16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 556

बिरहोर के दो लोगों की मौत के मामले में RTI एक्टिविस्ट दुर्गा उरांव ने केंद्र व झारखंड DGP को लिखा पत्र

0

रांची :  बिरहोर बस्ती के निकट चल रहे खनन कार्य के दुष्प्रभाव से एसटी की नाबालिग किरणी बिरहोर और बहादुर उर्फ दुर्गा बिरहोर की मौत के मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट दुर्गा उरांव ने केंद्र सरकार और झारखंड के डीजीपी से शिकायत की है. यह मामला हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना का है.  एनटीपीसी में नियुक्त माइन डेवलपर और ऑपरेटर रित्विक के जरिये से पगार गांव के पास यह घटना घटी है. बता दें कि मधु कोड़ा मंत्रिमंडल के मंत्रियों को जेल भिजवाने वाले झारखंड के पीआईएल मैन दुर्गा मुंडा ने केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और डीजीपी से शिकायत कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है. दुर्गा मुंडा ने एनटीपीसी और उसके एमडीओ रित्विक के अलावा स्थानीय प्रशासन की भूमिका को काफी संदेहास्पद बताते हुए जिला खनन पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हजारीबाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी, केरेडारी अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है.

दुर्गा मुंडा ने जांच पर उठाया सवाल

दुर्गा मुंडा ने आदिम जनजाति की किरणी बिरहोर और बहादुर उर्फ दुर्गा बिरहोर की मौत मामले में हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय जांच दल का हवाला देते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. रिपोर्ट में एनटीपीसी द्वारा खनन कार्य बिरहोर टोला, पगार से सटे हुए क्षेत्र में किया जा रहा है. इस क्षेत्र में खनन और परिवहन का कार्य होने के कारण बहुत अधिक धूल-कण हवा में घुल जाता है, जिससे प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है और पगार बिरहोर टोला के निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. प्रदूषण के कारण सांस एवं अन्य बीमारियों की संभावना बनी हुई है. यहां माइनिंग करने के लिए विस्फोट किया जाता है, जिसके कारण कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. जांच दल ने जांच रिपोर्ट के मंतव्य में यह लिखा है कि जब तक बिरहोर परिवारों का पगार बिरहोर टोला से अन्यत्र आवासित नहीं किया जाता है, तब तक बिरहोर टोला के आसपास माइनिंग का कार्य करना सही नहीं है. इसके बावजूद अबतक खनन कार्य जारी है. इस परिस्थिति में लोगों की हुई मौत के बाद भी under section 174(3) of the code of criminal proce,1973 (CRPC) के तहत पोस्टमार्टम नहीं किया जाना मौत के कारणों को छिपाने और दोषियों को बचाने के लिए किया जाना बताया है. दुर्गा उरांव ने बताया कि अगर जांच में देरी हुई तो हमें अदालत की शरण लेनी पड़ेगी.

राम भक्तों के लिए

बोकारो के तुपकाडीह स्टेशन के पास मालगाड़ी हुई डिरेल, सुबह से कई ट्रेनों का आवागमन रूका

0

बोकारो :  देश भर में इन दिनों रेल का डिरेल हो जाना आम बात हो गई है. गुरुवार को तड़के बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गयी. यह हादसा तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के पास हुई है. मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी होने के कारण बोकारो-गोमो रेलवे रूट पर आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. डिरेल के कारणों अभी तक पता नहीं चला है. हादसे की सूचना पर आद्रा डिवीजन के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है.

जानिए कितनी ट्रेनों का परिचालन रूका

गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस और आनंद विहार रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के परिचालन पर लगी हुई है. इसके अलावा रांची-दुमका एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन पर खड़ी है. वाराणसी रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को चंद्रपुरा में रोका गया है. रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस को राधा गांव स्टेशन पर रोका गया. हटिया-पटना एक्सप्रेस झालदा में रोकी गयी. रांची-धनबाद इंटरसिटी बोकारो स्टेशन के आउटर पर खड़ी है. रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस और टाटा अमृतसर एक्सप्रेस रोकी गयी और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और रांची कामाख्या एक्सप्रेस रोकी गयी हैै. खबर लिखे जाने तक मालगाड़ी को हटाने का काम जारी है. कहा जा रहा है कि कुछ घंंटों के बाद ही रेल परिचालन शुरू हो सकता है.

राम भक्तों के लिए

Hemant Soren Demands Central Government to Release Jharkhand’s Due Funds for Development

0

Ranchi, October 4, 2024 – Jharkhand Chief Minister Hemant Soren has called upon the central government to release pending funds owed to the state, amounting to ₹1.36 lakh crore. In a passionate appeal shared on social media, Soren criticized the lack of financial support from the Centre and urged the government to allow Jharkhand to use its resources for the state’s development.

Soren emphasized that Jharkhand is not asking for special status or a larger share of the central budget like other states, but is simply demanding what rightfully belongs to the state. “We are not asking for special status like BJP-allied states, nor are we demanding a significant portion of the central budget like some states. We only ask for what is ours—our rightful share,” he said.

Justice, Not Privilege

The Chief Minister stressed that his demand is not for special privileges, but for justice. “Jharkhand has a long history of struggle for its statehood, and now we want proper utilization of our resources and rights. We want justice, not privilege,” Soren remarked. He highlighted the state’s need for fair access to its financial resources to improve sectors like education, healthcare, and infrastructure.

Focus on Sustainable Development

Soren stated that if the state receives the pending funds, it would usher in a new era of sustainable development. He promised that the funds would be used to uplift all communities in Jharkhand, including tribal and indigenous groups, while ensuring the protection of the environment.

“With these funds, we will take Jharkhand on a path of development that protects our environment, serves the interests of our tribal and indigenous communities, and benefits every Jharkhandi,” Soren added.

He also laid out plans for improving education and healthcare services to ensure a bright future for the children of Jharkhand. Additionally, the state government aims to preserve Jharkhand’s rich language and culture while creating new employment opportunities for its youth.

Call for Unity in the Fight for Rights

Soren urged the central government to stop hindering Jharkhand’s progress and to cooperate in the state’s development. He reiterated his determination to fight for the state’s rightful dues, even if it meant facing challenges. “The central government should make a decision on our rightful dues and not obstruct Jharkhand’s development, but rather be a partner in it. We will fight for our rights, no matter how difficult the path may be,” Soren asserted.

He called on the people of Jharkhand to unite in the fight for the state’s rights and urged every citizen to safeguard the interests of the state. “Every individual born on Jharkhand’s soil has a duty to protect the state’s interests. We will raise our voices, fight together, and reclaim our rights just like our ancestors did,” he concluded.

The Chief Minister’s appeal comes at a crucial time when Jharkhand faces growing financial challenges, and the delayed release of funds has impacted the state’s development plans. The plea aims to pressure the central government into taking swift action to ensure Jharkhand’s growth and prosperity.

News – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

अभाविप हजारीबाग ने किया छात्र गर्जना का आयोजन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार के विफलता के लेकर बीते पंद्रह सितंबर को प्रांत स्तरीय छात्र गर्जना का आयोजन रांची में किया था साथ ही इस कार्यक्रम को झारखंड राज्य के सभी जिलों में छात्र गर्जना के साथ बदहाल झारखंड का काला दस्तावेज समाज के समक्ष रखने का कार्यक्रम का आह्वान किया था।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग जिले द्वारा स्थानीय जिला समाहरणालय पर छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य श्रीमान नवलेश सिंह जी उपस्थित रहे।

उन्होंने वर्तमान झारखंड के परिदृश्य पर अपना विचार रखते हुए कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में विद्यार्थियों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा एवं समान अधिकार के वादे पर राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को अवसर प्रदान किया। सरकार को चुनते समय 19 वर्ष का युवा झारखंड आज 24 वर्ष पूरे करने के कगार पर खड़ा है। लेकिन अपना वयस्क राज्य झारखंड आज भी गरीबी और कमजोर प्रशासन की मार झेल रहा है। देश के 40 प्रतिशत खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य में आज भी लगभग 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं लगभग 20 प्रतिशत शिशु और बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। तिलका मांझी और सिदो कान्हू के रक्त से सींचा गया राज्य झारखंड आज भी अपनी तंग हाली पर रो रहा है।

आज भी यहां के मूल निवासी अनाज के लिए तरसते हुए जान दे रहे हैं। राज्य सरकार के मंत्री एवं कई अधिकारियों ने झारखंड को लूट खंड बना कर रख दिया है। सरकार के मुखिया स्वयं सेना की जमीन घोटाले के आरोप में जेल जा चुके हैं और अभी जमानत पर बाहर हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों एवं सत्ताधारी राजनीतिक दलों के अधिकारियों ने भी राज्य को लूटने में कोई अवसर नहीं छोड़ा। इनके द्वारा खुलेआम जल, जंगल एवं जमीन को मिटाने का प्रयास किया गया। फूलो-झानो के रक्त से सिंचित संथाल की महिलाएं आज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बिलखती महिलाएं- तड़पता झारखंड, सरकार के पूरे कार्यकाल पर एक प्रश्न चिन्ह लगाता है?

राज्य में लवजिहाद और लैंड जिहाद झारखंड के आदिवासी समाज और उनकी बेटियों के अस्तित्व को समाप्त करने की तैयारी में है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आदिवासी समाज की जनसंख्या में 10 प्रतिशत की गिरावट हुई, इस बात का साक्ष्य है कि संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण अपने चरम पर है। 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा हो अथवा झारखंड की बेटियों को प्राथमिक विद्यालय से पीएचडी तक की मुफ्त शिक्षा का वादा, राज्य की महिलाओं को चूल्हा भत्ता देने का वादा हो अथवा राज्य के जनमानस को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा, सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। झारखंड राज्य में व्याप्त अराजकता एवं विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा के विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जारी “काला दस्तावेज” झारखंड सरकार के निरंकुशता का परिणाम है।

प्रदेश सह मंत्री रितेश यादव ने कहा में राज्य के युवा, महिला, मजदूर, किसान और आम जनता ने यह महसूस किया है कि लोक लुभावन वादों के साथ सत्ता में आई झारखंड सरकार एक बार पुनः मुफ्त की योजनाएं लाकर राज्य की जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। अपने पूरे कार्यकाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राजद गठबंधन की यह सरकार युवा, किसान, मजदूर, आदिवासी एवं महिला विरोधी तो रही ही हैं, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं महिला सुरक्षा जैसे प्रमुख विषयों पर पूरी तरह से विफल रही है।

जिला संयोजक बाबूलाल मेहता ने कहा शिक्षा व्यवस्था किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी होती है।उच्च शिक्षा में सामान्य विश्वविद्यालय, महाविद्यालय,इंजीनियरिंग कॉलेज,मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज आदि शामिल है इसका सशक्त होना राज्य के तरक्की के लिए महत्वपूर्ण होती है विगत 5 वर्षों में शिक्षा वेंटिलेटर पर आ चुकी है।यहां ना तो विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति है ना तो कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य। शिक्षक की कमी का असर गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर हो रही है।जिसके कारण झारखंड राज्य के विद्यार्थी बाकी राज्य की तुलना में रोजगार और जीवन मूल्यों के मापदंड में पिछड़ते जा रहे हैं।आखिर इस सब का जवाबदेह कौन है।

नगर मंत्री रुद्र राज ने कहा 5 वर्षों में शिक्षा,सुरक्षा, रोजगार,समाज कल्याण और अन्य सरकारी व्यवस्था की तरह ही राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं और स्थिति में कोई बड़ी परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है राज्य की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अत्यंत ही दयनीय और चिंताजनक है राष्ट्र स्तर पर आज भी समाज के गरीब और शोषित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं की पहुंच के मामले में झारखंड काफी पीछे हैं राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सड़क पर छितराये हुए किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति सा है,जो सीख-चीखकर बेरहमी रोंदनी वाली सरकार से अपनी जान बचाने हेतु गुहार लगा रही है।

लेकिन स्वार्थ के नशे में चूर हाईवे पर बेहतरीन भागने वाली है हेमंत सरकार और उसके भ्रष्ट तंत्र को तनिक भी फर्क नहीं पड़ता कि कौन गरीब,आदिवासी और बेसहारा उनकी भ्रष्टता के रफ्तार में कुचलते जा रहे हैं, किनका का अधिकार मारा जा रहा है किन-किन का विश्वास इनके ऊपर से उठता जा रहा है और कौन-कौन इन्हें कोस रहे हैं दो पंक्तियों में राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की अगर बात करें तो इतना ही कह सकते हैं कि ना डॉक्टर ना दवाई हेमंत सरकार बस हवा हवाई l

विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर ने कहा बांग्लादेशी घुसपैठ झारखंड के संथाल प्रगण प्रमंडल के रास्ते बांग्लादेश घुसपैठी लगभग एक दशक से होता आ रहा है।अब यह समस्या जटिल रूप ले चुकी है। इसमें झारखंड में आदिवासी और आदिम जनजातीय का अस्तित्व खतरे में है झारखंड सरकार इनके सांस्कृतिक धरोहर को बचाने की पूरी तरह से भी विफल रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ महज एक सहयोग है या एक गहरी साजिश। बिना राज्य सरकार के संरक्षण के ऐसा कैसे संभव है?

झारखंड के संथाल परगना के पाकुड़,साहिबगंज,जामताड़ा, राजमहल,गोड्डा और दुमका में बड़ी संख्या में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठ का अलग-अलग माध्यम से आने की सूचना मिलती रहते है।बदलाव आंकड़े की अगर हम बात करें तो साल 2001 में जनगणना में दुमका की जनसंख्या 11 लाख 7 हजार के करीब थी वर्ष 2011 में दुमका की जनसंख्या बढ़कर लगभग 14 लाख हो गई आंकड़े बताते हैं कि संथाल के सभी 6 जिले में 12 लाख से ज्यादा नई आबादी बस गई है। यहां आंकड़े एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा करते हैं। क्योंकि बिना बांग्लादेशी घुसपैठ के प्रवेश में आबादी कितनी तेजी से बढ़ाना नामुमकिन है।

कार्यक्रम कोप्रदेश सह मंत्री रीतेश यादव नगर मंत्री रूद्र राज, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता, विभाग सह संयोजक सोनू राय, जिला के सह संयोजक धीरज प्रजापति, विक्की प्रजापति, नागर सह मंत्री साहिल सिंग, करण मेहता, कार्यकारणी सदस्य राज प्रिंस, प्रभात कुमार समेत जिले के सभी छात्र नेताओं ने संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार के कारनामों को उजागर करते हुए एक स्वरमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेखर शर्मा , अभिषेक कुमार, विवेक यादव, बिनोद साव, टिंकू कुमार, रौशन कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत ,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में जिले के विभिन्न उच्च विद्यालय एवं कॉलेजों में हुआ शिविर का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में आज झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री म‌ंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में शिविर का आयोजन करते हुए छात्राओं को भी उक्त योजना से आच्छादित करने का कार्य किया गया।

ज्ञात हो की झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना झारखंड मुख्यमंत्री म‌ंईयां सम्मान योजना के तहत अब जिले की 18 से 21 वर्ष की भी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जिसके तहत 18 से 21 वर्ष की युवतियों को भी प्रति माह एक हजार रुपए की सहयोग राशि उनके भविष्य के लिए प्रदान की जाएगी। जिले की कोई भी महिलाएं उक्त योजना से वंचित न रहे इस उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आज जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 18 वर्ष से अधिक की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री म‌ंईयां सम्मान योजना के तहत अपना आवेदन भर कर जमा किया गया। इस दौरान गुमला, महिला महाविद्यालय, संत तुलसीदास विद्यालय सिसई, कार्तिक +2 छारदा उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सिसई, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय पूसो,उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मुर्गू, कोयलेश्वर नाथ विद्या मंदिर +2 विद्यालय, बनारी, एसएस+2 विद्यालय बिशुनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिशुनपुर, महाविद्यालय बसिया, संत जोसेफ इंटर कॉलेज नवाटोली, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय जारी, राज्यकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी, +2 उच्च विद्यालय भरनो, एसएस +2 उच्च विद्यालय घाघरा, टाना भगत इंटर कॉलेज घाघरा, टाना भगत डिग्री कॉलेज घाघरा, मॉडल डिग्री कॉलेज घाघरा, घाघरा अंतर्गत सभी पंचायत भवन, +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरकुरा, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हांफू, बालिका उच्च विद्यालय कस्तूरबा कामडारा सहित विभिन्न स्थानों में शिविर का आयोजन करते हुए सैंकड़ों की संख्या में छात्राओं को उक्त योजना से आच्छादित किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के 3000 स्थानों पर लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट, ऊर्जा की नई पहल

0

गुमला, 25 सितंबर 2024: गुमला जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जरेडा (झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा प्रथम चरण में जिले के 387 गांवों के 2015 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा, जिला योजना विभाग के माध्यम से 1224 स्थानों पर भी सोलर लाइट्स का अधिष्ठापन किया जाएगा।

पहले चरण के तहत क्षेत्रों में सोलर लाइट्स का वितरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला जिले के विशुनपुर, घाघरा, सिसई, भरनो, कामडारा, बसिया, और गुमला के कुल 387 गांवों में 2015 सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। इनमें विशुनपुर में 295, घाघरा में 315, सिसई में 260, भरनो में 235, कामडारा में 195, बसिया में 150 और गुमला में 285 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट्स का अधिष्ठापन किया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

दूसरे चरण में भी जारी रहेगा अधिष्ठापन कार्य
इसके अलावा, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मुख्य चौक-चौराहों पर 1224 सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाने की योजना है। इसके लिए जिला योजना कार्यालय द्वारा सूची तैयार कर जरेडा, रांची को भेजी गई है। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर स्थानों का चयन किया गया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जानकारी दी कि प्रथम चरण में लगभग 3000 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। शेष स्थानों पर अगले चरण में अधिष्ठापन का कार्य किया जाएगा।

जनता से मिली सहमति
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जिले के नागरिकों से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु उनके क्षेत्रों के चिन्हित स्थानों की सूची मांगी थी। नागरिकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर सैंकड़ों स्थानों की सूची प्राप्त हुई है, जिन पर विचार करते हुए कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

यह पहल न सिर्फ ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती

0

गुमला: भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती के अवसर पर गुमला जिला भाजपा द्वारा सिद्धिविनायक होटल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् उद्घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश

जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 25 सितंबर 1916 को बृजधाम, मथुरा में जन्मे उपाध्याय जी बाल्यावस्था में ही अपने माता-पिता को खो चुके थे। इतनी कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। 1931 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर उन्होंने देश की सेवा को अपना उद्देश्य बनाया। उनके द्वारा प्रस्तुत ‘अंतिम व्यक्ति’ के विकास का विचार आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का आधार है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन और उनका विचार हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

पूर्व विधायक कमलेश उरांव का संबोधन

पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ की नींव रखी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए देश की राजनीति में भारतीय जनसंघ को स्थापित किया। उनका चिंतन गांव, गरीब, किसान और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसी विचारधारा पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए दिन-रात कार्यरत हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृतियां सदैव भारतीय जनता के हृदय में जीवंत रहेंगी और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

अन्य वक्ताओं का संदेश

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपचंद्र अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। वे एक मजबूत और सशक्त भारत का सपना देखते थे। उनका ‘एकात्म मानववाद’ का विचार आज भी भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति अपने देश के प्रति ममत्व का भाव रखता है, वही सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति को जी रहा है, और यही भाजपा का मूलमंत्र है।”

समारोह का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामावतार भगत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपचंद्र अधिकारी, महामंत्री यशवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिन्हा, नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छोटेलाल उरांव भगत और युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

सांसद कार्यालय में याद किये गए पं.दीनदयाल उपाध्याय

0

समाज और देश के उत्थान के लिए समर्पित रहा पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन: दीपक प्रकाश

राष्ट्रवाद की प्रेरणा और सुशासन एवं विकास से अंत्योदय को लाभांवित करना पंडित जी का परम लक्ष्य था: मनीष जायसवाल

एकात्म मानववाद के प्रणेता, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, कुशल अर्थचिंतक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्ध, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक, पत्रकार, आरएसएस के अहम नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक के रूप में त्याग और तपस्या के प्रतिमूर्ति रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के मौके पर बुधवार को उन्हें स्थानीय विशेश्वर दयाल पथ स्थित हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सांसद सेवा कार्यालय सभागार में याद किया गया ।

मौके पर राज्यसभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह सहित भाजपा के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया ।

मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा की किसी भी व्यक्ति के अंदर की विशेषता ही उन्हें महान बनाती है और दूसरों को उनकी और प्रभावित करती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय में विलक्षण विशेषताएं थी। वे एक अच्छे चिंतक, संगठनकर्ता और राजनेता थे। उन्होंने एकात्म मानवतावाद की शुरुआत पर जो चिंतन किया उसमें उनका मानना था की समाज और देश के विकास के लिए किसान, गरीब, पिछड़ा, दलित, शोषित और वंचित वर्ग को ऊपर उठाना पड़ेगा।

उनका मानना था कि ऊपर से नीचे की ओर आने वाली विकास की किरणें कभी कामयाब नहीं होती है बल्कि अंतिम व्यक्ति से शुरू होकर ऊपर की ओर बढ़ने वाली विकास कारगर होती है और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को भी ऊपर उठाती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर बौद्धिक क्षमता और भारत के नवनिर्माण की अवधारना के प्रतिक थे। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रवाद को प्रेरणा और सुशासन एवं विकास से अंत्योदय तक लाभांवित करना पंडित जी का परम लक्ष्य था और इसी उद्देश्य की पूर्ती हेतु उन्होंने अपना सर्वस्व समाज के लिए निछावर कर दिया।

विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान भारत के इतिहास में पंडित जी का एक बेहतर विकल्प के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी मिले हैं। मोदी जी के उदय के साथ ही उनके द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभांवित कर उनके स्तर को ऊंचा उठाना का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ।

मौके पर विशेषरूप पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा नेता सुनील साहू, रेणुका कुमारी, किशोरी राणा, रीतलाल यादव, प्रकाश कुशवाहा, विवेक जोशी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, भाजयुमो नेता दीपक मेहता, विक्रमादित, विनोद विश्वकर्मा, अनिल मिश्रा, विजय वर्मा, गुरुदेव गुप्ता, कैलाश साव, dओमकार राय ब्रह्मभट्ट, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग पेलावल विकास मंच ने ओल्ड एज होम में मनाया 19वां स्थापना दिवस

0

हजारीबाग: पेलावल विकास मंच ने आज अपने 19वें स्थापना दिवस का आयोजन ओल्ड एज होम, हजारीबाग में बुजुर्गों के साथ मनाया। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चला, जहां मंच के सदस्यों ने बुजुर्गों की सेवा में अपना समय समर्पित किया। इस आयोजन का निर्णय मंच की साप्ताहिक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया था।

निर्णय के अनुसार, मंच के सभी सदस्य और समर्थक समय पर ओल्ड एज होम पहुंचे और बुजुर्गों की सेवा में नाश्ता आदि परोसा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संरक्षक और जेपीएम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ए.के. मेहता और क्वींसलैंड ग्रामर स्कूल के संचालक समीर शहजाद की उपस्थिति में हुआ।

डॉक्टर ए.के. मेहता का संबोधन और आश्वासन

डॉक्टर ए.के. मेहता ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आपके पास ही हूं, अगर आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता हो, तो मुझे तुरंत कॉल करें। मैं आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊंगा।” उनके इस आश्वासन से बुजुर्गों में आत्मविश्वास का संचार हुआ।

मंच के अध्यक्ष का संदेश

मंच के संस्थापक और अध्यक्ष एम. हक भारती ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बुजुर्गों को शुभकामनाएं दीं और मंच के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा, “बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे लिए प्रेरणादायक है। उनके हाथों से प्राप्त आशीर्वाद हमारे मन को छू गया।” उन्होंने इस अवसर पर बुजुर्गों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा, “बुजुर्ग बोझ नहीं होते, वे हमारे लिए पुण्य कमाने का स्रोत हैं। उनकी सेवा करना हमारा सौभाग्य है।”

विशेष उपस्थिति और आयोजन के मुख्य पहलू

इस पुनीत अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष सुधीर ठाकुर, सचिव अमित कुमार पासवान, उप सचिव इंजमामुल हक भारती, और सदस्यगण अली मुराद खान उर्फ छोटू खान, राजू राठौड़, रेखा रानी, चंद्रशेखर शर्मा, मो. आरिफ, महेंद्र राम उर्फ कैलाश, मो. सद्दाम हुसैन और कुनैन आलम उपस्थित थे।

मंच के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों से बातचीत की, उनकी जरूरतों को समझा, और उनके साथ समय बिताया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति आदर और सेवा भाव को बढ़ावा देना था।

संस्थापक और सदस्यों का आभार

मंच के सभी सदस्यों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच की विशेष पहचान है कि वह समाज के उन वर्गों तक पहुंचता है, जिन्हें सबसे अधिक देखभाल और सहारे की जरूरत है।

यह कार्यक्रम सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि बुजुर्गों के साथ सेवा और सम्मान का एक जीवंत उदाहरण था। मंच के सदस्य इस अवसर को सफलतापूर्वक संपन्न कर खुशी और संतोष के भाव के साथ लौटे।

News – Vijay Chaudhary.

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

आर्थिक तंगी के बावजूद मुजाहिद हुसैन की हार्ट सर्जरी का प्रयास, लेकिन जीवन की जंग हारे

0

समाजसेवी और शांति समिति के सदस्य, साथ ही झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने बरही के कोनरा गांव के निवासी 56 वर्षीय मुजाहिद हुसैन अंसारी, जो पेशे से दर्जी थे और गांव में ही सिलाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, की मदद के लिए पहल की। मुजाहिद की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी। कल अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने उन्हें तुरंत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट अटैक होने की जानकारी दी और रिम्स रेफर कर दिया।

हालांकि, कुछ लोगों ने परिजनों को सलाह दी कि उन्हें हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया जाए। परिवार ने इस सलाह को मानते हुए उन्हें वहीं भर्ती करवा दिया, जहां डॉक्टरों ने बाईपास सर्जरी, बलूनिंग और स्टेंट डालने जैसी प्रक्रियाएं करने की आवश्यकता बताई। आर्थिक संकट में फंसे परिजनों ने स्थानीय लोगों से सलाह-मशविरा कर धन एकत्रित किया और रात में मुजाहिद की सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान उनके दिल के वाल्व की सिकुड़न को ठीक किया गया।

दुर्भाग्य से, सुबह होते ही मुजाहिद की धड़कन अचानक बढ़ गई, और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिजन दुख में डूब गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। देखते ही देखते कई रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए।

इस बीच, परिवार के किसी सदस्य ने राजद नेता संजर मलिक को इस घटना की सूचना दी। संजर मलिक ने तत्काल अस्पताल प्रबंधक से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्रबंधक से विनती की कि मुजाहिद के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वे किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहे हैं। यह घटना अल्लाह की मर्जी थी और परिवार इसका धैर्यपूर्वक सामना कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अचानक कमाने वाला व्यक्ति चले जाने पर परिवार के सदस्यों का रोना-धोना स्वाभाविक है।

संजर मलिक की मध्यस्थता से अस्पताल प्रबंधक ने उदारता दिखाते हुए केवल मशीनरी के खर्च की राशि ली, जबकि अन्य शुल्क माफ कर दिए। इसके बाद, संजर मलिक ने पूरी स्थिति की तसल्ली करवाई और अस्पताल प्रबंधक से वार्ता के बाद परिजनों को एम्बुलेंस के माध्यम से शव को विदा करने की व्यवस्था करवाई। इस मदद के लिए परिजनों ने संजर मलिक और अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद किया और ईश्वर से गरीबों की मदद करने के लिए दुआएं मांगी।

News – Vijay Chaudhary.

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium