19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 551

जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला: आज सोमवार को गुमला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाला, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलको, और कई अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

बैठक में विद्यालय से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और सुधारात्मक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सबसे प्रमुख मांगों में छात्रावास में सोलर चलित वाटर हीटर, सोलर इनवर्टर और वाटर कूलर जैसी सुविधाओं की स्थापना शामिल थी। इसके अलावा, 50 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे ऊर्जा की बचत हो सके और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी लाभ हो।

दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

बैठक में दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप निर्माण की आवश्यकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, वर्षा जल संग्रहण के लिए सोक पिट और कैनाल के निर्माण की मांग की गई, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन को प्रोत्साहित किया जा सके। खेल के मैदान में दर्शक दीर्घा के निर्माण और बालिका छात्रावास में पेबर ब्लॉक लगाने की मांग भी सामने आई।

विद्यालय परिसर में अन्य सुधार

विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के मुख्य द्वार तक सड़क मरम्मत का मुद्दा उठाया, जिसमें तानाखुदी से विद्यालय तक सड़क सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके अलावा, विद्यालय की जालीदार स्लाइडर खिड़कियों और अतिरिक्त डीप बोरिंग की स्थापना पर भी चर्चा की गई।

शैक्षणिक भवनों का निरीक्षण और विज्ञान प्रयोगशालाओं की समीक्षा

बैठक के बाद, उपायुक्त ने विद्यालय के शैक्षणिक भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स लैब का भी दौरा किया, जहां विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रियाकलापों की सराहना की। विशेष रूप से, केमिस्ट्री लैब में सुरक्षा के मानकों पर जोर देते हुए उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

वृक्षारोपण और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

बैठक के उपरांत, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया, जिससे पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। इसके बाद, कला प्रदर्शनी कक्ष (आर्ट इंटीग्रेटेड एंड टॉय बेस्ड क्लासरूम) का उद्घाटन किया गया, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए एक नया कदम है। साथ ही, संग्रहालय और एस्ट्रोनॉमी लैब का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि को और प्रोत्साहित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

भविष्य की योजनाएं और दिशा-निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने विद्यालय की वर्तमान उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और शिक्षकों को सुझाव दिए। साथ ही, इस बात पर भी जोर दिया गया कि विद्यालय को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए ताकि छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके।

बैठक में उठाए गए मुद्दों और प्रस्तावों से यह स्पष्ट है कि विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन मिलकर विद्यालय की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। इससे न केवल छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि विद्यालय का भौतिक और तकनीकी ढांचा भी मजबूत होगा।

कॉल टू एक्शन

छात्रों की बेहतरी और विद्यालय की प्रगति के लिए उठाए गए इन कदमों की सफलता के लिए स्थानीय समुदाय और प्रशासन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर इन सुधारात्मक योजनाओं को क्रियान्वित करने में अपना योगदान दें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

आखिरकार SC ने ISM को छात्र के दाखिले का दिया आदेश, यूपी का है छात्र

0

रांची :  आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने पहल की और एक गरीब और प्रतिभावान छात्र का झारखंड के प्रतिष्ठित आईआईटी आईएसएम,धनबाद में दाखिले का मार्ग प्रशस्त हो गया. सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत निहित अधिकार का इस्तेमाल करते हुए आईआईटी आईएसएम को आदेश दिया है कि वह उत्तर प्रदेश के दलित छात्र का दाखिला ले. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए समय पर फीस नहीं भरने के कारण एडमिशन से वंचित छात्र वंचित रह गया था. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में हुई.

केस के लिए वकील ने एक रुपए भी फीस नहीं ली

बता दें कि उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी. लेकिन समय पर फ़ीस नहीं भरने के कारण उसका दाखिला आईआईटी में नहीं हो पाया. इसके बाद यह मामला शीर्ष अदालत पहुंचा, जहां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी धनबाद को निर्देश दिया कि ऐसे मेधावी छात्र को दाखिले से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. इस मामले में छात्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रज्ञा सिंह बघेल ने बहस की. इस केस के लिए प्रज्ञा सिंह बघेल ने एक रुपए भी फीस नहीं ली.

राम भक्तों के लिए

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल CM से मिला, सौंपा ज्ञापन, सीएम ने कहा-आंदोलनकारियों को मान-सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है

0

रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का आखिर दबाव काम आया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार प्रतिनिधिमंडल से मिलना पड़ा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर इसपर विचार करने का आग्रह किया. सीएम ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल से कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों/आश्रितों को मान-सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएम आवास घेरने पहुंचे थे. काफी मशक्कत के बाद सीएम मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मिल पाए. प्रतिनिधिमंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्तिक महथा, इम्तियाज खान, रकीब खान, सीता देवी एवं जीतन कोल प्रमुख रूप से शामिल थे। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के ज्ञापन में मुख्य रूप से आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, अलग झारखंडी पहचान, बेटा-बेटियों के रोजी-रोजगार नियोजन के सौ प्रतिशत के अधिकार की गारंटी एवं राज्य गठन की तिथि से जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु. देने की मांगें शामिल हैं.

राम भक्तों के लिए

JSSC-CGL के हजारों अभ्यर्थियों ने ऑफिस के बाहर बवाल काटा, हर हाल में परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े

0

अभ्यर्थियों का आरोप…लाखों रुपये लेकर जेएसएससी सीजीएल की सीट बेचने का काम किया गया

रांची : 21-22 सितंबर को हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर सोमवार को हजारों अभ्यर्थी जेएसएससी कार्यालय के समक्ष पहुंच कर अपना आक्रोश जाहिर किया. अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ में जमकर बवाल काटा. अभ्यर्थियों का कहना है कि हर हाल में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करना होगा. क्योंकि जेएसएससी पेपर लीक किया गया है. अभ्यर्थियों का आरोप है लाखों रुपये लेकर जेएसएससी सीजीएल की सीट बेचने का काम किया गया है. पैसे लेकर प्रश्नपत्र बांटने का काम हुआ है. अभ्यर्थी रांची के अलावा हजारीबाग,पलामू,गढ़वा,कोडरमा,धनबाद आदि जिलों से आए हुए थे. अभ्यर्थियों ने हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे लगाए और कुछ फलेक्स थे, जिसमें हेमंत सोरेन के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए थे. बहुत देर तक वहां हंगामा करते रहे.

नेट बंद रहने से हजारों छात्र परीक्षा से भी वंचित रह गये

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा गया कि परीक्षा अविलंब रद्द करना होगा. बिना सीबीआई जांच कराये ही जेएसएससी सीजेएल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. सिस्टम का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है. परीक्षा में दो साल का प्रश्न पत्र पूछा नहीं जाता है. इसके बाद भी इस बार की परीक्षा में वे प्रश्न पूछे गये. अभ्यर्थियों का कहना था कि 21 सितंबर की रात को ही प्रश्नपत्र लीक किया गया था. सुबह नेट बंद कर छात्रों को बेवकूफ बनाने का काम किया गया है. नेट बंद होने से हजारों छात्र परीक्षा से भी वंचित हो गये और नेट बंद होने की वजह से परीक्षा स्थल पर नहीं पहुंच पाये. झारखंड में बाहर के लोगों को नौकरी दी जा रही है. यह लड़ाई राजनीतिक लड़ाई नहीं है. परीक्षा को ऑनलाइन कराने की मांग पर अड़े हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि हमलोगों का चार-पांच साल बर्बाद कर दिया गया, इसलिए यह चार से पांच-साल की तैयारी करनेवाले छात्रों की लड़ाई है. इसलिए सीबीआई जांच के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

राम भक्तों के लिए

जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी समिति गठित, हुआ शपथ ग्रहण समारोह

0

रांची : दिगंबर जैन भवन में जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन द्वारा 2024-26 के लिए रविवार को नई टीम का गठन किया गया। एक समूह तब टीम के सदस्य बन जाता है, जब प्रत्येक सदस्य अपने बारे में और अपने योगदान के बारे में इतना आश्वस्त होता है कि वह दूसरों के कौशल की प्रशंसा कर सके। 2022-24 के जीतो कार्यकारिणी समिति ने इस नई टीम का चयन किया है। विगत कार्यकाल के अध्यक्ष गौतम जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया, विशाल जैन, मुख्य सचिव अनंत जैन, युवा शाखा के अध्यक्ष देवेश जैन, सचिव ऋषभ जैन एवं महिला शाखा की डायरेक्टर इंचार्ज-श्रीमती पायल सेठी, अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाटनी, मुख्य सचिव श्रीमती सरोज पांड्या ने नई टीम का चयन किया है. नयी समिति के गठन के बाद सदस्यों को पिछले दो वर्षों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया।

चयनित पदधारियों ने ली शपथ

2024-26 के जीतो नई कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष विशाल जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया, अजय छाबडा, मुख्य सचिव सर्वेश गोधा, सचिव विनय नाहटा एवं हर्षवर्धन जैन, कोषाध्यक्ष अर्पित जैन, मोहित जैन, प्रतीक जैन पांडया बने। युवा शाखा के डायरेक्टर इंचार्ज देवेश जैन, अध्यक्ष नीतेश जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन एवं वैभव जैन, मुख्य सचिव श्रेय जैन, सचेत सार्थक सेठी एवं सुमिल जैन,कोषाध्यक्ष अंकित लुहाड़िया,महिला अध्यक्ष की डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका जैन, अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष पायल ए. गोधा एवं विनीता सेठी, मुख्य सचिव एकता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष आशिका अजमेरा एवं स्नेहा सेठी, सचिव शुभिका पाटनी एवं मनीषा जैन ने शपथ ग्रहण किया।

राम भक्तों के लिए

राजा पीटर ने फिर थामा जदयू का दामन, तमाड़ से हो सकते हैं प्रत्याशी

0

रांची : एक बार फिर राजा पीटर तमाड़ से चुनाव लड़ सकते हैं. दिल्ली के जदयू के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में राजा पीटर ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता ले ली है. पिछले महीने यह अटकलें तेज थीं कि राजा पीटर एक बार फिर सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेंगे. इसके लिए वे लगातार जदयू के संपर्क में थे. जानकारी के मुताबिक तमाड़ सीट से एनडीए फोल्डर के लिए राजा पीटर चुनाव लड़ सकते हैं। राजा पीटर 2009 में तब चर्चा में आए थे, जब वह पहली बार झारखंड पार्टी से तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन को सात हजार से अधिक वोटों से हरा कर सनसनी फैला दी थी.

स्व. रमेश सिंह मुंडा भी जदयू से जीत कर मंत्री बने थे 

बता दें कि राजा पीटर अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2009 में सरकार गिर जाने के बाद राजा पीटर ने तमाड़ से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर एनडीए की सरकार में मद्य व निषेध व आपदा प्रबंधन मंत्री बने थे. हालांकि सरकार ढाई साल बाद गिर गई थी. फिर 2014 में वे भाजपा में चले गए, लेकिन आजसू ने स्व. रमेश सिंह मुंडा के बेटे विकास सिंह मुंडा को तमाड़ से टिकट दे दिया था. इसके बाद राजा पीटर ने भाजपा को त्याग दिया था. इसके बाद रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में वे लंबे समय तक जेल में रहे. दिलचस्प बात ये है कि रमेश सिंह मुंडा भी जदयू से चुनाव जीत कर मंत्री बने थे. वह भी मद्य निषेध मंत्री बने थे. इस बार आजसू को तमाड़ से अपना दावा छोड़ना पड़ा है.

राम भक्तों के लिए

भरनो और करंज थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

0

गुमला: गुमला जिले के भरनो और करंज थाना में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेश यादव ने की, जिसमें उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

सख्त दिशा निर्देश जारी

एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि इससे माहौल बिगड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उपस्थित गणमान्य लोग

बैठक में थानेदार आशीष केशरी, मुखिया रश्मि लकड़ा, और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर त्योहार को शांति और सहयोग से मनाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

हाथी ने डुमरी में मचाया उत्पात, मकई की फसल को किया बर्बाद

0

गुमला: गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित हड़सरी गांव में शनिवार की रात हाथी ने संतबीर यादव के खेत में लगी मकई की फसल को नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान संतबीर यादव ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब वे अपने खेत पहुंचे, तो देखा कि हाथी ने उनकी पूरी फसल खा ली और उसे रौंदकर बर्बाद कर दिया।

तैयार फसल हुई बर्बाद

संतबीर यादव के अनुसार, मकई की फसल पूरी तरह तैयार थी और केवल फसल को तोड़ना बाकी था। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, जिससे अच्छी आमदनी की संभावना थी। करीब दो एकड़ जमीन में लगी मकई की फसल हाथी द्वारा पूरी तरह नष्ट कर दी गई है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

किसान संतबीर यादव ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें इस नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के बढ़ते आतंक को दर्शाती है, जिससे किसानों को फसल की बर्बादी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

घाघरा प्रखंड में जनजाति संवाद कार्यक्रम आयोजित, राशन वितरण में अनियमितताओं सहित कई समस्याएं आईं सामने

0

गुमला: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जनजाति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किसकु, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दिनेश कुमार, और सीओ आशीष कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जन संवाद में उठी समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। इनमें आवास योजना, सड़क, बिजली, राशन कार्ड और जमीन से संबंधित मुद्दे प्रमुख थे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई जगहों पर डीलर राशन नहीं दे रहे हैं। संजू भगत ने विमरला पंचायत के हिसिरगांव में सड़क और पानी की समस्या उठाई, जबकि संतोष उरांव ने बेलागड़ा पंचायत के हालमाटी गांव में गेंदाफूल महिला मंडल को राशन न मिलने की शिकायत की।

राशन वितरण में अनियमितताएं और समाधान के प्रयास

कुछ ग्रामीणों ने खतियान में नाम और जाति में गड़बड़ी का मामला भी उठाया। आशा लकड़ा ने इस पर तुरंत प्रखंड अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे इस समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द सुधार करें। राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर निधियां टोली के ग्रामीणों ने डीलर विष्णु उरांव की शिकायत की, जिस पर आशा लकड़ा ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सड़क और बिजली से संबंधित समस्याएं

रुकी से विमरला तक सड़क निर्माण की मांग पर आशा लकड़ा ने कहा कि इटकीरी से भैंस बथान तक की सड़क के लिए राज्य स्तरीय बैठक में चर्चा की जा चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं, विमरला गांव में बिजली न होने की शिकायत पर बीडीओ दिनेश कुमार को 7 दिनों के भीतर बिजली से संबंधित कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताओं पर सवाल

आशा लकड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं को दिए गए कम वजन के बर्तनों की शिकायत पर बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर से जानकारी मांगी। सुपरवाइजर ने बताया कि बर्तन राज्य से उपलब्ध कराए गए थे, जिस पर आशा लकड़ा ने कहा कि इस मामले में राज्य के सचिव से जवाब तलब किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन और विशेष योगदान

इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी, प्रमुख सविता देवी, उप प्रमुख शिवदेवी, पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी, कृष्णा लोहार, गोपाल गोप, सूरज मुनि देवी, अलका देवी, अशोक कुमार और अन्य पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

बाबूलाल मरांडी ने कहा-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आशा व उम्मीद से ज्यादा सफल रही…अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लोगों ने भागीदारी निभाई

0

रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडिया गठबंधन सरकार के झूठ और ठग के खिलाफ जागरुक करना था, बीजेपी अपने उद्देश्य में सफल रही। अब तक 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बावजूद जिस तादाद में लोगों की भागीदारी इस यात्रा में रही, वह अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। 29 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में श्री मरांडी ने मीडिया से कहा कि झारखंड बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आशा और उम्मीद से ज्यादा सफल रही। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के क्रम में इस बात का आभास हुआ है कि राज्य की जनता वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार के झूठ, ठग और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इसे बदलने का मन बना चुकी है। इसकी शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संतालपरगना प्रमंडल और गिरिडीह के झारखंड धाम से की थी। परिवर्तन यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हज़ारीबाग़ में करेंगे।

‘अबतक आधा दर्जन से ऊपर मेरे खिलाफ केस दर्ज किये जा चुके हैं’

श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार की गलतियों को उजागर करने पर मुझपर केस कर दिया जाता है। अब तक आधा दर्जन से ऊपर केस मेरे ऊपर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने शराब घोटाले के बारे में जो कहा था, वही हुआ। राज्य में फिर से शराब घोटाले की पटकथा लिखी जा रही है। टेंडर निकालकर उसे रद्द किया गया है। पसंदीदा ठेकेदार को टेंडर देने के लिए यह किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की 26 प्रतिशत शराब दुकान सड़क किनारे हड़िया दारू बेचने वाली आदिवासी माता और बहनों को दिया जाए ताकि, वे अपनी गुजर बसर कर सके। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी मौजूद थीं।

भाजपा को परिवर्तन यात्रा से फायदा मिलने का भरोसा

बता दें कि अमित शाह के बाद परिवर्तन यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 सितंबर को और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हज़ारीबाग़ प्रमंडल के इटखोरी और पलामू के भवनाथपुर स्थित वंशीधर मंदिर से प्रारंभ की थी। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी जिले के अमरेश्वर धाम से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत 23 सितंबर को की थी। यह यात्रा अब तक राज्य के 24 जिलों, 74 विधानसभा, 202 प्रखंड की 4500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। भाजपा को भरोसा है कि इस परिवर्तन यात्रा से हेमंत सरकार बैकफुट पर आ गई है और इसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिल सकता है. हालांकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी नेताओं ने डेमोग्राफी, घुसपैठ और हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार पर ही फोकस किया, जबकि सत्तापक्ष की ओर से सरना धर्म बिल कोड, खान-खनिज की रायल्टी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उछालने के बावजूद भाजपा ने अबतक काउंटर नहीं किया है.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium