19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 550

गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने क्रमवार तरीके से सभी की शिकायतों को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट भी समाधान किया गया।

इस दौरान रायडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरखटंगा पंचायत में स्थित लुरुकीणा गांव के ग्रामीणों ने अपना आवेदन समर्पित किया एवं उनके ग्राम अंतर्गत, सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण एवं विद्यालय निर्माण हेतु उपायुक्त से आग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके ग्राम अंतर्गत यदि आवश्यक सुविधाएं नहीं होंगी तो वे वोट बहिष्कार कर सकते हैं। जिसपर उपायुक्त ने स्पेशल डिवीजन को जांच उरांत डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया ।

नागफेनी स्थित लावगायी पो. के निवासियों ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा लगवाने के कारण वहां के स्थानीय रैयतियों के रोजगार में बाधा उत्पन्न हुई है, जिसके तहत स्थानीय नागरिकों ने टोल प्लाजा में नौकरी देने की मांग की। उपायुक्त ने इस पर पीडी एनएचएआई को पत्र अग्रसारित किया, एवं यदि नियम में यह संभव हो तो ग्रामीणों को इसमें सहयोग करने की बात कही।

सीलम पंचायत स्थित गोजरा कोना पोस्ट के रहने वाले स्थानीय निवासियों ने अपना आवेदन समर्पित किया एवं उन्होंने उनके ग्राम अंतर्गत पुलिया निर्माण करने हेतु उपायुक्त से आग्रह किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन हेतु अत्यंत कठिनाई हो रही हैं जिसपर उपायुक्त ने REO विभाग को पत्र अग्रसारित किया एवं डीपीआर तैयार करने की बात कही।
इस दौरान रायडीह प्रखंड के रैसाटोली के ग्रामीणों ने बताया कि उनके ग्राम अंतर्गत चार किलो मीटर के पथ निर्माण की आवश्यकता है।जिसपर उपायुक्त ही उप विकास आयुक्त को पत्र अग्रसारित किया एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए।

आज साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में दूर दराज से आए ग्रामीणों के दौरान मुख्य रूप से सड़क निर्माण के लिए आवेदन समर्पित किए गए। इसके अलावा अन्य आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य रूप से भूमि विवाद संबंधित, मुआवजा भुगतान, नियोजन, आवास योजना, राशन पेंशन, आदि से संबंधित आवेदन आये। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कार्तिक उरांव महाविद्यालय में “स्मार्ट निवेश जागरूकता” पर सेमिनार का आयोजन

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में 01 अक्टूबर 2024: कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के सभागार में “स्मार्ट निवेश जागरूकता” पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवा वर्ग को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही निवेश रणनीतियों से अवगत कराना था। सेमिनार में छात्रों को भविष्य में सफल निवेश के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सेमिनार का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. शमशुन निहार ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा, “वर्तमान युग में आर्थिक साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। स्मार्ट निवेश की जानकारी केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि एक बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन भी करती है।” उन्होंने छात्रों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता और वित्तीय विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ रमन बल्लभ ने अपने व्याख्यान में स्मार्ट निवेश के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, बांड, और अन्य निवेश साधनों के बारे में जानकारी दी। डॉ बल्लभ ने कहा, “छोटे-छोटे निवेश भी लंबी अवधि में बड़ा मुनाफा दे सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही योजना और समझ के साथ किया जाए।” उन्होंने जोखिम प्रबंधन और दीर्घकालिक निवेश की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्रों को बजटिंग, बचत, और निवेश के बीच सही संतुलन बनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि युवा अवस्था में किया गया सही निवेश भविष्य की आर्थिक स्थिरता का आधार बन सकता है।
सेमिनार के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों एवं शिक्षकों ने विशेषज्ञ से अपनी शंकाओं और सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने वित्तीय योजनाओं, जोखिम प्रबंधन, और टैक्स सेविंग से जुड़ी जानकारी पर विशेष रुचि दिखाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शमशुन निहार ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।यह सेमिनार महाविद्यालय की वित्तीय साक्षरता अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के आर्थिक निर्णयों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ दीपक प्रसाद ने दी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय शैक्षिक रक्तदान दिवस के अवसर पर के रक्त वीरों को किया गया पुरस्कृत

0

गुमला – राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल गुमला के सभागार में रक्तदान करने वाली संस्थाओं और व्यक्तिगत रूप से लगातार रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सिविल सर्जन डा0 नवल कुमार ने कहा कि गुमला जिला आदिवासी बहुल जिला है यहां अधिकार महिलाएं काफी एनेमिक होती है जिसके कारण यहां रक्त की बहुत मांग होती है। लेकिन आप सबके जैसे रक्तदाताओं के कारण उनकी जीवन की रक्षा होती है ।आप इसी तरह रक्तदान को लोगों के बीच अधिक से अधिक प्रचारित प्रसारित करते रहें ताकि लोगों को रक्त की कमी ना हो। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गुमला जिला शाखा के सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा ने भी रक्तदान की महता और रक्तदान करने वालों को मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया । सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार ने इस अवसर पर रक्तदान करने वाले समूह और व्यक्तियों का आभार प्रकट किया और कहां की हमें उम्मीद है आप समूह के प्रयास से गुमला में मरीज को रक्त की कमी नहीं होगी।

अवसर पर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारी राकेश कुमार वह अस्पताल के कर्मियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर 100 से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदान शक भी अशोक त्रिपाठी को भी सिविल सर्जन ने विशेष रूप से बधाई दी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में आगामी दुर्गापूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना भवन के सभागार में गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त ने जिले वासियों को दुर्गा पूजा/दशहरा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द्य के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा हमारी परम्परा के अनुसार पूजा-पाठ करना है।उन्होंने कहा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता रहेगी ।

बैठक में शांति समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शहरी क्षेत्र अन्तर्गत 14 स्थानों में दुर्गापूजा पंडाल लगाएं जाएंगे।उन्होंने त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई इत्यादि दुरूस्त करने का आग्रह किया। जिस पर उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया है कि दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व के दौरान विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाई, शहर की साफ-सफाई की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा, पूजा के दौरान आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन कराते हुए अपराध पर निगरानी रखने, लाॅ एण्ड ऑर्डर पर विशेष ध्यान देने, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ कराने, पूजा के दौरान भारी वाहनों तथा 4 चक्के वाहनों का शहर क्षेत्र में समय निर्धारित कर प्रवेश कराना सुनिश्चित कराने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने सभी पूजा पंडालों के समीप एंबुलेंस में स्वास्थ्य की टीम के साथ तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैयार रखने की बात कही। उपायुक्त ने सभी पूजा पंडाल के सदस्यों से आकस्मिक दृष्टिकोण से आग लगने की संभावना से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखने की बात कही।

सभी पंडालों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। उन्होंने त्योहार के दौरान जिले के नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से भी सहयोग करने की अपील की। जिन सार्वजनिक स्थानों में सीसीटीवी खराब है वहां भी उपायुक्त द्वारा ऑडिट करते हुए सीसीटीवी कैमरा को ठीक करने हेतु निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक त्योहारों में शांति समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग मिलता है जिस कारण से जिले में सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है, आगामी त्योहार भी इसी प्रकार से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो यह हमारी अपेक्षा रहेगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी जानकारी दी कि हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष डी.जे. बजाने पर निषेध रहेगा। उच्च ध्वनि में देर रात तक डीजे के बजने से हार्ट पेशेंट सहित अन्य मरीजों को समस्या होती ही।इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए पंडाल सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा की। जिला वासियों से सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट/शेयर करने से बचने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु उचित मात्रा में पुलिस बल की तैनाती किए जाएंगे। उन्होंने कहा त्योहार के दौरान सीसीटीवी कैमरा द्वारा भी नियमित रूप से शहर में निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी वोलेंटीयर्स के लिए ड्रेस कोड निर्धारित करने की बात कही, ताकि नागरिकों में एक विश्वास एवं सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सके। उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के वोलेंटेयर के बीच आग से बचाव हेतु प्रशिक्षण पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कही । उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान डूबने की की संभावना को देखते हुए विसर्जन स्थलों में गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पीड राइडिंग को लेकर आम नागरिकों से अपील कि की पुलिस प्रशासन द्वारा स्पीड राइडिंग को कम करने के लिए चेकिंग की जाएगी, परंतु जिले के नागरिक भी अपने बच्चों को तेजी से गाड़ी न चलाने हेतु उचित ज्ञान दें, साथ ही कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने न दें एवं गाड़ी चलाते वक्त अवश्य हेलमेट पहनने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की यह मुख्य जिम्मेदारी रहेगी की त्योहार के समय महिलाओं को उचित सुरक्षा प्राप्त हो।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, डीसी एलआर, डीएसपी गुमला हेड क्वार्टर,विद्युत कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी ,एसडीपीओ, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, अन्य विभागीय पदाधिकारी, कर्मी एवं शांति समिति के सदस्यगण मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हुसैनाबाद में भाजपाइयों के बीच राजनीतिक जंग के आसार: कमलेश सिंह का विरोध करने पर हिंमता विस्व सरमा की फटकार, बाबूलाल व कर्मवीर सिंंह इस खबर से अंजान 

0

 बाबूूूूलाल व कर्मवीर ने कहा-प्रदेश नेतृत्व को इसकी जानकारी नहीं,विरोधी गुट ने कहा-योग्यता और पृष्ठभूमि का भी ख्याल रखा जाना चाहिए. विरोध इस आधार पर है कि जिस व्यक्ति का जनाधार खिसक गया है, उस व्यक्ति को विधायक बनाने के लिए भाजपा नेता खून- पसीना बहाएं और बाद में उनके क्रियाकलापों से प्रताड़ित हों, यह उचित नहीं होगा.

नारायण विश्वकर्मा

पलामूः एनडीए में शामिल होने से पूर्व ही हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) का भाजपा में विरोध शुरू हो गया है. लेकिन हिमंता विस्व सरमा को इसकी खबर मिलते ही उन्होंने विरोध करनेवाले भाजपाइयों की क्लास लगाई है. कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने पर हो रहे विरोध के प्रसंग में पूछे गये सवाल पर हिमंता विस्व सरमा ने कहा कि जो भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं, वह कभी किसी के पार्टी में शामिल होने का विरोध नहीं करते। किसी एक के विरोध करने से संगठन में कुछ नहीं होता। हम तो चाहते हैं कि हेमंत सोरेन भी भाजपा में शामिल हो जाए, चुनाव से पहले अपने परिवार को बड़ा करना है। उधर, कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर जैसे ही फैली, इसका प्रखर विरोध भाजपा के ज्योतिरीश्वर सिंह ने किया। उनके आवास के एक कमरे में विनोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, रवीन्द्र सिंह आदि जमा हुए और उनकी तस्वीर एक साथ सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर घूमने लगी है. इससे हुसैनाबाद में कमलेश सिंह के खिलाफ भितरघात की आशंका को बल मिला है.

अब 3 के बदले 4 अक्टूबर को कमलेश भाजपा में शामिल होंगे

कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने के मामले में तारीख में भी परिवर्तन हुआ है. कमलेश सिंह अब 3 के बदले 4 अक्टूबर को मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब चार अक्टूबर को उनके धुर्वा स्थित सरकारी आवास पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं ने नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के मौके पर कार्यक्रम नहीं करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से भी चार अक्टूबर की तिथि तय कर दी गई है।

बड़ी अपडेट : प्रदेश नेतृत्व तक नहीं पहुंची है कमलेश के भाजपा में शामिल होने की खबर

इधर, कुछ देर पहले मिली बड़ी अपडेट के मुताबिक कमलेश सिंह के विरोध में भाजपा के कई नेताओं ने संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. मुलाकात करनेवाले नेताओं को यह बताया गया कि कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने की जानकारी प्रदेश नेतृत्व तक नहीं पहुंची है. मंगलवार की दोपहर तक यह खबर निकलकर सामने आई कि 4 अक्टूबर को वे भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह, पूर्व प्रत्याशी विनोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, अशोक सिंह, रवींद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात के बाद बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह का कहना कि वे सभी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कहा कि सिंबल के बिना 2019 में विनोद सिंह ने विधानसभा के चुनाव में 30000 से अधिक वोट लाये थे. उन सभी का एक मत है कि पार्टी का कुनबा बढ़े लेकिन योग्यता और पृष्ठभूमि का भी ख्याल रखा जाना चाहिए. भाजपा के इन नेताओं द्वारा कमलेश सिंह का विरोध इस आधार पर है कि जिस व्यक्ति का जनाधार खिसक गया है उस व्यक्ति को विधायक बनाने के लिए भाजपा नेता खून पसीना बहाएं और बाद में उनके क्रियाकलापों से प्रताड़ित हों.

भाजपा में राजनीतिक धींगामुश्ती तय

दरअसल, कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने की घोषणा के बाद से ही हुसैनाबाद में कई दावेदारों ने कहना शुरू किया था कि कमलेश का भाजपा में शामिल होना यहां के कई वैसे नेताओं के लिए राजनीतिक मौत की तरह है जो, लंबे समय से भाजपा खेमे में यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले हुए हैं या चुनाव लड़ चुके हैं। इसलिए हुसैनाबाद में कमलेश सिंह को अपने विरोधियों को मनाना-पटाना आसान नहीं होगा. राजनीतिक प्रेक्षक भी मानते हैं कि किसी भी पार्टी में अगर कोई सीटिंग विधायक शामिल होंगे तो, पार्टी के अन्य नेताओं की तुलना में उनकी दावेदारी पर अधिक जोर होगा. इसलिए हुसैनाबाद में राजनीतिक धींगामुश्ती से केंद्रीय नेतृत्व हल्कान हो सकता है.

विरोधी हो रहे हैं गोलबंद

इधर, हिमंत विस्व सरमा की फटकार के बावजूद विरोधियों ने कहा है कि भाजपा को भ्रष्टाचारियों से बचाने में कोई समझौता नहीं होगा। हम सब इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। विरोध करनेवाले अधिकतर नेता हुसैनाबाद से अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं और कमलेश सिंह के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। नेताओं ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा है कि कमलेश सिंह के खिलाफ भाजपा ने लड़ाई लड़ी है, उन्हें पार्टी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। वे पूरे मामले में पार्टी के राज्य नेतृत्व, राष्ट्रीय नेतृत्व समिति के साथ कई जगह अपनी बातें रख रहे हैं। हुसैनाबाद क्षेत्र से भाजपा के बड़े नेताओं में प्रफुल्ल सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, रवीन्द्र सिंह सरीखे नेता गोलबंद हो रहे हैं.

राम भक्तों के लिए

गुलाम अहमद मीर का बड़ा बयान…25 से 30 सीट आएगी तभी, झारखंड में सीएम रोटेशन संभव

0

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है. दूसरे में हिम्मत कहां है हराने की? हम यहां की विधानसभा की सीटों पर लड़ेंगे. पार्टी जिसे टिकट देगी, उसे सबको मिल कर मन से जिताना है. आवेदन भले ही कई लोग करें, अगर पार्टी में टिकट लेनेवाले की कोई टांग खींचता है, तो उसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. ऐसे लोगों को बाहर का दरवाजा दिखाना होगा. श्री मीर ने कहा कि कार्यकर्ता पूछते हैं कि ऐसा भी हो कि हमारा सीएम रहे. इसके लिए हमें उस लायक बनना होगा. विधानसभा में हमारी बराबर की सीट हो, तभी यह संभव है. श्री मीर ललगुटुवा बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रदेश के नेताओं को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित थे.

‘चार राज्यों में अगर भाजपा हारी तो, जनवरी तक मोदी सरकार गिर सकती है’ 

श्री मीर ने कहा कि झारखंड विधानसभा में कम से कम 25 से 30 सीट जीतनी होगी, तो सीएम रोट्रेट हो सकता है. ऐसे में कार्यकर्ताओं-नेताओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है. मौजूदा 17 सीटों को लगभग दुगनी करनी होगी. इसके लिए जनता की इच्छा को पार्टी गारंटी में बदले तो, यह संभव है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की चाबी झारखंड के लोगों के पास है. मोदी लोकसभा में जो सीटें मांग रहे थे, वह जनमत उन्हें नहीं मिला. अभी वह दो बैसाखियों के सहारे सरकार चला रहे हैं. कहा कि एक पलटू चाचा (नीतीश कुमार) हैं. उन्हें आपको सरकाना है. दूसरे बघेल जी के दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के बाद महाराष्ट्र व झारखंड में हमारी गठबंधन की सरकार बनी, तो जनवरी में मोदी की सरकार गिरने की संभावना बनेगी.

राम भक्तों के लिए

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने 3 अक्टूबर से किया हड़ताल का आह्वान, करीब 7000 विद्युतकर्मी होंगे शामिल

0

रांची : अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों कर्मी 03 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इस बाबत तैयारी को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय सोमवार को रामगढ़ सर्किल में बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के सर्कल अध्यक्ष परशुराम सिंह यादव ने की। इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरे राज्य में आउटसोर्स अभिशाप के रूप में देखा जा सकता है। हर जगह लूट-खसोट चरम पर है और सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं, ऐसे में हड़ताल के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के विद्युत कर्मी आक्रोश में है और सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. अजय राय ने दावा किया कि हड़ताल में लगभग 7000 विद्युतकर्मी शामिल हो रहे हैं और ऐसे में पूरे राज्य को ब्लैकआउट होने से कोई बचा नही सकता।

‘ऊर्जा निगम के अंदर संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है’

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के अंदर एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है, जिससे नियमित कर्मचारियों से लेकर मानव दिवस कर्मी परेशान हैं। एक ओर डिजनेशन मैपिंग के नाम पर अधिकारियों को तो प्रोन्नति दे दी गई लेकिन कर्मचारियों को उन्हें अधिकार देने में भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी न्यूनतम मजदूरी की दर में बढ़ोतरी कर श्रमिक हित में फैसला लिया है जो स्वागत योग्य है, अब देखना है कि झारखंड सरकार कबतक इस संबंध में निर्णय लेती है. संघ की प्रमुख मांगों में आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर, पुरानी व्यवस्था लागू करने, होमगार्ड की तर्ज पर विद्युतकर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय करने, 10 वर्ष से ऊपर सेवा देनेवाले कर्मियों की नियमित नियुक्ति करने आदि  शामिल हैं.

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में परशुराम यादव, राजकुमार महतो, भीम कुमार रवि, विजय महतो, मेराज अंसारी, सुनील कुमार, अभिमन्यु महतो, अशोक कुमार रवि, अरुण महतो, मुनिलाल महतो, संजय पासवान, राजकुमार पासवान,किसून कुमार, जय प्रकाश, अजय कुमार राणा, जुगनू प्रसाद, ब्रजेश कुमार, विकास कुमार, संतोष महतो, हरिनाथ महतो, बैजू कुमार, कुंदन ओहदार, दिलीप कुमार, सुभाष बेदिया, मनोज यादव, प्रसादि महतो, रमेश महतो, लीलू कुमार, सुजीत कुमार, जागेश्वर मुंडा, महेंद्र महतो, इस्माइल अंसारी, गुलाब कुमार, प्रताप कुमार, दीपचंद करमाली, टार्जन कुमार महतो, जगमोहन मुंडा, परमानंद मंडल, ब्रेजेश कुमार, मनोज महतो, नरेश महतो सहित अन्य शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला: दुर्गा पूजा पर शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक तैयारियां: गुमला में सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विशेष जोर

0

गुमला, डुमरी प्रखंड मुख्यालय: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में सोमवार को थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व का आनंद ले सकें। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चैनपुर एसडीपीओ अमिता लकड़ा और चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार करमाली उपस्थित थे।

प्रशासन का सहयोग और जिम्मेदारी

शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने पूजा के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दिनों में प्रशासन हर पल उनके साथ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा और समिति के सदस्यों से अपील की कि वे भी इस कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

साथ ही, यह निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पूजा पंडाल में 10-10 महिला और पुरुष वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर सकें। इसके अलावा, सभी पूजा पंडालों में थाना प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर प्रमुखता से चिपकाने का निर्देश दिया गया, जिससे समिति के सदस्य और श्रद्धालु किसी भी आवश्यकता के समय सीधे संपर्क कर सकें।

शांति और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

बैठक में बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सभी पूजा स्थलों पर प्रशासन के अधिकारी हर समय मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या उत्पन्न न हो। बीडीओ ने यह भी अनुरोध किया कि पूजा के दौरान सभी लोग नशापान से दूर रहें, जिससे शांति और सौहार्द्र का माहौल बना रहे। प्रखंड प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी समिति के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

प्रेमी शादी के लिए नहीं माना तो, प्रेमिका ने नदी में लगा दी छलांग…फिर प्रेेेमी उसे बचाने नदी में कूदा…दोनों को लोगों ने बचाया और शादी करवा दी

0

गढ़वा : लड़का गढ़वा का और लड़की छत्तीसगढ़ की. दोनों तीन साल से थे लिव इन रिलेशनशिप में. लड़की ने शादी का बनाया दबाव तो, लड़के ने की आनाकानी. लड़की ने गुस्से में आकर लगाई दी नदी में छलांग. उसे बचाने लड़के ने भी लगा दी छलांग. फिर बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बचा लिया गया। फिर दोनों की शादी हो गई और इस तरह लिव इन रिलेशनशिप शादी में बदल गया. लड़की छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज और लड़का झारखंड के गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। यह घटना रविवार की है.

पुुुुलिस ने परिजनों को शादी के लिए राजी किया

घटना के बारे में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसके बुलावे पर वह छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज महामाया मंदिर पहुंची। मंदिर में ही लड़की शादी का दबाव बनाने लगी। लेकिन लड़का शादी से साफ मुकर गया। गुस्से में आकर लड़की मंदिर से बाहर निकली कनहर नदी में छलांग लगा दी। लड़का उसे बचाने के ख्याल से नदी में कूद पड़ा. नदी में दोनों के कूदने के बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और दोनों को समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने युगलप्रेमी को अपने साथ थाना ले गई। थाने में परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों परिवारों को शादी के लिए तैयार किया. बताया गया कि लड़की ने जब लड़के पर शादी का दबाव बनाया तो लड़का लड़की से दूरी बनाने लगे। इस बात से आहत होकर लड़की ने कनहर नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी.

राम भक्तों के लिए

अवैध खनन और भूमिअधिकार उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

0

गुमला: गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र में प्रशासन ने 25 सितंबर 2024 को अवैध खनन और भूमिअधिकार उल्लंघन के खिलाफ सीधी और सख्त कार्रवाई की। मौजा-पोड़हा, पाहनटोली, सिलाफारी, और मुर्गु में अवैध खनन की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए और कई क्षेत्रों में छापेमारी की।

अवैध बालू खनन पर कार्रवाई

जिला प्रशासन की टीम, जिसमें अंचल अधिकारी, सिसई थाना पुलिस बल, जिला खनन पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक शामिल थे, ने संयुक्त रूप से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए एक औचक छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान विशेष रूप से पोहड़ा पाहन टोली और रेडवा पंचायत स्थित कोयल नदी के आसपास केंद्रित था, जहां अवैध रूप से बालू का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा था। तीन प्लॉटों पर लगभग 3.47 एकड़ भूमि में 55,00,000 घनफीट बालू अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।

दोषियों की पहचान और कानूनी कार्रवाई

इस अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें स्थानीय लोग और ठेकेदार शामिल हैं। तुलसी साह, माड़ो साहू, रमेश साहू, रामवतार साह, मनजो खड़िया, पप्पू साहू, तारकेश्वर साहू, और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा।

भूमि अतिक्रमण पर भी की गई कार्रवाई

अवैध खनन के साथ-साथ, प्रशासन ने उन क्षेत्रों में भूमि अतिक्रमण का भी पता लगाया जहां स्थानीय व्यक्तियों ने बिना अनुमति के सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भूमि अधिकारों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की चेतावनी और भविष्य की योजनाएं

गुमला जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध खनन और भूमि अतिक्रमण जैसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को तुरंत दें। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखेंगे और भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सख्त कदम और स्थानीय सहयोग की आवश्यकता

प्रशासन ने इस कार्रवाई के जरिए एक स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन और भूमि अधिकारों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण को हानि होती है, बल्कि सामाजिक असमानता और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है। स्थानीय समुदायों से सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए, प्रशासन ने कहा है कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अवैध खनन का पर्यावरण पर प्रभाव

अवैध खनन का न केवल भूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन को भी बिगाड़ता है। बालू का अवैध उत्खनन नदियों के प्रवाह को बाधित करता है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ता है और जल स्रोत दूषित हो सकते हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध खनन से जुड़े अपराधियों को दंडित करने के अलावा, वे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कठोर कदम उठाएंगे।

कानूनी दृष्टिकोण से निष्कर्ष

अवैध खनन और भूमि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो जाता है कि कानून का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल होते हैं, उन्हें प्रशासन के कड़े कदमों का सामना करना पड़ेगा।

कॉल टू एक्शन

यदि आपके क्षेत्र में अवैध खनन या भूमि अतिक्रमण की कोई जानकारी है, तो कृपया तुरंत प्रशासन को सूचित करें। आपका एक छोटा कदम पर्यावरण और समाज के लिए बड़ा योगदान हो सकता है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium