24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 611

जिले में ’’सपनों की उड़ान’’ नामक साइन्स ओलंपियार्ड का 26 जून 2024 को किया जाएगा आयोजन

0

गुमला: “सिकछा कर भेंट” गतिविधि अंतर्गत उपायुक्त, कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के शिक्षा विभाग एवं कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय तथा सरकारी आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए साइन्स ओलंपियार्ड के आयोजन का निर्णय लिया गया है। ’’सपनों की उड़ान’’ नामक इस साइन्स ओलंपियार्ड का आयोजन दिनांक 26 जून 2024 को किया जाएगा, जिसमें जिला मुख्यालय अवस्थित तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सहित दस कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छः आवासीय विद्यालय के कक्षा 09 एवं कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्रा भाग लेंगे। साइन्स ओलंपियार्ड में भाग लेने के लिए इन विद्यालयों में कक्षा 09 में पढ़ने वाले 950 बच्चें तथा कक्षा 11वीं विज्ञान में पढ़ने वाले 392 बच्चों को आमंत्रित करते हुए संबंधित विद्यालयों को आवश्यक तैयारियों हेतु निर्देशित किया गया है।

एक घंटे के इस साइन्स ओलंपियार्ड में सामान्य विज्ञान, रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान आदि से वस्तुनिष्ठ प्रकृति के कुल 50 प्रश्न पुछे जाएगें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला से सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह द्वारा बताया गया कि विज्ञान बच्चों को उनके जीवन में होने वाली चीजों के बारे में होशियार और जिज्ञासु बनाता है तथा छात्रों के तार्किक सोच को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इस प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को विज्ञान में अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक ज्ञान को जिला स्तर के मंच पर प्रदर्षित करने का मौका मिलेगा तथा महत्वकांक्षी छात्र-छात्राओं को आधुनिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी तथा यह बच्चों के सोच एवं सीखने के कौशल को बेहतर बनाने में भी सहयोगी होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डुमरी की जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने पानी की समस्या को लेकर कार्यालय में दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

0

डुमरी के जिला परिषद सदस्य सुनिता कुमारी मंगलवार को ऑफिसर काॅलोनी स्थित पीएचईडी विभाग के दफ्तर में पानी समस्या को लेकर धरना दिया। यहां उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की घोर किल्लत है। नल जल योजना शोभा की वस्तु बन कर पडी है। अगर विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह कार्यालय में ही डेरा डाल देंगी। इन्होंने यहां तक कहा कि वह विभाग के कार्यालय में ही झाड़ू पोछा करेंगी मगर उनके श्रेत्र की जनता को पानी दिया जाए। इन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी।

News – Naresh Sharma 

राम भक्तों के लिए

मतदाताओं का आभार जताने सांसद मनीष जायसवाल पहुंचें पतरातु और भुरकुंडा, नाचते झूमते लोगों ने किया भव्य स्वागत

0

आप अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, समाधान करना हमारा कर्तव्य होगा- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल चुनाव जीतने के तुरंत बाद से ही हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में धन्यवाद यात्रा के माध्यम से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतने और प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनका आभार जाता रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातु प्रखंड स्थित पतरातु, भदानी नगर और भुरकुंडा भाजपा मंडल के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनका आभार जताया। इस दौरान कहीं विकास योजनाओं की आधारशिला रखी तो कहीं विस्थापितों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पतरातु डैम स्थित सर्किट हाउस के समीप से किया। जिसके बाद लबगा, कुरसे, लपंगा, न्यू मार्केट, पतरातु, सौंदा डी, भुरकुंडा छठ मंदिर, भुरकुंडा थाना चौक, जनता टाकीज, बिरसा चौक, पटेल नगर, भुरकुंडा रिभर साइड, बुधबाज़ार, सीसीएल सौंदा कॉपरेटिव, सयाल ज़मुरिया बाज़ार में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड मतों से जीत कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सांसद बनने के लिए उनका आभार जताया। क्षेत्र के सभी जगहों पर सांसद मनीष जयसवाल का लोगों ने गाजे- बाजे के साथ नारे- जयकारे लगाते हुए हार्दिक अभिनंदन और भव्य स्वागत किया। लोगों ने खूब आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक- दूसरे को जीत की बधाई भी दिया। पतरातू प्रखंड से लौट के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल का मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू स्थित एमआर कॉम्प्लेक्स में भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की आपके अथक परिश्रम और आशीर्वाद के बदौलत ही सांसद बना हूं। आपके हरेक छोटे- बड़े समस्याओं का समाधान बन सकूं, आपके हरेक दुःख- सुख का सहभागी बन सकूं, आपके क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी बन सकूं इसका प्रयास हमेशा रहेगा। फिलहाल मैंने जनता की सहूलियत के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रधान सेवा कार्यालय हजारीबाग शहर में स्थापित किया है और जल्द ही रामगढ़ में भी एक सेवा कार्यालय खोलने की तैयारी हैं। आप अपनी समस्याओं से अवगत कराएं समाधान करना हमारा कर्तव्य होगा। क्षेत्र की हर समस्याओं को जायज मंच तक जरूर लेकर जाऊंगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि कम समय में भारतीय जनता पार्टी ने देश और देशवासियों के उत्थान एवं विकास के लिए जो कार्य किया है वह अभूतपूर्व है। श्री जायसवाल ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार में दोगुनी रफ्तार से विकास होती है। इसीलिए आने वाले दिसंबर में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनानी होगी तभी झारखंड में भी दोगुनी रफ्तार से विकास की गति आगे बढ़ेगी ।

स्वतंत्रता सेनानी खैर मांझी की धरती पर डीएमएफडी मद अंतर्गत पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड स्थित हफुआ पंचायत के ग्राम ईचापिरि पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल तो यहां ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। ढोल- ताशा के साथ यहां झारखंड की अखाड़ा संस्कृति जीवंत हो उठी। भरी दोपहरिया में ग्रामीण जमकर झूमे। पुष्पवर्षा कर और तिलक चंदन लगातार ग्रामीणों ने अपने नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने यहां डीएमएफटी योजना अंतर्गत कुल 38 लाख रुपए की लागत से ग्राम ईचापिरि में केशव गंझु के घर से स्वतंत्रता सेनानी खैरा मांझी के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, रामगढ़ जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष रीता देवी, झारखण्ड के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया ।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाना हम जनप्रतिनिधियों का काम है लेकिन इसके गुणवत निर्माण की जवाब दे ही आप ग्रामीणों की है ।

पतरातु में आजसू पार्टी ने नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का किया अभिनंदन

हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने धन्यवाद यात्रा के क्रम में रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे तो यहां पतरातु में एनडीए गठबंधन में शामिल दल आजसू पार्टी के कार्यालय परिसर में आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में उनका भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर किया गया। जिसमें आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशन लाल चौधरी, आजसू नेता विजय साहू, रामगढ़ जिले के आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी सहित आजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनापन का सुखद एहसास कराया और अंग- वस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सांसद मनीष जायसवाल ने आजसू पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विगत लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड मतों से चुनाव जिताने के लिए आभार जताया और वादा किया की आपकी हर एक दुःख- सुख में सहभागी बनकर खड़ा रहूंगा ।

विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा, पतरातु ने सांसद मनीष जायसवाल का किया नागरिक अभिनंदन

विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा, पतरातु द्वारा पतरातु स्थित लबगा के शोभा शादी घर सभागार में स्थानीय 25-30 गांवों के विस्थापितों- प्रभावितों संग हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने एक अति महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें यहां पंहुचने पर सबसे पहले नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां बिहार सरकार के समय स्थापित पीटीपीसी और अब एनटीपीसी कार्य कर रही है। लेकिन यहां के विस्थापितों का दर्द ज्यों का त्यों बरकरार हैं। सांसद मनीष जायसवाल के यहां पंहुचने पर माता- बहनों ने आरती उतारकर और विस्थापित- प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा सामूहिक रूप से फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और अपनत्व भरा प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद दिया ।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विस्थापित- प्रभावित के मामले को जल्द ही कानूनन तरीके से समझेंगे साथ ही लोगों को आश्वस्त किया की आपके साथ किसी भी प्रकार की कोई कानून ज्यादती हुई है तो कंपनी कोई भी हो आपके साथ लड़ाई में आपका सांसद आपके साथ सबसे आगे मिलेगा ।

पतरातु ब्लॉक मोड़ स्थित प्रसिद्ध देवस्थल बाबा बुच्चा बांध पहुंचे सांसद मनीष, बाबा से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने धन्यवाद यात्रा के क्रम में रामगढ़ जिले के पतरातु ब्लॉक मोड़ स्थित प्रसिद्ध देव स्थल बाबा बुच्चा बांध पहुंचे और
बाबा बुच्चा बांध मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यहां बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सांसद मनीष जायसवाल का यहां पहुंचने पर बाबा बुच्चा बांध प्रबंधन समिति ने अभूतपूर्व स्वागत भी किया। ज्ञात हो की मनीष जायसवाल टिकट मिलने से पूर्व से ही बुच्चा बाबा के यहां हाजिरी लगाने आते रहें हैं ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

झारखंड के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, महामंत्री रंजन सिंह फौजी, राधेश्याम अग्रवाल, सुखदेव प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमेल उरांव, हजारीबाग जिला मंत्री मूलचंद साहू, हजारीबाग जिला मिडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह रामचंद्र कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा, भुरकुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, महामंत्री मोती नारायण सिंह, राजेंद्र मुंडा, आशीष शर्मा, देवेंद्र सिंह, देवनारायण प्रसाद, बालेश्वर साहू, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार शर्मा, योगेश दांगी, आशीष शर्मा, पंकज गुप्ता, गणेश ठाकुर, किशोर महतो, अनिल खरवार, कृष्ण रवि, संजू साहू, जागेश्वर महतो, सुरेश साहू, मनोज साहू, प्रवीण सोनू, रामगढ़ किशोर महतो ,रामेश्वर महतो, अनिल राय,ड ब्लू पांडे, अभीतेश कुमार, सिंह धर्मेंद्र,सिंह, राहुल कुमार,
सूरज शर्मा ,अशोक सोनी, लक्ष्मी देवी ,युगल नायक ,नरेंद्र सिंह ,महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ,जयप्रकाश पांडेय, संजय पांडे, संजीव कुमार बावला, वारिस खान, मुकेश कुमार, राकेश सिन्हा, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

16 वर्षीय अंजली और 7 वर्षीय सिया गायब, परिजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

0

गिरिडीह जिला के रकसकुटो गांडेय का निवासी प्रकाश मंडल की बेटी अंजली कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष की है एवं सिया कुमारी उम्र लगभग 7 वर्ष की है। पिता विकास मंडल डुमरी प्रखंड के नुरंगो के निवासी हैं। बताया जा रहा कि सिया कुमारी अपने मामा घर में थी अंजली कुमारी एवं सिया कुमारी दोनों बच्चियां कल सुबह करिब 9:00 बजे गांडेय से लपता है । इनके घर के परिजन लोग हैं परेशान प्रशासन से लगाया मदद की गुहार। परिजनों के द्वारा बताया गया है कि किन्हीं भाई जनों को पता चले इन दोनों बच्चियों के बारे में तो जरूर सम्पर्क करें। 7488435661 JW News- 9708247888

News – Naresh Sharma.

राम भक्तों के लिए

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर की मरीजों की सेवा

0

हजारीबाग, 19 जून 2024: को हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह समेत कई नेता गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर राहुल गांधी का जन्म दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के पश्चात मुन्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों के बीच फल और बिस्किट आदि का वितरण किया और उनका हाल-चाल जाना।

इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री मनोज नारायण भगत, श्री निशार ख़ान, श्री कृष्णा मेहता, श्री विनोद कुशवाहा, श्री बबलू सिंह, श्री सुजीत सिंह, दिनेश यादव, बाबर, कृष्णा ,श्री विक्की कुमार धान सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह और जोश में नज़र आए, एवं सभी ने मिलकर राहुल गांधी जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने की खङगे से मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

0

रांची : पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की में बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद श्री तिर्की ने कहा कि बातचीत बहुत ही सकारात्मक रही और इस दौरान झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी के संगठन के साथ ही हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के परिप्रेक्ष्य में इसके प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि आज की बैठक के दौरान उन्होंने श्री खड़गे को झारखण्ड में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों के साथ ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं से भी अवगत कराया.

खड़गे ने विधानसभा चुनाव रणनीतिक तैयारी के लिये तिर्की को कई निर्देश दिये

श्री तिर्की ने कहा कि श्री खड़गे ने विशेष रूप से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के संदर्भ में कांग्रेस के प्रदर्शन पर विचार विमर्श करने के साथ ही इंडिया गठबंधन के साथी दलों के प्रदर्शन पर भी बातचीत की. इस दौरान महत्वपूर्ण मुद्दा अनुसूचित जनजाति के लिये उन सुरक्षित सीटों का भी था. श्री तिर्की ने कहा कि 2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने उन 28 विधानसभा क्षेत्र में से 26 सीटों पर विजय प्राप्त की थी और इस बार भी यही अपेक्षा है. इस संदर्भ में मल्लिकार्जुन खड़गे ने नये सिरे से झारखण्ड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में रणनीतिक तैयारी के लिये श्री तिर्की को अनेक निर्देश दिये.

राम भक्तों के लिए

कैबिनेट से मिली जातीय सर्वेक्षण को मंजूरी, बढ़ेगा विधायकों का भत्ता, कुल 33 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

0

सीएम ने नशामुक्ति के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर झारखंड मंत्रालय से किया रवाना 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर झारखंड मंत्रालय से रवाना किया। मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अगली पीढ़ी को नशे से बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि हम सबकी भागीदारी से ही नशे पर नियंत्रण हो पाएगा। इसे बढ़ावा देनेवालों को हर हाल में रोका जाए। हमें इसके दुष्प्रभावों के प्रति सभी को, विशेष कर युवाओं एवं छात्रों को जागरूक करना होगा।

कार्मिक विभाग के कार्य दायित्व में जाति सर्वेक्षण को भी जोड़ा जाने की पैरवी की गयी 

इधर, झारखंड कैबिनेट की बैठक में जातीय सर्वेक्षण और विधायकों का भत्ता बढ़ाने सहित कुल 33 प्रस्तावों को मिल गयी है। इसके साथ ही सूबे के सचेतकों व अधिकारियों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गयी है। आज की कैबिनेट में टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के वन टाइम सेटलमेंट के लिए पेनाल्टी माफी का भी प्रस्ताव भी स्वीकृत हो गया। राज्य में लगभग 4.83 लाख वाहन टैक्स डिफॉल्टरों की श्रेणी में है। इनपर कुल बकाया 2204 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें रोड टैक्स 763 करोड़ और पेनाल्टी की राशि 1436 करोड़ है। कैबिनेट को भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग के सदस्य सदियों से वंचित, शोषित और हाशिये पर जीवन यापन को विवश हैं। राज्य सरकार आनुपातिक समानता में तेजी लाने के उद्देश्य से जाति सर्वेक्षण करायेगी। इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव करते हुए कार्मिक विभाग के कार्य दायित्व में जाति सर्वेक्षण को भी जोड़ा जाने की पैरवी की गयी है।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला: आज बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीओ सदर, एसडीओ बसिया, अपर समाहर्ता, एसडीओ चैनपुर, परियोजना निदेशक आईटीडीए सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने क्रमवार सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय पर भी जोर दिया और सभी योजनाओं को सफल बनाने का निर्देश दिया। सभी बीडीओ और सीओ को पंचायतों को सशक्त और क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शत प्रतिशत लाभुकों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करने की बात कही। सभी सीएससी केंद्रों में युद्ध स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी चेकअप और संस्थागत डिलीवरी को शत प्रतिशत करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को इमरजेंसी स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी प्रखंडों में ममता वाहनों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और गंभीर बीमारी योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को आच्छादित करने की बात कही गई।

उन्होंने आयुष्मान पखवाड़ा के बारे में जानकारी दी, जो 15 से 29 जून तक आयोजित किया जा रहा है। शत प्रतिशत योग्य लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सिकल सेल एनीमिया जांच के संबंध में जिले में 30 नवंबर तक शत प्रतिशत जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सभी प्रखंडों और जिले के अधिकारियों को ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से विभिन्न विभागों के शिविरों की मॉनिटरिंग करें और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें।

जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में मातृ वंदना योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत शिक्षा विभाग को सभी छात्राओं की सूची और आवेदन समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि सभी योग्य बच्चों को योजना का लाभ मिल सके। आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन हॉस्पिटल, हॉस्टल और विद्यालयों की भौतिक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित समीक्षा की और शत प्रतिशत योग्य विद्यार्थियों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योग्य विद्यार्थियों को योजना से वंचित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक पहुंचे। आदिम जनजाति परिवारों को लक्षित कर सभी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाए। प्रमुख योजनाओं का लाभ आंकड़ों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए।

बैठक में शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, उद्यान, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण अबुआ आवास योजना, मनरेगा, कृषि, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पीएचडी, योजना सहित 16 विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय पदाधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध गुमला में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

0

गुमला: मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत गुमला जिले में सभी डे बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय, खेलो इंडिया सेंटर और आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलकूद एवम् युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, गुमला ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और इसके नुकसान को लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से चार्ट पेपर पर अपनी अपील उकेरी।

प्रतियोगिता में खेल विभाग के प्रशिक्षक बिना केरकेट्टा, मनोज पाल, इमरान अली, संभू कुमार, महावीर लोहरा, रिजवान अली, संदीप, निर्मला, रेशमा बानू, अनीता, कुसुम, रायमुनी, और सुबीर कुजूर उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों और जिला मुख्यालय में 19 जून से 26 जून तक जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, युवा संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, साइकिल रैली समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला शहरी क्षेत्र में वृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान

0

गुमला – आज 19 जून 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक गुमला नगर परिषद क्षेत्र में वृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी/प्रशासक दिलीप कुमार की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया।

अभियान की शुरुआत पुग्गू पुल के पास से की गई और अंत नगर परिषद कार्यालय के पास हुआ। इस दौरान कई दुकानदारों से भारी जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानदारों ने जुर्माना देने से इनकार किया, जिसके बाद नगर परिषद की टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके सामान जब्त कर लिए।

बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकान संचालन पर कार्रवाई

पालकोट रोड स्थित आदित्य विजन नामक प्रतिष्ठान से ट्रेड लाइसेंस की मांग करने पर पता चला कि वे बिना लाइसेंस के दुकान चला रहे थे। इस पर नगर परिषद ने नाराजगी जताते हुए ₹5000 का जुर्माना लगाया। प्रतिष्ठान के प्रबंधक ने पहले आनाकानी की, लेकिन दुकान सील करने की कार्रवाई शुरू होते ही उन्होंने जुर्माना भर दिया।

अन्य अतिक्रमणों पर कार्रवाई

सड़क किनारे डंप की गई भवन निर्माण सामग्री के मालिकों से भी मोटी रकम जुर्माने के रूप में वसूली गई। कई लोगों ने नालियों पर ठोस निर्माण कर रखा था और दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान बाहर रखा हुआ था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासक दिलीप कुमार ने सख्त चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर अवैध निर्माण और सामग्री हटाई जाए, अन्यथा नगर परिषद स्वयं कार्रवाई करेगी।

जुर्माना वसूली

अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में कुल ₹26,700 जुर्माना वसूला गया।

प्रशासक की अपील

प्रशासक दिलीप कुमार ने पहले भी कई बार नागरिकों से अतिक्रमण नहीं करने, दुकान का सामान सीमित रखने, और डस्टबिन रखने की अपील की थी। उन्होंने पुनः अनुरोध किया कि शहरवासी अपने प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस अवश्य लें, और नालियों पर अतिक्रमण न करें।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस अभियान में प्रशासक दिलीप कुमार, नगर प्रबंधक हिमांशु कुमार मिश्र, सहायक अभियंता मनीष कुमार, कनीय अभियंता सुनील उरांव, रवि महतो, कर दरोगा, और नगर परिषद की टीम उपस्थित थी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium