26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 506

पलामू पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा-आजकल सभी जर्नलिस्ट पब्लिशर बन गए हैं! फेक न्यूज को रोकना हम सबकी जिम्मेवारी

0

पलामूः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने पलामू में मंगलवार को मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज हर हाथ में मोबाइल है, सभी जर्नलिस्ट और पब्लिशर बन गए हैं. मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि हमें फेक न्यूज को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है और इसे रोकना एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है.

उन्होंने कहा कि वह कई योजनाओं का जायजा लेंगे एवं उसकी समीक्षा करेंगे. उन्होंने बताया कि पलामू में महिलाओं के लिए 300 करोड़ बजट की मंजूरी दी गई है. 49 विभिन्न तरह के इंडिकेटरों की समीक्षा की गई है, जिसमें पाया गया है कि पलामू में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25 रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें 20 का निर्माण कार्य मार्च महीने तक पूरा हो जाएगा.

पलामू में स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे करने का निर्देश

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि पलामू में स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है. सर्वे में यह पता लगाने को कहा गया है कि स्कूल ड्रॉप आउट क्यों हो रहा है? सर्वे के बाद ड्रॉप आउट सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, आधारभूत संरचना, प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं समीक्षा की गई एवं विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

राम भक्तों के लिए

गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस: नागरिकों की समस्याओं का तत्परता से समाधान

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक निर्देश जारी किए।
सीलम नवटोली की निवासी पैरा देवी ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन दवाइयों का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। इस पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और कल्याण विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
लरंगों पंचायत के निवासियों ने आवेदन देकर बताया कि उनके गांव में जल मीनार बनाए गए हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। इस पर उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गुमला निवासी चारी उरांव ने अपने आवेदन में बताया कि वे पूरी तरह असहाय हैं और उन्हें किसी भी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ADSS को पत्र अग्रसारित कर तुरंत सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जमीन विवाद, रोजगार की मांग, विभिन्न योजनाओं का लाभ, और अन्य कई सार्वजनिक व निजी समस्याओं पर आधारित कुल कई आवेदन प्राप्त हुए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन का प्रयास

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में उपायुक्त ने रायडीह प्रखंड के ऊपरखटंगा पंचायत स्थित पीवीटीजी ग्राम लालमाटी एवं बेहरापाट का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर आज, मंगलवार को इन ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा  मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 57 स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान दो मरीज मिर्गी से पीड़ित पाए गए, जिन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों मरीजों को अस्पताल में जांच के बाद दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचें। भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को नियमित रूप से इन क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने राज्यवासियों को क्रिसमस की बधाई दी, लोगों के विकास के नये अध्याय शुरू करने का संकल्प लेने का आह्वान किया

0
रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने क्रिसमस के अवसर पर झारखण्ड के लोगों के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों से आह्वान किया कि आत्मविश्वास, जुझारूपन, समर्पण और अपनी पूरी योग्यता व सामर्थ्य के साथ झारखण्ड और यहां के लोगों के विकास के लिये नये अध्याय की शुरुआत करने का संकल्प लेने का यह बिल्कुल सही समय है.
श्री तिर्की ने मंगलवार को कहा कि चुनाव का कोलाहल दूर हो चुका है और अब किसी दलगत या जातिगत भावना से ऊपर उठकर झारखण्ड के विकास के लिये सभी को दृढ़ संकल्प लेना चाहिये. उन्होंने कहा कि झारखण्ड के सभी लोगों की खुशी में ही पूरे प्रदेश की खुशहाली छिपी है.
श्री तिर्की ने कहा कि हेमंत सोरेन के पुनः मुख्यमंत्री बनने और नयी सरकार के काम शुरू करने के बाद शुरुआत में ही सरकार के सकारात्मक काम के रुझान आने शुरू हो गये हैं और आम लोगों के बीच में एक अच्छा संदेश गया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखण्ड का समन्वित-संतुलित विकास और यहां के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ यहां के सभी लोगों की है और यदि सभी लोग अपनी पूरी जवाबदेही का परिचय दें तो, झारखण्ड को देश का सबसे बेहतर प्रदेश बनने से कोई भी नहीं रोक सकता.
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने उसरी नदी की सफाई व संरक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए सीएसआर फंड के क्रियान्वयन की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

0
गिरिडीह : उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यावरण समिति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के उचित अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की.

डीसी ने अवैध बालू खनन पर कार्रवाई का निर्देश दिया 

बैठक में उसरी नदी के संरक्षण तथा पर्यावरण समिति के उद्देश्य व कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही जिले में हो रही अवैध बालू खनन, डंपिंग, स्टोन माइंस एवं क्रशर के संचालन की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने उसरी नदी की सफाई और संरक्षण हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उपलब्ध कराए गए सीएसआर फंड के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की.
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जिला अंतर्गत सभी कारखानों में ESP (इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर) मशीन इंस्टॉल करने के संबंध में उचित निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने शहर के गंदे नालों की उचित साफ सफाई, तथा गंदे नालों की पानी को फिल्टर करने के उपरांत ही नदी में प्रवाहित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा समय-समय पर जिला अंतर्गत संचालित कारखानों से निकलने वाले धुएं, अपशिष्टों का निष्पादन, दूषित जल का बहाव,  प्रदूषण नियंत्रण के मानक आदि सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही एयर क्वॉलिटी इंडेक्स संबंधी डिस्प्ले स्क्रीन लगाने के संबंध में अनुरोध किया गया।

बैठक में ये अधिकारी थे उपस्थित

बैठक में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, उपनगर आयुक्त, जिला खनन पदाधिकारी, फैक्टरी इंस्पेक्टर, महाप्रबंधक, सीसीएल, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण, कारखाना निरीक्षक, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, जिला योजना पदाधिकारी आदि समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

Bharatpur: Rajasthan’s Emerging Cybercrime Hub

0

In the last few years, Bharatpur–a city in Rajasthan, famous for its rich cultural heritage and natural beauty–has emerged as an unflattering hub for cybercrime. After Jamtara in Jharkhand and Nuh in Haryana, Bharatpur is emerging as a new synonym for sophisticated cyber frauds that are threatening the safety of digital ecosystems across the nation.

The Rise of Cybercrime in Bharatpur

Bharatpur district is a cybercrime hub due to its transformation over phishing scams, online frauds, and digital extortion. According to law enforcement, the incidence of cyber crimes coming from rural areas has seen an alarming rate increase. Advanced techniques in use include identity theft, phishing messages, and fake websites for banking to trap unwary victims across the nation.

The primary reason for this is the cheap internet service, which has made the reach of technology easy to all strata of society. Coupled with the lack of proper digital literacy and stringent law enforcement, Bharatpur has presented fertile ground for tech-savvy criminals to exploit vulnerabilities.

Key Factors Behind Bharatpur’s Cybercrime Surge

Economic Challenges: Most of Bharatpur’s population is rural, with limited economic opportunities. Cybercrime, therefore, is a tempting alternative for most people, who are driven to crime.

Proximity to Metropolitan Cities: Being close to Delhi and Agra makes Bharatpur strategically located, which means that the cybercriminals can operate across state and national borders easily.

Skill Acquisition: Inspired by such notorious examples of Jamtara and Nuh, local youth are gaining these cybercrime techniques from tutorial sites and informal networks online.

Weak Enforcement Mechanism: The absence of any specialized cybercrime units under the local police force is one of the primary issues that has hampered crackdowns on these activities effectively. Understaffed police stations and outdated technology worsen the situation.

Likeness with Jamtara and Nuh

Much like Jamtara in Jharkhand, which is termed “India‘s phishing capital,” Bharatpur cybercriminals use social engineering tactics. They pose as officials of banks, lottery firms, and government officials in order to win the trust of the victims and loot their sensitive information. Similarly, the modus operandi of Bharatpur replicates that of Nuh, where fraudulent activities prevail in the face of socio-economic challenges and low education levels.

Attempts to Check the Menace

Authorities are finally realizing the gravity of Bharatpur‘s cybercrime issue. Several measures have been initiated to deal with the problem:

Awareness Campaigns: Digital literacy programs are being conducted for the residents to make them aware of cyber fraud and how to protect themselves from it.

Strengthening Law Enforcement: Efforts are being made to establish specialized cybercrime cells equipped with modern tools and trained personnel.

Collaboration with Tech Companies: Partnerships with tech firms and banks aim to create robust mechanisms to detect and prevent fraud.

Community Involvement: Efforts are being made to involve local communities in identifying and reporting suspicious activities.

The Road Ahead

The emergence of Bharatpur as a cybercrime hub is a cautionary tale for the darker side of India‘s digital revolution. On one hand, it empowered millions; on the other hand, it gave scope to new ways of committing crimes. It would thus require a multi-pronged approach to combating this trend involving law enforcement, community engagement, and technological innovation.

Learning from the experiences of Jamtara and Nuh, the tide can be turned here in Bharatpur in reclaiming its status as a city of culture and heritage rather than crime. The battle against cybercrime will be long and arduous, but through sustained efforts, the district can pave the way for a safer digital future.

About the Author

Ashok Kumar is a seasoned professional working as a Technical Lead in a multinational IT company. With extensive experience in the technology sector, he is deeply committed to raising awareness about cybercrime and its prevention. Through workshops, articles, and community outreach, Ashok Kumar actively educates people on how to safeguard themselves in the digital age. His dedication to promoting cyber literacy is helping to build a safer online environment for all.

राम भक्तों के लिए

बीएन ग्रुप ने असली नायकों को सलाम करते हुए सिम्‍पली फ्रेश टीवी विज्ञापन के साथ अपना नया कैम्पेन ‘रखो इरादे फ्रेश’ लॉन्‍च किया

0
नेशनल, दिसंबर, 2024 – बीएन ग्रुप के प्रमुख ब्राण्ड सिम्‍पली फ्रेश ने अपना नया कैम्पेन, “रखो इरादे फ्रेश” लॉन्च किया है। वे एक ऐसा विज्ञापन लेकर आए हैं जोकि लोगों के दिलों के तार जोड़ता है और वास्तविक जीवन के उन असली नायकों की बात करता है जिन्होंने अपनी अलग सोच और प्रभावी तरीकों का परिचय दिया है।
इस कैम्पेन का प्रेरणादायक टीवी विज्ञापन ग्रामीण भारत में संवहनीय खेती के लिए अपना बेहतरीन कॅरियर छोड़ देने वाली एक आईटी प्रोफेशनल नीरजा कुद्रीमोती और पांच-सितारा शेफ से सोशल वर्कर बनकर गरीबों के नाम अपना जीवन समर्पित करने वाले नारायणन कृष्णन जैसे लोगों को एक सम्‍मान है।  बदलाव और निस्‍वार्थ भावना का उनका असाधारण सफर बेहतर भारत के लिए नए-नए विचारों और साहसी विकल्‍पों को बढ़ावा देने के सिम्‍प्‍ली फ्रेश के मिशन से मेल खाता है।
इस कैम्पेन को थोड़ी और धार देते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और अनूप सोनी को इस संदेश को मजबूती से आगे ले जाने के लिए शामिल किया गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स के माध्यम से वे दर्शकों को नई सोच अपनाने और अपने-अपने समुदायों में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।
इस कैम्पेन के बारे में , किरण गिराडकर, सीएमओ, बीएन ग्रुप, का कहना है, “रखो इरादे फ्रेश’  कैम्पेन में उस नई सोच और नए तरीकों की ताकत के बारे में बात की गई है जोकि सही मायने में विकास लेकर आते हैं। नीरजा और नारायणन की कहानियां हमें पुरानी धारणाओं को चुनौती देने और एक सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती हैं। सिम्पली फ्रेश इन नायकों और उज्जवल भविष्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करता है।”
“रखो इरादे फ्रेश” टीवी विज्ञापन सिम्‍पली फ्रेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनल और अन्य डिजिटल माध्यमों पर लाइव किया गया है। इस कैम्पेन में दर्शकों को आकर्षित करने और नए इरादों को बढ़ावा देने के लिए खास कंटेंट और इंटरैक्टिव चुनौतियों को दर्शाया गया है।

सिम्‍पली फ्रेश के विषय में:

बीएन ग्रुप द्वारा साल 2013 में शुरू किया गया सिम्‍पली फ्रेश, एक बीज वाला खाद्य तेल है, जिसमें सोयाबीन, सूरजमुखी और मूंगफली का तेल शामिल है। नई तरह की सोच को आगे लाने के संकल्प के साथ सिम्‍पली फ्रेश अपने उत्पादों और अभियानों के माध्यम से समाज की तरक्की में अपना योगदान देता है।

बीएन ग्रुप के विषय में: 

बीएन ग्रुप, एफएमसीजी, खाद्य तेलों और विशेष रसायनों में दिलचस्पी रखने वाला एक प्रमुख समूह है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी। इस समूह को अपने अनूठे तरीकों और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए जाना जाता है। अपने अत्याधुनिक परिसरों और ग्राहकों की सेहत को बढ़ावा देने की अपनी सोच के साथ, बीएन ग्रुप भारतभर में लगतार अपना विस्तार कर रहा है।
Muskan
राम भक्तों के लिए

10 वर्षीय एक छात्रा का अपहरण कर , बेरहमी से उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया, संदेह में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी , पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है।

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली ग्राम निवासी एक  10 वर्षीय मासूम  बच्ची अस्मिता एक्का ( पिता – सलमान एक्का ) शनिवार को अपनी बकरी चलाकर अपने घर पहुंची और पास पड़ोस की सहेलियों के साथ खेलने लगी और वह एकाएक गायब हो गई, उक्त घटना जंगल की आज की तरह पूरे गांव में फैल गई और परिवार, परिजनों और ग्रामीणों ने उक्त मासूम बच्ची की खोजबीन करने लगे, परंतु कोई अता पता नहीं चल सका फिर भी लोग छानबीन में जुटे रहे, इसी क्रम में रात्रि लगभग 8.30 बजे उक्त मासूम बच्ची का शव उनके घर के पीछे से बरामद किया गया, और दूसरे दिन उक्त घटना की जानकारी सिसई थाना पुलिस को दी गई, उक्त मासूम बच्ची के शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उक्त मासूम बच्ची को अपहरण कर , उसकी हत्या करने से पूर्व उस मासूम बच्ची को बेरहमी के साथ मारपीट करने के बाद ,  उक्त मासूम बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी गई हैं , क्योंकि उक्त मासूम बच्ची के गर्दन में काफी  गहरे दाग साफ दिखाई दे रहे थे,  उक्त मासूम बच्ची के शव प्राप्त होते  ही पुरे परिवार , परिजनों और गांव में कोहराम मच गया, बाद में उक्त घटना की सूचना  सिसई पुलिस को दी गई , उक्त सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें अपने दलबल के साथ उक्त घाटनास्थल पर पहुंचकर पुछताछ छानबीन शुरू कर दी, इसी क्रम में परिवार , परिजनों और ग्रामीणों ने शंका  व्यक्त करते हुए ,  मृतक छात्रा के बड़े पिता पर ही उक्त हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया गया , जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त मृतक मासूम बच्ची के बड़े पिता के घर की तलाशी ली गई तो उस घर से उक्त बच्ची का चप्पल , बिस्कुट, जलेबी और दारू का बोतल बरामद होते ही उक्त तथाकथित बड़े पिता पर  उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस के समक्ष  यह संभावना व्यक्त करते हुए , आरोप लगाया की उक्त हत्याकांड को आपसी रंजिश और नशापान का सेवन कर उक्त मासूम बच्ची की हत्या करने से पूर्व उक्त बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट कर अंततः उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई, बाद में पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लेते हुए पुछताछ और छानबीन करने के लिए अपने साथ सिसई थाना ले गई और उक्त मासूम बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने बिशुनपुर स्थित गुरदरी पंचायत में स्थानीय रैयतियों की सुविधा हेतु CNT Act, Under Sec.49 से संबंधित कोर्ट का किया आयोजन।

0
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत  जिले के सुदूरवर्ती ग्राम क्षेत्र के निवासियों तथा स्थानीय रैयतियों की सुविधा हेतु आज सोमवार को गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के द्वारा बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत गुरदरी पंचायत में CNT Act, Under Sec.49 से संबंधित कोर्ट का आयोजन किया गया जिसमें पोपलपाट, डूमरपाट, चौरापाट के लगभग 25 आवेदकों से संबंधित 05 केस की सुनवाई की गई जिनमें से सभी 3 केस का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया एवं 2 केस रिजेक्ट किए गए।
ज्ञात हो की बिशुनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों जिनमें गुरदरी पंचायत भी शामिल है, में हिंडालको कंपनी के द्वारा माइनिंग का कार्य भी किया जाता है, इसी क्रम में ग्रामीणों / रैयतियो से कंपनी के द्वारा पथरीले(बॉक्साइट निकालने हेतु) भूमि की खरीद की गई है। उपायुक्त के द्वारा उक्त क्षेत्र में जाकर भूमि संबंधी मामलों के तहत सभी केस की सुनवाई की गई। इसके साथ ही उपायुक्त ने रैयतियों से बात चीत के दौरान इस बात की भी पुष्टि की कि कोई भी रैयत/ ग्रामीण अपने जमीन को बिना किसी दबाव एवं कम दाम में ना बेच रहा हो। उपायुक्त ने सभी रैयतियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन किसी भी प्रकार के दबाव में आकर न बेचें यदि ऐसा होता है तो वे गुमला उपायुक्त एवं बीडीओ कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर गुमला उपायुक्त ने सभी आवेदकों से संबंधित केस    मामलों के अलावा उनके निजी जीवन की भी जानकारी ली, उन्होंने प्रत्येक  व्यक्ति से सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी पुष्टि की एवं जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है अब तक उन्हें तुरंत ही आवेदन जमा करने का आग्रह भी किया।
इस दौरान मौके पर प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा, बीडीओ बिशुनपुर सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा हिंडालको प्रबंधक सहित सैंकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भरनो प्रखंड में जंगली हाथियों के खतरे के चलते धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू, 01.01.2025 तक कई गतिविधियों पर प्रतिबंध

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो से ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि लगभग 15 से 20 जंगली हाथियों का झंडा भरनो प्रखण्ड के ग्राम कुम्भरो एवं भरनो के आस-पासं विचरण कर रहा है, जिसे देखने के लिए लोगों का भीड़ एकत्रित हो रहा है। उनके द्वारा संभावना व्यक्त किया गया कि लोगों के अनावश्यक भीड़ के कारण जंगली हाथी अप्रिय घटना कर सकते हैं।
उपरोक्त विवेचित तथ्यों की पृष्ठभूमि में लोक परिशाँति व विधि-व्यवस्था को कायम रखने हेतु मैं राजीव नीरज, अनुमण्डल दण्डाधिकारी, गुमला अपने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नांकित गतिविधियों पर भरनो थाना के ग्राम विकास भारती, कस्तुरबा आश्रम, भरनो, मूड़कटी अम्बा, भढ़वा बगीचा, भरनो, मलगो मोड़, मारासिल्ली, कुम्भरो एवं गाड़ाटोली, जहाँ आम लोगों की भीड़ एकत्रित होने की संभावना है, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 में निहित प्रावधानों के तहत आज दिनांक 23.12.2024 से 01.01.2025 को मध्याह 6.00 बजे तक के लिए निषेधाज्ञा लागू करता हूँ :-
1. उपरोक्त वर्णित ग्राम के समीप वैसे सभी स्थल, जहाँ जंगली हाथियों का झुंड उपस्थित हो, 05 (पाँच) या, उससे अधिक व्यक्तियों के किसी प्रकार से एकत्रित होने एवं आम रास्ता को किसी प्रकार के माँग को लेकर अवरूद्ध करने पर पूर्णतः निषेध (प्रतिबन्ध) होगा। यह निषेधाज्ञा कर्त्तव्य पर प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मियों, बाजार-हाट या, मेला में एकत्रित आम लोगों, मंदिर-मस्जिद, बिरजाघर में पूजा-अर्चना, शादी-विवाह के लिए आमंत्रित लोगों एवं शव यात्रा पर लागू नहीं होगा।
2. निषेधित क्षेत्र (Probhiated Area) में अनुज्ञप्त हथियारों को धारण करने पर निषेध लगाया जाता है एवं किसी प्रकार का घातक हथियार / अग्नेयास्त्र या, विस्फोटक पदार्थ लाने अथवा, ले जाने की पूर्णतः मनाही की जाती है। हथियार में (वृद्ध एवं अपंगों के टहलने की छड़ी, नेपालियों का 6″ की खुखरी व सिख समुदाय का कृपाण के साथ अपने कर्त्तव्य पर तैनात सुरक्षाकर्मी की लाठी या, अग्नेयास्त्र को छोड़कर) लाठी भी शामिल है। साथ ही, एक साथ 03 (तीन) से अधिक वाहनों (पुलिस / सरकारी वाहनों को छोड़कर) के परिचालन पर भी पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।
3. निषेधित क्षेत्र (Probhiated Area) में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए पूर्वानुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium