16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 558

गुमला जिला में योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज सोमवार को गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत क्रियान्वित / स्वीकृत योजनाओं की घटनोत्तर स्वीकृति पर परिचर्चा

बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं और स्वीकृत 42 योजनाओं पर घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए गए।

जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत नए प्रस्तावों और योजनाओं की अनुमोदन पर चर्चा

आगामी योजनाओं और प्रस्तावों के अनुमोदन पर बैठक में उपायुक्त द्वारा विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान लगभग 25 नए योजनाओं जैसे स्थानीय विकास, पीसीसी पथ, कृषि, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, आजीविका आदि से जुड़े योजनाओं पर स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अपने अपने स्तरों से क्षेत्र भ्रमण करते हुए नए योजनाओं के लिए प्रस्ताव की भी मांग की।

वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा

बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 और आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा योजनाओं की समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो और निर्धारित समयसीमा में सभी योजनाएं पूरी की जाएं। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे और अपनी-अपनी योजनाओं की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला योजना पदाधिकारी गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला, जिला पशुपालन पदाधिकारी गुमला, जिला मत्स्य पदाधिकारी गुमला, जिला खेल पदाधिकारी गुमला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी गुमला, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय से कहा-आउटसोर्स सिस्टम को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल,सीएम के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया

0

मंत्री ने प्रोजेक्ट भवन का घेराव कर रहे हजारों कर्मियों को  मानदेय में बढ़ोतरी का दिया भरोसा, मांगों के आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त

रांची : पूरे राज्य को दीमक की तरह आउटसोर्स खा रही है जिसे हटाना सरकार के प्राथमिकता है और ऐसे में ऊर्जा विकास श्रमिक संघ को हम आश्वस्त करते हैं इसे मुख्यमंत्री से मिलकर हटाने का काम करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सोमवार को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से प्रोजेक्ट भवन का घेराव कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. अंसारी मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर श्रमिक संघ के धरनास्थल पर आकर यह आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विद्युतकर्मियों का जो मानदेय है, उसमें भी बढ़ोतरी को लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे और श्रमिक संघ की सभी मांगों पर गौर किया जाएगा. मंत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

श्रमिकों ने आउटसोर्स सिस्टटम खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की

इससे पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के बैनर तले हजारों विद्युतकर्मी संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रोजेक्ट भवन घेराव करने दिन के 12:00 धुर्वा सेक्टर-3, गोलचक्कर मैदान पहुंचकर घेराव के लिए  आगे बढ़े। घेराव कार्यक्रम को मौजूद पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया. मौके पर डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने मामले को संभाला. आगे बढ़ने से रुकने के उपरांत श्रमिक संघ के हजारों सदस्यों ने गोल चक्कर मैदान प्रोजेक्ट भवन के रास्ते में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था. श्रमिकों ने मुख्य रूप से आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर  पुरानी व्यवस्था लागू करने, होमगार्ड की तर्ज पर विद्युतकर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय करने और नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग की है.

धरनास्थल पर ये लोग थे शामिल

धरनास्थल पर अमित शुक्ला, मुकेश साहू, धीरेन्द्र पंडेय, मोनू कुमार, अरुण गुप्ता,  बालो साव, मंटू ठाकुर, सतीश विश्वकर्मा, तैयब अंसारी, प्रिंस तिवारी, सुनील सिंह,  रामलाल राम, सरवन दास, मनीष शर्मा, पीकू दुबे, बीरेंद्र यादव, गुप्तानाथ यादव, अनिकेत सिंह, विजय सिंह, शिवनारायण साहू, सूर्य देव सिंह, राजेंद्र राम, आयुष कुमार सिंह, अविनाश पुरी, आशीष पासवान, अकरम हुसैन, राधेश्याम सिंह, हीरालाल यादव, अमित टेटे, सूरज उरांव, गौतम कुमार, असीम सोरेंग, प्रमोद मिंज,  अल्फोंस तिग्गा, अनूप टोप्पो, अखिलेश बाड़ा, रवीन्द्र नाथ मिश्र और दिनेश टोप्पो सहित हजारों विद्युतकर्मी शामिल थे.
राम भक्तों के लिए

भरनो थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, दर्जनों वाहनों की जांच और चालान जारी

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना पुलिस ने सोमवार को पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने भरनो थाना के समक्ष दर्जनों वाहनों को रोककर हेलमेट, इंश्योरेंस, लाइसेंस और अन्य आवश्यक कागजातों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान, बिना हेलमेट के बाइक चला रहे कई चालकों का चालान भी काटा गया। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता पर जोर दिया और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक नियमों का पालन करने की सलाह दी।

यह जांच अभियान कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों ने जागरूकता के साथ कड़ी कार्रवाई भी की।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

जंगली भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

0

गुमला – गुमला जिले के भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महुंगांव में सोमवार शाम 4 बजे एक जंगली भालू के हमले में 45 वर्षीय चरिया उरांव गंभीर रूप से घायल हो गईं। चरिया उरांव, जो रामेश्वर उरांव की पत्नी हैं, अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरना के पास बारी में लकड़ी लेने गई थीं, तभी एक जंगली भालू झाड़ियों से निकलकर उन पर अचानक हमला कर बैठा।

महिला की चीख-पुकार सुनकर पास में मवेशी चरा रहे युवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पास के खरतांगा गांव के पहाड़ों पर बड़ी संख्या में भालू रहते हैं, जो अक्सर ग्रामीणों पर हमला करते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

सुप्रियो ने चुुनाव आयोग को पत्र लिखा,कहा-विधानसभा चुनाव दिसंबर में कराया जाए,ताकि राज्य सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करने का मौका मिले

0

रांची : पांचवें विधानसभा के लिए 23 दिसम्बर 2019 को सम्पन्न हुआ और 29 दिसम्बर 2019 को मौजूदा सरकार का गठन किया गया था। इस लिहाज से चुनाव की सारी प्रक्रिया दिसम्बर के पहले हफ्ते से शुरू हो तो, मौजूदा राज्य सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करने का मौका मिलेगा। झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधानसभा क्षेत्र हैं। भौगोलिक रूप से हमारा राज्य क्षेत्र कई दुर्गम पहाड़ों एवं जंगलों से आच्छादित है। पूर्व में हमारे राज्य के अनेक क्षेत्रों में अतिवामपंथी चरमपंथी संगठन कार्यरत रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के जन-सरोकार एवं नैसर्गिक सामाजिक न्याय के कारण अतिवामपंथ की समस्याएं अब लगभग निर्मूल हो गई हैं। फिर भी इस तथ्य का ख्याल रखा जाना चाहिये।

राजनतिक दलों को सुरक्षित जोन उपलब्ध कराना चुनाव आयोग का दायित्व

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि इससे सभी राजनीतिक दलों को एक समान राजनीतिक प्रचार-प्रसार करने का अवसर मिलेगा. हमारे प्रतिद्वन्दी राजनतिक दलों को सुरक्षित जोन उपलब्ध करवाने से हमारे मुख्य स्टार प्रचारकों को आसानी होगी. कई चरणों में होनेवाले चुनाव में कई क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों द्वारा चुनावी जनसभा आयोजित की जाती रही है। अपने चुनावी संभाषणों में मतदाताओं के बीच भ्रम की परिस्थितियों का निर्माण किया जाता है, जिससे मतदान भी प्रभावित होता है और मतदाता भी सामाजिक-धार्मिक स्तर पर विभाजित हो जाते हैं। ये अत्यन्त चिन्ताजनक परिस्थितियां पैदा करती हैं. जिससे स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कठोर आघात पहुंचाता है। ऐसी परिस्थिति भविष्य में न उत्पन्न हो, इसकी विवेचना कर इस पर रोक लगाने हेतु ठोस दिशा-निर्देश सभी राजनीतिक दलों को प्रेषित की जाये.

अति आवश्यक होने पर ही केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की जाये

उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि हमारे राज्य में उच्च प्रशिक्षित झारखंड जगुआर, झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) तथा उच्च प्रशिक्षित जिला सशस्त्र पुलिस बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। अतः अति आवश्यक होने पर ही केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की जाये ताकि गांव-देहात में भय और आतंक के वातावरण का निर्माण न हो सके एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अधिकाधिक मतदान सम्पन्न हो सके। पत्र में कहा है कि राजनीतिक और चुनाव प्रचार अभियान में किसी भी प्रकार का धर्म-जाति विशेष का नाम लेकर सम्भाषण न हो, यह सुनिश्चित करना भी आपका दायित्व है। विगत अगस्त माह से ही भारतीय जनता पार्टी के कई केन्द्रीय स्तर के नेताओं द्वारा हमारे राज्य में धर्म-जाति के नाम पर चुनावी भाषाएं बोली जा रही हैं, जिससे समाज में धार्मिक-सांस्कृतिक विभाजन की स्थित उत्पन्न हो गई है। यह सुनिश्चित करना आपका दायित्व है कि साम्प्रदायिक ध्रुविकरण न हो पाए एवं सर्वसमाज अपनी जनाकांक्षा एवं जनहित को देखते हुए स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान कर सके तथा साम्प्रदायिक स‌द्भाव भी कायम रहे। चुनाव आयोग से इन सभी तथ्यों पर गहनतापूर्ण विचार के बाद ही चुनावी तिथि एवं कार्यक्रम की घोषणा का आग्रह किया गया है.

राम भक्तों के लिए

इंटर डिस्ट्रिक्ट “गुमला रोबो जतरा 2.0” प्रतियोगिता की तिथि को स्थगित किया गया है, नए तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी

0

गुमला : – गुमला जिले में इंटर डिस्ट्रिक्ट “गुमला रोबो जतरा 2.0” का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए जिले में तैयारी चल रही है। जिले में सिकछा कर भेंट गतिविधि के अंतर्गत जिला विज्ञान केंद्र में आयोजित होने वाले “गुमला रोबो जतरा 2.0” में गुमला सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे, एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी प्रारंभ है। अब तक राज्य भर के 12 जिलों के 45 विद्यालयों से लगभग 500 से अधिक प्रतिभागी “गुमला रोबो जतरा 2.0” प्रतियोगी में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

ज्ञात हो कि उक्त “रोबो जतरा 2.0 प्रतियोगिता” का आयोजन दिनांक 30 सितंबर 2024 को जिला विज्ञान केंद्र में आयोजित होने वाला था परंतु झारखण्ड राज्य के अन्तर्गत School of Excellence एवं BLAV में कक्षा 08 से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं के Summative Assesment-1 की परीक्षा का शुभारंभ भी दिनांक 30 सितंबर से निर्धारित है, उक्त के मद्देनजर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के दिशा निर्देश पर दिनांक 30 सितंबर को जिले में आयोजित होने वाले “रोबो जतरा 2.0” की तिथि को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। विद्यार्थियों के परीक्षा के उपरांत नए तिथि की घोषणा की जाएगी। जिले एवं राज्य भर के वैसे विद्यार्थी जो रोबो जतरा के तैयारी में लगे हैं उन्हें अपनी तैयारी को और बेहतर करने का एक अवसर मिला है।

उक्त से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर 9905443673 पर भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं। ज्ञात हो कि उक्त प्रतियोगिता में रोबो रेस चैलेंज, ड्रोन पिक एंड ड्रॉप चैलेंज, रोबो वार चैलेंज, लाइन फॉलोअर रोबो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक प्रतिभागी जिले के आधिकारिक वेबसाइट gumla.nic.in अथवा gumlasciencecentre.com पर विजिट कर सकते हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

झारखंड हजारीबाग की वरिष्ठ महिला नेत्री असगरी अंजुम का इलाज, समाज सेवी संजर मलिक का समर्थन

0

हजारीबाग, 23 सितंबर: समाज सेवी और झारखंड प्रदेश राजद कार्य समिति के सदस्य फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने कल शाम नूरा के शिक्षक और पत्रकार काशिफ अदीब से मिली जानकारी के बाद हजारीबाग की वरिष्ठ महिला नेत्री असगरी अंजुम से मुलाकात की। असगरी अंजुम किडनी रोग से ग्रसित हैं और पिछले कई दिनों से अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

संजर मलिक ने असगरी अंजुम के आवास पर जाकर उनकी सेहत का हाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “आप खुद को बिलकुल अकेला न समझें, हम सभी आपके साथ हैं। हम पर्वरदिगार से दुआ करते हैं कि आप जल्द ही सेहतयाब हों।”

असगरी अंजुम ने बताया कि तीन महीने पहले वे अपने पति और बेटी के साथ झील के रास्ते मोटरसाइकिल से आ रही थीं, जब पीछे से एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में वे सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया। रांची में जांच के बाद पता चला कि चोट की वजह से उनकी किडनी में समस्या हो गई है और उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता है।

असगरी अंजुम ने कहा, “हमारे पास जो भी जमा पूंजी थी, सब कुछ इलाज में खत्म हो गया। बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई है। किडनी डायलिसिस से ही खून बन रहा है, और हमारा आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। मैंने अपनी पार्टी के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया, लेकिन बहुत दुख के साथ कह रही हूं कि कोई भी नेता अभी तक मुझसे मिलने नहीं आया है, यहां तक कि फोन पर भी नहीं पुछा।”

संजर मलिक ने असगरी अंजुम के इलाज के लिए उनके आवास पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मोबाइल पर ही वार्ता की और रिम्स में एडमिट करवाने और समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि दवाइयों का इंतजाम हो जाए, क्योंकि असगरी अंजुम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद, असगरी अंजुम को रिम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। समाज सेवी संजर मलिक और अन्य सहयोगियों ने उनके स्वस्थ होने की कामना की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस घटना ने न केवल राजनीतिक और सामाजिक सर्कल में हलचल मचाई है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। असगरी अंजुम की हिम्मत और धैर्य की कहानी निश्चित रूप से प्रेरणादायक है, और उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार और समाज के साथ सामान्य जीवन जी सकेंगी।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

Babulal Marandi Slams Hemant Soren’s Government for Internet Shutdown and Misleading the Court

0

In a scathing attack on the Jharkhand Mukti Morcha (JMM)-led state government, Babulal Marandi, the leader of the Bharatiya Janata Party (BJP) in Jharkhand, posted a sharp critique on social media platform X (formerly Twitter). He accused the Hemant Soren government of betraying the people of Jharkhand and misleading the judiciary.

Marandi’s post, written in Hindi, alleges that the Soren government has been deceiving the state’s youth, women, farmers, and tribal communities for the past five years, and is now engaging in fraud with the Jharkhand High Court. The BJP leader claimed that while the government informed the court that only mobile internet and Wi-Fi services were partially shut down, it went ahead and cut broadband and other internet services the following day, violating the court’s trust.

“चोर की चोरी फिर एक बार पकड़ी गई…” Marandi’s post begins, hinting at the government’s repeated misconduct. He criticized the Soren administration for its refusal to admit to this blunder, despite clear evidence of the internet shutdown. According to Marandi, the government misled the court by citing vague “intelligence inputs” as the reason for the internet suspension, though no such input was mentioned in the affidavit submitted to the court.

The shutdown, which reportedly impacted both mobile and broadband services, drew public outcry as it disrupted daily life in several parts of the state. Marandi’s post further accuses the Hemant Soren government, in collaboration with its coalition partner Congress, of trampling on the fundamental rights of Jharkhand’s citizens, comparing the internet suspension to a “black chapter” reminiscent of the Emergency era.

“The Hemant government, along with Congress, is once again violating people’s fundamental rights and writing a dark chapter in the history of democracy by imposing an ‘internet emergency,'” Marandi wrote in his post.

The shutdown is seen by critics as part of a broader pattern of curbing dissent and controlling information flow in the state. The Hemant Soren government has been under fire from opposition leaders and civil society groups for allegedly clamping down on free speech and suppressing transparency.

While the state government has yet to formally respond to Marandi’s allegations, the internet restrictions have raised serious concerns about the handling of law and order situations in Jharkhand. Marandi’s remarks further deepen the ongoing political battle between the BJP and the JMM-Congress alliance, with both sides frequently trading accusations of undermining democracy and governance in the state.

This incident comes at a critical time as Jharkhand faces several socio-political challenges, with growing discontent over issues like unemployment, tribal rights, and rural distress. Marandi, a former Chief Minister of Jharkhand, has been vocal in his opposition to the JMM’s policies, positioning himself as a key challenger to the current administration.

The internet shutdown and its alleged misrepresentation in court proceedings will likely continue to dominate political discourse in Jharkhand in the days to come, with opposition parties gearing up to make it a significant election issue.

Jharkhand has seen a spate of internet restrictions in recent times, often imposed in the wake of protests or to prevent communal violence. However, the handling of these restrictions has been controversial, drawing criticism from both the public and the courts.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

Hemant Soren Extends Support to ‘Maiyaan Sammaan Yatra,’ Aims for Women Empowerment in Jharkhand

0

Ranchi, October 4, 2024 – Jharkhand Chief Minister Hemant Soren has expressed his full support for the newly launched ‘Maiyaan Sammaan Yatra,’ led by state ministers Baby Devi and Dipika Pandey Singh. In a post on X (formerly Twitter), Soren conveyed his best wishes for the yatra, emphasizing its importance in promoting women’s empowerment across the state.

Marking the beginning of the sacred Navratri festival, Soren highlighted the yatra as more than just a journey. He described it as a “movement” aimed at recognizing and celebrating the courage, struggles, and achievements of the women of Jharkhand. He stated, “On this auspicious occasion of Navratri, we commit to the upliftment of women power. This yatra will shed light on the stories of the bravery, resilience, and success of our state’s women.”

Empowerment at the Core

The ‘Maiyaan Sammaan Yatra’ seeks to reach every corner of Jharkhand, touching every village and district along the way. According to Soren, the initiative’s goal is to make every woman in the state self-reliant, educated, and empowered. He described the yatra as a vital step toward giving women the recognition and respect they deserve.

Soren further added, “This is not just a program but a movement – one that will unite the entire state. It will reach every district, every village, and aims to recognize the contribution of women to society while giving them the honor they rightfully deserve.”

Call for Collective Effort

The Chief Minister urged all citizens to actively participate in the yatra and its mission, emphasizing that the progress of Jharkhand is inherently tied to the progress of its women. “When the women of Jharkhand move forward, the entire state will achieve new milestones of development. Our state’s progress lies in the progress of our sisters,” Soren said.

The yatra comes at a crucial time as Jharkhand’s government seeks to bolster its initiatives aimed at women’s welfare, education, and entrepreneurship. With this yatra, the government hopes to create a broad social movement, encouraging women to break barriers and actively contribute to the state’s growth.

Soren’s post has garnered widespread attention, with many lauding the initiative and the state’s renewed focus on gender equality and empowerment.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

CM Hemant Soren Launches ‘Maiya Samman Yatra’ to Empower Women in Jharkhand

0

Ranchi, Jharkhand – Chief Minister Hemant Soren has officially launched the “Maiya Samman Yatra” from the sacred land of Baba Bansidhar in Garhwa. The initiative aims to empower women across Jharkhand by connecting them with welfare schemes, ensuring their rights, and boosting their dignity and self-respect.

In his statement, Soren emphasized the importance of women’s empowerment in building a stronger society. “If our daughters, sisters, and mothers are empowered, our families and society will also be strong,” he said. The ‘Maiya Samman Yatra’ is a symbolic and practical step toward ensuring the well-being of women in the state.

The state government has spent the past four and a half years working to uplift women by linking them to numerous welfare programs that secure their rights and improve their social standing. This journey marks the beginning of a larger initiative aimed at reaching every woman in Jharkhand, ensuring that they receive lifelong support and recognition.

What is the ‘Maiya Samman Yatra’?

The “Maiya Samman Yatra” is a statewide campaign designed to promote women’s welfare and recognize their contributions to society. The campaign connects women with various government schemes that focus on their health, education, financial independence, and social security. It also aims to raise awareness about women’s rights and the state’s efforts to safeguard them.

By starting the journey from Garhwa, the Jharkhand government is focusing on reaching rural and marginalized communities, where women may face more significant challenges in accessing welfare benefits and services.

Government’s Efforts for Women’s Empowerment

Over the past four and a half years, the Jharkhand government has launched numerous programs to address women’s welfare. These initiatives include providing financial assistance, improving healthcare facilities, supporting girl child education, and offering employment opportunities to enhance their independence.

“With a commitment to serve, connect, and uplift, the state government has ensured dignity and rights for half of our population,” said Soren in his message. He also expressed his hopes for continued collaboration with the people of Jharkhand to witness the success of this journey.

Public Response

The “Maiya Samman Yatra” has been welcomed with enthusiasm by many citizens of Jharkhand. “This is a much-needed initiative. Women in our state have long struggled for recognition and support,” said a local resident in Garhwa, who attended the event.

The “Maiya Samman Yatra” is not just a journey but a significant step toward ensuring that women in Jharkhand receive the respect, rights, and opportunities they deserve. As the yatra continues, it is expected to make a lasting impact on the lives of women across the state, strengthening not just individual families but the entire community.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium