19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 594

Despite speculations of a split from Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan

0

Fans were curious by Abhishek Bachchan’s recent social media activity, as he liked a post addressing the difficulties of divorce and the increase in “grey divorces.” The Ambani wedding saw Aishwarya Rai Bachchan arrive separately from the Bachchan family, although she eventually reunited with Abhishek inside. Their marital status is 17 years old.

Abhishek Bachchan’s latest social media activity has drawn notice from fans, following the attention that Aishwarya Rai garnered a few days ago for showing up to the Anant Ambani and Radhika merchant’s opulent wedding without the Bachchan family.
The actor gained notoriety when he liked a social media article that addressed the challenges of divorce and the growing number of “grey divorces.”

Married couples are currently separating. Why are more grey divorces occurring and what factors led to their decision? The image was posted along with a message referring to a story about the rise in divorce lawsuits.
When Aishwarya Rai Bachchan walked the red carpet at the Ambani wedding with her daughter Aaradhya by her side, the rest of the Bachchan family did not follow. Abhishek had just taken a photo with Amitabh, Jaya, and Shweta Bachchan when this happened. Nevertheless, inside the venue, Aishwarya and Aaradhya were reunited with Abhishek and were seen attending the wedding together in pictures and videos.
.
.
By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

NEET paper leak: Big action by CBI in Patna, 3 AIIMS students detained

0

CBI has taken major action in Patna in NEET paper leak case. CBI team has detained 3 doctors from Patna AIIMS. It is being told that the CBI team has taken them with them. All three doctors are students of 2021 batch. All three are being interrogated. CBI has also sealed the room of the three for further investigation.

CBI is busy connecting the links

According to sources, the laptop and mobile of the three arrested doctors have also been confiscated by the CBI. In the paper leak case, CBI has caught every face involved in this link, from the person who stole the papers to delivering them to the candidates and cramming them. There’s just one missing link in the whole thing now. And that is how the information about the truck carrying the paper reached the fraudsters and who gave this information. The agency is now looking for this link.

Hearing on the petitions in the Supreme Court

The CBI team has so far arrested everyone from paper stealers to paper leakers and the distributor. However, the mastermind in this case, Sanjeev Mukhiya, is still out of the reach of CBI. Today the petitions related to this matter are going to be heard in the Supreme Court.

News – Kusum  Kumari

राम भक्तों के लिए

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने किया कटकमसांडी प्रखंड का दौरा और जनसंपर्क

0

18 जुलाई, 2024, कटकमसांडी, हजारीबाग: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने आज कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा किया और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य लोगों से संवाद स्थापित करना और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना था।

मुन्ना सिंह ने अपने दौरे की शुरुआत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और स्थानीय जनता की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को समझने के लिए उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। मुन्ना जी ने कहा, “जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनी जाए और उनका त्वरित समाधान हो।”

इसके साथ ही मुन्ना सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे जनसेवा को प्राथमिकता दें और लोगों के बीच जाकर ज़मीनी स्तर पर कार्य करें।

इस दौरे में उनकेमुख्य रूप से उपस्थित आरजेडी जिला अध्यक्ष चरका यादव, रंजीत यादव, डांड पंचायत के मुखिया इरसाद आलम,कटकमसाड़ी मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, शेरू खान, मुनेश्वर यादव, दिनेश यादव , सुजीत सिंह ,इजाजुल अंसारी, मुकेश राम , प्रसादी राम, महेश राम सुनिल सिन्हा, अजिज अंसारी, अशिश राणा, राजदेव राम , चंन्दन राणा, छोटे लाल राणा साथ कई वरिष्ठ नेता और पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

सांसद मनीष जायसवाल के पहल पर बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल किया गठन

0

झारखंड प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाऊरी के नेतृत्व में भाजपा विधायक का 08 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पंहुचा बड़कागांव महुदी, सांसद मनीष भी रहें मौजूद, क्षेत्र के कई गानों का किया दौरा

घटनाक्रम की वस्तु स्थिति का लिया गया जायजा, घायलों से मिलकर ली गई जानकारी
सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव में पूर्व में हुए अन्य घटनाओं की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल को दी और कहा की प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई करता रहा है

झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, हिंदुओं का वोट संथाल में घटाया जा रहा है : प्रतिपक्ष नेता

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम महुदी गांव की घटना क्रम के कारण प्रखंड के अन्य गांव में तनाव की वस्तु स्थिति जानने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को बड़कागांव पंहुचा। बुधवार को यहां हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पंहुचे थे और आधा दर्जन प्रभावित गांव का दौरा कर घटना की पूरी जानकारी इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अवगत कराया था।

इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल की बातों को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीरता से लिया और भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गठन कर स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर भेजा गया।सर्व प्रथम नयाटांड़ मंगल बाजार मे विपक्ष के नेता श्री बाउरी ने कहा कि झारखंड में पहली बार इतिहास में पर्व के नाम पर बवाल एवं झमेला हुआ है। कहीं डंडा तो कहीं झंडा दिखाना तो कहीं पथराव करने का कार्य किया गया है। पाकुड़ में अभी भी बवाल चल रहा है। बड़कागांव की पूरी घटना क्रम हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा अवगत करा दी गई है। महुदी गांव की घटना क्रम की वस्तु स्थिति की जानकारी ले ली गई है और झारखंड के डीजीपी, सरकार तथा गृह मंत्री तक मामले को रखा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी सुख-दुख में भाजपा आपके साथ है डरने एवं घबराने की बात नहीं है। हमें अपने घर हिंदुस्तान झारखंड में किसी की सुरक्षा नहीं चाहिए। सुरक्षा तो बाहरी लोगों को सरकार दे रही है। हम यहां के मूलवासी है, मेरा भूमि है, मेरा राज्य है, अपने आप में ताकत पैदा करना होगा। मेरा नानी नाना बाप दादा का घर झारखंड में ही है। कोई भगाना चाहे या डराना चाहे तो डरना नहीं है। जितना डरिएगा उतना डराया जाएगा और भगाया जाएगा। जान देंगे लेकिन डरेंगे नहीं भागेंगे नहीं। श्री बाऊरी ने आगे कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हिंदुओं का वोट संथाल में घटाया जा रहा है।

पूरे झारखंड में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। पूरे झारखंड में वोट बैंक की राजनीति चल रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर नियम संगत कानूनी रूप से विधानसभा में लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रशासन अविलंब लाइसेंस निर्गत कर महुदी का रामनवमी जुलूस निकलवाए अन्यथा विधानसभा चुनाव में सरकार बदलते ही भव्य रूप से जुलूस निकाला जाएगा प्रशासन एकतरफा कार्रवाई नहीं करें सरकार आती रहती है और जाती रहती है। भाजपा पूरे झारखंड में अन्य मुद्दों को लेकर जनहित में लड़ाई लड़ रही है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया की आपके इस लड़ाई में भाजपा आपके साथ खड़ी है और रहेगी। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा की हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव क्षेत्र में घटी घटना के बाबत पार्टी को जानकारी दी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर हजारीबाग सांसद के साथ हम 8 विधायकों का प्रतिनिधि मंडल यहां पहुंचा है।

घटनास्थल और आसपास के ग्रामीणों से मिलने के बाद पूरी जानकारी लेकर शुक्रवार को हमलोग डीजीपी और राज्य सरकार से मिलेंगे और जल्द ही झारखंड आगमन के दौरान देश के गृह मंत्री को भी इस मामले से अवगत कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा की पहली बार झारखंड के इतिहास में त्योहार के नाम पर एक समुदाय विशेष द्वारा इस प्रकार के घटनाओं को सिलसिलेवार अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में स्थानीय लोगों से कहा की हम सिर्फ़ दिलासा देने नहीं आए हैं। त्यौहार के नाम पर कल से लेकर आज तक जो तांडव और उन्माद पूरे झारखण्ड हो रहा है वह पहले झारखंड प्रदेश के निर्माण के बाद यहां कभी नहीं हुआ है।

ये सिर्फ़ महुदी की घटना नहीं है बड़कागांव के कई गांवों के साथ राज्य के कई जिले लोहरदगा, रामगढ़, जमशेदपुर दुमका में फिलिस्तीन का झंडा लहराना, पाकुड़ में तीन गांवों में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आक्रमण करके रखा है। महुदी की लड़ाई 40 साल की है। आज़ाद भारत में संविधान को मनाने वाले लोग रहते हैं और स्वतंत्र भारत में अपने ही देश में अगर भगवान श्रीराम का झंडा किसी गांव में पार नहीं होने दिया जाएगा और इसी जगह पर 40 सालों से मुहर्रम का झंडा पार होगा तो इसके लिए हमलोग भी दोषी हैं और अपने को मैं आपके समक्ष दोषी मनाता हूं। यह एक सार्वजनिक रास्ता है और उसमें हिंदू धर्मावलंबियों को अपने आराध्य प्रभु श्री राम का झंडा पार करने से मना किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अमर कुमार बाउरी ने कहा की महुदी का यह सार्वजनिक सड़क पर जिला प्रशासन और राज्य की हेमंत सरकार बड़ा दिल दिखाते हुए 21 जुलाई को होने वाली बैठक में ही यहां से रामनवमी का जुलूस निकालने का लाइसेंस स्थानीय लोगों की मांग पर सम्मान के साथ निर्गत करें, यह भाजपा स्थानीय लोगों की ओर से उनसे आग्रह कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा की जिला प्रशासन अपने सरकार में बैठे आकाओं से पूछ लें और तत्काल इस समस्या का निराकरण करें। अमर कुमार बाउरी ने कहा की 21 जुलाई को निर्णायक दिन होना चाहिए।

प्रशासन अपने भूल का सुधार करते हुए इस मामले का पटाक्षेप करें अन्यथा जनता जाग चुकी है और आने वाले 40 दिन के अंदर अपने नए सीएम और सांसद के साथ बड़े सम्मान के साथ महुदी में रामलला का झंडा हम पार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की यहां शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे अमन कुमार और उनके साथियों को अविलंब छोड़े और इस मामले में जितने भी केस हुए हैं सभी को तत्काल निरस्त करें ।

सांसद मनीष जायसवाल ने विगत कई माह से बड़कागांव के कई गांव में हुई घटना क्रम का भी जानकारी प्रतिनिधि मंडल को दिया गया। घटना में घायल भोला प्रसाद दांगी, जगदेव प्रजापति, विकास प्रजापति एवं लखन प्रजापति का शरीर का भी अवलोकन ग्रामीणों द्वारा कराया गया साथ ही साथ घटना में टूटी साइकिल भी भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं को दिखाया गया।

तत्पश्चात सोनपुरा एवं महुदी गांव पहुंचकर पूरे वस्तु स्थिति की प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी ली।भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में हटिया विधायक नवीन जयसवाल, राजमहल विधायक अनंत ओझा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, सिमरिया विधायक सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया के साथ हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा नेता
राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,आजसू नेता रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू नेता दिलीप दांगी, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, शिवलाल महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, संदीप कुशवाह, बालेश्वर कुमार,सत्येंद्र सिंह, मूलचंद साहू, मुखिया रंजीत कुमार, कविता देवी, पंचायत समिति सदस्य कोशिला देवी, भीखन महतो, अशोक साहू, पूनम साहू, नरसिंह प्रसाद, इंद्र भूषण, सुमन गिरी, ज्ञानेश्वर शर्मा, किशोर राणा, शिव शंकर उर्फ शिबू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता नेता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, मूक वधिर रोहित सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया ।

0

गुमला – गुमला पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को मूक बधिर हत्या काण्ड का खुलासा करते हुयें ,
अभियुक्त बेहराटोली गुमला निवासी गुड्डु उरांव को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शराब को मांगने को लेकर हुये विवाद में अभियुक्त ने रोहित का हत्या किया है. थानेदार ने बताया कि गत बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि बेहराटोली निवासी गुड्डु उरांव मृतक रोहित सिंह का नीले एवं काला रंग का बाइक लेकर गांव में घुम रहा है.

इस सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुये सूचना का सत्यापन हेतु सशस्त्र बल के साथ उक्त स्थल के लिये प्रस्थान किया. बेहराटोली स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो, देखा कि एक लड़का बाइक से पालकोट रोड की तरफ जा रहा था. जिसे रूने का इशारा किया गया, तो वह भागने लगा. जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया और नाम पुछने पर अपना नाम गुड्डु उरांव बताया. यह गाड़ी मृतक रोहित सिंह का है. 14 जुलाई की रात रोहित अपने बाइक से मेरे घर के पास आया और इशारे से शराब की मांग करने लगा.

जिसपर मैंने शराब नहीं होने की बात कही , तो वो मेरा कॉलर पकड़ लिया और मेरी बहन के बारे में गंदा-गंदा इशारा करने लगा. जिसके बाद मैंने वहां पर रखा हुआ लकड़ी व से उसके चेहरे में वार कर दिया. जिससे रोहित सिंह कुछ दूर हटा, तो मैंने उसे चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. वहीं छापेमारी दल में पुअनि अमर शुक्ला समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

संघ प्रमुख मोहन भागवत को सौपा ज्ञापन

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरुवार को भाग लेने बिशुनपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत को गुमला लोहरदगा एवं सिमडेगा सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर सहारा से व्यावसायिक प्रबंध हटाकर कार्यकर्ता को रोजगार प्रदान करने करते हुए सहारा कर्मियों का बकाया कमिशन एवं वेतन निर्गत करने की मांग की है। सौपे गए ज्ञापन में सहारा कर्मी द्वारा बताया गया है कि वर्ष 2012-13 में कांग्रेस सरकार के द्वारा सहारा इंडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जिस कारण जमाकर्ता एंव कार्यकर्ताओं का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके बाद वर्ष 2023 में सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा पोर्टल निर्माण कर आश्वासन दिया गया था कि पोटल पर डिमांड करने के उपरांत 45 दिन के अंदर पैसा सम्मानित जमाकर्ता के खाता में चला जाएगा। परंतु काफी खर्च एवं परेशानियों के बाद भी लगभग 1 वर्ष से अधिक होने के बाद अभी तक मात्र पांच हजार करोड़ में से 300 से 400 करोड़ का भुगतान हो पाया है।

उन्होंने बताया कि पोटल द्वारा भुगतान की काफी जटिल एवं धीमा प्रक्रिया है। जिस कारण काम करने में काफी परेशानी हो रही है। सहारा कर्मियों के द्वारा बताया गया कि सहारा में प्रतिबंध लगने से लगभग 15 लाख कार्यकर्ता बेरोजगार हो गए हैं वहीं 70 करोड़ जनता का जमा राशि की निकासी नहीं हो पा रही है। सहारा कर्मियों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम पर संघ प्रमुख मोहन भागवत को ज्ञापन सौप कर समस्या को समाधान करने की मांग की गई है।

इस मौके पर उमेश कुमार साहू, कृष्ण कुमार सिंह, कमलेश कुमार ठाकुर, नवीन गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, रमेश तुरी, जितेंद्र साहू ,राम लखन महतो, गोपाल गोप, आजाद अली, मनोज साहू, अमोद कुमार साहू, गणेश महतो, पंकज मिश्रा, संदीप उरांव , जयप्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त ने पोल्ट्री फार्म का किया निरीक्षण , संबंधित योजना का किया जाएगा विस्तार।

0

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग एवं झारखंड महिला स्वावलंबी पोल्ट्री सहकारी संघ के द्वारा कुक्कुट विकास परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,उनके व्यापार के वृद्धि को लेकर बनाई गई योजना

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पोल्ट्री फार्म का ,आज गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, के द्वारा कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग एवं झारखण्ड महिला स्वावलंबी पोल्ट्री सहकारी संघ के द्वारा गुमला जिला में कई वर्षो से क्रियान्वित कुक्कुट विकास परियोजना के अंतर्गत तीन प्रखंडो गुमला , पालकोट एवं बसिया में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया | 2002 से प्रारंभ हुए इस परियोजना ने जिला सहित राज्य स्तर पर भी उपलब्धि हासिल की थी परंतु कोविड काल के पश्चात उक्त परियोजना अंतर्गत व्यापार में काफी गिरावट देखने को मिली।

जिले के इस बेहतरीन परियोजना जिसमें महिला समूहों के द्वारा मिल कर कुक्कुट पालन एवं अंडों का प्रोडक्शन किया जाता है। उक्त परियोजना अंतर्गत उनके व्यापार को पुनः उसी ऊंचाई तक ले जाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त द्वारा उक्त परियोजना अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम गुमला के टोटो बरटोली स्थित Pelleted Feed Plant का निरीक्षण किया गया। उसके बाद पालकोट के बगेसेरा ग्राम एवं बसिया के बनई ग्राम में स्थित Breeder Farm का निरीक्षण एवं बसिया के जोलो लुंगटू ग्राम में स्थित 600 महिला सदस्यों के Commercial Layer bird Farm का निरीक्षण किया गया |

इस दौरान पोल्ट्री सहकारी संघ के सदस्यों से संघ के उद्देश्य एवं चलाये जा रहे फार्म, प्लांट आदि के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी ली गयी | इस दौरान बसिया में बर्ड फार्मिंग के महिला सदस्यों ने अंडों के बिक्री उपयुक्त दर पर कराने में उपायुक्त से सहयोग की मांग की।

उपायुक्त ने उक्त संस्था के व्यापार में वृद्धि हेतु जिला कृषि विभाग ,सहकारिता विभाग, JSLPS, जिला शिक्षा विभाग, को समन्वय स्थापित करते हुए उक्त संस्था का सहियोग करने का निर्देश दिया गया, उन्होंने शिक्षा विभाग को विभिन्न विद्यालयों में मिड डे मील में दिए जाने वाले अंडों की खरीद उक्त संस्था से करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त अन्य तकनीकी सहयोग के लिए भी उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश एवं योजनाएं बनाई गई।

उक्त निरीक्षण के दौरान झारखण्ड महिला स्वावलंबी पोल्ट्री सहकारी संघ के अखिलेश , JSLPS DPM शैलेद्र जारिका , जिला बागवानी विभाग से प्रतिनिधि, भवन निर्माण के जे.ई. एवं गुमला महिला स्वावलंबी पोल्ट्री सहकारी संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे |

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का हों रहा हैं, प्रचार प्रसार‌।

0

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा नए तकनीकों का उपयोग करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार

जिले के कोर्ट कैंपस के समीप टीवी युक्त जागरूकता वाहन लगाए गए, VR एवं ध्वनि यंत्र का उपयोग करते हुए आम नागरिकों को रोचक तरीके से किया गया योजनाओं के प्रति जागरूक.

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित आज गुरुवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक के मार्गदर्शन एवं निर्देश के आलोक में जिले के कचहरी परिसर में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जागरूकता वाहन लगाया गया। उक्त जागरूकता वाहन में फिक्स एलईडी टीवी लगाए गएं है एवं ध्वनि यंत्र लगाते हुए सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इस दौरान एक विशेष प्रयोजन भी किया गया है जिसके तहत प्रचार वाहन के साथ VR भी लगाया गया है। इस VR के माध्यम से आम नागरिकों को विशेष तरीके से योजनाओं के विषय में जागरूक करने की पहल की जा रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु नए तकनीक का उपयोग आम नागरिकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनता हुआ नजर आया एवं वहां से आने जाने वाले नागरिकों ने रुचि दिखाते हुए उक्त VR का उपयोग किया एवं सरकार की कल्याण कारी योजनाओं से अवगत हुए।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मां द्वारा स्कूल फीस नहीं देने से आक्रोशित होकर एक नाबालिग किशोर ने किटनाशक पदार्थ का किया सेवन , गुमला सदर अस्पताल में चल रहा हैं इलाज ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग किशोर , जो तोरपा ग्राम के एक स्कूल में वर्ग 9 वीं का छात्र हैं , और वह दो दिन पूर्व अपने घर आया था और अपने मां ( जो दिल्ली में रहकर कार्य करती है ) के द्वारा अपने स्कूल का फीस जमा करने के लिए पैसा मथ नहीं देने और मां से हुऐ , तू – तू , मैं – मैं, होने के बाद अपने घर में रखें,धान में डालने वाले कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया , यह देख परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिये बसिया रेफर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के देखरेख में उक्त नाबालिग किशोर का इलाज चल रहा हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

प्रखंड स्तरीय गरिमा सम्मेलन सह जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

गुमला – गुमला जिला घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर गरिमा केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय गरिमा सम्मेलन सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख सविता देवी, शिक्षा विभाग बीपीओ पुष्पा टोप्पो, जेएसएलपीएस से रविकांत मिश्रा,प्रदान से अभय कुमार, बाल विकास परियोजना बीपीओ राजलक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सलाहकार समिति द्वारा 40 सामाजिक प्रताड़ना के शिकार हुई पीड़ित दीदी का समस्या को सुना गया।

उनकी समस्याओं का समाधान हेतु पहल की गई। वही पीड़ित महिलाओं को उनके हक अधिकार हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि वर्तमान समय में किसी महिला को डायन बोलना दुर्भाग्य है। अंधविश्वास से हम सभी को दूर रहने की जरूरत है ,नशापान को जड़ से मिटाना है, सभी के सहयोग से ही इस पर लगाम लगाई जा सकती है।

इसके साथी कई अन्य अतिथियों ने भी संबोधन कर डायन बिसाही,नशापान,कई कुप्रथावो,को जड़ से मिटाने के लिए सभी को साथ होकर चलने की बात कही। मौके पर उपस्थित लोगों में वीएलएफसी अभिनंदन घोष,रांची कुमारी कसिका,घाघरा विकास मंडल अध्यक्ष संतोषी देवी,देवेंद्र,साबिर,अमरिंदर सहित महिला विकास मंडल के सीआरपी उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium