16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 565

रांची लौटने पर चंपाई और बेटे बाबूलाल सोरेन का सैकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वागत,30 अगस्त दोनों बाप-बेेेटे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे

0

चंपाई के भाजपा में शामिल होने की कवायद में बाबूलाल सोरेन की भी उतनी ही भूमिका रही, जितनी पिता की

रांची : रांची से लेकर दिल्ली तक पूर्व सीएम चंपई सोरेन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बुधवार को चंपाई सोरेन अपने बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनके सैंकड़ों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। चंपाई एयरपोर्ट से अपने मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पहुंचे। यहां भी हजारों की तादाद में समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। कई घंटों तक चंपाई और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन समर्थकों से मिलते रहे। मीडिया से घिरे बाप-बेटे ने ऐलान किया कि 30 अगस्त को चंपाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. भाजपा में जाने के क्रम में चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन का नाम तेजी से उछला है। कहा जाता है कि पिता चंपाई के भाजपा में शामिल होने की कवायद में बाबूलाल सोरेन की भी उतनी ही भूमिका है, जितनी पिता चंपाई की। जब चंपाई सोरेन दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मिल रहे थे, तब उनके साथ बाबूलाल सोरेन भी मौजूद रहे.

झामुमो में रहते हुए पिता जी आदिवासी-मूलवासी के लिए आवाज नहीं उठा पा रहे थे : बाबूलाल सोरेन

बाबूलाल सोरेन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके पिता का पार्टी में अपमान हुआ। पिता ने दशकों से झामुमो के लिए खून-पसीना बहाया, उनके पिता झामुमो के फाउंडर मेंबर में से एक रहे हैं। उन्होंने अलग झारखंड राज्य में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि आज मैं अपने पिता चंपाई के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। गुरुजी शिबू सोरेन के साथ पार्टी को सींचा। लेकिन बदले में उन्हें केवल अपमान का सामना करना पड़ा। बाबूलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो में रहते हुए आदिवासी मूलवासी के लिए आवाज नहीं उठा पा रहे थे। भाजपा में उनके हक़ की लड़ाई लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठ एक गंभीर विषय है। पिता जी इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करेंगे, मैं भी उनके साथ खड़ा रहूंगा। बाबूलाल ने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपलोग झारखंड के विकास के लिए काम कीजिये।

इधर…असम के सीएम का दावा- चंपई सोरेन की जासूसी की गई…दोनों पुलिस अधिकारी बहुत दिनों से पीछा कर रहे थे

इधर, चंपई और बाबूलाल सोरेन के दिल्ली से रांची पहुंचने से पूर्व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने दावा कर सनसनी फैली दी कि झारखंड के एक आईजी स्तर के अधिकारी के निर्देश पर चंपाई सोरेन पर नजर रख जा रही थी। स्पेशल ब्रांच के दोनों अधिकारियों को उस वक्त चंपाई सोरेन के लोगों ने पकड़ा, जब दोनों कुछ तस्वीर ले रहे थे। दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया है। श्री सरमा ने दावा किया कि चंपाई सोरेन कोलकाता से होते हुए दिल्ली गए थे और दोनों बार ताज होटल में रुके थे। उनके साथ सरकारी पीए और पीएस भी रुके थे, पर झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारी उन्हें फॉलो कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया

असम के सीएम ने कहा कि एक मंत्री और मुख्यमंत्री की जासूसी की गई। उन्होंने बताया कि स्पेशल ब्रांच के दो लोगों को चंपाई सोरेन के साथ आए लोगों ने उनको पकड़ा और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में पता चला कि दोनों बहुत दिनों से पीछा कर रहे थे। असम के सीएम ने कहा कि वो दोनों का नाम नहीं लेना चाहते हैं। उनके बारे में पूरी जानकारी देना सही नहीं होगा. दोनों के नाम और तस्वीर भी उनके पास है. पकड़े गए स्पेशल ब्रांच के दोनों पुलिस अधिकारी अभी दिल्ली पुलिस की कस्टडी में हैं। दिल्ली में चाणक्यपुरी के थाने में शिकायत की गई है।

राम भक्तों के लिए

शिक्षा मंत्री व सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में इपीएफ पर सहमति बनी, कैबिनेट की अगली बैठक में मिल जाएगी मंजूरी

0

रांची : शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने बुधवार को झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की वार्ता में कई मुद्दे पर सहमति बन गई है. वार्ता का मुख्य बिंदु इपीएफ का मामला था। इपीएफ में सरकार सहायक अध्यापक की हिस्सेदारी और विभाग की हिस्सेदारी वहन किया जाएगा। वार्ता के दौरान यह भी तय हुआ कि नए नियम के अनुसार योग्यता के आधार पर आश्रितों को नौकरी मिलेगी। अभी तक शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को चार प्रतिशत हर वर्ष मानदेय की वृद्धि नहीं हो रही थी। कैबिनेट की अगली बैठक में इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद अनुकंपा के नियम में बदलाव पर सहमति बनी. शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता में सुदिव्य कुमार सोनू, राजेश कच्छप, अमित यादव और विभाग की ओर से शिक्षा सचिव उमाशंकर, परियोजना निदेशक आदित्य कुमार रंजन, ओमप्रकाश मिश्रा तथा कई अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया.

वार्ता में सीटेट को जेटेट के समतुल्य मानदेय मिलने पर भी सहमति बनी

वार्ता के दौरान कहा गया कि चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि के लिए सहायक अध्यापकों को प्राधिकार कमेटी के कई पदाधिकारियों से सेवा संपुष्ट कराना पड़ता था, जिसमें बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया। वार्ता में सीटेट को जेटेट के समतुल्य मानदेय मिलने पर भी सहमति बनी। वार्ता में विनोद तिवारी ने शिक्षा मंत्री से कहा कि आकलन उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जाए। आकलन पास सहायक अध्यापक कठिन परीक्षा से गुजरे हैं। सरकार की मंशा साफ रहे तो कुछ भी संभव हो सकता है। बिहार में लालू प्रसाद यादव ने 1994 में अप्रशिक्षित लोगों को शिक्षक बना दिया था। झारखंड की वर्तमान सरकार को भी इस पर अपनी सहमति देनी चाहिए। इस बात का वार्ता में शामिल सभी सदस्यों ने जोरदार समर्थन किया। वार्ता में सहायक अध्यापक की तरफ से विनोद तिवारी, विनोद बिहारी महतो, सुशील पांडेय, विकास कुमार, संजय दुबे, ऋषिकेश पाठक, भागवत तिवारी, प्रदुमन कुमार सिंह, निरंजन डे, बेलाल अहमद, शेख सिद्दीकी, नरोत्तम सिंह मुंडा और बैद्यनाथ महतो शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

5 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 57 करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी गई

0

सीएम ने कहा-कोल्हान प्रमंडल में अबतक 6 लाख महिलाएं योजना से जुड़ी…राज्य की करीब 48 लाख महिलाओं को  सम्मान योजना से जोड़ा जा चुका है…!

जमशेदपुर : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को पूर्व सीएम चंपई सोरेन के इलाके में सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम में भाग लिया. कोल्हान प्रमंडल की पांच लाख से अधिक महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 57 करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी गई. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि अबतक कोल्हान प्रमंडल से 6 लाख महिलाएं योजना से जुड़ चुकी हैं. वहीं राज्य की लगभग 48 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा जा चुका है. सीएम ने कहा कि राज्य के आदिवासी और मूलवासियों के लिए काम करने में शक्ति मिलती है. मैंने देखा कि पंडाल की जगह कम होने से बहुत सी महिलाएं बाहर बारिश में भी जमी हुई हैं. महिलाओं में इस उत्साह को देखकर उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है.

भाजपा सरकार में 4 लाख जबकि, हमारी सरकार में 40 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है

सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूरे राज्य में तांडव मचा दिया था. डबल इंजन की सरकार से तंग आकर राज्य की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल किया और राज्य में आदिवासियों और मूलवासियों की सरकार बनाई. हेमंत ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद अधिकारी गांव-गांव जाकर शिविर लगा कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. भाजपा के समय 4 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, लेकिन हमारी सरकार में 40 लाख बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है. कहा दो साल सरकार कोरोना की वजह से प्रभावित हुई. दो सालों तक दुकानों में ताले लटके रहे. सीएम ने कहा कि झारखंड के मजदूर दूसरे राज्यों और यहां तक कि विदेशों में काम करते थे. लेकिन कोरोना की वजह से मजदूरों को हवाई जहाज से ढो-ढो कर घर वापस अपने घर भेजने का काम किया गया.

राम भक्तों के लिए

जमीन लूट के खिलाफ रांची के विभिन्न मौजा के ग्रामीणों ने बापू वाटिका के समक्ष विशाल धरना दिया

0

  बंधु तिर्की ने कहा-औद्योगिक और नगर विकास का सबसे अधिक खमियाजा आदिवासियों-मूलवासियों ने ही भुगता 

 रांची : पूर्व मंत्री और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के लिये उनकी ज़मीन ही उनकी ज़िन्दगी का आधार है. जबतक उनके पास ज़मीन है, तभी तक उनका अस्तित्व है अन्यथा वे विस्थापन और पलायन का शिकार होकर कब बेदखल हो जायेंगे, इसका पता भी नहीं चलेगा. श्री तिर्की ने कहा कि अबतक झारखण्ड में औद्योगिक विकास और नगर विकास का सबसे अधिक खमियाजा आदिवासियों एवं मूलवासियों ने ही भुगता है क्योंकि उन्होंने ही उसकी कीमत चुकायी है. राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में रांची के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण मौजा के ग्रामीणों एवं अन्य लोगों के द्वारा द्वारा जमीन लूट के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना को सम्बोधित करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि जमीन को बचाने के लिये सरकार और प्रशासन को कड़ा कदम उठाना ही होगा अन्यथा ग्रामीण खुद एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे. श्री तिर्की ने कहा कि विशेष रूप से रांची के मौजा फुटकलटोली, तिलता, कमड़े, सिमलिया, हेसल, बजरा, हेहल, पंडरा, सुंडिल, दहीसोत, बनहोरा, अगडू, झिरी, सुंडील, चटकपुर, भोड़ा मौजा में गैर मजरुआ ज़मीन और रैयती ज़मीन की भू-माफिया तत्वों द्वारा धड़ल्ले से कब्ज़ा, लूट और खरीद-बिक्री जारी है, जिसके कारण गांव का स्वरुप ही बदल गया.

जिला प्रशासन पर दबाव बनाना जरूरी

इस अवसर पर केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि जमीन बचाने के लिये सभी गांव के अगुवा को एकजुट होना होगा. समाजसेवी अलबिन लकड़ा ने कहा कि आदिवासी एवं मूलवासी की जमीन को बचाने के लिये सरकार को भू माफिया, अंचल अधिकारी एवं जिला प्रशासन पर लगाम लगाने का काम अविलम्ब करना होगा अन्यथा ग्रामीणों को बाध्य होकर कानून को अपने हाथ में लेना होगा.  एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में संजय तिर्की मुखिया प्रतिनिधि, सुनील तिर्की पूर्व मुखिया, संजय तिर्की पूर्व मुखिया, शिवा कच्छप अध्यक्ष केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, समाजसेवी अलबिन लकड़ा, सुका उरांव, सुनील टोप्पो पूर्व पार्षद, राजेश लिंडा, मुन्तजिर  खान, लालु खलखो ग्राम प्रधान, सिद्धांत तिर्की, मदरा पहान, पीटर कच्छप, बुधवा उरांव, दिनेश उरांव, महरू उरांव, राजेश लकड़ा, जूवेल कुजुर, महादेव टोप्पो, मेवा लकड़ा, शिल्पा कच्छप, सुनील गाड़ी, शिव उरांव, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

गुमला में चोहलुम त्यौहार पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया जुलूस का स्वागत, बांटे शरबत और बिस्कुट

0

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय में चोहलुम त्यौहार के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा गुमला द्वारा टावर चौक के समीप एक स्टॉल लगाया गया, जहां जुलूस में शामिल सभी धर्मावलंबियों का स्वागत किया गया और उन्हें त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जुलूस में शामिल लोगों के लिए मोर्चा द्वारा ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई, वहीं बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण भी किया गया, जिससे त्योहार का उत्साह और बढ़ गया।

इस मौके पर नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गुमला के जिला अध्यक्ष हरमीत सिंह ने कहा, “गुमला जिला हमेशा से आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक रहा है। हर त्योहार हमारे बीच के आपसी सौहार्द को और मजबूत करता है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिले के सभी नागरिकों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।”

कार्यक्रम में भाजपा गुमला जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष सविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, संजीव कुमार, शिवकुमार राम, निरंजन कुमार, नरेश साहू समेत कई अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

इस पहल ने ना केवल चोहलुम त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा दिए, बल्कि गुमला में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच ने जनसभा के जरिए अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया

0

पलामू (बिश्रामपुर) : बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवाबाज़ार प्रखंड के ग्राम कुंभीखुर्द में पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा जनसभा आयोजित की गई। जनसभा केन्द्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी और सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से सभा को संबोधित कर अपने ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद कर अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। नेताद्वय ने ओबीसी का नारा लगाया पिछड़ों की आबादी है आबाद रहेगा! शिक्षा, संपत्ति, सत्ता पर अधिकार रहेगा…जो ओबीसी की बात करेगा, वही सत्ता पर राज करेगा। मौके लालमुनि चौधरी, बिपिन कुमार यादव, रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद चौधरी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

गुमला के घाघरा और बसिया में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन 2 सितंबर को

0

गुमला: गुमला जिले के घाघरा और बसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उनके नजदीक ही मिल सकेगी। हंस फाउंडेशन रांची और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इन स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस यूनिट (हंस रीनल केयर सेंटर) स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्घाटन 2 सितंबर 2024 को गुमला के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया जाएगा।

इस डायलिसिस यूनिट के शुरू होने से जिले के मरीजों को रांची या अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब घाघरा और बसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा। हंस रीनल केयर सेंटर में यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन की इस पहल और हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही 12 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। डायलिसिस यूनिट के उद्घाटन के साथ ही गुमला जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुलभ हो जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

इस नई सुविधा के शुरू होने से गुमला और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। यह कदम गुमला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Terror Suspect Dr. Ishtiaq’s Network Exposed: Madrasas, Brainwashing, and Terror Tasks Unveiled

0

In a significant development, Delhi Police’s Special Cell has uncovered a terror module linked to Al-Qaeda in the Indian Subcontinent (AQIS), leading to the arrest of Dr. Ishtiaq, a radiologist based in Ranchi. Dr. Ishtiaq, who is accused of being a key figure in this network, had allegedly established a widespread influence, extending his reach from urban areas to remote villages. His network reportedly involved brainwashing young men and assigning them tasks related to jihad.

Madrasas and Recruitment Tactics

Dr. Ishtiaq’s operations were far-reaching. He reportedly operated a nursing home named “Medicana” in Chanho, a small town near Ranchi, which he used as a front to recruit young, impressionable men. Under the guise of offering medical services, he would indoctrinate these individuals with extremist ideologies. Sources reveal that Ishtiaq had also set up a madrasa in Chatwal, where he would summon these youths after indoctrinating them at his nursing home.

Once these recruits were sufficiently radicalized, they were assigned specific tasks within the AQIS module. Investigations suggest that at least 25 individuals were associated with this module, out of which 15 were deeply involved and had already been given roles to play in the terror network.

Brainwashing and Radicalization

Authorities have disclosed that Dr. Ishtiaq played a central role in the radicalization process. He reportedly assigned one of his close associates, a madrasa operator, the responsibility of brainwashing young recruits. This process involved exposing them to extremist content, including videos, audios, and printed materials, all aimed at cultivating a jihadi mindset.

The recruits would be shown videos that glorified extremist ideologies and encouraged acts of violence. After viewing these materials, they were summoned to the madrasa, where further indoctrination took place. Only those who demonstrated full commitment to the cause were selected for advanced training, which included handling weapons.

Illegal Practices and Health Department Violations

Dr. Ishtiaq’s operations also involved several legal violations. Under the PCPNDT Act, a doctor is only permitted to register as a radiologist in one district. However, Ishtiaq was illegally registered in multiple locations, including Ranchi and Hazaribagh, where he worked at Ideal Pathology. This breach of regulations came to light following his arrest, prompting the health department to act swiftly.

As soon as Dr. Ishtiaq’s arrest for involvement in terrorist activities was confirmed, the Ranchi Civil Surgeon moved to cancel his registration as a radiologist. Additionally, efforts were made to erase his name from official records and replace him with another doctor. Upon discovering this, the Civil Surgeon, with the assistance of a magistrate, sealed the ultrasound unit at Medicana Nursing Home.

License Revoked and Premises Sealed

In response to the revelations of Dr. Ishtiaq’s involvement in terrorist activities, the Ranchi Civil Surgeon has revoked the registration of Medicana Nursing Home. Furthermore, the Hazaribagh Civil Surgeon has sealed the ultrasound facility at Ideal Pathology, where Ishtiaq was also registered.

This case has sent shockwaves through the region, raising concerns about the extent of radicalization efforts and the exploitation of medical facilities for such nefarious purposes. The investigation is ongoing, with authorities continuing to probe the full extent of the AQIS network in India and the roles played by individuals like Dr. Ishtiaq in furthering its agenda.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

Political Tensions Escalate in Jharkhand as Babulal Marandi Compares CM Hemant Soren to Aurangzeb

0

The political climate in Jharkhand has reached a boiling point as Jharkhand BJP state president Babulal Marandi stirred controversy with a provocative social media post. Amid ongoing disputes surrounding the Champai Soren case, Marandi took to platform ‘X’ to launch a scathing attack on Jharkhand Chief Minister Hemant Soren, drawing a historical parallel that has ignited fierce debate.

In his post, Marandi likened Hemant Soren to the Mughal emperor Aurangzeb, a figure often associated with autocratic rule. He warned that if the current situation in the state persists, Soren’s name could go down in history as “Aurangzeb Part 2.” This bold statement has further inflamed the already heated political environment in Jharkhand, where tensions between the Bharatiya Janata Party (BJP) and the ruling Grand Alliance continue to escalate.

The comparison to Aurangzeb, a ruler remembered for his harsh policies and religious intolerance, is seen by many as an attempt to paint Soren as an authoritarian leader. Marandi’s comments have sparked sharp reactions across the political spectrum, with supporters and opponents alike weighing in on the implications of such a comparison.

The Champai Soren case, which centers on alleged irregularities and corruption, has become a flashpoint for political confrontation in the state. The BJP has been vocally critical of Hemant Soren’s administration, accusing it of mismanagement and corruption, while the Grand Alliance has defended the government’s actions and accused the BJP of attempting to destabilize the state.

As political leaders exchange barbs, the people of Jharkhand are watching closely, with many concerned about the potential impact of these developments on governance and stability in the state. Marandi’s statement has added a new layer of intensity to the ongoing political battle, and it remains to be seen how this rhetoric will influence the broader political landscape in Jharkhand.

This latest episode highlights the deepening divide between the BJP and the Grand Alliance, setting the stage for what could be a prolonged and bitter confrontation in the months ahead. As the situation evolves, all eyes will be on how these political tensions play out and what it means for the future of Jharkhand’s leadership.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

President Droupadi Murmu Condemns Kolkata Rape Case, Urges for Societal Introspection

0

President Droupadi Murmu has expressed deep concern over the horrific rape and murder of a young doctor in Kolkata, emphasizing that such acts of barbarity have no place in a civilized society. Her remarks come amid widespread protests in the city, where students, doctors, and concerned citizens have taken to the streets demanding justice and safety for women.

President Murmu voiced her grief over the pervasive issue of sexual violence, highlighting the urgent need for society to address these crimes collectively. “It has been 12 years since the Nirbhaya gang rape shook the nation, yet we continue to witness countless incidents of sexual violence,” she said, noting that society’s tendency to forget these tragedies is deeply troubling.

She stressed the importance of collective action in tackling violence against women, calling for a national introspection. “We must confront these issues without bias and find answers to some very difficult questions,” President Murmu stated. She pointed out that a “distorted mindset” often views women as inferior—less powerful, less capable, and less intelligent—a mentality that must be challenged and changed.

Even as protests continue in Kolkata, the President warned that criminals are still at large, poised to commit further atrocities. She called for immediate and sustained efforts to prevent such crimes and to ensure that women can live in safety and dignity. “We cannot afford to turn a blind eye to these heinous acts any longer,” she concluded, urging all citizens to join in the fight against gender-based violence.

This strong condemnation from the President underscores the need for both societal and governmental reforms to protect women from such brutal acts. As the nation mourns another senseless tragedy, her words serve as a reminder that true progress will only be achieved when every woman feels safe and valued in society.

News – Sanjana Kumari. 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium