24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 524

अवैध रूप से बालू उठाव को रोकने के लिए,नदी किनारे परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी थाना पुलिस के द्वारा ट्रेंच गड्ढा खोदा गया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर अनुमंडल के परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में अवैध रूप से बालू उठाव को रोकने के लिए जारी थाना पुलिस ने उक्त क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कमलपुर बालू घाट, के नदी किनारे जारी थाना पुलिस के द्वारा ट्रेंच गड्ढा खोदा गया।बुधवार सुबह जारी पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ट्रेंच खोदा वाया गया , और जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने कहा कि अवैध रूप से बालू का उठाव पूर्ण रूप से बंद करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है , यदि चोरी छुपे कोई व्यक्ति बालू का अवैध उठाव करने का प्रकार किया जाता हैं , और पकड़ा जाता है ,तो उक्त उनलोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी , उक्त बालू घाटों में ट्रेंच खोदे जाने की सूचना पर बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है , बताते चले की उक्त सभी घाटों से चोरी छुपे बालू निकालकर बालू माफियाओं द्वारा झारखंड बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में हाई रेट ( अधिक दाम ) पर बेचा जाता है , जिसकी सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कदम उठाए गए हैं, और कई बार उक्त बालू घाटों का निरीक्षण कर चुके हैं , और अंततः आज ट्रेंच खोदा गया है , जिसके बाद बालू माफिया की लाख कोशिश करने के बाद भी अब बालू का उठाव संभव नहीं होगा , क्योंकि नदी का आधा हिस्सा झारखंड और आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ में पड़ता है , तो झारखंड का हिस्सा में पानी पूरी तरह से सूख चुका है , वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के हिस्से में पानी का बहाव आज भी तेज गति से बह रहा है , जिसके कारण से झारखंड के हिस्से का बालू उक्त माफियाओं द्वारा बहुत ही चतुराई के साथ उक्त बालू चोरी का कार्य धड़ल्ले से जारी था , इन बालू घाटों पर अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर जारी प्रखंड प्रशासन के द्वारा बालू नही उठाव करने को लेकर बोर्ड लगाया गया था , लेकिन बालू माफियाओ के द्वारा बोर्ड को छतिग्रत कर दिया गया है ,और तत्काल में उक्त बोर्ड का नामोनिशान तक नही है , ज्ञात हो कि उक्त बालू माफियाओं द्वारा देर रात्रि में चोरी छिपे उक्त बालू घाटों से बालू का चोरी किया जा रहा था और बदले में ट्रेक्टर मालिको से अवैध रूप से प्रति गाड़ी 200 रुपये का उगाही भी किया जाता था , और उक्त अवैध उगाही करने को लेकर गोविंदपुर,तिगरा, कमलपुर गांव के माफिया कई बार आपस मे मार पीट भी होता रहता है जिसका मामला भी थाना तक भी पहुंचता रहता था , फिलहाल में उक्त कार्य मे जशपुर के निवासी ज्योति गुप्ता पैर जमाने का कोशिस में लगे हुए थे।इस कार्य को देख रेख भी कर रहे थे।और ज्योति गुप्ता का कहना है।कि हम सभी बालू घाटों का टेंडर ले लिए है।और हमारे पास सारा कागजात भी है।कागजात का बात सही है या गलत है।यह तो जांच का विषय है।और सबसे बड़ी बात तो यह है की बालू माफिया बहुत ही चतुराई के साथ कार्य करते हैं।बालू घाट और गोविंदपुर की दूरी 3 किलोमीटर है।बालू माफिया अपना एक आदमी गोविंदपुर चौक के पास खड़े रखते हैं। ताकि प्रशासन जैसे ही गोविंदपुर पहुंचे।तो गोविंदपुर चौक में खड़े बालू माफिया के लोग बालू माफिया को इसकी सूचना दे दिया करते है।इसके बाद बालू माफिया अपने आप संभल जाते हैं।और बालू का उठाव बंद करने के साथ साथ ट्रेक्टर को भी हटा देते है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

0

गुमला : – गुमला आज दिनांक 4 दिसंबर 2024 को शिक्षा विभाग, गुमला द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों से चयनित दिव्यांग बच्चों को विज्ञान केंद्र गुमला, नवरत्न गढ़ का किला और अंजन धाम का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को नवरत्न गढ़ किले के ऐतिहासिक महत्व और उसकी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया गया। विज्ञान केंद्र में बच्चों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल और तकनीकों का अवलोकन किया, जिसने उनके मन में जिज्ञासा और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, कविता खलखो ने विज्ञान केंद्र में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को प्रत्येक गतिविधि को ध्यानपूर्वक समझने और सीखने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में सभी 12 प्रखंडों से कुल 66 दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। साथ ही, कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षक, फिजियोथैरेपिस्ट और प्रभाग प्रभारी डॉक्टर मीतू सिन्हा की भी सक्रिय सहभागिता रही।

दिव्यांग बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य उन्हें नई जानकारियों और अनुभवों से अवगत कराते हुए उनकी शिक्षा और विकास में योगदान देना था। जिला प्रशासन की यह पहल समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
0

गुमला : – गुमला जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में ‘सिकछा कर भेंट’ अभियान के तहत विद्यालयों का गहन अनुश्रवण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले और प्रखंड के वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस माह के अभियान के तीसरे दिन, गुमला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुमला का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, जयवंती देवगम ने बसिया कस्तूरबा में छात्राओं से मुलाकात कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की और उनका हौसला बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) घाघरा ने प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, घाघरा का निरीक्षण किया और बीडीओ रायडीह ने कस्तूरबा रायडीह विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रेमेडियल कक्षाओं में हिस्सा लेने, कमजोर छात्रों की पहचान करने, मॉडल प्रश्नों का अभ्यास करने, और प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिनमें अंचलाधिकारी भरनो, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी पालकोट, अंचलाधिकारी बसिया, मनरेगा सहायक अभियंता सिसई, महिला प्रसार पदाधिकारी सिसई, और बीपीआरओ सिसई शामिल हैं। इन अधिकारियों ने अपने-अपने आबंटित विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की और छात्रों को आवश्यक निर्देश दिए।

अभियान के तहत आज 12 विद्यालयों और पिछले तीन दिनों में कुल 32 विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए जारी रहेगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

 

राम भक्तों के लिए

एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने का गुण है, तो सफलता निश्चित है

0

इंदौर, 4 दिसंबर, 2024: सबको साथ लेकर चलने की कला आना बहुत जरुरी है। यही कला आपका भविष्य तय करती है कि आप कितना आगे जाएँगे और कितनी उपलब्धियाँ खुद चलकर आपके पास आएँगी। इस बात की जीती-जागती मिसाल पेश करते हुए, इंदौर की जानी-मानी और देश की मोस्ट प्रॉमिसिंग पीआर कंपनी, पीआर 24×7 ने सफलतापूर्वक अपने पच्चीस वर्ष पूरे किए। अपने नाम एवं प्रतिष्ठा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, कंपनी हमेशा से ही अपने एम्प्लॉयीज़ को साथ लेकर चलने के लिए पूरे देश में अलग पहचान रखती है।

पीआर 24×7 ने अपनी कुशल टीम के साथ सिर्फ अपनी 25वीं वर्षगाँठ का जश्न ही नहीं मनाया, बल्कि इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए, कंपनी ने अपने एम्प्लॉयीज़ की अथाह मेहनत को सराहा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई एम्प्लॉयीज़ को प्रमोशन दिए, जिससे सभी के उत्साह और मनोबल में वृद्धि देखते ही बनी।

इस जश्न के दौरान, पीआर 24×7 ने अपनी आगामी योजनाओं और विकास के दिशा-निर्देशों को भी साझा किया। कंपनी का उद्देश्य आने वाले सालों में अपनी सर्विसेस को और विस्तार देना है, ताकि वे अपने क्लाइंट्स के लिए और भी बेहतर समाधान और रणनीतियाँ प्रदान कर सकें।

इस मौके पर पीआर 24×7 के संस्थापक, श्री अतुल मलिकराम ने कहा, “मैं इस बात में विश्वास रखता हूँ कि कोई भी कंपनी अकेले नहीं चल सकती, एम्प्लॉयीज़ इसमें जान डालने का काम करते हैं, उनके बगैर कोई भी कंपनी बेजान मात्र है। अपने सफर के ये 25 कदम यानि 25 वर्ष हम उन्हीं का हाथ थामकर चले हैं। ऐसे में, 25वीं वर्षगाँठ का जश्न एम्प्लॉयीज़ की संतुष्टि के बिना अधूरा था, जो प्रमोशन की घोषणा से उनके चेहरों पर आश्चर्य के साथ ही बेबाक खुशी छोड़ गया। मेरे मायने में इससे बड़ा जश्न और कुछ नहीं हो सकता।

सभी प्रमोशन्स पीआर 24×7 के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हैं, जो नई जिम्मेदारियों के साथ इसे विकास की राह पर आगे बढ़ाएँगे।”
कंपनी के एम्प्लॉयीज़ का कहना है कि 25 सालों तक अपनी साख को बनाए रखना एक कंपनी के लिए बहुत बड़ी बात है, और ऐसी कंपनी का हिस्सा बनना एक एम्प्लॉयी के लिए उससे भी बड़ी बात है। कंपनी के मान से एम्प्लॉयी का भी मान-सम्मान बढ़ता है। यह प्रमोशन हम सभी की कप्लना से परे था, और 25वीं वर्षगाँठ के जश्न का हिस्सा बनना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह देखकर वास्तव में हम सभी खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हम एक ऐसी कंपनी से जुड़े हैं, जिसके कई एम्प्लॉयीज़ और यहाँ तक कि कई क्लाइंट्स दो दशकों से भी अधिक समय से इसके साथ जुड़े हुए हैं। कंपनी अपने एम्प्लॉयीज़ के साथ सिर्फ प्रोफेशनल से परे उनके सुख-दुःख में भी साथ खड़े रहना बखूबी जानती है।
पच्चीस वर्षों की यह पहचान यूँ ही नहीं बनी है। कई तरह के उतार-चढ़ाव से होकर गुजरने के बाद यह सफलता हासिल हो सकी है। इन सबके बावजूद कंपनी के प्रति क्लाइंट्स और एम्प्लॉयीज़ का अटूट विश्वास, कंपनी को निरंतर रूप से मिलने वाले विभिन्न अवॉर्ड्स, जरूरतमंदों के काम आने वाला समाजसेवी भाव, 2030 के भारत के लिए निःस्वार्थ भाव से काम, वर्ष भर होने वालीं सांस्कृतिक गतिविधियों आदि का इस सफलता में विशेष योगदान है। एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने की कंपनी की प्रवृत्ति ही है, जो सालों-सालों तक इसे अपने रिश्ते की मजबूत डोर में बांधे रखती है। किसी कारणवश साथ काम से साथ छूट भी जाए, लेकिन रिश्ते का ज्यों-का-त्यों बरकरार रहना इसमें बेशकीमती साख जोड़ देता है।
गौरतलब है कि पीआर 24×7 की स्थापना 1999 में श्री अतुल मलिकराम द्वारा की गई थी, और तब से लेकर अब तक यह कंपनी निरंतर सफलता की ओर बढ़ी है। श्री मलिकराम का विश्वास और जुनून ही वह शक्ति थी, जिसने उन्हें इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में मदद की। उन्होंने लगातार मेहनत की और अपनी कुशल टीम के साथ मिलकर, भारतीय मीडिया और पीआर इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत जगह बनाई। इसी का परिणाम है कि इंडस्ट्री में यह कंपनी अपनी अलग पहचान को हमेशा से बरकरार रखे हुए है। इंदौर में स्थित इस प्रतिष्ठित पीआर एजेंसी ने न सिर्फ भारतीय मीडिया और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि इसे देश के सबसे बेहतरीन पीआर ब्रांड्स में से एक की ख्याति भी प्राप्त है।

Muskan

राम भक्तों के लिए

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया

0

मोबाइल ऐप का उपयोग करने वाले एडवाइज़र्स की उत्पादकता में 37 प्रतिशत की वृद्धि

50 प्रतिशत बचत पॉलिसि सीज़ एक ही दिन में जारी की गईं

पटना, दिसंबर 2024: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस द्वारा अपने एडवाइज़र्स के लिए विशेष रूप से पेश किए गए मोबाइल ऐप आईप्रू एज के कारण वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में उत्पादकता में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे एडवाइज़र्स की आय में भी इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि आईप्रू एज का उपयोग करने वाले 98.1 प्रतिशत एजेंट्स को उसी दिन कमीशन का भुगतान किया गया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूटर्स को उसी दिन कमीशन का भुगतान करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी है। कंपनी के पास 2 लाख से अधिक एडवाइज़र्स का नेटवर्क है, और लगभग 61 प्रतिशत शीर्ष एडवाइज़र्स अब इस ऐप का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिल रही है।

यह मोबाइल ऐप एजेंट्स के लिए चलते-फिरते कार्यालय की तरह काम करता है, जिससे वे प्रशासनिक गतिविधियों के बजाय नए व्यवसाय विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आईप्रू एज रीयल-टाइम केवाईसी ऑथेंटिकेशन की सुविधा प्रदान करता है, और इसकी ओसीआर टेक्नोलॉजी ग्राहकों को पेपरलेस खरीदारी का अनुभव देती है। यह छोटे शहरों और गांवों में काम करने वाले एजेंट्स के लिए बहुत उपयोगी है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में, कंपनी ने अपने एजेंसी चैनल से रिटेल वेटेज प्रीमियम में साल-दर-साल 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो ऐप द्वारा प्रदान की गई सुविधा को दर्शाता है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ सेल्स, प्रॉपराइटरी चैनल, श्री दिनेश टाक ने कहा, “हमारे मोबाइल ऐप आईप्रू एज ने हमारे एजेंट्स को अपना व्यवसाय बढ़ाने में सक्षम बनाया है। यह वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में देखी गई 37 प्रतिशत उत्पादकता वृद्धि से स्पष्ट है। इसके अलावा, आईप्रू एज का उपयोग करने वाले 98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स को उसी दिन कमीशन का भुगतान किया गया। इन पहलों ने हमें देश का सबसे एडवाइजर-फ्रेंडली लाइफ इंश्योरेंस प्रोवाइडर बनने में मदद की है।”

हमने तकनीकी समाधान भी लागू किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सेविंग्स बिजनेस सेगमेंट की लगभग 50 प्रतिशत पॉलिसी उसी दिन जारी की गईं।

आईप्रू एज एडवाइज़र्स को प्रशासनिक गतिविधियों के बजाय नए व्यवसाय के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देता है। ऐप का उपयोग करके एडवाइज़र्स आसानी से नया व्यवसाय लॉग इन कर सकते हैं। हम अपने एडवाइज़र्स को नए व्यावसायिक अवसर, डिमांड जनरेशन और ग्राहकों की प्रभावी सेवा प्रदान करते हैं। यह एडवाइज़र्स को अपने ग्राहकों को प्रभावी ढंग से सेवा देने में भी सक्षम बनाता है।

यह मोबाइल ऐप हमारे एजेंट्स को उनके व्यवसाय को लाभदायक रूप से बढ़ाने का समाधान प्रदान करता है। खास बात यह है कि यह उन्हें उनके व्यवसाय और आय की विस्तृत जानकारी भी प्रदान करता है।”

Muskan

राम भक्तों के लिए

सरकार ने मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी, इन कॉल को न उठाने का आग्रह किया

0

सरकार ने भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें उनसे अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी कॉलों से “सतर्क रहने” का आग्रह किया गया है। एक्स पर एक नए पोस्ट में, दूरसंचार विभाग ने उपयोगकर्ताओं से सतर्क रहने और अंतरराष्ट्रीय डायलिंग कोड वाले नंबरों से जुड़ने से बचने के लिए कहा है, क्योंकि वे अक्सर दुर्भावनापूर्ण पाए गए हैं।

DoT ने पोस्ट में कहा कि उपयोगकर्ताओं को +77, +89, +85, +86 और +84 से शुरू होने वाले नंबरों से कॉल आने पर सावधानी बरतनी चाहिए। इन कोडों में से, केवल +86 और +84 ही वर्तमान में काम कर रहे हैं, जो क्रमशः चीन और वियतनाम के हैं। बाकी कोड डमी या असाइन नहीं किए गए हैं। सरकार की दूरसंचार एजेंसी ने कहा कि वह “कभी” ऐसे कॉल नहीं करती है, उपयोगकर्ताओं को सूचित करती है कि कैसे कुछ धोखाधड़ी कॉलों में लोग सरकारी अधिकारियों के रूप में लाइन पर आ सकते हैं।

यदि किसी उपयोगकर्ता को किसी अज्ञात नंबर से उपरोक्त डायलिंग प्रीफ़िक्स में से किसी एक के साथ कॉल या एसएमएस प्राप्त होता है, तो उन्हें चक्षु के माध्यम से सरकार के संचार साथी पोर्टल पर इस तरह के संचार की रिपोर्ट करनी चाहिए। DoT ने कहा कि ऐसा करने से उसे “इन नंबरों को ब्लॉक करने और दूसरों की सुरक्षा करने में मदद मिलेगी।”

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) एसएमएस में स्पैम और अन्य अवांछित सामग्री पर लगाम लगाने के लिए वाणिज्यिक संदेशों की ट्रेसबिलिटी पर नियमों को अंतिम रूप दे रहा है। इस साल की शुरुआत में प्रस्तावित नए अधिदेश में दूरसंचार कंपनियों के विभिन्न अनुरोधों के कारण कई बार समय सीमा बढ़ाई गई है। पहले इसे 28 अक्टूबर और फिर 30 नवंबर को लागू होना था, ट्राई ने एक बार फिर समय सीमा बढ़ा दी है। 11 दिसंबर को नई समय सीमा के साथ, ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों और टेलीमार्केटिंग कंपनियों को वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की डिलीवरी को सुलझाने के लिए अधिक समय दिया है, जो वाणिज्यिक संदेशों के दायरे में आते हैं। अधिदेश के कार्यान्वयन से ओटीपी वितरण भी बाधित होगा, दूरसंचार कंपनियों और वाणिज्यिक संगठनों ने नवीनतम समय सीमा विस्तार के पक्ष में तर्क दिया है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने कहा-चौकीदारों की बहाली की वीडियोग्राफी करायी जाएगी, 05 से 05 से 07 दिसंबर तक होगी परीक्षा, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

0

गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत चौकीदार संवर्ग के पद पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ 05, 06 तथा 07 दिसंबर को गिरिडीह स्टेडियम, मुफस्सिल थाना के नजदीक में रॉल नंबर वाइज निर्धारित है।

इसी के निमित्त अभ्यर्थियों के शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के वरीय पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी

मौके पर डीसी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त दौड़ कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। चौकीदार के पद पर नियुक्ति को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर गहनतापूर्वक विचार-विमर्श किया। साथ ही कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। सुबह पांच बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी।

आयोजन स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं रहेगी। दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करायी जायेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक सेवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी।

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह और डुमरी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

भाजपा में महिला नेतृत्व का संकट: आखिर कल्पना सोरेन के मुकाबले कौन होंगी? पार्टी ने अन्नपूर्णा का भी सही इस्तेमाल नहीं किया 

0

सुनील सिंह

रांची: झारखंड भाजपा को अब एक साथ दो मोर्चों पर जूझना होगा. एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो, दूसरी ओर कल्पना सोरेन की चुनौती हैं नेतृत्व के मामले में डगर कठिन है. विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब सदमे से ऊबर कर आगे बढ़ने का समय है. सदन से सड़क तक पांच सालों तक संघर्ष करना पड़ेगा. जनता के बीच पहचान बनानी होगी. हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन की जोड़ी को चुनौती देना है तो अभी से रणनीति बनाकर कर आगे बढ़ना होगा.
भाजपा के सामने हेमंत सोरेन की चुनौती तो पहले से थी ही, अब महिला नेतृत्व के रूप में कल्पना सोरेन भी आ गईं हैं. फिलहाल तो भाजपा में कोई ऐसा महिला चेहरा नहीं दिख रहा है, जो कल्पना सोरेन को टक्कर दे सके. लेकिन पार्टी को अब महिला नेतृत्व के बारे में गंभीरता से सोचना होगा. नए चेहरों को आगे लाना होगा. उन्हें मौका देना होगा.
हेमंत सोरेन के जेल जाने के पहले तक कल्पना सोरेन घेरलू महिला थीं. हालांकि वह एक स्कूल चलाती थीं व अन्य गतिविधियों में शामिल रहती थीं, पर राजनीति से उनका वास्ता नहीं था. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने राजनीति में कदम रखा तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी बहुमुखी प्रतिभा व मेहनत के बल पर आगे बढ़ती चली गईं.

झामुमो के लिए वरदान बनी कल्पना 

ईडी ने मनी लांड्रिंग व जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार नहीं किया होता तो, शायद कल्पना राजनीति में नहीं आतीं. हेमंत की गिरफ्तारी उनके जीवन का टर्निंग प्वांइट साबित हुआ. यूं कहें कि झामुमो के लिए कल्पना वरदान साबित हुईं. महागठबंधन की वो स्टार कैंपनर रहीं.
कल्पना सोरेन ने कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाई. पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया. इस दौरान गांडेय से दो बार विधायक का चुनाव भी जीता. विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए स्टार प्रचारक बन गईं. अकेले सौ से अधिक सभाएं की.
चुनाव से पहले मंईयां सम्मान यात्रा निकाल कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में गईं. सरकार के पक्ष में माहौल बनाया. उनकी सभाओं में भीड़ उमड़ती रही. महिलाओं व युवाओं को आकर्षित किया. भीड़ वोट में भी बदली. इंडिया गठबंधन की शानदार जीत में कल्पना सोरेन की अहम भूमिका रही. उनकी एक खासियत यह भी है कि वह तीन-चार भाषाएं बोलती हैं. क्षेत्रीय भाषा व पहचान के अनुसार बोलती हैं. भीड़ को कैसे अपनी ओर आकर्षित करना है वह जानती हैं. भाजपा के लिए कल्पना सोरेन बड़ी चुनौती बन चुकी हैं.

भाजपा को महिला चेहरे की तलाश करनी होगी

फिलहाल भाजपा में कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो कल्पना सोरेन को टक्कर दे सके. 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयास से राजद से अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हुईं. कोडरमा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतीं. केंद्र में राज्यमंत्री बनीं. 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर जीतीं व कैबिनेट मंत्री बन गईं. भाजपा ने उन्हें कहां से कहां पहुंचा दिया.
भाजपा में आने के बाद उनकी खूब तरक्की हुई. लेकिन भाजपा ने उनका सही इस्तेमाल नहीं किया. प्रचार-प्रसार के लिए उन्हें आगे नहीं किया. विधानसभा चुनाव के दौरान वह अपने क्षेत्र तक सिमटी रहीं. जब कल्पना का शोर था, तब भी पार्टी ने किसी महिला चेहरे को काट के लिए आगे नहीं किया.
अन्नपूर्णा देवी को आगे कर पूरे प्रदेश में उनका इस्तेमाल किया जा सकता था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. प्रचार के दौरान किसी अन्य महिला नेत्री को भी काट के लिए आगे नहीं किया गया. राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित महिला चेहरों को भी झारखंड से दूर रखा गया. अभिनेत्री हेमा मालिनी, कंगना रनौत, स्मृति इरानी जैसे कई चेहरे थे, जिनको प्रचार में लगाया जा सकता था.
बहरहाल भाजपा को प्रदेश स्तर पर महिला नेतृत्व को आगे लाकर बढ़ाना होगा. संगठन में से या फिर जो महिला विधायक जीत कर आईं हैं उनमें से किसी को अवसर देना होगा. नए व युवा चेहरों में पूर्णिमा साहू, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह चुनाव जीत कर आईं हैं. इनके अंदर कितनी प्रतिभा है इसका आकलन आनेवाले दिनों में होगा.
राजनीति में आधी आबादी की धमक है. चुनाव में हार-जीत में अब इनकी भूमिका अहम हो गई है. पुरुषों से अधिक वोट महिलाएं दे रही हैं. परिणाम प्रभावित कर रही हैं. झारखंड में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत में महिला वोटरों का अहम रोल रहा. इसलिए भाजपा को अब महिलाओं को भी अवसर देकर आगे करना होगा. नहीं तो आगे की राह भी कठिन होगी.
राम भक्तों के लिए

देवो ने अयोध्या में लॉन्च किया ग्रैंड मेन्स एथनिक ऑकेजन वियर स्टोर

0

अयोध्या, नवंबर 2024 – भारतीय टेक्सटाइल और फैशन ब्रांड सियाराम्स ने 26 नवंबर, 2024 को अयोध्या में अपने तीसरे देवो स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। दिल्ली के लाजपत नगर और पीतमपुरा में बड़ी सफलता के बाद, देवो ने अब अयोध्या में भारतीय परंपरा और आधुनिकता के समागम को प्रस्तुत करने का एक और खास मौका दिया है।

इस खास आयोजन में सियाराम्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री विकास मल्होत्रा और देवो के जनरल मैनेजर श्री ज्ञान श्रीवास्तव मौजूद थे। अयोध्या के ऐतिहासिक राम मंदिर के समीप स्थित यह नया स्टोर देवो की परंपरा और आधुनिकता को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।


देवो: परंपरा और आधुनिकता का मेल

1. भारतीय संस्कृति की झलक

देवो का नया स्टोर ‘मेड ऑफ इंडिया’ की भावना को बखूबी दर्शाता है।

  • यहाँ के परिधान भारतीय परंपरा से प्रेरित हैं और हर मौके के लिए तैयार किए गए हैं।
  • शाही शेरवानी, स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न, जोधपुरी सूट और कुर्ता-पायजामा जैसे परिधान संस्कृति और स्टाइल का अद्भुत संगम हैं।

2. खास मौकों के लिए परफेक्ट

देवो के परिधान हर खास अवसर को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं:

  • गृह प्रवेश की पूजा
  • दिवाली जैसे त्योहार
  • भव्य शादियां
  • औपचारिक आयोजनों के लिए टक्सीडो और एक्सेसरीज़

अयोध्या में क्यों खास है यह स्टोर?

1. भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान

सियाराम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव पोद्दार ने कहा,

“अयोध्या में देवो स्टोर खोलना भारत की समृद्ध विरासत और राम मंदिर की भव्यता का जश्न मनाने जैसा है। यह सिर्फ एक स्टोर नहीं, बल्कि एक विचार है जो परंपरा और आधुनिकता को जोड़ता है।”

2. अनोखा अनुभव

यह स्टोर सिर्फ खरीदारी का स्थान नहीं है, बल्कि यह परंपरा को आधुनिक फैशन में बदलने का स्थान है।

  • हर परिधान भारत की आत्मा को दर्शाता है।
  • ऐतिहासिक अयोध्या में स्थित यह स्टोर ग्राहकों को एक नया अनुभव देता है।

देवो के परिधानों की खासियत

1. क्वालिटी और डिज़ाइन

देवो का हर परिधान बेहतरीन गुणवत्ता और अद्वितीय डिज़ाइन का उदाहरण है।

  • शेरवानी: शाही और रॉयल्टी की झलक।
  • इंडो-वेस्टर्न: सांस्कृतिक सीमाओं को जोड़ने वाली शैली।
  • जोधपुरी सूट: पारंपरिक भारतीय परिधान का आधुनिक रूप।

2. मेड इन इंडिया ब्रांडिंग

देवो के कपड़े सिर्फ भारत में बनाए गए हैं, लेकिन यह भारत की आत्मा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • इन कपड़ों को पहनने से सिर्फ एक अवसर के लिए तैयार नहीं होते, बल्कि खुद उस उत्सव का हिस्सा बन जाते हैं।

देवो के नए स्टोर से क्या उम्मीद करें?

1. शॉपिंग का अनोखा अनुभव

ग्राहकों को यहां सिर्फ परिधान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव मिलेगा।

  • सुंदर संग्रह
  • उत्कृष्ट ग्राहक सेवा

2. स्थानीय और वैश्विक अपील

देवो का उद्देश्य भारतीय फैशन को वैश्विक मंच पर ले जाना है।

  • स्थानीय ग्राहकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फैशन प्रेमियों के लिए भी आदर्श।

देवो: भारतीय परिधान का भविष्य

देवो का यह नया स्टोर अयोध्या जैसे ऐतिहासिक शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर यह संदेश देता है कि भारतीय परिधान आधुनिकता के साथ कदमताल कर सकते हैं।

सियाराम्स की यह पहल न सिर्फ भारतीय संस्कृति को संजोए हुए है, बल्कि इसे आज के फैशन प्रेमी युवाओं तक पहुँचाने का एक सफल प्रयास है।


परंपरा और स्टाइल का संगम

देवो ने अयोध्या में अपने स्टोर के माध्यम से भारतीय परंपरा और आधुनिकता का जो मेल प्रस्तुत किया है, वह अद्वितीय है। यह स्टोर न केवल खरीदारी का एक गंतव्य है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन के संगम का प्रतीक भी है।

तो, तैयार हो जाइए देवो की खूबसूरत दुनिया का हिस्सा बनने के लिए, जहाँ हर परिधान गर्व से बनाया गया है और शान से पहना जाता है।

Muskan

राम भक्तों के लिए

डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने किसानों के दुःख दर्द को दूर करने के दृढ़ पक्षधर के रूप में उन्होंने “ अधिक अन्न उपजाओ” का नारा दिया था :-डॉ जयदीप सन्याल

0
हज़ारीबाग डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के जन्मदिन की शुभअवसर पर विनोवा भावे यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रहे डॉ जयदीप सान्याल ने  रांची पटना मार्ग पर स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया।डॉ सन्याल ने कहा की वर्ष 1946 में राजेन्द्र प्रसाद पंडित जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार में खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में शामिल हुए। कृषि उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाने और किसानों के दुःख-दर्द को दूर करने के दृढ़ पक्षधर के रूप में उन्होंने “अधिक अन्न उपजाओ” का नारा दिया था।
जुलाई 1946 में, जब भारत के संविधान को बनाने के लिए संविधान सभा की स्थापना की गई, तो वे इसके अध्यक्ष चुने गए। स्वतंत्रता के ढाई साल बाद, 26 जनवरी, 1950 को, स्वतंत्र भारत के संविधान की पुष्टि की गई और वे देश के पहले राष्ट्रपति चुने गए।डॉ सन्याल ने कहा कि डॉ. प्रसाद ने राष्ट्रपति भवन के शाही वैभव को एक सुंदर “भारतीय” घर में बदल दिया।सितम्बर 1962 में अवकाश ग्रहण करते ही उनकी पत्नी राजवंशी देवी का निधन हो गया। मृत्यु के एक महीने पहले अपने पति को सम्बोधित पत्र में राजवंशी देवी ने लिखा था – “मुझे लगता है मेरा अन्त निकट है, कुछ करने की शक्ति का अन्त, सम्पूर्ण अस्तित्व का अन्त।” राम! राम!! शब्दों के उच्चारण के साथ उनका अन्त 28 फरवरी 1963 को पटना के सदाक़त आश्रम में हुआ।
उनकी वंशावली को जीवित रखने का कार्य उनके प्रपौत्र अशोक जाहन्वी प्रसाद कर रहे हैं। वे पेशे से एक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त वैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक हैं। उन्होंने बाई-पोलर डिसऑर्डर की चिकित्सा में लीथियम के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोडियम वैलप्रोरेट की खोज की थी।अशोक जी प्रतिष्ठित अमेरिकन अकैडमी ऑफ आर्ट ऐण्ड साइंस के सदस्य भी हैं।
News Desk
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium