19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 592

साइंस ओलंपियाड अंतर्गत चयनित 26 उत्कृष्ट छात्राएं करेंगी इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण

0

सभी लोग 21 जुलाई को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होंगे रवाना, 24 को होगी वापसी

गुमला – गुमला जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से संचालित गतिविधि ” सिकछा कर भेंट” के तहत पिछले दिनों “सपनो की उड़ान नामक साइंस ओलंपियाड” का आयोजन किया गया था । इस साइंस ओलंपियाड अंतर्गत सभी विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 26 बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु वायुयान द्वारा इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि जिले के सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सभी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा कल्याण विभाग अंतर्गत सभी बालिका आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 एवं कक्षा 11वीं विज्ञान में अध्ययनरत छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें से बालिका वर्ग अंतर्गत अपने अपने विद्यालयों में टॉपर 26 बालिकाओं को चयनित किया गया है । कुल 33 सदस्यीय टीम में 26 बालिकाओं के अतिरिक्त 3 शिक्षिका और 4 अधिकारी शामिल रहेंगे।

सभी बच्चियों अभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय गुमला में हैं जहां पर इन्हें भ्रमण एवं दैनिक उपयोग हेतु विशेष किट, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट, ब्लेजर, ट्रॉली आदि सामग्री देते हुए इसरो संबंधित जानकारियां देते हुए इनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है।

दिनांक 21 जुलाई रविवार को अपराह्न 12 से 1 बजे के बीच समाहरणालय परिसर से श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त एवं वरीय अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए इस टीम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा तथा शाम की फ्लाइट से सभी उसी दिन रात चेन्नई पहुंचेंगे ।

News – गनपतलाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

तस्करी के लिए ले जा रहे 10 गोवंशीय पशु को पुलिस ने किया जप्त

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के भगत बुकमा गांव के पास से पुलिस ने तस्करी की जा रही 10 गोवंश पशुओं को शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के करीब जप्त कर लिया वहीं पुलिस को आता देख तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है पर अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गोवंशीय पशु तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी दलबल के साथ भगत बुकमा गांव के पास जंगल के रास्ते तस्करी की जा रही 10 गोवंश पशुओं को जप्त कर लिया वहीं पुलिस को देख तस्कर वहां से फरार हो गया। तस्कर की धर पकड़ को लेकर पुलिस दिनभर छापेमारी करते रही वहीं जप्त सभी पशुओं को थाना परिसर में रखा गया है।

आपको बता दे की चैनपुर थाना क्षेत्र के रास्ते लगातार गोवंश की तस्करी होती रहती है पुलिस के काफी दबिस के बाद भी पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले पा रहा है। जहां पशु तस्करी अंधेरी रात में होती थी अब दिन की उजाले में भी हो रही है हालांकि पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।

News – गनपतलाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे गुमला उपायुक्त पूजा अर्चना कर श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा.

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी शनिवार को डुमरी प्रखंड के बाबा टांगीनाथ धाम पंहुच कर पूजा अर्चना की वहीं श्रावणी मेले की हो रही तैयारियों का जायजा लिया। जिसके बाद मंदिर परिसर में बाबा टांगीनाथ धाम विकास समिति के लोगों के साथ बैठक हुई जिसमें समिति के लोगों ने मंदिर विकास से संबंधित कई मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसमें मुख्य रूप से टांगीनाथ मोड़ से टांगीनाथ धाम तक सड़क की चौड़ीकरण करने, वृहद प्याउ निर्माण तथा सोलर युक्त लाईट लगाने एवं मंदिर परिसर में बिखरे पड़े शिवलिंग की सुंदरीकरण,धाम परिसर में 500 व्यक्ति की क्षमता वाले सभागार निर्माण, डुमरी चौक से बंदुआ होते हुए धाम परिसर तक सड़क चौड़ीकरण, सहित कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

इस मौके पर मुख्य रूप से चैनपुर अनुमंडल पुर्णिमा कुमारी चैनपुर एस डी पी ओ अमिता लकड़ा डुमरी बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी थाना प्रभारी अनुज कुमार सहित मंदिर समिति के लोग मौजूद थे।

News – गनपतलाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया प्रारंभ

0

गुमला – गुमला जिला मुठख्यालय में होमगार्ड बहाली को लेकर प्रक्रिया दिनांक 18 जुलाई से प्रारंभ है। (आई.आर.बी. 5) नागफेनी में आयोजित बहाली प्रक्रिया में दिनांक 18 एवं 19 जुलाई को क्रमशः गुमला एवं सिसई प्रखंड के उम्मीदवारों की बहाली हेतु दौड़, शारीरिक जांच, परीक्षा तथा हिंदी लेखन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत गुरुवार को गुमला से 722 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें से कुल 161 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। वहीं शुक्रवार को हुए परीक्षा में सिसई से कुल 460 कैंडिडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें से 118 कैंडिडेट्स सफल हुए।

News – गनपतलाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Janvi Kapoor is coming on your screen again with her new film Ulajh

0

A new day, a new film, and a fresh poster Ulajh. A fresh poster for the movie was released on social media by the producers on Friday. In the first, Janhvi Kapoor is seen holding a file labelled “conspiracy”. In the other ones, she is seen being surreptitiously spotted by her co-stars Meiyang Chang, Roshan Mathew, Rajesh Tailang, and Gulshan Devaiah. The photo was captioned “Every whisper is a lie” by Janhvi Kapoor.

Each buddy might be a trap. Every hint is a deceit. In the movie, Janhvi Kapoor plays a young officer in the Indian Foreign Services who is caught up in a plot, betrayal, lies, and deceit. Adil Hussain, Rajendra Gupta, and Jitendra Joshi are also featured in the movie.

A film is scheduled for release on August 2.

Everybody has a story, according to Janhvi Kapoor, who shared the movie’s trailer on Tuesday. There are secrets in every story. All secrets lead to traps. It won’t be simple to accomplish Iss Ulajh ko suljhana. New trailer for Ulajh out now. On August 2, in theatres.”
Sudhanshu Saria is the director of the film. Under the Junglee Pictures label, Vineet Jain and Amrita Pandey are the producers of Ulajh.

Regarding her career, Janhvi Kapoor most recently starred with Rajkummar Rao in Mr. & Mrs. Mahi earlier this year. Alongside Jr. NTR and Saif Ali Khan, she will also feature in Devara. Additionally, Janhvi has a movie deal with Ram Charan. She will also feature alongside Varun Dhawan in Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, directed by Shashank Khaitan.
.
.
By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह समाहरणालय परिसर में लगा रक्तदान शिविर, डीसी ने किया रक्तदान,कहा-जिला प्रशासन का प्रयास…रक्त की कमी से किसी की मौत न हो…! 

0

गिरिडीह : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 26 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। शिविर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत कई अधिकारियों व कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में शामिल होकर उपायुक्त ने स्वयं भी रक्तदान किया। इस संबंध में उपायुक्त ने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान काम है और हमारी समृद्ध संस्कृति और सेवा और सहयोग की परंपरा का हिस्सा है। रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है, बल्कि यह समाज एवं मानवता प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

डीसी ने रक्तवीरों को सम्मानित किया

डीसी ने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को, रक्त मिलने से उस व्यक्ति का जीवन बच पाता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। कहा कि गिरिडीह जिले में खून की कमी से किसी की मौत न हो। जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समय-समय पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जाय और जरूरतमंदों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाय। इस अवसर पर सभी रक्तवीरों को उपायुक्त ने सम्मानित किया और रक्तदान के महत्व को बताया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

अमित शाह ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार किया, कहा-हेमंत की वादाखिलाफी की लिस्ट बनाकर भाजपा जनता के बीच जाएगी…कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस बात को बताने का काम करेंगे

0

प्रधानमंत्री ने झारखंड पर विशेष ध्यान दिया, झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना, जन-मन योजना और मुद्रा योजना की शुरुआत हुई

लोस चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते पर, इसके साथ ही 52 सीटों पर भाजपा के पक्ष में मत मिला है….यानी 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है

रांचीः  रांची में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार किया. हेमंत सरकार को अहंकारी बताया और अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर सरकार बना लेगी. उन्होंने ताल ठोकते हुए हजारों की भीड़ के सामने कहा कि मैं आज बताकर जाता हूं…कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा के चुनाव में ना केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हेमंत सरकार के वादाखिलाफी की लिस्ट बनाकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस बात को लोगों को बताने का काम करेंगे।

‘ये अजीब बात है कि पराजय के बाद भी किसी को अहंकार हो जाता है’

अमित शाह ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला करते हुए कहा कि देशभर में सबसे करप्ट जेएमएम की सरकार है। किसी ने एक साथ 300 करोड़ रुपये नहीं देखा होगा, लेकिन झारखंड में एक सांसद के घर से 300 करोड़ कैश मिला। एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ मिलता है, ये पैसा किसका है, सभी को मालूम हैं। जिस मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ कैश मिला, उसे फिर से कांग्रेस पार्टी टिकट देने जा रही है, क्योंकि वो बताने जा रहे हैं कि बरामद पैसा किसका है। झारखंड में 1000 करोड़ का खनिज घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला, आर्मी लैंड स्कैम और शराब समेत अन्य घोटालों की पूरी लिस्ट तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के बाद एक अजीब चीज देखने को मिली। साधारण तौर पर देखा जाता है कि विजय के बाद किसी व्यक्ति में अहंकार आता है, लेकिन पहली बार देखा गया कि व्यक्ति में पराजय के बाद भी अहंकार आता है। संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को देखकर ऐसा लगा कि वो दो-तिहाई बहुमत हासिल कर पहुंचे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पूरे इंडिया एलायंस को मिलाकर उतनी सीटें नहीं आ सकी, जितना कि अकेले भाजपा को मिली है।

‘मोदी जी ने 10 सालों में राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करा दिया’

उन्होंने कहा कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को पांच किलो मुफ्त अनाज दिया, 13 करोड़ गरीबों के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया, 14 करोड़ शौचालय बनवाने का काम किया, हर घर में बिजली पहुंचाई, पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था पीएम मोदी ने की। अमित शाह ने बताया कि कांग्रेस ने यूपीए-1 और 2 की सरकार में झारखंड के विकास के लिए सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी, जबकि पीएम मोदी ने 10 साल में 3.84 लाख करोड़ की सहायता झारखंड को उपलब्ध कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड पर विशेष ध्यान दिया, झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना, जन-मन योजना और मुद्रा योजना की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है। 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। ये बताता है कि आने वाले दिनों में सरकार किसकी बनने वाली है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक झारखंड नक्सलवाद से पीड़ित रहा। लेकिन नरेंद्र मोदी जी 10 सालों में राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है और हेमंत सरकार कहती है कि हम विकास कर रहे हैं।

झारखंड की जनता ने हमें पूर्ण बहुमत देने का मन बना लिया है : बाबूलाल

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में संतालपरगना की डेमोग्राफी तेजी से बदली है। आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है, लेकिन हेमंत सोरेन को इससे कोई मतलब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश से भ्रष्टाचार को हटाना है, तो हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। जेएमएम और कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पुलिस से पुलिसवालों को पिटवाया जा रहा है. पांच लाख नौकरी का दावा कर शासन में आये हेमंत सोरेन का दावा खोखला साबित हुआ. दरअसल, उन्हें जमीन लूट से फुर्सत नहीं मिली, इसलिए उनके शासन में राज्य का विनाश हो चुका है. उन्होंने कहा कि जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार से ऊब चुकी है, इसलिए जनता ने झारखंड में हमें पूर्ण बहुमत देने का मन बना लिया है.

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड धाम:- जमुआ प्रखड अंतर्गत बदडीहा 1 पंचायत के सिकदारडीह गाँव में हर घर जल नल योजना में गड़बड़ी का आरोप, कहीं ड्राई जॉन में पुनः डीप बोरिंग नही तो कही नल से नही आ रहा पानी।

0

झारखण्ड में हर घर नल जल योजना की काफी धीमी इफ्तार है। मंत्री भी इसे स्वीकारते हैं और 2024 के अंत तक सभी के घरों में पानी पहुँचाने का वादा कर रहे हैं।
यह पूरा मामला गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड अंतर्गत बदडीहा-1 पंचायत के ग्राम सिकदारडीह एवं सलैया की है जहाँ लगभग डेढ़ साल पहले बोरिंग किया गया लेकिन यहाँ के कुछ बोरिंग से पानी ही नही निकला और एक वर्ष बाद 3 माह पहले ही ऐसे जगहों को सर्वे किया जा चुका है विभाग संवेदक इस पर ध्यान नही दे रहे हैं घोर लापरवाही सामने आ रही है।
यहाँ के ग्रामीणों ओर महिलाओं ने पेयजल की समस्या का जिक्र करते हुवे कहा कि पास के चापाकल से पानी लाना पड़ता है और अभी बरसात से मौसम में कुँवा का पानी खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों को यह हर घर जल नल योजना का पानी पीना एक सपना ही रह गया।

हर गांव के हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई जा रही है. केंद्र के साथ-साथ यह राज्य सरकार की भी महात्वाकांक्षी योजना है. इस योजना का काम गिरिडीह में युद्धस्तर से चल रहा है. डीसी ने योजना को सही तरीके से धरातल पर उतारने का निर्देश पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों को दे रखा है. इसके बावजूद योजना में मनमानी का मामला जमुआ प्रखंड के क्षेत्र में सामने आया है. यही वजह है कि योजना में गड़बड़ी का आरोप जगह-जगह लग रहा है और लगातार शिकायत सामने आ रही हैं. कई स्थानों पर हंगामा भी हो रहा है.

क्या कहते हैं सुपरवाइजर – विवेक कुमार एवं इंचार्ज विकाश कुमार।
आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को गिरिडीह सिटी न्यूज़-815301 के ऑनर नवीन शर्मा ने फोन कॉल कर बात किये उन्होंने बताया कि.. पीएचईडी विभाग से बात कर पुनः कुछ दिनों में डीप बोरिंग के लिए गाड़ी भेजा जाएगा।
#विभाग_इसपर_संज्ञान_लें।

रिपोर्ट:- नवीन शर्मा-गिरिडीह 

राम भक्तों के लिए

Student Surabhi arrested from RIMS in NEET paper leak case, mobile and laptop seized.

0

CBI has taken major action in the NEET paper leak case. Surabhi, a first year student from RIMS Hostel, Ranchi, has been arrested by CBI. Now a big news is coming out that the mobile and other electronic gadgets of the arrested student Surabhi Kumari have been sealed by CBI. CBI has warned three girl students living with her in hostel room not to touch any of her belongings. The market of discussion is hot due to Surbhi’s arrest.

CBI team had reached Hostel No. 3 of RIMS on Wednesday evening itself to interrogate Surbhi Kumari. After being interrogated till late evening, she was kept in police custody in the hostel itself. On Thursday morning she was again called to the CBI office in Ranchi for questioning. She was arrested after a long interrogation. During the interrogation of the student on Wednesday and Thursday in the absence of family members, Dean Student Welfare and Hostel Warden were called for information about the student.

The student is a resident of Ramgarh district of Jharkhand. CBI had received information that she was involved in the solver gang in the NEET paper leak case. Surbhi’s name has also come to light after her arrest in Patna. Information is being received that the student has also admitted to joining the Solver Gang.

This is the first arrest from a medical college in Jharkhand in the NEET UG 2024 paper leak case.CBI is trying to reach Sanjeev Mukhiya, the mastermind of this entire case. For this, action is being prepared against some medical students and doctors.

Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

बलात्कारी अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास तथा ₹10 , 000 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई।

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय गुमला के एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपित पालकोट प्रखंड का तुंडरटोली निवासी विरेंद्र गोप को धारा 376(2) (n) दस वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटना दो अगस्त 2020 की है। आरोपित विरेंद्र ने पालकोट की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे डरा धमका दिया था। लगातार कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया था।

New – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium