26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 510

गिरिडीह में एमएसएमई मंत्रालय का एक दिवसीय निर्यात संवर्द्धन (GEM) पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी: डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा-झारखंड में उद्यमियों को बढ़ावा देना समय की मांग

0
गिरिडीह : भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा खरीद एवं विपणन सहायता योजना (PMS Scheme) के तहत एक दिवसीय निर्यात संवर्द्धन एवं जेम (GEM) पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी (नेशनल सेमिनार) का शुक्रवार को नगर भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नया बाजार सृजन, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन, निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात संबंधित दस्तावेजीकरण आदि के बारे में वृहद रुप से जानकारी देना एवं जागरुक करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एवं मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने किया.
कार्यक्रम में पवन कुमार सिंह, आई.ई.डी.एस., उप निदेशक, एमएसएमई, नई दिल्ली द्वारा भारत सरकार द्वारा एमएसएमई उद्यमियों के लिए उपलब्ध योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि अब भारत सरकार द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि एक ही पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंजीकृत किया जा सके। उद्यमियों को सीजीटीएमएसई योजना के तहत उपलब्ध कोलैटरल फ्री ऋण की सीमा 1 करोड़ से 5 करोड़ तक बढ़ा दी गई है।

‘उद्यमी देश के अन्य राज्यों के सरकारी संस्थानों को अपने उत्पाद बेच सकेंगे और अपना सर्वांगीण विकास कर सकेंगे’

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अपने अभिभाषण में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए समय की मांग है। इससे सभी वर्ग के एमएसएमई उद्यमियों को व्यापार जगत में आ रहे बदलाव की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सकेगी तथा वे अपने उत्पादों को निर्यात के माध्यम से नए विदेशी बाजारों तक पहुंचा कर अपने उद्यमों का बेहतर विकास कर सकेंगे।
उन्होंने सभी एमएसएमई प्रतिभागियों को झारखंड सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड सरकार की तरफ से नई एक्सपोर्ट प्रोमोशन पॉलिसी लाई जा रही है। जेम के संबंध में उन्होंने कहा कि इस माध्यम से हमारे झारखंड राज्य के उद्यमी देश के अन्य राज्यों में स्थित सरकारी संस्थानों को भी अपने उत्पाद बेच सकेंगे और अपना सर्वांगीण विकास कर सकेंगे। इस प्रकार के संगोष्ठी के आयोजन के लिए भारत सरकार के शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, धनबाद को बधाई दी।

सेमिनार से झारखंड के उद्यमियों को बहुत लाभ होगा: निर्मल झुनझुनवाला

एफजीसीसीआई के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला एवं माइका एक्सपोर्टर एसोसिएशन, गिरिडीह और अध्यक्ष राजेश छापरिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड में निर्यात की प्रचुर संभावना है। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार से झारखंड के उद्यमियों को बहुत लाभ होगा। संगोष्ठी में आए विशेषज्ञों के ज्ञान का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा गिरिडीह जिले के उद्योगों के विकास के लिए झारखंड एवं देश के समग्र विकास में सहयोग की बात कही गई.
कार्यक्रम में सामूहिक रूप से संजय कुमार संगम, वरिष्ठ डाक अधीक्षक, गिरीडीह सर्कल ने डाक घर निर्यात केंद्र की गतिविधियों एवं एवं निर्यात को बढ़ाने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इस स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन को वर्तमान समय में निर्यात संवर्द्धन हेतु अत्यंत आवश्यक बताया।
राम भक्तों के लिए

मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा-दुग्ध कलेक्शन में बिचौलिया प्रथा खत्म कर झारखंड मिल्क कलेक्शन सेंटर में होगा इजाफा

0
रांची : झारखंड के पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग राज्य में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफा करेगा. इसका उद्देश्य राज्य के पशुपालकों से उचित मूल्य पर दुग्ध कलेक्शन करना है. रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण करने पहुंची कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये बात कही है.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में 10 हजार लीटर से दुग्ध कलेक्शन का काम शुरू हुआ था. आज प्रतिदिन 3 लाख लीटर दुग्ध का कलेक्शन हो रहा है. लेकिन बाजार की डिमांड 10 लाख लीटर प्रतिदिन है. बाजार की डिमांड को दूसरी कंपनी पूरी कर रही है, जबकि मेधा के उत्पाद की क्वालिटी सबसे ज्यादा बेहतर है.

‘मेधा के उत्पाद को राज्य के अंदर ही नहीं, दूसरे राज्य तक पहुंचाने का लक्ष्य’

मंत्री ने कहा कि पशुपालक किसानों को दुग्ध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीण इलाकों में बिचौलिया सक्रिय है. ऐसे में ये जरूरी है कि मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफा कर बिचौलियों के सिंडिकेट को खत्म किया जाए. मंत्री ने बताया कि मांडर की एक महिला 2016 से पशुपालन से जुड़ी है और आज दुग्ध बेच कर प्रतिमाह 2 लाख रुपए तक की आय हासिल कर रही है. मेधा के उत्पाद को राज्य के अंदर ही नहीं, दूसरे राज्य तक भी पहुंचाना है. मंत्री ने कैटल फीड प्रोडक्शन का भी जायजा लिया.
राम भक्तों के लिए

पति की हत्या का आरोप लगाकर उसके ससुराल वालों ने पत्नी को पिटा

0

पति की हत्या का आरोप लगाकर उसके ससुराल वालों ने बल्कि देवी को निर्वस्त्र कर मारपीट किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट पहुंचाई गई

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है

गुमला – पत्नी पर पति की हत्या करने का आरोप लगाकर उसके ससुराल वाले पीड़ित पत्नी बल्कि देवी को निर्वस्त्र कर लाठी डंडे लात जूते से पिटाई करते हुए , उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है , गुमला सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता बल्कि देवी ने बताया कि मेरे पति रविवार को गांव के नदी में नहाने गए हुए थे जहां वह डूब गए तब ग्रामीणों के सहयोग से मेरे पति को उक्त तालाब से निकला गया और आनन-फानन में इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल लाया गया , जहां बल्कि देवी के पति को डाक्टरों द्वारा जांचों प्रांत उसे मृत घोषित कर दिया गया , उक्त सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया और शीतगृह में रखवाया गया और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसकी पत्नी बल्कि देवी एवं उसके परिजनों को उक्त शव को सौंप दिया गया , जिले लेकर बल्कि देवी अपने ससुराल कोलेबिरा पोढाटोली ग्राम जैसे ही पहूंची उसके ससुराल वाले बल्कि देवी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया और लाठी डंडे,लात घूसों से उसे पीटा गया और इसी क्रम में उसके प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट पहुंचाई गई और उसने बाल काटने के लिये कैची भी लाया गया परन्तु जोरदार विरोध करने पर बल्कि देवी का बाल नहीं काटा गया , बल्कि देवी ने अपने ससुराल वालों से कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं फिर मैं अपने पति को क्यों मारूंगी, वही ससुराल वालों ने बल्कि देवी पर तालाब में डूबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है, साथ ही साथ बल्कि देवी के साथ गयें उसके माता-पिता, परिजनों और साथ में गयें लगभग 10 – 12 ग्रामीणों को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया , बाद में पीड़िता बल्कि देवी को एक चादर लपेटकर उसके ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाकर उसे उसके घर लाया गया और बाद में उक्त घटना की सूचना वृन्दा पंचायत की मुखिया सतवंती देवी को दी गई, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती करवाया गया हैं जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज चल रहा हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मानव रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। यह शिविर जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविरों का तीसरा दिन था। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

बसिया में होगा अगला शिविर

रक्तदान अभियान के अंतर्गत कल बसिया प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और रक्तदान कर मानवता की सेवा करें।

रक्तदान का महत्व

रक्तदान एक जीवनदायिनी प्रक्रिया है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

गुमला जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रक्तदान न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह मानवता के प्रति आपका योगदान भी है।
“आपका एक रक्तदान, किसी के जीवन की मुस्कान बन सकता है।”

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नशीली दवाएं की चपेट में गुमला जिला

0

प्रतिबंधित ब्राउन शुगर , हीरोइन , गांजा – भांग , नशीले पदार्थ, और विभिन्न आकार प्रकार की नशीली दवाएं की चपेट में गुमला जिला

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षक – शिक्षिकाएं और उक्त नशाखोरी करने वाले ननिहालों के माता-पिता अभिभावक और परिजन सभी हैरान और परेशान हैं

वहीं शॉर्टकट से अवैध प्रतिबंध नशीले पदार्थ बेचकर और अधिक मुनाफा कमाने वाले लोग मालामाल हो रहे हैं , काले अवैध नशीले पदार्थ के धंधे के रैकेट चलाने वाले व्यापारी और नशीली ड्रग्स बेचने वाले तस्कर गिरोह के तथाकथित बॉस।
गुमला जिला मुख्यालय स्थित इस्लामपुर मोहल्ले में गुमला पुलिस ने दो युवकों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए, उनके पास से 40 ग्राम विभिन्न पुड़िया में ब्राउन शुगर बरामद किया है , जिसकी अनुमानित मूल्य सवा लाख रुपया बताया जा रहा है , इस संबंध में गुमला सदर थाना परिसर में एसडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की गुमला गुमला सदर थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि जिला मुख्यालय स्थित इस्लामपुर मोहल्ले में एक शटर वाले दुकान पर चोरी छिपे ब्राउन शुगर पुड़िया में बेची जा रही है , उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुयें, उक्त गुप्त सूचना गुमला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय को दी गई, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने एसडीपीओ मुझे ( सुरेश प्रसाद यादव ) अवश्य दिशा निर्देश दी गई , उक्त दिशा निर्देश का पालन करते हुए मैंने एक छापामारी दाल गठन करते हुयें एस. आई. हिमांशु शेखर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया और उन्हें उक्त गुप्त स्थान पर भेजा गया, उक्त छापामारी दल ने उक्त दुकान का शटर उठाकर उसके अंदर उपस्थित पिंटू उर्फ शाहबाज खान और उसके निशान दही पर मोहम्मद टिंकू पकड़ा गया और उसके पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर का पुड़िया पकड़ा गया और उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए, उक्त 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस जीप में बैठकर गुमला सदर थाना लाया गया , जहां पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों युवकों ने कई महत्वपूर्ण सूचनाओं दी , जैसे वह ब्राउन शुगर कहां से लाते हैं और किसके पास से लाते हैं और अधिक पैसा कमाने के लिए यह शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हुए ब्राउन शुगर बेचने का धंधा कर रहे हैं, एक माचिस के तिल्ली के बारूद के बराबर ब्राउन शुगर को लगभग ₹500 में बेचते हैं और अपना खर्च निकलते हैं और ऐस मौज करते हैं , उक्त दोनों आरोपी युवकों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार करते हुए उक्त बातें बताई हैं।

गुमला जिला में उक्त अवैध प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर, हीरोइन , गांजा – भांग एवं नशीली दवा , कफ सिरप और नशीली दवा के विभिन्न आकार प्रकार की नशीले गोलियों के गिरफ्त में आ चुके हैं , कॉलेज , स्कूल के छात्र छात्राएं, सहित नाबालिक बच्चों , किशोर किशोरियों को बहला फुसलाकर नशीले पदार्थों का आदि बनाया जा रहा हैं, जिससे त्रस्त हैं, उनके माता-पिता, अभिभावक , परिजनों , शिक्षक शिक्षिकाओं में बेचैनी बढ़ती जा रही हैं, और तो और उक्त नशाखोरी की वजह से जिले के विभिन्न प्रखंडों, गांवों, मोहल्लों में चोरी, छिनताई आदि की घटनो में काफी वृद्धि हुई है, फलस्वरूप पुलिस की सिर दर्द दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ कोडरमा में विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री का पुतला दहन

0

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में, झारखंड के कोडरमा में दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और संविधान व बाबा साहेब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए नारेबाजी की।


क्या था विवाद का कारण?

मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चर्चा हो रही थी। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह ने टिप्पणी की:

“एक नया फैशन चल गया है, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। अगर इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।”

यह बयान संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और उनके योगदान का अपमान करने वाला समझा गया। इसके बाद से देशभर में अंबेडकर समर्थक और विपक्षी दल सड़कों पर उतर आए हैं।


कोडरमा में प्रदर्शनकारियों का आक्रोश

1. गृहमंत्री का पुतला दहन

कोडरमा के अंबेडकर पार्क में दलित शोषण मुक्ति मंच के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

  • प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
  • संविधान और डॉ. अंबेडकर के प्रति असम्मान को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।

2. इस्तीफे और माफी की मांग

प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग की। उनका कहना था कि यह टिप्पणी न केवल संविधान का अपमान है, बल्कि बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्ष को भी कमतर आंकने की कोशिश है।


प्रमुख प्रदर्शनकारी और उनके विचार

1. अर्जुन पासवान

अर्जुन पासवान ने कहा:

“डॉ. अंबेडकर का योगदान हर भारतीय के लिए अमूल्य है। उनके प्रति अपमानजनक शब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

2. सिकंदर अम्बेडकर

सिकंदर अम्बेडकर ने गृहमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह बयान दलित समाज को अपमानित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा:

“ऐसी टिप्पणियां संविधान की आत्मा पर चोट करती हैं। सरकार को माफी मांगनी चाहिए।”

3. महिला प्रदर्शनकारियों की भूमिका

प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल हुईं, जैसे काजल पासवान और आंचल पासवान, जिन्होंने गृहमंत्री की टिप्पणी को महिलाओं और बच्चों तक अंबेडकरवादी विचारों की पहुंच में बाधा बताया।


देशभर में प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

1. विपक्षी दलों का विरोध

  • कांग्रेस, बीएसपी, और अन्य विपक्षी दलों ने गृहमंत्री के बयान की आलोचना की।
  • उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र के प्रति असम्मानजनक बताया।

2. सामाजिक संगठनों की सक्रियता

देशभर में अंबेडकरवादी संगठनों ने प्रदर्शन आयोजित किए। उन्होंने गृहमंत्री से माफी मांगने और भविष्य में ऐसे बयानों से बचने की मांग की।


गृहमंत्री के बयान का असर और आगे की राह

1. संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा

डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समानता और न्याय के प्रतीक हैं।

  • उनकी विरासत पर इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में असंतोष और विभाजन पैदा कर सकती हैं।
  • सरकार को चाहिए कि वह संवेदनशील मुद्दों पर सावधानीपूर्वक बयानबाजी करे।

2. न्यायिक हस्तक्षेप की मांग

कुछ संगठनों ने इस मामले में न्यायालय से हस्तक्षेप की भी मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों को कानूनी दायरे में लाकर रोका जाना चाहिए।


अंबेडकरवादी विचारों की सुरक्षा जरूरी

डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान केवल दलित समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे भारत के हर नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

  • गृहमंत्री की टिप्पणी ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में गहरी नाराजगी पैदा की है।
  • यह समय है कि सरकार और राजनीतिक नेता संविधान और इसके निर्माताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं।न्यूज़ Praveen Kumar
राम भक्तों के लिए

विभावि की मेजबानी में आयोजित होगी पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता

0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार कोई पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 6 से 8 फरवरी 2025 को होना है। उन्होंने कहा की लगभग 35 से 40 विश्वविद्यालय की महिला दलों के इस प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है। इनके बीच पहले नॉकआउट और बाद में लीग पद्धति से विश्वविद्यालय के मुख्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
ज्ञातो की इससे पूर्व मे विश्वविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया था। लगभग 4 वर्षों के बाद यह पहला अवसर होगा जब किसी  खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया विश्वविद्यालय के मुख्यालय परिसर में किया जाएगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में एक कोर आयोजन समिति का गठन किया गया। उक्त समिति में विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार श्री अखिलेश शर्मा, छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) मिथिलेश कुमार सिंह, सीसीडीसी किशोर कुमार गुप्ता, विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ एच एन सिनहा, कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, कॉमर्स के डॉ मोहम्मद मोख्तार आलम, आदर्श कॉलेज, राजधनवार  के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) विमल कुमार मिश्रा, आर के महिला महाविद्यालय, गिरिडीह के प्राचार्य डॉ मधुश्री सेन सान्याल, रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ प्रणिता, विभावि के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार, अंग्रेजी विभाग के डॉ गंगानन्द सिंह, हजारीबाग के सदर अनुमंडल पदाधिकारी, खो-खो के राष्ट्रीय अंपायर श्री शुभम कुमार तथा खेल निदेशक डॉ राखो हरि को आयोजन सचिव के रूप में शामिल किया गया है।
बृहस्पतिवार को इस समिति की पहली बैठक कुलपति के आवास में आयोजित की गई। प्रस्ताव लिया गया कि अलग-अलग किस्म के कार्यों के लिए और भी समितियां बनाई जाएगी। विश्वविद्यालय के नियम के तहत ही सारे खर्च किए जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा की बाहर से आने वाले खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। सभी समितियां के अध्यक्ष और संयोजक की बैठक 24 दिसंबर को की जाएगी।
News Desk
राम भक्तों के लिए

ज़ी सिनेमा पर देखिए ‘वेदा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर – साहस, हौसले और अन्याय के खिलाफ जंग की एक दिलचस्प दास्तान!

0
मुंबई, दिसंबर 2024: इस वीकेंड ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘वेदा’, जो हौसले, इंसाफ और उम्मीद की एक शानदार मिसाल है। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ जैसे शानदार कलाकारों के साथ यह फिल्म शनिवार, 21 दिसंबर को रात 8 बजे दिखाई जाएगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी दमदार एक्शन, गहरे इमोशन और सोचने पर मजबूर करने वाले लम्हों से लबरेज़ है।
फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने इसमें समाज के अहम मुद्दों को उठाया है, जैसे भेदभाव और समानता के लिए संघर्ष। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक ऐसे फौजी का किरदार निभाया है, जो अपने सिद्धांतों के लिए लड़ते हैं और हर सीन में अपना जज़्बा दिखाते हैं। शरवरी वाघ ने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है, जो मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारती। उनका किरदार न सिर्फ युवाओं को प्रेरित करता है, बल्कि समानता के लिए लड़ाई का प्रतीक भी बनता है।  फिल्म में अभिषेक बनर्जी ने एक बेरहम सरपंच का किरदार निभाया है, जो कहानी में गहराई और सस्पेंस जोड़ता है। इसके अलावा, दमदार एक्शन सीन और शानदार विजुअल्स फिल्म के मैसेज को बड़े प्रभावशाली ढंग से पेश करते हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निखिल आडवाणी ने कहा, “जॉन और मैं हमेशा ऐसी कहानियां बनाना चाहते हैं जो दर्शकों को छू सकें। ‘वेदा’ के जरिए हम कुछ ऐसा दिखाना चाहते थे, जो भावुक और असरदार हो। उम्मीद है कि ज़ी सिनेमा पर इसके प्रीमियर के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे और समझेंगे कि ये कहानी कितनी अहम है।”
‘वेदा’ एक छोटे शहर की लड़की की कहानी है, जिसके बड़े सपने और अरमान हैं। उसे और उसके परिवार को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं। अपनी हिम्मत और हक के लिए लड़ते हुए, उसकी मुलाकात एक सैनिक से होती है, जो उसकी लड़ाई में उसकी ताकत बनता है।
तो तैयार हो जाइए! देखिए ‘वेदा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार, 21 दिसंबर रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर.
-Muskan
राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के लालमाटी गांव में उपायुक्त का दौरा

0
गुमला : – गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के लालमाटी गांव में गुमला उपायुक्त ने लंबी दूरी पैदल चलकर ग्रामीणों से मुलाकात की। लगभग 150 की आबादी वाले इस गांव में PVTG समुदाय के 16 परिवारों के अलावा मुंडा समुदाय के लोग भी निवास करते हैं।
उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने खराब सड़कों, आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, दो जल मीनारों के खराब होने, और राशन डीलर से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक 15 दिनों में मोबाइल मेडिकल वैन भेजी जाएगी ताकि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का निराकरण हो सके।

योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण

उपायुक्त ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मैया सम्मान योजना, पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, सिकल सेल एनीमिया टेस्ट, वन पट्टा और फसल राहत योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस सप्ताह गांव में विशेष कैंप का आयोजन कर सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

शराब सेवन पर उपायुक्त की अपील

उपायुक्त ने ग्रामीणों से शराब का सेवन न करने की अपील की और कहा कि शराब से क्षेत्र का विकास बाधित होता है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वयं के विकास के लिए प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बेहरा पाठ गांव का दौरा

इसके पश्चात उपायुक्त ने समीपस्थ बेहरा पाठ गांव का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने पानी की समस्या बताई। उपायुक्त ने इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
उपायुक्त के इस दौरे से ग्रामीणों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिला है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

स्कूल स्कोर कार्ड एवं सर्टिफिकेशन के लिए 23 और 24 दिसंबर को होगा राज्यस्तरीय निरिक्षण

0
✅ राज्य के 405 स्कूलों में लेवल 1 और लेवल 2 के प्रमाणीकरण का कार्य पूरा, अब राज्यस्तरीय टीम करेगी लेवल 3 का प्रमाणीकरण
✅ तीन श्रेणियों में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और आदर्श विद्यालयों का होगा वर्गीकरण, 1000 अंको में होगा मूल्यांकन
✅ गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज सर्टिफाइड स्कूलों को जनवरी, 2025 में किया जाएगा सम्मानित
✅ विभागीय सचिव ने स्कूल स्कोर कार्ड के प्रमाणीकरण का कार्य पूरी ईमानदारी, निष्पक्ष्ता एवं शुद्धता से करने का दिया निर्देश
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान में राज्य में संचालित सभी 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और 325 प्रखंडस्तरीय आदर्श विद्यालयों के निरंतर विकास हेतु स्कोर कार्ड बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले विद्यालय स्तर पर लेवल 1 में और फिर जिलास्तर पर लेवल 2 में विद्यालयों का 9 मापदंडो में मूल्यांकन किया जाना था। जिला स्तर पर मूल्यांकन संपन्न होने के बाद अब राज्यस्तरीय टीम द्वारा लेवल 3 में विद्यालयवार स्कोर कार्ड का स्थलीय निरिक्षण एवं विद्यालयों का अवलोकन करते हुए स्कोर कार्ड के प्रमाणीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए राज्यस्तरीय टीम का गठन किया गया है, जो प्रथम चरण में राज्य के 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का दिनांक 23 दिसंबर, 2024 और दिनांक 24 दिसंबर, 2024 को निरिक्षण करेगी। प्रत्येक जिले में विद्यालयों के निरिक्षण के लिए 13 स्कूल मैनेजर्स एवं राज्य शिक्षा परियोजना पदाधिकारियों को मिलाकर कुल 24 सदस्य टीम बनाई गयी है।

स्कूल स्कोर कार्ड के प्रमाणीकरण का कार्य पूरी ईमानदारी, निष्पक्ष्ता एवं शुद्धता से करे : विभागीय सचिव 

राज्यस्तरीय टीम के साथ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने बैठक कर पदाधिकारियों को विद्यालयों के स्कोर कार्ड के प्रमाणीकरण को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और शुद्धता से करने का निर्देश दिया। विभागीय सचिव ने कहा कि स्कोर कार्ड विद्यालय का दर्पण है, बेहतर स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यालय समाज के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। ऐसे में पूरी निष्पक्षता और विवेकशीलता से विद्यालयों का मूल्यांकन सुनिश्चित कराये। विद्यालयों के निरिक्षण के दौरान स्कूल द्वारा किये जा रहे प्रत्येक कार्यो का ध्यानपूर्वक अवलोकन करे, इसके बाद ही विद्यालयों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज के लिए प्रामाणित करे।

9 मापदंडो के आधार पर होगा विद्यालयों का प्रामाणिकरण 

राज्य में संचालित 80 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और 325 आदर्श विद्यालयों का नौ मापदंडो के आधार पर प्रमाणीकरण होगा। विद्यालयों को 600 एवं 400 अंको के दो प्रमुख वर्गों को मिलाकर 1000 अंको के कुल 9 मापदंडो में अधिक अंक लाना होगा। तभी उन्हें गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज सर्टिफिकेट मिलेगा। जिन 9 सूचकांकों के आधार पर विद्यालयों का वर्गीकरण होगा उनमे कक्षा मूल्यांकन, स्कूल प्रक्रियाओं, शिक्षक एवं पठन पाठन, सक्रिय कक्षा वातावरण, विद्यार्थी और शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूल सुरक्षा और बुनियादी ढांचा, समुदाय आधारित हस्तक्षेप, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता व स्कूल प्रशासन एवं प्रबंधन जैसे मापदंड शामिल है।

जनवरी, 2025 में होगा विद्यालयों का सम्मान 

राज्यस्तरीय टीम द्वारा अवलोकन एवं निरिक्षण के बाद टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के समक्ष निरिक्षण प्रतिवेदन देगी। साथ ही टीम को अपने द्वारा किये गए मूल्यांकन का विवरण भी साक्ष्यों के साथ देना होगा। उक्त समीक्षा की अध्यक्षता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव एवं राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक करेंगे। समीक्षोपरांत यह निर्णय लिया जाएगा कि किस विद्यालय को किस श्रेणी में वर्गीकृत करना है। वर्गीकरण की प्रक्रिया दिसंबर, 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी 2025 में वर्गीकृत विद्यालयों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता आधारित बुनियादी ढांचा और शिक्षक नियुक्ति विषयो में भी वरीयता मिलेगी।

क्या है स्कूल स्कोर कार्ड?

स्कूल स्कोर कार्ड एक व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम है, जो स्कूलों का मूल्यांकन विभिन्न प्रमुख मापदंडों के आधार पर करता है। जिसमें मुख्य रूप से सकारात्मक शिक्षण वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त, यह बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, रखरखाव और अन्य आवश्यक कारकों का भी मूल्यांकन करता है, जिससे प्रत्येक स्कूलों में छात्रों के समग्र विकास का समय समय पर आंकलन किया जा सके। इसके तहत चयनित विद्यालयों का तीन चरणों में मूल्यांकन होता है, जिसमे विद्यालय स्तर से लेकर राज्यस्तर तक शामिल है। स्कोर कार्ड के आधार पर विद्यालयों को स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। इससे ना केवल विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव को सुनिश्चित किया जाता है, बल्कि अनुशासनात्मक एवं प्रशासनिक विकास भी होता है। विद्यालयों के बीच इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलता है।
News Desk
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium