19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 553

सराहनीय पहल : भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने 60 बहनों को नर्सिंग ट्रेनिंग के बाद प्रशस्ति पत्र सौंपा।

0

नर्सिंग एक ऐसा पेशा है,जो केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक बड़ा माध्यम है :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग।

भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने शनिवार को अपने कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 60 बहनों को नर्सिंग ट्रेनिंग की सफल समाप्ति के उपरांत सम्मानित करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आरोग्यम अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेशन जया सिंह,एचआर राजीव कुमार,नाज, नवीन चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत दी गई नर्सिंग ट्रेनिंग से इन बहनों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिला है। प्रशिक्षण के दौरान बहनों को न केवल तकनीकी शिक्षा दी गई, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझाया गया। इसमें कई बहनों को जॉब प्राप्त हो चुका है।

मौके पर हर्ष अजमेरा ने अपने संबोधन में कहा आप सभी बहनों ने कठिन परिश्रम और समर्पण से नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त की है। नर्सिंग एक ऐसा पेशा है, जो केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक बड़ा माध्यम है। इस सेवा से न केवल आप आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि समाज को भी एक मजबूत आधार प्रदान करेंगी। श्री अजमेरा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि महिलाएं सशक्त बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें अपने परिवारों के साथ-साथ समाज को भी सशक्त बनाने में मदद करेगा।

बहनों ने जताया हर्ष अजमेरा के प्रति आभार

इस कार्यक्रम के दौरान, बहनों के चेहरे पर एक विशेष आत्मविश्वास और खुशी देखी गई। उन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया और हर्ष अजमेरा व प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का आभार व्यक्त किया। बहनों ने कहा कि इस ट्रेनिंग ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है और वे अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की दृष्टिकोण से कार्यक्रम के माध्यम से हर्ष अजमेरा ने समाज के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया।

अस्पताल प्रशासन जया सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि समाज में महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, जिससे वे अपने परिवारों और समुदायों का समर्थन कर सकेंगी साथ ही कहा की हम अस्पताल की ओर से सभी प्रशिक्षित बहनों को उनकी सफलता पर बधाई देते हैं और विश्वास करते हैं कि वे अपनी सेवाओं से स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगी।

कार्यक्रम के अंत में श्री अजमेरा ने सभी प्रशिक्षित बहनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ,जिसके बाद हर्ष अजमेरा ने सभी बहनों के साथ सामूहिक तस्वीर लिया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

हज़ारीबाग अंतरमहाविद्यालयीय क्रॉस कंट्री 2024 (महिला) में आयशा कुमारी प्रथम स्थान पर

0

हज़ारीबाग: के.बी. महिला महाविद्यालय, द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयीय क्रॉस कंट्री 2024 (महिला) का भव्य आयोजन शनिवार, 28 सितंबर, 2024 को किया गया। इस दौड़ में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जुबली कॉलेज, भुरकुंडा की आयशा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोलंबा कॉलेज की श्रुती टोप्पो ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि के.बी. महिला महाविद्यालय की मंजू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस क्रॉस कंट्री दौड़ की शुरुआत सुबह 6 बजे के.बी. महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार से हुई, जहाँ विश्वविद्यालय एवम् महाविद्यालय के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रेस को शुरू किया। प्रतिभागी जेल मोड़ तक दौड़े और फिर कॉलेज परिसर में वापस लौटे। प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. मुकुल कुमार ने किया, जो कि इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव थे। मंच का संचालन आदिति कुशवाहा ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मौक़े पर के.बी. महिला महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा, “इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं के समग्र विकास में अत्यंत सहायक होती हैं। हमारी छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। मैं विजेताओं को बधाई देता हूँ और उन सभी प्रतिभागियों की सराहना करता हूँ जिन्होंने इसमें भाग लिया।”

वहीं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के खेल निदेशक, डॉ. राखो हरी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम, और टीम भावना को विकसित करते हैं। खेलों में भाग लेना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमें नई प्रतिभाएँ देखने का मौका मिलता है।”

डीन ऑफ़ स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “खेल और शिक्षा दोनों ही जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं ने खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया है, जो कि जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूँ।”

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर सिंडिकेट मेम्बर सरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। प्रमुख अधिकारियों में रमेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अशोक कुमार, अनवर हुसैन , और दीपक कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के अंत में, डॉ. मुकुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कहा, “यह आयोजन हमारे कॉलेज के लिए गौरव का क्षण है। मैं सभी अतिथियों, अधिकारियों, और प्रतिभागियों को इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। इस प्रतियोगिता ने छात्रों में खेल भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया है।”

विजेताओं का सम्मान

अंक तालिका के आधार पर जुबली कॉलेज भुरकुण्ड चैंपियन बना वहीं उपविजयता में टाई की वजह से दो टीम जे जे कॉलेज कोडरमा एवम् के बी महिला महाविद्यालय बना । विजेताओं को समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छः छात्राओं का सिलेक्शन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री के लिए हुआ सिलेक्शन क्रॉस कंट्री में पहली छह स्थान बनाने वाली छात्राओं का सिलेक्शन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री के लिए हुआ है ।

इस सफल आयोजन के बाद, उपस्थित दर्शकों और प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की मांग की। इस क्रॉस कंट्री दौड़ ने सभी के भीतर खेल के प्रति नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

गुमला में 92 नव चयनित पारा लीगल वालंटियर्स को मिला 5 दिवसीय प्रशिक्षण

0

गुमला: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, ध्रुव चंद्र मिश्र के नेतृत्व में 92 पारा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) का चयन किया गया है। ये वालंटियर्स गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से चुने गए हैं और उन्हें जनहित कार्यों एवं कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

इन नव चयनित पीएलवीयों के लिए 24 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक सिविल कोर्ट, गुमला में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षार्थियों को दो समूहों में बांटा गया और उन्हें कानून के विशेषज्ञों और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान पीएलवीयों को मंडल कारा, गुमला का भ्रमण भी कराया गया, ताकि उन्हें कारागार व्यवस्था और इसके संचालन के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिल सके।

जिला जज का प्रेरणादायक संबोधन

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ध्रुव चंद्र मिश्र ने सभी पीएलवीयों को संबोधित करते हुए कहा, “अब आप जनता के हित में काम करने के लिए तैयार हैं। आपके कार्य का उद्देश्य कानूनी जानकारी और सहायता को जनता तक पहुंचाना और जनहित में जागरूकता फैलाना होगा। आपको जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।”

अवर न्यायाधीश का संदेश

अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला, राम कुमार लाल गुप्ता ने पीएलवीयों से कहा, “अब आप मन लगाकर काम करें, हम हर कदम पर आपके साथ हैं।” उन्होंने पीएलवीयों को अपने क्षेत्रों में कानूनी सहायता और जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पारा लीगल वालंटियर्स को कानूनी ज्ञान से सशक्त करना है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में जाकर आम जनता को कानूनी मदद और जागरूकता प्रदान कर सकें। अब ये पीएलवी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

अतिथि शिक्षकों को डेढ़ साल से वेतन नहीं, RU ने अभी तक नहीं लिया संज्ञान,धरना जारी रहेगा

0

रांची : पिछले 4 दिनों से रांची विश्वविद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का धरना जारी है। पिछले 16 महीनों से शिक्षकों को मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. अतिथि शिक्षकों के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा है कि पूर्ण मानदेय भुगतान होने तक धरना जारी रहेगा। शिक्षकों ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। आंदोलनकारी शिक्षकों ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर रांची विश्वविद्यालय में 125 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति GER बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञापनों के माध्यम से की गयी थी। राज्य सरकार के निर्देश के अनुरूप ₹500 प्रति कक्षा और अधिकतम ₹30000 मानदेय के रूप में दिया जाता था। वर्ष 2023 में संकल्प 1040 के अनुरूप अतिथि शिक्षक के रूप में 1500 रुपए प्रति कक्षा और 50000 अधिकतम देने का निर्देश है। इनकी नियुक्ति नीड बेस्ड शिक्षक से पहले हुई है और नीड बेस्ड शिक्षकों को 57700 दिया जा रहा है। वहीं पहले से पहले से नियुक्त अतिथि शिक्षकों को उसी काम के लिए नीड बेस्ट शिक्षकों से भी कम 50000 अधिकतम देने का निर्णय लिया गया है, जबकि कार्य प्रणाली समान है.

धरना पर बैठे हैं ये शिक्षक 

वर्तमान में ये शिक्षक रांची मारवाड़ी कॉलेज, मांडर महाविद्यालय मांडर, पीके कॉलेज बुंडू, गुमला कॉलेज गुमला, सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा, बीएस कॉलेज लोहरदगा, डोरंडा कॉलेज डोरंडा, रांची महिला महाविद्यालय, एसएस मेमोरियल महाविद्यालय, जैन कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, स्नातकोत्तर विभाग तथा चार मॉडल कॉलेज का संचालन इन्हीं अतिथि शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है। धरना में डॉ जिज्ञासा ओझा, सूरज विश्वकर्मा, अरविंद प्रसाद, दीपशिखा,फरहत परवीन, विकास कुमार, रंजीत कुमार, आलोक कुमार,  डॉक्टर सतीश तिर्की, डॉ हैदर अली, डॉ अभिषेक आर्यन, डॉ विद्याधर महतो, डॉ शिव कुमार, अर्चना शेफाली, आसिफ अली सहित 60 से अधिक अतिथि शिक्षक धरने पर बैठे हैं।

राम भक्तों के लिए

गुमला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 26,388 मामलों का त्वरित निपटारा

0

गुमला: गुमला व्यवहार न्यायालय परिसर में दिनांक 28 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 26,388 मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। इस आयोजन में 17 करोड़ 23 लाख 26 हज़ार 523 रुपये का राजस्व संग्रहित किया गया। यह कार्यक्रम नालसा और झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला, श्री ध्रुव चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ और न्यायिक अधिकारियों की भागीदारी

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश, एडीजे चतुर्थ संजय भाटिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अघन उरांव, कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष ओपी पांडे, और स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डीके पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

12 बेंचों का गठन और मामलों का त्वरित निपटारा

मामलों के निपटारे के लिए 12 बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें प्रमुख रूप से वन विभाग और एक्साइज से जुड़े मामलों के साथ-साथ मोटर वाहन दुर्घटना, भूमि एवं राजस्व से संबंधित विवाद, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा, मेट्रोमोनियल मामले, लैंड एक्विजिशन, लेबर डिस्प्यूट, इलेक्ट्रिसिटी और क्रिमिनल कंपाउंडेबल मामलों को प्राथमिकता दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे त्वरित और किफायती न्याय का सबसे उपयुक्त मंच बताया, जहां विवाद दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाए जाते हैं।

कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश का वक्तव्य

कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिलता है। यहां दोनों पक्षों की जीत होती है, और यह न्यायिक प्रक्रिया के समय और पैसे की बचत करता है।

चिह्नित लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण

इस मौके पर कई लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मोहम्मद इम्तियाज को 31,46,486 रुपये का चेक, किशोर साहू को 11,67,240 रुपये का चेक, अजय उरांव को 2,50,000 रुपये का चेक, तथा सुनीता देवी और प्रियंका कुमारी को भी चेक प्रदान किए गए।

कुल मामलों का निपटारा और राजस्व संग्रहण

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 26,388 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें 2,078 पेंडिंग और 24,310 प्रीलिटिगेशन मामले शामिल थे। इस प्रक्रिया में 17,23,26,523 रुपये का राजस्व संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री राम कुमार लाल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश, कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष ओपी पांडे, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डीके पाठक, एडीजे चतुर्थ संजय भाटिया, सीजीएम मनोज कुमार, एसीजेएम पार्थ सारथी घोष, और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अघन उरांव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रमुख डीके ओहदार, और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय प्रदान करना था, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई पेंडिंग और प्रीलिटिगेशन मामलों का निपटारा सफलतापूर्वक किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने विकास योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर

0

गुमला: शनिवार को गुमला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीओ सदर, एसडीओ बसिया, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक समेत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा और निर्देश

उपायुक्त ने क्रमवार तरीके से सभी विभागों के योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और दिए गए लक्ष्यों के अनुसार उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचना चाहिए। साथ ही, उपायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहभागिता के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि योजनाओं को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी सहयोग से कार्य करना होगा।

नव निर्मित समाहरणालय भवन में स्थानांतरण की घोषणा

बैठक के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि समाहरणालय भवन का स्थानांतरण एक सप्ताह के भीतर चांडाली में बने नए समाहरणालय भवन में किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्यालयों का स्थानांतरण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, विशेष रूप से पीवीटीजी (अत्यंत पिछड़ी जनजाति) परिवारों के लिए। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पीवीटीजी ग्रामों का दौरा कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सभी नागरिकों के सिकल सेल एनीमिया जांच और ब्लड बैंक की स्थिति सुधारने हेतु भी निर्देश दिए गए।

गर्भवती महिलाओं की देखभाल और संस्थागत प्रसव पर जोर

उपायुक्त ने ANC चेकअप और इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव नहीं हो पा रहा है, वहां समस्याओं का समाधान करने के लिए योजना तैयार की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से अधिक से अधिक लाभुकों को आच्छादित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा

उपायुक्त ने मातृ वंदना योजना और सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय, पानी और बिजली की सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने पर जोर दिया और निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की।

सभी विभागों से योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपील

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आंकड़ों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे।

जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं की समीक्षा

बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई और पेयजल और स्वच्छता विभाग को प्राथमिकता से कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में पुल-पुलिया के निरीक्षण और मरम्मत की आवश्यकता होने पर तुरंत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि, पंचायती राज सहित 16 विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने की अपील की।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन

0

गुमला, 28 सितंबर 2024: आज जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, गुमला के तत्वावधान में नगर भवन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन गुमला जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी और जिला नियोजन पदाधिकारी श्री राम बारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चला।

14 कंपनियों और 7 सरकारी विभागों ने लिया हिस्सा

इस रोजगार मेले में गुमला सहित अन्य क्षेत्रों से 14 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों और 7 सरकारी विभागों ने भाग लिया। मेले में कुल 1253 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से प्रारंभिक चरण में 587 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें से 83 युवक-युवतियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

उपायुक्त ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

गुमला जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने व्यक्तिगत रूप से 8 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “वर्तमान समय में निजी क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। जिन लोगों ने निजी क्षेत्र में कदम रखा है, उन्हें उनकी कार्यशैली और कौशल के अनुसार बेहतर वेतन और करियर ग्रोथ मिलती है।” उन्होंने युवाओं को विभिन्न कौशल सीखने की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में कौशल का अत्यधिक महत्व होगा। जितना अधिक कौशल विकसित करेंगे, आपका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।

युवाओं को कौशल विकास पर जोर

उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा आयोजित रोजगार मेलों का लाभ उठाते हुए युवा खुद को बेहतर अवसरों के लिए तैयार करें। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने कौशल में निरंतर सुधार करें।

कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम की सफलता में यंग प्रोफेशनल रवि कुमार गहलोत, प्रवीण सुरीन, डोमन साहू (जिला कौशल समन्वयक), प्रवीण तिर्की, विजय लकड़ा, संदीप राम, कृष्णा राम, मंजूला लकड़ा, सीता कुमारी और शैलेन्द्र साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह रोजगार मेला गुमला के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जहाँ उन्हें निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिले और उन्होंने अपने करियर को नई दिशा दी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

2017 से चल रही आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म कराने की मांग को लेकर मंत्री ने सीएम से अजय राय की वार्ता करायी, ज्ञापन भी सौंपा

0

अजय राय ने कहा-मांगों पर लिखित समझौता नहीं हुआ तो, ऊर्जा निगम के हजारों कर्मी 03 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे

रांची : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आउटसोर्स व्यवस्था से काफी दुखी हैं और वह मानते हैं कि इस व्यवस्था को खत्म किया जाना चाहिए। ये बात अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को कही। श्री अंसारी झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. इरफान अंसारी ने बताया कि कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय की वार्ता कराई थी. इस दौरान अजय राय ने मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन संघ की ओर से सौंपा और उनसे अपनी छह सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की।

‘विद्युतकर्मियों की हालत पर सीएम को गंभीर होना चाहिए’ 

अजय राय ने  मुख्यमंत्री का ध्यान झारखंड ऊर्जा निगम की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि निगम के अंदर विगत 2017 से आउटसोर्स व्यवस्था लागू है, जिसके कारण इसमें काम करनेवाले विद्युतकर्मियों की हालत बदतर हो गई है और इस पर लगाम लगाया जाना राज्य सरकार का दायित्व बनता है। इधर, अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि 3 अक्टूबर तक मांगें नहीं माने जाने के बाद झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, हम इसकी तैयारी में भी लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक की वार्ता सकारात्मक रही है, मगर हमारी मांगों पर जब तक लिखित आदेश पारित नहीं हो जाता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. इस अवसर पर संघ के अमित कुमार शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, मुकेश साहू, अनिकेत सिंह, मधुकर शुक्ला सहित काफी संख्या में विद्युतकर्मी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में डीआईजी के समक्ष 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल उर्फ बच्चन दा ने किया आत्मसमर्पण, कई थानों में 50 से अधिक केस हैं दर्ज

0

गिरिडीह : झारखंड सरकार की मुख्यधारा से भटके आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति, नई दिशा नई पहल के तहत भाकपा माओवादी के हार्डकोर कुख्यात दस लाख के इनामी नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमिटी के 70 वर्षीय सदस्य राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ नीलेश दा उर्फ अमर दा ने गिरिडीह में डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार को न्यू पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में एक बड़े कार्यक्रम में पीरटांड़ थाना इलाके के पिपराडीह गांव के इस इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने सरेण्डर किया। इस दौरान डीआईजी और एसपी के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट डीएस भाटी और एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डीएसपी कौसर अली ने आत्मसमर्पण करनेवाले रामदयाल को माला पहना कर और दस लाख का चेक देकर मुख्यधारा से जुड़ने पर स्वागत किया। नई दिशा नई पहल आत्मसमर्पण नीति के तहत गिरिडीह पुलिस ने रामदयाल महतो को घर बनाने के लिए चार डिसमिल जमीन के साथ 50 हजार की नगद राशि भी दी। वहीं इनाम की राशि भी रामदयाल महतो को दी गयी।

आत्मसमर्पण के लिए बेटे ने किया नक्सली पिता को प्रेरित

इधर, डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि जोनल कमिटी का सदस्य रामदयाल महतो के खिलाफ धनबाद के तोपचांची, बरवाअड्डा के साथ गिरिडीह के पीरटांड़, डुमरी और मधुबन थाने में 50 से अधिक नक्सली घटनाओं में केस दर्ज हैं। इस इनामी नक्सली के आत्मसमर्पण के बाद पीरटांड़ और गिरिडीह के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। बताते चलें कि रामदयाल महतो के आत्मसमर्पण में इसके बेटे ने बड़ी भूमिका निभायी है। इसके बेटे ने ही पिता रामदयाल महतो को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया। डीआईजी और एसपी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नक्सली अब बंदूक उठाकर थक चुके हैं। नक्सली अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। नक्सली रामदयाल महतो ने स्वीकारा कि अब नक्सली संगठन का विचार बदल चुका है। वो पहले ही आत्मसमर्पण करने वाले थे, लेकिन उस वक्त तक इलाके में नक्सलियों का खौफ और भय था। रामदयाल महतो के खिलाफ  50 नक्सली केस में 2022 में डुमरी थाना तालियाबहार में उप मुखिया असलम अंसारी को पुलिस मुखबिर बताकर हत्या करना के साथ कई बड़े नक्सली विस्फोट कर सरकारी भवनों को उड़ाना शामिल हैं।

डीआईजी ने कहा- कई और नक्सली भी करेंगे सरेंडर

डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा कि नक्सली रामदयाल महतो के आत्मसमर्पण किये जाने से अन्य उग्रवादियों को भी आत्मसमर्पण करने की प्रेरणा मिलेगी तथा वे लोग भी सरेंडर करने के बारे में गंभीरता से सोचेंगे। चूंकि ये नक्सली संगठन के जोनल कमिटी मेंबर रहे हैं, इनके आत्मसमर्पण से नक्सली घटनाओं में काफी कमी भी आएगी. इसके अलावा गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे झारखंड में नक्सलियों के मनोबल में गिरावट आएगी.

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त के निर्देश पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के आवासीय विद्यालयों में बच्चों का स्वास्थ्य जांच हुआ शुरू

0

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में स्थित आवासीय विद्यालयों में “स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन कर निः शुल्क प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा कर आवासीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय पालकोट, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय कामडारा,एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय बसिया,कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय भरनो, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालय टेंगरिया सहित अन्य आवासीय विद्यालयों में जांच शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें से लगभग 500 से अधिक छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया है।

हंस फाउंडेशन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार प्रत्येक विद्यालयों में डॉक्टर्स सहित 4 लोगों की टीम को स्वास्थ्य जांच शिविर में लगाया गया है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर, एएनएम , फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं वाहन चालक (पायलट) भी शामिल होते हैं। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में लगने वाले “स्वास्थ्य शिविर” में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनीमिया, हिमोग्लोबिन , टाइफाइड, डेंगू ,मलेरिया आदि जैसे दर्जनों स्वास्थ्य जांच करवाएं जा रहे है।यदि किसी बच्चे के स्वास्थ्य में गंभीरता दिखाई देती है तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर भी किया जा रहा है।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सभी आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच रिकॉर्ड तैयार किया गया है। जिसकी सूची विद्यालयों के पास उपलब्ध है एवं मास्टर डाटा स्वास्थ्य विभाग में जमा किया जाता है। जिससे आपातकाल में उक्त डाटा से बच्चों के इलाज में सहायता मिल सके।

अगले तीन माह तक हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित आवासीय विद्यालयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium