का भी संरक्षण होता है और संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार झारखण्ड के लोगों की अपेक्षाओं के अनुकूल पेसा नियमावली को अविलम्ब लागू करना आज की सर्वाधिक प्राथमिक जरूरतों में से एक है.

राम भक्तों के लिए

झारखंड की राजनीति में ही सक्रिय होंगे रघुवर दास, नई रणनीति के साथ अब आगे बढ़ेगी भाजपा

0

 तमाम नामों पर मंथन के बाद ही पार्टी ने रघुवर दास के नाम पर विचार किया. झारखंड में अभी भी रघुवर ओबीसी समाज के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं. इनका प्रभाव पूरे राज्य में है. न सिर्फ ओबीसी वर्ग में बल्कि दूसरी जातियों में भी इनकी पकड़ है. अनुभवी के साथ-साथ वे कुशल रणनीतिकार भी हैं.

सुनील सिंह
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास को लेकर भाजपा की राजनीति में हलचल तेज है. मंगलवार की रात रघुवर दास ने जैसे ही राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई. यह साफ हो गया कि वह फिर से सक्रिय राजनीति में लौटेंगे. रघुवर दास केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति में ही सक्रिय रहेंगे. यहीं जिम्मेदारी दी जाएगी. रघुवर भी यही चाहते हैं.
रघुवर दास ने भले ही अचानक इस्तीफा दिया हो, लेकिन इसकी पृष्ठभूमि पिछले हफ्ते तैयार हो गई थी. रघुवर दास दिल्ली गए थे. वहां केंद्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात हुई और सारी बातें दिल्ली में ही तय हुईं. गृहमंत्री अमित शाह की सहमति से पूरी योजना बनी. विधानसभा चुनाव के पहले रघुवर दास सक्रिय राजनीति में लौटना चाहते थे, लेकिन अमित शाह ने रघुवर दास से कहा था कि अभी आपकी झारखंड में जरूरत नहीं है. जब जरूरत होगी तो आपको बता दिया जाएगा.

भाजपा अब अपने कोर वोटर पर ध्यान देना चाहेगी

विधानसभा चुनाव में झारखंड में जब भाजपा को करारी हार मिली तो फिर पार्टी ने रघुवर दास की जरूरत और अहमियत समझी. इसके बाद उन्हें राज्यपाल पद छोड़ने को कहा गया. झारखंड में हार की केंद्रीय नेतृत्व ने जब समीक्षा की तो कई बातें सामने निकल कर आई. पार्टी ने जिन नेताओं पर भरोसा किया व उन्हें आगे बढ़ाया वह कुछ कर नहीं पाए. जनता का विश्वास नहीं जीत पाए. आदिवासी कार्ड फेल हो गया. आदिवासियों को अपने पाले में करने को लेकर सारे प्रयास विफल हो गए. आदिवासियों ने भाजपा का साथ नहीं दिया.
भाजपा झारखंड में अब नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है. भाजपा अब अपने कोर वोटर पर ध्यान देगी. उन्हें अब महत्व देगी और आगे बढ़ाएगी. भाजपा  रणनीति के तहत ओबीसी,  जेनरल और दलितों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी. इन वर्गों का समर्थन अभी भी इंडिया गठबंधन के मुकाबले भाजपा के साथ अधिक है. यदि इन पर और फोकस किया गया, राजनीति में इनको तरजीह दी जाएगी आगे तो आनेवाले दिनों में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा. भाजपा ने मान लिया है कि यदि अब भी उनकी उपेक्षा की गई तो हालात और खराब होंगे.
भाजपा अब ओबीसी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाह रही है. पार्टी में ओबीसी वर्ग से कोई ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सके. कहने को तो कई नाम हैं लेकिन कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिस पर पार्टी भरोसा कर सके. राज्य स्तर पर किसी की पहचान नहीं है.
 तमाम नामों पर मंथन के बाद ही पार्टी ने रघुवर दास के नाम पर विचार किया . झारखंड में अभी भी रघुवर दास ओबीसी समाज के सबसे बड़े नेता हैं. इनका प्रभाव पूरे राज्य में है. न सिर्फ ओबीसी वर्ग में बल्कि दूसरी जातियों में भी इनकी पकड़ है. अनुभवी के साथ-साथ कुशल रणनीतिकार भी हैं.

रघुवर इसके पूर्व दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं

24 साल में रघुवर दास ही ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया. इस दौरान उन्होंने कई दलों तोड़फोड़ कर विधायकों की संख्या बढ़ाई थी. रघुवर दास इसके पहले दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. रघुवर दास का कार्यकाल भी अच्छा रहा था. विकास के अनेक काम हुए. भले दूसरी बार उनकी सरकार नहीं बनी, लेकिन उनके कार्यकाल में हुए काम को भुलाया नहीं जा सकता है.
रघुवर दास स्वभाव से कड़क हैं. हालांकि यह कड़कपन कहीं फायदेमंद रहा तो कहीं नुकसानदेह. अधिकारियों में उनकी हनक थी. अधिकारी डरते थे और काम करते थे. दूसरी ओर यही कड़ापन से उनको नुकसान भी पहुंचा. कार्यकर्ताओं और लोगों में नाराजगी बढ़ी. इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.
लेकिन समय के साथ रघुवर दास अब बहुत बदल गए हैं. पिछली गलतियों से उन्होंने सबक लिया है. अब उनके हाव-भाव काफी बदल गए हैं. ओडिशा में उन्होंने 14 महीने के कार्यकाल में राज्यपाल के रूप में बेहतर काम किया है. वह 1 साल तक गांव-गांव घूमते रहे. लोगों की समस्या सुनते रहे और उसका निराकरण भी करते रहे. राजभवन भी वहां जनता के लिए सुलभ हो गया था. राज्य में भाजपा की पहली बार सरकार बनी.
तमाम पहलुओं पर विचार और मंथन के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने रघुवर दास को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला लिया है. शिवराज सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और हिमंता विश्व सरमा सहित कई नेताओं ने रघुवर दास के पक्ष में अमित शाह को अपनी रिपोर्ट दी थी. इसके बाद ही रघुवर दास पर फैसला लिया गया. बहुत संभव है कि रघुवर दास अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे.
हमारे सूत्र बताते हैं कि रघुवर दास राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे. बल्कि उन्हें झारखंड की राजनीति में ही सक्रिय किया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भाजपा में कई नाम हैं. रघुवर दास की जरूरत झारखंड में है. इसलिए उनकी सेवा यहीं ली जाएगी. रघुवर दास भी झारखंड की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं. रघुवर दास की वापसी की खबर से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.
रघुवर दास को जब प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा तो, संभव है बाबूलाल मरांडी विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बनेंगे और सीपी सिंह को मुख्य सचेतक बनाया जा सकता है. इन तीनों नाम पर फैसला फरवरी के अंत तक या फिर मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है.
राम भक्तों के लिए

एक शाम आंजन धाम जय श्री राम – जय हनुमान – महोत्सव। दिनांक 12 जनवरी 2025.

0
गुमला – गुमला जिला में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी 2024 को आजन धाम में होने वाले महोत्सव एक शाम-आंजन धाम जय श्री राम – जय हनुमान कार्यक्रम को सफलता-भव्य रूप से करने के लिए आज दिनांक 24-12- 24 को आजन धाम में कार्यक्रम के पदाधिकारियों,आंजन धाम से जुड़े श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित हुई ।
बैठक में ज्योतिषविद पंडित दिवाकर पाठक ने कहा आंजन धाम को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया जाने वाला कार्यक्रम एक शाम आंजन धाम महोत्सव इस वर्ष भी ऐतिहासिक होगा।
तीन दिवसीय महोत्सव में 12 जनवरी प्रातः 8:00 बजे 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन होगा।
 काशी के विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक,अंजनी माता का भव्य श्रृंगार,सुंदरकांड का पाठ सामुहिक हनुमान चालिसा का पाठ,भव्यपूजन महाभंडारा का आयोजन है।
जहां दूसरे राज्य के व पूरे क्षेत्र से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।
बैठक में पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिय आवश्यक जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में पंडित दिवाकर पाठक,मुकेश सिंह, पप्पू, अरविंद मिश्रा,नंदकिशोर सिंह, रिपुसूदन साहू,कुमार विजय भगत,वीरेंद्र तिवारी उदयचंद्र मुखर्जी,शिशिर गुप्ता,अभय कुमार महतो,मनीष राजगढ़िया, अनमोल कुमार लाल,अमन आनंद, छोटेलाल उरांव भगत, सनोज वर्मा ,विवेक कुमार पाठक, चंदन गोयल, अवधेश प्रसाद सिंह ,सचिन कुमार साहू, सुधाकर इंदवार, राजाराम साहू दिनेश साहू, विनोद साहू ,अनंत नाग,हरि बैठा, ओम प्रकाश साहू, बजरंग गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह,जीत वाहन बढ़ाइक,चडरा भगत, राजेश चीक बड़ाइक,सुशील तिवारी,  रामकुमार महतो, अमित कुमार महतो, राजेश प्रसाद ,जागेश्वर साहू, परमेश्वर सिंह ,मुनेश्वर साहू,विपिन कुमार सिंह, कुमार विजय भगत, अमर गोस्वामी उपस्थित थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

मसाला व्यवसाय के घर में लूटपाट का उद्वेदन करते हुए तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल

0
गुमला पुलिस ने आंजन रोड दुर्गा मंदिर टोटो ग्राम निवासी मसाला व्यवसाय के घर में हुई लूटपाट का उद्वेदन करते हुए , एक देसी कट्टा , एक गोली, चांदी के जेवरात, ₹10,000 हजार रुपये नगद , एक मोटरसाइकिल , तो मोबाइल सहित तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुयें गुमला जेल भेज दिया हैं ।
गुमला – गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने गुमला थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि गुमला सदर थाना स्थित  आंजन रोड दुर्गा मंदिर  टोटो ग्राम निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के घर  में दिनांक 12 दिसम्बर 2024 लूट कांड का उद्वेदन करते हुए बताया कि ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा उनके घर में  हुए लूटपाट की घटना के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज  कराई गई थी , जिसपर गुमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुयें, एक छापामारी दल का गठन किया गया और पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह एवं टेक्निकल सेल के उमेश तिवारी  के संयुक्त नेतृत्व में उक्त छापामारी दल ने अनुसंधान के क्रम में, टेक्निकल इन्पुट के सहयोग से  उक्त छापामारी दल ने  देवरस नगर टोटो निवासी रिजवान आलम को गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदही पर सिसई थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप उरांव एवं चामा उरांव को विधिवत गिरफ्तार करते हुए, उनके पास से,एक देसी कट्टा,एक गोली, ₹10 ,000 ( दस हजार ) नगद राशि, तीन जोड़ा पायल, तीन जोड़ा बिछिया , एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामदगी कर  उक्त आरोपियों को आवश्यक पुछताछ और छानबीन करने के लिए गुमला सदर थाना लाया गया जहां उक्त अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपने – अपने अपराध स्वीकार करते हुए , बताया कि हम चार लोग दीवार फांदकर उक्त  घर के अंदर प्रवेश किये और उक्त लूटपाट की घटना को अंजाम दिये , जबकि अन्य तीन सहयोगी उक्त घर के बाहर रहकर निगरानी कर रहे थे
मास्टरमाइंड गुंदर उरांव सहित 4 अन्य लोग अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं , जिन्हें पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज देगी , उक्त घटना के संबंध में बताया जाता है कि 12 दिसंबर 2024 के रात्रि में आंजन रोड , दुर्गा मंदिर टोटो ग्राम निवासी मसाला व्यवसाय ओम प्रकाश गुप्ता जब अपने में नहीं  थे, उस वक्त  उक्त घर में  दीवार फांदकर  चार  हथियारबंद नकाबपोश अपराधी उक्त घर में प्रवेश कर गए और घर में उपस्थित  मात्र दो महिलाओं और दो बच्चों पर हथियार का भय दिखाकर पूछने लगे की घर में कहां कहां रुपया और सोने चांदी के जेवरात है और इसी क्रम में उक्त अपराधियों ने गोदरेज अलमारी का लॉकर , बक्सा आदि को तोड़कर लगभग ₹ 7,00000 ( सात लाख रुपये ) नगद और लगभग सात – आठ लाख रुपये के जेवरात लूटपाट कर  और हल्ला कर रहे महिलाओं और बच्चों के साथ  मारपीट कर और पुण: दीवार फांदकर कर उक्त घर से भागने में सफल रहे , बाद में उक्त घटना के विरुद्ध में मसाला व्यवसाय ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी ।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

‘इश्क़ जबरिया’ की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने किया खुलासा, लोग हमेशा करते हैं उनकी साड़ियों की तारीफ!

0
उत्तर प्रदेश, दिसंबर 2024: साड़ी केवल एक वेशभूषा नहीं है, यह परंपरा, खूबसूरती और गरिमा का प्रतीक है। सन नियो के लोकप्रिय शो ‘इश्क़ जबरिया’ में बोल्ड और आकर्षक मोहिनी का किरदार निभा रही अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने साड़ियों के प्रति अपने गहरे जुड़ाव और इसे अपनी पहचान का हिस्सा बनाने के बारे में खुलकर बात की।
काम्या पंजाबी ने बताया, “मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं।
वे मेरी साड़ी के स्टाइल, अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन, साड़ी पहनने के तरीके और यहां तक कि मेरे हेयरबन के लिए इस्तेमाल किए गए पिन्स तक को लोग सराहते हैं। उनकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है और यही मुझे हर बार साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करती है।”
काम्या ने आगे कहा, “साड़ी पहनना मेरे लिए खुद को व्यक्त करने और लोगों से जुड़ने का जरिया बन गया है। यह कमाल की बात है कि एक साधारण साड़ी अनजान लोगों के बीच भी चर्चा का विषय  हो सकती है और यादें बना सकती है। जो तारीफ मुझे मिलती है, वह मुझे नए-नए स्टाइल्स को एक्सप्लोर करने और इस खूबसूरत परंपरा को और गहराई से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।”
‘इश्क़ जबरिया’ में काम्या मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो आदित्य (लक्षय खुराना द्वारा अभिनीत किरदार) की चाची हैं। यह शो गुलकी (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है, जो बड़े सपने देखती है और प्यार व आत्म-खोज के रास्ते में अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करती है।
देखिए ‘इश्क़ जबरिया’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।
-Muskan
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium