16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 562

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में टिकट के दावेदारों की लॉबिग चरम पर, गिरिडीह जिले की सभी छह सीटों पर एक नजर

0
कमलनयन

गिरिडीह । झारखंड में सियासी टाईगरों में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान के टाइगर कहे जानेवाले चंपाई सोरेन के जेएमएम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात भाजपा के आम कैडर काफी उत्साहित हैं। आनेवाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका कितना फायदा होगा यह तो चुनाव नतीजो से स्पष्ट होगा। लेकिन 2019 के मुकाबले इस बार कोल्हान क्षेत्र में भाजपा का खाता खुलने की प्रबल संभावना है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के गृह जिले की सभी छह विस सीटों पर टिकट के दावेदारों की लॉबिंग चरम पर है। सभी छह सीटों के लिए पार्टी के लगभग दो दर्जन दावेदार बताए जा रहे हैं। इनमें पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कैडरों के अलावा बरसाती मेढक टाइप समाजसेवी नेता, आपदा में अवसर का लाभ उठानेवाले मौकापरस्त दावेदार भी शामिल हैं।

2019 में जमुआ में सिर्फ भाजपा जीत दर्ज कर पायी थी

2019 में जिले की छह सीटों में से महज एक जमुआ (सु.) सीट पर ही कमल खिला था। एक अन्य धनवार सीट पर जेवीएम के प्रमुख रहे बाबूलाल मरांडी (अब भाजपा) की जीत हुई थी। बाद में श्री मरांडी ने अपनी पार्टी जेवीएम का विलय भाजपा में कर दिया था। इस प्रकार दो सीटें भाजपा के खाते में मानी जाएगी। धनवार सीट की बात करें तो इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व सामान्य सीटों पर सुरक्षित कोटे से आनेवाले पार्टी के नेताओ को चुनाव लड़ाने के पक्ष में नहीं है। उन्हें सुरक्षित सीटों पर ही चुनाव लड़ने का निर्देश मिल सकता है। लेकिन श्री मरांडी स्वयं पार्टी के प्रदेश प्रमुख हैं, वे कहीं से भी लड़ सकते है। पार्टी सूत्रों की मानें तो श्री मरांडी के धनवार से नहीं लड़ने की स्थिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रवीन्द्र राय (पार्टी में लंबे समय से वनवास झेल रहे) प्रबल दावेदार हो सकते हैं। इससे पहले वे कई बार भाजपा के टिकट पर प्रतिकूल स्थिति में भी विधायक बने हैं। जातीय समीकरण में भी डा. राय धनवार सीट के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। हालांकि अन्य भी कई दावेदार हैं और हर किसी के अपने-अपने दावे हैं।

उपचुनाव के नतीजे के बाद  भाजपा के लिए गांडेय चुनौती  

गिरिडीह जिले की अन्य पांच सीटों में गाण्डेय विस सीट पर कई दावेदार हैं। दरअसल, जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर इसी साल हुए उप चुनाव में जेएमएम की शीर्ष नेत्री कल्पना सोरेन और भाजपा के दिलीप वर्मा के बीच हुए मुकाबले में भाजपा के खाते में लगभग 80 हजार वोट गए थे। तकरीबन 27 हजार मतों के अंतर से कल्पना सोरेन से दिलीप वर्मा की हार हुई लेकिन 1977 के बाद से हुए अबतक तमाम विस चुनाव में श्री वर्मा सर्वाधिक वोट हासिल करनेवाले भाजपा प्रत्याशी जरूर बने। इससे पहले 80 हजार का आंकड़ा भाजपा के किसी भी प्रत्याशी ने पार नहीं किया था। इंडिया ब्लॉक के तमाम झरखण्ड-बिहार के नेताओं के तूफानी प्रचार और भितरघात के बावजूद श्री वर्मा को 80 हजार वोट हासिल हुए. पार्टी के प्रदेश सूत्रों के मुताबिक गाण्डेय में किसी अन्य दावेदार पर प्रदेश आलाकमान विचार करेगा, इसके आसार कम है.

जमुआ को छोड़कर बगोदर-डुमरी में भाजपा कमजोर

जमुआ (सु) सीट की बात करें तो जमुआ भाजपा का गढ़ माना जाता है. गिरिडीह जिले में जनसंघ काल का पहला खाता स्व. रीतलाल वर्मा ने जमुआ में दीपक जलाकर खोला था। 2019 में केदार हाजरा तीसरी बार जीते जरूर, लेकिन वोट का प्रतिशत कम रहा. जमुआ में इस बार कई दावेदार हैं लेकिन प्रदेश आलाकमान केदार हाजरा जैसे कद्दावर नेता की तलाश में है जो, क्षेत्र में और संगठन में साफ-सुथरी छवि वाला हो और चुनाव में कमल खिला सके। जहां तक बगोदर विस सीट का सवाल है तो यहां पर गाण्डेय जैसी स्थिति है। 1977 से 2009 तक कभी भी भाजपा का यहां कमल नहीं खिला। 2014 में नगेन्द्र महतो ने भाकपा माले में सेंधमारी कर भाजपा की झोली में यह सीट डालने का काम किया था। 2019 में फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पार्टी का एक वर्ग इस बार फिर नगेन्द्र महतो को टिकट देने के पक्ष में है। लेकिन निर्णय प्रदेश आलाकमान को करना है। वहीं गिरिडीह जिले की डुमरी विस एक मात्र ऐसी सीट है जिसपर अबतक कभी कमल खिला हीं नहीं। हालांकि 2019 तक पार्टी अपना उम्मीदवार देती रही है। किन्तु इस बार स्थिति बदली हुई है। जेएमएम टाईगर जगरनाथ महतो के असामयिक निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा-आजसू गठबंधन प्रत्याशी यशोदा देवी और स्व. महतो की पत्नी बेबी देवी के बीच हुए चुनावी मुकाबले में बेबी देवी विजयी हुई. वे अभी मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हैं। माना जा रहा है कि इस बार फिर डुमरी सीट आजसू के खाते में जा सकती है। इसकी पूरी संभावना है।

गिरिडीह सदर में भाजपा के कई दावेदार

जिले की गिरिडीह सदर विस सीट को भाजपा अपनी परम्परागत सीट मानती है. यही कारण है कि टिकट के सबसे अधिक दावेदार इस सीट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। दो बार चन्द्रमोहन प्रसाद, दो बार निर्भय शाहावादी विधायक बने। 2019 के चुनाव में जेएमएम के सुदिव्य कुमार सोनू से भाजपा के श्री शाहाबादी को पराजित कर वे पहली बार विधायक बन पाए. हालांकि 2014 के मुकाबले 2019 में भाजपा के वोटों का ग्राफ काफी बढ़ा, लेकिन समीक्षा के दौरान हार के कारण जो सामने आए उनमें एंटीइंकबेंसी, विधायक और उनके कई समर्थकों से लोगों की नाराजगी एवं भाजपा के कोर वोटरों का मतदान के प्रति उदासीन रवैया प्रमुख कारण माने गये। इस बार पुनः टिकट की दौड में ऐसे तो कई हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक निर्भय शाहाबादी, पार्टी के कद्दावर नेता दिनेश यादव और सुरेश साव के नाम की चर्चा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सक्रिय तीन दावेदारों पर पार्टी की निगाहें हैं। इस बीच पार्टी के प्रदेश स्तर के एक नेता ने बताया कि इस बार प्रदेश की सभी 81 सीटों पर पार्टी के अनुभवी नेता विधानसभा क्षेत्रों के जानकार सभी पहलुओं पर गहन चिंतन-मनन करने में जुटे हैं। भाजपा के तीनों चुनाव प्रभारियों को हर सीट के फीडबैक दिए जा रहे हैं.

गिरिडीह में जेबीकेएसएस भाजपा के लिए चुनौती बना   

दरअसल, गिरिडीह की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा के मुकाबले जेएमएम-कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन के बाद भाजपा सीटों पर समीकरण के हिसाब उम्मीदवारों के नाम में कुछ फेरबदल कर सकती है, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में गिरिडीह लोकसभा में जयराम महतो के जेबीकेएसएस ने जिस तरह से कई सीटों पर अपनी दमदार और चौंकानेवाली उपस्थिति दर्ज करायी है उससे सभी स्थापित राजनीतिक पार्टियों के होश फाख्ता हैं. सभी पार्टियों के लिए जेबीकेएसएस चुनौती बना हुआ है. कहा जा रहा है कि जयराम महतो को भाजपा के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है. यह भी चर्चा है कि जेएलकेएम भाजपा की बी टीम है. जयराम महतो से भाजपा की नजदीकियों को लेकर राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि गिरिडीह की कई विधानसभा सीटों पर समीकरण के हिसाब से भाजपा के साथ हिडेन एजेंडा तय हो रहा है. हालांकि टाइगर जयराम महतो की पार्टी ने इसका खंडन किया हैै. जेबीकेएसएस ने कहा है कि भाजपा से नजदीकियों की बात महज अफवाह सिवा और कुछ नहीं है। गिरिडीह की कई सीटों पर जेबीकेएसएस भाजपा के उम्मीदवारों को परेशानी में डाल सकता है. क्योंकि जेबीकेएसएस ने जिस तरह से गिरिडीह लोकसभा चुनाव बढ़त बनायी है उसके कारण विधानसभा की भी कई सीटों पर उसके जीतने की संभावना को नजरअंदाज करना मुश्किल है.

राम भक्तों के लिए

“एसीबी जाल: हजारीबाग से मुखिया और उनके पति 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार”

0

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड की पूर्वी पंचायत में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक मुखिया और उनके पति को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मुखिया विमला देवी और उनके पति राजकुमार साव (मुखिया प्रतिनिधि) पर आरोप है कि उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक से घूस की मांग की थी।

रिश्वत की मांग और गिरफ्तारी

विमला देवी और राजकुमार साव ने बड़कागांव प्रखंड के पूर्वी पंचायत में अबुआ आवास योजना के लाभुक बसंत साव की पत्नी सुशीला देवी से 25 हजार रुपए घूस की मांग की थी। सुशीला देवी को अबुआ आवास योजना के तहत घर पास हुआ था, और इसी के एवज में महिला मुखिया द्वारा यह रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत और एसीबी की कार्रवाई

बसंत साव ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी के नाम पर पास हुए आवास योजना के तहत उन्हें 25 हजार रुपए रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बसंत साव ने साफ कहा कि वह रिश्वत देना नहीं चाहते हैं और इस बारे में एसीबी को सूचित किया। शिकायत मिलने के बाद, एसीबी ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और इसके बाद गिरफ्तारी की योजना बनाई गई।

जाल बिछाकर गिरफ्तारी

शुक्रवार को एसीबी ने जाल बिछाकर मुखिया विमला देवी और उनके पति राजकुमार साव को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह गिरफ्तारी हजारीबाग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस घटना ने बड़कागांव प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का काम किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय जनता ने एसीबी की इस तत्परता और साहसिक कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे ही और भी मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

Jharkhand to Host Election Quiz to Boost Voter Awareness Ahead of November Assembly Polls

0

Ranchi: As Jharkhand gears up for the upcoming Vidhan Sabha elections scheduled for November 2024, the Office of the Chief Electoral Officer (CEO) of Jharkhand has launched an innovative initiative to promote voter awareness across the state. The “Jharkhand Election Quiz 2024” is designed to engage the public and enhance their understanding of the electoral process.

What is the Quiz About?

The quiz competition, aimed at testing and improving knowledge about elections, will offer substantial cash prizes to participants. The top three winners of the competition will be awarded ₹50,000, ₹30,000, and ₹20,000, respectively. In addition to these, the highest-scoring participant from each district will receive a cash prize of ₹10,000, making the competition both challenging and rewarding.

When and Where Will It Take Place?

Registration for the quiz is currently open and will continue until September 26, 2024. Interested participants can sign up between August 16, 2024, and September 26, 2024, via the official portal. The online quiz round is scheduled for September 29, 2024, allowing participants from all over Jharkhand to take part from the comfort of their homes. Those who excel in the online round will be invited to compete in an offline quiz, which will be held in Ranchi on October 5, 2024.

Why is This Initiative Important?

The quiz is part of a broader strategy to ensure a well-informed electorate in the upcoming state elections. By encouraging citizens to engage in this educational competition, the election commission aims to increase public awareness about the voting process, the significance of each vote, and the overall democratic process. This initiative is expected to contribute to higher voter turnout and more informed voting choices.

How to Participate?

Citizens interested in participating can register through the official website at jharkhand.indiaelectionsquiz.com. The quiz competition will be held in two phases: the first being an online quiz, and the second an offline quiz for those who advance from the online round. The quiz is open to all residents of Jharkhand, and the organizers are hopeful that this initiative will see wide participation from across the state.

As the state of Jharkhand prepares for the crucial Vidhan Sabha elections, this quiz competition stands out as an engaging and educational tool to promote electoral literacy. By combining competition with learning, the Office of the Chief Electoral Officer hopes to foster a deeper understanding of the democratic process among the electorate, ensuring that voters are both informed and enthusiastic about exercising their right to vote in the upcoming elections.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

चंपई भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो-कांग्रेस को कोसा,कहा-कोल्हान में गोलीकांड कांग्रेस शासन में हुआ…झामुमो ने सम्मान नहीं दिया

0

चंपाई ने कहा-कितनी शर्म की बात है कि जिनके आंदोलन से झारखंड बना उसके पीछे ही जासूस लगा दिया…मुझे भरोसा है आदिवासियों को सही पहचान दिलाने की लड़ाई सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है

रांची : झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व झामुमो नेता चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को रांची में भाजपा दामन थाम लिया. भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार चंपाई सोरेन ने अपने संबोधन में झामुमो में अपमान की चर्चा के अलावा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. चंपाई ने कहा कि झामुमो का कांग्रेस के साथ गठबंधन है. इसलिए मैं इस पार्टी में आया हूं. मुझे पीएम मोदी और गृहमंत्री पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ झारखंड का गठन किया गया था वह झारखंड भाजपा के साथ मिलकर ही बनेगी. चंपाई ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि जिनके आंदोलन से झारखंड बना उसके पीछे ही जासूस लगा दिया. मेरी ईमानदारी और भरोसे के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में मुझे आज सदस्यता मिली. चंपाई सोरेन ने अपने भाषण के अंत में जय श्रीराम के नारे भी लगे.

अब कमल खिला कर संतालपरगना को बचाएंगे चंपई

चंपई ने कहा कि झामुमो को अपने खून-पसीने से सींचा और एक लंबे संघर्ष के बाद बाहर आ गए. उन्होंने कहा कि झामुमो में मैं बहुत अपमानित महसूस कर रहा था. पार्टी में अपमान के बाद वह संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे लेकिन जनता का प्यार देखकर अपना फैसला वापस लिया. नया दल बनाने के बारे में सोचा लेकिन समय बहुत कम था. इसलिए अंत में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. चंपाई ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमें याद है झारखंड आंदोलन के समय अगर गोली कांड हुआ था तो, केवल कांग्रेस के कारण हुआ था. कोल्हान में गोली कांड कांग्रेस शासन में हुआ. इस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को उस समय कुचलने का काम किया था. उन्होंने कहा कि जिस संतालपरगना को हमारे पूर्वजों ने बनाया, आज वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों का बोलबाला है. ऐसे में वहां कमल खिला कर हम उसे बचाएंगे. जो 40 साल पहले मेरी आवाज थी आज भी वही है. वह कहते हैं कि आज आदिवासियों की पहचान संकट में है. ये लड़ाई कोई और पार्टी नहीं लड़ सकती है. ये लड़ाई सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है और इंसाफ दिला सकती है.

चंपाई सोरेन का काफी संघर्षपूर्ण रहा राजनीतिक सफर 

चंपाई सोरेन को राजनीति का लंबा अनुभव है. 80 के दशक में झारखंड आंदोलन से राजनीति में एंट्री की थी. चंपाई सोरेन की गिनती झामुमो के वरिष्ठ नेताओं में होती थी. इनका राजनीतिक सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोडा गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंपाई सोरेन ने 10वीं तक की पढ़ाई की है. इसके बाद पढ़ाई छोड़ झारखंड आंदोलन में कूद गए. 90 के दशक में उन्होंने जमशेदपुर और आस-पास के क्षेत्रों में असंगठित मजदूरों के हित में बड़े आंदोलन किए. वर्ष 1991 से 2019 तक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए विधानसभा चुनाव में एक टर्म को छोड़कर उन्होंने सभी चुनावों में जीत दर्ज की है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से चंपाई सोरेन ने अब तक छह बार जीत दर्ज की है, जबकि उन्हें वर्ष 2000 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. चंपाई सोरेन कोल्हान टाइगर के नाम से लोकप्रिय हैं. वह झामुमो में भी केंद्रीय समिति के कई पदों पर रह चुके हैं. पूर्व में वह पार्टी में उपाध्यक्ष, महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं.

राम भक्तों के लिए

Babulal Marandi Criticizes JMM Government Over Unemployment and Delayed Exam Results, Calls Out Hemant Soren for Inaction

0

Ranchi: In a sharp critique of the Jharkhand Mukti Morcha (JMM) government, Babulal Marandi, the Jharkhand BJP President, took to X (formerly Twitter) to voice his concerns over the state’s rising unemployment and the delayed results of competitive exams. Marandi directly blamed Chief Minister Hemant Soren for the stagnation, accusing him of neglecting the needs of the state’s youth.

“Millions of unemployed youth in Jharkhand are desperately waiting for job opportunities. The position of JPSC (Jharkhand Public Service Commission) Chairman remains vacant, resulting in the delay of several examination results. However, Hemant Soren Ji seems to have no urgency in appointing a new JPSC Chairman. Meanwhile, when a ministerial post becomes vacant, it is filled within a day,” Marandi posted, highlighting the disparity in priorities.

Marandi’s remarks come amidst growing frustration among Jharkhand’s youth, who are anxiously awaiting the outcomes of various competitive exams. The delay has been attributed to the prolonged vacancy of the JPSC Chairman’s position, a key role necessary for the timely declaration of exam results. This vacancy has left many candidates in limbo, exacerbating the unemployment crisis in the state.

The BJP leader did not mince words, accusing Soren of disrespecting the very youth who played a crucial role in bringing him to power. “Hemant Ji, remember, this power and these ministerial positions were given to you because of the millions of young people who are now being humiliated by the scourge of unemployment. The youth of Jharkhand will never forget this insult,” Marandi warned.

In his post, Marandi also pointed out the apparent contradiction in the Soren government’s actions. He criticized the recent appointment of a minister for just one month, suggesting that the decision was made out of fear and lacked long-term planning. “Hemant Soren has appointed a minister for a mere one-month term. It seems he made this appointment out of fear, with no regard for the stability or future of the administration,” Marandi added.

The BJP leader’s criticism was not limited to Hemant Soren alone. Marandi’s post also tagged senior BJP figures, including Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, and other prominent leaders like B.L. Santosh, Shivraj Singh Chauhan, Himanta Biswa Sarma, and L.K. Bajpai, highlighting the broader political context of his remarks.

Marandi’s statements have struck a chord with many in Jharkhand, where the youth unemployment rate remains a pressing issue. The delay in exam results, coupled with the perceived inaction of the state government, has fueled dissatisfaction among job seekers, who feel increasingly marginalized by the current administration.

As the state grapples with these challenges, Marandi’s critique adds to the mounting pressure on the JMM government to address the concerns of Jharkhand’s youth. The BJP, with Marandi at the forefront, appears poised to capitalize on this discontent as it gears up for the next electoral battle in the state.

The unfolding situation underscores the need for swift action by the Soren government to restore confidence among the youth and demonstrate a genuine commitment to resolving the unemployment crisis. Whether or not these criticisms will spur the government into action remains to be seen, but the political stakes are undeniably high as public frustration continues to grow.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

Champai Soren Joins BJP, Embraces New Political Path Under PM Modi’s Leadership

0

Ranchi: In a significant political development, Champai Soren, a prominent figure who recently parted ways with the Jharkhand Mukti Morcha (JMM), has officially joined the Bharatiya Janata Party (BJP). The move was confirmed through a post on X (formerly Twitter), where Soren expressed his enthusiasm about his new political affiliation and the leadership of Prime Minister Narendra Modi.

Soren, who has had a long-standing association with JMM, was formally inducted into the BJP by Jharkhand BJP President Babulal Marandi. The joining ceremony took place amid much fanfare, marking a notable shift in Jharkhand’s political landscape. In his post, Soren acknowledged the leadership of Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, and BJP National President J.P. Nadda, stating that he has placed his faith in their vision for the country.

“Today, I joined the Bharatiya Janata Party, expressing my faith in the leadership of our esteemed Prime Minister Shri Narendra Modi Ji, respected Home Minister Shri Amit Shah Ji, and National President Shri J.P. Nadda Ji,” Soren tweeted, signaling his departure from JMM and his commitment to the BJP’s ideology.

Soren’s decision to join the BJP is seen as a strategic move that could have significant implications for the political dynamics in Jharkhand. As a former minister in the state government and a key leader within the JMM, Soren’s switch to the BJP is likely to bolster the party’s presence in the region, particularly among the tribal communities where he has considerable influence.

Babulal Marandi, welcoming Soren into the BJP, highlighted the importance of this new alliance and expressed confidence that Soren’s experience and leadership would further strengthen the party in Jharkhand. “Champai Soren’s joining is a testament to the growing influence of the BJP in Jharkhand. His experience and dedication will be invaluable as we work towards the development and progress of the state,” Marandi stated during the ceremony.

Champai Soren’s shift to the BJP comes at a time when the political environment in Jharkhand is increasingly polarized, with upcoming elections expected to be hotly contested. His move is anticipated to energize the BJP’s base in the state, particularly as the party seeks to expand its footprint in areas traditionally dominated by regional parties like the JMM.

Soren’s exit from the JMM has raised questions about potential shifts in the state’s political alliances, with analysts speculating on how his departure could impact the party’s standing in upcoming elections. The BJP, on the other hand, is likely to capitalize on Soren’s influence to strengthen its outreach in Jharkhand’s tribal belt, where his roots and connections run deep.

As Soren embarks on this new chapter in his political career, his association with the BJP is expected to bring a fresh dynamic to Jharkhand’s political narrative, with both parties and the electorate closely watching how this alliance will shape the future of the state.

The induction of Champai Soren into the BJP is not just a political shift but also a signal of the party’s broader strategy to integrate key regional leaders into its fold, thereby consolidating its position in states like Jharkhand. This development underscores the BJP’s ongoing efforts to strengthen its base at the grassroots level and build a robust coalition of leaders who can drive its vision forward.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

पलामू में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में शामिल अबतक तीन अभ्यर्थियों की मौत, कई अब भी बेहोश, अस्पतालों में अव्यवस्था का माहौल

0

पलामू/गिरिडीह: झारखंड के कई जिलों उत्पाद सिपाही की भर्ती के लिए दौड़ में अब तक तीन अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है व कई अब भी बेहोशी की हालत में अपना इलाज करवा रहे हैं. पलामू में 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे। सभी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम एक बेहोश अभ्यर्थी की मौत हो गई। पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर भी दौड़ का आयोजन किया गया है। गुरुवार को मृतक अभ्यर्थी कहां का रहनेवाला है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकतर बेहोश होनेवाले अभ्यर्थी बिहार के गया और छपरा के इलाके के रहनेवाले बताये जाते हैं। एक अभ्यर्थी की याददाश्त भी चली गई है। इससे पहले 22 अगस्त को भी गिरिडीह के सरिया के केशवारी गावं निवासी पिंटू रजक (22) की मौत जादूगोड़ा के स्वासपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए हो रही दौड़ के दौरान हो गई थी। घटना के समय पिंटू करीब 10 किमी की दौड़ लगा चुके थे। इसी बीच सांस फूलने से वह जमीन पर गिर पड़े। उपचार के लिए पिंटू को उप स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। एमजीएम के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दिन ही हजारीबाग जिला के महेश महतो भी बेहोश हो गये थे। जिसके बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां उनकी हृदयाघात से मौत हो गई थी।

फर्श पर लिटाकर अभ्यर्थियों का चल रहा इलाज

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है कि एक बेहोश अभ्यर्थी की मौत हुई है। मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। मेदिनीराय मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेहोश अभ्यर्थी को जानवरों की तरह फर्श पर लिटा दिया गया था। फर्श पर ही स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। कई अभ्यर्थियों को देखनेवाला कोई भी मेडिकल स्टाफ नहीं था। इमरजेंसी वार्ड में रस्सी के सहारे अभ्यर्थी को स्लाइन चढ़ाई जा रही थी। जुगाड़ के सहारे स्लाइन चढ़ाने का हाल पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल का था। अभी तक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है.

बीडी प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

झारखंड एकता अधिकार मंंच के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती बेहोश पड़े अभ्यर्थियों की समुचित इलाज की मांग की है. श्री प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन से अभ्यर्थियों को हर हाल में बचाने को कहा है. उन्होंने कहा कि पलामू जिला प्रशासन को इस मामले गंभीरता बरतनी चाहिए. बेहोश अभ्यर्थियों को जानवरों की तरह फर्श पर लिटा कर इलाज करना मानवता को शर्मसार करने का काम है. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने अगर इस ओर अविलंब ध्यान नहीं दिया तो, ओबीसी एकता अधिकार मंच अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएगा.

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर विकास उद्यम बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक, कारीगरों के लिए आवश्यक निर्देश जारी

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर विकास उद्यमी बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 709 कारीगरों के आवेदन अग्रसारित करने के निर्देश दिए।

बसिया रामजरी के कारीगरों को CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा, पीएमएफएमई (PMFME) योजना के तहत गुमला जिले में कोई नई इकाई स्थापित करने के लिए अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस पर उपायुक्त ने LDM और GM DIC को निर्देश दिया कि जिले के बैंकरों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाए और सभी शाखाओं से एक-एक स्वीकृति पत्र कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया जाए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बैठक के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

0

गुमला – आज, 30 अगस्त 2024 को झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविता खलखो की अध्यक्षता में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन सह शिक्षिकाओं और लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्यालय प्रशासन को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान, कामडारा प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन को नामांकन में उदासीनता के आरोप में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जिले के सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के वर्गवार अद्यतन नामांकन की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि शेष रिक्त सीटों पर वेटिंग सूची और जरूरतमंद आदिम जनजाति, अनाथ, एकल अभिभावक आदि श्रेणी की छात्राओं का 4 सितंबर तक प्राथमिकता के साथ नामांकन किया जाए और इसकी रिपोर्ट जिला को भेजी जाए।

बैठक में सभी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं, छात्रवृत्ति, भोजन सामग्री की गुणवत्ता पर चर्चा की गई और सभी वित्तीय अभिलेखों को सही रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए कमजोर छात्राओं के लिए रिमेडियल कक्षाओं और मॉडल प्रश्नों के नियमित अभ्यास पर जोर दिया गया।

इस समीक्षा बैठक में प्रभारी आदित्य राज, सहायक अभियंता शमशाद अली, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पियूष कुमार सहित सभी वार्डेन और लेखापाल उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

चम्पई सोरेन विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में विलीन हो जाएंगे : वीएस नायक

0

रांची : आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने शुक्रवार को पूर्व सीएम चम्पई सोरेन के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि श्री सोरेन भाजपा रूपी समुद्र में विधानसभा चुनाव के बाद विलीन हो जाएंगेl भाजपा झारखंड में सत्ता पाने की हनक में किसी भी हद तक जा सकती है, इसलिए वह तोड़-फोड़ की राजनीति में यकीन करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड के दलित-आदिवासी-मूलवासी समाज के बुनियादी सवालों से कोई लेना-देना नहीं है, बस भाजपा को इनके वोट से मतलब है, एक सोची-समझी रणनीति  के तहत वह झारखंड के नेताओं को आगे रख कर वोट बटोरने का हथकंडा या कहें कि एक्सपेरिमेंट कर झारखंड को एक बार फिर राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने पर आमादा है. श्री  नायक ने कहा कि भाजपा कितना ही झारखंड में दम लगा ले, अब सत्ता हासिल करना मुश्किल है. झारखंडी जनता ने इन्हें 14 वर्षों तक सत्ता देकर देख लिया है. काफी संघर्ष के बाद ही भाजपा को सत्ता से बेदखल कर झामुमो गठबंधन की सरकार बनी है और यह जनता के बुनियादी सवालों के समाधान के प्रयास में है

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium