26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 512

विधान से समाधान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
गुमला – गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार  के तत्वावधान में बुधवार  को गुमला जिला अंतर्गत स्थित घघरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विशेष कर महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं की दृष्टिगत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा सचिव रामकुमार लाल गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । महिलाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गए कानून प्रावधानों और योजनाओं से जुड़े कई जानकारियां प्रदान की गई।
डालसा सचिव रामकुमार लाल गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, एलडीएसएस चीफ डी एन ओहदार, पैनल अधिवक्ता शारदा पांडे,सहित न्यायिक स्वयंसेवक जोशिन्ता कुजूर ने कार्यक्रम को किया संबोधित।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध जैसे एसिड हमला, दुष्कर्म, अपहरण, मानव तस्करी, क्रूरता, दहेज उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी अपराध के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस तरह की घटनाएं पीड़िता को झकझोर कर रख देती है। दोषियों को सजा देने का कार्य न्यायालय का है, जरुरत है समय रहते आवाज उठाने की। यदि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहेंगी तभी अपने आस-पास के लोगों की मदद कर सकती है। उन्होनें कहा कि समान पारिश्रमिक अधिनियम के अनुसार अगर बात वेतन मजदूरी की हाे तो लिंग के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
कायर्स्थल पर हुए यौन उत्पीड़न अधिनियम के अनुसार आपको यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का पूरा अधिकार है। शिकायत पर तत्काल करवाई होगी । यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को नाम न छापने देने का अधिकार है। अपनी गोपनीयता की रक्षा करने के लिए यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिला अकेले अपना बयान किसी महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी मे या फिर जिलाधिकारी के सामने दर्ज करा सकती है।
साथ ही वक्ताओं ने कहा कि यदि  किसी मामले में अगर आरोपी एक महिला है तो उस पर की जाने वाली कोई भी चिकित्सा जांच प्रक्रिया किसी महिला द्वारा या किसी दूसरी महिला की उपस्थिति में ही की जानी चाहिए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : एसीबी ने बिजली विभाग के जेई को आठ हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

0

गिरिडीह : धनबाद एसीबी की टीम ने बुधवार की शाम गिरिडीह के धनवार में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घूसखोर इंजीनियर दुर्गेश नंदन सहाय को एसीबी की टीम ने बुधवार की शाम धनवार में एक बिजली उपभोक्ता से बकाया बिजली बिल माफ करने के नाम पर आठ हजार का घूस लेने के आरोप में रंगेहाथ दबोचा। एसीबी ने धनवार थाना में जरूरी कागजी कार्रवाई करते हुए धनबाद ले गई। एसीबी की कार्रवाई की भनक इस दौरान धनवार में किसी को नहीं लगी।

जेेई दुर्गेश नंदन सहाय धनवार में पोस्टेड थे

जानकारी के अनुसार जिले के धनवार में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दुर्गेश नंदन सहाय पोस्टेड थे। धनवार के बिजली उपभोक्ता से उसके बकाया बिजली बिल माफ करने के नाम पर आठ हजार की मांग की। इस बीच पीड़ित उपभोक्ता ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी के अधिकारियों को दी। एसीबी की टीम सक्रिय हुई। बुधवार की शाम धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में धनवार पहुंची। उपभोक्ता से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी घूसखोर इंजीनियर दुर्गेश को दोबाचने की रणनीति बनायी। तय रणनीति के अनुसार उपभोक्ता से आठ हजार नगद लेते दबोचा गया।

राम भक्तों के लिए

28वें अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव “झूमर” के लिए स्नातकोत्तर विनोबा भावे विश्वविद्यालय की टीम रवाना

0
आज दिनांक 17/12/2024 को स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति टीम, विनोबा भावे विश्वविद्यालय चतरा के लिए रवाना हुई। टीम में कुल 34 प्रतिभागी अलग अलग विधाओं यथा थिएटर,  संगीत,नृत्य, साहित्य एवं फाइन आर्ट की अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतिभागियों के  संगत के लिए कुल 9 लोगों की टीम है। टीम मैनेजर डॉ. अम्बिका गुप्ता, फिजियोथेरेपी विभाग तथा सह टीम मैनेजर, सोनू कुमार, NSS की अगुवाई में टीम चतरा के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय की कला एवं संस्कृति विभाग की पूरी टीम ने प्रतिभागियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धक शुभकामनाएं दीं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विभावि में फीट इंडिया वीक 2024 का हुआ भव्य समापन

0

फिट इंडिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति विभावि पूरी तरह समर्पित: कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार

V.B.U में फीट इंडिया वीक 2024 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साध्वी योगिता के. मेहता विशेष अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुई।
नोडल पदाधिकारी डॉ उमेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का विस्तारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और यह बताया कि 5 से 10 दिसंबर तक कैंपस से प्रचार अभियान चला कर सभी छात्र छात्राओं द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित फिट इंडिया ऐप डाउनलोड करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान 1035 छात्र-छात्राओं को पंजीकृत किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में 76 प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए। पूरे सप्ताह में खेल खुद के अंतर्गत 50m, 100m की दौड़,  गुब्बारा प्रतियोगिता, स्लो साइकिलिंग, चम्मच-कांचा खेल, खो – खो ,रस्सी दौड़, क्रिकेट में कुलपति-11 तथा प्रोफेसर-11 एवं शोधार्थियों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, महिला तथा पुरुष शिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलो में भाग लिया गया।
योग अनुशासन और फिटनेस पर विश्व विख्यात साध्वी योगिता के. मेहता द्वाराप्रस्तुति की गई। प्रबंधन के शिक्षक डॉ सरोज रंजन द्वारा उद्यमिता विकास में भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में  कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि फिट इंडिया वीक जैसे कार्यक्रम में न केवल छात्रों बल्कि संपूर्ण समाज के लिए शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है। कुलपति ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर (डॉ) मिथलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक, डॉ विकास कुमार, डॉ विनोद रंजन, डॉ मनोज कुमार, डॉ  राखो हरि, डॉ नवीन चन्द्र, डॉ गंगा नाथ झा, डॉ अमिता एवं विभिन विभागों के सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे। समापन समारोह के अवसर पर 400 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन पुष्कर कुमार एवं आरती मेहता ने किया।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन में झारखंड को मिला राष्ट्रीय सम्मान

0
✦ देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ झारखंड, नयी दिल्ली में मिला पुरस्कार
✦ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा आयोजित किया गया था इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन
✦ देशभर से 4 लाख से अधिक छात्रों ने लिया था आयोजन में भाग
पर्यावरण संरक्षण के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता को एक बार फिर राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नयी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन में झारखंड देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। इसका आयोजन अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर और पी जैम फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारत सरकार द्वारा किया गया था। इस इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन में देशभर से 4 लाख से अधिक छात्र प्रतिभागियों ने भाग लिया और 1.9 लाख से अधिक अभिनव विचार प्रस्तुत किए, जिनमें पर्यावरणीय स्थिरता, संरक्षण और जलवायु कार्रवाई के समाधान पर प्रकाश डाला गया। झारखंड के तीन जिलों यथा धनबाद, रामगढ़ और रांची ने इस हैकाथॉन में राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। झारखंड की ओर से इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में एसडीओ श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ सलाहकार श्री गौरव वर्मा (यूनिसेफ), +2 आदिवासी उच्च विद्यालय (पटमदा, पूर्वी सिंघभूम) के छात्र अक्षय कुमार, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय (राजधनवार, गिरिडीह) की छात्रा कोमल कुमारी शामिल हुई।

इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन क्या है ?

इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो छात्रों और युवाओं को पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक और नवीन (क्रिएटिव और इनोवेटिव) विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करता है। इसका देशभर में आयोजन दिनांक  5 जून से 26 सितंबर 2024 तक हुआ था। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करता है। इससे छात्रों को रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल का उपयोग करके समस्या का समाधान ढूँढने का अवसर मिलता है।
News Desk
राम भक्तों के लिए

होशियारपुर में नया सीमेंट प्रोजेक्ट: समुदाय और पर्यावरण के लिए वरदान

0
होशियारपुर में एक महत्वपूर्ण नया सीमेंट प्रोजेक्ट घोषित किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹1400 करोड़ है और इसकी क्षमता 2.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है। यह प्रोजेक्ट स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है।
यह प्रोजेक्ट सरकार को सालाना लगभग ₹250 करोड़ का राजस्व उत्पन्न करेगा और लगभग 500 व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा। निर्माण चरण के दौरान, यह प्रोजेक्ट 2000 संविदात्मक रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को उनकी कौशल के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।
नए संयंत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार बैग फिल्टर जैसे वायु शुद्धिकरण उपकरण स्थापित किए जाएंगे। विशेष रूप से, इस प्रक्रिया में कोई रसायन का उपयोग नहीं किया जाएगा, और यह एक सूखा इकाई होगी जिसमें संचालन में पानी का उपयोग नहीं होगा। उत्पन्न होने वाला एकमात्र अपशिष्ट जल घरेलू होगा, जिसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में उपचारित किया जाएगा और बागवानी के लिए परिसर के भीतर पुन: उपयोग किया जाएगा।
आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों के अलावा, यह प्रोजेक्ट विभिन्न कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय का समर्थन करने के लिए समर्पित है। योजना में फैक्ट्री के पास के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदान करना और गांव के बुनियादी ढांचे में सुधार करना शामिल है। इसमें शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, मनुष्यों और जानवरों के लिए पेयजल, सड़क रखरखाव, प्रशिक्षण जाल, योजना और वर्षा जल संरक्षण में पहल शामिल हैं।
यह प्रोजेक्ट दर्शाता है कि औद्योगिक प्रगति को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से कैसे प्राप्त किया जा सकता है, जो स्थानीय समुदाय को ऊपर उठाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। स्थिरता और सामुदायिक विकास को प्राथमिकता देकर, प्रोजेक्ट का उद्देश्य आर्थिक विकास से परे सकारात्मक प्रभाव पैदा करना है
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

भारतीय जनता युवा मोर्चा गुमला के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया

0

सरकार गठन के बाद जिस तरह जल्दबाजी में सीजीएल का रिजल्ट जारी किया गया वह निश्चित रूप से किसी भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है

गुमला : – पूरे झारखंड राज्य के मेहनतकश युवा जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे सरकार द्वारा सीट बेचकर उनके सपनों को चूर-चूर करने का कार्य किया गया है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने बताया की सीजीएल कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया, और किसी गंभीर अपराधी की तरह उनके साथ सलूक किया गया।

सरकार के शपथ ग्रहण के बाद ही पूरे प्रदेश में जिस तरह आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है, उसपर लगाम लगाने में सरकार विफल है और देश के भविष्य जो युवा हैं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके साथ मारपीट (लाठीचार्ज करने) की घटना को अंजाम देने का असंवैधानिक कार्य हेमंत सोरेन की सरकार कर रही है।
अगर परीक्षा सच में कदाचार मुक्त हुआ है तो इसकी जांच करने से हेमंत सरकार डर क्यों रही है, युवा मोर्चा सरकार से मांग करता है की परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो और आने वाले दिनों में जितने भी परीक्षाएं होती हैं वो पुरी पारदर्शिता के साथ और ईमानदारी के साथ कराई जाए ताकि झारखंड के स्थानीय युवक युवतियों को अपने और प्रदेश के भविष्य को संवारने का मौका मिल सके.

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद,वरिष्ठ नेता भूपन साहू,जिला महामंत्री रामावतार भगत,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल, सुजीत नंदा,सागर उरांव,हरिशंकर त्रिपाठी, शकुंतला उरांव,अरविंद मिश्रा, रामेश्वरी उरांव, ललिता गुप्ता,जय प्रकाश साहु,संतोष सिंह,संजय साहु, सीमा कुमारी ,हरमीत सिंह,श्याम गुप्ता,प्रेमचन्द साहू,फूलचंद साहू,कालीचरण साहु, निरंजन साहू,संदीप उरांव, हीरालाल उरांव, शम्भू नायक,चमरू साहु,तेतरी देवी, व अन्य ढेर सारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मान्दर को GI टैग दिलाने की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की ऑनलाइन बैठक

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मान्दर को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिलाने की तैयारियों पर बैठक की। यह बैठक आगामी 20 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में थी, जहां मान्दर के GI टैग के लिए फाइनल प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
बैठक में गुमला उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रेजेंटेशन स्थल पर मान्दर को सुरक्षित पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। जिला उद्यमी समन्वयक को इसे अच्छी पैकेजिंग के साथ समय पर भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, मान्दर की सांस्कृतिक और कलात्मक विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए PPT को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी।
कारीगरों को निर्देश दिया गया कि मान्दर पर आकर्षक पेंटिंग और कलाकृतियां तैयार की जाएं। साथ ही, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम को निर्माण और सजावट की प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने का निर्देश दिया गया, ताकि यह प्रेजेंटेशन में प्रभावी ढंग से दिखाया जा सके।
रायडीह मान्दर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड
बताते चले कि मान्दर के GI टैग के लिए रायडीह मान्दर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (गुमला, झारखंड) ने आवेदन किया है। यह पंजीकृत संस्था जिले के  मान्दर उत्पादकों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है,संस्था से जिले के  250 से अधिक कारीगर जुड़े हुए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि मान्दर को GI टैग दिलाने से न केवल स्थानीय कारीगरों को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा, बल्कि यह झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का भी काम करेगा।र

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त से नागरिकों की मुलाकात

0
गुमला : – गुमला  जिले में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक नागरिकों ने गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी  से मुलाकात की और अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गुमला उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
गुमला निवासी उमा कुमारी ने ज्योग्राफी ऑनर्स में एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार हेतु सहायता की मांग की, जबकि घाघरा प्रखंड के संजू कुमार उरांव ने अपनी आर्थिक स्थिति और योग्यता के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया।
भरनो प्रखंड की अजेडा खातून ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति के निधन के बाद घर चलाने में कठिनाई हो रही है और उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाए। इसी प्रकार, भरनो की शबाना बीबी ने भी आवास योजना का लाभ देने का अनुरोध किया।
करौंदी निवासी सुनीत देवी ने अपनी एकल मां की स्थिति का उल्लेख करते हुए अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्पॉन्सरशिप योजन का लाभ देने की अपील की। टोटो निवासी जबेजा खातून ने बकरी पालन हेतु लिया गया लोन चुकाने में कठिनाई का हवाला देते हुए लोन माफी के लिए आवेदन किया।
इसके अतिरिक्त, कई अन्य आवेदकों ने निजी एवं सामूहिक विवादों के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए, साथ ही रोजगार, आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु भी कई आवेदन आए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लिया और कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया। कुछ मामलों में संबंधित अधिकारियों को बुलाकर या कॉल के माध्यम से समाधान प्रदान किया गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सुशासन सप्ताह 19 से 24 दिसंबर तक, “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का आयोजन

0
गुमला : – गुमला जिले में 19 से 24 दिसंबर 2024 तक “सुशासन सप्ताह: प्रशासन गांव की ओर” अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को बढ़ावा देना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुँचाना है।
जिला योजना पदाधिकारी  रमण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार इस सप्ताह के दौरान जिले के नागरिकों द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। “शून्य ग्रीवांस” का लक्ष्य रखते हुए सभी प्रखंडों और पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के प्रमुख गतिविधियों में ग्रामीणों को जागरूक करना, सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देना, और लाभार्थियों को इन सेवाओं तक सरलता से पहुँचाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना शामिल है। इसके अंतर्गत पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्राम वासियों को योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
23 दिसंबर को होगा विशेष जिला स्तरीय कार्यक्रम
अभियान के दौरान 23 दिसंबर 2024 को जिला मुख्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में सुशासन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान पिछले पाँच वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में अपनाई गई श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा, जिले के भविष्य के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की जाएगी।
सुशासन सप्ताह का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करना है, जिससे जनसेवाओं की सुगमता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत समाधान किया जाए। यह पहल सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुँचाने और प्रशासन को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium