24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 520

डालमिया सीमेंट ने झारखंड में मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा शुरू कर ग्रामीण स्वास्थ्य में लाया सुधार

0

झारखंड के हजारीबाग में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) ने सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए एक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) सेवा शुरू की है। यह यूनिट दूरदराज के गांवों में पहुंचकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इस पहल का उद्देश्य उन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जहां मेडिकल सेवाएं अब तक सीमित थीं।

इसके साथ ही, वॉकहार्ट फाउंडेशन के सहयोग से 100-दिवसीय तपेदिक (टीबी) जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। यह अभियान टीबी के लक्षणों की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण समुदायों को जागरूक करेगा।


मोबाइल मेडिकल यूनिट: स्वास्थ्य सेवाएं अब आपके द्वार

डालमिया सीमेंट की यह मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) हजारीबाग के पांच गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी:

  • पर्रा
  • चहटी बरियातु
  • नवाखाप
  • गोपदा
  • डुमरी

मुख्य सेवाएं:

  1. टीबी जागरूकता और जांच:
    एमएमयू ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी और संभावित मरीजों को इलाज के लिए निर्देशित करेगी।
  2. सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं:
    नियमित जांच, दवाओं की उपलब्धता और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
  3. डब्ल्यूएचओ के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता:
    इस पहल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह:
एमएमयू का उद्घाटन हजारीबाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरयू प्रसाद सिंह और डब्ल्यूएचओ के सलाहकार डॉ. अरुण सेल्विन ने किया।


100-दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान

डालमिया सीमेंट और वॉकहार्ट फाउंडेशन का यह अभियान ग्रामीण समुदायों में टीबी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

  • उद्देश्य:
    1. टीबी के शुरुआती लक्षणों की पहचान।
    2. स्क्रीनिंग के जरिए मरीजों को समय पर इलाज।
    3. ग्रामीणों को टीबी से बचाव के उपाय सिखाना।
  • लाभार्थी समूह:
    विशेष रूप से कमजोर जनसंख्या जैसे वृद्ध, कुपोषित, मधुमेह के मरीज और धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को लक्षित किया गया है।
  • जागरूकता के माध्यम:
    गांवों में चिकित्सा शिविरों और जागरूकता सत्रों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।

डालमिया सीमेंट: सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध

डालमिया सीमेंट न केवल निर्माण क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि सामुदायिक विकास और सतत प्रगति के लिए भी प्रतिबद्ध है।
श्री गणेश जिरकुंटवार, नेशनल मैन्युफैक्चरिंग हेड, डालमिया सीमेंट:

“हम मानते हैं कि स्वास्थ्य किसी भी समाज के विकास की नींव है। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से हम दूरदराज के गांवों तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

प्रमुख प्रयास:

  • ग्रामीण समुदायों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार।
  • सतत विकास के जरिए आत्मनिर्भर और सुदृढ़ समाज का निर्माण।

मोबाइल मेडिकल यूनिट: ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

इस पहल से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा।

  1. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:
    जहां अब तक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती थीं, वहां अब एमएमयू के माध्यम से इलाज होगा।
  2. बीमारियों का समय पर इलाज:
    टीबी जैसे गंभीर रोगों के मरीजों की पहचान और उपचार में तेजी आएगी।
  3. सामुदायिक सहभागिता:
    स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों और समुदाय के बीच सहयोग और जागरूकता बढ़ेगी।

स्वस्थ समाज के निर्माण की ओर

डालमिया सीमेंट और वॉकहार्ट फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। मोबाइल मेडिकल यूनिट और 100-दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के मामलों में कमी आएगी।

कॉल टू एक्शन:

यदि आपके समुदाय में कोई टीबी या स्वास्थ्य समस्या है, तो निकटतम मोबाइल मेडिकल यूनिट या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Muskan

राम भक्तों के लिए

DSPMU के दूसरे लोकपाल बने डॉ. अनिल कुमार, ‘झारखंड में मुंडा का आर्थिक इतिहास’ पर किताब भी लिख चुके हैं

0

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने डॉ. अनिल कुमार को पिछले 7 दिसंबर को लोकपाल नियुक्त किया है. श्री कुमार 31 दिसंबर 2022 को डीएसपीएमयू के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीन) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. इनकी नियुक्ति तीन वर्ष या 70 वर्ष उम्र पूरी होने तक रहेगी.

लोकपाल पर छात्रों की शिकायतों को निबटाने  की जिम्मेवारी

लोकपाल छात्रों की शिकायत को सुनने और उनका समाधान निकलने का काम करता है। सितंबर 2023 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिश्नर ने सभी विश्वविद्यालय को अपने यहां लोकपाल की नियुक्ति करने का आदेश दिया था। इस पद पर पूर्व कुलपति या सेवानिवृत वैसे प्रोफेसर जिन्हें 10 साल का कार्य अनुभव हो तथा जो डीन के रूप में भी काम कर चुके हों, वही बनाए जा सकते हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रथम लोकपाल डॉक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, पूर्व कुलपति जो, उच्च शिक्षा निदेशक, झारखंड सरकार भी रह चुके थे, बनाए गए थे। डॉ अनिल कुमार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के दूसरे लोकपाल हैं।

यादगार लम्हा…2002 में डॉ. अनिल कुमार की रचित पुस्तक” झारखंड में मुंडा का आर्थिक इतिहास” के लोकार्पण के समय झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को किताब सौंंपते हुए. तस्वीर में नजर आ रहे हैं…डॉ. रामदयाल मुंडा और पूूूर्व सीएम मधु कोड़ा.

डॉ अनिल कुमार का संक्षिप्त इतिहास

डॉ अनिल कुमार झारखंड का एक जाना-पहचाना नाम है. श्री कुमार एक सुलझे हुए शिक्षक रहें और छात्रों की शिकायतों के प्रति सदा गंभीरता दिखाई है. श्री कुमार की प्रारंभिक शिक्षा नेतरहाट आवासीय विद्यालय से हुई।

रांची कॉलेज से बीए ऑनर्स, रांची विश्वविद्यालय से एम.ए. और एल-एल.बी. करने के बाद इनकी नियुक्ति 17. 03.1983 को मांडर कॉलेज, मांडर में व्याख्याता के पद पर हुई।

इस बीच श्री कुमार ने 12.10.1993 को पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। मेरिट के बल पर इन्हें 23.09.1995 को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर तथा 23.09.2003 को विश्वविद्यालय प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति मिली।

इसके बाद 27.03.2008 को श्री कुमार का स्थानांतरण मांडर कॉलेज से रांची कॉलेज (वर्तमान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय) में हो गया। ये यहां अपने विभाग के विभागाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष (डीन) तथा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) के पद को भी संभाल चुके हैं।

ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य, विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल के सदस्य तथा सामाजिक विज्ञान संकाय, रिसर्च काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।

इसके अलावा श्री कुमार 2001 से इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस, नई दिल्ली के सदस्य, 2017 से आजीवन अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के सदस्य तथा झारखंड इतिहास संकलन समिति के संस्थापक महासचिव और वर्तमान में इस समिति के उपाध्यक्ष हैं।

बतौर लेखक डॉ. अनिल की उपलब्धियां

श्री कुमार की बतौर लेखक भी उपलब्धि रही है. इनकी लिखित दो पुस्तकें एक 2002 में “झारखंड में मुंडा का आर्थिक इतिहास” और दूसरा 2013 में “प्राचीन भारत” जो, विदेशी पर्यटकों के वृतांत पर आधारित है, प्रकाशित हो चुकी है। इनके कई रिसर्च पेपर राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय जनरल में भी छप चुके हैं। वर्तमान में भी लेखन का कार्य जारी है.

राम भक्तों के लिए

खलियान घेरने को लेकर हुए विवाद में दांत से कान काटकर जख्मी किया,ग्रामीणों ने बैठक कर 20 ,000 का ठोका जुर्माना

0

गुमला गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में खलियान घेरने को लेकर हुए , विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दुसरे व्यक्ति को अपने दांत से कान को काटकर जख्मी कर दिया , जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां जख्मी संजीव सिंह ने बताया है कि उसके गांव के ही लखन सिंह के द्वारा उसके कान को दांत से कटकर जख्मी कर दिया है , बाद में ग्रामीणों के द्वारा गांव में एक बैठक कर आरोपी लखन सिंह को दोषी करार देते हुए 20 , 000 का जुर्माना भरवारा गया।

वही इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि 4 दिसंबर को धान मिसाइ के लिए खलियान का घेराव संजीव सिंह कर रहा था , जिस पर लखन सिंह ने उसके द्वारा घेराव किये गए , उक्त झाड़ी को उखाड़ कर फेंक दिया।जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया , और संजीव सिंह को पकड़ कर लखन सिंह ने उसके एक कान को दांत से कटकर जख्मी कर लहूलुहान कर दिया था।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत,शव का कराया पोस्टमार्टम

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित नेतरहाट में गुटवा टोली में अज्ञात वहां के चपेट में आने से सुनीता देवी की 8 वर्षीय पुत्र विश्वास किसान की मौत हो गई।सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में आज दिन के करीब 11:00 बजे पोस्टमार्टम करा उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया हैं , पुलिस उक्त मामले की छानबीन में जुटी , मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रहा था , इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज अज्ञात वाहन उक्त बच्चे को अपने चपेट में ले लिया , बाद में पुलिस द्वारा उक्त बच्चे को सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया , जिसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शटर तोड़कर लगभग पांच लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

0

पुलिस गश्ती दल पर लगा प्रश्न चिन्ह 

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने जल्द ही उक्त अज्ञात चोर गिरोह को गिरफतार कर सलाखों के पीछे भेजने का दिया आश्वासन

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना से मात्र दो सौ: गज दूर स्थित * मां जगदम्बा ज्वेल्स शॉप ( दुकान ) का शटर तोड़कर ले लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर गिरोह और पुलिस को खबर नहीं , उक्त चोरी की घटना ने पुलिस गश्ती दल पर प्रश्न चिन्ह ?? लगा रहीं हैं, घाघरा के आम नागरिकों का आरोप है कि पुलिस गस्ती दल गाड़ी लगाकर वसूली करने में मशगूल रहतीं हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाई और स्थानीय आम नागरिकों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त हैं, उक्त ज्वैलर्स दुकान मालिक जितेन्द्र सोनी को उक्त चोरी की सूचना सुबह मकान मालिक ने दिया, उक्त चोरी कि घटना की सूचना मिलने ही , घाघरा थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , अपने दलबल के साथ उक्त घाटनास्थल पर पहुंचकर पुछताछ और छानबीन शुरू कर दी हैं , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव भी अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर पुछताछ और छानबीन शुरू करते हुयें , उन्होंने बताया की पुलिस को उक्त चोरी से संबंधित पुख्ता सुराग मिली है , जिसके आधार पर उक्त अज्ञात चोरों तक पुलिस जल्द ही पहूंचकर उक्त चोर गिरोह को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएंगे , घाघरावासियों ने एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव से भय मुक्त घाघरा बनाने और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गश्ती दल बढ़ाने की गुहार लगाई हैं, इसके लिए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने घाघरावासियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने कह दी बड़ी बात…निजी अस्पतालों में मौत होने पर बिल बाकी रहा तो, भी परिजनों को शव सौंपना होगा…इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 

0

धनबाद : अपने बेबाक-बिंदास बोल के लिए माहिर इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग संभालने से पूर्व ही बड़ी बात कह दी. उन्होंने निजी अस्पताल के प्रबंधनों के रवैए पर हमला करते हुए कहा कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मौत होती है तो, बिना बिल चुकाए शव परिजनों को सौंपना होगा। ऐसा नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई होगी। सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू होने के पूर्व मंत्री की इस घोषणा का असर आनेवाले दिनों में दिख सकता है.

धनबाद के गोविंदपुर फकीरडीह चौक पर भारी भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्रालय की ओर से सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र भेजा जाएगा। निजी अस्पताल को चाहे जितना भी नुकसान हो, उसे वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि पहले अस्पताल का बिल चुकाएं, फिर शव दें, हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

‘जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग में कई ऐसे लोग हैं जो, फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं’

इसके बाद मंत्री के जामताड़ा पहुंचने पर उन्होंने कहा कि जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग में कई ऐसे लोग हैं जो, फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं, उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में काम करने का मौका दिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों को दिल्ली से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

राम भक्तों के लिए

आजसू ने अपनी हार की समीक्षा के दौरान एनडीेेेए में समन्वय का अभाव बताया पर, सुदेश जेएलकेएम के बारे में बताने से साफ बचकर निकल गए

0

रांची : भाजपा की हार की समीक्षा के 5-6 दिन बाद आजसू ने भी अपनी रविवार को अपनी हार की समीक्षा की. विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार को लेकर पार्टी कार्यालय में सुदेश महतो ने पार्टी के प्रत्याशियों के साथ मिलकर मंथन किया। इस बैठक में मांडू के नव निर्वाचित विधायक तिवारी महतो भी मौजूद थे।आजसू को काफी जद्दोजहद के बाद एनडीए फोल्डर से 10 सीटें मिली थीं.

बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए में समन्वय की कमी के कारण हमें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अगर एनडीए में चुनाव के दौरान बैठकें होती, तो शायद रिजल्ट कुछ और ही होता।

भाजपा-आजसू की बैठकें तो रांची से लेकर दिल्ली तक हुई, लेकिन सिर्फ सीटों के बंटवारे को लेकर हुई. लेकिन बैठक के लिए किसने पहल की? फिर भाजपा ने अपनी समीक्षा में यह क्यों कहा कि आजसू पर अधिक निर्भरता से हमें नुकसान हुआ? वहीं आजसू जयराम की पार्टी को हार का कारण बताने से साफ बचकर क्यों निकल गई?

हेमंत सरकार अपने वादे पूरे करे

बैठक में कोरम पूरा करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि चुनाव में झारखंड की जनता ने जिस जनादेश के साथ इंडिया गठबंधन को जीत दिलाई है। उम्मीद करता हूं कि जो भी वादे उन्होंने किए हैं वो सिर्फ वादे न रहे। जनता ने जो भरोसा राज्य सरकार पर जताया है, उन्हें वो शुरुआती दिनों से ही करना शुरू कर दें न कि कार्यकाल के अंतिम दिनों में।

उन्होंने कहा कि हम अपने वोटर को एकजुट नहीं कर पाए. इस चुनाव के मुद्दे में कहीं ना कहीं चूक हुई है। समन्वय जो गठबंधन के साथ बनना था, जो कि नहीं बन पाया वह भी हार का एक कारण निकल कर आया है। कहीं-कहीं इन सभी चीजों में सरकारी महकमे का भी असर दिखा।

दरअसल, समन्वय में कमी तो खुद भाजपा के अंदर नहीं थी, जो 68 सीटों पर लड़ रही थी. लेकिन भाजपा इस खुशफहमी में जरूर रह गई कि आजसू कुर्मी वोटों को बिखरने नहीं देगी और जयराम महतो को बहुत हल्के में लिया गया.

राम भक्तों के लिए

टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता रथ रवाना: 100 दिनों में घर-घर तक जांच का लक्ष्य

0

गुमला जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 100 दिवसीय जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य गाँव-गाँव और घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करना और इस बीमारी को जड़ से खत्म करना है।

इस कार्यक्रम के तहत, जिले के प्रत्येक प्रखंड, पंचायत, स्कूल और कॉलेज में सक्रिय केस खोजने का अभियान चलाया जाएगा। यक्ष्मा (टीबी) की कड़ी को तोड़ने के लिए यह पहल सरकार के राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का हिस्सा है।


टीबी के सक्रिय मामलों की पहचान के लिए अभियान

उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मी और सहिया कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करेंगे।

  • 100 दिवसीय कार्ययोजना:
    यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा, जिसमें संपूर्ण जिला को कवर किया जाएगा।
  • संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग:
    टीबी के लक्षणों जैसे बलगम वाली खांसी, सीने में दर्द, वजन में कमी, और बुखार वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

टीबी रोकथाम और उपचार

टीबी के मरीजों की पहचान और उनके इलाज को लेकर यह अभियान व्यापक और प्रभावी है।

  1. निशुल्क दवाएं:
    टीबी से संक्रमित मरीजों को निशुल्क दवाएं और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
  2. टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (TPT):
    उन व्यक्तियों को, जिनमें टीबी के लक्षण नहीं हैं, रोकथाम के लिए टीपीटी दी जाएगी।
  3. चलंत जांच वाहन:
    कार्यक्रम में चलंत चार पहिया जांच वाहन शामिल किए गए हैं, जो गाँव-गाँव जाकर एक्स-रे और बलगम परीक्षण करेंगे।

असुरक्षित जनसंख्या पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान असुरक्षित जनसंख्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें वे लोग शामिल हैं जो:

  • 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
  • एचआईवी संक्रमित हैं।
  • मधुमेह या कुपोषण से पीड़ित हैं।
  • टीबी के मरीजों के संपर्क में रहे हैं।

इन समूहों के लिए विशेष रूप से स्क्रीनिंग और उपचार की व्यवस्था की जाएगी।


सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुमला जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने एक माइक्रो प्लान तैयार किया है।

  • सहिया कार्यकर्ता और टीबी चैम्पियन:
    सहिया और समाजसेवी घर-घर जाकर जानकारी और जांच के लिए प्रेरित करेंगे।
  • प्रत्येक घर की स्क्रीनिंग:
    कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक घर में टीबी के लक्षणों की जांच की जाएगी।
  • टीबी रोगियों के खर्च को शून्य करना:
    अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को सभी सेवाएं निशुल्क मिलें।

जागरूकता फैलाने का संदेश

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अवसर पर कहा:

“जिले में टीबी को खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। जागरूकता और सही समय पर इलाज से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति की जांच और इलाज अनिवार्य है।


भविष्य की योजनाएं

जागरूकता रथ और 100 दिवसीय कार्ययोजना के जरिए गुमला जिले को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

  1. शिक्षा संस्थानों की भागीदारी:
    स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
  2. ग्रामीण स्तर पर पहुंच:
    गाँवों में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।
  3. डेटा संग्रह और विश्लेषण:
    स्क्रीनिंग और जांच के दौरान एकत्रित डेटा का उपयोग टीबी रोकथाम के लिए किया जाएगा।

स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम

टीबी उन्मूलन का यह अभियान गुमला जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल रोगियों की पहचान में मदद मिलेगी बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

कॉल टू एक्शन:

यदि आपके परिवार या समुदाय में किसी को टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

100 दिन के टीवी मुक्त अभियान का शुभारंभ: चैनपुर प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने की पहल

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 दिन का टीवी मुक्त अभियान की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, वार्ड सदस्य रश्मि भारती खलखो टोप्पो और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जागरूकता रथ को रवाना किया गया, जो प्रखंड के हर गांव में जाकर लोगों को टीबी से बचाव और इलाज के प्रति जागरूक करेगा।

गांव-गांव में जागरूकता अभियान

इस अभियान के अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के सभी गांवों में घर-घर जाकर टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। संभावित मरीजों की पहचान के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी जांच और इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रखंड को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाना है।

टीबी मुक्त प्रखंड का लक्ष्य: जनप्रतिनिधियों की अपील

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा की टीबी जैसी बीमारी को समय पर पहचान और इलाज से पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। यह अभियान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को इस पहल में सहयोग करना चाहिए ताकि चैनपुर प्रखंड को टीबी मुक्त बनाया जा सके।”
चैनपुर मुखिया शोभा देवी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता की कमी है। यह अभियान लोगों को इसके लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में जागरूक करेगा। सामुदायिक सहभागिता से हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं।
वार्ड सदस्य रश्मि भारती खलखो टोप्पो ने अपनी बात रखते हुए कहा की टीबी मुक्त चैनपुर हमारा सपना है। मैं सभी जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम से अपील करती हूं कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका: जागरूकता और इलाज का वादा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर ने बताया की
100 दिन के इस अभियान में संभावित मरीजों की पहचान के लिए घर-घर स्क्रीनिंग की जाएगी। शुरुआती लक्षण मिलने पर समुचित जांच और इलाज की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों और समुदाय के सहयोग से चैनपुर प्रखंड को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा की जनता की जागरूकता इस अभियान की सफलता की कुंजी है। यह केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्य नहीं है, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही संभव होगा।

सामूहिक प्रयासों से होगा लक्ष्य पूरा

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अबू समीर, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रमोद कुमार रवि, ममता कुमारी, मनीष कुमार, प्रेम बड़ा, सत्येंद्र उरांव, मनोज उरांव, प्रभात रोशन, विनय कुमार, कंचन किशोर, संदीप कुमार, विमल टोपनो, प्रफुल्ल, अरुण कुमार, ममता कुमारी तिर्की समेत बड़ी संख्या में सहिया और सहिया साथी उपस्थित थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

उप प्रमुख रविकांत सिंह ने पीडीएस अनियमितताओं पर जताई सख्ती

0

हजारीबाग के सदर प्रखंड में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया गया है। उप प्रमुख रविकांत सिंह ने लाभुकों को उचित राशन न मिलने की शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके अलावा, उन्होंने संपन्न परिवारों द्वारा गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाने की घटनाओं पर भी नाराज़गी जताई और उचित जांच का आदेश दिया।


गड़बड़ियों के खिलाफ सख्त चेतावनी

पीडीएस दुकानों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है।

  • अनियमितताओं पर आदेश:
    रविकांत सिंह ने अधिकारियों को इन शिकायतों की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया है।
  • दुकानदारों को चेतावनी:
    उन्होंने कहा,

    “राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होगी।”


गरीबों के अधिकारों पर हो रहा अतिक्रमण

रविकांत सिंह ने यह भी बताया कि संपन्न परिवार, जो सरकारी सुविधाओं के पात्र नहीं हैं, गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा रहे हैं।

  • गरीबों का हनन:
    इस प्रकार की गतिविधियां जरूरतमंदों के अधिकारों का हनन करती हैं।
  • कानूनी कार्रवाई:
    ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

लाभुकों की शिकायतें

पीडीएस वितरण में गड़बड़ियां आम शिकायत बन चुकी हैं।

  1. राशन में कटौती:
    लाभुकों का कहना है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है।
  2. कालाबाजारी:
    कुछ दुकानदार राशन का अवैध तरीके से कालाबाजारी कर रहे हैं।

प्रशासन की जिम्मेदारी

रविकांत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि:

  • कड़ी निगरानी रखी जाए।
  • अनियमितताओं को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

आगे की कार्रवाई: गरीबों के हक की सुरक्षा

राशन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संपन्न परिवारों और अनियमितताओं में शामिल दुकानदारों पर कार्रवाई अनिवार्य है।

  • सख्त कदम:
    उप प्रमुख ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • जांच टीम की तैनाती:
    प्रत्येक पीडीएस दुकान पर जांच टीमों को तैनात किया जाएगा।

एक पारदर्शी प्रणाली की ओर

इस प्रकार की सख्ती और दिशा-निर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि गरीबों को उनका हक समय पर और सही मात्रा में मिले।

कॉल टू एक्शन:

यदि आप भी पीडीएस प्रणाली में गड़बड़ियों से परेशान हैं, तो अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium