16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 569

विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस माहेश्वरी भवन सभागार में सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

0

गुमला – गुमला लोहरदग्गा रोड स्थित माहेश्वरी भवन में विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भवानी व भगवान श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या से विभिन्न प्रखंड व जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहां बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र साहू ने कहा काफी लम्बे संघर्ष और हिंदुओं के अथक प्रयास से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ।

इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन 1925 में हुआ था। इसके बाद संगठन हिंदुओं को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करता रहा। विश्व हिंदू संगठन पूरे विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है। जिसका कार्य हिंदुओं को एकजुट करना और समाज में हिंदू विरोधी कार्य पर अंकुश लगाना है। आज समाज में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी व हत्या जैसे हिंदू विरोधी कार्य तेज गति से हो रहे हैं। हिंदू समाज को एकजुट होकर इन सभी अनैतिक कार्यों पर रोक लगानी है। गुमला जिला में बजरंग दल इन सभी कार्यों को रोकने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में केशव चंद्र साय,अजय सिंह राणा, मुकेश सिंह, मनोज वर्मा, मनीष लायन ,लक्ष्मी कुमारी, राजकुमार खड़िया, भोला दास गोस्वामी, मनोज साहू, यशराज सिंह, कौशिक वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री केशव चंद्र साय ने किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष में महेश्वरी भवन से साइकिल रेस का किया गया आयोजन

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय लोहरदगा रोड़ स्थित मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसका मूल उद्देश्य राइड फॉर हेल्थ राइड फॉर अर्थ है। रविवार को आयोजित साइकिल रेस महेश्वरी भवन लोहरदगा रोड गुमला से बरटोली टोटो पेट्रोल पंप तक गया। वही पुनः महेश्वरी भवन में पहुंचकर समाप्त हुआ। लक्ष्य फिजिकल अकैडमी सहित अन्य प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में हिस्सा लिया। साइकिल रेस में कुल 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन विजेता प्रतिभागियों को चेक देकर सम्मानित किया गया।

साइकिल रेस जीतने वाले प्रथम प्रतिभागी रामकुमार पासवान,द्वितीय नेमा कुमारी व तृतीय राम उरांव को क्रमशः 6 हजार,3100 एवं ₹2100 रुपए का इनाम स्वरूप चेक प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल ने बताया यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 851 शाखाओं द्वारा एक साथ पूरे देश में आयोजित किया गया। वही साइकिल रेस को मुख्य अतिथि गुमला थाना के एसआई रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच गुमला के सचिव संजीव मलानी, पंकज खंडेलवाल, नटवरलाल अग्रवाल,पंकज साबू,सुनील अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,भूषण नरसरिया, कुणाल अग्रवाल,गोकुल अग्रवाल,सतीश मलानी,अमित मंत्री उर्फ गोलू, मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा के अध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल,अंचल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ज्योति फोगला, गुमला थाना से रमाकांत सिंह, प्रतिभागी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सरयू राय ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं,कहा-अपने कार्यकाल के दौरान हमने 156 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया

0

सरयू राय का जलापूर्ति योजना पर रहा फोकस…करीब 10 हजार घरों में पानी का नया कनेक्शन दिलवाने का काम किया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. रविवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्होंने इसका खुलासा कर दिया है. श्री राय ने कहा कि हमें अगले कुछ महीनों में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तैदी के साथ काम पर डटे रहना होगा। श्री राय ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना देशभर में बनायी गयी सबसे घटिया जलापूर्ति योजना है। इसमें जितना भी सुधार बीते 4 वर्ष में किया गया है, वह कम साबित हो रहा है। इसलिए मोहरदा जलापूर्ति योजना का फेज-2 आरंभ किया जा रहा है। जिस पर कुछ ही दिनों में काम शुरू हो जाएगा। करीब 10 हजार घरों में पानी का नया कनेक्शन दिलवाने का कार्य आरंभ हुआ है। उन्होंने अपनी उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र में बीते ढाई वर्षों में जो विकास हुआ वो बीते 20-30 वर्षों में भी नहीं हुआ। 2000 से भी अधिक कार्यकर्ता टाउन हॉल में उपस्थित थे।

मालिकाना हक देने में आ रही कठिनाई को लेकर विधायक ने मंत्री पर दोष मढ़ा

उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान मैंने 156 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन क्षेत्र में कराया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वैधानिक म्यूनिसिपलिटी (नगरपालिका) के लिए मैं सतत प्रयास कर रहा हूं। काफी हद तक इसमें सफलता मिली है। पर अभी तक यह सफलता कार्यरूप नहीं ले पायी है। अभी भी अवैधानिक जेएनएसी के साथ टाटा स्टील के बाहर नगरपालिका की व्यवस्था चल रही है। इन्हें मिलाकर एक औद्योगिक नगर समिति क्षेत्र बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। मगर पड़ोस के एक मंत्री ने दबाव डालकर इसमें अपना नाम अध्यक्ष के लिए डलवा दिया है, जबकि कानून के अनुसार औद्योगिक नगर समिति का अध्यक्ष संबंधित जिले के उपायुक्त होते हैं। इस कारण से यह निर्णय लागू नहीं हो पा रहा है। मैंने सरकार से कहा है कि इसमें जनता की सहभागिता भी सुनिश्चित करायें। तीसरी समस्या मालिकाना हक का है, जिसके बारे में मैंने चार बार विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव एवं निजी संकल्प के रूप में उठाया है। इसमें सरकार ने जवाब दिया है कि 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मालिकाना हक की जगह अधिकतम 10 डिसमिल तक आवासीय भवन एवं भूमि का लीज देने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इसलिए मालिकाना हक देने में कठिनाई हो रही है।

कांग्रेस के नेताओं पर सरयू का तंज

सरयू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के जो नेता व्याकुल होकर घूम रहे हैं, उन्हें एक बार इस बारे में अपनी सरकार की आलोचना करनी चाहिए और दबाव डालकर सरकार को इसके लिए तैयार करना चाहिए। पर ये ऐसा नहीं करेंगे, यह मैं जानता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने जमशेदपुर में नाला आधारित विकास योजना बनाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। ताकि इन्दौर नगर निगम की तरह जमशेदपुर की गलियां और नालियां साफ रहें। घरों का गंदा पानी बिना बाधा के बड़ों नालों तक पंहुचता रहे और बड़े नालों का पानी साफ होकर नदी में जाये। इसके बारे में मैं नगर विकास विभाग और टाटा स्टील को भी विशेष निधि आवंटित करने के लिए कहा रहा हूं, ताकि जमशेदपुर को साफ-सफाई के मामले में आदर्श शहर बनाया जा सके।

भाजमो सरकार-प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करेगा

सम्मेलन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने उद्घाटन भाषण दिया। भाजमो जिला अध्यक्ष, सुबोध श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश किया। इसके बाद कुलविन्दर सिंह पन्नू ने सम्मेलन में एक प्रस्ताव रखा, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सहित कतिपय अन्य नेताओं ने अपना संशोधन पेश किया। निर्णय हुआ कि इस प्रस्ताव में जिन मांगों और समस्याओं का उल्लेख है, उन्हें लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा शीघ्र ही डीसी कार्यालय में एक जन-प्रदर्शन करेगा और सरकार एवं प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करेगा।

राम भक्तों के लिए

मोदी जी की ‘मन की बात’ सुनने से देशहित में कार्यरत रहने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती हैं : डॉ अमित सिन्हा

0

भाजपा नेता डॉ अमित सिन्हा ने सदर प्रखंड के रोला में पहले मंदिर में शीश नवा कर उसी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों संग सुना प्रधानसेवक जी का लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”। 

अमित सिन्हा ने कहा कि मन की बात का मूल उद्देश्य वास्तव में जनजागृति, जनभागीदारी और जनकल्याण हैं।  जिस तरह से आज के संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने बताया की इस साल उन्होंने बिना राजनीतिक बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने का आह्वाहन किया है, और इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है।  इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं।  बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।  यह कदम निश्चित ही नए भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाएगी।

मोदी जी के इस कार्यक्रम से देशवासियों को एक दूसरे से जोड़ने का अहम माध्यम बन गया है। सम्पूर्ण विश्व मे इस प्रकार का दूसरा उदाहरण देखने को नही हैं।  वे हर माह हम सभी का विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन करते हैं, उनके विचारों को सुनकर हमें देशहित में कार्यरत रहने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती है। यह हमारे लिए अत्यंत ज़रूरी है कि हम अपने प्रधानसेवक के संदेशों से प्रेरणा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ सिंहा ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनके समस्याओं से अवगत भी हुए एवं विश्वास दिलाया यह कि उनके हर समस्या का समाधान के लिए प्रतिबध्दता से कार्य करेंगे।  सभी ने डॉ सिन्हा पर विश्वास जताया एवं अपना समर्थन दिया। अंत मे भाजपा नेता अमित सिन्हा ने कहा, यह मेरा सौभाग्य हैं कि आप सभी से इतना प्यार और आशीर्वाद मिल रहा हैं साथ ही साथ सभी क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

अकलियतों में है फलक को छूने और खुद की तरक़्क़ी की क़ाबिलियत : शिल्पी नेहा तिर्की

0

समारोह का उद्घाटन राज्य के कला-संस्कृति, खेलकूद, युवा एवं अल्पसंख्यक विकास के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया

रांची : मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड की गठबंधन सरकार सभी धर्म, जाति, वर्ग एवं समुदाय के लोगों के मध्य परस्पर सद्भावना बरकरार रखते हुए सभी का विकास चाहती है. उन्होंने कहा कि फलक को छूने और खुद की तरक़्क़ी की क़ाबिलियत अकलियतों में कूट-कूटकर भरी है और अपनी इस ताकत का उन्हें इस्तेमाल करना चाहिये. राजधानी के कडरु में रविवार को हज़ हाउस में अमेरिकन फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम्स ऑफ़ इंडियन ओरिजिन (अमेरिका एंड कनाडा) के सहयोग से फ्रैंड्स ऑफ़ वीकर सोसायटी द्वारा आयोजित दीक्षान्त समारोह, छात्रवृति वितरण एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में श्रीमती तिर्की ने कहा कि अल्पसंख्यकों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे अपनी तरक्की, अमनपसंदगी एवं खुशहाली के मुद्दे पर एकजुट हों. समारोह का उद्घाटन राज्य के कला-संस्कृति, खेलकूद, युवा एवं अल्पसंख्यक विकास के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया.

राम भक्तों के लिए

ओबीसी समाज को जागरूक करने के लिए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच का अभियान जारी

0

पलामू (बिश्रामपुर) : ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसवांद के जरिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को नावाबाज़ार प्रखंड के ग्राम चेचनहा में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मंच के केंद्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी और पिंटू यादव ने सभा संबोधित कर ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद के जरिए अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया और आरक्षण में हो रही गड़बड़ी के प्रति सचेत किया.

ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी

जनसभा में मंच के नेताओं ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी के साथ जुड़कर ओबीसी समाज को एकजुट करने का जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें लोगों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है. इससे ब्रह्मदेव प्रसाद जी के हाथों को मजबूती मिलेगी. ओबीसी समाज की आवाज बुलंद करने के लिए वे विधानसभा पटल पर रख सकेंगे. नेताओं ने कहा कि ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी, इसके लिए हमारे अध्यक्ष जी जान से जुटे हुए हैं. इसलिए उनका नारा है कि जो  ओबीसी की बात करेगा वही सत्ता पर राज करेगा. सभा में रामराज जी, सुरेंद्र जी, नारायण महतो, मकुन राम, विनय कुमार मेहता, महावीर कुमार, विकेश कुमार व अन्य लोग शामिल हुए.

राम भक्तों के लिए

सरायकेला में बोले चंपाई सोरेन-झारखंड अलग होने के 24 साल बाद अब मैं नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं…जनता का मुझे अपार समर्थन मिल रहा है 

0

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व सीएम और मंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में आयोजित एक सभा में कहा कि पहले मैंने सोचा था कि राजनीति से संन्यास ले लूंगा, लेकिन फिर जनता से मिल रहे अपार प्रेम ने मुझे आगे बढ़ने पर मजबूर कर दिया है। सरायकेला के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है, जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। श्री सोरेन ने कहा कि 5 महीने में बहुत कुछ सीख चुका हूं. सिस्टम में रहकर कैसे सिस्टम को सुधारा जा सकता है। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड अलग होने के 24 साल बाद अब मैं नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं। लेकिन, अब हम राज्य को एक अलग पहचान देने का काम करेंगे, जिसमें सभी को सम्मान के साथ जीने का मौका मिलेगा।

‘अब संगठन बनायेंगे या फिर कोई अच्छा दोस्त मिलेगा तो, उसके साथ चलेंगे’

चंपाई सोरेन ने कहा कि राजनीतिक जीवन की आपाधापी में मेरे छोटे-छोटे बच्चे कब बड़े हो गए, ये भी मैं नहीं जानता हूं। क्योंकि उस वक्त हम दिनभर आंदोलन करते और रात में जंगल में ही सो जाया करते थे। लेकिन, अब संगठन बनायेंगे या फिर कोई अच्छा दोस्त मिलेगा तो उसके साथ चलेंगे। अब सबकुछ जनता के भावना के अनुरूप करेंगे। किसी के भी साथ पक्षपात नहीं किया जायेगा। चंपाई ने कहा कि बहुत कम समय में लोग पहुंच रहे हैं और मेरा साथ दे रहे हैं, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। चंपाई ने कहा कि यहां जो भीड़ मेरे समर्थन में जुटी है, इसकी चर्चा हर जगह है। जब मैं दिल्ली में था, तब एक पोस्ट करके अपनी भावना को पूरे प्रदेश की जनता को मैंने बताया था। जिसमें मैंने साफ कहा था कि जिस संगठन का निर्माण मैंने किया। इसे खून-पसीने से सींचने का काम किया, उसे कभी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा।

राम भक्तों के लिए

सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में 10 राजनीतिक दलों का ‘जनमत’ तैयार, कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए

0

 रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है. पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में शनिवार को झारखंड में 10 राजनीतिक पार्टियों का महागठबंधन बना, जिसे झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प ‘जनमत’ नाम दिया गया है। पिछले 22 अगस्त को रांची प्रेस क्लब में सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जनमत में झारखंड पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान), अध्यक्ष पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, भागीदारी पार्टी, अध्यक्ष, श्याम बिहारी प्रजापति, झारखंड पार्टी (होरो), प्रभारी, अलेस्टर बोदरा, आर पी आई (अम्बेडकर) अध्यक्ष, प्रीतम लोहरा, लोक जन समाज पार्टी, अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय जनक्रान्ति मोर्चा, अध्यक्ष, मोलाना मोबिन रिजवी, बहुजन मुक्ति पार्टी, अध्यक्ष,  मुरलीधर राम, अखिल भारतीय मानव सेवा दल अध्यक्ष, शिव प्रसाद अग्रवाल, आदर्श संग्राम पार्टी, अध्यक्ष, गौतम भारती आदि शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव से पूर्व विकल्प यात्रा निकाली जायेगी

जनमत के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता इमाम सफी ने बताया कि बैठक में पंचशील नामक घोषणापत्र पर चर्चा हुई। जिसमें सुशासन, सत्ता का विकेंद्रीकरण : पांच वर्ष में पांच मुख्यमंत्री, गांवों की सशक्तीकरण के लिए पांच करोड़ हस्तांतरण, जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का विकास, अबुआ दिसुम अबुआ राज (स्वराज) आदि की परिकल्पना की गयी। सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जनमत मजबूती से चुनाव लड़ेगा। बहुत जल्द बैठक कर सीट शेयरिंग कर लिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि झारखंड नवनिर्माण विकल्प यात्रा विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जायेगी।

राम भक्तों के लिए

देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे अलकायदा मॉड्यूल मामले में आठ संदिग्धों में से पांच की गिरफ्तारी हुई: डीजीपी

0

गिरफ्तारी के बाद सभी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपा गया, शेष तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया

रांची: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े होने के संदेह में हिरासत में लिये गये आठ संदिग्धों में से पांच की विधिवत गिरफ्तारी हो गयी है. उन्हें एटीएस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया है. शेष तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. डीजीपी गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. उनमें से पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह बेसिक ऑपरेशन है. डीजीपी ने बताया कि झारखंड पुलिस के एटीएस ने इनका पूरा सहयोग किया. ये लोग जो पकड़े गये हैं, वे लंबे समय से राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे. इनके पास से काफी सामान बरामद हुआ है, साहित्य बरामद हुआ है, इनके लैपटॉप में कई चीजें मिली हैं, जिसकी जांच जारी है.

रांची से एक डॉक्टर व हजारीबाग से एक व्यवसायी को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया

डीजीपी ने कहा कि यह सच है कि रांची से एक डॉक्टर और हजारीबाग से एक व्यवसायी को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. मूल एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गयी है. आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया है. बता दें कि बरियातू से गिरफ्तार इस आतंकी गिरोह का मास्टर माइंड डॉ. इश्तियाक रांची के चान्हो के जंगल में आतंकियों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने वाला था. इसके लिए उसने जमीन भी देख ली थी, जिसमें एक मदरसा संचालक मुफ्ती उसकी मदद कर रहा था. इस प्रशिक्षण केंद्र में आतंकियों को हथियार का प्रशिक्षण दिलाया जाना था.उसके लिए हथियारों का जुटान भी किया जा रहा था. डॉ इश्तियाक मुस्लिम युवाओं को बेहतर भविष्य का प्रलोभन देकर अपने जाल में फांसता था. उसने दो दर्जन से अधिक युवाओं को राजस्थान के आतंकी प्रशिक्षण केंद्र में हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिलवाया था.

डॉ. इश्तियाक ने रांची के रिम्स से एमबीबीएस किया

एक्यूआईएस के झारखंड मॉड्यूल का गठन अब्दुल रहमान कटकी ने किया था. डॉ इश्तियाक उसी को आगे बढ़ा रहा था. इश्तियाक मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहनेवाला है. रांची के मेडिका अस्पताल में वह रेडियोलॉजी विभाग में काम करता था. इसके अलावा हजारीबाग में भी उसकी अपनी क्लिनिक है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग आने-जाने के क्रम में ही उसने फैजान अहमद को संगठन से जोड़ा था. डॉक्टर रांची के जोड़ा तालाब स्थित अल हसन रेसिडेंसी में रहता है. इश्तियाक ने रांची के रिम्स से एमबीबीएस किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में डॉ इश्तियाक अहमद, फैजान अहमद, मतिउर रहमान, रिजवान बाबर, मुफ्ती रहमतुल्ला शामिल है. इसके अलावा मुदब्बिर परवेज, जैनुल अंसारी, जिशान अल्तमस को एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है.

राम भक्तों के लिए

Jharkhand CM Hemant Soren Advocates Stronger Role for Women in Policing at State-Level Conference

0

Ranchi, August 15, 2024 – Jharkhand Chief Minister Hemant Soren took part in the inaugural two-day State-Level Women Police Conference held in Ranchi, marking the first such event in the state. In his address, the CM emphasized the need for the empowerment of women in the police force and congratulated all participants for making this milestone event a success.

In a post shared on X (formerly Twitter), Soren wrote, “I attended the two-day State-Level Women Police Conference in Ranchi today. This is the first time such an event is being organized in Jharkhand. Congratulations and best wishes to everyone involved.”

Soren revealed that the conference generated several valuable suggestions related to strengthening the role of women police officers. He expressed his commitment to implementing these ideas to enhance the functioning of the state’s police department. “In the past, various strategies have been implemented to strengthen the police system, and this initiative adds to those efforts,” he noted.

The Chief Minister also suggested that such conferences be held more frequently. “I have been informed that the Jharkhand Police plans to make this an annual event, but I believe this conference should be held every six months,” he said, stressing the importance of continuous dialogue and progress in this area.

Highlighting the significant role of women in society, Soren remarked that women are excelling alongside men in numerous fields and should have a prominent presence in law enforcement as well. “Women play a crucial role in our society, and in policing, their responsibilities are equally vital. The police must carry out their duties with integrity and fairness. For instance, if a woman comes to file a harassment complaint, why shouldn’t the person writing the case diary be a woman?” he questioned.

Soren also emphasized the importance of women police officers maintaining regular contact with female hostels and groups to ensure open communication and trust. “Our aim is to see the current 5-6% representation of women in the police force rise to 50%, and the government is fully prepared to provide the necessary support to achieve this goal,” he declared.

Reiterating the importance of building a strong foundation, Soren concluded, “A robust foundation is key to future growth. Our vision is for a more empowered Jharkhand Police, and today’s conference is a step in that direction. Congratulations and best wishes to all on this occasion.”

The Chief Minister’s remarks have generated positive reactions, underscoring the growing focus on gender inclusion and empowerment within the Jharkhand police force. The event is set to become a regular feature in the state, reflecting a broader commitment to boosting women’s representation in law enforcement.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium