16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 557

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर, एक बार फिर सामने आए सिकंदर अली, वतन वापसी की लगाई गुहार

0

रांची : प्रवासी मजदूरों के हित में काम करनेवाले सिकंदर अली ने एक बार फिर मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी की गुहार लगायी है. सिकंदर अली ने भारत सरकार और झारखंड सरकार से मजदूरों की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि रोजगार की कमी के कारण झारखंड में हर दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। मजदूर अपने गांव से रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते रहते हैं. कुछ महीने बाद वहां उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ये मजदूर गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग और बोकारो जिले के रहने वाले हैं। बताया गया कि पिछले चार माह से मजदूरों को कंपनी ने मजदूरी नहीं दी है। मजदूरों के सामने अब खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों को चार माह से नहीं मिला है वेतन

मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है। सिकंदर अली पूर्व में भी सैकड़ों मजदूरों की घर वापसी करायी है. प्रवासी मजदूरों को जब भी विदेशों में किसी तरह की परेशानी होती है तो मजदूर इन्हीं से संपर्क करते हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था अगर कर दे तो मजदूर विदेश में परेशानी क्यों झेलेंगे। खास बात ये है कि अधिकतर मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले से ही ज्यादातर पलायन करते हैं. उन्होंने झारखंड सरकार से मलेशिया में फंसे 70 मजदूरों की वतन वापसी के लिए अविलंब कार्यवाही का अनुरोध किया है.

राम भक्तों के लिए

झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर अमित शाह के बयान पर बांग्लादेश ने आपत्ति जतायी

0

रांची : संतालपरगना में बांग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर हेमंत सरकार पर भाजपा के लगातार हमलावर होने के बाद बांग्लादेश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड में एक रैली के दौरान बांग्लादेशियों को लेकर दिए बयान पर सख़्त आपत्ति जताई है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने 23 सितंबर को जारी एक बयान में अमित शाह की टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त पवन बाधे को अपने कार्यालय में भी तलब किया था. श्री शाह ने कहा था कि भाजपा ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को उल्टा लटकाकर निपटेगी, शाह ने जोर देकर कहा था कि मुझे बताएं कि क्या यह जमीन आदिवासियों की है, या रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की है. बांग्लादेश के एक सरकारी बयान में कहा गया कि ढाका में भारत के उप उच्चायुक्त को 23 सितंबर सौंपे गए विरोध पत्र के जरिए से विदेश मंत्रालय ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ अपनी गंभीर आपत्ति जताती है.

2018 में शाह ने बांग्लादेशी प्रवासियों को ‘दीमक’ कहा था

इस पत्र में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से राजनीतिक नेताओं को सलाह देने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत सरकार अपने नेताओं को ऐसे ‘आपत्तिजनक और अस्वीकार्य’ बयान देने से बचने के लिए कहें. इसमें कहा गया कि ‘ज़िम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की ओर से पड़ोसी देशों के नागरिकों पर की गई ऐसी टिप्पणियों से आपसी सम्मान और समझ की भावना कमज़ोर पड़ती है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सितंबर 2018 में अमित शाह ने बांग्लादेशी प्रवासियों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, तब उन्होंने इन प्रवासियों को ‘दीमक’ कहा था, जिस पर बांगलादेश में आक्रोश भी देखने को मिला था. तब प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के तत्कालीन बांग्लादेशी सूचना मंत्री ने इस पर खेद व्यक्त किया था, हालांकि, तब भारत से कोई आधिकारिक विरोध दर्ज नहीं कराया गया था. गृह मंत्री ने अप्रैल 2019 में अवैध प्रवासियों के लिए फिर से इसी शब्द का इस्तेमाल किया था.

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य में स्वयंसेवी संस्थाएं अब शिक्षा विभाग को देंगी महत्वपूर्ण सहयोग

0

झारखंड राज्य में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और शून्य ड्रॉपआउट सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगी। ये संस्थाएं गैर-वित्तीय सहयोग प्रदान करेंगी और चयनित विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन, ट्रांजिशन, और ड्रॉपआउट रोकथाम सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रोजेक्ट इम्पैक्ट और स्कूल स्कोर कार्ड का अनुश्रवण भी करेंगी। इस पहल के अंतर्गत राज्य शिक्षा परियोजना परिषद ने 24 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया।

संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष निर्देश

इस कार्यशाला में राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक श्री आदित्य रंजन ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में स्वयंसेवी संस्थाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक संस्था अपने समर्थित विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन और ट्रांजिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय रूप से काम करे, और प्रतिमाह कम से कम 10 विद्यालयों में इन लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करे। निदेशक ने प्रतिनिधियों को स्कूल स्कोर कार्ड का नियमित अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया, ताकि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी और कर्मियों को अक्टूबर के पहले सप्ताह में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

900 विद्यालयों में होगा प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य के 900 चयनित विद्यालयों में ‘सेतु गाइड’ और अन्य परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा। इन विद्यालयों में ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या शून्य करने और सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए यह एक प्रमुख कदम होगा।

‘सेतु गाइड’ कार्यक्रम: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य के ‘आउट ऑफ स्कूल’ बच्चों के लिए ‘सेतु गाइड’ नामक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत, प्रत्येक जिले में सेतु गाइड केंद्र खोले जाएंगे, जहां ड्रॉपआउट या स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

सेतु गाइड केंद्रों की स्थापना और संचालन

जिन विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में आउट ऑफ स्कूल बच्चे पाए जाएंगे, वहां सेतु गाइड केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों को संबंधित विद्यालयों से जोड़ा जाएगा, ताकि निकटतम सरकारी विद्यालय में इन बच्चों का नामांकन कराया जा सके। शिशु पंजी सर्वे के आधार पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान की जाएगी और उनके निकटतम विद्यालयों में उनका दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। अगर किसी विद्यालय के क्षेत्र में पांच या उससे कम आउट ऑफ स्कूल या ड्रॉपआउट बच्चे हैं, तो विद्यालय के शिक्षक अंतिम घंटी या पीटी अवधि में बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देंगे।

संस्थाओं की भूमिका और महत्व

कार्यशाला के दौरान निदेशक ने यह भी कहा कि हर स्वयंसेवी संस्था का कार्यक्षेत्र अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सभी संस्थाओं का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करते हुए शिक्षा के सुधार में योगदान दें।

झारखंड राज्य में इस नई पहल के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी, बल्कि राज्य के शिक्षा मानकों में भी सुधार होगा। ‘सेतु गाइड’ केंद्रों की स्थापना से शिक्षा का दायरा और व्यापक होगा और सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

वनस्पति विज्ञान विभाग के दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्मविकास और रोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन

0

विभावि के वनस्पति विज्ञान विभाग में चल रहे पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के दूसरे दिन, नए विद्यार्थियों को आत्मविकास के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें आत्म विवरण लिखने के लिए कहा गया। इस सत्र में विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत यात्रा को समझने और उस पर चिंतन करने का अवसर मिला।

इसके बाद विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, डॉ. इनाम नबी सिद्दीकी ने एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वनस्पति विज्ञान और वर्गीकरण के मूल सिद्धांतों को बहुत ही सरल और रोचक तरीके से समझाया। डॉ. सिद्दीकी ने छात्रों को वनस्पति विज्ञान के बुनियादी पहलुओं से अवगत कराया, जिससे उन्हें विषय की गहरी समझ प्राप्त हो।

रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा

दिन के दूसरे सत्र में, विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, डॉ. प्रशांत कुमार मिश्र ने वनस्पति विज्ञान से जुड़े रोजगार के असीम अवसरों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे इस क्षेत्र में शोध, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और उद्योग से जुड़ी कई संभावनाएं हैं, जो छात्रों के लिए उज्जवल करियर का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं।

पुस्तकालय और विभागों का भ्रमण

भोजनावकाश के पश्चात, नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें विषयवार पुस्तकों और ई-लाइब्रेरी की सुविधाओं से परिचित कराया गया। इसके साथ ही, छात्रों को अन्य विभागों का भी दौरा कराया गया, जिससे वे विश्वविद्यालय के संसाधनों और सुविधाओं के बारे में जान सकें।

यह दीक्षारंभ कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू हुआ है और 27 सितंबर तक चलेगा। अगले सत्रों में विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. चंद्रेश्वर प्रसाद और डॉ. सुरेश चंद जैन अपने विचार साझा करेंगे, जो छात्रों के लिए और अधिक प्रेरणादायक साबित होंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ उनके आत्मविकास पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी, जिससे वे अपने क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

News – Vijay Chaudhary.

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

सीएम हेमंत सोरेन ने चतरा में केंद्र को निशाने पर लिया,कहा-1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया लेने के लिए चुनाव के बाद दिल्ली कूच करेंगे 

0

चतरा : 1 लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये बकाया केंद्र सरकार झारखंड राज्य का रखे हुए है. केंद्र पर काफी दबाव डालने और कई बार पत्र व्यवहार के बाद बमुश्किल कभी एक करोड़ या 2 करोड़ भेजा जाता है। खान-खनिज की रॉयल्टी मांगने के लिए हमने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। केंद्र अगर आज भी हमको उस पैसे का ब्याज दे दे तो हम मंईयां सम्मान योजना की राशि 1 हजार से बढ़ाकर दो हजार कर देंगे। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा के इटखोरी में यह बात कही. सीएम ने कहा कि हम गरीब गुरबा को ताकत देने का काम कर रहे हैं तो इनको तकलीफ हो रही है। हमने 200 यूनिट बिजली फ्री कर दिया और बकाया को भी हमने माफ कर दिया है।

‘हम कार्ययोजना को लेकर और ये लोग वोट खरीदने के लिए यहां भटक रहे हैं’

सीएम ने कहा कि विडंबना देखिए कि मंईयां योजना को लेकर इनके पेट में दर्द हो रहा है, ये इनके खिलाफ कोर्ट चले गये हैं। इनके पास बड़े-बड़े बुद्धिमान लोग हैं। जज-वकील इनके दोस्त हैं। 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया लेने के लिए चुनाव के बाद हमलोग सब मिलकर अपना पैसा लेने दिल्ली जाएंगे। कहा कि हिंदू मुस्लिम, अगड़ा पिछड़ा करके ये लोग चुनाव लड़ता है। ये लोग तो भगवान को भी नहीं बख्शा। यही कारण है कि भगवान राम ने भी इनको सबक सिखाया। हम सरकार की कार्ययोजना को लेकर भटक रहे हैं और ये लोग वोट खरीदने के झारखंड में भटक रहे हैं. देश का प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और एक दर्जन मुख्यमंत्री झारखंड में गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं। झारखंड जैसे सोने की चिड़िया पर कब्जा करने के लिए वोट के व्यापारियों ने पूरी ताकत लगा रखी है.

अगर मैं जेल से बाहर होता तो, इनसे 12 की 12 सीट ले लेता

सीएम ने कहा कि इनलोगों ने झारखंड में 20 सालों तक शासन किया। हमारी सरकार बने चार साल हुए. इसमें दो साल तो कोरोना में चला गया. फिर झूठा आरोप लगा कर जेल में डाल दिया. जेल जाने से पहले पूरे झारखंड को डिस्टर्ब किया। आखिरकार हम लोकसभा चुनाव में शामिल नहीं हो पाए. इसके बावजूद ये लोग झारखंड में 12 सीट से पिछड़ कर 9 सीट पर आ गये। अगर मैं बाहर होता तो इनसे 12 की 12 सीट ले लेता। फिर यहां की जनता ने इन्हें करारा जवाब दिया है। कहा कि हमने जब 2019 में सरकार बनाई तभी हमने कहा था कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली सरकार नहीं है, ये सरकार गांव से चलने वाली सरकार है। जब डबल इंजन की सरकार थी तब कोई कोरोना नहीं था। कोई महामारी नहीं थी, लेकिन उस समय लोग हाथ में राशन कार्ड लेकर भात-भात करते करते मर गये।

राम भक्तों के लिए

गुमला परिवर्तन विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे सिनेस्टार और सांसद रवि किशन

0

गुमला – गुमला विधानसभा क्षेत्र के रायडीह मंडल स्थित बैरियर बगीचा में आगामी परिवर्तन विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रवासी प्रभारी चुन्नी लाल साहू, संतोष पांडे, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा और जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने की।

बैठक में 26 सितंबर को आयोजित होने वाली संकल्प यात्रा के लिए जमीनी तैयारियों पर चर्चा की गई और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डोर टू डोर संपर्क अभियान और व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल हो सकें और इसका लाभ उठा सकें।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साथ ही प्रदेश स्तर के नेता, सांसद, पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी यात्रा में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

परिवर्तन विजय संकल्प यात्रा के दौरान 26 सितंबर को पालकोट में रोड शो, रायडीह और सिसई में जनसभाएं तथा गुमला में एक और रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों को सफल बनाने के लिए बैठक में रणनीति तय की गई और सभी मंडलों से अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई गई।

उपस्थित कार्यकर्ता और नेताओं की भागीदारी

बैठक में महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, जगनारायण सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, मिसिर कुजूर, निर्मल गोयल, संजय साहू, चितरंजन मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद, नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, विकास सिंह, बालकेश्वर सिंह, सत्यनारायण पटेल, हरिहर साहू, उज्जवल मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरी किंडो, गुड्डी नंदा, सोनामनी देवी, पायल तिवारी, ज्योति कुमारी, आफताब आलम और सभी मंडल अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने और लोगों को यात्रा से जोड़ने का संकल्प लिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

उर्वशी पाण्डेय ने गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण

0

गुमला – गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में उर्वशी पाण्डेय ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने उन्हें सभी जिम्मेदारियाँ सौंपीं। इस दौरान, महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर प्रभार सौंपने और ग्रहण करने की प्रक्रिया संपन्न की गई।

उर्वशी पाण्डेय का मूल पदस्थापन रांची में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में है, जबकि उन्होंने अतिरिक्त प्रभार के रूप में गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का कार्यभार संभाला है।

पदभार ग्रहण के मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एलिना दास, प्रधान लिपिक स्वाति तिर्की, राम लखन कुमार, दिवाकर साहू, मो. फिरोज समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नव पदस्थापित सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस: शिकायतों का त्वरित समाधान, कई मामलों का मौके पर निपटारा

0

गुमला – गुमला में आज उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायतों को क्रमवार सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं की जांच कर समाधान किया जाएगा। कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

शिकायतों की सुनवाई और त्वरित कार्रवाई

गम्हरिया गांव के निवासी अशोक राम ने शिकायत की कि उनकी खतियानी जमीन पर अबुआ आवास योजना के तहत अवैध रूप से आवास निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी को पहले से इस मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। इस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि वे पुनः जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।

कामडारा की निवासी झालो देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति स्व. खीरा लोहरा की मजदूरी करते समय मृत्यु हो गई, जिससे उनके परिवार की स्थिति बहुत खराब हो गई है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत उनके परिवार को सहायता देने की मांग की, जिस पर उप विकास आयुक्त ने त्वरित सहायता का आश्वासन दिया।

अन्य शिकायतें और समाधान

डिंबरटोली, गुमला की मनीषा मोनिका ने अपनी पारिवारिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है और उनकी मां भी बीमार रहती हैं। मनीषा अपनी नौकरी से कमाई कर अपने छोटे भाई की देखभाल कर रही हैं, लेकिन सीमित आय के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी स्थिति के मद्देनजर सहायता की अपील की। इस पर उप विकास आयुक्त ने उनकी स्थिति का संज्ञान लिया और सहायता के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

तपकारा पंचायत के पिठरटोली गांव के निवासियों ने अपने गांव में पहुंच पथ निर्माण और पेयजल व्यवस्था की मांग की। उप विकास आयुक्त ने इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी और पीएचईडी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिकायतों का विस्तृत समाधान

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, मुआवजा भुगतान, आवास योजनाएं, राशन, पेंशन आदि से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने इन सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादन के निर्देश दिए।

इस आयोजन का उद्देश्य जिले के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करना और प्रशासनिक स्तर पर न्याय सुनिश्चित करना था।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

महालया पर भव्य गंगा आरती और दशहरा पर रावण दहन का आयोजन – डॉ. अमित सिन्हा

0

हजारीबाग में 2 अक्टूबर को महालया के दिन भव्य गंगा आरती और 12 अक्टूबर को दशहरा में दशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा नेता डॉ. अमित सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को हजारीबाग के छठ तालाब में गंगा आरती का भव्य आयोजन होगा, जिसमें बनारस से आई विशेष टीम गंगा आरती करेगी। इस आरती के माध्यम से जिले, राज्य और देश की शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए प्रार्थना की जाएगी।

आरती स्थल की सफाई के लिए डॉ. सिन्हा ने एक विशेष सफाई अभियान भी शुरू किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे तालाब को स्वच्छ रखें ताकि यह स्थल एक सुंदर और साफ-सुथरी जगह के रूप में बना रहे। उन्होंने कहा, शहर को साफ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

इसके साथ ही, डॉ. सिन्हा ने जानकारी दी कि 12 अक्टूबर को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसका उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है।

दोनों आयोजनों के लिए डॉ. सिन्हा ने प्रशासन से औपचारिक अनुमति का आवेदन किया है और जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, जिससे इन कार्यक्रमों की गरिमा और अधिक बढ़े।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Jobs – Representative, Operations Concentrix – Ranchi

0
Job Title:

Representative, Operations

Job Description

The Representative Customer Service / Technical Support position interfaces with customers via inbound and / or outbound calls, Emails / Chats or through the Internet depending upon client requirements. This position provides customer service support / Technical Support and resolution of routine problems regarding client’s product or services.

Experience – Fresher or any experience

  • Ensure service delivered to our customers meets contractual Key Performance Indicator (‘KPIs’)
  • Clarify customer requirements; probe for understanding, use decision-support tools and resources to appropriately provide resolution to the customer
  • Listen attentively to customer needs and concerns; demonstrate empathy while maximizing opportunity to build rapport with the customer
  • Greet customers in a courteous, friendly, and professional manner using agreed upon procedures
  • Maintain basic knowledge of client products and/or services
  • Prepare complete and accurate work including appropriately notating accounts as required
  • Participate in activities designed to improve customer satisfaction and business performance
  • Offer additional products and/or services
  • Track, document and retrieve information in call tracking database
  • Respond to customer inquiries by referring them to published materials, secondary sources or more senior staff

In case you are selected for a Content Moderator role, please note that:

  • The nature of the job will include accessing explicit content that includes text, picture, video etc.
  • It will involve content curation, moderation & review of content uploaded on the platform. The reported content will need to be reviewed to find out any kind of abuse including & not limited to Violence, Extremism, Pornography, & Ultra Graphic along with a wide variety of content supporting or opposing religious, sexual, social thought process or behaviours.
  • It includes reviewing content that may be sensitive in nature and need to focus whether reviewed content is in violation of our client’s terms of service

Candidate Profile

  • Graduate / Undergraduate in any discipline (may vary basis the job requirement)
  • Courteous with strong customer service orientation
  • Strong computer navigation skills and PC Knowledge
  • Ability to effectively communicate, both written and verbally
  • Dependable with strong attention to detail
  • Skilled in multi-tasking; including the ability to be flexible and adapt to changes quickly
  • Tolerance for repetitive work in a fast-paced, high production work environment
  • Ability to work as a team member, as well as independently
  • Demonstrate patience in all customer contact simulations, including maintaining a pleasant and professional tone and manner
  • Ability to rotate shifts, as needed
  • Based on location and/or program, additional experience/skills may be required
  • Confirm customer understanding of the solution and provide additional customer education as needed
  • Demonstrate strong probing and problem-solving skills
  • Should be able to handle complex queries from customer and resolve the same independently
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium