26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 508

निर्जन घने जंगल के पहाड़ के चोटी पर स्थित एक पेड़ में रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का झुलता एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के चामा पहाड़ के घने जंगल, और निर्जन स्थान पर स्थित चामा पहाड़ जंगल के चोटी पर एक पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव झुलता हुआ, घाघरा थाना पुलिस ने बरामद किया गया हैं.
उक्त घटना के संबंध में बताया जाता हैं की कुछ गांव के ग्रामीण युवक , चामा जंगल में बेर खाने और घुमने के उद्देश्य से चामा जंगल के तरफ निकले थे , इसी क्रम में उक्त जंगल में उन्हें कुछ अजीब तरह का दुर्गन्ध आने लगा , तब उक्त दिसा के तरफ बढ़ने पर पहाड़ के चोटी में स्थित एक पेड़ में रस्सी के सहारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटक रहा था , यह देख उक्त सभी युवकों का होश उड़ गया , तब उन्होंने उक्त घटना की सूचना अपने गांव के ग्रामीणों सहित घाघरा थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर संध्या में उक्त शव को उक्त पेड़ से उतारकर , अपने कब्जे में लेकर उक्त अज्ञात व्यक्ति की पहचानीं कराने हेतु किसी कोशिश की गई परन्तु सफलता नहीं मिली , तब पुछताछ करते और छानवीन शुरू करते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया और उक्त शव की पहचानीं हेतु पोस्टमार्टम हाउस के शवशीतगृह में 72 घन्टें तक रखा जायेंगा और पहचानीं नहीं होने पर 72 घन्टें बाद उक्त शव का पोस्टमार्टम कराकर अन्तिम संस्कार करवाया जायेंगा , घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि उक्त शव को देखने से प्रतीत होता है कि उक्त शव लगभग चार-पांच दिनों का हो सकता है , फलस्वरुप उक्त शव से दुर्गंध भी आ रहा है, अभी यह कहना संभव नहीं होगा कि उक्त मृतक व्यक्ति खुद खुदकुशी किया है , या उक्त व्यक्ति की हत्या कर आत्महत्या की रूप दिया गया है , किस रहस्य से पर्दा तभी उठेगा , जब उक्त शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयेंगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने सीएम हेमंत सोरेन को क्रिसमस की बधाई दी

0
रांची : नयी सरकार, नयी उमंग, नवीन उत्साह, नये सपने, बुलंद इरादे, नूतन वर्ष के आने की आहट और इन सबके बीच ख़ुशी से सराबोर हमारा-आपका क्रिसमस का त्यौहार. इससे अच्छा अवसर भला क्या हो सकता है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देने का. रविवार को मुख्यमंत्री जी से मिलकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने उन्हें सांकेतिक रूप से संविधान की प्रति भेंट की.
राम भक्तों के लिए

अखिल भारतीय टाना भगत संघ के 112वें स्थापना दिवस पर बंधु तिर्की ने कहा- टाना भगतों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती 

0

टाना भगतों का फैसला…गृहमंत्री के खिलाफ होगा जोरदार आंदोलन…दिल्ली कूच करेंगे…राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे

रांची : पूर्व मंत्री  व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि टाना भगतों के जीवन का आर्थिक-सामाजिक और कुल मिलाकर जीवन स्तर ऊंचा उठाना आज के समय में न केवल सबसे बड़ी चुनौती है, बल्कि सरकार के लिये सबसे बड़ी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है. श्री तिर्की ने कहा कि टाना भगतों ने जिस प्रकार आजादी के आंदोलन में आगे बढ़कर महात्मा गांधी के अहिंसात्मक संग्राम में अपना योगदान दिया, वैसा दूसरा उदाहरण दुनिया में नहीं है.
चान्हो प्रखण्ड के सोनचिपी में अखिल भारतीय टाना भगत संघ के 112वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि आजादी के बाद भी आजतक बड़ी ही सादगी से अपने जीवन को व्यतीत करते आ रहे टाना भगत जिस प्रकार मांसाहार, नशापान आदि से दूर हैं और जिस प्रकार वे समाज में आदर्श जीवन जीते हैं, उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये.

श्री तिर्की ने कहा कि टाना भगतों ने हमेशा झारखण्ड की एक वैसी तस्वीर देश में गढ़ी है, जहां शांति, सद्भावना, विकास, सादगी और सपनों को पूरा करने की ललक है. उन्होंने सरकार से मांग की कि टाना भगत विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष किसी वरिष्ठ टाना भगत को ही बनाया जाना चाहिये.
समारोह में सर्वसम्मति से संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संबंध में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिये गये आपत्तिजनक बयान की तीखी निन्दा करते हुए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति से मांग की गयी कि गृहमंत्री को मंत्रिमंडल से अविलम्ब हटाया जाये. टाना भगतों ने निर्णय लिया कि वे गृहमंत्री के विरुद्ध आंदोलन करेंगे और उन्हें हटाने के लिये वह दिल्ली कूच करेंगे, जहां वे राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करेंगे.

समारोह में लोग थे शामिल

बैठक में प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, मंगलेश्वर उरांव, इरशाद खान, रमे टाना भगत, शिव चरण टाना भगत, सज्जाद अंसारी, बीगल टाना भगत, साबिर अंसारी, चंद्रू टाना भगत, चतरा टाना भगत, जय राम टाना भगत, मंगल टाना भगत, जागे टाना भगत, बीसनू टाना भगत सहित अनेक टाना भगतों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही.
राम भक्तों के लिए

68वी राष्ट्रीय स्कूल खेलो की मेजबानी और तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

0
✦ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक, शामिल हुए कई पदाधिकारी
✦ आयोजन की तैयारियों में कोई कोताही ना बरते, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे – विभागीय सचिव
✦ आयोजन से राज्य की प्रतिष्ठा जुडी है, खिलाड़ी सुनहरी यादें लेकर जाए – विभागीय सचिव
✦ शिक्षा सचिव ने राज्य शिक्षा परियोजना और खेलकूद विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम के पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश
✦ बैठक में विभिन्न खेल संघो के प्रतिनिधियों ने भी रखे अपने विचार
68वे राष्ट्रीय स्कूल खेलो की मेजबानी और उसकी तैयारियों को लेकर आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में विभागीय सचिव के अलावा राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (झारखंड सरकार) के निदेशक श्री संदीप सिंह, रांची के ग्रामीण एसपी श्री सुमित अग्रवाल, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (झारखंड सरकार) के उपनिदेशक श्री राजकिशोर खाखा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री शिवंदु दुबे समेत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पदाधिकारीगण, रांची नगर निगम के पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघो, एनसीसी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में खेलो के आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था, स्वच्छता, आवासन, चिकत्सकीय सुविधाओं समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए विभागीय सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने पदाधिकारियों को जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन में आ रही बालक-बालिकाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवासन एवं परिवहन के लिए किये गए प्रबंधों की लगातार निगरानी और आदर्श मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासन के लिए होटलो के चयन में सावधानी बरतने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह से सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होना चाहिए, इसके लिए रांची जिला प्रशासन आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस बलो की तैनाती सुनिश्चित करे। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को आयोजन स्थल की लगातार साफ सफाई करवाने और स्वछता कार्यो के लिए मानव बल को तैयार रखने का निर्देश दिया।

रांची में होगा पांच राष्ट्रीय स्तर के खेलो का आयोजन 

68वे राष्ट्रीय स्कूल खेलो के अंतर्गत झारखंड को वर्ष 2025 के जनवरी माह में पांच राष्ट्रीय स्तर के खेलो के आयोजन की मेजबानी मिली है। इनमे अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 14/17/19 बालक/बालिका वर्ग ट्रैक साइकिलिंग, अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग टेनिस, अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता शामिल है। अंडर 19 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 5 जनवरी, 2025 से दिनांक 8 जनवरी, 2025 तक होगा। इसमें बालक/बालिकाओ और अधिकारियो को मिलाकर कुल 4000 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 14 एथलेटिक्स में बालक/बालिकाओ और अधिकारियो को मिलाकर कुल 2044 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसका आयोजन दिनांक 11 जनवरी, 2025 से दिनांक 14 जनवरी, 2025 तक होगा। अंडर 19 टेनिस का आयोजन दिनांक 17 जनवरी, 2025 से दिनांक 19 जनवरी, 2025 तक होगा। इसमें देशभर से 616 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 14 ट्रैक साइकिलिंग का आयोजन दिनांक 17 जनवरी, 2025 से दिनांक 20 जनवरी, 2025 तक होगा। इसमें 1540 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 19 हॉकी का आयोजन दिनांक 29 जनवरी, 2025 से दिनांक 2 फरवरी, 2025 तक होगा। इसमें कुल 1760 प्रतिभागी शामिल होंगे।

अबतक झारखंड की झोली में आये है 46 पदक 

68वे राष्ट्रीय स्कूल खेल 2024-25 में अबतक झारखंड को कुल 46 पदक प्राप्त हुए है। इनमे 16 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक और 10 कांस्य पदक शामिल है। झारखंड को अबतक सर्वाधिक पदक आर्चरी में मिला है। आर्चरी में राज्य को 10 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक मिले है।
News Desk
राम भक्तों के लिए

समग्र समावेशन और सशक्तिकरण: दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

0

गुमला जिला मुख्यालय में 19 दिसंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से आयोजित हुआ। रांची स्थित मुक्ति संस्थान के मूक बधिर, नेत्रहीन, और स्पैष्टीक आवासीय विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों के समग्र समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके गुणों को विकसित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना था। साथ ही, उन्हें आध्यात्मिकता के माध्यम से आत्मा से परमात्मा तक जोड़ने की प्रेरणा दी गई।


कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ

इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्यतः शामिल थे:

  1. स्वागत गीत से शुभारंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ दृष्टि बाधित (नेत्रहीन) छात्र-छात्राओं द्वारा गाए गए मधुर स्वागत गीत से हुआ।
  2. खेल और क्रियाकलाप: बच्चों के बीच विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता को विकसित करना था।
  3. आध्यात्मिक सत्र: राजयोग एजुकेशन और रिसर्च फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों के आत्मिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया।

समावेशन के महत्व पर जोर

कार्यक्रम में आए विशेषज्ञों और अतिथियों ने समग्र समावेशन और सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे।

  • राष्ट्रीय समन्वयकों का संदेश: राजस्थान के शांतिवन माउंट आबू से आए राष्ट्रीय समन्वयकों ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में आत्मिक बल और आध्यात्मिकता की भूमिका पर जोर दिया।
  • समाज कल्याण पदाधिकारी की भूमिका: गुमला के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में शामिल करने और उनकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता बताई।

दिव्यांगजनों के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद

कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि दिव्यांगजनों के लिए समग्र समावेशन और समानता केवल सामाजिक दायित्व नहीं है, बल्कि यह एक मानवीय कर्तव्य भी है।

  • शैक्षिक विकास: दिव्यांगजनों के लिए संचालित आवासीय विद्यालय न केवल उनकी शिक्षा बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में सहायक साबित हो रहे हैं।
  • आध्यात्मिकता का प्रभाव: आध्यात्मिक वातावरण ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद की है।

आगे की राह

दिव्यांगजनों का समावेशन और सशक्तिकरण तभी सफल हो सकता है जब समाज और सरकार मिलकर काम करें। इस दिशा में कुछ जरूरी कदम हैं:

  1. सामाजिक जागरूकता: समाज को दिव्यांगजनों की जरूरतों और अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना।
  2. तकनीकी सहायता: दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाना।
  3. सांस्कृतिक और खेल गतिविधियाँ: दिव्यांगजनों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों को प्राथमिकता देना।

गुमला में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। यह दिखाता है कि अगर सही दिशा और समर्थन मिले, तो दिव्यांगजन न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि समाज की मुख्यधारा में भी योगदान दे सकते हैं।

आइए, हम सब मिलकर दिव्यांगजनों के समावेशन और सशक्तिकरण के इस प्रयास को और मजबूती दें। यही सच्चे समावेशन और समानता का प्रतीक है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत सा जानकारी दी गई

0
गुमला – वित्तीय सेवायें विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित बीमा संतृप्तता अभियान तहत आज डुमरी प्रखंड के अकाशी पंचायत के सिरसी ग्राम में जन सुरक्षा अभियान तहत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना हेतु कैंप किया गया जिसमे PMJJBY=14, PMSBY= 17 लोगो को आच्छादित किया गया और साथ ही साथ 5 समूहों का प्रथम बैंक ऋण दस्तावेज़ तैयार किया गया।
इस कैम्प में जिला से LDM पवन कुमार JSLPS से DM-FI संदीप कुमार, प्रखंड से BPM, iPRP, FLCRP, बैंक सखी और 46 ग्रामवासी की उपस्थिति हुई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रक्तदान शिविर में चौथे दिन कामडारा प्रखंड में 33 यूनिट रक्त का संग्रहण, सोमवार को होगा बिशुनपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान अभियान के चौथे दिन आज कामडारा प्रखंड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस दौरान कुल 33 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
रक्तदान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को दिनांक  23 दिसंबर 2024, को बिशुनपुर प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्तदान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

जिला प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रक्तदान एक महादान है, जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देता है।
आगामी रक्तदान शिविर का विवरण:
स्थान: बिशुनपुर प्रखंड
तिथि: 23 दिसंबर 2024
समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
आप सभी से निवेदन है कि इस अभियान में भाग लें और अपने दोस्तों, परिवारजनों को भी प्रेरित करें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

हॉकी गुमला के 40 खिलाड़ियों को उच्च मानक हॉकी स्टिक का वितरण

0
गुमला: हॉकी इंडिया के तत्वावधान में हॉकी इंडिया के महासचिव  भोलानाथ सिंह द्वारा  गुमला जिले के 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों (20 बालक एवं 20 बालिका) को उच्च मानक हॉकी स्टिक प्रदान की गई। आज गुमला उपायुक्त,    कर्ण सत्यार्थी ने इन हॉकी स्टिक का वितरण खिलाड़ियों के बीच किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों के माध्यम से खिलाड़ी अपने खेल कौशल में और अधिक निखार ला सकते हैं। उन्होंने गुमला जिले को हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित बनाने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी  मनोज कुमार, अजय कुमार सिंह, कप्तान लोहारा, कुश्ती संघ के सचिव, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल गुमला जिले में खेल के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन खेल क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

डायन बिसाही से जुड़े मामलों की रोकथाम को लेकर निदेशक किरण पासी की गुमला जिले में विशेष बैठक

0
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, रांची की निदेशक किरण पासी ने आज गुमला जिले का दौरा किया। इस अवसर पर डायन बिसाही से संबंधित मामलों की रोकथाम और जागरूकता के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, परियोजना निदेशक PDITDA रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान, हेल्थ फैलो मोनिका बाला, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास, समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में निदेशक ने डायन बिसाही से संबंधित घटनाओं को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि:
डोर टू डोर जागरूकता अभियान: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं घर-घर जाकर डायन बिसाही के अंधविश्वास को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करें।
शिक्षा विभाग की भूमिका: विद्यालयों में छात्रों के बीच डायन बिसाही से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।
जनसंपर्क माध्यमों का उपयोग: नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।
कानूनी जागरूकता: पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी पहलुओं पर जानकारी देकर नागरिकों को उनके अधिकारों और कानून की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।
स्वास्थ्य परामर्श: स्वास्थ्य विभाग बीमारियों को लेकर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यह समझाए कि बीमारियों का वैज्ञानिक इलाज संभव है और भूत-प्रेत जैसी धारणाएं महज अंधविश्वास हैं।
निदेशक ने कहा, “डायन बिसाही जैसी कुरीतियां समाज पर गहरा आघात करती हैं। यह न केवल महिलाओं के प्रति अन्याय है, बल्कि समाज के विकास में भी बाधा है। इसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने पारा शिक्षकों और अन्य विभागीय अधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया।
जिला उपायुक्त ने बताया कि डायन बिसाही की घटनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने शीघ्र ही एक जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा की, जिससे प्रभावित महिलाओं को त्वरित सहायता मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि झाड़-फूंक करने वाले बाबाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनकी प्रोफाइलिंग की जा रही है। उन्होंने थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की भी बात कही।
बैठक से पूर्व  निदेशक ने जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
नागरिकों से अपील:
जिला प्रशाशन की सभी नागरिकों से अपील  है कि वे डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं से दूर रहें और अंधविश्वास के खिलाफ एकजुट हों। किसी भी संदिग्ध घटना या उत्पीड़न के मामले में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क करें। समाज को इस कुरीति से मुक्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं बसिया और कामडारा प्रखंड की समस्याएं

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ई-जनशिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बसिया और कामडारा प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में बसिया प्रखंड से 12 और कामडारा प्रखंड से 26 आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, जॉब कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ई-जनशिकायत कार्यक्रम दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए राहत प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। यह उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो जिला मुख्यालय तक आने में असमर्थ होते हैं।
नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति, सिंचाई के लिए सुविधाओं का अभाव, डीप बोरिंग की आवश्यकता, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, आम बागवानी योजना, और आधार कार्ड निर्माण शामिल थे।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium