24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 525

राज्यस्तरीय कला महोत्सव का रंगारंग आगाज, 24 जिलों के 641 प्रतिभागी अपनी कला का करेंगे प्रदर्शन

0
✦ कला महोत्सव की शुरुआत, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक ने दीप प्रज्वलित कर की उत्सव की विधिवत शुरुआत
✦ राज्यस्तरीय कला महोत्सव के विजेताओं को कैश प्राइज के साथ साथ मिलेगा राष्ट्रीय कला महोत्सव में भाग लेने का मौका
✦ 6 कला विधाओं में प्रतिभागी दो दिनों तक बिखेरेंगे प्रतिभा के रंग
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम ‘कला महोत्सव’ की आज से रांची के रातू स्थित झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में शुरुआत की। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए आज से दो दिनों तक चलने वाले कला महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन मौजूद रहे।
उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा पद्मश्री श्री मधु मंसूरी हंसमुख, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, जेसीईआरटी के उपनिदेशक श्री प्रदीप चौबे, एसडीईओ श्री नवीन बारा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरआत गिरिडीह की छात्राओं द्वारा ‘मन की वीणा’ संगीत के साथ की गयी। छात्राओं की ममोहक प्रस्तुति के बाद पद्मश्री मधु मंसूरी ने ‘झारखंड कर कोरा’ गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
उदघाटन समारोह के दौरान राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित कर भविष्य में उसे एक करियर विकल्प के रूप में निखारने की सलाह दी। श्री शशि रंजन ने अपने जीवन का उदहारण देते हुए प्रतिभागियों को देश की सबसे कठिन परीक्षा ‘संघ लोक सेवा आयोग’ में भी कलात्मक प्रतिभाओ के महत्त्व पर प्रकाश डाला। श्री शशि रंजन ने कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका बच्चो में समग्र और व्यापक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान है।
कला को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग प्रतिबद्ध है – श्री धीरसेन सोरेंग 
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कला को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है। कला महोत्सव भाषा, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओ के प्रोत्साहन के लिए एक बेहतरीन मंच है। हमारी कला संस्कृति हमारी धरोहर है, हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवन पर्यन्त भर कर रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में राष्ट्रीय कला महोत्सव में झारखंड ने 10 में से 3 पदक अपने नाम किया था। हमारी कोशिश है कि हम इस वर्ष भी राष्ट्रीय कला महोत्सव में अधिक से अधिक पदक झारखण्ड को दिला पाए।
शराब पीकर कला का प्रदर्शन करना भारतीय संस्कृति का अपमान है 
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मधु मंसूरी ने कहा कि आज कल शराब पीकर कला का प्रदर्शन करना एक फैशन बन गया है। यह ना कवाल कला संस्कृति का बल्कि भारतीय भूमि का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि कला के प्रदर्शन और उसे सीखने में व्यस्त रहना हमें स्वस्थ जीवन और सुख देता है। हमें कला संस्कृति को प्रोत्साहित करना चाहिए, ना की कला संस्कृति का नाम लेकर कुरीतियों की संगत में आना चाहिए।
News Desk
राम भक्तों के लिए

विनोवा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र द्वारा आयोजित इन्टर कालेज योग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई अपनी योग क्षमता

0
विनोवा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र द्वारा आयोजित इन्टर कालेज योग प्रतियोगिता में कई कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता युसेट परिसर में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के दौरान, छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, और ध्यान शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से प्रारंभ हुआ।जिसमें 5 अनिवार्य आसन पश्चिमोत्तानासन ,  सर्वांग आसन,  कर्णपीड़ासन, पूर्ण धनुरासन, गरुड़ आसन का प्रदर्शन किया गया।
इसी के आधार पर  6 छात्र एवं छात्रा का चयन किया जाएगा। जिन विद्यार्थी का चयन होगा उसमे  विधाथी  ऑल इंडिया योगा  युनिवर्सिटी चैम्पियनशिप जो किट  युनिवर्सिटी भुवनेश्वर उडीसा  में आयोजित 24  दिसंबर  से 28  दिसंबर तक  होगा ।  उसमे भेजे जाएगे। छात्रों की योग क्षमता का मूल्यांकन एक जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें योग विशेषज्ञ और शिक्षक शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ मिथिलेश सिंह ने कहा, योग के प्रति व्यापकता भरे दृष्टिकोण से अवगत कराकर हमें सबको अनुग्रह किया है।  उन्होंने खोजी  योग प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया । हर एक विश्वविद्यालय,  महाविद्यालय एवं विद्यालयों में योग का प्रशिक्षण होना चाहिए।
गीता पर उन्होंने बहुत जोर दिया तथा  विवेकानंद का जो कर्म योग है वह सबसे ज्यादा प्रेरित करता है योग करने के लिए । यह प्रतियोगिता हमारे छात्रों को योग के प्रति जागरूक करने और उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयोजित की गई थी। हमें उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता हमारे छात्रों को योग के प्रति प्रेरित करेगी और उन्हें अपने जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इस प्रतियोगिता के साथ, विनोवा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र ने अपने छात्रों को  योग के प्रति जागरूक करने और उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विशिष्ट अतिथि के रूप मे  वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि योग के मार्गदर्शन कर पर चलकर ही हम सही भूमिका को सही जीवन को प्राप्त कर सकते हैं।
आगंतुक अतिथि के रूप में डॉ सुरेंद्र  बरई भूतपूर्व विभाग अध्यक्ष साथ को स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के भी विधार्थी शामिल हुए।आयोजक सचिव शोध निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम को पूरा किया गया। मंच संचालन का कार्य अमित रंजन एवं शीला सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट 5.12.2024 को पूर्ण होगा।
साक्षी सिंह, हेमा ,  विनित  सिंह, सुरभि कुमारी,  कोमल कुमारी,  पंकज कुमार , आशिष सिंह, दीपा कुमारी, इत्यादी खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

उग्रवादी हिंसा के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी, उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र

0
गुमला : – गुमला जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में स्व० बसंत बढ़ई, बसिया प्रखण्ड के निवासी के आश्रित पत्नी ससिया देवी को अनुकम्पा के आधार पर उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चतुर्थ वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है।
वहीं बसिया प्रखंड के स्व. महेश बढ़ई के आश्रित पत्नी पुनम देवी को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चतुर्थ वर्ग के पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।
जिसके  तहत  गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी  ने अपने कार्यालय कक्ष में दोनो ही आश्रितों  को अपने हाथों से  नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। एवं उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

हर बच्चा स्कूल में ही अच्छा: शिशु पंजी सर्वे अभियान

0
गुमला: झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में राज्य के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा शिशु पंजी सर्वे अभियान का आयोजन 4 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत शिक्षकों की टीम 3 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की शिक्षा की स्थिति की जानकारी एकत्र करने हेतु घर-घर जाकर सर्वे करेगी।
इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही, यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं, ताकि उनकी शैक्षिक स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
यदि सर्वेक्षण कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। जानकारी हेतु निम्नलिखित संपर्क नंबर उपलब्ध हैं:
DEO गुमला: 6206543458
DSE गुमला: 9471392488
ADPO गुमला: 9835714725
आइए, सभी मिलकर शिक्षा के अधिकार को साकार करें और बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करें।
शिक्षा का अधिकार – सबका अधिकार
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में शिक्षा को सशक्त बनाने की अनूठी पहल: “शिक्षा कर भेंट” गतिविधि

0
गुमला  – गुमला जिले में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में “शिक्षा कर भेंट” गतिविधि की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के उच्च विद्यालयों और कॉलेजों में कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के परीक्षा परिणामों में सुधार करना और उनकी शैक्षणिक क्षमताओं को विकसित करना है।

कार्यक्रम की विशेषताएं:

जिले के कुल 148 उच्च विद्यालयों और कॉलेजों के लिए 96 अधिकारियों को टैग किया गया है। इन अधिकारियों में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सभी SDO, सभी LRDC, PD ITDA, DRDA निदेशक, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, पुलिस बल के अधिकारी, थाना प्रभारी, सशस्त्र बल, और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों का मुख्य कार्य:

▪हर सप्ताह टैग किए गए विद्यालयों का दौरा करना।
▪विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं को हल करना।
▪शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी और विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का आकलन करना।
▪छात्रों के लिए साप्ताहिक मॉक टेस्ट आयोजित करना और उनकी शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करना।

आज का दौरा:

आज, चैनपुर के SDO, पूर्णिमा कुमारी ने झारखंड  आवासीय विद्यालय, चैनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों पर चर्चा की। छात्रों के शंकाओं को हल करते हुए उनकी शैक्षणिक यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इसी क्रम में आज सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा ललन कुमार रजक सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी अपने अपने विद्यालयों का दौरा कर बच्चों से मुलाकात की। एवं यह सिलसिला नियमित रूप से चल रहा है। प्रति दिन अधिकारी अपने नियमित कार्यों के अलावा कुछ समय विद्यालय के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दे रहें है ।

पहल के लाभ:

▪विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित समाधान।
▪परीक्षा की तैयारी में सुधार और आत्मविश्वास का विकास।
▪स्कूलों की प्रशासनिक और शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि गुमला जिले के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। शिक्षा कर भेंट गतिविधि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
यह पहल जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रही है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक प्रयास है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत दिवस में आम नागरिकों को मिल रही है सहायता, त्वरित कारवाई एवं समस्या के निष्पादन को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर लगातार की जा रही है कार्रवाई

0
गुमला – गुमला  चंदाली स्थित नए समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों के साथ गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलने पहुंचे। जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सभी आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
भलदम चट्टी ग्रामीणों द्वारा आवेदन समर्पित कर, बताया गया कि हम धर्मेश नगर में लगलग 40 परिवार रहते है इस नगर में बिजली पोल और तार नहीं रहने से ग्रामिणों को बांस का खम्भा बनाकर घर तक लाया गया है इससे कभी भी दुर्घना हो सकी है। ग्रामिणांे द्वारा उपायुक्त से बिजली पोल, तार को लगाने का आग्रह किया। उपायुक्त द्वारा आवेदन पत्र को कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल को पत्र को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कर्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सिसई प्रखंड के नागफेनी रापूटोली के ग्रामीणों द्वारा बताया कि रापूटोली बस्ती में लगभग 2 किमी सड़क कच्ची है जिसमें ग्रामिणों को बरसात के दिनों में आने जाने में काफी कठिनाई होती है ग्रामीणों द्वारा सडक को पीसीसी बनवाने का आग्रह किया। उपायुक्त द्वारा आवेदन पत्र को जिला योजना पदाधिकारी को आवश्यक कर्रवाई करने का निर्देश दिया।
बिशुनपुर प्रखंड निवासी अतुल असूर ने आवेदन समर्पित कर बताया कि मेरे पिता स्वः मदन असुर बिशुनपुर ब्लाॅक में अनुसेवक के पद पर पदस्थापित थे, जिनकी  मृत्यु दिनांक 16.10़.2024 हो गयी है आवेदक द्वारा उपायुक्त से अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की।
पनसो अम्बा टोली ग्राम निवासी सुखमती कुमारी ने अपने आावेदन में बताया कि मेरी सास फुलमैत देवी का पनसो अम्बा टोली के आंगबाड़ी में सहायिका पद पर है। जनवरी 2025 में सेवा समाप्त हो जायेगी उपायुक्त से अपने सास के जगह में नियुक्ति करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा आज जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास योजना, निजी एवं सामाजिक मुद्दों को लिए आवेदकों ने उपायुक्त से मुलाकात की। एवं सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सभी विषयों पर अविलंब कार्रवाई करने हेतु अधिनस्तो को आवश्यक निर्देश दिए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

गुमला में पीवीटीजी किसानों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

0

चिप्स प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना और बाजार व्यापार से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना

गुमला : –    गुमला जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के किसानों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान हेतु जिला प्रशासन ने नीति आयोग अवॉर्ड मनी फंड का उपयोग करते हुए एक अभिनव परियोजना की शुरुआत की है। इस परियोजना के अंतर्गत बिशुनपुर, घाघरा एवं डुमरी प्रखंडों के लगभग 500 पीवीटीजी किसानों को 80 एकड़ भूमि पर “कुफरी चिप्सोना” प्रजाति के आलू की खेती करने हेतु प्रेरित किया गया है। यह प्रजाति विशेष रूप से चिप्स निर्माण के लिए उपयुक्त है।

योजना का क्रियान्वयन

 उपायुक्त गुमला  कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, नीति आयोग  मद का उपयोग कर जिला  योजना विभाग द्वारा किसानों को बीज, खाद, एवं खेती संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग किया जा रहा है।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं और उद्देश्य

1. समग्र सहयोग: बीज, खाद, एवं खेती के अन्य उपकरणों से लेकर फसल की जुताई और कटाई तक का समस्त खर्च जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जा रहा है।
2. समयसीमा: यह परियोजना अक्टूबर 2024 में शुरू हुई है, और फरवरी 2025 तक आलू की फसल की कटाई पूरी कर ली जाएगी।
3. प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन: किसानों को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि विशेषज्ञों के माध्यम से उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

चिप्स प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव

जिला प्रशासन की योजना है कि आलू की फसल के उपरांत, एक आलू चिप्स प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाए। यह प्लांट पीवीटीजी किसानों द्वारा संचालित होगा, जिससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होगा, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा।

बाजार समर्थन एवं आर्थिक लाभ

जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसानों द्वारा उत्पादित आलू को उचित बाजार मूल्य पर बेचा जाए। इसके लिए प्रशासन किसानों को मार्केटिंग, ब्रांडिंग, और बिक्री में भी सहयोग प्रदान करेगा।

जिला योजना पदाधिकारी की जानकारी

जिला योजना पदाधिकारी श्री रमन आर्य ने बताया कि यह परियोजना जिले में कृषि क्षेत्र के विकास और पीवीटीजी समुदाय के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण प्रयास है। आलू की खेती एवं चिप्स निर्माण से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
गुमला उपायुक्त की यह पहल न केवल पीवीटीजी समुदाय को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि यह कृषि आधारित उद्यमिता को भी प्रोत्साहित करेगी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

परमवीर अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप परमवीर की स्थापित आदम कद प्रतिमा पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

0
गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला के समक्ष  परमवीर अल्बर्ट एक्का के  आदम कद प्रतिमा पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, SDPO गुमला, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी,  प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य अनेक स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें भाविनी  श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर  गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी  ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का की  शहादत और बलिदान झारखण्ड और गुमला की ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए  प्रेरणा दायक है। शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से जिले में परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से जारी प्रखंड का नामकरण किया गया है।  उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों को अपने भारत देश के वीर शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

कौन होगा भाजपा विधायक दल का नेता?, सीपी सिंह के नाम पर हो सकता है विचार 

0
सुनील सिंह
रांची  : 9 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होगा. सत्र से पहले भाजपा को विधायक दल का नेता चुनना होगा. नेता को लेकर पार्टी के अंदर मंथन व हलचल तेज है. विधानसभा के अंदर जनमुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार को कौन घेर सकता है. आंकड़ों और तथ्यों के साथ सदन में कौन अपनी बातें मजबूती से रख सकेगा.
भाजपा को ऐसे नाम पर विचार करना होगा, जो सरकार को सदन में घेर सके. जवाब देने को मजबूर कर सके. विपक्ष का संख्या बल कम है, जबकि सत्तापक्ष मजबूत है. ऐसे में चुनौती बड़ी है. विधानसभा के अंदर मुखर आवाज उठाने वाले कई विधायक हार चुके हैं. इनमें नेता प्रतिपक्ष रहे अमर बाउरी, भानु प्रताप शाही, विरंची नारायण, अनंत ओझा व रणधीर सिंह प्रमुख हैं.

सीपी सिंह का पलड़ा भारी

भाजपा में तीन चेहरे प्रमुख हैं जो नेता प्रतिपक्ष के दावेदार हैं और सीनियर भी हैं. इनमें रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व कोडरमा विधायक पूर्व मंत्री नीरा यादव हैं. वरीयता व अनुभव के आधार पर सीपी सिंह का पलड़ा भारी है. सिंह लगातार सातवीं बार जीते हैं.
विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसलिए सदन व संसदीय परंपरा का लंबा अनुभव है. सदन में मजबूती से अपनी बात रखते रहे हैं. सरकार को घेरने का मादा रखते हैं. तथ्य व आंकड़ों के साथ बोलते हैं.

चुनाव में बाबूलाल की छवि प्रभावित हुई है

दसरे बाबूलाल मरांडी हैं. मरांडी अनुभवी नेता हैं. पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री व कई बार विधायक रह चुके हैं. दलबदल को लेकर चल रहे मामले की आड़ में पिछले पांच सालों तक विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो ने उन्होंने कभी बोलने का अवसर नहीं दिया. अध्यक्ष ने कभी उनकी बात नहीं सुनी. बाबूलाल मरांडी अभी प्रदेश अध्यक्ष हैं.
नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फरवरी-मार्च में होगा. ऐसे में मरांडी को दोनों जिम्मेदारी एक साथ दी जाएगी ऐसा नहीं लगता है. चुनाव में भाजपा प्रदर्शन भी खराब रहा है. इससे बाबूलाल की छवि प्रभावित हुई है. कद घटा है. अब पार्टी मरांडी को लेकर क्या फैसला लेती है. उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी यह देखना होगा.

रेस में नीरा मुंडा भी

तीसरा नाम पूर्व मंत्री नीरा यादव का है. नीरा यादव तीन बार की विधायक हैं. ओबीसी के साथ-साथ महिला भी हैं. लेकिन सदन के अंदर कभी मुखर नहीं रही हैं. सदन में जुझारू नेता चाहिए. इस कसौटी पर नीरा यादव फिट नहीं बैठेंगी, इसलिए इनके नाम पर विचार की संभावना कम है. ओबीसी चेहरा में बरही विधायक मनोज यादव भी हैं.
मनोज यादव बहुत सीनियर विधायक हैं. लंबा राजनीतिक अनुभव तो है पर भाजपा के टिकट पर पहली बार जीत कर आए हैं. इसलिए नए चेहरे पर भाजपा दाव नहीं लगाएगी. इससे अन्य विधायकों में असंतोष भड़केगा. अनुभव व समीकरण को देखते हुए फिलहाल तो सीपी सिंह का ही पलड़ा भारी लग रहा है. लेकिन भाजपा नेतृत्व किसके नाम पर मुहर लगाती है यह देखना होगा. नाम पर भाजपा में मंथन चल रहा है.

मनोज यादव या राज सिन्हा हो सकते हैं मुख्य सचेतक

जातीय समीकरण भी देखा जाएगा. मनोज यादव या राज सिन्हा सिंह को मुख्य सचेतक बनाया जा सकता है. नीरा यादव भी इस रेस में शामिल हो सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भूमिका पर भी पार्टी को फैसला लेना होगा।
झारखंड में आदिवासी वोटरों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है. उम्मीद है कि पार्टी अब नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी. अब ओबीसी, जेनरल व एससी जाति के नेताओं को महत्व दिया जाएगा. इस चुनाव में इन्हीं वर्गों ने भाजपा की लाज बचाई है. अब भी यदि इन जातियों की उपेक्षा हुई तो भाजपा की राह और मुश्किल होगी.

सदन में नए चेहरों को बनानी होगी पहचान

भाजपा के 21 विधायक हैं. सदन में मजबूती से आवाज उठाने वाले अधिकतर विधायक हार चुके हैं. इसलिए अब नए चेहरों को मोर्चा संभालना होगा. नए विधायकों में कौन प्रभावित करता है यह देखना होगा. राज सिन्हा, अमित यादव, देवेंद्र कुंवर, उज्जवल दास, सत्येंद्र तिवारी, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह जैसे कुछ विधायकों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.
राम भक्तों के लिए

बांग्ला: विश्व की मधुर भाषा में प्रथम स्थान पर – डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता

0

हजारीबाग – अन्नदा महाविद्यालय परिसर में आयोजित निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के दूसरे दिन, भाषा और साहित्य प्रेमियों ने “बांग्ला के साथ अन्य भाषाओं का मेल बंधन” विषय पर गहन चर्चा की। इस विमर्श में, मुख्य वक्ता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता ने बांग्ला भाषा की उत्पत्ति, विकास और इसकी विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला।


बांग्ला: एक सशक्त और समृद्ध भाषा

1. बांग्ला का उद्भव और वैश्विक स्थान

  • डॉ. गुप्ता ने बताया कि बांग्ला भाषा ने अपने संस्कार और गुणों के कारण वैश्विक मंच पर छठा स्थान हासिल किया है।
  • भारत में हिंदी के बाद, यह दूसरी सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है।
  • यूनेस्को ने इसे “दुनिया की सबसे मधुर भाषा” का खिताब दिया है।

2. संस्कृत से गहरा संबंध

  • बांग्ला भाषा की जड़ें संस्कृत में हैं। इसके तत्सम शब्द इसे अद्वितीय और समृद्ध बनाते हैं।
  • यह अन्य भाषाओं के शब्दों को आत्मसात करने में भी सक्षम है, जिससे इसका साहित्य और भी प्रभावशाली बनता है।

बांग्ला का अन्य भाषाओं से संबंध

1. मैथिली और बांग्ला: एक डाली के दो फूल

  • दूसरे वक्ता श्री हितनाथ झा ने मैथिली और बांग्ला भाषाओं के बीच समानताओं को रेखांकित किया।
  • उन्होंने कहा कि दोनों भाषाएं एक सांस्कृतिक विरासत साझा करती हैं और एक-दूसरे के साथ गहरे जुड़े हुए हैं।

2. विभिन्न भाषाओं का समावेश

  • रांची से आईं श्रीमती सुदीप्तो भट्टाचार्जी ने बांग्ला की लचीलापन और समावेशिता पर प्रकाश डाला।
  • उन्होंने बताया कि बांग्ला ने समय के साथ कई भाषाओं के शब्दों को अपनाया है, जिससे इसका स्वरूप और मजबूत हुआ है।

बांग्ला साहित्य: एक सांस्कृतिक धरोहर

1. विदेशी हस्तक्षेप और बांग्ला की शक्ति

  • डॉ. गुप्ता ने बताया कि बांग्ला ने विदेशी शासकों के हस्तक्षेप के बावजूद अपनी पहचान और सशक्तता बनाए रखी है।
  • इसका समृद्ध साहित्य भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2. नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

  • बांग्ला साहित्य केवल अतीत की धरोहर नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का साधन भी है।

सम्मेलन के अन्य पहलू

1. मंच संचालन और अध्यक्षीय भाषण

  • इस सम्मेलन का संचालन श्री मनोज सेन ने किया।
  • अध्यक्षीय भाषण में श्रीमती भट्टाचार्जी ने बांग्ला भाषा की समावेशी प्रकृति पर जोर दिया।

2. सहभागिता और उत्साह

  • साहित्य प्रेमियों और विद्वानों ने बांग्ला भाषा की गहराई को समझने और साझा करने के लिए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बांग्ला: भारतीय भाषाओं का गर्व

बांग्ला केवल एक भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, साहित्य और पहचान का प्रतीक है। यह भाषा अपने मधुरता, समृद्ध साहित्य, और संस्कारों के कारण अद्वितीय है।


बांग्ला से भारतीय भाषाओं का मेल

निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन ने भाषाओं के बीच एकता और सहयोग के महत्व को दर्शाया। बांग्ला की यह अनोखी विशेषता है कि यह अन्य भाषाओं के साथ मेलजोल बढ़ाकर अपनी धरोहर को समृद्ध करती है।

आइए, बांग्ला और अन्य भाषाओं के इस सांस्कृतिक मेल को सम्मान दें और भाषा की शक्ति को समझें।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium