19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 549

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या: गुमला जिले में पति ने सेप्टिक टैंक में छिपाया शव

0

गुमला: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित शिवराजपुर जतरा टोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय आरती देवी की उसके पति भैयाराम उरांव ने हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। यह घटना 25 सितंबर 2024 को तब सामने आई जब आरती देवी के पिता जगन्नाथ बड़ाइक ने थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भैयाराम उरांव को गिरफ्तार किया और उसके बयान के आधार पर मामले का खुलासा हुआ।

अवैध संबंध के आरोप से शुरू हुआ विवाद

भैयाराम उरांव ने पुलिस पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसकी पत्नी आरती देवी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। घटना के दिन जब उसने आरती को अपने मोबाइल पर प्रेमी से बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा, तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि भैयाराम ने गुस्से में आकर आरती के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसने आरती के शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में डाल दिया और गांववालों को यह बताता रहा कि आरती घर छोड़कर चली गई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आरती देवी के गायब होने की शिकायत उसके पिता द्वारा दर्ज कराने के बाद, घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार और सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार की टीम ने भैयाराम उरांव से पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में भैयाराम ने अंततः अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने हत्या के बाद शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में छिपाया था। भैयाराम की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश और समाज में भय

भैयाराम उरांव ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद गांववालों और पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। वह लगातार गांववालों को बताता रहा कि आरती देवी गुस्से में घर छोड़कर चली गई है। एक हफ्ते बाद जब आरती के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर पुलिस को इस मामले की तहकीकात का मौका मिला। यह घटना न केवल घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि समाज में व्यक्तिगत विवाद किस हद तक बढ़ सकते हैं।

शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घाघरा थाना पुलिस ने पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ की। घाघरा अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल की उपस्थिति में, गुमला नगर परिषद की टीम की मदद से शव को सेप्टिक टैंक से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्टि होगी कि हत्या के पीछे और कोई अन्य कारण तो नहीं था।

घरेलू हिंसा का गंभीर परिणाम

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि घरेलू हिंसा और आपसी अविश्वास किस तरह से दुखद अंत तक पहुंच सकते हैं। शराब की लत और अवैध संबंधों के शक ने भैयाराम उरांव को उस हद तक पहुंचा दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की जरूरत है। घरेलू हिंसा की घटनाएं अक्सर छोटे विवादों से शुरू होती हैं, जो समय के साथ बढ़ती जाती हैं और अंततः भयावह परिणाम लाती हैं।

समाज और प्रशासन से अपील

गुमला जिला प्रशासन और पुलिस ने इस घटना के बाद गांववासियों से अपील की है कि वे अपने आस-पास हो रही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कॉल टू एक्शन

घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों से जुड़ी समस्याओं पर समाज को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। यदि आपके आस-पास इस प्रकार की कोई घटना घट रही हो, तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। यह सभी की जिम्मेदारी है कि वे एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

JSSC-CGL के अभ्यर्थी पेपर लीक मामले की शिकायत लेकर पीएम से मिले, मिला कार्रवाई का आश्वासन

0

रांची : JSSC-CGL के पेपर लीक मामले की जानकारी प्रधानमंत्री तक पहुंचा दी गई है. हजारीबाग दौरे के क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री ने अभ्यर्थियों से ग्रीन रूम में करीब 10 मिनट तक बातचीत की और उनकी शिकायतों को गौर से सुना. अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री को सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में हुई गड़बड़ी की जानकारी दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बंद करने के बावजूद पेपर लीक हुआ है और कई अभ्यर्थियों के पास सवालों के जवाब पहले से ही उपलब्ध थे। पेपर-तीन में गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर के सभी 60 प्रश्नों को दोहराया गया था। वहीं हिंदी-अंग्रेजी के भी 120 प्रश्न रिपीट थे।

JPSC में अध्यक्ष का पद खाली होने की भी शिकायत पीएम से की गई

प्रधानमंत्री से जेपीएससी में अध्यक्ष का पद खाली होने की शिकायत की गई. अभ्यर्थियों ने पीएम को बताया कि जेएसएससी के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी 14 नामजद और 1 हजार से अधिक अज्ञात अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। पीएम से  मुलाकात करनेवालों में मनीष कुमार, कुणाल प्रताप सिंह, रोहित सिंह, प्रकाश पोद्दार, श्वेता प्रधान, विनय कुमार और शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Jobs – Zomato opening in Ranchi

0

Hiring Alert!!

Looking for HRBP profiles for Ranchi location.
Designation – Assistant Manager
Experience-4+ years
Logistics or E-commerce experience preferred.
Candidates from Ranchi/Patna will be given preference.
Interested candidates please drop your resume at sharmistha.paul@zomato.com

राम भक्तों के लिए

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर 28 किलोमीटर की मैराथन दौड़ को मुख्य अतिथि विकास भारती के सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा मिडिल स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर विकास भारती बिशनपुर द्वारा आयोजित घाघरा मिडिल स्कूल से चिंगरी 28 किलोमीटर विकास मैराथन दौड़ का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक भगत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक भगत ने कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने जो सपने देखे थे.

उन्हें पूर्ण करने का काम युवाओं के ही कंधों पर है। गांधी जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दिशा दी जा सकती है । भाजपा नेता अशोक भगत ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विकास भारती हमेशा से प्रयत्नशील रही है और इसी कड़ी में विकास भारती के सचिव अशोक भगत द्वारा विगत 40 वर्षों से अनवरत विकास मैराथन दौड़, साइकिल रेस सहित अन्य आयोजन कराए जाते हैं।

विकास मैराथन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा की गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे । उसी प्रकार प्रतिभागी धावक भी बगैर छल कपट के सत्य के राह पर चलते हुए साइकिल रेस में दौड़ लगाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें । सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल, विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, घाघरा पंचायत के मुखिया योगेंद्र भगत, अनिल सिंह, अनिल भगत, विपिन बिहारी सिंह, टेंबू उरांव, एवं अनेकों प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती के अवसर पर गाँधी पार्क में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, डीसीएलआर गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य कई विभागीय पदाधिकारियों ने मिलकर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों ने महात्मा गांधी जी के जीवन और कार्यों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद किया, जिनका आज भी समाज पर गहरा प्रभाव है। इस आयोजन ने महात्मा गांधी जी के योगदान और उनके द्वारा समाज में फैलाई गई शांति, सत्य, और अहिंसा की शिक्षाओं को पुनः उजागर किया। सभी ने उनके विचारों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सुप्रियो ने मोदी से पूछा….पेपर लीक सिर्फ झारखंड में हुआ…? यूूूूपी-बिहार में क्या हुआ था…? कभी एक शब्द निकला…?

0

 रांची : हजारीबाग में पीएम के हेमंत सरकार की आलोचना की झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रतिक्रिया भी आ गई है. भट्टाचार्य ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में 17 बार पेपर लीक हुआ, लेकिन आजतक उसपर कार्रवाई नहीं हो पाई। 7 सालों में यूपी में सिपाही की बहाली नहीं हुई. बिहार में बड़े पैमाने पर बिहार में पेपर लीक हुआ. उसपर एक शब्द नहीं निकला. मोदी जी को झारखंड मुक्ति मोर्चा से डरना चाहिए, क्योंकि हम आदिवासी-मूलवासी और पिछड़े मजदूर लोगों की बात करते हैं, जबकि भाजपा ST/SC/OBC का आरक्षण काटकर घुसपैठियों को देने की बात करती है. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मोदी पर हमला करते हुए प्रेस से कहा कि भाजपा को पहली बार एहसास हुआ कि पोटो-हो स्वतंत्रता सेनानी थे। बुधवार को हजारीबाग में अपने लंबे भाषण में आदिवासियों की बात करते हुए पीएम आदिवासी जन नायक रूपों महाली को भूल गए। ये बातें भाजपा को नहीं मालूम कि सरस्वती देवी पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी, जो हजारीबाग से थी। उनको यह भी नहीं पता कि बाबू राम नारायण सिंह कौन थे. पीएम मोदी प्रधानमंत्री जैसे पद पर होकर BDO, CO के ट्रांसफर की बात करते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि देश का प्रधानमंत्री इतने निम्न स्तर की कैसे बात करता है. उनकी ओछी बातों के कारण ही देश ने उन्हें एक तरह से नकार दिया है.

लेह-लद्दाख प्रकरण में पीएम ने अपने मित्र के लिए वहां जमीन का सौदा किया है…!

सुप्रियो ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते कहा कि आप आदिवासी-मूलवासी, हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा से डरते हैं। लेह-लद्दाख में आदिवासियों और मूलवसियों का आंदोलन चल रहा है, उन्हें और उनके साथियों को जेल में डलवा दिया. उनका कसूर यही था कि वे लोग गांधी जयंती पर राजघाट जाना चाह रहे थे. उन्होंने कहा कि आदिवासी वैज्ञानिक सोनम वांगचुक लद्दाख को 6th शेड्यूल में शामिल करने की बात कर रहे हैं पर पीएम का आडाणी मोह उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है, हकीकत ये कि अडाणी से उनकी जमीन का सौदा किया है। हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने पर सुप्रियो ने कहा कि कितने घुसपैठियों को शामिल करेंगे। भाजपा को डेमोग्राफी की चिंता हो रही है, तो आप अपने संगठन की डेमोग्राफी देखिये। केंद्र सरकार घंटी बजा रही है क्या? घुसपैठियों को रोकना किसका काम है? असम के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि घुसपैठिए असम से अंदर आते हैं। ये दोहरी नीति नहीं चलेगी. भाजपा किसी न किसी बहाने चुनाव को हिंदू-मुस्लिम एंगल देने की फिराक में रहते हैं.

राम भक्तों के लिए

लोग अब भाजपा की हक़ीक़त समझ चुके हैं…’इंडिया’ के पक्ष में पूरे झारखंड में हवा बह रही है: केशव महतो कमलेश

0

चान्हो के बीजूपाड़ा से कांग्रेस ने शुरू किया अपना चुनावी अभियान, बंधु तिर्की ने कहा- कांग्रेस ही है आदिवासियों-मूलवासियों की हितैषी

रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोग अब भाजपा की हक़ीक़त समझ रहे हैं और कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के पक्ष में पूरे प्रदेश में हवा बह रही है. बुधवार को राजधानी के चान्हो प्रखण्ड के बिजुपाड़ा चौक पर क्षेत्र के पहले विधायक और स्वतंत्रता सेनानी सोमा टाना भगत के जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री कमलेश ने कहा कि गुजरात के रहनेवाले महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देश की आजादी के लिए काम किया और आज उसी गुजरात के रहनेवाले मोदी और शाह क्या कर रहे हैं, ये किसी से छुपा हुआ नहीं है. इस अवसर पर पूर्व मंत्री व समन्वय समिति के सदस्य और झारखण्ड कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा झारखण्ड के लोग अपनी खुली आँखों से देख रहे हैं और चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी होगी. श्री तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जो एक ओर देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बताये रास्ते पर चलती है वहीं,  दूसरी ओर आम जनता की जरूरत, अपेक्षा और आकांक्षा का भी ख्याल रखते हुए अपनी नीति और योजनायें तैयार करती है.

नेहा का दावा-मांडर विकास का मॉडल बनेगा

श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा झारखण्ड के टुकड़े-टुकड़े करने पर तुली है लेकिन भाजपा वाले जहां झारखण्ड तोड़ना जानते हैं पर कांग्रेस जोड़ने का काम करती है. कहा कि राज्य सरकार ने बिजली माफ करने अबुआ आवास, मईयां सम्मान योजना आदि के माध्यम से अपनी मंशा जाहिर कर दी है, इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. लेकिन दूसरी तरफ चुनाव आते ही विरोधी गिद्ध की तरह मंडराने लगे हैं. दूसरी तरफ उड़ीसा के भाजपा मुख्यमंत्री सरायकेला और खरसावां को उड़ीसा में मिलाने की वकालत कर रहे हैं तो, निशिकांत दुबे गोड्डा को अलग करने की बात कर रहे है. इस अवसर पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि 2019 के पहले  गिने-चुने लोगों को ही पेंशन मिलती थी लेकिन अब एक भी आदमी ऐसा नहीं होगा, जिसे पेंशन न मिलती हो. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपया तक का ऋण माफ कर दिया है और इससे बड़ी संख्या में किसानों को फायदा मिला है. श्रीमती तिर्की ने कहा कि झारखण्ड की जनता सब समझ चुकी है और अबकी बार जीतने के बाद मांडर विधानसभा के विकास का मॉडल सभी के लिये देखने लायक होगा.

स्मारक समिति ने टाना भगतों का सम्मान किया 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने सभी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की. स्मारक समिति द्वारा टाना भागतों का सम्मान किया गया. इस दौरान वहां मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. आज ही कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की. मौके पर सुरेश बैठा, रविंद्र सिंह, अविनाश साहू, सुंदरी तिर्की, बेलस तिर्की, स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगरू भगत, जुल्फेकार अली, शिव उरांव, अजीत सिंह, मो मोजीबुल्लाह, सज्जाद अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में पीएम हेमंत सरकार पर जमकर बरसे, कहा-हमारे युवाओं के जीवन को पेपर लीक ने तबाह करके रख दिया है

0

आदिवासियों के नाम पर योजनाएं तो निकालते हैं पर, उसका पैसा डकार जाते हैं…अबुआ आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना ये, सब भ्रष्टाचार का ठिकाना बन गई है

हजारीबाग/गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। बुधवार को हजारीबाग में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपये में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ कमाए जा रहे हैं। पूरी सरकार भ्रष्टाचर में डूबी है। मआज जो झारखंड में सरकार चल रही है ये युवाओं का भला नहीं कर सकती। आज प्रदेश सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोल रही है। इनकी हिम्मत देखिए इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटा, सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है। ठेके पट्टे के नाम पर बालू की लूट हो रही है। जो खनिज झारखंड के विकास की पूंजी है उसकी भी लूट हो रही है। ये लोग गरीबों के नाम पर, आदिवासियों के नाम पर योजनाएं तो निकालते हैं लेकिन उसका पैसा खा जाते हैं। अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ये सब भ्रष्टाचार का ठिकाना बन गई है।

‘आदिवासी जननायकों के साथ अन्याय किया गया है’

पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब का राशन का पैसा डकार रहे हैं। ये गरीब के पानी का पैसा हड़प रहे हैं। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार कर रहे हैँ। भ्रष्टाचार का ऐसा खुला खेल, पैसे की बंदरबांट यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकानों से सैंकड़ों करोड़ बरामद होता है। नेताओं के नौकरों के घरों से करोड़ों रुपये पकड़े जाते हैं। मोदी ने कहा कि आदिवासी जननायकों के साथ अन्याय किया गया है । कांग्रेस ने अपने परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवार की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार की बेटे-बेटियों के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर। ऐसे परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया है।

‘हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। उन्होंने कहा किये भाजपा है जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। आज जेएमएम पर कांग्रेस का भूत सवार है। भाषा बदली, चरित्र बदला और अब झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं। आज मुझे अफसोस है कि जेएमएम भी कांग्रेस और आरजेडी के रंग में रंग गई है। ये पुराना जेएमएम नहीं है।  उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी है। झारखंड तभी आगे बढ़ेगा जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगा जब यहां परिवर्तन होगा। पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा का जनआंदोलन चल रहा है। ये परिवर्तन यात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है।

राम भक्तों के लिए

गुमला में ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी विस चुनाव में वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड क्षेत्र के कसपोडेया के ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम कसपोडेया से घाघरा गुमला मुख्य पथ तक तीन किलोमीटर सड़क काफी खराब हो चुका है । जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि घोड़ाटाँगर से हालमाटी होते हुवे कास्पोडिया तज साढ़े आठ किलोमीटर कालीकरण सड़क का निर्माण हो रहा है और महज तीन किलोमीटर सड़क जुड़ जाने से उक्त सड़क एनएच 143 ए तक पहुँच जाएगी। इसी तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर कस्पोडिया के सैकड़ो ग्रामीण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है।

उच्च शिक्षा को लेकर बच्चे अपने जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं

सड़क पर गड्ढो के साथ साथ मैटल बिखरे पड़े है जिससे अक्सर दुर्घटना होती रहती है। उबड़ खाबड़ रास्ते से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना जोखिम भरा होता है। जिससे जान जाने की खतरा से इनकार न किये जाने की बात ग्रामीणों ने कही। कई बार तो सड़क खराब होने के कारण समय से अस्पताल न पहुचने से गर्भवती महिलाओं का रास्ते में ही प्रशव भी हो चुका है। सड़क की इस समस्या से अगर उन्हें निजात नही मिलता है तो मजबूरन ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किये जाने की बात कही।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा अंचल अधिकारी ने जयसवाल इंटरप्राइजेज के मालिक अनिल जायसवाल को बालू भंडारण से संबंधित दस्तावेज जमा करने हेतु दिया नोटिस

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के गम्हरिया में जायसवाल इंटरप्राइजेज नामक बालू डंपिंग यार्ड में पास में अवस्थित कोयल नदी से बालू चोरी कर डंपिंग यार्ड में जमा करने की ग्रामीणों के शिकायत के बाद अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने जायसवाल इंटरप्राइजेज के मालिक अनिल जायसवाल को नोटिस जारी करते हुए अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर बालू भंडारण कहां से लाकर और कब-कब लाया गया इससे संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने बताया कि लगातार ग्रामीणों से शिकायत मिल रही थी कि अनिल जायसवाल के द्वारा आस पास के नदियों से बालू की चोरी कर डंपिंग यार्ड में जमा किया जाता है और अवैध तरीके से बेचने का काम किया जाता है। इससे सरकार को मिलने वाली राजस्व का भी चपत लग रहा है। इसी के बावत अनिल जायसवाल से बालू भंडारण से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर या उपस्थित न होने पर बालू को जप्त करने एवं प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात अंचलाधिकारी ने कही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium