16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 563

अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी का भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है: डॉ अमित सिन्हा

0

डॉ अमित सिन्हा ने श्री चम्पई सोरेन को भाजपा से हाथ मिलाने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

झामुमो में परिवारवाद, तानाशाही, बाहरी लोगों का पूर्णतः नियंत्रण होने के कारण झामुमो को खड़ा करने वाले आंदोलनकारी नेताओं का मोहभंग हो चुका है।

झारखंड आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेताओं को पार्टी के अंदर उपेक्षित और अपमानित किया जा रहा है।

जल-जंगल-जमीन के मूल सिद्धांतों से विमुख हो चुकी झामुमो अब एक डूबता जहाज है। पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र खत्म होने और दलाल बिचौलियों का वर्चस्व स्थापित होने के कारण शीघ्र ही एक-एक कर सारे आंदोलनकारी नेता और कार्यकर्ता झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामेंगे !

चंपई जी, लोबिन जी जैसे सीनियर आंदोलनकारी नेताओं का अपमान से आहत होकर एक-एक कर पार्टी छोड़ जाना यह बताता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब आंदोलनकारियों की पार्टी नहीं बल्कि बाप-बेटे की प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बन कर रह गई है।

News – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

जिले में आज से प्रारंभ हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, आज जिले के 4 स्थानों में लगाएं गए शिविर

0

गुमला – गुमला आज से जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में शिविर लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। आज जिले के 4 पंचायतों में शिविर लगाए गए। आज सिसई प्रखंड के मुर्गु पंचायत, गुमला प्रखंड के डूमरडीह पंचायत, पालकोट प्रखंड के बागेसेरा पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में शिविर लगाए गए। उक्त शिविरों में सैंकड़ों नागरिकों की भीड़ देखने को मिली, एवं विभिन्न योजनाओं के तहत नागरिकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया गया।

ज्ञात हो की राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में राज्य भर में दिनांक 30 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक जिले के विभिन्न पंचायतों अंतर्गत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन की समस्त जिले वासियों से अपील है कि अपने नजदीकी पंचायत में लगाएं जाने वाले शिविर में जाएं एवं सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लें।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, केसीसी, अबुआ आवास योजना,आयुष्मान कार्ड, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है।आवेदक अपने नजदीकी शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर जाकर ले सकेंगे।

कल दिनांक 31 अगस्त को घाघरा प्रखंड के दीरगांव पंचायत भवन, सिसई प्रखंड के कुदरा पंचायत भवन, बसिया प्रखंड के ओकबा पंचायत भवन, कामडारा प्रखंड के कामडारा पंचायत भवन, बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरि पंचायत भवन, गुमला प्रखंड के कुलाबिरा पंचायत भवन, भरनो प्रखंड के अमलिया पंचायत भवन, रायडीह प्रखंड के केमटे पंचायत भवन, जारी प्रखंड के सिसि करमटोली पंचायत, डुमरी प्रखंड अंतर्गत उदनी पंचायत भवन, पालकोट प्रखंड अंतर्गत बघिमा पंचायत भवन, नगर परिषद क्षेत्र अंर्तगत वार्ड संख्या 2 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला विज्ञान केंद्र गुमला के निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

0

गुमला – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से जिला विज्ञान केंद्र गुमला के निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत आज 30 अगस्त को पालकोट प्रखंड के उच्च विद्यालय बाघिमा के 30 छात्र छात्राओं के दल ने जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण करते हुए उपलब्ध विज्ञान के प्रदर्श, थ्रीडी प्रिंटर, मोक्सी रोबोट आदि देखा तथा स्पेस विज्ञान, वर्चुअल रियलिटी सहित अत्याधुनिक तकनीक से परिचित हुए । विद्यालय की शिक्षिका प्रोमिला साहू तथा शांति कुमारी के नेतृत्व में विज्ञान केंद्र पहुंचे सभी विद्यार्थी इस अवसर पर बेहद खुश नजर आए तथा उनके बीच झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा अल्पाहार का वितरण भी किया गया । मौके पर सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूल के बच्चों हेतु झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा शुक्रवार तथा मंगलवार को जिला विज्ञान केंद्र के भ्रमण हेतु रोस्टर निर्धारित किया गया है । जिला विज्ञान केंद्र के समन्वयक काजल, अंकिता तथा आकांक्षा द्वारा इस भ्रमण दल को आवश्यक सहयोग किया गया।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर हिंडालको कंपनी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रबंधक (सीएसआर ) हिंडाल्को कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। उक्त सभी कार्यों की उपयुक्त ने बिंदुवार समीक्षा की।
इस दौरान सीएसआर मद से आवासीय विद्यालयों की मरम्मती, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे सोलर लाइट की सुविधा, उच्च/मध्य विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, बाउंड्री वॉल निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, आदि की समीक्षा की।

उपायुक्त ने हिंडालको कंपनी को पीएचडी विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीएसआर के क्षेत्रों में सभी ग्रामों/ टोलों अंर्तगत प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए, उससे आस पास के गांव तक पेय जल आपूर्ति के कनेक्शन करने हेतु निर्देश दिए गए एवं योजना तैयार करने की बात कही, जिसके लिए उन्होंने तीन सप्ताह का समय दिया, उन्होंने शत प्रतिशत ग्रामों/ टोलों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। उपायुक्त ने सीएसआर क्षेत्र अंर्तगत संचालित अस्पतालों की स्थिति एवं डॉक्टर्स के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिसके तहत उपायुक्त ने ही हिंडालको को डॉक्टर्स के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही नेतरहाट स्थित बने अस्पताल की स्थिति की जानकारी लेते हुए वहां भी पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने एवं शेष बचे कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। सीएसआर क्षेत्र अंर्तगत संचालित आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देश दिए गए, आवासीय विद्यालयों में बच्चों के बीच हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही। उपायुक्त ने पाठ क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के आजीविका संवर्धन करने हेतु योजना तैयार करने का निर्देश दिया । इस दौरान माइनिंग वाले क्षेत्रों में वहां के नागरिकों के साथ विमर्श करते हुए मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण करने की भी बात कही, उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु मत्स्य विभाग से संपर्क स्थापित करते हुए मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण करें। उन्होंने 15 दिनों के अंर्तगत PPE किट का वितरण अस्पतालों में करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा हिंडाल्को को टी.बी. के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एन.टी.ई.पी. झारखंड (NHM) नामकुम से प्राप्त मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट को देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से जीएम डीआईसी,सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी,अंचल अधिकारी विशुनपुर ,अंचल अधिकारी घाघरा ,हिंडालको लोहरदगा प्रबंधकों के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

परी सैनिटरी पैड्स के मेंस्ट्रुअल हाइजीन इनिशिएटिव ‘परीवर्तन’ (PareeVartan) का झारखंड में विस्तार

0

बोकारो के सेंट लुइस स्कूल में एक वर्ष तक उपलब्ध कराए जाएँगे निःशुल्क सैनिटरी पैड्स

बोकारो, झारखंड, अगस्त, 2024: सूथ हेल्थकेयर का ब्रांड परी सैनिटरी पैड्स अपने मेंस्ट्रुअल हाइजीन इनिशिएटिव ‘परीवर्तन’ (PareeVartan) का झारखंड में विस्तार कर रहा है। परी का लक्ष्य क्षेत्र में बालिकाओं को जागरूक और शिक्षित करके उनकी मेंस्ट्रुअल हेल्थ और हाइजीन में सुधार करना है। ऐसे में, इस पहल के तहत बोकारो के सेंट लुइस स्कूल में बालिकाओं को एक वर्ष तक पूरी तरह निःशुल्क सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराए जाएँगे।

परी ने सेंट लुइस स्कूल में पढ़ने वालीं 450 से भी अधिक बालिकाओं के लिए दो मेंस्ट्रुअल हाइजीन अवेयरनेस सेशंस आयोजित किए। पहले सेशन का आयोजन उन बालिकाओं के लिए किया गया, जो फिलहाल मासिक धर्म से गुज़र रही हैं। वहीं, दूसरा सेशन उन बालिकाओं के लिए समर्पित था, जिनका मासिक धर्म कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इन दोनों ही सेशंस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जरुरी जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे मासिक धर्म के दौरान अपने स्वास्थ्य का प्रभावी ढंग से ध्यान रख सकें। जरुरी संसाधन सुनिश्चित कराने के रूप में बालिकाओं को 1,200 से अधिक सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए।

परी सैनिटरी पैड्स और सेंट लुइस स्कूल के बीच हुई इस साझेदारी का श्रेय बेहतर झारखंड के संस्थापक श्री विवेक सिंह को जाता है। राज्य में ‘परीवर्तन’ पहल को शुरू करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।

परी सैनिटरी पैड्स की पहल ‘परीवर्तन’ मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में खुलकर बातचीत को बढ़ावा देती है। यह ब्रांड जमीनी स्तर पर युवा बालिकाओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन से संबंधित सर्वोत्तम जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे न सिर्फ आत्मविश्वासी, बल्कि सशक्त भी बनती हैं। ये सेशंस मासिक धर्म के दौरान बेहतरी से हाइजीन मैंटेन करने के महत्व पर जोर देते हैं। ये सेशंस मेंस्ट्रुअल हेल्थ की सभी मूल बातें कवर करते हैं, इसे लेकर गलत धारणाओं को दूर करते हैं और व्यावहारिक सुझाव देते हैं, ताकि मासिक धर्म को सुरक्षित और आरामदायक तरीके से प्रबंधित किया जा सके।

मात्र 1.5 वर्षों में, ‘परीवर्तन’ ने खुद का काफी विस्तार किया है। 500 से अधिक मेंस्ट्रुअल हाइजीन सेशंस आयोजित करने के साथ ही, इस पहल के तहत अब तक 15 लाख से भी अधिक सैनिटरी पैड्स वितरित किए जा चुके हैं। ऐसे में, इसने देश भर में 2 लाख से अधिक बालिकाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। पटना, अलीगढ़, दरभंगा, रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, वाराणसी, गुवाहाटी, आगरा और कई अन्य शहरों में यह सार्थक पहल की जा चुकी है। देश भर में युवा बालिकाओं को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण के तहत ‘परीवर्तन’ पहल आगे भी जारी रहेगी।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक में 10 को मशाल जुलूस व 11 सितंबर को झारखंड बंद का निर्णय

0

रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक शुक्रवार को डोरंडा के झंडा चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में 24 अगस्त को बापू वाटिका मोरहाबादी में सम्पन्न हुई संकल्प सभा की वसमीक्षा की गई। बैठक में 2019 से लेकर अभी तक राज्य सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों की लगातार हुई अपेक्षा जैसे विषयों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 10 को मशाल जुलूस व 11 सितम्बर को झारखंड बंद किया जाएगा. राज्य में शहीद नीलांबर-पीतांबर, शहीद भगत सिंह, मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, कार्तिक उरांव उर्फ कार्तिक बाबा की प्रतिमा को राज्य के प्रशासनिक पदाधिकारीगण नहीं लगने दिया और वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आवमानना करके पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा लगाए जाने का मुखर विरोध किया गया।

नियोजन के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे : विदेशी महतो

इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान एवं अपने बेटा-बेटियों के रोजी-रोजगार व नियोजन का अधिकार किसी को छिनने नहीं देंगे, हकमारी नहीं होने देंगे। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक और प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा के लिए 10 सितंबर को मशाल जुलूस एवं 11 सितंबर को ऐतिहासिक बंद किया जाएगा.झारखंड आंदोलनकारी अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे जो बूढ़े हो चले हैं वह खटिया-पटिया और चटाई लेकर रोड पर सोने का भी काम करेंगे। प्रत्येक आंदोलनकारी अपने साथ परंपरागत अस्त्र-शस्त्र भी लिए रहेंगे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि आज झारखंडियों की अलग पहचान नहीं होना उनकी भाषा-संस्कृति के मूल्य की रक्षा नहीं होना दुर्भाग्य की बात है।

जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने आय-व्यय की विवरणी प्रस्तुत किया

केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने आय-व्यय की विवरणी प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड अलग राज्य के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें. हमारे लोग पलायन और विस्थापन करने के लिए मजबूर हैं. चारों तरफ झारखंडियों में आक्रोश व्याप्त है. केंद्रीय संयोजिका सरोजिनी कच्छप ने कहा कि आंदोलनकारी आज पुन: संघर्ष का एक इतिहास लिखने की दिशा में तैयार हैं। इस मौके पर के सरना समिति के अध्यक्ष निरंजन हेरेंज ने कहा कि झारखंड के लोगों को माय-माटी की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए शहादत देनी पड़ी तो, घर-घर से निकले। गुमला जिला अध्यक्ष सीता राम उरांव ने कहा कि हमलोग अपने अधिकारों के लिए लड़े थे और आगे भी लड़ेंगे लेकिन अपने मूल्यों की रक्षा करके रहेंगे. अपने जल जंगल जमीन खनिज संपदा की रक्षा हर हाल में करेंगे।

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में ज्ञानमती कुजूर, जिदन कोल, बुधन हंसदा, दर्शन गन्झु, दीपक सिंह टाइगर, संजू तोप्पो, रामचंद्र राणा, मोती लाल महतो, उमेश महतो, समसिंगार महतो, प्रकाश उरांव, इंद्रदेव उराव, मदन मोहन महतो, पूर्णिमा देवी, इस्वरी देवी, मीना देवी, कमल प्रसाद साहू, सोमरा उराव, प्रदीप पाहन, बिरसा उरांव, सुधीर कुमार मेहता, राम सुंदर उरांव, विजय उरांव माइकल तिर्की प्रकाश खरखो मोहम्मद मुस्लिम अंसारी, जटाधारी साहू ,राम नंदन साहू, सीता देवी, टहल साहू, प्रयाग महतो, मो. महबूब अंसारी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे.

राम भक्तों के लिए

ओबीसी एकता अधिकार मंच गांव-गांव में राजनीतिक चेतना जगाने के अभियान में जुटा 

0

पलामू (बिश्रामपुर) : पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों का राजनीतिक, शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के लिए आरक्षण जैसी सुविधाओं की मांग को लेकर ओबीसी एकता अधिकार मंच लगातार गांव-गांव घुमकर लोगों में जन जागरूकता अभियान का दौर चल रहा है. विभिन्न जरूरी क्षेत्रों में जनसंवाद किया जा रहा है. राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंच के केन्द्रीय सदस्य आनंद विश्वकर्मा, अमर प्रसाद, पिंटू यादव, ऐशान अंसारी के नेतृत्व में आयोजित बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा प्रखंड के जतरो बंजारी पंचायत में स्थित सेमरी, नावाडीह, जतरोबंजारी, कुसुमियादामर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

पिछड़े समाज को नई दिशा देने में बीडी प्रसाद का बहुमूल्य योगदान : आनंद विश्वकर्मा

इस दौरान पंचायत के सैकड़ों की संख्या में हमारे ओबीसी समाज के भाई-बहनों एवं युवा साथियों ने एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद की। सबने एक स्वर में कहा…हम सब साथ मिलकर झारखंड की सरकार से अपना हक-अधिकार लेकर रहेंगे। आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि मंच के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में पिछड़ों के हक-हकूक की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर हैं और समाज को नई दिशा देने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं. अध्यक्ष की प्रेरणा से मंच के सदस्यों व सहयोगियों में राजनीतिक चेतना का संचार हुआ है. मौके पर विवेक यादव, सुदामा चौधरी, उमेश यादव, मुकेश ठाकुर,संजय ठाकुर  अन्य गनमान्य उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Jobs – R C Rungta Group of Companies

0

RC Rungta Group of Companies a premier Industrial house of Jharkhand is hiring talents for its Coal Mines Project in the following areas.

Positions :
• GM/DGM – Land Acquisition
• Manager – Land Acquisition

Location : Ramgarh, Ranchi.

Experiened candidates pls mention the position in the subject line of the mail and send cv to recruitment.rcrgroup@gmail.com.

For detailed information you can reach me at this no. 9830247191.

राम भक्तों के लिए

Palamu District Administration Reignites ‘Your Government at Your Doorstep’ Initiative with Camps Starting August 30

0

Medininagar, Palamu: The Palamu District Administration is set to relaunch its flagship welfare initiative, “Aapki Yojana, Aapki Sarkar, Aapke Dwaar” (Your Scheme, Your Government, at Your Doorstep) with a series of camps scheduled to begin on August 30. This initiative aims to provide residents across the district with direct access to various government schemes and benefits.

Deputy Commissioner of Palamu, Anjaneyulu Dodde, announced the commencement of the camps through a post on X (formerly Twitter), reaffirming the administration’s commitment to ensuring that essential government services reach every corner of the district. The program, which had seen success in its previous iterations, is being reintroduced to further enhance the delivery of public services at the grassroots level.

According to information provided by the District Information and Public Relations Department, extensive preparations have been made at the district level to ensure the smooth execution of these camps. Senior officials have been deputed across all blocks to oversee the operations, and a detailed schedule for the camps has been drawn up to ensure comprehensive coverage.

The camps will prioritize the collection of applications for various welfare schemes, ensuring that those in need can quickly and easily apply for assistance. Among the key schemes that will be highlighted are the Jharkhand Chief Minister’s Dignity Scheme (Mukhya Mantri Maaiyaan Samman Yojana), Abua Health Security Scheme, Abua Housing Scheme, Chief Minister’s Livestock Scheme, Birsa Harit Gram Yojana, Kisan Credit Card, Universal Pension Scheme (Sarvajan Pension Yojana), Savitri Bai Phule Kishori Samridhi Yojana, Green Ration Card, Birsa Irrigation Well Augmentation Scheme, Chief Minister’s Employment Generation Scheme, Guruji Student Credit Card, as well as the issuance of caste, residential, and income certificates.

Deputy Commissioner Dodde emphasized the importance of these camps in ensuring that government schemes are accessible to all residents, particularly those in remote and underserved areas. “Our objective is to reach every citizen and ensure that no one is left behind in availing the benefits of government schemes. The camps will serve as a one-stop solution for all government services at the local level,” he said.

The first wave of camps will be held on August 30 in the following locations:

  • Mohammadganj Block: Pansa Panchayat
  • Haidernagar Block: Parta Panchayat
  • Hussainabad Block: Deori Khurd Panchayat
  • Pipra Block: Saraiya Panchayat
  • Hariharganj Block: Kulhiya Panchayat
  • Nawdiha Bazaar Block: Laxmipur Panchayat
  • Chhatarpur Block: Sushiganj Panchayat
  • Pandwa Block: Tisibarakala Panchayat
  • Untari Road Block: Lamba Satbahini Panchayat
  • Vishrampur Block: Sigsigi Panchayat
  • Nawabazar Block: Sohdagkhurd Panchayat
  • Padwa Block: Chhechori Panchayat
  • Chainpur Block: Rabda Panchayat
  • Ramgarh Block: Bedma Babhandi Panchayat
  • Medininagar Block: Jor Panchayat
  • Paton Block: Kelhar Panchayat
  • Manatu Block: Rangeya Panchayat
  • Tarhasi Block: Selari Panchayat
  • Nilamber-Pitamberpur Block: Juru Panchayat
  • Satbarwa Block: Bari Panchayat
  • Panki Block: Sagalim Panchayat

Each camp will be manned by block-level officers and staff from various departments, ensuring that residents can receive guidance and assistance with their applications on the spot. The initiative will focus on creating awareness about the schemes and ensuring that every eligible citizen can access the benefits they are entitled to.

This revival of the “Aapki Yojana, Aapki Sarkar, Aapke Dwaar” program is expected to significantly improve the reach and impact of government welfare schemes in Palamu, particularly in rural and remote areas where access to such services can be limited.

The district administration has urged all residents to attend the camps and take advantage of the opportunity to connect with government services directly. As the program rolls out, further camps will be organized in other panchayats across the district, ensuring that the benefits of government schemes are delivered to every doorstep.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

Jharkhand CM Hemant Soren Announces Appointment of 365 Community Health Officers, Highlights Ongoing Efforts to Strengthen State’s Healthcare System

0

Ranchi: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren took to social media platform X (formerly Twitter) to announce the appointment of approximately 365 Community Health Officers (CHOs) under the state’s health department. In his post, the Chief Minister extended his best wishes to the newly appointed officers, marking this as another significant step in his administration’s ongoing efforts to enhance the healthcare system in the state.

“Today, around 365 Community Health Officers have been appointed on a contractual basis under the health department. I extend my heartfelt congratulations and best wishes to all of you,” Soren wrote, expressing optimism about the positive impact these appointments will have on healthcare delivery across Jharkhand.

Soren highlighted that these new appointments are part of a broader initiative by the state government to bolster the public sector workforce. In recent years, the administration has successfully filled various key positions, including veterinarians, medical officers, lab assistants, forensic lab scientists for the first time, AYUSH practitioners, dentists, and Grade A nurses.

“We have made appointments through the Jharkhand Public Service Commission (JPSC) even during challenging times. For the first time, we appointed agriculture officers, horticulture officers, panchayat secretaries, clerks, and accountants. We have also recruited teachers, junior engineers, and assistant engineers. Thousands of appointments have been made, and thousands more are in the pipeline,” Soren stated, underscoring the extensive recruitment efforts undertaken by his government.

The Chief Minister urged the newly appointed CHOs to approach their roles with a deep sense of responsibility and dedication, particularly in the context of Jharkhand’s unique geographical and social landscape. He noted that many areas in the state, especially remote villages surrounded by forests, hills, and rivers, have limited access to healthcare facilities. Soren emphasized the importance of the CHOs in bridging this gap and ensuring that health services reach even the most isolated communities.

“You are about to begin a new chapter. You will take charge in a crucial area where your work will directly contribute to making healthcare services and government systems more accessible to the people of Jharkhand. Given the state’s geographic structure and social systems, you must work in such a way that healthcare services can be easily delivered to the local population,” Soren urged.

Soren also highlighted ongoing government efforts to provide basic healthcare facilities not only in the health department but also in welfare department hospitals and other medical centers. He reiterated his administration’s commitment to strengthening the healthcare infrastructure across the state, ensuring that residents do not have to seek treatment in other states.

“We remain deeply concerned about the improvement of the healthcare system. However, I believe that with the plans we have in place, we will soon be able to provide a robust healthcare system in the state, so no one needs to go elsewhere for treatment. The health of our people is paramount, and a healthy healthcare department is essential for this. To this end, we have allocated ₹5 crore specifically for the maintenance and cleanliness of health centers,” Soren concluded.

This announcement comes as part of the Jharkhand government’s larger strategy to improve public health outcomes by expanding access to healthcare professionals and facilities, particularly in underserved areas. The appointments and initiatives outlined by the Chief Minister are seen as critical steps toward achieving a more equitable and efficient healthcare system in the state.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium