26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 507

रक्तदान शिविर में छट्ठे दिन बिशुनपुर प्रखंड में आज 41 यूनिट रक्त का संग्रहण, 26 दिसम्बर को होगा भरनो प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान अभियान के छट्ठे दिन आज बिशुनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस दौरान कुल 41 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
रक्तदान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को दिनांक  26 दिसंबर 2024, को भरनो प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्तदान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

जिला प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रक्तदान एक महादान है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देता है।

आगामी रक्तदान शिविर का विवरण:

स्थान: भरनो प्रखंड
तिथि: 26 दिसंबर 2024
समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
आप सभी से निवेदन है कि इस अभियान में भाग लें और अपने दोस्तों, परिवारजनों को भी प्रेरित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सुशासन सप्ताह के तहत गुमला जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

0
गुमला : – गुमला सोमवार को सुशासन सप्ताह (19 से 24 दिसंबर) के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के शत-प्रतिशत नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें योजनाओं का लाभ सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराना है। कार्यशाला की जानकारी और संचालन जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार द्वारा किया गया।
गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह केवल सांकेतिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके मूल्यों को समझने और उसे जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि योजनाओं के क्रियान्वयन को चेकलिस्ट तक सीमित न रखें, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी लक्षित व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए और क्रियान्वयन में 100% सफलता सुनिश्चित होनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में जिले में लागू की जा रही बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की गई और वीडियो के माध्यम से उनकी प्रस्तुति दी गई। साथ ही, आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने ग्राम संपत्ति पोर्टल, नीति आयोग, SCA और CSR मद आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने ग्राम संपत्ति पोर्टल पर योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट का अवलोकन किया और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने इंजीनियरिंग विभागों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और समय से पहले कार्य पूरा न होने पर फटकार लगाई। उपायुक्त ने जिला वन अधिकारी (DFO) की उपस्थिति में इंजीनियरिंग विभागों के साथ भूमि संबंधी अनुमति (FRA और FC के तहत NOC) को लेकर विस्तृत चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सड़क निर्माण, भवन निर्माण और मरम्मत कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने ग्राम संपत्ति पोर्टल पर सभी प्रोजेक्ट्स को अद्यतन करने का निर्देश दिया और गुणवत्ता-युक्त कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सिसई से बसिया रोड पर निर्माण कार्य से पहले पोल शिफ्ट नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित जूनियर इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने PMAGY और SVS के प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के प्रोजेक्ट्स को भी ग्राम संपत्ति पोर्टल पर अद्यतन किया जाए। बैठक में अनियमितता और प्रोजेक्ट में देरी के मामलों पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट किया कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।
कार्यशाला के दौरान सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, इनडोर स्टेडियम और अन्य मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद की समीक्षा के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत हुए कार्यों पर चर्चा की गई। फंडिंग में कमी के कारण योजनाओं की संख्या सीमित होने की बात सामने आई। इसके अलावा अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक DRDA, जिला योजना पदाधिकारी, REO, NREP, जिला परिषद, नगर परिषद, RCD, NHI, बिल्डिंग विभाग सहित विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता, ADF फेलो अभिनाश पाठक, रमेश कुमार, एलीना दास विवेक कुमार, और अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

स्कूल से लौट रही छात्रा की सिंदूर से भरी मांग, झारखंड में बीच चौराहे पर लड़के की करतूत

0
झारखंड के हजारीबाग के कटकमसांडी के ढौठवा में शनिवार को युवक ने स्कूल से आ रही नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दी। घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। इस घटना की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली। नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की।

दबोचा गया मनचला

थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है है कि ढौठवा गांव के देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी ने इस गांव के अंतर जाति समाज की नाबालिक लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दी थी। घटना के बाद नाबालिग के परिजन व लड़की ने थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। घटना के बाद युवक को न्यायायिक हिरासत भेज दिया। वहीं नाबालिग को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। राजवल्लभ कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

News – Kusum Kumari

राम भक्तों के लिए

JSSC-CGL में सफल हुए अभ्यर्थी पहुंचे सीएम आवास, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

0
JSSC-CGL परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का एक डेलिगेशन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा है। बाकी सभी सफल अभ्यर्थी मोरहाबादी के बापू वाटिका में जमा हुए हैं। दरअसल JSSC-CGL परीक्षा पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप लगे हैं। इसी बीच हाईकोर्ट के तरफ से फाइनल रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दिया गया। अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गया है। जिसके बाद आज जो सफल अभ्यर्थी हैं वो सीएम से मिलने पहुंचे हैं।
News – Kusum Kumari
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों को भू-अर्जन कार्यालय से समन्वय स्थापित कर लंबित एलपीसी/वंशावली को अविलंब निर्गत करने का दिया निर्देश

0
गिरिडीह : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को झारखण्ड राज्य अंतर्गत पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड, सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार, भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं की समीक्षा से संबंधित बैठक की।
बैठक में उपायुक्त द्वारा विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने एनएच 114 से संबंधित समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एनएच 114 में पेंडिंग मामलों का निपटारा जल्द करें। इसके संबंध में बताया गया कि FRA का निर्णय लिया गया है और 06 मौजा का अवार्ड तैयार कर रैयतों के बीच वितरित किया जा रहा है। लाभुकों के बीच नोटिस बांटा जा रहा है.
रैयतों द्वारा भू अर्जन कार्यालय में राजस्व संबंधी दस्तावेज जमा करने के उपरांत मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही सभी अंचलाधिकारी को भू-अर्जन कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए कैंप लगाकर लंबित एलपीसी/वंशावली को अविलंब निर्गत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए।
राम भक्तों के लिए

कृषि मंत्री के सवाल का किसी भी जिला कृषि पदाधिकारी के पास नहीं था कोई जवाब…नाराज मंत्री ने पूरी जानकारी के साथ आने का अधिकारियों को दिया निर्देश

0

2-3 जनवरी तक राज्य कृषि निदेशक तक रिपोर्ट सौंपने का मंत्री ने दिया निर्देश, गोड्डा जिला कृषि पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर शोकॉज

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार को अपने विभागीय अधिकारियों के जवाब से नाराज दिखी. जिला कृषि पदाधिकारियों के पास कृषि मंत्री के सवाल का जवाब नहीं था. कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना और उसके लाभुकों की सही जानकारी देने में जिला कृषि पदाधिकारी फिसड्डी साबित हुए.
दरअसल, रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में रबी फसल पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को रबी फसल की सही जानकारी देना और उन्नत कृषि की ओर कदम बढ़ाना रहा. विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी ने कहा कि कृषि विभाग में काम करना एक बेहतर अवसर है.
किसानों से मिलकर जमीनी,  हकीकत को जानकर किसानों को सरकार की योजना का लाभ दिया जा सकता है. BAU ने झारखंड की भूमि के अनुसार बीज तैयार किए हैं, जिसका लाभ राज्य के किसानों को दिया जा सकता है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जब कार्यशाला को संबोधित करना शुरू किया, तो उन्होंने सबसे पहले जिला कृषि पदाधिकारी से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सवाल पूछना शुरू किया.

मंत्री के सवाल पर हॉल के अंदर पसरा रहा सन्नाटा 

बोकारो जिला कृषि पदाधिकारी से इसकी शुरुआत हुई. मंत्री ने जिला कृषि पदाधिकारी से जानना चाहा कि योजना क्या है और इसके तहत कितने लाभुकों को लाभ मिला? लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मंत्री ने धनबाद, दुमका, गोड्डा सहित कई जिलों से विभागीय योजना से संबंधित सवाल पूछे. किसी के पास मंत्री के सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं था.
मंत्री के सवाल पर हॉल के अंदर सन्नाटा पसरा रहा. वो इस दौरान काफी नाराज भी दिखी. मंत्री ने यहां तक कह दिया कि अधिकारी मक्खी मारने के लिए दफ्तर नहीं आएं. इसके साथ ही गोड्डा जिला कृषि पदाधिकारी के कर्मशाला से अनुपस्थित रहने पर शोकॉज करने का निर्देश दिया.
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि वो जब भी इस तरह की कार्यशाला में शिरकत करने आए, तो पूरी तैयारी के साथ आएं. मंत्री ने कहा कि पहले ही विभागीय अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया गया था. इसे हर हाल में पूरा करना है.
31 दिसंबर तक अलग-अलग कार्यशाला आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया है. उसके बाद 2 से 3 जनवरी तक राज्य कृषि निदेशक तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. इस रिपोर्ट में धरातल पर योजना की हकीकत और लाभुकों की संख्या को विशेष तौर पर अंकित किया जाएगा.

राम भक्तों के लिए

 अभाविप हजारीबाग नगर का हुआ पुनर्गठन,  प्राध्यापक रंजन कुमार बने नगर अध्यक्ष व मंत्री बने यशवंत

0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई का पुनर्गठन स्थानीय भाग्यमणि शादी घर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, प्रांत सह मंत्री रितेश यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य अमित चौबे विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर नगर अध्यक्ष रंजन कुमार निवर्तमान नगर मंत्री रुद्र राज ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर के किया। जिला संयोजक बाबूलाल मेहता ने विषय प्रवेश कराया बाद में उपस्थित अतिथियों ने एक एक कर अपनी बातें रखी। निवर्तमान नगर मंत्री रुद्र राज ने मंत्री प्रतिवेदन उपस्थित  पदाधिकारियों एवं छात्रों के बीच रखा। प्रदेश सह मंत्री रितेश यादव ने पुरानी इकाई को भंग कर के नई इकाई की घोषणा की जो इस प्रकार है नगर अध्यक्ष प्राध्यापक रंजन कुमार, उपाध्यक्ष प्राध्यापक सदानंद कुमार, नगर मंत्री यशवंत कुमार, सह मंत्री मनीष कुमार, शेखर शर्मा, मानसी प्रिया शाश्वत सिन्हा, साहिल सिंह जिला एसएफडी प्रमुख अभिषेक कुमार सह प्रमुख पियूष पासवान,चिन्मय भारद्वाज जिला थिंक इंडिया प्रमुख राजकुमार नगर थिंक इंडिया प्रमुख आरव मेहता जिला सोशल मीडिया संयोजक रौशन पाठक नगर सोशल मीडिया संयोजक अनुभव सिन्हा सह संयोजक दीपक पांडेय जिला खेलकूद प्रमुख लालजीत यादव सह प्रमुख मोहन राणा जिला कला मंच प्रमुख तुषार सिन्हा नगर कला मंच प्रमुख जितेंद्र ठाकुर नगर कार्यालय मंत्री सूर्यकांत सह मंत्री सुमित कुमार जिला छात्रावास प्रमुख अक्षय मोदी सह प्रमुख शिवांश सिन्हा जिला मीडिया प्रमुख रूद्र राज सह प्रमुख निवेदिता सिंह नगर सूचना प्रमुख अनुज पासवान सह प्रमुख टिंकू कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य प्रोफेसर पंकज कुमार मांझी,प्रोफेसर राजकुमार चौबे, प्रोफेसर जीके झा, साक्षी सिन्हा नगर कार्यसमिति सदस्य गौतम राणा सिकंदर मंडल विनोद साव इंद्रजीत गुप्ता रितेश कुमार सिमरन कुमारी पवन कुमार मनीष यादव अंकुश कसेरा रंजन यादव रवि प्रसाद को बनाया गया।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

भव्य क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन, गैदरिंग सहित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
गुमला  – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड मुख्यालय  में क्रिसमस के अवसर पर एक भव्य कार्निवाल सह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और  एक शोभा यात्रा जुलूस  निकाला गया जो बस स्टैंड से शुरू होकर मेन रोड, कुरूमगड़ मोड़ होते हुए लूथरन मैदान तक पहुंचा , इस शोभायात्रा में युवाओं ने भक्ति गीत गाए और नागपुरी गीत बजाकर माहौल को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया , उक्त कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल की गई थीं , लूथरन मैदान में क्रिसमस मिलन समारोह, गैदरिंग और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन चैनपुर पली पुरोहित फॉ जेफ्रियनिश किंडो और जीए के पादरी नवीन बेक ने आशीर्वाद देकर किया। पायल ग्रुप रांची के कलाकारों ने क्रिसमस भजन प्रस्तुत किया ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

महिला चोर गिरोह ने पीड़ित महिला का मोबाइल चोरी कर हुईं फरार

0

पीड़ित महिला ने गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने मोबाइल वापसी की लगाई गुहार

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार मंगलवार और शनिवार के दिन छत्तीसगढ़ी महिला चोर गिरोह आतंक, रहे सावधान , बताया जाता है कि उक्त महिला चोर गिरोह में आधा दर्जन महिलाओं और कुछ बच्चे भी शामिल रहते हैं , जिनके आतंक से उक्त बाजारों में लापरवाह महिला और पुरुषों के पर्स और झोला में रखें मोबाइल और रूपया , एकाएक आंख बंद और डब्बा गोल कर देने वाली उक्त महिलाओं और बच्चों द्वारा चोरी किया गया, मोबाइल और रूपया चोरी करने के बाद , अपने ही गिरोह से संबंधित एक – दूसरे सदस्यों को उक्त चोरी का माल अपने ही चोर गिरोह के ‌ महिलाओं और बच्चों को देकर उक्त घटनास्थल से फरार कर देते हैं और मोबाइल और रूपया गायब हो जाते हैं और उक्त चोर गिरोह के पकड़े जाने के बावजूद भी , उक्त चोरी का , मोबाइल और रूपया उक्त पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्यों के पास से बरामद नहीं हो पाता हैं, फलस्वरूप उन्हें पकड़े जाने पर भी अंततः उन्हें छोडना पड़ता है , क्योंकि उनके साथ छोटे – छोट शातिर बच्चे साथ में होते हैं , जो जोर जोर से रोना धोना शुरू कर देते हैं और पुलिस को भी अंततः उन्हें छोडना पड़ता हैं, इसी तरह की एक घटना अगले बाजार के दिन हुआ हैं , गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित चेटर टुकु टोली निवासी एक पीड़ित महिला बाजार में सब्जी खरीदने गई हुई थी , इसी क्रम में उक्त महिला अपने हांथ का मोबाइल , अपने बड़े पर्स में रखकर सब्जी खरीदने लगी , इसी क्रम में एक और महिला उसके बगल में आई और उससे सटकर टमाटर खरीदने के बहाने उक्त महिला के पर्स से मोबाइल निकालकर चंपत हो गई और जब पीड़ित महिला अपने पति से मोबाइल में बात करना चाही तो उसका मोबाइल गायब था , तब वह बगल वाली महिला को खोजने लगी , तो वह गायब हो चुकी थी, तब बाजार में उपस्थित लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी चोर महिला गिरोह की आप शिकार हो चुकी है , उक्त चोर महिला गिरोह में बच्चे भी शामिल रहते हैं अब आप लाख खोजिए आपको ना उक्त महिला मिलेगी और ना ही आपको आपका मोबाइल मिलेगा , अन्त में उक्त पीड़ित महिला गुमला सदर थाना में एक लिखित आवेदन दिया और अपने मोबाइल को खोजने की गुहार लगाई है, उक्त पीड़ित महिला अपना नाम नहीं छापने का अनुरोध किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साइबर अपराधकर्मियों द्वारा गुमला जिले में लगातार भोले भाले लोगों से संबंधित व्यक्ति के बैंक खातों से रुपये उड़ाने जाने की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई

0
गुमला जिला में साइबर अपराध कर्मियों द्वारा लगातार भोले भाले लोगों से ओटीपी भेज कर बैंक खाते से पैसे उड़ा  ले रहे हैं.
इसी तरह की एक घटना गुमला सदर थाना स्थित कुलाबीरा ग्राम निवासी मुंशी साहू के मोबाइल से साइबर अपराध कर्मियों द्वारा चार बार में 28 ,000 रुपया उड़ा लिया गया , बताया जाता है कि शुक्रवार के संध्या में मुंशी साहू के मोबाइल पर एक अननोन कॉल आया उस वक्त मुंशी साहू का मोबाइल उसके पुत्र जो गुमला नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छठे क्लास का विद्यार्थी है, उसके पास था , जिसे साइबर अपराधियों ने बातों में उलझा कर उसे बताया कि तुम्हारे पिताजी का नौकरी लगने वाला है, इसलिए जो मोबाइल पर भेजा जा रहा है उस पर , क्लिक करो और जो मैसेज भेजा गया है , उसके बारे में जानकारी देना है , उक्त छात्रा द्वारा  उनके बातों पर आकर उक्त मैसेज पर क्लिक किया तो एक ओटीपी आया और उसका मोबाइल हैंग कर गया और नेटवर्क भी गायब हो गया और जब शनिवार को मोबाइल में नेटवर्क आया तो उसके पिताजी मुंशी साहू के ओवरसीज बैंक खाते से चार बार में कुल 28 , 000 रुपया साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया था, बाद में मुंशी साहू द्वारा उक्त बैंक और गुमला सदर थाना में एक लिखित आवेदन  देकर उक्त साइबर अपराध कर्मियों द्वारा उड़ाए गए 28000 रुपए की रिकवरी करने की गुहार लगाई गई है , उक्त आवेदक के आधार पर गुमला सदर थाना पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium