19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 593

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल. पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के समीप सुबह आठ बजे के आसपास एक सिफ्ट डीजार्यस कार पलट गयी. जिसमें सवार पिता पुत्र घायल हो गये. जिसे गांव के आस पास के लोगो के द्वारा पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ईलाज के लिए 108 एंबुलेंस से भेजा गया. जानकारी सूत्रो के अनुसार पिता सत्यनारायण सिंह व पुत्र अंरबिद सिंह औरंगाबाद से राउरकेला जा रहे थे.

जैसे ही सोलगा गांव पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार से पीककप वैन आ गयी. चुंकी वाहन तेज रफ्तार में थी व उस जगह तीखा मोड़ भी है.उसे बचाने के दौरान कार सड़क के नीचे उतर गया और सड़क के किनारे एक बिजली का खंभा को टक्कर मारते हुए कार पलट गयी. सुचना पालकोट पुलिस को दिया गया. पालकोट पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में रखे सभी समानो को कब्जे में कर लिया. सत्यनारायण सिंह टांसपोर्ट का काम है.उसु सिलसिले में राउरकेला जा रहे थे. दोनों खतरे से बाहर हैं.

दूसरी घटना पालकोट के पोजेंगा गांव के केंउद टोली के समीप लगभग 11 बजे की है.जिसमें पुरा परिवार थे. कार में गढ़वा से राउरकेला जा रहे थे. तभी केंउद टोली गांव के पास सड़क के बीच में एक व्यक्ति अचानक आ गया. जिसे बचाने के क्रम में कार चालक प्रमोद कुमार घायल हो गया. पालकोट थाना के एस आई रामचंद्र यादव ने बताया कि व्यक्ति को बचाने के दौरान कार सड़क के नीचे उतर गयी और अभी बरसाती कीचड़ होने के चलते वाहन पलट गयी. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. केवल चालक प्रमोद कुमार को हल्की चोट लगी है जिसे स्वास्थ केंद्र पालकोट में ईलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया. दोनों वाहनो को पालकोट पुलिस थाना ले आयी है.

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

श्रावणी मेला को लेकर देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड स्थित देवकी धाम श्रावणी मेला को लेकर देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति के द्वारा शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। बैठक में श्रवण माह शुरू होने से पूर्व मंदिर की सुंदरीकरण पर विशेष चर्चा किया गया। साथ ही रंग रोगन कर पूरे माह मेला की के लिए जरूर की संसाधन की व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं मौजूद प्रबंधन के सचिव किशोर जायसवाल ने तमाम सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को अपनी उपस्थिति जरूर दें और विधि व्यवस्था को बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। जिससे पूजा के लिए आने वाले भक्तगणों को किसी प्रकार का असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रेम कुमार साहू, कोषाध्यक्ष रामनन्दन साहू, विपिन बिहारी सिंह, प्रदीप प्रसाद, योगेंद्र भगत, रामजीवन साहू, सुशील गुप्ता, मनोज महापात्र, अरुण पाण्डेय संजय सिंह, ऋषि महापात्र, प्रेम जायसवाल, शुभम सिंह, बसंत जायसवाल उपस्थित थे।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला : जिले को आत्मनिर्भर बनाना प्रथम लक्ष्य

0

उपायुक्त गुमला द्वारा लघु कुटीर विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला लघु कुटीर विभाग की समीक्षा की गई। जिले के उद्यमियों एवं पारंपरिक कारीगरों के विकास को लेकर आज विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंडवार कारीगर क्राफ्ट की मैपिंग करने का निर्देश दिया । जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में बने CFC पर मशीन स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में मांडर यूनिट प्रोडक्ट है जिसका भवन निर्माण कराया जा रहा है, मुख्यमंत्री लघु कुटीर से मशीन उपकरण सेटअप हेतु प्रास्तव भेजने का निर्देश दिया गया। “SEFTY FIRST PRODUCTIY MUST” ke तहत रामजाड़ी के वैसे ब्रास कारीगर जो बहुत जटिल प्रक्रिया से बर्तन का निर्माण करते हैं, उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि ब्रास कारीगर के लिए सुरक्षा उपकरण हेतु प्रस्ताव जिला उद्यमी समन्वयक को दो दिनों में उपलब्ध कराएं गया एवं अगले 7 दिनों में उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही।

गुमला प्रखंड के टोटो में कारीगरों के लिए CFC भवन बनाया जा रहा है उत्पादन बढ़ाने हेतु मशीन उपकरण हेतु प्रस्ताव की मांग की गई।

PMFME विशेष कैंप का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूनिट स्थापित करते हुए रोजगार सृजन करने का निर्देश दिया गया|

इस दौरान मुख्य रूप से जीएम डीआईसी, एवं जिला उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहें।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर हिंडालको कंपनी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रबंधक (सीएसआर ) हिंडाल्को कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। उक्त सभी कार्यों की उपयुक्त ने बिंदुवार समीक्षा की।
इस दौरान सीएसआर मद से आवासीय विद्यालयों की मरम्मती, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे सोलर लाइट की सुविधा, उच्च/मध्य विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, बाउंड्री वॉल निर्माण आदि की समीक्षा की। उपायुक्त ने कुछ कार्यों में धीमी कार्य प्रगति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की।

इसके साथ ही हिंडालको कंपनी द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों एवं इस वित्तीय में हिंडालको द्वारा किए जाने वाले कार्य योजनाओं की रिपोर्ट की मांग की। उपायुक्त ने इसके साथ ही पीएचडी विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता को सीएसआर के क्षेत्रों में सभी प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए, उससे आस पास के गांव तक पेय जल आपूर्ति के कनेक्शन करने हेतु निर्देश दिए गए एवं योजना तैयार करने की बात कही। इसके अलावा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

बैठक में उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से जीएम डीआईसी,सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी,अंचल अधिकारी विशुनपुर ,अंचल अधिकारी घाघरा ,हिंडालको लोहरदगा प्रबंधकों के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला द्वारा लघु कुटीर विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला लघु कुटीर विभाग की समीक्षा की गई। जिले के उद्यमियों एवं पारंपरिक कारीगरों के विकास को लेकर आज विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रखंडवार कारीगर क्राफ्ट की मैपिंग करने का निर्देश दिया । जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में बने CFC पर मशीन स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिले में मांडर यूनिट प्रोडक्ट है जिसका भवन निर्माण कराया जा रहा है, मुख्यमंत्री लघु कुटीर से मशीन उपकरण सेटअप हेतु प्रास्तव भेजने का निर्देश दिया गया। “SEFTY FIRST PRODUCTIY MUST” ke तहत रामजाड़ी के वैसे ब्रास कारीगर जो बहुत जटिल प्रक्रिया से बर्तन का निर्माण करते हैं, उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि ब्रास कारीगर के लिए सुरक्षा उपकरण हेतु प्रस्ताव जिला उद्यमी समन्वयक को दो दिनों में उपलब्ध कराएं गया एवं अगले 7 दिनों में उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही।

गुमला प्रखंड के टोटो में कारीगरों के लिए CFC भवन बनाया जा रहा है उत्पादन बढ़ाने हेतु मशीन उपकरण हेतु प्रस्ताव की मांग की गई।

PMFME विशेष कैंप का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूनिट स्थापित करते हुए रोजगार सृजन करने का निर्देश दिया गया|

इस दौरान मुख्य रूप से जीएम डीआईसी, एवं जिला उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहें।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बैंक ऑफ इंडिया गुमला शाखा द्वारा आज किसान दिवस का हुआ आयोजन, जिले के 131 लाभुकों को केसीसी ऋण का दिया गया लाभ

0

उपायुक्त ने लाभुकों से की मुलाकात, लाभुकों के बीच वितरण किया गया केसीसी सैंक्शन लेटर

इस दौरान RSETI के प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का भी किया गया वितरण

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को बैंक नेशनलाइजेशन डे के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ इंडिया गुमला के द्वारा सीलम स्थित RSETI परिसर में जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की पहल की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी उपस्थित रहें। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किसान दिवस के अवसर पर आज विभिन्न बैंक शाखाओं के माध्यम से जिले के कुल 131 किसानों को केसीसी लोन का लाभ दिया गया। वहीं आज 2 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु पीएमएफएमइ योजना का भी लाभ दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा आज सांकेतिक रूप से कुल 17 लाभुकों के बीच केसीसी सैंक्शन लेटर एवं 2 लाभुकों के बीच पीएमएफएमई योजना के तहत सैंक्शन लेटर प्रदान किया गया। साथ ही 6 लाभुकों के बीच केसीसी योजना के तहत कृषि मशीन का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी किसानों से बात की। उन्होंने केसीसी ऋण के संबंध में जानकारी दी । उपायुक्त ने कहा कि केसीसी ऋण किसानों के लिए एक बेहतरीन ऋण है जिसमें बिना किसी इंट्रेस्ट के किसानों को उनके आय वृद्धि के लिए लोन दिया जाता है। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेने के प्रति प्रेरित किया। इसी बीच दो ऐसे भी लाभुक थे जो स्वरोजगार करते हुए स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएमएफएमई योजना का लाभ प्राप्त कर रहे थे। जिसमें आयुष कुमार जिन्हे PMFME योजना के तहत 8.56 लाख रुपए प्राप्त हुए वहीं सिकंदर लोहरा को सुकर पालन इकाई के लिए 9,50,000/- रुपए प्राप्त हुए। उपायुक्त ने दोनो ही लाभुकों से बात कि एवं उन्होंने लाभुकों से कहा कि उनके बिजनेस के प्रारंभ होने के बाद वे उसे देखने जाएंगे।

एलडीएम गुमला द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आज के कार्यक्रम के अवसर पर कुल 131 लाभुकों को 56.93 लाख की राशि का ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए बैंक शाखाओं के द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाएंगे।

उक्त कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी RSETI कार्यालय भी पहुंचे जहां झारखंड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा NQF Alingned NAR RSETI training एवं BDSP/CRP EP of MED, SVEP, OSF एवं NRLM ब्लॉक सर्टिफिकेट के तहत 32 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था आज अंतिम दिवस में सभी प्रशिक्षुओं के परीक्षा के पश्चात उपायुक्त के हाथों उनके बीच प्रशस्तिपत्र/ प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस बीच उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं से मुलाकात की एवं उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलडीएम गुमला, जेएसएलपीएस डीपीएम, RSETI जिला समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी , कर्मी एवं संबंधित लाभुक मौजूद रहें।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Microsoft, CrowdStrike both deploy fixes to resolve the global outage

0

Microsoft added that a recent update to the CrowdStrike software was the cause of the problem with the Windows 365 personal PCs and that the fundamental reason of the disruption in the Azure cloud service has been resolved.

The CEO of CrowdStrike Holdings also said on social networking site X that ‘a repair has been issued’ after the business detected the upgrade that caused a global Windows system crash.

CEO George Kurtz went on, “This is not a security incident or cyberattack.”
The reason behind Microsoft Windows’s collapse was CrowdStrike’s Falcon Sensor threat-monitoring software. Multiple organizations throughout the world experienced disruptions due to a global IT outage that was caused by the interruption that affected Microsoft’s Azure cloud services.

The purpose of IT security tools is to make sure that they function in the worst possible situation. According to Ajay Unni, CEO of cybersecurity startup StickmanCyber, “to be the root cause of a global IT outage is an unmitigated disaster” for Reuters. On Friday morning, CrowdStrike’s stock fell about 20% during pre-market trading on Wall Street.
A firm promotional video stated that CrowdStrike software was utilized by over half of the Fortune 500 companies.

A few customers have reported successfully recovering after performing numerous virtual restart procedures, according to Microsoft Azure. However, some Office 365 services are still experiencing the “residual impact” of outages.

The cyber protection organization CERT-In has prepared a technical advisory to address the issue, which has interrupted the operations of various airlines and several stock brokerage services given by private firms. IT Minister Ashwini Vaishnaw also wrote on social media site X earlier today.
Professor Ciaran Martin, who formerly led the UK National Cyber Security Center and is a professor at Oxford University’s Blavatnik School of Government, told Reuters that “this is a very, very uncomfortable illustration of the fragility of the world’s core Internet infrastructure.”
.

– By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर , पुलिस प्रशासन को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

0

गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलेगा गुमला चेम्बर।

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले में चोरी की घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर , गुमला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की आपात बैठक में व्यापारियों के बीच छाया रहा गुमला में बढ़ती हुई चोरी की घटना का मामला , इस पर संज्ञान लेते हुए चैंबर ने निर्णय लिया की बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक गुमला से मिलकर इस पर ठोस कदम उठाते हुए कार्यवाही करने की मांग करेगी। आए दिन गुमला में चोरी की घटना को देखते हुए गुमला के व्यापारियों में एवं आम जनों में काफी आक्रोश है। आमजन काफ़ी परेशान और भयभीत हैं। किसी भी कार्यक्रम को लेकर घर बंद कर पुरे परिवार के साथ बाहर जाना मुश्किल हो गया है।

गुमला पुलिस प्रशासन के द्वारा अगर चोरी पर अंकुश नहीं लगा तो गुमला चेम्बर को बाध्य होकर बड़े आंदोलन की ओर रुख करना होगा। बैठक में व्यापारियों के द्वारा गुमला बंद करने एवं रोड जाम करने की मांग उठी। पुलिस अधीक्षक से गुमला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स, गुमला शहर में फिर से मोबाइल टाइगर को बहाल करने की मांग करेगी।
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण को देखते हुए वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केशरी की चाची के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने किया।

बैठक में अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष विनोद केशरी, पवन अग्रवाल, मो सब्बू, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अभिजीत जायसवाल रॉकी, सचिव बबलू वर्मा, नीरज गुप्ता, प्रणय कुमार, राजेश लोहानी, गुरमीत सिंह, बृजकिशोर फोगला, आनंद गुप्ता, संजीव मलानी, रितेश गुप्ता, अमित मंत्री गोलू, पंकज खंडेलवाल, प्रतीक अग्रवाल उपस्थित थे।

NEWS – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Bangladesh protests over the government jobs quota system continue, with the death toll rising to 39. Here’s what we know so far

0

In Bangladesh, student protests calling for changes to the government’s job quota system have resulted in an increase in violence that has left at least 32 people dead and over 2,500 injured. A day after Prime Minister Sheikh Hasina appeared on the network in an attempt to defuse the worsening conflicts, the situation deteriorated on Thursday when protesting students set fire to the state broadcaster.

For weeks, hundreds of university students in Dhaka and other cities have been rallying against the quota system in public sector jobs, which includes reservations for the relatives of war heroes who fought for the country’s independence from Pakistan in 1971.

What set off the protests in Bangladesh?

The government of Prime Minister Sheikh Hasina had decided to do away with the government job quota in 2018, but the Bangladesh High Court overturned that decision last year, sparking the start of demonstrations. After the government appealed, the Supreme Court, however, set August 7 as the date for hearing the government’s petition and postponed the High Court’s order.

When Sheikh Hasina refused to accede to the students’ requests, citing legal processes, the rallies became more violent.

Following conflicts between thousands of anti-quota protestors and members of Hasina’s Awami League party’s student branch, they turned violent this week. To no effect, the police scattered the demonstrators with noise grenades, tear gas, and rubber bullets. Authorities have closed the trains to and from Dhaka as well as the metro rail within the capital since Thursday afternoon due to the violence.

Additionally, the government issued orders to shut down mobile internet networks in a number of the nation’s regions. NetBlocks, an outage monitor, reports that Bangladesh had a “near-total internet shutdown.” According to PTI, the Bangladesh Chhatra League, the student arm of the ruling Awami League, had a hacked website and the Bangladesh police website was down earlier on Thursday.
In response to the growing demonstrations, the government of Bangladesh has also mandated the permanent closure of colleges and institutions.

What demands do the students have?
The students are calling for an end to a system of quotas that reserves over half of government positions for particular groups, such as the offspring of veterans of the nation’s 1971 war of freedom against Pakistan.

What has the government of Bangladesh, led by Sheikh Hasina, stated?
Following new outbreaks of violence across the nation on Thursday, Bangladesh’s Law Minister Anisul Huq stated his openness to negotiate with the students who were demonstrating. “We will sit whenever they agree, and it may even be on Thursday afternoon.He stated, as cited by PTI, “Government has agreed to hold talks with the quota reformists.”

Meanwhile, Hasina condemned the loss of lives and called for patience until the Supreme Court delivers its verdict.

Simran

राम भक्तों के लिए

सीएम हेमंत सोरेन पत्नी संग पारसनाथ मांझी थान में पूजा अर्चना कर राज्य की प्रगति की कामना की

0
गिरिडीह (कमलनयन) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विघायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को सम्मेद शिखर पारसनाथ पहाड़ पर स्थित आदिवासियों के आस्था का प्राचीन केन्द्र मरंगबुरू दिशोम मांझी थान पूजा अर्चना कर मारंगबुरु-जुग जाहेर  झारखंडवासियों की सुख-समृधि और प्रगति की कामना की। राज्य के मुखिया दंपती ने संथाली संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना की। पूजा की सारी विधि आदिवासी समाज के पुजारी और उनके सहयोगी बबलू हांसदा समेत कई पुजारियों ने संपन्न कराया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राज्य में शांति और आनेवाले चुनाव में जीत दर्ज कराने की कामना की।

मांझी थान के बाहर पहाड़ में पौधरोपण किया गया

पूजा-अर्चना के बाद सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने पुजारियों के साथ आदिवासी महिलाओं के साथ कुछ पल के लिए बैठक कर स्थानीय कई मुद्दे पर चर्चा की। इस क्रम में मांझी थान के बाहर पहाड़ में पौधरोपण किया गया। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मधुबन के क्षेत्रपाल भोमिया जी बाबा का मंदिर भी पहुंचे। पूरे विधि-विधान से दर्शन कर राज्य उन्नति, अमन-चैन की दुआ मांगी।  मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, टुंडी विधायक मथुरा महतो, पार्टी नेता महालाल सोरेन मौजूद व अन्य मौजूद थे।

मारंग बुरु मांझी थान का संक्षिप्त इतिहास

पारसनाथ प्राचीन मारांग बुरु दिशोम मांझी थान के प्रति संथाल समाज की विशेष आस्था रही है। झामुमो के सांसद शिबू सोरेन परिवार का पारसनाथ दिशोम मांझी थान पर दशकों से आस्था रही है। स्वयं शिबू सोरेन इस तीर्थ स्थल पर आते रहे हैं। कहते है कि संथाल समाज में लोग जब भी कुछ भी नया कार्य करते हैं तो, दिशोम मांझी थान को याद कर मत्था टेकते मनोकामना पूरी होने पर विशेप पूजा अर्चना करते हैं। बताया जाता है कि सिद्धो-कान्हू समेत कई महानायकों ने अंग्रेज के खिलाफ जब संथाल विद्रोह से सबसे पहले यहां मारांग बुरु का नाम लेकर पूजा की थी।

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सीएम ने भाजपा का राजनीतिक एजेंडा करार दिया,कहा-हमारी चिंता मॉनसून को लेकर है…हमारा लक्ष्य किसानों के हित में योजना बनाना है

गिरिडीह : झारखंड के संथालपरगना से सटे सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह महज सियासी एजेंडा है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के झारखंड में दौरे की बाबत स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों के लोगों का कार्यक्रमों आना-जाना लगा रहता है। सरकार अपना समय राज्यवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए गंभीरता से लगी है। सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को मधुबन में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम ने कहा कि सरकार का ध्यान अभी मॉनसून की वर्षा को लेकर है। इस वर्ष भी अपेक्षित वर्षा नहीं हुई तो सरकार किसानों के हित में आगे की योजना पर विचार करेगी।

जिन्हें जो शिगूफा छोड़ना है…छोड़ते रहें…किसने रोका है…!

झारखण्ड में समय से पहले विस चुनाव होने की चर्चा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया है। संवैधानिक प्रक्रिया से ही चुनाव होगा बाकी, जिन्हें जो शिगूफा छोड़ना है छोड़ते रहें किसने रोका है।  इससे पहले मधुबन परिसदन भवन में गिरिडीह जिले के अधिकारियों संग सीएम ने समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। यहां सीएम ने सबसे पहले धनरोपनी की स्थिति की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से ली. साथ ही साथ स्थिति पर नजर रखने को कहा।

सीएम ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने के कार्यों की समीक्षा की

बैठक में सीएम ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने की दिशा में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी अधिकारियों से इस दिशा में चल रहे कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी. अधिकारियों से पूछा कि जिनके घरों पर मीटर नहीं लगा, उसे लेकर क्या किया जा रहा है. सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि इस योजना का लाभ लोगों को मिले इस दिशा में गंभीरता से कार्य करे. इस दौरान राजयसभा सांसद सरफराज अहमद, विधायक कल्पना सोरेन, मथुरा महतो, सुदिव्य कुमार के अलावा डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत कई विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium