26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 517

आईसीआईसीआई प्रू लाइफ ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के 99.04 प्रतिशत क्लेम सिर्फ 1.2 दिनों में निपटाए

0
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने जुलाई 2024 से सितंबर 2024 की अवधि में 99.04 प्रतिशत का क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है, जो इंडस्ट्री में सबसे अधिक है। खास बात यह है कि डेथ क्लेम निपटाने में औसतन केवल 1.2 दिन का समय लगा है।
आईसीआईसीआई प्रू लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर, श्री अमीश बैंकर ने कहा, “क्लेम वह पल है जब ग्राहक का विश्वास हम पर टिका होता है, और हम हर क्लेम को संवेदनशीलता के साथ संभालते हैं।”
वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में हमने 99.04 प्रतिशत क्लेम सेटल किए, जबकि नॉन-इन्वेस्टिगेटेड क्लेम्स का एवरेज सेटलमेंट समय (डॉक्युमेंट्स प्राप्त होने के बाद) केवल 1.2 दिन था। इस अवधि में हमने 451 करोड़ रुपये के डेथ क्लेम निपटाए।
हमारी ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत, हम सभी दस्तावेज जमा होने के बाद योग्य क्लेम्स को एक दिन में निपटाने का वादा करते हैं। इस पहल के तहत वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में हमने 71.24 करोड़ रुपये के डेथ क्लेम निपटाए। हम लगातार इंडस्ट्री में अग्रणी क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ सबसे आगे बने हुए हैं। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 97.94 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 98.14 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 98.52 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष 2024 में 99.17 प्रतिशत रहा।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

टेक्नो फैंटम वी2 सीरीज़: 13 दिसंबर से अमेज़न पर उपलब्ध, लॉन्च प्राइस सिर्फ ₹79,999 और ₹34,999!

0
फैंटम वी2 फोल्ड और फ्लिप, खास लॉन्च प्राइस, क्रमशः 79,999 और 34,999 रूपए पर है।
फैंटम वी2 सीरीज़ में मिलेंगे मजबूत फोल्डेबल डिज़ाइन, सबसे बड़ी बैटरी और एडवांस एआई फीचर्स
 अतिरिक्त प्रोडक्टिविटी के लिए फैंटम वी फोल्ड 2  के साथ मिलेगा फैंटम वी पेन
नई दिल्ली, दिसंबर 2024: आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! टेक्नो की बहुप्रतीक्षित फैंटम वी2 सीरीज – जिसमें अल्ट्रा-स्लीक फैंटम V फोल्ड 2 और कॉम्पैक्ट लेकिन स्टाइलिश फैंटम वी फ्लिप 2 शामिल है, अब अमेज़न पर, 79,999 और 34,999 रुपए की विशेष लॉन्च कीमतों पर उपलब्ध है। ये फोल्डेबल फोन अपनी शानदार खूबियों और मजबूती के साथ हर चिंता को खत्म करते हुए प्रोडक्टिविटी के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं। चाहे आप काम कर रहे हों या आराम कर रहे हों, फैंटम वी2 सीरीज़ आपकी तेजी से भागती जीवनशैली से मेल खाने के लिए बनाई गई है। यूजर्स अब फोल्डेबल अनुभव का आनंद उठा सकते हैं क्योंकि स्पेशल सेल 13 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर शुरू होगी!
फैंटम वी2 सीरीज़ नई तकनीकों के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की परिभाषा बदल रही है। इसे यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। टेक्नो ने इस डिवाइस में ड्यूरेबिलिटी, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी और यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए खास फीचर्स जोड़े हैं।

मजबूती और भरोसे का प्रतीक 

फैंटम वी फोल्ड 2 लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और 4 लाख बार फोल्डिंग टेस्ट में पास एयरोस्पेस-ग्रेड हिंज शामिल हैं। आपकी तेजी से भागती जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया, यह स्ट्रांग, स्लीक और आपकी किसी भी जरुरत के लिए तैयार है।
फैंटम वी फ्लिप 2, इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में भी एयरोस्पेस-ग्रेड हिंज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 8 का उपयोग किया गया है, जो इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाता है। ड्यूरेबिलिटी की चिंता को ख़त्म करते हुए, ये दोनों डिवाइस अपनी कैटेगरी में अब तक की सबसे मजबूत डिवाइस हैं।

बेहतर डिस्प्ले अनुभव 

फैंटम वी फोल्ड 2, 7.85 इंच के मेन स्क्रीन और 6.42 इंच कवर डिस्प्ले के साथ, 1 लाख के अंदर रेंज में मिलने वाला सबसे बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो वाइब्रेंट विज़ुअल के साथ प्रोडक्टिविटी और मनोरंजन दोनों को बढ़ाता है।
फैंटम वी फ्लिप 2 कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अपने 6.9 इंच के मेन स्क्रीन और 3.64 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ, यह आसान उपयोगिता प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी सभी जरूरतें बस एक टैप पर उपलब्ध हों।

पावर जो दिनभर साथ दे 

फैंटम वी फोल्ड 2 की 5750 एमएएच की बैटरी किसी भी फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी बैटरी है, जो बिना चार्जिंग की चिंता के आपको दिनभर प्रोडक्टिव बनाए रखती है।
फैंटम वी फ्लिप 2, अपनी 4720 एमएएच बैटरी और 70 वाट की फास्ट चार्जिंग के साथ, यह सुनिश्चित करता है कि आप अपने वयस्त समय के लिए हमेशा चार्ज रहें। बिना चार्जिंग की चिंता के कनेक्टेड और प्रोडक्टिव रहें, साथ ही मनोरंजन के लिए हमेशा तैयार रहें।

एआई के साथ बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी 

फैंटम वी पेन और विकसित टेक्नो एआई सुविधाओं के साथ, फैंटम वी फोल्ड 2 आपकी प्रोडक्टिविटी को सुपरचार्ज कर देता है। इमेज कटआउट और सर्कल-टू-सर्च जैसे एआई-पावर्ड टूल क्रिएटिविटी और मल्टीटास्किंग को आसान बनाते हैं, जिससे आपको अपने काम में सबसे आगे बने रहने में मदद मिलती है।

कीमत और उपलब्धता

फैंटम वी2 फोल्ड की कीमत 79,999 रूपए है, जबकि फैंटम वी2 फ्लिप 34,999 रूपए में सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। दोनों डिवाइस 13 दिसंबर 2024 से अमेज़न पर उपलब्ध होंगी।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

सुनील बर्वे, विपुल अमृतलाल शाह, भारती प्रधान और अरुण शेखर ने आगामी संस्करण के लिए दृष्टिकोण साझा किया

0
मुंबई, दिसंबर 2024: इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें सिने टॉकीज के संयोजक श्री सुनील बर्वे, प्रशंसित निर्माता और सिने टॉकीज 2024 के संरक्षक श्री विपुल अमृतलाल शाह और श्रीमती शामिल थीं। भारती प्रधान, वरिष्ठ फिल्म समीक्षक और सिने टॉकीज 2024 के संरक्षक। संस्कार भारती कोकण प्रांत के उपाध्यक्ष अरुण शेखर ने सम्मानित अतिथियों और मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की और सिने टॉकीज 2024 का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया।

सिने टॉकीज़ 2024 का उद्घाटन एनएसई के एमडी और सीईओ श्री आशीष चौहान की गरिमामय उपस्थिति में होगा।

श्री सुनील बर्वे ने सिने टॉकीज़ 2024 के विषय को समझाते हुए चर्चा की शुरुआत की, जो भारतीय सिनेमा को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना चाहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल केवल मनोरंजन के बारे में नहीं है बल्कि सामाजिक जागरूकता और जन शिक्षा के लिए सिनेमा को एक उपकरण के रूप में उपयोग करने के बारे में है। बर्वे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जहां फिल्म महोत्सव और पुरस्कार समारोह सिनेमाई परिदृश्य पर हावी हैं, वहीं भारतीय सिनेमा के बारे में गहन शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक चर्चा के लिए कोई मंच नहीं है। सिने टॉकीज़ 2024 का लक्ष्य भारतीय सिनेमा की जड़ों का पोषण करना और एसडब्ल्यूए (स्वदेशी जागरूकता) की ओर यात्रा को आगे बढ़ाने वाले संवादों को प्रोत्साहित करना है।
श्री विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि भारतीय सिनेमा उद्योग में हितधारकों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए ऐसे प्लेटफार्मों की तत्काल आवश्यकता है, जिससे फिल्म निर्माताओं को ऐसी सामग्री बनाने में मदद मिले जो दर्शकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप हो।
श्री सुनील बर्वे ने आगामी कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करके और मुंबई स्थित फिल्म निर्माताओं, छात्रों और पेशेवरों को पंजीकरण करने और भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करके प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन किया। कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रम विवरण आधिकारिक वेबसाइट www.cinetalkies.in पर उपलब्ध हैं, पंजीकरण अब खुले हैं।
कार्यक्रम के समापन समारोह में श्री रमेश तौरानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर एक विशेष नाटक होगा, जिसमें उनकी 300वीं जयंती मनाई जाएगी, जो 14 दिसंबर की शाम को निर्धारित है।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

पूर्णिमा नीरज सिंह सीएम से मिली, मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला

0

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन झरिया की पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह जी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में गुरुवार को मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में पूर्णिमा ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली 1000/- रुपए की सहायता राशि को मईयां सम्मान योजना के समतुल्य देय राशि 2500 सौ रुपए प्रतिमाह या उससे अधिक करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि राज्य में बड़े पैमाने पर विभिन्न वर्ग के पात्र लाभार्थियों को झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रही हैं पेंशन योजनाएं यथा – मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायता पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर समुदाय पेंशन योजना आदि के तहत प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्रदान की जा रही है।

5 वर्ष पूर्व राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय के आलोक में केंद्र और राज्य प्रायोजित  सभी पेंशन योजना की राशि ₹600 से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह की गई थी, जो 1 अप्रैल 2019 का प्रभाव से आज तक लाभार्थियों को भुगतान की जा रही है। आज की महंगाई को देखते हुए इन सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को मिलनेवाली राशि को बढ़ाने की आवश्यकता व मांग हो रही है।

वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा सभी वर्ग की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत ₹1000 के प्रदान की जा रही थी, जिसे बढ़ा करके ₹2500  प्रदान करने का निर्णय आपके द्वारा लिया गया है।

अतः मईयां सम्मान योजना की तर्ज पर राज्य में चल रही सभी तरह की पेंशन योजना की राशि को प्रतिमाह ₹1000 से बढ़कर ₹2500 या उससे अधिक करने की आवश्यक कार्रवाई करने आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह को सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय: नए वित्त सलाहकार अखिलेश शर्मा ने दिया योगदान

0

कुलपति ने किया स्वागत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नए वित्त सलाहकार श्री अखिलेश शर्मा को गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पूर्व श्री अखिलेश शर्मा ने वित्त सलाहकार के रूप में अपना योगदान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा किया। ज्ञात हो कि राजभवन द्वारा इनकी नियुक्ति 28 नवंबर को की गई थी और इन्हें 15 दिसंबर तक योगदान करने का निर्देश दिया गया था।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय: फिट इंडिया वीक-2024 के दूसरे दिन विशेष व्याख्यान और खेल प्रतियोगिताएं हुए आयोजित

0

योग से सक्षम और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: साध्वी योगिता

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में फिट इंडिया वीक-2024 के दूसरे दिन “योग और फिटनेस: विशेष संदर्भ में फिट इंडिया” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) पवन कुमार पोद्दार ने की। उन्होंने कहा कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। फिट इंडिया अभियान ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने साध्वी सुश्री योगिता के. मेहता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि साध्वी सुश्री योगिता के. मेहता ने अपने वक्तव्य में कहा, “योग एक प्राचीन विज्ञान है, जो व्यक्ति को आत्मशक्ति, संतुलन और स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाता है। यदि युवा इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तो एक स्वस्थ और सक्षम समाज का निर्माण हो सकेगा।” कुलपति ने मुख्य अतिथि साध्वी योगिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. उमेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, फिट इंडिया वीक ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। योग और खेल दोनों ही अनुशासन और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) मिथिलेश कुमार सिंह,  वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह, डॉ. सुबोध सिंह, डॉ. राखो हरि, डॉ. राजू राम और डॉ. विजय कुजूर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान खेल के मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज छात्र और छात्राओं की 100 मीटर दौड़, छात्राओं की चम्मच दौड़, महिला शोधार्थियों की 100 मीटर दौड़, और फैकल्टी सदस्यों की 50 मीटर दौड़ आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की अच्छी उपस्थिति रही।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग से चार छात्रों ने नेट परीक्षा पास किया

0
यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जून २०२४ परीक्षा जिसका आयोजन अगस्त 2024 में की गई थी, उसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय,हजारीबाग स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के चार छात्रों ने सफलता प्राप्त की। तीन पूर्ववर्ती छात्र समसत्र २०१९-२०२१ के और एक छात्रा समसत्र २०२०-२०२२ की हैं।  इनके नाम है सिद्दीक़ सुम्बुल,शुभम मोइत्रा, ज्योति चौधरी एव कुमारी प्रेरणा सिन्हा हैं।
ज्ञात हो की स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय से करीब-करीब प्रत्येक वर्ष जेआरएफ एवं नेट पात्रता परीक्षा में छात्र सफलता प्राप्त करते हैं ।अध्यक्ष डॉ सैयद रिजवान अहमद ने छात्रो की उपलब्धियों पर हर्ष जताया एवं उन्हें आगे भी मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया।उत्तीर्ण छात्रों ने भी विभाग के सारे फैकल्टीज का आभार व्यक्त किया।
इस विभाग मे करीब दो दर्जन छात्र पीएचडी कर रहे हैं।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

यक्ष्मा उन्मूलन अभियान को केंद्रीय टीम ने सराहा, जिला बन सकता है रोल मॉडल

0
गुमला :-  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम ने गुमला जिले का दौरा कर यक्ष्मा उन्मूलन के 100 दिवसीय अभियान का निरीक्षण किया। टीम में संयुक्त निदेशक डॉ. निशांत कुमार (नई दिल्ली), डॉ. सुदर्शन (WHO), डॉ. प्रभु आर (केंद्रीय यक्ष्मा प्रभार), प्राण रंजन मिश्रा (केंद्रीय आईसीडी पदाधिकारी), जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. गणेश राम और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि शामिल थे।
उपायुक्त के साथ समीक्षा बैठक
टीम ने गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ अभियान की प्रगति पर चर्चा की। उपायुक्त ने अभियान को जिले को यक्ष्मा मुक्त बनाने का एक ऐतिहासिक प्रयास बताते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर कमी होगी तो उसे शीघ्र दूर किया जाएगा।
भरनो प्रखंड में औचक निरीक्षण
टीम ने भरनो प्रखंड के आमलिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, जहां अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। टीम ने कार्यों को संतोषजनक पाया और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान अन्य जिलों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बन सकता है।
जागरूकता और निश्चय वाहन की भूमिका
टीम ने यक्ष्मा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए “निश्चय वाहन” पहल की सराहना की। यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में यक्ष्मा से संबंधित जानकारी और जागरूकता फैलाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत और सुझाव
टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ चर्चा करते हुए चुनौतियों और सुझावों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जोर दिया कि:
▪यक्ष्मा रोगियों की शीघ्र पहचान और जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
▪पोषण सहायता और रोगियों की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए।
▪सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।
अभियान की प्रगति और प्रभाव
जिले में घर-घर जाकर रोगियों की पहचान, मुफ्त दवा वितरण, एक्स-रे और बलगम जांच, पोषण सहायता, और रोगियों की नियमित निगरानी की जा रही है। इस पहल ने गुमला जिले को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया है।
गुमला: अन्य जिलों के लिए प्रेरणा स्रोत
केंद्रीय टीम ने गुमला जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की प्रतिबद्धता को सराहा। उन्होंने कहा कि गुमला जिले का यह अभियान अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन सकता है। सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर जोर देकर इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है।
केंद्रीय टीम के दौरे ने गुमला के प्रयासों को सही दिशा में माना और यह साबित किया कि जिला यक्ष्मा उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह अभियान गुमला को यक्ष्मा मुक्त बनाने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डूमरडीह पंचायत के चुगुल पड़की टोली का उपायुक्त ने किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित डूमरडीह पंचायत के चुगुल पड़की टोली ग्राम का आज गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने दौरा किया। लगभग 80 घरों और 1000 निवासियों वाले इस गांव तक पहुंचने के लिए उपायुक्त ने करीब 3 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय की। यह गांव शहर के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित है और वहां तक पहुंचने के लिए जर्जर सड़कों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण की प्रमुख मांग रखी। उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के कारण आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचना और बच्चों का विद्यालय जाना अत्यंत कठिन हो जाता है। इसके साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
हालांकि, ग्राम में सभी घरों में जल और बिजली की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
उपायुक्त का आश्वासन और निर्देश:
उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को रोजगार और कौशल विकास के लिए जिले के RCT (रूरल क्राफ्ट ट्रेनिंग) सेंटर से नि:शुल्क प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसरों के लिए लोन और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सोलर लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी गहन विमर्श किया गया।
साइट निरीक्षण:
दौरे के दौरान उपायुक्त ने नवाडीह स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन संस्थानों की मरम्मत और सुधार हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपस्थित अधिकारी:
इस अवसर पर गुमला प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुमला अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

शैक्षणिक समस्याओं पर अभाविप का विवि प्रशासन को ज्ञापन: छात्रों के भविष्य का सवाल

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हजारीबाग नगर इकाई ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों को हो रही समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संगठन ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।


रिजल्ट विवाद और छात्रों की परेशानियां

संत कोलंबस कॉलेज और अन्य महाविद्यालयों में UG सेमेस्टर 1 और 3 के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स BCA में छात्रों को एक या दो अंकों की कमी के कारण प्रमोट कर दिया गया। इसने छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मार्खम कॉलेज में लैब की कमी ने छात्रों की पढ़ाई को और कठिन बना दिया है। प्रतिनिधि मंडल ने इन समस्याओं को सुधारने के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की।


शिक्षकों की कमी और समाधान की मांग

जिला संयोजक बाबूलाल मेहता ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाबूलाल ने कांट्रैक्चुअल आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।


राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

नगर मंत्री रूद्र राज ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को चौपट बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब छात्रों को अंकों की कमी के कारण फेल कर दिया गया हो। पूरे राज्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने विवि प्रशासन से कॉपी रीचेक कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


अभाविप के प्रयास और छात्रों के लिए समर्थन

अभाविप ने यह स्पष्ट किया कि वह छात्रों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभाविप ने विवि प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाने और तुरंत प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया।


शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता

अभाविप का यह कदम छात्रों के अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विवि प्रशासन और राज्य सरकार को मिलकर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए। छात्रों का भविष्य सुधारने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए एक ठोस योजना की आवश्यकता है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium