19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 552

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने दिया हाथी भगाने का विशेष प्रशिक्षण

0

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हुटार, बुकमा और जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों में वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट की एक टीम ने ग्रामीणों को जंगली हाथियों को सुरक्षित तरीके से अपने गांव और खेतों से भगाने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट डा. रूद्रादित्य ने ग्रामीणों को हाथियों से निपटने के सुरक्षित और प्रभावी तरीके सिखाए।

प्रशिक्षण के दौरान दिए गए सुझाव

डा. रूद्रादित्य ने बताया कि जब हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करे, तो उन्हें पत्थर या तीर जैसे हथियारों से न मारें, क्योंकि इससे हाथी उग्र हो सकते हैं और हमला कर सकते हैं। इसके बजाय मशाल का उपयोग करना एक सुरक्षित तरीका है। उन्होंने समझाया कि हाथियों को भगाने के लिए मिर्च की गंध का भी प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे अपने खेतों में मिर्च को बोरे में लपेटकर डंडे के सहारे खेत में गाड़ दें और उसे जलाकर मिर्च की गंध फैलाएं। यह गंध हाथियों को जंगल की ओर भगाने में मदद करेगी।

हाथियों के नजदीक जाने से बचें

प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि हाथियों को भगाने के समय उनके बहुत नजदीक न जाएं और रात के समय हमेशा टार्च और मशाल का उपयोग करें। पत्थर फेंकने या अन्य आक्रामक तरीके अपनाने से बचें, क्योंकि इससे हाथी आक्रामक हो सकते हैं, जो जान-माल के लिए खतरा बन सकता है।

मुआवजे के लिए वन विभाग से संपर्क करें

हाथियों द्वारा किसी के घर या फसल को नुकसान पहुंचाने पर ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे तत्काल इसका आवेदन वन विभाग में जमा करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा मिल सके।

इस मौके पर चैनपुर वनरक्षी टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Editef by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार और कुटुंब न्यायालय के प्रयास से पति-पत्नी के बीच सुलह, पुनः साथ रहने को हुए तैयार

0

गुमला: गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार और कुटुंब न्यायालय के अथक प्रयासों के फलस्वरूप एक दंपति के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, ध्रुव चंद्र मिश्र, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश ओम प्रकाश, और डालसा के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता के समक्ष इस दंपति ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को माला पहनाकर फिर से साथ रहने का संकल्प लिया।

परिवार में शांति और स्थिरता की वापसी

यह दंपति, जिनका एक 2 वर्षीय बेटा भी है, ने परिवारिक विवाद के चलते अलगाव का सामना किया था। अब, माता-पिता के बीच सुलह होने से न केवल उन्हें एक साथ रहने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके मासूम बेटे को भी दोनों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस निर्णय से बच्चे का भविष्य भी उज्जवल होगा और उसे माता-पिता का प्यार और देखभाल मिलेगी।

जिला जज का संदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताएं। उन्होंने दंपति से आग्रह किया कि वे अपने बेटे को पढ़ा-लिखाकर उसका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करें।

इस घटना से न केवल इस दंपति का जीवन सामान्य होगा, बल्कि उनके बच्चे को भी एक स्थिर और सुरक्षित पारिवारिक वातावरण प्राप्त होगा, जो उसकी भावी उन्नति के लिए आवश्यक है।

इस सफलता का श्रेय जिला विधिक सेवा प्राधिकार और कुटुंब न्यायालय के प्रयासों को जाता है, जिन्होंने इस परिवार को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Editef by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

0

हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित भारत रत्न, महामानव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा परिसर में रविवार को डीएमएफटी मद से बनने वाले पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के हाथों हुआ। सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल, जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार और सदस्यों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर किया।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर हजारीबाग डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर पुस्तकालय सह संग्रहालय बनने से लोगों को अच्छी पुस्तके पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा। हमसबों को बाबा साहब के बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही कहा की पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की कई योजना धरातल पर उतर रही है। जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की पूरे जिले में जिला परिषद से सैकड़ों विकास संबंधित योजना संचालित है। हमसबों का एक मात्र उद्देश्य हजारीबाग जिले का विकास है। मौके पर हजारीबाग के जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, नंदू प्रसाद, सिकंदर दास, सुनील दास, भागवत राम, सुमन कुमार, राकेश सिंह, छोटू मेहता, रंजन चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

रांची SDO उत्कर्ष कुमार ने नामकुम सीओ ऑफिस पहुंचे, पूर्व सीओ प्रशांत भूषण व अन्य कर्मियों के बयान दर्ज 

0

रांची : रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों में प्रसारित ‘नामकुम अंचल में प्रभार लेने के लिए ताला तोड़कर सीओ ने लिया चार्ज’ वायरल वीडियो के संबंध में रविवार को जांच की. नामकुम के पूर्व अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह एवं कर्मियों के इस संबंध में बयान दर्ज किए गए हैं. रांची डीसी राहुल कुमार सिंहा ने शनिवार को कहा था कि इस मामले में चौबीस घंटे के अंदर जांच की जाएगी. रविवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने नामकुम अंचल कार्यालय पहुंचकर स्थल जांच की. इस दौरान नामकुम के पूर्व सीओ प्रशांत भूषण और अन्य कर्मियों के बयान दर्ज किए गए. प्रभार लेने वाले नामकुम के अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया.

राम भक्तों के लिए

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद साफगोई पेश नहीं करने के मायने…?

0

रांची : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर आने के बाद जेएमएम हमलावर हो गया है. जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को पीसी कर बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न्यायालय ने एक तरह से बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है और यह सर्जिकल स्ट्राइक बीजेपी के असली चेहरे को उजागर करनेवाला है। ईडी-सीबीआई की छापामारी को हथियार बनाकर वित्तमंत्री कारपोरेट घरानों से किस प्रकार पैसे की उगाही करती थीं और ये पैसे बीजेपी के अकाउंट में ट्रांसफर होता था, अब इसकी जांच के बाद केंद्र सरकार की कारस्तानियों का पता चल पाएगा. सुप्रियो ने कहा कि झारखंड में चंद दिनों बाद विधानसभा का चुनाव होना है। झारखंड में प्रधानमंत्री का दोबारा आगमन हो रहा है. एक साथ चार-चार मुख्यमंत्री आ-जा रहे हैं। वैसे कौन कब आ रहा है, इसका पता नहीं चल पा रहा है।

‘घुसपैठ-घुसपैठ का राग अलापने से कुछ हासिल नहीं होगा’

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी चुनाव है, लेकिन वहां बीजेपी के इतने नेता नहीं जा रहे हैं। महाराष्ट्र कोई नहीं जा रहा है। यहां आकर पर बीजेपी बस घुसपैठ घुसपैठ का राग अलाप रही है। बीजेपी के लोग यहां पर इतनी घुसपैठ कर रहे हैं कि अब बीजेपी के लोगों को यहां पर रोक लगानी पड़ेगी। जो जनसैलाब जेएमएम के पक्ष में उमड़ा है, इसे देखकर ये लोग डर गए हैं। क्योंकि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। विधानसभा चुनाव के बाद तो जनता पूरी तरह से इनपर रोक लगा देगी। कहा कि जिस वित्तमंत्री के खिलाफ नामजद एफआईआर हो और वह अब भी अपने पद पर काबिज हो, ऐसी पार्टी के लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। जेएमएम नेता ने कहा कि झारखंड में बीजेपी के लोग मेनिफेस्टो कई फेज में जारी करेंगे। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। सुप्रियो ने सवाल किया कि ऐसी कौन सी सियासी पार्टी है जो टुकड़ों में यानी तीन बार में घोषणा पत्र जारी करेगी। सुप्रियो ने कहा, निर्मला सीतारमण जिस परिवार से आती हैं, वह परिवार कहता है कि एक महिला को वित्तमंत्री बनाकर डराया जा रहा है। बीजेपी का सारा खेल एक्सपोज हो चुका है। जम्मू-कश्मीर औऱ हरियाणा का रिजल्ट आने के बाद बीजेपी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी.

राम भक्तों के लिए

झारखंड का चुनावी घोषणा पत्र जनता का दस्तावेज बनेगा : केशव महतो कमलेश,परामर्श समिति की बैठक में विभिन्न संगठनों ने लिया हिस्सा  

0

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र होगा। राहुल गांधी की अपेक्षा है कि झारखंड के चुनाव घोषणा पत्र वहां की जनता का दस्तावेज बने। कांग्रेस जिलों में जायेगी और बैठकों का आयोजन करेगी. इसीलिए हम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाएंगे। शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी की परामर्श समिति की रांची प्रेस क्लब में हुई बैठक में वो बोल रहे थे। बैठक मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन बंधु तिर्की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से चेम्बर ऑफ कॉमर्स, एनजीओ, खेल प्रतिनिधि और आदिवासी संगठन के लोग शामिल थे।

अगली बैठक 30 सितंबर को होगी

बैठक में सिविल सोसाइटी की ओर से बलराम जी, बसंत हेतमसरिया, सुधीर पाल, दयामनी बारला, प्रभाकर नाग, सुरेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, मिथिलेश, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरेन, चेम्बर अध्यक्ष परेश धनानी और सुशील कुमार सिंह ने अपने विचार रखे। मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने बताया कि अगली बैठक 30 सितंबर को चार बजे लालगुटवा बैंक्वट हॉल में होगी। बैठक में विभिन्न मुख्य रूप से जल, जंगल जमीन की रक्षा, लैंड बैक द्वारा भूमि अधिग्रहण, कषि कार्य की भूमि, टैक्सेशन इंडस्ट्री की स्थापना, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, भूमि निबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, शहजादा अनवर, अशोक चौधरी, अजय नाथ शाहदेव, सतीश पौल मुजनी, लाल किशोर नाथ, जगदीश साह, शशि भूषण राय, संतानु मित्रा आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

“मंडई कलां में ईद मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जश्ने आमद ए रसूल कॉन्फ्रेंस”

0

हजारीबाग, मंडई कलां : शुक्रवार को मंडई कलां में ईद मिलाद-उल-नबी (सल्ल.) का जश्न धूमधाम से मनाया गया। ईशा की नमाज के बाद आयोजित इस मिलाद पार्टी की सरपरस्ती हजरत मौलाना मुख्तार आलम हबीबी ने की और अध्यक्षता कारी महमूद रजा मुस्तफा अलैहिस्सलाम ने की। बैठक का संचालन कारी शाहिद रजा अंजुम ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कारी महमूद रज़ा ने पवित्र कुरान की तिलावत से की, जिसके बाद अल बख्श रज़ा, हाफ़िज़ दिलशान रज़ा, अहमद रज़ा, फिरदौस रज़ा, हाफ़िज़ खुर्शीद और कारी महमूद रज़ा ने पवित्र पैगंबर को ख़िराजे-अक़ीदत पेेश की। कारी इकरामुद्दीन मकरी ने अपनी तकरीर में कहा कि हमारी मुहब्बत अल्लाह और रसूल के लिए होनी चाहिए और हमारी दुश्मनी भी अल्लाह और रसूल के लिए होनी चाहिए।

कारी हम्माद अशरफ ने लोगों से कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं की कमी के कारण हमारा समाज विभिन्न मिथकों में उलझ गया है। उन्होंने कहा, “पवित्र पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनका सही मार्गदर्शन करने की शिक्षा दी है। इस्लाम धर्म धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के अधिग्रहण पर भी जोर देता है।”

मौलाना आजम अली मिस्बाही ने सीरत मुस्तफा पर संक्षेप में प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता हजरत मुफ्ती सैयद कामरान हसीब ने अपने संबोधन में पैगंबर (सल्ल.) की जीवनी के संदर्भ में समाज में फैली बुराइयों की रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमें दायित्वों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रार्थनाओं का पालन, माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार, बड़ों के प्रति सम्मान और छोटों के प्रति दया हमारे नैतिक मूल्यों को जन्म देती है। वहीं दूसरी ओर शराब, गांजा, अफीम, ड्रग्स और जुआ जैसी बुरी चीजों से बचना भी बहुत जरूरी है।”

कार्यक्रम के अंत में कारी महमूद रज़ा नूरी ने अध्यक्षता की और महफ़िल में आये सभी विद्वानों और प्रतिभागियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने वालों की भी सराहना की, जिनमें जमालुद्दीन, फिरोज उर्फ राजा, अरबाज, शाहबाज, आफताब, मोइनुद्दीन, मुफीद अख्तर, शाहनवाज शाह, रेहान, चांद डीजे, फैसल, सरफराज, अताउल्लाह और मिराजुल हक शामिल थे।

आमद ए रसूल कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी सह हजारीबाग विधानसभा प्रत्याशी संजर मलिक ने भी शिरकत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पैगंबर साहब के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त किया। इस आयोजन ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया, और लोगों को पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

पीएम मोदी के हजारीबाग आगमन को लेकर सांसद मनीष खूब लगा रहें हैं जोर, कई बैठकों में हुए शामिल

0

आगामी 02 अक्तूबर 2024 को हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हजारीबाग आगमन की तैयारी को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल खूब जोर लगा रहें हैं। शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल सुबह से लेकर देर शाम तक क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने सुबह सबसे पहले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड स्थित बानादाग पहाड़ी परिसर अवस्थित सांस्कृतिक भवन में भाजपा द्वारा कटकमदाग प्रखंड के बूथस्तरीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

जिसके बाद बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुगरा निवास परिसर में आयोजित बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर में अतिथि शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तत्पश्चात हजारीबाग शहर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित द फ्लोरेस्टा होटल एंड बैंक्वेट सभागार परिसर में भाजपा के प्रमुख नेताओं के बैठक में शामिल हुए और पीएम मोदी के हजारीबाग यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कई रणनीति बनाई ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हजारीबाग की धरती पर करीब 5 वर्ष के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है ऐसे में यात्रा को सफल बनाने के लिए भूत स्तर से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लाने का प्रयास करें। सांसद श्री जायसवाल ने यह भी कहा की पीएम नरेंद्र मोदी इस जनसभा के माध्यम से भाजपा के परिवर्तन यात्रा का भी समापन और झारखंड में विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करेंगे ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

यूसेट में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 3 सप्ताह तक चलने वाले इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ

0

गिरिडीह, 27 सितंबर 2024: यूसेट (यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में बीटेक प्रथम वर्ष 2024-28 बैच के नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए 3 सप्ताह तक चलने वाले इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ विवेकानंद सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में रचनात्मक कला और संस्कृति, शारीरिक गतिविधियाँ, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, प्रवीणता विकास, सार्वभौमिक मानवीय मूल्य, प्रख्यात व्यक्तियों के व्याख्यान, और क्षेत्रीय भ्रमण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन और स्वागत

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और संत विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यूसेट के निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा ने अपने स्वागत भाषण में संस्थान की उपलब्धियों का जिक्र किया और यूसेट की आईआईटी धनबाद के अंतर्गत मार्गदर्शन स्कीम में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से संस्थान को बहुत लाभ मिलेगा और विद्यार्थियों को अपने करियर में उन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

कुलसचिव और अतिथियों के संबोधन

विभावि के कुलसचिव डॉ. एम. आलम ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों पर चर्चा करते हुए बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य की गतिविधियों में विश्वविद्यालय प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।

विशिष्ट अतिथि और छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. मिथलेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को आत्मसात करते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि और वित्त सलाहकार श्री सुनील कुमार सिंह ने यूसेट के प्लेसमेंट और शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि यहां के विद्यार्थी आईआईटी और एनआईटी के विद्यार्थियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रचित होकर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

शिक्षकों और कार्यक्रम के समन्वयक के विचार

यूसेट के विभिन्न विभागों के शिक्षकों – श्री अरविंद कुमार, श्री रंजीत कुमार, आईटी विभागाध्यक्ष श्री सुमित कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. खेमलाल महतो, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. बुद्धदेव महतो और परीक्षा नियंत्रक श्री निशांत प्रवीर ने भी अपने विचार रखे। इंडक्शन कार्यक्रम के समन्वयक श्री सुमित कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का संचालन अनुराग, खुशी और जाह्नवी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री अरुण कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर श्री ब्रजेश कुमार गुप्ता, श्री राकेश कुमार सिंह, श्री संतोष प्रसाद, डॉ. सुरेश प्रसाद बर्नवाल, श्री अवधेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी भी उपस्थित थे।

इस इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों और संस्कृति से अवगत कराना और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

News – Vijay Chaudhary.

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव का स्वागत, संजर मलिक को विधान सभा चुनाव तैयारी की सलाह

0

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्य समिति के सदस्य फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड राजद प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर संजर मलिक ने कहा कि जय प्रकाश नारायण यादव के साथ युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश राजद उपाध्यक्ष अनीता यादव, और अन्य नेता चतरा में राजद प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जा रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान संजर मलिक के आवास पर पहुँचने पर यादव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए संजर मलिक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजर मलिक राजद के सच्चे और ईमानदार साथी हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने लालटेन के लौ को हमेशा जलाए रखा और पार्टी के झंडे को बुलंद किया। श्री यादव ने यह भी कहा कि राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी संजर मलिक को करीब से जानते हैं और उनकी निष्ठा की सराहना करते हैं।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव और अन्य नेताओं ने संजर मलिक की माता, हज्जन सुरैया जमाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उनकी माता ने संजर मलिक की पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम देने की बात कही और सभी ने संजर मलिक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की सलाह दी। इस अवसर पर शौकत अली, इकबाल अंसारी, साजिद अली, मेराज खान, और सयद तबरेज़ अख्तर भी उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium