19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 554

इस बार दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध, CS ने हाईलेवल मीटिंग में दिया निर्देश

0

रांची : राजधानी में इस दुर्गा पूजा के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस संबंध में मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने स्पष्ट आदेश दे दिया है. मुख्य सचिव ने शुक्रवार को रांची में एक अहम बैठक कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें करें. समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी मदद लें. हाईलेबल मीटिंग में पुलिस के आला अधिकारियों को भी सीएस ने पुलिस पदाधिकारियों जरूरी निर्देश दिए हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में सीएस ने डीजीपी, आईजी के अलावा सभी प्रमंडलों के आयुक्त, सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में संपन्न हो दुर्गा पूजा संपन्न हो, इसके लिए अभी से जरूरी तैयारी शुरू कर दें.

डीसी-एसपी को सभी पूजा पंडालों व रूट लाइन का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कंट्रोल रूम को 24X7 सक्रिय रखने और दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. सीएस ने कहा कि सभी पूजा समितियों को निर्देश दें कि वे पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी इंस्टॉल करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. डीसी और एसपी सभी पूजा पंडालों एवं रूट लाइन का फिजिकल वेरिफिकेशन करें. सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर की व्यवस्था करें. पूजा समिति के सदस्यों को अग्निशमन विभाग के सहयोग से इसे चलाने के लिए ट्रेंड भी किया जाए. मूर्ति विसर्जन के दौरान अधिक गहराई वाले तालाबों एवं नदियों में साईनेज लगाकर लोगों को सावधान करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

राम भक्तों के लिए

विभावि: वनस्पति विज्ञान विभाग में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का सफल समापन

0

विभावि: वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के पांचवें और अंतिम दिन की शुरुआत नए विद्यार्थियों को दिए गए एक विशेष कार्य से हुई, जिसमें उन्हें उस व्यक्ति के बारे में लिखने को कहा गया, जिनके व्यक्तित्व ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया।

नैतिक मूल्यों और जीवन के आदर्शों पर विशेष सत्र

पहले सत्र में, एम.एड. विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिता कुमारी ने विद्यार्थियों का परिचय लेते हुए एपिस्टमोलॉजी, मेटाफिजिक्स, और एक्सियोलॉजी जैसे दार्शनिक मूल्यों के माध्यम से नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया। उन्होंने विज्ञान और धर्म के बीच सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और विद्यार्थियों से अपने जीवन में सकारात्मकता को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

मानव चरित्र का विश्लेषण और प्रेरणादायक शिक्षा

दूसरे सत्र में, एम.एड. विभाग के प्रोफेसर डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने विद्यार्थियों को चारित्रिक विकास पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम के चरित्र से हमें क्या करना चाहिए, यह सीखना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण के चरित्र से यह सीखना चाहिए कि क्या नहीं करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन के विकारों को दूर कर एक सुंदर और आदर्श चरित्र का निर्माण करने की प्रेरणा दी।

पर्यावरण संरक्षण पर विशेष व्याख्यान

भोजनावकाश के बाद, तीसरे सत्र में दैनिक भास्कर के संवाददाता और पर्यावरणविद् श्री मुरारी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से “कंजरवेशन ऑफ स्नेक फौना ऑफ झारखंड” पर विद्यार्थियों को विषैले और अविषैले सांपों की पहचान और सांप के काटने पर किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

पौधारोपण और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में पौधारोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रानी और अनुपमा, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सीमा को विभागाध्यक्ष द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और सीखने का अनूठा अवसर साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के बारे में सीखा, बल्कि इसे अपने जीवन में आत्मसात करने की भी प्रेरणा ली।

News – Vijay Chaudhary.

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

संजर मलिक ने हजारीबाग के नए अनुमंडल अधिकारी अशोक कुमार का किया गर्मजोशी से स्वागत, शहर के मसलों पर चर्चा

0

समाज सेवी और शांति समिति सदस्य, साथ ही झारखंड आंदोलनकारी, फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने आज नए अनुमंडल अधिकारी अशोक कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अशोक कुमार को बुके देकर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं और हजारीबाग में उनकी आमद पर बधाई दी।

ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने मुलाकात के दौरान शहर के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रमुख रूप से उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि एक कार्यशाला आयोजित की जानी चाहिए जिसमें सभी वाहन मालिक, दुकानदार, अन्य प्रतिष्ठान, स्कूल संचालक, राजनैतिक बुद्धिजीवी और पत्रकार बंधु शामिल हों। इस कार्यशाला का उद्देश्य शहर की ट्रैफिक समस्याओं का समाधान निकालना और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना होना चाहिए।

बढ़ते अपराध पर चिंता

शहर में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए, फहिम उद्दिन अहमद ने कहा कि हजारीबाग में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि औरतों के लिए घर से जेवर पहन कर निकलना मुश्किल हो गया है। इन समस्याओं की जड़ में नशा कारोबारी हैं, जो युवाओं को पढ़ाई से भटका कर उन्हें इस जानलेवा धंधे में शामिल कर रहे हैं।

नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

फहिम उद्दिन अहमद ने नशा कारोबारियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे रैकेट्स का खात्मा होना चाहिए जो युवाओं को चंद रुपयों का लालच देकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।

त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील

आने वाले दिनों में दशहरा और अन्य त्योहारों के दौरान शहर में अमन, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर भी फहिम उद्दिन अहमद ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग नए अनुमंडल अधिकारी अशोक कुमार के साथ खड़े हैं और शांति, सद्भाव और व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव सहयोग करेंगे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब को 25,000 रु. का अनुदान, खेलकूद को मिलेगा बढ़ावा

0

गुमला: गुमला जिले में खेलकूद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लबों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब ग्राम चांपी, प्रखंड सिसई, और ग्राम कोसा, प्रखंड कामडारा को 25,000-25,000 रु. का अनुदान दिया गया है। यह अनुदान सचिव मनोज कुमार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, रांची, और संदीप कुमार, निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची, द्वारा प्रदान किया गया।

सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब की स्थापना

सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब का गठन गुमला जिले के सभी राजस्व ग्रामों में किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देना है। ये क्लब सोसायटी एक्ट 1860 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण के बाद निबंधित होते हैं। पंजीकरण के बाद क्लब का संयुक्त खाता खोला जाता है, जिससे क्लब को सरकारी अनुदान मिल सके।

खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

गुमला के जिला खेल पदाधिकारी, मनोज कुमार ने बताया कि क्लबों के लिए अब खेल सामग्री और खेल किट्स की व्यवस्था करना आसान हो जाएगा। प्रत्येक निबंधित क्लब को हर साल 25,000 रु. का अनुदान मिलेगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी जरूरतों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

रजिस्ट्रेशन में सहायता के लिए संपर्क जानकारी

क्लब के पंजीकरण और किसी भी तरह की सहायता के लिए जिला स्तर पर डीएससी मनीष हेंब्रम (संपर्क नंबर: 9939316509) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षकों से भी सहायता ली जा सकती है। विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रशिक्षकों की सूची और उनके संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:

  1. गुमला प्रखंड: वीणा केरकेट्टा (7765808624), प्रदीप कुमार (7209930797)
  2. सिसई प्रखंड: राजमुनी (9110073507), निर्मला कुमारी (9304797107)
  3. भरनो प्रखंड: रेशमा (6207583082)
  4. घाघरा प्रखंड: संदीप उरांव (6201137862)
  5. रायडीह प्रखंड: अनिता बेक (9123408960)
  6. चैनपुर प्रखंड: सुबीर कुजूर (8292101834)
  7. डुमरी प्रखंड: शंभू (7033837789)
  8. जारी प्रखंड: मनोज कुमार पाल (9956532609)
  9. पालकोट प्रखंड: रिजवान अली (7631007202)
  10. बसिया प्रखंड: कुसुम (6201395889)
  11. कामडारा प्रखंड: अनिता होरो (6203034237)
  12. विशुनपुर प्रखंड: इमरान अली (9614547898)

समारोह का उद्देश्य

इस अनुदान का उद्देश्य न केवल खेलकूद को प्रोत्साहित करना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को उभरने का मौका देना है। सरकार की इस पहल से सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लबों को भविष्य में और भी सहयोग मिलेगा, जिससे खेलकूद के क्षेत्र में विकास संभव होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

2025 गणतंत्र दिवस परेड के लिए सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु पंचायतों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

0

गुमला : भारत सरकार ने 2025 गणतंत्र दिवस परेड में सरपंचों को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित करने हेतु एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पंचायतों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और संतृप्ति (सैचुरेशन) को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

1. प्रतियोगिता का उद्देश्य: पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के संतृप्ति लक्ष्य को प्राप्त करने वाले सरपंचों को पहचान प्रदान करना और उन्हें 2025 गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित करना।

2. चयन प्रक्रिया: पंचायतों का चयन निम्नलिखित 10 प्रमुख सरकारी योजनाओं के तहत प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा:
– हर घर जल योजना
– प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
– मिशन इंद्रधनुष
– प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत)
– प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
– प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
– पीएम विश्वकर्मा योजना
– पीएम मुद्रा योजना
– प्रधानमंत्री पोषण योजना
– किसान क्रेडिट कार्ड योजना (कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन)

3. संतृप्ति का मापदंड: पंचायत क्षेत्र में कुल पात्र लाभार्थियों में से 90% या उससे अधिक को योजना का लाभ पहुंचाने पर उसे संतृप्ति (सैचुरेशन) माना जाएगा। पंचायतें जिन्होंने कम से कम 6 योजनाओं में संतृप्ति प्राप्त की है, उन्हें जिला स्तर पर भाग लेने के लिए पात्र माना जाएगा। अधिकतम योजनाओं में संतृप्ति प्राप्त करने वाली पंचायतों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

4. जिला मूल्यांकन समिति का गठन: प्रत्येक जिले में एक जिला मूल्यांकन समिति का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट (DC/DM) करेंगे। इस समिति में ज़िला परिषद के सीईओ, पंचायत राज अधिकारी, पीडी, डीआरडीए और संबंधित योजनाओं के लाइन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

5. स्थानीय पहलों का मूल्यांकन: स्थानीय पहलों, नवाचारों और सामुदायिक सहभागिता को 20% अतिरिक्त भार के रूप में मूल्यांकन में जोड़ा जाएगा। यह विशेष रूप से उन पंचायतों के लिए लागू होगा जिन्होंने अपनी क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार योजना कार्यान्वयन में विशेष प्रयास किए हैं।

6. अंतिम चयन प्रक्रिया: पंचायतों का मूल्यांकन करते हुए, प्रत्येक जिले से दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पंचायतों द्वारा योजनाओं में प्राप्त संतृप्ति का मापदंड 30 नवंबर, 2024 तक का होगा।

7. मंत्रालय को जानकारी: जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई पंचायतों की जानकारी पंचायत राज मंत्रालय को भेजी जाएगी। अंतिम निर्णय मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा, और चयनित सरपंचों को गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य पंचायतों के उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करना है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पूर्वी जमशेदपुर की सीट पर फंसे पेंच के बीच हिमंता-रघुवर की मुलाकात क्या गुल खिलाएगी…?

0

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास की पुरानी सीट पर जेडीयू दावा ठोक रही है। वहां से सरयू राय विधायक है और जेडीयू के टिकट पर एक बार फिर से उम्मीदवार बनने की तैयारी में है। ऐसे में उस सीट पर पेच फंसा हुआ है। कई विधायक और संभावित उम्मीदवार ऐसे है जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे है। झारखंड में तेजी से बदलती सियासी हलचल के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी ने ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के बाद जमशेदपुर में दोनों सीटों को लेकर घमासान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भुवनेश्वर राजभवन में हुई मुलाकात की तस्वीर को खुद हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किया।

हिमंता-रघुवर की मुलाकात के राजनीति मायने…!

हिमंता बिस्वा सरमा के एक्स पर लिखे पोस्ट के बाद जमशेदपुर की राजनीति में उठापटक होना तय माना जा रहा है. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर इस मुलाकात को देखा जा रहा है। बीजेपी अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगा, उससे पहले इस मुलाकात के राजनीति मायने भी निकाले जा रहे है। हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड में बीजेपी की ओर से मुख्य रणनीतिकार होने के चलते और चंपाई सोरेन को बीजेपी में शामिल कराने से लेकर गठबंधन तक के फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहने से यह माना जा रहा है कि विधानसभा में सभी सीटों पर हिमंता के रघुवर दास से मुलाकात को लेकर जमशेदपुर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो सकती है.

 28 सितंबर को हिमंता रांची आएंगे

बताते चलें कि असम के सीएम 28 सितंबर को फिर से झारखंड आ रहे हैं। वो रांची आने के बाद हजारीबाग जाएंगे जहां, दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वो आजसू पार्टी से लेकर जेडीयू तक से होनेवाले गठबंधन और सीटों के तालमेल पर फैसला लेंगे। इससे पहले रघुवर दास से उनकी मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि भाजपा ने रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर से उम्मीदवार नहीं होंगे. इसके बावजूद हिंमता और रघुवर दास की मुलाकात को एक झटके में खारिज नहीं किया जा सकता है. जमशेदपुर में इस बात को लेकर चर्चा है कि रघुवर दास अगर उम्मीदवार नहीं होंगे तो उनकी बहू को चुनाव लड़ाया जा सकता है.

राम भक्तों के लिए

साइबर अपराधियों ने गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से बनाई फेक व्हाट्सएप आईडी, प्रशासन सतर्क

0

गुमला: साइबर अपराधियों ने गुमला के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी है। फेक आईडी का नंबर +998978553083 है, जिसका इस्तेमाल करके धोखाधड़ी के प्रयास किए जा रहे हैं।

साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें
जिला प्रशासन ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इस फेक आईडी से कोई संदेश, फ्रेंड रिक्वेस्ट, या असामान्य मैसेज प्राप्त होता है, तो वे तुरंत उस आईडी को रिपोर्ट करें और ब्लॉक कर दें। इस मामले की जानकारी तुरंत साइबर सेल गुमला या सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दी जानी चाहिए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फेक आईडी से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करें और सतर्क रहें। साइबर अपराधियों द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयासों का मकसद नागरिकों को धोखा देना है। प्रशासन ने यह भी बताया कि इस मामले में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

नागरिकों के लिए सलाह

  • अगर आपको किसी संदिग्ध आईडी से कोई संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें।
  • इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल गुमला को दें।
  • किसी भी अनजान मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और साइबर अपराधियों के खिलाफ सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

सुखदेव भगत बने लोकसभा की कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य

0

गुमला: गुमला जिला एवं संयुक्त लोहरदगा लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बने सुखदेव भगत ने अपने पहले ही संसद सत्र में अनुशासन और प्रखरता से अपनी अमिट छाप छोड़ी है। सांसद बनने के बाद, भगत ने संसद में जन समस्याओं को जोरदार तरीके से रखा, जिससे उन्हें संसद के अन्य सदस्यों के बीच विशेष पहचान मिली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उनके संसद में दिए गए भाषण की प्रशंसा करते हुए सुखदेव भगत को पत्र लिखकर बधाई दी थी।

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, सुखदेव भगत के कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय से जुड़ी लोकसभा की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति झारखंड राज्य के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य खनिज संपदा से परिपूर्ण है। इस समिति में सुखदेव भगत की भूमिका से राज्य के विकास और खनिज संसाधनों के प्रबंधन में भी बड़ा लाभ होगा।

राहुल गांधी की सराहना
राहुल गांधी ने सुखदेव भगत द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए मुद्दों और जन समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की सराहना की। उन्होंने उनके बेहतरीन भाषण और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए पत्र के माध्यम से उन्हें बधाई दी। भगत की यह उपलब्धि न केवल उनके राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि झारखंड के लिए भी एक नई दिशा का संकेत है।

झारखंड को होगा लाभ
सुखदेव भगत की कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय की स्थायी समिति में नियुक्ति से झारखंड, जो खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, को बड़े पैमाने पर फायदा होगा। इस भूमिका के माध्यम से वे राज्य के खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए नीतिगत सुधारों में योगदान दे सकेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है, और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इससे राज्य के खनिज संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

धनबाद : बास्ताकोला में सुबह जोरदार आवाज के साथ हुआ लैंड स्लाइड, धूल-कण के आगोश में अभी समा गया है धनबाद शहर

0

धूल-कण से उठे गुब्बारे ने धनबाद शहर के करीब दस किलोमीटर एरिया को अपनी आगोश में लिया, घटना के बाद बीसीसीएल अधिकारियों की टीम दर्जनों कर्मियों के साथ निरीक्षण में जुटी

धनबाद (बस्ताकोला) : झरिया के आसपास की कोलियरियों के इलाकों के भूधसान क्षेत्र को कभी सुरक्षित जोन नहीं माना जाता. बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कोयले का एक बड़ा फेस खुल जाने से उसका एक बड़ा हिस्सा भूमिगत जल के दबाव से स्लाइड कर गया. इससे वहां भारी तेज आवाज के साथ भूमिगत जल के हजारों गैलन पानी कई पुराने अंडर ग्राउंड गैलरी से एक साथ निकलना शुरू हो गया. तेज आवाज और स्लाइड स्थल से भारी मात्रा में धूल-कण का गुब्बारा उठा जो, आकाश को ढंक लिया. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आवाज इतनी जोरदार थी कि ऐसा लगा मानो ज्वालामुखी फूट पड़ा हो. धूल-कण के उठे गुब्बारे ने धनबाद शहर के करीब दस किलोमीटर एरिया को अपने आगोश में ले लिया. घटना के बाद बीसीसीएल अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना पर बस्ताकोला क्षेत्र के जीएम अनिल कुमार सिन्हा, एजीएम टी पासवान, राजापुर प्रोजेक्ट के.के. सिंह दर्जनों कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच निरीक्षण में जुटे हुए हैं.

लैंड स्लाइड की घटना में अबतक किसी की जान नहीं गई, पर धूल-कण से लोग जरूर परेशान हैं

लोगों ने बताया कि धनबाद की घनी आबादी वाले क्षेत्र बैंक मोड, गोधर, भुली सहित शहरी क्षेत्र धूल के धुएं से भर गया. घटना के कारण कोयला फेस में जल निकासी में लगे पांच पंप, दर्जनों बिजली लाइन के पोल, एक पुराना ब्रेक डाउन वाहन, जलमग्न हो गए. कई गाड़ियां, पंप और कई मशीन क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर हजारों की भीड़ के बीच बेचैनी छा गई. इसके बावजूद लोग इसे देखने बास्ताकोला पहुंच रहे हैं. शुक्र है कि इस घटना में अब तक किसी की जान नहीं गई है, पर धूल-कण से लोग परेशान जरूर हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो कोयला फेस से करीब दो महीने से कोयले का उत्पादन ठप है. यहां डेको नामक कंपनी पेटी पर कोयला उत्पादन कर रही थी. यहां अधिकतर आउटसोर्सिंग के जरिए काम होता है. बास्ताकोला के आसपास अक्सर गोफ बनने की खबरें मिलती रहती हैं. यहां कई भूधसान क्षेत्र हैं, जिसे खतरनाक माना जाता है.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग: विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रम की अनुमति हेतु सौंपा गया ज्ञापन

0

रावण दहन की परंपरा को जीवित रखते हुए, विजयदशमी के पावन अवसर पर हजारीबाग के कर्ज़न ग्राउंड में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को भाजपा नेता डॉ अमित सिन्हा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। डॉ सिन्हा ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में सद्भावना, नैतिकता और धर्म की विजय का संदेश प्रसारित करना है।

ज्ञापन सौंपते समय कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, और आगंतुकों के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि युवाओं और बच्चों को धर्म, संस्कृति और मूल्य शिक्षा से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम है।

इस अवसर डॉ सिन्हा ने बताया कि इस बार का रावण दहन कार्यक्रम विशेष होगा, जिसमें रावण के पुतले के निर्माण में पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, आधुनिक तकनीकों और रंग-बिरंगे आतिशबाजी के माध्यम से एक अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत करने की योजना है, जो सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है, ताकि यह आयोजन हजारीबाग की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ कर सके।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium