16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 570

हजारीबाग में मंईयां सम्मान योजना की 13 लाख 81 राशि बहनों के खातों में पहुंची: सीएम ने कहा-पिछली सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान ना देकर व्यापारियों के हित में लगे रहे

0
हजारीबाग : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पूरे झारखंड में इन दिनों महिलाओं के बीच खासी चर्चा है. शनिवार को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में लाखों महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि महान वीरों की भूमि उत्तरी छोटानागपुर के गिरिडीह, धनबाद, रामगढ़, हज़ारीबाग़, चतरा, कोडरमा एवं बोकारो के 13 लाख 81 हज़ार बहनों के खातों में आज सम्मान राशि सीधे तौर पर पहुंचाई जा रही है। सीएम महिलाओं से भरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये राज्य गरीब है। इस राज्य में सामाजिक सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए थी। लेकिन राज्य अलग होने के बाद विपक्ष ने जो सरकार चलायी, उसमें सामाजिक सुरक्षा में ध्यान ना देकर व्यापारियों की सुरक्षा में लगे रहे। राज्य के किसानों का ऋण माफ करने के लिए उनके पास पैसा नहीं था।

’20 दिनों के रिकॉर्ड समय में हमने यह कामयाबी हासिल की’

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन अपने व्यापारियों का लाखों-करोड़ों माफ करने के पैसे इनके पास थे। यहां के लोगों को ना राशन मिला और रोजगार। इन सब समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना एवं सम्मान राशि आप तक पहुंचाने में 6 महीने विलंब जरूर हुए पर, पिछले 20 दिनों के रिकॉर्ड समय में हमने यह कामयाबी हासिल की। आज की इस मंगल बेला के लिए मैं झारखंड सरकार के सभी साथी कर्मी, विभिन्न बैंकों के सभी साथी कर्मी, CSC (प्रज्ञा केंद्रों) के साथी कर्मी, पंचायत, प्रखंड, ज़िलों के सभी सम्मानित जन प्रतिनिधि के साथ उत्तरी छोटानागपुर की बहनों का आभार प्रकट करता हूं। सीएम ने बताया कि अब अगले माह से हर महीने के 15 तारीख़ को सम्मान राशि बहनों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जायेगी।

राम भक्तों के लिए

Jharkhand CM Hemant Soren Hits Out at Opposition in Fiery Tweet, Accuses of Neglecting Poor and Farmers

0

Ranchi: August 15, 2024 – Jharkhand Chief Minister Hemant Soren took to social media platform X (formerly Twitter) to launch a scathing attack on the opposition, accusing them of neglecting the needs of the state’s poor, farmers, and elderly during their tenure. In a fiery post, Soren emphasized how previous governments failed to prioritize social security for Jharkhand’s vulnerable populations while serving the interests of big businesses instead.

In his post, Soren wrote, “Jharkhand is home to a large number of poor people. Social security should have been the top priority here, but the previous governments, run by our opposition, ignored the social welfare of millions of needy people in the state.”

The Chief Minister alleged that previous governments lacked funds to waive off farmers’ loans, provide pensions to the elderly, or ensure dignity for women, yet they had ample resources to waive off debts worth thousands of crores for large corporate entities. “Before 2019, the people of Jharkhand neither received ration, jobs, money, nor employment opportunities. Despite having a double-engine government, people in normal times died of hunger. However, even during the COVID-19 pandemic, our government ensured that not a single person died due to hunger,” he added.

Soren also highlighted how his government worked tirelessly during the pandemic to protect both lives and livelihoods. “Since the formation of this government, the opposition has continuously conspired against us. We inherited an empty treasury from the previous regime, and yet, we have managed to steer the state towards progress,” Soren remarked.

Focusing on the welfare schemes initiated under his leadership, Soren claimed that his government connected crores of people to various schemes at the grassroots level. He accused the BJP of ruling the state for 20 years without substantial development, while continuously plotting against him. “They trapped me in false accusations, but even those allegations have been proven baseless,” Soren declared.

In his post, Soren took pride in the initiatives launched by his administration, including free electricity up to 200 units for the poor, pensions for the elderly, the Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana for young girls, and job opportunities for thousands of youths. He also addressed the upcoming assembly elections, accusing the opposition of intensifying their conspiracies. “As the elections approach, our opponents are desperate, bringing leaders from states like Chhattisgarh, Assam, and Madhya Pradesh. But with the blessings of the people, we will face them in the elections just like before,” Soren concluded.

The post is being widely shared and has sparked reactions across political circles in Jharkhand. The statement sets the stage for a highly charged election season, with Soren positioning his government as a protector of the poor and the marginalized, while accusing the opposition of elitism and neglect. The Chief Minister’s rhetoric signals the intensifying political battle in the state as election preparations begin.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

डुमरी के वरिष्ठ पत्रकार आरिफ आलम का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

0

मुख्य बिंदु:

  • वरिष्ठ पत्रकार आरिफ आलम का निधन।
  • लंबे समय से बीमार थे और इलाज चल रहा था।
  • पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।
  • गुमला जिले के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।
  • परिवार में पत्नी और दो बच्चे।

गुमला: गुमला जिले के डुमरी में स्थित दैनिक हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आरिफ आलम का कल शाम 7:15 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आरिफ आलम एक प्रतिष्ठित और ईमानदार पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कई वर्षों तक दैनिक हिंदुस्तान के लिए अपनी सेवाएं दीं। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली की सभी ने सराहना की थी। उनके निधन पर गुमला जिले के पत्रकारों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अंजुमन इस्लामिया के सदर मुशाहिद आजमी और सचिव मकसूद आलम ने भी गहरा शोक जताया है। वरिष्ठ पत्रकार शहजाद अनवर ने कहा कि आरिफ आलम एक मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्ति थे, जिन्होंने सभी वरिष्ठ साथियों से आदरपूर्वक व्यवहार किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके आखिरी समय में उनके ब्यूरो चीफ अमरनाथ कश्यप ने एक बड़े भाई का फर्ज निभाया और हरसंभव सहायता की।

आरिफ आलम के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके निधन से गुमला जिला के पत्रकारिता जगत में एक बड़ी क्षति हुई है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

यह घटना पूरे पत्रकारिता क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे भरना मुश्किल है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में हेमंत सोरेन का पुतला दहन, पुलिस की बर्बरता के खिलाफ़ प्रदर्शन

0

गुमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस की बर्बरता के विरोध में आज शाम 5:30 बजे गुमला सदर थाना परिसर के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहु ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने युवाओं की आवाज़ को कुचलने का प्रयास किया है। जिस तरह से युवा आक्रोश रैली में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता की, उससे जलियांवाला बाग की घटना याद आ गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की तानाशाही और तालिबानी रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को रैली में भाग लेने से रोकने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके विरोध में यह पुतला दहन किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यप्रणाली से राज्य के युवा अब और अधिक आक्रामक और एकजुट हो गए हैं। तानाशाही और वादाखिलाफी के खिलाफ़ इस संघर्ष में युवा तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक हेमंत सरकार को सत्ता से हटाया नहीं जाता।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के प्रमुख नेता, जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला मुख्यालय स्थित आज हुआ जिले के कार्तिक उरांव कॉलेज में राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन।

0

गुमला: आज शनिवार को जिले के कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर अंर्तगत राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय, सुजीत नारायण प्रसाद मौजूद रहें। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायमूर्ति न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय संजय प्रसाद , न्यायमूर्ति न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झालसा की सदस्य सचिव, कुमारी रंजना अस्थाना,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा,पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के सभी प्रशासनिक वरीय अधिकारियों एवं न्यायायिक सदस्यों की मुख्य भूमिका रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया गया, एवं अतिथियों के स्वागत में जिले के मुख बधिर विद्यालय के मुख बधिर विद्यार्थियों के द्वारा एक स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। इस दौरान सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया एवं पुस्प गुच्छ तथा शॉल देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

झालसा, डालसा तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम मुख्य रूप से जिले के PVTG समुदाय एवं दिव्यांग बच्चों के लिए किया गया था। कार्यक्रम के मौके पर आज जिले के कुल 2,79,645 लाभुकों के बीच कुल 10,155.26 लाख ( 101 करोड़ 55 लाख 26 हजार) रुपए की परिसंपत्ति का वितरण करने की घोषणा की गई एवं कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 30 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। बताते चले की कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों अंतर्गत कुल 23 योजनाओं के तहत लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के बीच दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही वैसे दिव्यांग विद्यार्थी जो पढ़ाई कर रहें हैं उनके बीच टैब का वितरण करते हुए उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ने का प्रयास किया गया। उक्त टैब में दिव्यंगों के सहयोग हेतु एप्लीकेशन भी डाउनलोड किए गए हैं जिससे बच्चो को पढ़ने में आसानी होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम पायदान तक पहुंच सके इसके लिए जिले के नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देना एवं उन्हें योजनाओं से आच्छादित करना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुविधा के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, साथ ही नागरिकों के लिए झालसा का न्यायालय कोर्ट का आयोजन चौपालों में जाकर भी लगाने का कार्य किया जाता है।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सशक्तिकरण शिविर का मुख्य उद्देश्य आप सभी नागरिकों को सशक्त करना है एवं आपके हक को आप तक पहुंचाना एवं जागरूक करना है, उन्होंने सभी से निवेदन किया कि अपने हक को समझे सरकार आपके हक को आप तक पहुंचाने का कार्य करती है इस सुविधाओं का लाभ उठाएं स्वयं को जागरूक एवं सशक्त बनाएं। उन्होंने मंच के माध्यम से यह भी कहा कि जिले के कोई भी नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ निः शुल्क ले सकते हैं, यदि समस्या हो तो वे डालसा एवं झालसा से संपर्क भी कर सकते हैं। इसके अलावा वैसे दिव्यांग बच्चे जो पढ़ना चाहते हैं उन्हें भी विद्यालयों में एडमिशन करवाने में भी सहायता प्रदान किया जाएगा, वहीं यदि किसी बच्चें की मानसिक स्थिति खराब है, एवं इलाज के लिए वह झालसा एवं डालसा के कार्यालय, रांची मेंटल हॉस्पिटल एवं रिन पास अस्पताल में भी जाकर संपर्क कर सकते हैं तुरंत ही इलाज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही बच्चों का इलाज करवाना बेहद ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बोझ नहीं समझे बल्कि वे भी ईश्वर का दिया गया तोहफा है, उनका इलाज करवाएं एवं उनकी देख रेख करें, दिव्यांग एवं स्पेशल चाइल्ड को मुख्यधारा में लाने के लिए हम सभी मिल कर कार्य करेंगे। उन्होंने किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिले में स्थित पारालिगल वोलेंटीयर्स से संपर्क करने की बात कही।

मौके पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति न्यायाधीश संजय प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि वैसे व्यक्ति जिन्हें कानूनी सहायता की जरूरत है वे डालसा के सहयोग से सिविल कोर्ट में आकर अपनी समस्या रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक डालसा एवं झालसा के द्वारा 900 दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में एडमिशन करवाया जा चुका है, आगे भी दिव्यांग बच्चों की हर संभव सहायता के लिए हमारे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इससे पूर्व उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तों ने कार्यक्रम एवं योजनाओं से जुड़े मुख्य तथ्यों से सभी को अवगत करवाया इसके साथ ही योजनाओं के तहत लाभुकों को मिले योजना के लाभ से संबंधित आंकड़ों के विषय में भी जानकारी दी ।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कार्यक्रम की रूप रेखा से सभी को अवगत करवाया।

एवं कार्यक्रम के अंत में जिला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने वोट ऑफ थैंक्स के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

आज के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा अपने अपने योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स लगाए गए। इस दौरान लीगल लिट्रेसी क्लब, निबंधन कार्यालय, वन विभाग गुमला, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, ITDA गुमला, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, नगर परिषद, यूआईडीआई, JSLPS, JTDS, उद्योग विभाग, बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वार स्टॉल्स लगाते हुए विभिन्न योजनाओं से नागरिकों को अच्छादित किया गया साथ ही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जम्मू कश्मीर में चुनाव की घोषणा के बाद अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस की गठबंधन के फैसले पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए गंभीर सवाल

0

कहा कांग्रेस पार्टी देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है, अब्दुल्ला परिवार से गठबंधन कर कांग्रेस ने अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को फिर उजागर कर दिया

झारखंड में भी जेएमएम और राजद की कांग्रेस के साथ है सरकार तो इन्हें भी इस मामले पर झारखंडियों को जवाब ज़रूर देना चाहिए – बाबूलाल मरांडी

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची से अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड स्थित ग्राम खोदाईबाग जाने के क्रम में हजारीबाग के नेशनल हाइवे स्थित भारत माता चौक के समीप अवस्थित होटल गीतांजलि पैराडाइज सभागार में शनिवार को एक प्रेस- वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए कलंक मिटाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की थी और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है।

यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर की निगाह आज इस और लगी हुई है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में हिंदी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने अब्दुल्ला एंड सन फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर एक बार अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को उजागर कर दिया है ।

बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्र विरोधी एजेंडा पर कई सवाल उठाए और कांग्रेस एवं उनकी मानसिकता को बेनकाब किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बार-बार देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है उसी कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सत्ता की भूख के लिए देश को दाव पर लगा दिया है। बाबूलाल मरांडी ने अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ जम्मू कश्मीर चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है?

क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें धारा 370 और 35 ए को बहाल कर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलना की बात की जा रही है? क्या कांग्रेस एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन करती है, बजाय इसके कि वो कश्मीर के युवाओं से संवाद करें? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें ‘एलओसी ट्रेड’ के माध्यम से पाकिस्तान के साथ व्यापार की शुरुआत की जाएगी, जिससे आतंकवाद और उसकी व्यवस्था को पोषित किया जाएगा? क्या कांग्रेस, आतंकवादियों और पत्थरबाजों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में पुनः बहाल करने के पक्ष में है जिससे आतंकवाद, उग्रवाद और हड़तालों का दौर वापस आएगा?

इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है, जिससे उन पर अन्याय हो? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ को ‘ तख्त ए सुलेमान’ और ‘हरी पर्वत’ को ‘कोह-ए-मरान’ के नाम से जाना जाय? क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में धकेलना और पाकिस्तान समर्थित परिवारों को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभावपूर्ण राजनीति का समर्थन करती है?

क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस की इस विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करते हैं जिसमें कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात की जा रही है? ऐसे कई सवालों के साथ बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से इन सवालों के जवाब मांगे और कहा कि देश की जनता को इन सवालों का जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए। जनता जानना चाहती है की क्या उनकी सोच देश की एकता और अखंडता के साथ है या फिर वह सिर्फ सत्ता की लालच में देश की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा की झारखंड प्रदेश में झामुमो और राजद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है ऐसे में इन्हें भी झारखंड की जनता को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में इंडी गठबंधन को जनता का करारा तमाचा ज़रूर मिलेगा ।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के बाबत बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ठगी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन्होंने कई घोषणाएं किया जो अब तक पुरे नहीं हुए। झारखंड की माता- बहनों को सब पता है जब निराश होंगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज, किसानों को कृषि सम्मान योजना के तहत राशि पर 3 करोड लोगों को पाली किस्त में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। जहां-जहां भाजपा का सरकार है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में लोगों से चुनाव में जो वादा किया उसे बखूबी निभाया जा रहा है। झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता से किए हर वादे हम पूरा ज़रूर करेंगे ।

प्रेस- वार्ता में विशेषरूप से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, किशोरी राणा, श्री झा, कटकमसांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, मुखिया नारायण साव, दामोदर प्रसाद, महेश प्रसाद, समाजसेवी अविनाश गोप, रंजन चौधरी, माईकल, मिंकु गुप्ता, रवि यादव, टिंकू यादव, दीपू यादव, सुधीर पांडेय, प्रकाश कुमार सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व यादव समाज द्वारा आयोजित “दही हांडी उत्सव” कार्यक्रम में दिखा भगवान श्रीकृष्ण का बाल लीला

0

यादव समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम का उठाया लुप्त तथा बाल लीला का स्वरूप देकर हुए प्रभावित

भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी एवं आदर्शो पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रकाश डाला तथा जीवन में चरितार्थ करने का लिया संकल्प

हजारीबाग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व यादव समाज द्वारा सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया दुर्गा मंडप समीप दिन शनिवार को “दही हांडी उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के सदस्यगण बड़ी संख्या में शामिल होकर लुप्त उठाया तथा बाल लीला का स्वरूप देकर काफी प्रभावित हुए। इससे पूर्व भगवान श्रीकृष्ण भगवान के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दही हांडी उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि ओरिया पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, उप प्रमुख रविकान्त सिंह, सखिया पंचायत पूर्व मुखिया अरूण यादव, अनुप्रिया फाउंडेशन के संस्थापक अनुप्रिया कुमारी, पूर्व रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव एवं राजेश यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में यादव समाज के युवाओं की दो टोली ने एक ऊपर एक घेरा बनाकर दही हांडी की मटकी को तोडा। जिसमें ओरिया बी गोविन्द यादव की टीम विजेता एवं ओरिया ए विवेक यादव की टीम उपविजेता रही।

दही हांडी उत्सव कार्यक्रम का संचालन विजय यादव ने किया तथा दही हांडी प्रतियोगिता का निर्णायक के भूमिका में पूर्व महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव एवं राजेश यादव ने किया। प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी एवं आदर्शो पर प्रकाश डाला तथा जीवन में चरितार्थ करने का लोगों ने संकल्प लिया। मौके पर विशेष रूप से महाबीर गोप, अमृतनगर कर्वे कला पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, जुगल यादव, रंजीत यादव, शैलेंद्र यादव, ओरिया पूर्व उपमुखिया संजय यादव, अशोक यादव, नारायण यादव, मंदीप यादव, बबलू यादव, विजय यादव, गोविन्द यादव, नीरज यादव, बादल कुमार, यशवंत पाण्डेय, अजीत यादव, कैलाश यादव, अनील यादव, पंकज यादव, अभिमन्यु भगत, विकाश यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, विवेक यादव, मनु यादव, अनील यादव, मनोज यादव, राहूल यादव, आकाश यादव एवं राजदीप यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन योगा में नामांकन 25 अगस्त से शुरू

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले योग केंद्र मे पीजी डिप्लोमा इन योगा में नामांकन 25/08/2024 से चांसलर पोर्टल से आरम्भ होने जा रहा है। यह एक वर्षीय कोर्स है।  विश्वविद्यालय में इसकी पढाई एवं योग शिक्षा का कार्य 21 जून 2019 से प्रारंभ हुई हैं।  अभीतक 200 विधार्थी ने पीजी डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की हैं। जिसमे से 89% प्रतिशत विद्यार्थियों ने विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी एवं अस्पताल, ब्लॉक विभिन्न संस्थान और स्वयं योग केंद्र खोल कर लोगों को सेवा दे रहे हैं। वर्तमान समय में योग की उपयोगिता बढ़ी है।

योग आज रोजगारमुखी शिक्षा है। 45% के साथ किसी भी विषय मे स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति नामांकन करवा सकते हैं।  इसकी कक्षा प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक होता हैं।  योग अभ्यास करवाया जाता हैं साथ ही साथ शिक्षको, प्रशिक्षकों के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, सुजोक चिकित्सा, जल चिकित्सा, मेरीडियन, एक्यूप्रेशर योग का अभ्यास करवाएं जाते है इन पद्दति का लाभ सभी लोग उठा सकते है।  इसकी जानकारी योग के निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह के द्वारा दी गई।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

डिग्री कॉलेज बरही में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

0

हजारीबाग: चंदवारा स्थित डिग्री कॉलेज बरही में वृक्षारोपण कार्यक्रम के पखवाड़े के तीसरे दिन विशेष आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदवारा पश्चिम के मुखिया श्री संतोष कुमार कुशवाहा, वार्ड 2 के सदस्य बबलू रजक, वार्ड 6 के सदस्य पीयूष पांडे और चंदवारा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नवनिर्मित कॉलेज परिसर में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश आनंद ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने जानकारी दी कि आईडीएफसी फर्स्ट भारत प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, “वृक्षारोपण न केवल प्रदूषण को कम करता है, बल्कि हरे-भरे परिसर में पक्षियों का कलरव विद्यार्थियों के लिए सुखद एहसास और यादगार क्षण के रूप में याद रहता है।”

साथ ही, प्राचार्य ने बताया कि चांसलर पोर्टल द्वारा नामांकन की द्वितीय फेज में रजिस्ट्रेशन के लिए दस दिनों के लिए पोर्टल फिर से खोला गया है। जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, वे 27 अगस्त तक मेरिट सूची देखकर 28 अगस्त से वेरिफिकेशन कर अपना नामांकन करवा सकते हैं।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक महेश राणा, कॉलेज के गार्ड कृष्णा, सुनील, इकरामुल समेत कई अन्य लोग भी शामिल रहे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में “भारतीय संघवाद की प्रकृति: इसकी सफलता एवं असफलता” पर संगोष्ठी आयोजित

0

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में “भारतीय संघवाद की प्रकृति: इसकी सफलता एवं असफलता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह ने की। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष, और विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद रंजन, मानवविज्ञान विभागाध्यक्ष, रहे।

डॉ. मोइत्रा ने अपने वक्तव्य में भारत जैसे विविधता-पूर्ण देश में संघवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा और सभी के लिए समग्र सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था की सफलता को शक्ति के विकेंद्रीकरण का उदाहरण बताया। उन्होंने संघवाद के विभिन्न आयामों जैसे केंद्र-राज्य संबंध, सहकारी संघवाद और प्रतिस्पर्धी संघवाद पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंह ने संघवाद की प्रकृति पर चर्चा करते हुए, भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को बेहतर सुशासन के लिए संघवाद की आवश्यकता बताया। वहीं, डॉ. रंजन ने केंद्र-राज्य संबंधों के समकालीन उदाहरणों जैसे मणिपुर हिंसा और अनुच्छेद 370 पर अपनी व्याख्या प्रस्तुत की।

संगोष्ठी में भूगोल विभाग के समसत्र 2 के विद्यार्थियों ने विषय पर कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर मुख्य वक्ता ने विस्तार से दिया। अंत में, शोधार्थी सौरभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस संगोष्ठी में कई शिक्षक, शोधार्थी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium