19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 555

जिला प्रशासन द्वारा हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले के विभिन्न आवासीय विद्यालयों के बच्चों का हो रहा है स्वास्थ्य जांच

0

आगामी 3 माह तक आवासीय विद्यालयों में लगातार किया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

गुमला : गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले के सभी प्रखंडों में स्थित आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आवासीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यकता अनुसार निः शुल्क प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय पालकोट, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय कामडारा,एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय बसिया,कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय भरनो, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालय टेंगरिया सहित अन्य आवासीय विद्यालयों में जांच शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें से लगभग 500 से अधिक छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया है।

हंस फाउंडेशन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में इस स्वास्थ्य शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनीमिया, हिमोग्लोबिन , टाइफाइड, डेंगू ,मलेरिया आदि जैसे दर्जनों स्वास्थ्य जांच करवाएं जा रहे है।यदि किसी बच्चे के स्वास्थ्य में गंभीरता दिखाई देती है तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर भी किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालयों में डॉक्टर्स सहित 4 लोगों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है, जिसमें मेडिकल ऑफिसर, एएनएम , फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं वाहन चालक (पायलट) शामिल होते हैं।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सभी आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच रिकॉर्ड तैयार किया गया है जिसकी सूची विद्यालयों के पास उपलब्ध है एवं मास्टर डाटा स्वास्थ्य विभाग में जमा किया जाता है ताकि आपातकाल में उक्त डाटा से बच्चों के इलाज में सहायता मिल सके।

बताते चले कि अगले तीन माह तक हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित आवासीय विद्यालयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आज गुमला प्रखंड अंतर्गत पीवीटीजी ग्राम घटगांव में स्थित तेतरडीपा टोला में लगाएं गए 20 सोलर स्ट्रीट लाइट

0

गुमला : गुमला जिले के विभिन्न स्थानों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ज्ञात हो की उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी के प्रयास से जिले के नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों एवं आवेदनों के आधार पर जिले के लगभग 3000 से अधिक सुदूरवर्ती इलाकों एवं आवश्यक चौक चौराहों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जरेडा, ऊर्जा विभाग झारखंड सरकार द्वारा किया जाना है।

इसी क्रम में आज गुमला प्रखंड अंतर्गत पीवीटीजी ग्राम घटगांव में स्थित तेतरडीपा टोला में 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। सोलर स्ट्रीट लाइट के लग जाने से ग्रामीणों के बीच एक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिले के अन्य स्थानों में भी जल्द ही सोलर स्ट्रीट लाइट लगाएं जाएंगे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिले के आकांक्षी प्रखंड डुमरी में 90 आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं का 5 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

0

तीन बैच में स्वास्थ्य, पोषण एवं ई.सी.सी. के संबंध में सेविकाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

गुमला : जिले के आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित सभी 90 आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाओं का पोषण ,स्वास्थ्य,एवं ईसीसी ( अर्ली चिल्ड केयर) से संबंधित तीन बैच में 5 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से डुमरी प्रखंड में किया जा रहा है।

दिनांक 19 सितंबर से प्रारंभ हुए 5 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। आज गुरुवार को प्रथम बैच का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने जानकारी दी की यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के आकांक्षी प्रखंड डुमरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि सेविकाओं को नियमित रूप से इस प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि सेविकाएं अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवा सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने चैनपुर प्रखंड के छीछवानी पंचायत स्थित लेरंबा ग्राम का किया दौरा, ग्रामीणों के बीच जन संवाद का आयोजन कर उनकी समस्याओं को जाना।

0

ग्रामीणों के प्रत्येक समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गुमला : – उपायुक कर्ण सत्यार्थी के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित छिछवानी पंचायत अंतर्गत लोरंबा गांव का भ्रमण किया। मौके पर उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोरंबा में उक्त ग्राम के ग्रामीणों के बीच जनसंवाद का आयोजन किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र अंतर्गत बिजली,पानी एवं जर्जर सड़क मार्ग को दुरुस्त करने हेतु विशेष रूप से उपायुक्त का ध्यान केंद्रित किया। ग्रामीणों ने उनके ग्राम अंतर्गत सिंचाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा उन्होंने कहा कि उक्त ग्राम अंतर्गत शिल्पीनाला में ग्रामीणों द्वारा कनाल बनाया गया है, जो वर्तमान में जर्जर अवस्था में हैं ग्रामीणों ने सिंचाई के उद्देश्य से उक्त कनाल के निर्माण करने की मांग की। इस दौरान उपायुक्त द्वारा सड़क निर्माण संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि छीछवानी पंचायत अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है सड़क संबंधित समस्या जल्द ही समाप्त होगी, सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा, जिसे सुन कर ग्रामीणों ने उत्साह प्रकट किया।

उपायुक्त ने सिंचाई व्यवस्था को बेहतर करने एवं नए कनाल निर्माण हेतु माइनर इरीगेशन विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक जांच उपरांत प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु बिजली विभाग को आवश्यक निर्देश दिए एवं पीएचईडी विभाग को जल मीनार से संबंधित समस्याओं को दुरुस्त करते हुए उक्त ग्राम अंतर्गत पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही।

उपायुक्त ने इसके अलावा ग्रामीणों से सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्य रूप से राशन, पेंशन,आवास योजना, एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से शत प्रतिशत ग्रामीणों को अच्छादित करने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी, इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के रोजगार की स्थिति की भी जानकारी ली एवं आवश्यक सहयोग करने की बात कही। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को कई आवेदन समर्पित किए गए , उपायुक्त ने कहा की प्रत्येक आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाएंगे।साथ ही उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सरकार की सभी कल्याण कारी योजनाओं का लाभ दें एवं सभी को योजनाओं से अच्छादित करने हेतु सहयोग करें।।

इस दौरान मौके पर एसडीओ चैनपुर, चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संबंधित विभाकों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बेस में दो दिवसीय जितिया मेला का सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन

0

जितिया माताओं को अपने पुत्रों के प्रति प्रेम व समर्पण दर्शाने का प्रदान करता है अवसर: मनीष जायसवाल

गुरूवार को कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पंचायत बेस अवस्थित जितिया मेला मंडप मैदान में जितिया मेला समिति, बेस द्वारा दो दिवसीय जितिया मेले का विधिवत् उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक नृत्य- संगीत के साथ फूल माला पहनाकर और माथे में मुकुट पहनाकर किया गया ।

यहां बड़ी संख्या में उपस्थित माता-बहनों और भाइयों के साथ सांसद मनीष जायसवाल ने पूजन स्थल पहुंचकर माथा टेका और उनके संग ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप पर यहां अखाड़ा में सजे मंच में हो रहे पारंपारिक झूमर नृत्य को देख खुद मांदर पर थाप लगाकर और अखाड़ा नृत्य करके मेले के आयोजन समिति का हौसलावर्द्धन किया। यह मेला पूर्व में एक दिवसीय होता था लेकिन पिछले साल से ही सांसद मनीष जायसवाल के अपील पर आयोजन समिति ने विस्तार करते हुए दो दिवसीय आयोजन किया है। वर्तमान साल पहली बार सांसद मनीष जायसवाल के पहल से ही यहां मेले में झूला लगा है ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मैंने पूर्व में अपने किए गए घोषणा के अनुरूप मेला स्थल के विकास के लिए विधायक निधि की राशि उपलब्ध कराई है। इस पूजन स्थल तक आने वाले सड़क का निर्माण कराकर सुदृढ़ कराया है। भविष्य में मेले को व्यापक और सुव्यवस्थित किया जायेगा और यहां अगर वन विभाग से आदेश मिली तो एक सांस्कृतिक भवन का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा की जितिया माताओं को अपने पुत्रों के प्रति प्रेम व समर्पण दर्शाने का अवसर देता है और जितिया के अवसर पर यहां वर्षों से इस मेला का आयोजन होता है ।

मेले के आयोजन में मेला समिति के अध्यक्ष जगरनाथ साव, सचिव नागेश्वर भोगता, कोषाध्यक्ष मनोज राम, संरक्षक बेस मुखिया दीपक यादव, पूर्व पंसस तिलेश्वर गंझू, राजेंद्र यादव, सोमर साव, विनोद महतो, प्रवीण महतो, मोहन साव, विशेश्वर राम, शम्भू राणा, विजय राम, कृष्णा गोप, मुरली राम, महावीर राम सहित मनोज राम, राहुल ऋषि, सूरज रॉय, महेश गोप, सुरेंद्र राम सहित अन्य लोग मेले के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं ।

उक्त अवसर पर विशेषरूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, कमल कुमार साहू, अरुण राणा, सुरेंद्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि सुनिल यादव, बसंत यादव, प्रिंस कुमार, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए ओपन ट्रायल शुरू

0

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य स्तर पर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के लिए ओपन ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है। रांची के विभिन्न केंद्रों पर 21 खेलों के लिए 600 से अधिक प्रतिभागी बच्चों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।

सात खेलों के साथ ट्रायल की शुरुआत
ट्रायल का आयोजन खेलगांव, बीएसपी उच्च विद्यालय (धुर्वा), और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में किया गया। पहले दिन, बैडमिंटन (U-14, 17, 19), टेबल टेनिस (U-14, 17), सेपक टकराव (U-17, 19), टेनिस (U-17, 19), शूटिंग (U-14, 17, 19), मलखंब (U-14, 17, 19) और फेंसिंग (U-17, 19) खेलों में बालक एवं बालिकाओं के बीच ट्रायल आयोजित हुआ।

आगामी ट्रायल
अगले दिन के लिए हैंडबॉल (U-14, 17, 19), वॉलीबॉल (U-17, 19 बालिका वर्ग), जिम्नास्टिक (U-14, 17, 19), कराटे (U-14, 17, 19), स्विमिंग (U-14, 17, 19) और बॉक्सिंग (U-14 बालक, U-17, 19 बालक/बालिका वर्ग) में ओपन ट्रायल निर्धारित है।

प्रतिभागियों को शुभकामनाएं
खेल कोषांग द्वारा आयोजित इस ट्रायल को लेकर राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बालक और बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह ट्रायल राज्य के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

4 अक्टूबर से राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज
ट्रायल्स के बाद चयनित प्रतिभागी 4 अक्टूबर, 2024 से शुरू होने वाली राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 में हिस्सा लेंगे। इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन रांची में होगा, और यह 5 नवंबर, 2024 तक चलेगी।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

News Desk

राम भक्तों के लिए

बाबूलाल ने शराब घोटाले पर बयान देकर हेमंत सोरेन को घेरा…एक बार फिर बड़ा शराब घोटाले की तैयारी में सरकार

0

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शराब घोटाले पर बयान देकर हेमंत सरकार को घेरा है. एक्स पर उन्होंने लिखा है कि मैं फिर से जनता के सामने यह बात सार्वजनिक कर रहा हूं कि झारखंड में तीसरी बार शराब घोटाले की साजिश रची जा रही है. उन्होंने अपने पोस्ट में सीएम को लिखा पत्र भी अटैच किया है. उन्होंने लिखा है कि पिछली बार इसमें छत्तीसगढ़ के शराब माफिया शामिल थे. इस बार पंजाब और हरियाणा के शराब माफियाओं को लाने की योजना बन रही है. इस घोटाले की पटकथा भी बिरसा मुंडा जेल से लिखी जा रही है. बाबूलाल ने लिखा कि घोटालों, चोरी और धोखाधड़ी के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन सरकार जाते-जाते एक बार फिर से बड़ा शराब घोटाला करने की तैयारी में हैं. मैंने पहले भी सीएम इस मामले में चेताया था.

मरांडी ने सीएम पर कालाधन जुटाने का आरोप लगाया 

श्री मरांडी  ने कहा है कि ज़्यादा धन कमाने की आदत से मजबूर हेमंत सोरेन लगातार तीसरी बार शराब नीति बदलकर चुनाव के लिये कालाधन जुटाना चाहते हैं. इस बार घोटाले का मुख्य मकसद चुनाव के लिए भारी फंड जुटाना और चुनाव के समय गांव-गांव में शराब बांटना है. जिस सरकार का कार्यकाल दो महीने बचा है वह अगले तीन साल के लिए शराब दुकान का ठेका परोक्ष रूप से पंजाब-हरियाणा वालों को सौंप कर मोटा काला धन वसूलना चाहती है. बता दें कि पिछले 1 सितंबर को पत्र लिखकर सीएम को सुझाव दिया था कि गांव की गरीब आदिवासी महिलाएं, जो शराब बेचती हैं, उन्हें सरकारी शराब वितरण के माध्यम से जोड़ा जाए, पर सीएम ने इसपर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा. उन्होंने झारखंड की जनता को यक़ीन दिलाया कि भाजपा की सरकार आने पर इस प्रस्तावित शराब नीति को रद्द किया जाएगा.

राम भक्तों के लिए

रक्षा मंत्री ने धनबाद में कहा-सीएम हेमंत सोरेन बालू से तेल निकालने में माहिर हैं

0

धनबाद: सीएम हेमंत सोरेन बालू से तेल निकालने में माहिर हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री जेल जाते हैं और बाहर निकलने पर सीना तान कर घूमते रहते हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. वे परिवर्तन यात्रा को लेकर वे गुरुवार को धनबाद पहुंचे थे और गोल्फ ग्राउंड में परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन ने क्या अपराध किया था कि उन्हें मु‍ख्यमंत्री के पद से हटाया गया? श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में जितने भी अवैध घुसपैठिए हैं, यहां सरकार बनने पर उनकी पहचान करके उन्हें बाहर किया जाएगा.

झारखंड के विकास में तीन ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं

श्री सिंह ने परिवर्तन सभा में कहा कि झारखंड के आदिवासी भाइयों एवं बहनों का गौरवशाली इतिहास रहा है, पर झारखंड के विकास में तीन ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल. इनके गठबंधन ने राज्य को काफी पीछे धकेल दिया. राज्य के विकास के लिए बीजेपी की सरकार बनाएं. डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार तेज होगी. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष और पहले सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन तय है. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बालू, कोयला सबकुछ लूट लिया है.मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

अंबिकापुर में कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव से मिले बंधु तिर्की 

0

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिये प्रभावी कार्यक्रमों एवं नीतियों की घोषणा होगी, जिससे महिलाओं सहित सभी लोगों का आर्थिक-सामाजिक विकास और भी तेज गति से हो. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष टी. एस. सिंहदेव के साथ श्री तिर्की ने गुरुवार को मुलाकात की. श्री सिंहदेव ने श्री तिर्की को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ-साथ मार्गदर्शन भी दिया और कहा कि समाज के सभी वर्गों तथा सभी समुदायों की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप पिछले 5 साल में झारखण्ड में इंडिया गठबंधन की सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं पर सराहनीय काम किया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को हेमंत सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ कांग्रेस के झारखण्ड के प्रति समर्पण और सतर्कता को भी बताने की जरूरत है. श्री तिर्की ने कहा कि मेनिफेस्टो के निर्माण में आम लोगों के सुझावों, जरूरतों और इच्छा को स्थान देना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

राम भक्तों के लिए

कृषि ऋण माफी कार्यक्रम में सीएम ने केंद्र पर किया तंज…नई-नई सांसद बनी एक मोहतरमा फिर से कृषि कानून को थोपने की वकालत करती है और पीएम चुप्पी साधे रहते हैं

0

सीएम ने पौने दो लाख से अधिक किसानों को दी बड़ी सौगात…400 करोड़ से अधिक का कृषि लोन माफ किया 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि काला कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों का हक मारने की फिराक में थी, लेकिन किसानों ने आंदोलन के जरिए एकजुटता दिखाकर सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था. इसके बावजूद नई-नई सांसद बनी एक मोहतरमा ने फिर से उस कानून को थोपने की वकालत करती है और प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं. झारखंड सरकार हर समय किसानों के साथ है. उनकी आर्थिक मजबूती राज्य सरकार का लक्ष्य है. सीएम ने गुरुवार को पौने दो लाख से अधिक किसानों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने 400 करोड़ से अधिक का कृषि लोन माफ कर दिया. उन्होंने डीबीटी के जरिए राशि का हस्तांतरण किया. उन्होंने कहा कि और इसी दिशा में ये कदम उठाया गया है. झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से गुरुवार को धुर्वा के प्रभाततारा मैदान में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

किसानों के सम्मान का महाजुटान हुआ

सीएम ने 400 करोड़ से अधिक की कृषि ऋण की राशि हस्तांतरित की. 1 लाख 76 हजार 977 किसानों के 400 करोड़ 66 लाख रुपए की ऋण अदायगी राशि को उन्होंने डीबीटी के जरिए हस्तांतरित कर दिया. दो लाख तक के कृषि लोन को कृषि ऋण माफी योजना के तहत माफ कर किसानों को हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में आज ऋण माफी जुटान नहीं है, बल्कि किसानों के सम्मान का महाजुटान है. आज किसानों के ऋण माफी के लिए हम सब एकत्रित हुए हैं. हमारे राज्य में 80 फीसदी लोग गांव-देहात में निवास करते हैं, जो खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं. हमारे किसानों का बैंक खेत होता है और किसानों का एटीएम उनका खलिहान होता है.

पीएम हरियाणा की चुनावी सभा में कांग्रेस को कोसते नजर आए, पर किसानों पर कुछ नहीं बोले

सीएम ने कहा कि पूरे देश के किसान भाजपा की सरकार को एक साल से अधिक समय तक दिल्ली में घेर कर बैठ गए थे. दिल्ली में किसान इस तरह घेर कर बैठे कि भारत सरकार उस चहारदीवारी से बाहर नहीं निकल पा रही थी. उस आंदोलन में करीब 750 किसानों की जान भी चली गयी, लेकिन किसान डटे रहे, क्योंकि यही एनडीए भाजपा की सरकार किसानों के लिए काला कानून लेकर आ रही थी. पूरे देश के किसानों को व्यापारियों के हाथों बेचने की तैयारी हो रही थी. लेकिन किसानों ने हार नहीं मानी और इतना जबरदस्त आंदोलन किया कि आखिरकार सरकार को घुटने टेकने पड़े और तीनों काला कानूनों को वापस लेना पड़ा. विडंबना देखिए कि हरियाणा की चुनावी सभा में कांग्रेस को कोसते नजर आए लेकिन किसानों पर कुछ नहीं बोले. मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium